आलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी की सैटेलाईट शाखा प्रबंधक की पहलगाम के आतंकी हमले में हुई दुखद मौत

 अपने परिवार को बचाने के लिए खुद की जान दे दी, बेटी व पत्नि को बचा लिया

बेटी को लगी है पैर में गोली, छुट्टियां बिताने व पत्नि का जन्मदिन मनाने काश्मीर गए थे सुशीलकुमार 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

काश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की दोपहर को हुए कायरना आतंकी हमले में आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर एलआईसी में शाखा प्रबंधक के रुप में पदस्थ सुशीलकुमार नथानिया 54 की दुखद मौत हो गई। नथानिया अपने परिवार के साथ छुट्टियों में पत्नि जैनिफर का जन्मदिन मनाने के लिए काश्मीर गए थे। आतंकी हमले में उनकी बेटी आकांक्षा भी घायल हो गई उसके पैर में गोली लगी है। परिजन बता रहे है कि नथानिया ने अपने परिवार को आतंकी हमले से बचा लिया और स्वयं आतंकियों के सामने खड़े हो गए। आतंकियों ने उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। इस दुखद घटना से एलआईसी कार्यालय के कर्मचारियों, एलआईसी एजेंटों व आम लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी ने एक स्वर में आतंकियों का समूल नाश करने व पाकिस्तान को करारा सबक सिखाने की मांग पीएम  नरेंद्र मोदी से की है। एलआईसी एजेंटों के अनुसार शाखा प्रबंधक नथानिया बेहद मिलनसार, खुशी दिल व अच्छे इंसान थे।



जोबट से इंदौर जाकर हुए शिफ्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशीलकुमार मूल रुप से आलीराजपुर जिले के जोबट के रहने वाले थे किंतु कई समय पूर्व इंदौर जाकर शिफ्ट हो गए थे। एलआईसी की आलीराजपुर शाखा में करीबन ढाई साल पहले इंदौर से ट्रांसफर होकर आए थे तब से यही पदस्थ थे। वर्तमान में इंदौर के एमआर 10 स्थित अभिनंदन नगर में सुशील कुमार नथानिया अपने परिवार के साथ रहते है। खास बातचीत में उनके भाई विकास कुमावत ने बताया कि सुशील की मौत की खबर मंगलवार शाम को उनके भतीजे ने फोन पर दी। फोन पर उन्हौंने बताया कि आतंकवादियों ने पहले सुशीलकुमार को घुटने पर बिठाया उसके बाद उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। जब उन्हौंने अपना धर्म क्रिश्चियन बताया तब आतंकवादियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। जानकारी के मुताबिक सुशील की बेटी आकांक्षा पर भी गोली चलाई गई जो उसके पैर में लगी। घटना से पहले सुशील ने अपनी बीवी को वहां से छुपा दिया और खुद आतंकवादियों के सामने जा खड़े हुए।



चार दिन पहले गए थे काश्मीर

आलीराजपुर न्यूज को एलआईसी एजेंट आशीष अगाल, उमेश टेलर ने जानकारी दी कि वे चार दिन पहले ही  काश्मीर घूमने के लिए निकले थे और मंगलवार को यह दुखद हादसा हो गया। इस हादसे से आलीराजपुर जिले के सभी एलआईसी एजेंटों में गहरा दुख व आक्रोश भी है। बुधवार दोपहर में एलआईसी एजेंट संगठन की ओर से पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जाएगा। जिसमें आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा भी देने की मांग की जाएगी। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार अपने 21 साल के बेटे आस्टन 30 साल की बेटी आंकाक्षा व पत्नि जैनिफर के साथ काश्मीर घूमने गए थे। सुशील कुमार की पत्नि जैनिफर खातीपुरा इंदौर के शासकीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। घटना में पैर में गोली लगने से घायल हुई बेटी आकांक्षा सूरत में बैंक आफ बड़ौदा में नौकरी करती है।।

अध्यापक सुनील दुबे का निधन गांव में शोक की लहर

खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

वर्तमान में सुनील दुबे की पदस्थापना नानपुर हाई सेकेंडरी में थी लेकिन लंबी बीमारी के चलते आज उनका निधन हो गया |



बड़ी खट्टाली नानपुर हाई सेकेंडरी में पदस्थ अध्यापक सुनील दुबे जोकि काफी लोकप्रिय थे आज उनकी लंबी बीमारी के चलते रविवार सायंकाल उनका निधन हो गया। जिससे पूरे कस्बे में शोक की लहर छा गई सुनील दुबे अलीराजपुर में बीआरसी के पद पर लंबे समय तक कार्य किया साथ।  एकलव्य आश्रम सोंडवा ब्लॉक में लंबे समय तक पदस्थ रहे सुनील दुबे के अचानक 48 वर्ष की उम्र में निधन होने से ग्रामीणों में व्यापक शोक व्याप्त है।

निधन पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान व अलीराजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल,व पूर्व विधायक माधव सिंह डावर जोबट एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुलोचना रावत जोबट द्वारा सुनील दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही अलीराजपुर क्षेत्र के विधायक मुकेश पटेल ने भी सुनील दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एवं पत्रकारों ने सुनील दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया। जोबट अनु विभाग के एसडीएम देवकीनंदन सिंह ने भी सुनील दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं कहा कि दुबे एक इमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे उनकी कमी क्षेत्र में श्रद्धा याद रहेगी स्थानीय हाई सेकेंडरी के प्रभारी प्राचार्य प्रवीण प्रजापत बी ओ प्रताप डावर हाई सेकेंडरी  कन्या स्कूल के स्टाफ ने भी सुनील दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया। स्थानीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष रमेश मेहता ने उनके साथियों ने दुबे के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र से एक ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हमने खो दिया। ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित  सरपंच चैनसिंह डावर ने भी दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया। भाजपा नेता मदन लड्ढा ने भी सुनील दुबे के   निधन पर शोक व्यक्त किया।

अलीराजपुर जिले में झमाझम बरसे मेघ, कट्ठीवाड़ा में 10 इंच तो अलीराजपुर में 6 इंच बरसात

जिले में बीते 24 घंटों में 4 इंच औसत बारिश, अब तक 17 इंच औसत बारिश

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

जिले में सावन मास का पहला दिन रविवार रिमझिम फुहारों के साथ किसानों व आम जनों के लिए राहत भरी सुबह लेकर आया। रविवार सुबह तड़के करीब 3:00 बजे से मध्यम तेज बारिश होने का जो क्रम आरंभ हुआ वह दिन भर चलता रहा। इंद्र देवता ने ऐसी कृपा बरसाई कि  सुबह सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक सावन की रिमझिम फुहारें आदिवासी अंचल की इस धरा का जलाभिषेक करती रही। इंद्रदेव मेहरबान भी हुए तो इतने हुए की जिले के सभी छह विकास खंडों में बारिश दर्ज की गई। जिसमें कट्ठीवाड़ा में सर्वाधिक 260 मिमी (यानी 10.4 इंच) वही अलीराजपुर में 156.8 मिमी (यानी 6.2 इंच) बारिश दर्ज की गई। साथ ही जोबट में 36 मिमी उदयगढ़ में 35.4 मिमी भाबरा में 65 मिमी और सोंडवा में 86 मिमी बरसात दर्ज हुई। इस प्रकार बीते 24 घंटों में (सोमवार सुबह 8 बजे तक) जिले में कुल 106 5 मिली मीटर यानी औसत 4 इंच बारिश दर्ज की गई है! इस मानसून सीजन में जिले के सभी छह विकास खंडों में अब तक कुल 423 मी मी करीब 17 इंच औसत बारिश हो चुकी है जबकि गत वर्ष 26 जुलाई तक जिले में मात्र 10 इंच बारिश ही दर्ज की गई थी जिसे देखते हुए इस साल मानसून अच्छा कहा जा सकता है। क्योंकि गत वर्ष की तुलना में जिले में आज दिनांक तक 7 इंच अधिक बारिश हो चुकी है।!


नदियों में आया जल 

रविवार दिन भर की बारिश से जिले की प्रमुख नदियां अनखढ़, सुक्कड़, डोही व हथिनी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है और नदियां में जल बहने लग गया है। अच्छी बारिश से जिले के सबसे बड़े अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना बांध (फाटा डेम) के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखी गई और फाटा डैम का जलस्तर 257 मीटर के करीब पहुंच चुका है। जबकि बांध की जल ग्रहण क्षमता 260 मीटर  है। इस प्रकार जिले में 2 दिनों की अच्छी बारिश से फाटा डेम भी 90 फीसद करीब भर चुका है।


जिले के कई प्रमुख तालाबों निस्तार तालाब व स्टॉप डेमो का जलस्तर भी इस बारिश के चलते बढ़ गया है। जिले के प्रमुख वेगड़ा तालाब और अलीराजपुर के बोरखड़ तालाब में भी जलस्तर बढ़ चुका है।


किसानों के चेहरे खिले

जिले में रविवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों व आम जनता के चेहरे पर खुशी देखी गई। बोवनी के बाद किसान अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे थे वे प्रतिदिन आसमान की ओर निहार रहे थे। रविवार को इंद्र देवता की कृपा बरसी और पूरा जिला बारिश से तरबतर हो गया। 


अ ली राजपुर की सुक्कड़़  नदी

तेज मध्यम बारिश के चलते जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गो की हालत भी खराब हो चुकी है। कट्ठीवाड़ा के प्रमुख झरना स्थल पर जाने वाले दोनों मार्गो की हालत दयनीय होने से भी पर्यटकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिले के छह विकास खंडों में बारिश की स्थिति



रविवार को कट्ठीवाड़ा अंचल में 10 इंच बारिश होने से झरना फुल स्पीड में बहने लग गया है। हालांकि रविवार को झरने में अचानक बारिश का तेज पानी बह कर आने से वहां नहाने का आनंद ले रहे कई लोगों को एकदम से अपनी जान बचा कर भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचना पड़ा। वहां पर नहा रहे युवकों ने समय रहते झरने से दूरी बनाकर अपनी जान बचाई इसके चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।जिले में इस बारिश का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।  अलीराजपुर के मध्य बहने वाले नाले में भी तेज पानी अचानक से आ जाने के कारण नाले में कचरा निकालने गई नगरपलिका की ट्रैक्टर ट्राली भी बहुत देर तक फंसी रही जिसे बाद में जेसीबी की सहायता से नाले में पानी कम होने के बाद निकाला गया।

चिचलगुडा हनुमान मंदिर के संत का निधन,

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अंतिम संस्कार क्रिया के लिए किया आर्थिक सहयोग

अलीराजपुर न्यूज

समीपस्थ ग्राम चिचलगुडा आश्रम स्थित हनुमान मंदिर में सेवा दे रहे संत विरजानंद गिरी का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने स्थानीय पंचेश्वर मुक्तिधाम पर उनके अंतिम संस्कार के लिए आवश्यक व्यवस्था करवाई और अंतिम क्रिया के लिए लकडी सहित अन्य व्यवस्था की। अंतिम संस्कार क्रिया सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दीक्षित सहित अन्य लोगों ने संपन्न करवाई।

इस संबंध में दीपक दीक्षित व जगदीश राठौड ने बताया कि चिचलगुडा आश्रम में स्वामी विरजानंद गिरी 61 वर्ष निवासी आंध्रप्रदेश पिछले चार महीने से हनुमान मंदिर में पूजा पाठ कर सेवा दे रहे थे। कुछ दिनों पूर्व वे अस्वस्थ हुए तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार दोपहर में उनका निधन हो गया। स्वामी जी का गुरू आश्रम गुजरात के भरूच में था। वे चिचलगुडा में 4 महीने से निवासरत थे। इसके पहले चार महीने तक उमराली रोड स्थित कालिका माता मंदिर और 7 साल उमरी में पूजा पाठ कर दीन दुखियों की सेवा करते थे।

जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर-पटेल

वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल का विकट समय चल रहा है। जिसके कारण कई लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कई लोगों की कोरोनो की चपेट में आने से आकस्मिक मृत्यु हो जाती है और कई लोगों को इस बीमारी के इलाज के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पडता है। ऐसे में हर जरूरमंद व्यक्ति की सहायता के लिए मै और मेरा परिवार प्रतिबद्ध और तत्पर है। कोई भी जरूरतमंद आवश्यकता होने पर मुझसे संपर्क कर आवश्यक सहायता और मदद प्राप्त कर सकता है।  

भाजपा ने दी दिवंगत नेताओं और जोबट विधायक कलावती भूरिया को श्रद्धांजलि,

आम लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर टीका लगाने का किया आग्रह

अलीराजपुर न्यूज।

कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र में अनेक लोगों की असायमिक मृत्यु हुई है ऐसे परिवारों के प्रति हम सबकी सहानुभूति है और ईश्वर से कामना है की जो लोग इस संक्रमण महामारी से जूझ रहे वे जल्द से जल्द स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे साथ ही जिन्होंने अपनो को खोया है उनको ईश्वर दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। कोरोना संक्रमण के चलते भाजपा के कई सरपंच एवं कार्यकर्ता का असायमिक निधन हुआ है साथ ही जोबट विधायक कलावती भूरिया का निधन हम सबकों निशब्द करने वाला है। भाजपा की और से उन समस्त नेताओं को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान, जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया, जोबट नपा अध्यक्ष रमीला दीपक चौहान, आजादनगर नपा अध्यक्ष निर्मला डावर,आलीराजपुर नपा अध्यक्ष रितेश डावर,आलीराजपुर जपं अध्यक्ष सुनीता चौहान, कटठीवाड़ा जपं अध्यक्ष सरमी पचाया,सोंडवा जनपद अध्यक्ष कमल पराड ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं है।  

जोबट विधायक का निधन दुखद

प्रेस विज्ञप्ति में नेताओं द्वारा जोबट विधायक कलावती भूरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने जोबट विधायक को हमसे छिन लिया इस महामारी के चलते अनेक लोगों ने अपने प्राण गवाए है ऐसे में आम लोगों से ये अपील है कि वे शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कर घर पर ही रहे। जहां तक आवश्यकता हो सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे एवं मास्क का उपयोग जरूरी रूप से करें। प्रेस विज्ञप्ति में विधायक भूरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।

इन जनप्रतिनिधियों को भी दी श्रद्धांजलि

प्रेस विज्ञप्ति में क्षेत्र के अनेक भाजपा नेताओं के कोरोना संक्रमण के चलते निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य दूरसिंह डावर, सोंडवा जनपद सदस्य डूंगरसिंह ठकराला, सरपंच शिवाजी भाई,संघ कार्यकर्ता नंदू मंडलोई, झाबुआ के पूर्व जिला कार्यवाह रूस्तमसिंह चरपोटा सहित अन्य आमजनों के निधन पर दुख जताया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, वरिष्ठ नेता मांगीलाल रावत, जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा,सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, सरपंच नरींग मोरी, सोरवामंडल अध्यक्ष धुलसिंह अंधारकांच,मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी, मोंटू शाह, निलेश जैन, अजय जायसवाल, मनीष शुक्ला, रघुनंदन शर्मा, देवेन्द्र श्रीवास्तव आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने विधायक भूरिया के निधन पर जताया शोक

आलीराजपुर। जोबट विधायक कलावती भूरिया का कोराना संक्रमण के चलते निधन हो जाने पर क्षेत्र की जनता में जहां शोक की लहर है वहीं जोबट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने विधायक भूरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की है। चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि क्षेत्र की विधायक कलावती भूरिया का इस प्रकार से असमयिक चले जाना क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। चौहान ने आम लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कोरोना से बचाव का टीका लगाने की बात कहीं है।

हमने एक कर्मठ और ओजस्वी नेत्री को खो दिया, कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति-विधायक पटेल

अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए कलावती जीजी लगातार सक्रिय रहती थी

जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया के निधन पर विधायक पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया

आलीराजपुर न्यूज़

हमने एक कर्मठ और ओजस्वी नेत्री को खो दिया, कांग्रेस परिवार के लिए यह अपुरणीय क्षति है। अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए कलावती जीजी लगातार सक्रिय रहती थी। ये बात विधायक मुकेश पटेल ने भावुक होते हुए जोबट विधायक कलावती भूरिया के असमायिक निधन पर कही। उन्होने कहा कि सुश्री भूरिया अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए लगातार सक्रिय रहती थी। सुश्री भूरिया के निधन से हमने जिले की एक कर्मठ और ओजस्वी नेत्री को खो दिया है।

उन्होने कहा कि कलावती जीजी आदिवासी समाज के कल्याण एवं उसे समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सदैव समर्पित एवं सक्रिय रहती थीं। वे आलीराजपुर और झाबुआ जिले के आदिवासियों की आवाज को हमेशा पुरजोर तरीके से हर मंच पर उठाती रही। उन्होने दोनों जिले के विकास में अतुलनीय और अविस्मरीणय योगदान दिया। वे हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत थी और हमेशा रहेगी। विधायक पटेल ने कहा कि कोरोना से संघर्ष करते हुए कलावती जीजी जिंदगी की जंग हार गई ये क्षण हमारे लिए बेहद भावुक और दुखद है। प्रभु उनको श्री चरणों में स्थान प्रदान करे और उनके परिवार को यह शोक सहन करने की शक्ति दे।

अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा चेत की जुझारू व दबंग विधायक कलावती भूरिया का कोरोना बीमारी से निधन

 समय पर नहीं मिल पाए रेमडेसीविर इंजेक्शन

आशुतोष पंचोली/ हर्षित शर्मा

अलीराजपुर न्यूज़।।

प्रदेश की कांग्रेस राजनीति की महिला धूमकेतु दबंग व जुझारू जोबट क्षेत्र की विधायक कलावती भूरिया ने आज तड़के इंदौर के शेलबी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वे पिछले 15 दिनों से कोरोना से जंग लड़ रही थी ‌। 


मिली जानकारी के अनुसार वे कोरोना से पीड़ित हो गई थी आरंभ में उन्हें झाबुआ के वरदान हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहां से बाद में इंदौर रेफर किया गया था। जहां पर सैलबी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था। इंदौर में भर्ती होने के बावजूद भी उन्हें रेमडिसीविर इंजेक्शन समय पर नहीं मिलने की बात भी परिजन व कांग्रेसी नेता कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में सुश्री कलावती भूरिया को अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया था जिसमें वे त्रिकोणीय संघर्ष में 2000 से अधिक मतों से विजयी हुई थी। इसके पूर्व वे करीब 2 दशकों तक झाबुआ जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रही है। झाबुआ विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की आप रिश्ते में भतीजी लगती है । जिले में अपने व्यवहार कुशल नेतृत्व क्षमता से आपने अपने हजारों प्रशंसक व समर्थवान कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी कर ली थी। 


जिला कांग्रेस कमेटी अलीराजपुर के अध्यक्ष महेश पटेल ने इसे बहुत दुखद खबर बताते हुए बताया  कि हमने हमारा एक बहुत मूल्यवान नेता व विधायक को खो दिया। अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने भी इसे जिले के लिए नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की कांग्रेस  के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। पूरे अंचल में कलावती भूरिया के निधन पर शोक की लहर व्याप्त हो गई। जिसने भी इस खबर को सुना वह हतप्रभ होकर रह गया है। अलीराजपुर न्यूज़ टीम की ओर से जांबाज विधायक कलावती भूरिया को भावभीनी श्रद्धांजलि।

कोरोना कि जंग को हार गए जोबट के शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया

 क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक थें

दुख:द खबर सुनते ही कई लोगों के आंखों में से निकले आये आंसू क्षेत्र में छाई शोक कि लहर

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

 शहर कांग्रेस अध्यक्ष निगम रेमंड बाबा भैया का कोविड -19 से गुरूवार देर रात को रतलाम के मेडिकल कॉलेज में दुःखद निधन हो गया। विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। इनका उपचार अलिराजपुर के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था। लेकिन गुरुवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण अलिराजपुर से रतलाम रैफर किया गया था।

 शहर अध्यक्ष के निधन कि जानकारी जब जिलेवासियों को लगी तो पूरे क्षेत्र में शोक कि लहर छा गई। कई लोगों कि आंखों नम हो गई । निगम रेमंड एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने कितनों के आंसू पूछें अपने जीवन में समाज सेवा को ही अपना धर्म समझा। क्षेत्रवासियों को दुख:द खबर सुनकर यकीन नहीं हो रहा था कि बाबा भैया अब इस दुनिया में नहीं रहे जोबट नगर के लिए एक बहुत बड़ी क्षति हुई‌। मिलनसार, हंसमुख, राजनिति व समाजसेवा में  हमेशा सक्रिय नजर आने वाले जोबट के बाबा भैया के अचानक चले जाने से उनका परिवार ही नहीं बल्कि नगर और जिला भी स्तब्ध है। विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों समाजसेवी संगठनों व व्यापारियों ने इनके निधन पर दुख जाहिर किया।

3 दिनों में क्षेत्र के 3 मार्गदर्शक एवं जानदार, शानदार व्यक्तित्व के धनी किसानों का निधन।

अप्रैल का दूसरा सप्ताह उदयगढ़ क्षेत्र के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा

उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट

 गुरुवार को सुबह सवेरे खबर मिली कि ग्राम धामंदा निवासी डूंगरसिंह दादा *तडवी* नहीं रहे। पूर्व सरपंच एवं क्षेत्र के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता के बारे में यह सुनकर और अधिक दुख हुआ कि उन्होंने सुसाइड किया है। जुझारू प्रवृत्ति के ऐसे व्यक्ति जिनका कहा समाज मे  ससम्मान स्वीकार किया जाता रहा। 



अनेक लड़ाई, झगड़े, घरेलू विवादों को चौपाल की बैठक  मे ही निराकृत कर देने वाले डूंगरसिंह दादा का अचानक से इस तरह का स्वघाती कदम उठाना यकीन से परे है।
गुरुवार के घटनाक्रम पर यकीन और कयास के घोड़े दौड़ ही रहे थे कि शुक्रवार की सुबह एक और दुखद खबर ले आई।
पता चला बावड़ी खुर्द के निवासी अमरसिंहभाई का निधन हो गया। क्षेत्र के उत्कृष्ट किसान, हंसमुख, मिलनसार ऐसे उद्यमी जिनकी गिनती अविभाजित झाबुआ जिले के उन गिने-चुने लोगों में होती थी जो वैध तरीके से blasting compressor संचालित कर रहे थे।

उन दिनों क्षेत्र में अनेक अवैध ब्लास्टिंग कंप्रेसर संचालित थे। बाद में भी चलते रहे। अमरसिंह भाई ने जब-जब आपत्ति ली तो उल्टे उन्हें ही परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अच्छी खासी कद काठी के अमरसिंह भाई दूर्व्यसन से हमेशा दूर रहे।  सच्चे,जुझारू, आदर्श व्यक्ति के रूप में वह हमेशा याद रखे जाएंगे।
दूसरे सप्ताह की तीसरी सुबह नॉर्मल रही मगर दोपहर मे एक और बुरी सूचना आ गई।पता लगा कि उदयगढ़ ग्राम के पटेल एवं बीएलओ लालू प्रसाद के पिता *वेस्तादादा मौर्य* का लंबी बीमारी के उपरांत शनिवार को निधन हो गया। 
अत्यंत ही शांत प्रवृत्ति के मेहनतकश किसान एवं सामाजिक कार्यकर्ता वेस्तादादा मौर्य सामाजिक कुरीतियों के विरोधी होने के साथ ही आजीवन अनावश्यक खर्च के खिलाफ रहे।
 रहे। 



उन्होंने अपने घर, परिवार, समाज को विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता के लिए मौन और मुस्कुराहट का मंत्र दिया।उदयगढ़ क्षेत्र के इन तीनों ही लोगों की खासियत यह रही कि इन्होंने हमेशा सही को सही और गलत को गलत कहा। एकमात्र डूंगरसिंह दादा Congress पार्टी से मृत्यु पर्यंत जुड़े रहे, जबकि अमरसिंह भाई और वेस्तादादा ने कभी किसी पार्टी का दामन नहीं थामा |
लगातार तीन दिन में जनजातीय समाज की इन तीन शख्सियत का हमेशा-हमेशा के लिए चले जाना घर, परिवार, समाज क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
हम कामना करते हैं कि ईश्वर इन तीनों शख्सियत की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। शांति प्रदान करें।
   🙏ऊं शांति ऊं शांति ऊं शांति🙏

गंगा का तट, किया स्नान ध्यान फिर हो गया प्रभु मिलन

 सनातन सेवा आश्रम के राजेन्द्रनंद जी महाराज का हरिद्वार में गंगा तट पर निधन

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

जिला मुख्यालय पर संचालित सनातन सेवा आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी नरसिंहानंद जी महाराज के परम शिष्य स्वामी राजेंद्र नंद जी महाराज (55) का महाशिवरात्रि के दिन गंगा तट हरिद्वार में हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया!


स्वामी राजेंद्र नंद जी हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले में आश्रम की ओर से लगाए गए शिविर के साथ गए हुए थे।उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार से अलीराजपुर लाया जा रहा है जहां शुक्रवार शाम 5:00 बजे करीब रामदेव वाटिका के समीप उन्हें समाधि दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार स्वामी राजेंद्र नंद जी कल महाशिवरात्रि के दिन गंगा तट पर पहुंचे उन्होंने स्नान किया फिर ध्यान किया और इसी दौरान उन्हें अटैक आया और वही उन्होंने अपनी देह त्याग दी। नगर के सनातन सेवा आश्रम में जैसे ही यह खबर पहुंची यहां पर शोक व्याप्त हो गया। 

हरिद्वार में गंगा तट पर अटैक आने के बाद आश्रम के अन्य सेवादार व अन्य लोग उन्हें सूचना मिलते ही हरिद्वार के अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसके बाद उनकी पार्थिव देव को एंबुलेंस में लेकर अलीराजपुर की ओर सेवादार निकल चुके हैं।शुक्रवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर अलीराजपुर आएगा, उसके पश्चात पारंपरिक रीति अनुसार उनके शव को समाधि दी जाएगी। सनातन सेवा आश्रम में राजू महाराज के नाम से विख्यात स्वामी राजेंद्र नंद जी करीब 40 सालों से आश्रम से जुड़े हुए थे उनके निधन से शोक व्याप्त हो गया।

 हालांकि हरिद्वार जैसे पावन और परम तीर्थ में गंगा किनारे प्रभु मिलन होना इसे ईश्वरीय कृपा ही समझा जा रहा है और बहुत ही बिरले लोगों को इस प्रकार की मृत्यु प्राप्त होती है।  बावजूद उसके अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार से अलीराजपुर तक उनके शव को लाना चर्चा का विषय है हालांकि जहां पर उनके शव को समाधि दी जाएगी वहां पर उनके परम गुरु व अन्य सभी आश्रम के स्वामी जनों की समाधि भी बनी हुई है इसी परंपरा के चलते उनके पार्थिव देव को समाधि देने के लिए यहां लाया जा रहा है।

दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से हुई दर्दनाक मौत


ग्राम कुंड में पसरा मातम,
दोनों बच्चे दाह संस्कार में भाग लेने गए थे
गोविंदा माहेश्वरी
आंबुआ। अलीराजपुर न्यूज़
अलीराजपुर जिले के ग्राम कुंड थाना क्षेत्र आंबा में दो मासूम बच्चों के तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई इससे गांव में मातम पसर गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक दाह संस्कार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 4 मार्च गुरुवार को गांव के दो बच्चे सुरेश पिता भुवान (१२) व कुलदीप पिता खंडवा (१२) गांव वालों के साथ तालाब किनारे गए थे दाह संस्कार के बाद नहाते वक्त दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए उनका कहीं पता नहीं चला।


  परिजनों व ग्रामीणों ने तलाश की किंतु दोनों का कुछ पता नहीं हुआ शुक्रवार दूसरे दिन ग्रामीणों ने फिर तालाब में तलाशी अभियान चलाया इस पर दोनों बच्चों के शव गहरे पानी में मिले। पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शव को तालाब किनारे लाकर परिजनों से शिनाख्त करवाई गई। तालाब किनारे अपने मासूम बच्चों के शव देखकर परिजन व घर की महिलाएं बदहवास हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इस दुखद घटना से ग्राम कुंड में शोक व्याप्त हो गया।

नेत्र संकलन केंद्र के प्रमुख जयप्रकाश शर्मा और गुर्जर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ यशवंत उपाध्याय का निधन, क्षेत्र मे शोक की लहर

अलिराजपुर के पूर्व कलेक्टर व वर्तमान में भोपाल मंत्रालय में पदस्थ शेखर वर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया

जोबट नगर के गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता और नेत्र संकलन केंद्र के प्रमुख तथा उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के निधन से नगर में शोक की लहर छा गई।

जोबट गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेत्र संकलन केंद्र के प्रमुख तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका रखने वाले पं जयप्रकाश शर्मा का सोमवार अलसुबह हार्ड अटैक के कारण निधन हो गया। जैसे ही निधन की खबर नगर में फैली नगर में शोक की लहर छा गई। जयप्रकाश शर्मा लंबे समय से गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता, गायत्री शक्तिपीठ उमावि विद्यालय के शिक्षा समिति के, साथ ही नेत्रदान में अहम भूमिका रखने वाले हर समय नेत्रदान में तत्परता से उपलब्ध होकर नेत्रदान प्राप्त कर आई बैक को उपलब्ध करवाते थे। इस महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 जनवरी को श्री शर्मा का जिला स्तर पर सम्मान भी किया गया था। गायत्री परिवार के अनेक कार्यकर्ता ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की है वही उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक पद पर पदस्थ थे। तथा सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा कार्यालय आलीराजपुर की मधुवाला शर्मा के पति ओर वरिष्ठ शिक्षक जिवेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा के भाई थें। जिले के तत्कालीन कलेक्टर व वर्तमान में भोपाल मंत्रालय में पदस्थ शेखर वर्मा ने भी संचार के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरा दुःख प्रकटकर कहां कि अलिराजपुर जिले के बहुत बड़ी हानी हुई।
नगर के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पं. यशवंत उपाध्याय भी लंबे समय से अस्वस्थ थे ।तथा सोमवार अलसुबह उनका भी निधन हुआ है। जैसे ही यह खबर नगर में फैली दोनों दुखद खबरें होने से पूरे नगर में शोक की लहर छा गई। दोनों ब्राह्मण समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं का नगर के डोही नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया है। जहां पर अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की और बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में लोग शामिल हुए। गायत्री शक्तिपीठ जोबट प्रमुख डॉ शिवनारायण सक्सेना, हिंदू धर्मादा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र टवली, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष  रघुनंदन शर्मा, मेवालाल अग्रवाल, नितेश अग्रवाल,हिरालाल शर्मा, महेश राठौड़, राकेश अग्रवाल, शिवराम वर्मा, रजनीकांत वाणी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अरविंद बघेल, पत्रकार राजेश डुडवे, राजेश जैन, आशीष सोनी, कपिल राठौड़ आदि ने मुक्तिधाम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की |




स्व. शास्त्रीजी की सरलता, सहजता एवं ईमानदारी को देष कभी नही भुलेंगा-श्री पटेल

 जय जवान-जय किसान के नारैबाजी के बिच पुर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई

आशुतोष पंचोली 

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा सोमवार को देष मे जय किसान-जय जवान का नारा बुलंद करने वाले एवं सहज, सरल जनसेवक, भारत रत्न पुर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्रीजी की 55 वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने स्व. शास्त्रीजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके सपनो को साकार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल, पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


सादगी से राजनीति में नए मानक स्थापित किए

सिनेमा चोराहे स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम मे कांग्रेसी नेताओ द्धारा स्व. शास्त्रीजी केे चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दोरान कांग्रेसी  कार्यकर्ताओ द्धारा जय जवान-जय किसान के नारै भी लगाए गए। आयोजित पुष्पांजली सभा मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. षास्त्रीजी के देषहित मे दिए गए योगदान को देषवासी कभी भुल नही सकता। उन्होने अपनी सादगी से राजनीति में नए मानक स्थापित किए ओर अपने दृढ नेतृत्व से देश को विषम परिस्तिथियों में एकजुट कर जवानों और किसानों में अद्भुत ऊर्जा का संचार किया। विधायक मुकेष पटेल ने कहा कि स्व. षास्त्री अपनी साफ सुथरी छवि और सदागीपूर्ण जीवन के लिए जाने जाते थे। उनके जेसा सहज-सरल एवं ईमानदार नेता देष को कभी देखने को नही मिला। देश के नेताओ को उनका अनुसरण कर देष की जनसेवा करना चाहिए। पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर ने कहा कि षास्त्रीजी ने देष मे जय जवान-जय किसान का नारा बुलंद कर जवानो एवं किसानो की महत्वता को परिभाषित किया। जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने बताया कि कार्यक्रम के पष्चात जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिकां अध्यक्ष पटेल एवं विधायक पटेल की उपस्थिति मे किसानो के समर्थन मे एवं कृषि विरोधी कानुन और देश मे बढती हुई महंगाई के विरोध को लेकर जिला मुख्यालय पर 15 जनवरी षुक्रवार को आयोजित विषाल जंगी प्रर्दषन को लेकर चर्चा कर रंणनिती बनाई गई। उक्त जंगी प्रर्दषन मे कांग्रेस द्धारा किसानो के समर्थन एवं किसान विरोधी काले कानुन के विरोधस्वरुप नगर मे विषाल ट्रैक्टर एवं बैलगाडी रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा जाएंगा।  


ये रहै उपस्थित

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षद्धय केलाष चोहान, पारसिंह बारिया, मोहन भाई, जिपं सदस्य बिहारीलाल डावर, कांग्रेसी नेता सुमेरसिंह अजनार, खुर्षिद अली दिवान, अनिल थेपडिया, राजेंद्र टवली, सानी मकरानी, भूरसिंह डावर, सुरेश सारडा, भरत ठाकुर, सुरेष परिहार, बहादुर भाई, चेनसिह डावर, जीतु देवडा, अनुप सोमानी, ईरफान मंसुरी, ईकबाल मदनी, अंकित माहेष्वरी सहित कार्यकर्तागण मोजुद थे। 

नहीं रहे नाथूदास जी शर्मा.!!

मानव सेवा में समर्पित रहा पूरा जीवन

उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट

मानव सेवा को माधव सेवा मानकर  मन, वचन, कर्म से आजीवन मानव सेवा में समर्पित रहे श्री नाथू दास जी शर्मा  *दास बाबू*  का 87 वर्ष आयु में गुरुवार अल सुबह निधन हो गया। चिकित्सा पेशे से जुड़े दास बाबू ने सरकारी नौकरी छोड़कर उदयगढ़ झाबुआ और अन्य कस्बों में हेल्थ क्लीनिक  संचालित कर मात्र ₹10  शुल्क में गरीब, बेसहारा लोगों का उपचार किया।इस ₹10 शुल्क को भी उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों में खर्च किया।

 नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से जुड़े रहकर उन्होंने अनेक दिव्यांग जनों को कृत्रिम हाथ, पैर  लगवा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयगढ़ सहित अन्य कई जगहों पर उन्होंने वाटर कूलर लगवाए।सामाजिक कुरीतियों रूढ़िवाद के प्रति भी जागरूकता लाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रियासत कालीन उदयगढ़ के श्री राम मंदिर के नव निर्माण में भी दास बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  
बीते 10 वर्षों से आप झाबुआ में रह रहे थे।गेल मुक्तिधाम में दादा का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अजय शर्मा ने दी। अंतिम यात्रा में झाबुआ, राणापुर, उदयगढ़ के नागरिकों सहित  परिजनों ने शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अजय शर्मा गायत्री मेडिकल स्टोर उदयगढ़ के संचालक,हाथीपावा गुड मॉर्निंग ग्रुप के संस्थापक,  रोटेरियन सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होकर अपने पिता के नक्शे कदम पर मानव सेवा को माधव सेवा मानकर सेवा कार्यों से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र मोहित शर्मा चिकित्सा की पढ़ाई पूर्ण कर अपने दादाजी के मानवीय सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना चाहता है।

सनातन सेवा आश्रम के श्री 1008 स्वामी शंकरानंद जी महाराज का निधन

बुधवार देर रात को आया हार्ट अटैक

आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

स्थानीय सनातन सेवा आश्रम के श्री 1008 स्वामी शंकरानंद जी महाराज का बुधवार देर रात को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। स्वामी शंकरानंद जी के आकस्मिक निधन से सनातन सेवा आश्रम, श्री रामदेव मंदिर के हजारों भक्तों व अनुयायियों में शोक की लहर फैल गई, स्वामी शंकरानंद जी का यू आकस्मिक चले जाना उनके श्रद्धालुओं भक्तों के लिए बहुत दुखद है।

उनके भक्तों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार स्थानीय रामदेव वाटिका समाधि स्थल पर दोपहर में 2:00 बजे समाधि के माध्यम से होगा। समाधि स्थल पर उनके पिता सनातन सेवा आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी श्री श्री 1008 नरसिंहानंद जी महाराज की समाधि भी यहीं पर है। उनके समीप ही स्वामी शंकरानंद जी के पार्थिव शरीर की समाधि दी जाएगी। इसके पूर्व उनके निजी निवास व सनातन सेवा आश्रम से उनका डोल समाधि स्थल की ओर निकलेगा। सनातन धर्म की सेवा में , जन जन तक धर्म पताका फहराने वाले महामंडलेश्वर स्वामी १००८ स्वामी शंकरानंद जी  का असमय जाना  दुखद है। सेवाश्रम की धर्म  ध्वजा आज चारों दिशाओं में अनुयाई के रूप में फैली हुई है। स्वामी जी का जाना अलीराजपुर के लिए अपूरणीय क्षति है।

इन्होंने व्यक्त की शोक संवेदना
स्वामी शंकरानंद जी के आकस्मिक देवलोक गमन पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक कलावती भूरिया, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, जोबट के पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, भाजपा नेता भदुभाई पचाया नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष भगवतीप्रसाद जायसवाल व विक्रम सेन, विश्राम घाट सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष थेपड़िया, सचिव आशुतोष पंचोली, पत्रकारगण रघु कोठारी हितेंद्र शर्मा आशीष अगाल, गिरिराज मोदी, रफीक कुरैशी, गफ्फार, रिजवान खान, मनीष अरोड़ा सहित नगर के सभी समाजों के अध्यक्ष गणमान्य नागरिकों,   प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश आर वाघेला व  पूर्व पार्षद यतिंद्रसिंह भाटी,  समाजसेवी दीपक दीक्षित, कैलाशचंद कमेड़िया, कृष्णकांत बेड़िया मुन्ना सेठ प्रभारी शहर काजी सैयद हनीफ मियां आदि ने गंभीर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख व्यक्त किया है। 

ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ व पूर्व शिक्षक का कोविड-19 से निधन

इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में कई दिनों से चल रहा था उपचार

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है पॉजिटिव केस तो बड़ ही रहे हैं लेकिन जोबट में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोविड-19 से जोबट के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पूर्व शिक्षक पंडित भवानी शंकर शर्मा सर का इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज सुबह निधन हो गया |जिस से जोबट नगर में शोक की लहर छा गई ।

शर्मा सर विगत 20 दिन से कोविड-19 से पीड़ित थे। परिवार जनों ने उपचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी उसके बावजूद भी पंडित भवानी शंकर शर्मा सर कोरोना की जंग  हार गए और आज सुबह सुबह उनका दुखद निधन हो गया। ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज नगर के प्रमुख संगठन और कई सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों ने पंडित जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

कोविड-19 से कांग्रेस के युवा नेता का निधन

कोरोना संक्रमित व्यक्ति का इंदौर में चल रहा था उपचार

जोबट में अब तक 8 लोग जान गवा चुके हैं , कोरोना वायरस से

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

 कोविड-19 यानी कि कोरोना वायरस से जोबट के (खट्टाली रोड)निवासी कांग्रेस युवा नेता का गुरुवार शाम को इंदौर में उपचार के दौरान निधन हो गया है। कोविड-19 के संक्रमण के मामले में जोबट व आसपास का हर व्यक्ति दहशत में है। क्योंकि यहां से लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने के साथ में संक्रमण से निधन होने का भी सिलसिला जारी है। अब तक यहां से 8 लोगों का कोरोना संक्रमण से निधन हो चुका है। जैसे ही यह खबर नगर में फैली हर किसी को कोरोना संक्रमण के प्रति अब भय पैदा होने लगा है । जोबट में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा  200 पार हो चुका है |

माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति व पूर्व समाज अध्यक्ष शांतिलाल सोमानी का निधन

गणमान्य नागरिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क

नगर के माहेश्वरी समाज के प्रतिष्ठित डोलामाईट इंडस्ट्रीज के उद्योगपति शांतिलाल सोमानी (85) का सोमवार शाम को निधन हो गया। मंगलवार दोपहर 1:00 बजे उनके निज निवास से शव यात्रा निकाली गई।अंत्येष्टि विश्राम घाट सेवा समिति द्वारा संचालित मुक्तिधाम पर की गई।अंत्येष्टि में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, माहेश्वरी समाज जनों आदि ने भाग लेकर स्वर्गीय सोमानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।माहेश्वरी समाज के नगर अध्यक्ष व नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ,नपा के पूर्व उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष विक्रम सेन, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, विश्रामघाट सेवा समिति के अध्यक्ष व पार्षद संतोष थेपड़िया, सचिव आशुतोष पंचोली, जिला कॉंग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, पूर्व पार्षद नंदकिशोर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला,पूर्व पार्षद जवाहर कोठारी, सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने अंत्येष्टि में भाग लेकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।स्वर्गीय सोमानी के पुत्रों नारायण सोमानी व कृष्णा सोमानी ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। स्वर्गीय सोमानी अपने पीछे पत्नी,दो पुत्र, एक पुत्री सहित नाती पोते वह पड़पोते का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सहज, सरल, निष्पक्ष छवि के स्वर्गीय सोमानी अलीराजपुर नगर के 'नगर सेठ' भी कहे जाते थे, इनके निधन पर इनसे जुड़े हजारों जन में शोक व्याप्त हो गया।

स्वर्गीय सोमानी जी


सविता मौर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

आलीराजपुर न्यूज

विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. वेस्ता  पटेल (रावत) की सुपुत्री सविता मोर्य (निवासी भिलाई) का सोमवार 31 अगस्त की शाम को इंदौर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था।उनके आकस्मिक निधन से नगर सहित क्षेत्र में गहरी शोक की लहर छा गई।


मंगलवार को उनके पैतृक निवास स्थल बोरखड़ मुक्तिधाम पर उनका आदिवासी रीति रिवाज एवं परम्परा अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।उपस्थित परिजन,स्नेहीजनों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणजनों ने कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए स्व.मौर्य को भावभीनी  श्रद्धाजंलि अर्पित की।

ज्ञात रहे कि स्व. सविता मौर्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, युवा कांग्रेस नेता बापु पटेल, दिलीप पटेल, अर्जुन पटेल की बहन थी। इस मौके पर उपस्थित जोबट विधायक कलावती भूरिया,पूर्व राज्यमंत्री सुलोचना रावत,झाबुआ के पूर्व विधायक जेवियर मेडा, कांग्रेस नेता ओम राठौर,यतेंद्रसिंह भाटी,उदयगढ़ जनपद अध्यक्ष कमरू अजनार,सरदारसिंह पटेल,विशाल रावत,सुमेरसिंह अजनार,ठाकुर आदितयसिंह,कट्ठीवाड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष भदू पचाया,भाजपा नेता भुवानसिंह चौहान,पिंटू जायसवाल,अशोक ओझा,अजमेरसिंह रावत,सानी मकरानी,राजेन्द्र गुडु, आदि सहित पंच सरपंच एवं अधिकारी कर्मचारी आदि ने स्व.सविता मौर्य के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक स्व.पटेल की पुत्री सविता मौर्य का आकस्मिक निधन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल की छोटी बहन थी सविता

अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क

विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व.वेस्ताजी पटेल (रावत) की सुपुत्री सविता मौर्य निवासी भिलाई का मंगलवार 31 अगस्त की शाम को इंदौर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। ज्ञात रहे कि सविता मौर्य, जिकां अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, युवा नेता बापू पटेल, दिलीप पटेल,अर्जुन पटेल की बहन थी।उनके आकस्मिक निधन हो जाने से नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।जिनका अंतिम संस्कार अलीराजपुर में  01 सितम्बर  मंगलवार एक बजे उनके मायके स्थित ग्रह ग्राम बोरखड़ मैं आदिवासी रीति रिवाज परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। शोकाकुल पटेल परिवार ने शुभचिंतको ओर आमजनो से विनम्र अपील जारी की है कि वह कोविड-19 के जारी निर्देशो का पालन कर श्रद्धांजलि अर्पित करे।  
श्रीमती मौर्य के आकस्मिक निधन पर नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल ,उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ,नपा के पूर्व उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद जायसवाल पिंटू सेठ,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह सहित गणमान्य नागरिकों आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया।