दाग अच्छे नहीं लगते कलेक्टर साहब, अपने प्रिय पात्र रामानुज को न बचाईए

जिले के भ्रष्टाचारी कर्मचारी को बचाने से जिला प्रशासन की छवि हो रही धूमिल- कांग्रेस नेता महेश पटेल

लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल के पत्र पर भी नहीं की कार्रवाई

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

टीवी मीडिया पर एक सर्फ एक्सेल का न्यू जनरेशन का एक विज्ञापन आता है जिसमें सर्फ एक्सल की बिक्री बढ़ाने के लिए कहा गया है कि दाग अच्छे है। ऐसे ही एक मामले ने पूरे जिले की मशीनरी में एक विषय को चर्चा के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है। अब चूंकि मामला माननीय हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है तो फिर इस तथ्य को कैसे झूठला सकते है कि दाग अच्छे है। खैर मामला यह है कि जिला शिक्षा कार्यालय में करीब तीन सालों  से भी अधिक समय से एडीपीसी के पद पर कार्यरत कर्मचारी रामानुज शर्मा ने अपने तबादले को रोकने के लिए हाईकोर्ट में जो कथित तौर पर डीईओ का जो पत्र प्रस्तुत किया है उसने जिले के कलेक्टर साहब को उलझन में डाल दिया है। जब रामानुज शर्मा ने स्वयं ही हाईकोर्ट में यह एडमीट कर दिया है उसके ट्रांसफर होने से बच्चों का अध्यापन कार्य प्रभावित होगा उस विषय के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी तो फिर कलेक्टर साहब रामानुज शर्मा को उसके मूल पद पर वापस क्यों नहीं भेज रहे है। जबकि वह तो अपने ट्रांसफर को रोकने की दुहाई में स्वयं ही कह चुका है कि वह तो अध्यापन कार्य करवा रहा है फिर डीईओ कार्यालय के प्रशासनिक कार्य में इतनी रुचि क्यों है? जाहिर यहां से सारी सप्लाय, विभागीय आवंटन अन्य कई प्रकार से विभागीय प्रभुत्व का मामला जो जमा हुआ है। अब ये फैसला तो कलेक्टर साहब को करना है कि उसे वे विदाई देते है या नहीं?वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल ने प्रेस नोट में बताया कि जिले के भ्रष्टाचारी कर्मचारी को बचाने से जिला प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।


शासन के पत्र पर भी नहीं की कार्रवाई

जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने सोमवार को जारी  प्रेस नोट में खुलासा करते हुए बताया कि केके द्विवेदी संचालक लोक शिक्षण मप्र भोपाल के पत्र क्रमांक 1189 दिनांक 13 मई 2024 में यह स्पष्ट लिखा है कि रामानुज शर्मा (अध्यापक) वर्तमान में भ्रष्ट एडीपीसी जिला शिक्षा कार्यालय को तत्काल हटाकर मूल संस्था में भेजे जाने का उल्लेख किया है। इस पत्र के विषय से यह सिद्ध होता है कि शर्मा एडीपीसी के पद पर काम कर रहा है न कि अध्यापन कार्य उसके बावजूद जिला प्रशासन इसे बचाने में लगा है। इस पत्र में शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच तथ्यात्मक प्रतिवेदन अभिमत सहित उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। किंतु इस संबंध में शर्मा ने अपने पद व प्रभाव से इस पत्र को ही गायब करवा दिया। आज दिनांक तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कांग्रेस नेता पटेल ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी को संरक्षण देना बंद करे और उसे वापस मूल संस्था में भेजे व इसके खिलाफ हायकोर्ट को झूटी जानकारी देने के खिलाफ प्रशासनिक व विभागीय जांच कार्यवाही कर तत्काल प्रभाव से निलंबित करे अन्यथा इस मामले में उग्र आंदोलन किया जाएगा। 



कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट में बताया कि जिले में आदिवासी विकास विभाग व शिक्षा विभाग का लगभग बंटाधार हो चला है।जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए सरकारी अफसर व कर्मचारी की मिलीभगत से जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एडीपीसी रामानुज शर्मा की करतूत उजागर होने के बाद भी  इस कर्मचारी व उसकी पत्नि दोनों ने माननीय हाईकोर्ट को झूटी जानकारी देकर अपने ट्रांसफर पर स्टे लिया है। यह सारी जानकारी कलेक्टर महोदय को है किंतु इसके बावजूद भी उन्हौंने ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी को जिला शिक्षा कार्यालय में बिठा रखा है।

 कांग्रेसी नेताओ ने आगे बताया कि माननीय उच्च न्यायालय को गुमराह करने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ने दी है इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग में करते है। जिले के डीईओ कार्यालय में पदस्थ एडीपीसी को जिला प्रशासन ने स्कूल में अध्यापन कार्य करना बता दिया गया है यह सरासर झूठ व असत्य है। यह बहुत गंभीर विषय है जिसमें माननीय उच्च न्यायालय को झूठे प्रमाण पत्र जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किए गए हैं। इस प्रकार के भ्रष्टाचारी कर्मचारी को बचाने का जो दुस्साह जिला प्रशासन कर रहा है, जिसकी कांग्रेस पार्टी  घोर निंदा करती है और मंगलवार को इस मामले में ज्ञापन धरना प्रदर्शन करेगी। 


क्या कहते है कलेक्टर साहब-----



मैं इस मामले को दिखवाता हूं।

- डा अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर आलीराजपुर


रहस्यमय प्राणी दिखने से ग्रामीणों में फैला भय ! अधिकारी बोले करेंगे जांच

कवछा डूंगरीमाता क्षेत्र में ग्रामीणों को पदचिन्ह भी दिखे हैं

रात को सुना सुना हो रहा अंचल

प्रेम गुप्ता

कट्ठीवाड़ा। आलीराजपुर न्यूज़

क्षेत्र के कवछा ग्राम में ग्रामीणों को रहस्यमय प्राणी के दिखाई देने से वे दहशत में है।शाम होते ही अंचल सुना सुना होने लगता है। अधिकारियों ने इस संबंध में जांच करने की बात कही है। 

गत 28 अक्टूबर से कवछा क्षेत्र के ग्रामीणों को रात्रि में एक रहस्यमय प्राणी दिखाई दिया जिसका  चेहरा जानवर और शरीर इंसानों की तरह था। कवछा के पेट्रोलपंप क्षेत्र में इस विचित्र प्राणी की हलचल अनेक ग्रामीणों ने देखी। ग्रामीणों को देखते ही वह तेजी से गायब हो जाता है। 

डूंगरीमाता स्थित सेवादार को जब वह बड़ी चट्टान पर लेटा हुआ था उसे वह प्राणी दिखाई दिया। देखते ही वह तेजी से विलुप्त हो गया। हवेलिखेड़ा क्षेत्र में भी इस प्राणी के देखे जाने की सूचना है। 



पदचिन्ह देखिए सोशल मीडिया पर किए जा रहे शेयर

इस संबंध में ग्रामीणों को रहस्यमय प्राणी के पदचिन्ह मिले है जो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे है। नाम न बताने की शर्त पर अनेक ग्रामीणों ने बताया कि मनुष्य और जानवर की मिलीजुली आकृति वाला यह प्राणी उन्हें दिखाई दिया और उसे देखते ही उन्होंने वहां से भागना ही ठीक समझा। 

इस संबंध में तहसीलदार सविता राठी ने आलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों के रहस्यमय प्राणी को देखने की घटनाओं के चलते उन्होंने वनविभाग को पत्र लिखकर जांच करने की बात कही है। वनपरिक्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह ने भी मामले को दिखवाने की बात कही है।

शासकीय विद्यालय में नहीं फहराया राष्ट्रध्वज

 राष्ट्रीय पर्व की उडी धज्जियां, स्वतंत्रता दिवस का हुआ अपमान- कांग्रेस नेता श्री पटेल 

ग्रामीणों ने पटेल को सौंपा ज्ञापन, जनसुनवाई मे भी दिया आवेदन

आशुतोष पंचोली

 आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

आदिवासी बाहुल्य जिले मे स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव अंतर्गत 15 अगस्त पर ग्रामीण क्षैत्रो की स्कूलों मे ध्वजारोहण नही कर खुलेआम माखौल उडाया गया है। इस तरह से प्रधानमंत्री मोदीजी के तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की धज्जियां उडाई जा रही है। 15 अगस्त को ग्रामीणजन सुबह से लेकर दोपहर तक स्कूल मे खडे रहकर शिक्षकों के आने का रास्ता देखते रहे, परंतु शिक्षक झंडावंदन कार्यक्रम करने नही पहुंचे। कलेक्टर महोदय एवं सहायक आयुक्त को इस मामले को गंभीरता से संझान मे लेते हुए बीईओ, बीआरसी, स्कुल प्रार्चाय एवं शिक्षकों पर कडी कार्रवाई कर उन्हे तत्काल निलंबित करना चाहिए। उक्त बाते पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही!


कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त करे कडी कार्रवाई

ग्राम अरठी आम्बी फलिया ग्राम पंचायत गुडा तहसील कट्ठीवाड़ा जिला अलीराजपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल को इस मामले को लेकर एक ज्ञापन सौपा। इसके पूर्व सभी ग्रामीणजन मंगलवार को जनसुवाई मे पहुंचे ओर आवेदन दिया। श्री पटेल ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जिले मे शिक्षा की स्थिती बदहाल होकर धरातल पर पहंुच गई है। अधिकारियों द्धारा शिक्षा की बेहतरी को लेकर बडे-बडे दावे करते हे, लेकिन जमीन पर इसकी हकीकत कुछ ओर मालूम पड़ती है। जिम्मेदार अफसर सिर्फ सड़क मार्गो की स्कूलों व आंगनवाड़ियों का निरीक्षण कर संतुष्ट हो जाते हे। जबकि सुदूर ग्रामीण क्षैत्रो की स्कुलो एवं आंगनवाडियो मे जाए तो बदहाल स्थिती का सही पता चलंेगा। श्री पटेल ने बताया कि शिक्षा की बदहाल की स्थिती क्या होगी जब राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों पर झंडावंदन नही किया गया हो। ग्राम अरठी आम्बी फलिया प्रा.वि. मे शिक्षकों ने 15 अगस्त पर झंडावंदन करना उचित नही समझा। यहां तक की ग्रामीणजन सुबह से लेकर दोपहर तक स्कूल मे खडे रहकर शिक्षकों के आने का रास्ता देखते रहे, परंतु शिक्षक झंडावंदन करने नही पहुंचे। इस तरह से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की धज्जियां उडाई गई है। उन पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।



जिले में कई स्कूले शिक्षक विहीन

श्री पटेल ने बताया कि जिले मे कई स्कूलें शिक्षक विहिन पडी हुई है, जबकि अधिकांश शिक्षकों को बिना काम के जिला मुख्यालय पर अटेच कर रखा है। ऐसे शिक्षकों को खाली पडी स्कूलों मे भेजना चाहिए। ग्राम अरठी के मुकामसिंह पिता वेस्ता, नितेश पिता जेराम, दुकालसिंह पिता मेथु, माधु पिता ढेडु, दिलु पिता भंगडा, सुकराम पिता डुंगरसिंह, संजय पिता चमसिंह, सुरेंद्र पिता जबरिया, मुकामसिंह पिता नाहलिया सहित अन्य ग्रामिणजनो ने पटेल को सोपे गए ज्ञापन मे बताया कि अरठी आम्बी फलिया प्रा.वि. वर्ष 2022 मे जब से स्कूल खुला है तब से कोई भी शिक्षक स्कुल मे नही आए है। 15 अगस्त 2022 को स्कूल पर झंडावंदन का कार्यक्रम भी नही हुआ है। साथ ही आंगनवाडी कंेद्र एवं स्कूल मे बच्चो को पोषण आहार नही दिया गया है। इस दौरान ग्रामिणो ने श्री पटेल को 15 अगस्त को स्कूल बंद के फोटो एवं विडियो भी दिखाए। श्री पटेल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन कार्यक्रम नही करने वाले संबधितो पर कार्रवाई नही हुई ओर जिले मे शिक्षा की स्थिती नही सुधरी तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायतों को वापस लेने के लिए जोबट सीईओ ने बनाया दबाव,

 शिकायत वापस नहीं लेने पर शासन की योजनाओं का लाभ नहीं देने की कही बात

आलीराजपुर न्यूज।

 बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।

  अलीराजपुर जिले के जनपद पंचायत जोबट में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ जब से जोबट जनपद पंचायत में पदस्थ हुए हैं। तभी से शासन की विभिन्न योजनाओं का सही सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है एपरिणाम स्वरूप उक्त सीओ के प्रति क्षेत्र में जन असंतोष व्याप्त है। ग्राम छोटी खट्टाली के पुजारा फलिया में वर्ष 2019.20 में 5 लाख की लागत से खरंजा निर्माण स्वीकृत हुआ था जो अपूर्ण है। 



इस संबंध में ग्राम छोटी खट्टाली के सामाजिक कार्यकर्ता राजू महाराज ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की जो शिकायत वर्तमान में स्4 पर आ गई है। जनपद पंचायत जोबट के सीईओ लक्ष्मण राठौर ग्राम छोटी खट्टाली पहुंच कर राजू महाराज से शिकायत वापस लेने हेतु दबाव बनाया राजू महाराज ने शिकायत वापस नहीं लेने की बात कही तो सीओ ने उससे अभद्र व्यवहार किया। एवं धमकी दी कि उक्त करंजा निरस्त करवा दूंगा इस प्रकार सामाजिक कार्यकर्ता से सीओ ने दुर्व्यवहार कियाए इसी प्रकार ग्राम चमार बेगड़ा के चंगोई फलिया के धर्मेंद्र ने बताया कि उन्होंने सुदूर सड़क योजना हेतु मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की उक्त सीओ द्वारा धर्मेंद्र पर उसके घर जाकर शिकायत वापस लेने हेतु जबरन दबाव बनाया एवं शिकायत वापस करवाई जबकि धर्मेंद्र का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन का क्या औचित्य है। 



राजू महाराज ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर को पत्र भेजकर तत्काल जांच की मांग की राजू महाराज ने बताया कि वह पुनः सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करेंगे एवं वे स्वयं भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वेट करेंगे एवं सारी वस्तु स्थितियों से अवगत कराएंगे स्मरण रहे कि जब से उक्त सीओ जोबट में पदस्थ हुए हैं। तभी से विवादों के घेरे में है शासन की योजनाओं का सही सही क्रियान्वयन जनपद पंचायत जोबट क्षेत्र में नहीं कर पा रहे हैं। कई ग्राम पंचायतों में कुटीर की राशि दूसरे के खाते में डाल दी गई जब शिकायत भी तो वास्तविक हितग्राहियों को पुणे बैंक से राशि आहरण कर वापस दी गई ऐसे ही प्रकरण ग्राम पंचायत चमार बिगड़ा में हुए हैं। क्षेत्र में कई जगह आवास एवं कूप अधूरे पड़े हुए हैंए जिस पर सीओ का कोई ध्यान नहीं है राजू महाराज ने बताया कि नोडेप एवं केचवा खाद कंपोस्ट के लिए क्रमानुसार 16000 एवं 18000 की राशि शासन द्वारा स्वीकृत की गई है लेकिन क्षेत्र में नोट एवं केंचुआ खाद निर्माण के लिए हितग्राहियों ने प्लान एस्टीमेट के अनुसार नोडेप बनाएं लेकिन आज तक हितग्राहियों को राशि नहीं मिली राजू महाराज ने बताया कि उन्होंने स्वयं नोडेप एवं केंचुआ खाद निर्माण का प्राक्कलन अनुसार निर्माण किया है।लेकिन आज तक राशि नहीं प्राप्त हुई हैए उक्त सीओ की स्थापना पदस्थापना मूल रूप से  कट्ठीवाड़ा में है जोबट में अटेज होकर कार्य कर रहे हैं।


ग्राम भीति के राय सिंह पिता मना ने बताया कि उसके निजी खेत में 3 माह पूर्व आंगनवाड़ी हेतु गेहूं कटवा कर भवन का कार्य आज तक प्रारंभ नहीं हुआ जबकि जनपद पंचायत जोबट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दो तीन बार स्वयं आकर देख गए स्मरण रहे कि क्षेत्र में अनेक आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत हैं लेकिन कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं जो चर्चा का विषय है क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि तत्काल इस ओर ध्यान देवें  की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले।



आरईएस विभाग के भ्रष्टाचार की शिकायत राज्यपाल से करेंगे कांग्रेस- महेश पटेल कांग्रेस नेता

 आरईएस विभाग के घपलेबाजी व भ्रष्ट्राचार को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपकर जांच की मांग की जाएंगी-श्री पटेल 

प्रेषित-पत्र के बावजूद पूर्व कलेक्टर ने नहीं करवाई जांच 

अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

आदिवासी बाहुल्य जिले के सभी 06 विकासखंडों में आरईएस विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत करवाए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में फर्जी मस्टरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर भ्रष्ट्राचार व घपलेबाजी की जाकर गरीब मजदूरों के हकों पर डाका डाला गया है। प्रमाणित दस्तावेजों के साथ पूर्व कलेक्टर को शिकायत करने के बावजूद जांच नहीं करवाए जाने पर रोष प्रकट करते हुए पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि आगामी दिनो मे मप्र महामहिम राज्यपाल के अलीराजपुर आगमन पर आरईएस विभाग द्वारा किए गए भ्रष्ट्राचार की मय सबुतो के सौपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएंगी। 


फर्जी मस्टरों के माध्यम से मजदूरों के हकों पर डाका

श्री पटेल ने बताया कि सिंचाई हेतु विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण तथा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत गरीब आदिवासी मजदूरों को उनके क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध करवाने की शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आवंटित करोड़ों रुपयों की राशि की आरईएस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बंदरबांट की जा रही है। वहीं रोजगार प्राप्ति के हकदार बड़ी संख्या में गरीब मजदूर आजीविका की तलाश में गुजरात की ओर पलायन कर रहे हैं। फर्जी मस्टरों के माध्यम से तथा ई-पेमेंट में बड़ी गड़बड़ियों के द्वारा किए गए बड़े घपले की जांच नहीं करवाना भ्रष्ट अधिकारियों को खुला संरक्षण देना है। श्री पटेल ने सोंडवा विकासखंड की ग्राम पंचायत छिनकी में बनाए गए निस्तार तालाब निर्माण में बिना अंगूठे हस्ताक्षर के फर्जी मस्टर के दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायत करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मापदंड को दरकिनार कर स्तरहीन घटिया निर्माण, मस्टर रोल में बरती गई घोर अनियमितताओं का एक नमूना प्रेषित कर, अलीराजपुर जिले के सभी विकासखंडों में आरईएस विभाग द्वारा की गई घपलेबाजी की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की गई। पटेल ने बताया कि मजदूरों के नाम पर भरे गए मास्टर रोल में अनेक मजदूरों के अंगूठे हस्ताक्षर नहीं हैं, वहीं कई मजदूरों के बैंक खातों में भी कई गड़बड़ियां है। किस प्रकार से मजदूरों के हकों पर डाका डालकर विभाग के जिम्मेदारों द्वारा अपनी स्वार्थ सिद्धि की गई। इसी प्रकार के घपले सभी 06 विकासखंडों में बड़े पैमाने पर किए गए है। जिनकी उच्च स्तरीय जांच से सारे तथ्यों का खुलासा करवाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। कांग्रेसी नेता पटेल ने विश्वास प्रकट किया है कि महामहिम राज्यपाल महोदय गरीब आदिवासी मजदूरों के हक पर डाका डालने वाले आरईएस विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की कारगुजारियो की उच्च स्तरीय जांच करवाएंगे एवं गरीब मजदूरों को न्याय प्रदान करवाएंगे...?

*फर्जी डिग्री के आधार पर झोलाछाप डॉक्टर कर रहे चांदी*

 *प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से कई क्लीनिक हो रहे संचालित, उपचार के नाम पर मरीजों की सेहत से झोलाछाप कर रहे  खिलवाड़*

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।

 जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते बड़ी संख्या में झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक संचालित कर गंभीर बीमारी के मरीजों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। वर्तमान में मलेरिया डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या के चलते अलीराजपुर जिले के बड़ी खट्टाली ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज बिना डिग्री डिप्लोमा के झोलाछाप डॉक्टरों  इलाज करवा रहे हैं । इस और प्रशासन का कोई भी ध्यान नहीं झोलाछाप डॉक्टरों ने भी मुख्य बाजार और हर गली-मोहल्ले में अपने क्लीनिक खोल लिए हैं। 



100 से 200 रुपए तक लेते हैं फीस

में झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें मरीजों से भरी पड़ी हैं।झोलाछाप डॉक्टर मरीजों का इलाज ग्लूकोज की बोतलें तथा इंजेक्शन लगाने से शुरू करते हैं। एक बोतल चढ़ाने के लिए फीस 300 से 500 रुपए लेते हैं। ऐसे में झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। जहां फर्जी झोलाछाप डॉक्टर हाई डोज और अधिकतर बॉटल चढ़ाकर उपचार कर मरीज का उपचार कर उनके जीवन से खिलवाड़ करने में लगे हैं। लेकिन लंबे समय से सबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न किए जाने से इनकी संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज पर रोक लगाने राज्य शासन के निर्देश के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे इनके हौंसले बुलंद हो रहे हैं। स्थिति यह है कि इनके पास कोई डिग्री है न कोई इलाज करने का लाइसेंस है फिर भी यह लोगों का खुलेआम इलाज कर रहे है साथ ही बड़ी संख्या में इनके पास दवाइया,इंजेक्शन भी इनके क्लीनिक में रखते हैं और मरीजों को इन्हीं के पास की दवाइयां है जो मरीजों को देकर मोटी रकम भी ग्रामीणों से वसूल रहे हैं। जिसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,


इनका कहना है

समय-समय पर चिकित्सा विभाग द्वारा अवैध झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

डॉ प्रकाश ढोके सीएमएचओ अलीराजपुर



भगवान महावीर जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया


चवदा सपना जी का चल समारोह भी निकला 

बड़ी खट्टाली

जैन मंदिर प्रांगण के उपाश्रय में भगवान महावीर का जन्मोत्सव काफ़ी धूम धाम से जैन श्री संघ ने मनाया जिसमें माहेश्वरी समाज व ब्राह्मण समाज आदि ने आपनी सहभागिता की जन्मोत्सव के दोरान उपाश्रय में जैन श्री संघ के द्वारा विभिन्न बोलिया बोली गई जैन श्री संघ में आज भगवान महावीर जन्मोत्सव को लेकर व्यापक उत्साह था |

भगवान की आरती गोतम स्वामीजी की आरती श्री राजेंद्र सूरी गुरु महाराज की आरती एवं मंगल दिवा आदि की विभिन्न बोलिय बोली गई इसके साथ ही चवदा सपना जी की बोली भी बोली गई भगवान के पट खोलने की बोली भी बोली गई विभिन्न बोलिया स्थानीय जैन श्री संघ के विभिन्न परिवारों द्वारा ली गई चवदा सपना जी को सिर पर लेकर जैन श्री महिला ने पूरे नगर में जुलूस निकाला एवं गरबा नृत्य करते हुए जैन उपाश्रय परिसर में समापन हुआ। 

समाचार का असर: नापतोल विभाग ने कम तोलने वालों पर कार्यवाही की

कम सामग्री तोलने वालों के खिलाफ की कार्यवाही, तोल कांटे किए जप्त

आंबुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।

साप्ताहिक हाट बाजार में हाथ ठेला तथा फेरी कर व्यवसाय करने वाले उन व्यापारियों पर नापतोल विभाग ने कार्यवाही करते हुए कॉटा. बांट जब्त  किए जो कि ग्राहकों को कम माल तौल कर देते थे तथा जिन्होंने कांटा बांटो पर सील आदि नहीं लगा रखी थी। यह कार्यवाही विगत दिनों प्रकाशित समाचारों के बाद की गई।।


जिला नापतोल अधिकारी  कपिल कदम ने बताया कि उन्होंने आज 27 जुलाई को आम्बुआ में साप्ताहिक हाट बाजार के दिन हाथ ठेला तथा अन्य माध्यम से फल सब्जी बेकरी सामान विक्रय करने वालों जिनकी विगत दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि वह सामान कम तौल रहे हैं आज जब निरीक्षण किया गया तो शिकायते सच पाई गई फुटकर विक्रेताओं के बांटो ;तराजू तथा बांटो में सील नहीं लगी थी साथ ही तराजू के लीवर से छेड़छाड़ कर कम माल तोलते पाया गया। जिन्हें अन्य कांटों ;तराजू पर जब तोला गया तो कम पाया गया ऐसे व्यक्तियों के पास से कांटा, तराजू तथा बाट जप्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई। आगामी समय में इन पर दंडात्मक कार्यवाही कर जुर्माना वसूला जाएगा। जिला नापतोल अधिकारी श्री कपिल कदम के साथ सहायक नापतोल अधिकारी बाबूलाल मेहसन एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। स्मरण रहे कि उक्त कार्यवाही विगत दिनों अलीराजपुर न्यूज द्वारा समाचार प्रकाशित होने के बाद की गई अचानक हुई इस कार्यवाही से कम तोलने वालों में हड़कंप व्याप्त है। आगामी समय में अन्य हाट बाजारों में नापतोल विभाग ऐसे ही कार्रवाई करने की बात कर रहा है।


जनता कर्फ्यू का उलंघन करने पर राजस्व विभाग सख्त

101 चालान फाड़ कर वसूले 9200 रुपये

6 दुकान दारो पर  तीन हजार का अर्थ दण्ड

एक दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट

नगर में कोरोना के बेतहासा एक्टिव केश बढ़ने के बाद लगे जनता कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक रूप से नगर में घूम रहे लोगो पर शुक्रवार को राजस्व की टीम ने कारवाई करते हुए 101 चालन बना कर 9200 रुपये का अर्थ दंड वसूल किया।
तहसीलदार यसपाल मुझालदा ने बताया कि इसके अलावा 6 दुकानदारों को भी कोरोना कर्फ्यू उलंघन करने पर तीन हजार रुपये का अर्थ दण्ड लगाया गया।तहसीलदार ने बताया कि एक कटलरी की दुकान पर अनावश्यक भीड़ होने पर धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई।
राजस्व की करवाई में पटवारी,आरआई, ओर पुलिस जवान शामिल थे।

जिले में खोले गए कोविड सेंटरों में क्या कोरोना मरीज का सही इलाज हो रहा है.!!!!

क्या  जांच के आधार पर भर्ती मरीज का उपचार हो रहा.???

क्या है हकीकत ओर क्यो बड़ रहे है मौत के आंकड़े ...

कहा फेल हो रहा है प्रशासन, क्या है सुधार की गुंजाइश पूरी जानकारी...

आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट

जिले में कोविड सेंटर खोल कर खानापूर्ति कर रहा है प्रशासन, कोविड सेंटरों में जा रहे लोग  तोड़ रहे है दम। 
क्या जिला स्वास्थ्य अधिकारी कोविड सेंटरों पर भेज रहे मरीजो के बारे में यह जानकारी निकाल रहे है जो प्राइमरी स्टेज पर ही कोविड 19 के मरीज की होनी चाहिए

  • कोरोना पॉजिटिव पेशेंट की कंडीशन का क्रिटारिया क्या है?
  • क्या उन मरीजों की ब्लड की जाँच होती है, जैसे CBC, CRP, URINE ROUTINE, D DIMER, SGPT, S CREATININE,RBS, SUGAR?
  • कोरोना की वजह से शरीर मे कितना इन्फेक्शन हुआ है,, CRP से पता चलता है किडनी मे कुछ हुआ हो कोरोना से S CREATININE से और लिवर मे कुछ हुआ हो SGPT से और कोरोना से शरीर मे खून गाड़ा हुआ हो वो D Dimer की जाँच से पता चलता है,, क्या  बेसिक जांचे Corona की हार पेशेंट की Alirajpur हॉस्पिटल मे होती है,, या in सब मे कुछ बढ़ोतरी होने पर ऑक्सीजन लेवल घटने पर आगे रेफेर किया जाता है?
  • हर कोरोना पेशेंट का अलीराजपुर मे डिजिटल X-RAY होता है जिससे शरूआती लेवल पर निमोनिया का पता चलता है,, जब ज्यादा होता है आप ऑक्सीजन लेवे ल घटा है कहकर  रेफेर कर देते है।

ये बेसिक जांचे है जो हर कोरोना पॉजिटिव की होनी ही चाहिए,किए बिना ही कोविड सेंटरों में ठूस दिया जाता है।जिला स्वास्थ अधिकारी क्या इस बात का जवाब दे सकते है कि क्या उन्होंने जिले भर में निजी क्लिनिक वालो को इस आपात परिस्थितियों में बुला कर कोविड के लक्षणो ओर उसके उपचार के लिए  समझाईस दी है ?  दाहोद प्रशासन ने सबसे पहले यही काम किया था।

यहां अधिकरी ये नही कर सके बल्कि  इसके विपरीत जिले भर में निजी क्लीनिकों पर ताले लगवा दिए।

कलेक्टर के आदेश की उड़ाई जा रही थी धज्जियां

कोविड-19 के नियमों का पालन न करते हुए,किया जा रहा था शादी सामारोह,

सैकड़ों लोग बिना मास्क ओर डीजे बजा कर रहे थे नाच गाना

पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।

कोविड -19  के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अलीराजपुर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने पूरे जिले में  कोरोना कर्फ्यू (लॉकडाउन) लगा रखा है। इसी के साथ शादी समारोह भी सीमित लोगों कि उपस्थिति में करना का साफ साफ आदेश दे रखा है। उसके बावजूद भी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जोबट तहसील के ग्राम भांडाखापर में जहां एक विवाह समारोह में सैकड़ों लोग बिना मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन न करते हुए डीजे बजाकर नाच गाना करके नियमों का पालन न करते हुए कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे थे।।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भांडाखापर मैं एक शादी समारोह में बहुत ही अत्यधिक भीड़ व लोग कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे साथ ही डीजे बजा कर नाच गाना भी किया जा रहा था। उदयगढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र अनारे ने बताया कि मुझे जेसै ही जानकारी मिली तो  में  तुरंत अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचा जहां आयोजन चल रहा था  आयोजनकर्ता नानिया पिता लालिया से पूछताछ की तो बताया कि मेरे लड़के का विवाह समारोह का कार्यक्रम कर रहा हूं इस कारण से मैंने रिश्तेदारों व गांव वालों को बुलाया है। कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन क्या जा रहा था मौके पर साउंड सिस्टम बक्से, एंपलीफायर आदि जप्त किए गए साथी नानिया पर धारा 188,269, व 51 ख आपदा प्रबंधन अधिनियम पर प्रकरण दर्ज किया गया

कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए नवरात्रि ओर रमजान के पर्व मनाए-महेश पटेल

अलीराजपुर न्यूज

देश प्रदेश में कोरोना की महामारी निरन्तर तेज गति से बढ़ती जा रही है।चारो ओर हाहाकार मचा हुआ है।आम जनों को आवश्यक सावधानी बरतें हुए इससे बचना होगा।उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महेश पटेल ने प्रेस नोट के द्वारा कही है।आपने बताया कि प्रतिवर्ष नवरात्रि पर्व पर  मां मनकामनेश्वरी माताजी मंदिर समिति एवं पटेल परिवार बोरखड़ के तत्वावधान में माताजी की चुनरी यात्रा का आयोजन होता है,परन्तु इस बार कोरोना महामारी के चलते यह यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है।पटेल ने बताया कि इस माह मुस्लिम समाज एवं बोहरा समाज का पवित्र रमजान माह प्रारम्भ हो रहा  है।

आपने सभी हिन्दू अनुयायी ओर मुस्लिम बोहरा समाज के लोगो से अपील की है कि वे कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए घर मे रहकर माता रानी की आराधना और खुदा की इबादत करे।ओर प्रार्थना करे कि देश दुनिया से कोरोना की महामारी पूरी तरह से खत्म हो जाये।आपने बताया कि जान है तो जहान है।इसलिए इसलिए कोरोना से बचाव हेतु सभीजन मास्क लगाए,समय समय पर सेनेटाइजर करे,सोश्यल डिस्टेंसी का  पालन करे साथ ही समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में एंटी कोरोना की वैक्सीन लगाए।पटेल ने बताया कि कोरोना के कारण देश प्रदेश में बड़ी विकराल स्थिति बनी हुई है।उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शाशन प्रशासन और इनसे जुड़े कर्मचारियों अधिकारियों का पूर्ण सहयोग करे।साथ ही लॉक डाउन का समर्थन करते हुए इसके नियम शर्तो का पालन करे।आपसी सहयोग,जागरूकता और सावधानियों से ही कोरोना की महामारी पर काबू पाया जा सकता है।

जिला कलेक्टर एवं ज़िला पुलिस अधीक्षक ने कोरोना प्रभावित परिवारों का अवलोकन किया

छोटी खट्टाली में टिकाकरण का जायज़ा लिया

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

ज़िला कलेक्टर सुरभि गुप्ता ज़िला पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी जोबट अनुविभाग के एस डी एम श्यामवीर सिंह नरवरिया एस डी ओ पी दिलीप बिलवाल ने सयूँकत रूप से आज रविवार दोपहर पश्च्यात ग्राम बड़ी खट्टालि क़स्बे का अवलोकन किया। एव कोरोना से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायज़ा लिया।

कलेक्टर ने ग्रामिनो को समझाईश देते हुए कहा की शाशन की गाइड लाइन का पालन करे साथ ही ज़रूरी काम हो तो ही घर से बाहर निकले आपने सभी से मास्क लगाने की विशेष पहल की ज़िला कलेक्टर ने उपस्थित एस डी एम श्यामवीर सिंह नरवरिया को निर्देश दिए की वे जिन- जिन परिवारों में कोरोंना पॉजिटिव के पेशेंट  है। उनके आस पास रहने वालों की तत्काल जाँच करावे कलेक्टर ने पंचायत प्रतिनिधियो व उपस्थित पत्रकारों से भी चर्चा की एवं कहा की इस महत्वपूर्ण संकट के समय में सभी को शाशन की गाइड लाइन के अनुसार रहना चाहिए इस अवसर पर ज़िला पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने भी उपस्थित ग्रामिनो व पत्रकारों से मास्क ज़रूरी एवं दो गज की दूरी पर विशेष ज़ोर दिया जोबट अनुविभाग के एस डी एम श्यामविर सिंह नरवरिया पूरे क्षेत्र में सक्रियता से निरंतर भ्रमण कर क्षेत्र में कोरोंना की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास है। 


एस डी एम पूरी राजस्व टीम के साथ पूरे जोबट अनुविभाग में सतत भ्रमण कर रहे है। ज़िला कलेक्टर ने ज़िला पुलिस अधीक्षक व एस डी एम के साथ ग्राम छोटी खट्टाली पहुँच कर टिका करण की स्थिति का जायज़ा लिया छोटी खट्टाली में 35  लोगों का टिका करण हुआ। जबकि लक्ष्य 92 लोगों का था ग्राम छोटी खट्टाली में कलेक्टर ने समझाईश देते हुए कहा की अधिका-अधिक टीकाकरण करावे ग्राम बड़ी खट्टाली में ज़िला कलेक्टर ने पंचायत प्रतिनिधि  एवं पत्रकारों से ग्राम में फेल रहे कोरोंना के केसों की जानकारी प्राप्त की एवं सभी ग्रामिनो एवं पंचायत प्रतिनिधियो से तथा पत्रकारों से इस अभियान में भरपूर सहयोग की पहल की कलेक्टर ने कहा की वास्तव में क्षेत्र में केस बहुत बड रहे है। इसकी रोकथाम ज़रूरी है। अतः सभी को मास्क पहनना चाहिए।


कोविड 19 ~~~सावधान

जोबट पुलिस ने लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों पर ली एक्शन 

नाबालिग युवकों को भेजा अस्थाई जेल,
 
वहीं दो लोगों पर 151 के तहत् किया गया प्रकरण दर्ज

लॉकडाउन होने के बाद भी अकारण घूम रहे थे बाजार में

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

जोबट व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव केस निकलते जा रहें हैं। शनिवार देर शाम जारी हुए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जोबट में 14 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकलें है। प्रशासन द्वारा 60 घंटे का लॉकडाउन करने के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।आज देर शाम को यानी कि शनिवार शाम को बेवजह घूमने वाले लोगों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए।
 कुछ नाबालिक युवाओं को अस्थाई जेल भेजा है। वही कुछ युवाओं पर 151 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बड़े नाके पर जोबट एसडीओपी दिलीप बिलवाल व कृष्ण चौपाटी पर जोबट टीआई कैलाश चौहान अपने दल बल के साथ खड़े हुए थे। और अकारण घुम रहें लोगों से बाजार में नही घूमने कि अपील कर रहे थे। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। तो उन्हें थाना मोबाइल वाहन में बेठाकर पुलिस थाने ले जाया गया जहां पर कुछ युवाओं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई और कुछ नाबालिक लड़कों को बेटवासा स्थित अस्थाई जेल में भेजा गया।

वेक्सीन का पहला डोज .!!

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली में 20 मार्च को लगाया जाएगा 

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत आम लोगों को 20 मार्च शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली में वेक्सीन का पहला डोज लगाया जाएगा। आमजनों में 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग शामिल होंगे। डॉ गेहलोत ने जानकारी देते हुवे बताया कि इससे पहले जिला अस्पताल व सामुदायिक अस्पताल में टिका लगाया जा रहा था। लेकिन अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली में भी 20 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वेक्सीन का टीका लगाया जाएगा। आमजन वैक्सीन लगाने में किसी प्रकार के भ्रम में ना रहे यह वैक्सीन हमारे जीवन को सुरक्षति रखने के लिए महामारी से लड़ने में भविष्य में आप की रक्षा करेगा।

कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है इसके लिए माक्स दो  गज  दूरी और सेनीटाइजर का प्रयोग करें पहले दौर मैं 45 से 60 वर्षीय के बीच में ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी जो लंबे समय से किसी गंभीर बीमारी से ग़स्त है।
-कि,सी गहलोत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ी खट्टाली

बिना मास्क के यात्रा करने पर बस मालिक और स्टॉफ पर होगी कार्यवाही-आरटीओ आलीराजपुर

 कोरोना के संक्रमण को बढ़ते देख  परिवहन मंत्री के जारी दिशा निर्देश का होगा पालन

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

कोरोना का संक्रमण न फैले इसके लिये‌‌ जिले में संचालित यात्री बसों की जांच का अभियान कल से आरंभ होगा। इस अभियान के दौरान यात्री बसों में खासकर यह देखा जाएगा कि यात्रियों ने मास्क पहना है या नहीं जिन यात्री बसों में बिना मास्को पहने हुए यात्री मिलेंगे इसके लिए बस मालिक व चालक परिचालक जिम्मेदार रहेंगे और उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। गत दिनों प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश के सभी जिलों के परिवहन अधिकारियों कि भोपाल में ली गई बैठक में आदेश जारी कर कहा कि यात्री बस में बैठे यात्रीग अपने चेहरे पर मास्क लगा कर बैठे और उनसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाये। अगर ऐसा नहीं होता है तो बस मालिक के साथ बस चालक परिचालक को भी अपनी जवाबदारी का पालन नहीं करने पर कठोर कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।।

   आरटीओ आलीराजपुर श्री यादव

आदेश को लेकर आलीराजपुर जिले के जिला परिवहन अधिकारी विरेन्द्र सिंह यादव  ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर आलीराजपुर जिले में संचालित यात्री बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को आवश्यक रूप से अपने चेहरे पर मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। यदि यात्रीगण यात्रा के दौरान मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते है तो और यदि ऐसा पाया जाता है तो बस मालिक, बस चालक एवं परिचालक को शासन प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी। वहीं समय समय पर आलीराजपुर जिले में प्रशासन द्वारा यात्री बसों की चैकिंग की जायेगी। चैकिंग के दौरान यदि बस में कोई भी यात्रीगण बिना मास्क के पाया गया तो संबंधित बस स्टाफ और उसके मालिक को कड़ी सजा भुगतना पड़ सकती है और यदि मौका आया तो उस बस का परमिट भी निरस्त किया जा सकता है। जिला परिवहन अधिकारी विरेन्द्र सिंह यादव ने सभी बस मालिकों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए अपनी अपनी यात्री बसों में समस्त यात्रियों से मास्क का उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये उचित कदम उठाये जाये। ताकि कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके और जिले सहित अन्य जिलों में भी यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।


जिला प्रशासन की नाकामी कार्रवाई के चलते ड्रग माफियाओं के हौंसले बुलंद

प्रशासन ने कार्रवाई के दौरान पहले तो ड्रग माफियाओं के लायसेंस निरस्त किए, दो दिन बाद नाटकीय ढंग से कर दिए बहाल

आम जनता के बीच प्रशासनिक कार्रवाई पर लगे सवालिया निशान
रघु कोठारी/आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। 
आदिवासी अंचल अलीराजपुर जिले को विकास के टारगेट पर ले जाने के बजाए जिला प्रशासन ने पदस्थ जिम्मेदार अफसर पिछले कई समय से गोरखधंघे बाजों एवं अनेक क्षेत्र के माफियाओं का संरक्षणदाता बन गया है जिसके कारण इस आदिवासी अंचल की हालत आर्थिक रुप से दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। प्रशासन के जवाबदेह अधिकारी उसी जगह पर अपना दिमाग लगा रहे है जहां सेटिंग के मामले उन्हें नजर आ रहे है। ऐसी स्थिती में जिले का विकास पूरी तरह से ठप हो चुका है। और धीरे धीरे यह अंचल प्रशासनिक मिलीभगत के सहारे माफियाओं के लि ए अवैध गढ़ बनता जा रहा है।
                                   प्रजातंत्र अखबार न्यूज बाय आशुतोष पंचोली

पिछले दिनों प्रशासनिक अमले के द्वारा ड्रग माफियाओं के खिलाफ सघन कार्रवाई का अभियान चलाया गया था जिसमें ड्रग के दो थोक माफिया सुनिल एंड सुनिल के यहां  छापा कार्रवाई में एक्सपायरी डेट की दवाईयों का भारी जखीरा मिला। प्रशासन द्वारा तीखे तेवर दिखाते हुए कार्रवाई तो की गई लेकिन 24 घंटे बाद अचानक यह कार्रवाई ऐसे रास्ते पर पहंुच गई जिसमें नाटकीय ढंग से जिन ड्रग माफियाओं के लायसेंस निरस्त किए गए थे उनके लायसेंस बहाल कर प्रशासनिक अमले के जिम्मेदार अफसरों ने पुनः इस गोरखधंघे को एक प्रकार से हरी झंडी दे दी। जहां एक ओर प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवालिया निशान लग गए वहीं गोरखधंघे बाज अपनी नई कार्यप्रणाली के साथ में फिर से जुट गए है।
प्रजातंत्र अखबार न्यूज बाय आशुतोष पंचोली

कैसे हो गए लायसेंस बहाल?
इस मामले में सबसे बड़ा पहलू यह सामने आ रहा है कि एक ओर जहां पर प्रशासन ने टीम बनाकर ड्रग माफियाओं की दुकानों पर जाकर एक्सपायरी डेट की दवाईयां जब्त कर उनके लायसेस निरस्त कर दिए किंतु मात्र कुछ समय बाद ही इनके लायसेंस कैसे बहाल हो गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में ड्रग माफियाओं के द्वारा अपने अपने लायसेस बहाल करने की एवज में जिम्मेदार अफसरों को भारी वजन से नवाजने के कारण उनके द्वारा कार्यवाही शिथिल कर दी गई और इनके लायसेंस तत्काल बहाल भी कर दिए। इस वजह से सुनिल एंड सुनिल की पौ बारह हो गई। चूंकि दोनों ड्रग माफियाओं की सेटिंग जिम्मेदार अफसरों से हो जाने पर अब ये दोनों ड्रग माफिया निरंकुश व बैखोफ होकर वापस से अपनी एक्सपायरी डेट की दवाईयों को बेचकर लाखों रुपए की कमाई करने में लिप्त हो गए है। इन तथ्यों के बीच आमजनता के बीच यह सवाल खड़ा हुआ है कि लायसेंस निरस्त होने के बाद इतनी जल्दी कैसे बहाल हो गए है। जाहिर है कि इस मामले में एक बड़ा लेन देन हुए बिना लायसेंस बहाल नहीं हो सकते है। इस मामले को लेकर अब यह  पूरा मामला जिला पत्रकार संघ की ओर से सीएम हेल्प लाईन में शिकायत की जा रही है।
चौथासंसार न्यूज बाय रघु कोठारी

एक बार की जांच के बाद बंद हो गई कार्रवाई
प्रशासन ने इस पूरे मामले में सिर्फ एक बार की जांच की ओर उसके बाद ये कार्रवाई बंद कर दी है इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है। जबकि पूरे जिले में कई थोक ड्रग डीलर है जो कि एक्सपायरी डेट की दवाईयों को फर्जी चिकित्सकों को बेच रहे है। ऐसी स्थिती में जिला प्रशासन अब क्या आगे की कार्रवाई करेगा इसको लेकर भी संशय बना हुआ है क्यों कि हमारे सूत्र बताते है कि सुनिल एंड सुनिल ड्रग माफियाओं के द्वारा अपनी दुकानदारी चलाने के लिए लाखों रुपए का  लेनदेन कर अपने लायसेंस बहाल करवा लिए इससे इस पूरे मामले की तस्वीर सामने आ गई है कि प्रशासन अब इस मामले में आगे की कार्रवाई अब नहीं करेगा। इस मामले को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए क्षेत्र की गरीब आदिवासी जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले सुनिल एंड सुनिल के खिलाफ एक्शन मोड में आना चाहिए।
                                               पत्रिका न्यूज बाय आशीष अगाल
  
फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ नहीं हो रही कार्रवाई
वजन की एवज में दबे हुए अफसर अपने ही कलेक्टर की नहीं सुन रहे है। सूत्रों ने बताया कि जिला पत्रकार संघ की बार बार शिकायत के बाद कलेक्टर मैडम ने इस मामले में जिले के फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश टीएल बैठक में दे चुकी है इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग के अफसर आंखे मंूद कर बैठे हुए हैं। इससे फर्जी चिकित्सकों के हौंसले बुलंद हो चुके है। एक ओर सुनिल एंड सुनिल से इन फर्जी चिकित्सकों की निरंतर एक्सपायरी डेट की दवाईयां मिल रही है वहीं दोनों ने इन फर्जी चिकित्सकों की सेटिंग भी जिम्मेदार अफसरों से करवा कर उनको संरक्षण भी दे रहे है। जिसके चलते कलेक्टर मैडम के आदेश को उनके ही मातहत अफसर घोल कर पी गए है। 

कलेक्टर का वर्जन:
मैं अभी बाहर से ही आई हूं इस पूरे मामले को कल फिर से दिखवाती हूं, प्रशासन नियमानुसार अपनी कार्यवाही करेगा।
- सुरभी गुप्ता, कलेक्टर अलीराजपुर

ओलावृष्टि से फसल की नुकसानी का सर्व कर 7 दिनों में रिपोर्ट देने का कर्मचारियों को दिया आदेश

जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर और कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया समेत कई नेता पहुंचे किसानों के खेतों में

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान की आशंका
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
 मौसम में आए बदलाव से अन्नदाता की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। रवि की फसलें खेतों में पककर तैयार थी। ऐसे में ओले और तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। 
जोबट तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने बताया कि ग्राम बलेडी, कोल्याबईडा,थापली,कनवाडा,डेकाकुण्ड आदि गांवों में हवा, आंधी के साथ ओलावृष्टि से गेहूं आदि फसलों में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल पूरी तरह से खेतों में आडी पड़ गई है। व कुछ खेतों में ओलावृष्टि से सूखे खड़े गेहूं में नुकसान है।



 तहसीलदार पटेल ने कहा कि फसल की नुकसानी कि मौका जांच हेतु दल गठित किया गया है जिसमें संबंधित ग्राम के हल्का पटवारी, सचिव, जी आर एस, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,उद्यान विभाग के कर्मचारियों को रखा गया है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से उक्त दल प्रत्येक ग्रामों का सर्वे कर फसल हानि का अनुमान लगाया जाएगा। तहसीलदार पटेल ने अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि फसल नुकसानी का पूरा सर्वे सात दिवस में किया जाकर जल्द से जल्द रिपोर्ट दी जाए।


किसानों का कहना है की हमने दिन रात मेहनत करके फसल पकाई थी लेकिन इस ओलावृष्टि होने के कारण हमारी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। हालात यह है कि फसल को बेचना तो दूर घर में खाने के लिए गेहूं तक भी नहीं बच पाए हमारा कर्जा है। हम कृषि पर आधारित है अब हम लोगों का कर्जा कैसे चुकाएंगे सरकार हमें उचित मुआवजा दिलवाए।


शनिवार दोपहर को भाजपा-कांग्रेस के नेता भी पहुंचे किसानों के खेतों में

शनिवार दोपहर को जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, हीरालाल शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक चौहान वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष निगम रेमंड बाबा भैया आदि नेता भी बलेडी, थापली आदि गांवों के किसानों के खेतों मे जाकर मौका मुआयना किया और किसानों को विश्वास दिलाया कि हर संभव आपकी मदद कि जायेगी। पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने बताया कि आज मैंने कई गांव का दौरा किया है जहां पर ओलावृष्टि के कारण फसलों पर काफी कुछ नुकसान हुआ है।मैंने कलेक्टर और जोबट तहसीलदार से बात की है जल्द से जल्द सर्वे कराकर जांच की जाए और किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

एक्सपायरी डेट की दवाई को लेकर प्रशासन का नरम रुख किसी भी दिन जान लेवा साबित हो सकता है

 बड़े हादसे के इंतजार में है जिला प्रशासन

उधर थोक दवाई विक्रेता दुकान बंद कर हो गए रफूचक्कर

रघु कोठारी/ आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज। आदिवासी अंचल अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी एवं अन्य जिले में एक्सपायरी डेट की दवाई धड़ल्ले से बिक रही है और इसके सरगना एक्सपायरी डेट दवाई बेचने के  कारोबार में लगे हुए है जो गरीब लोगों की जान माल की परवाह किए बगैर अपना आर्थिक उल्लू सीधा करके करोड़ों की अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे है। गत दिनों इस मामले को अलीराजपुर न्यूज के द्वारा संज्ञान लिया गया था इसके बाद जिला प्रशासन ने भी संज्ञान लिया और एक्सपायरी डेट की दवाई ग्रामीण अंचल में परोसने वाले दवाई के दो थोक विक्रेता सुनिल एंड सुनिल के यहां छापा मारकर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में  एक्पायरी डेट की दवाईयों को जब्त करते हुए कार्रवाई की। लेकिन प्रशासन की हल्की फुल्की कार्रवाई के चलते आज भी इन रसूखदार, ब्लैक मैलरों व काले धंधे करने वालों के हौंसले बुलंद है जो प्रशासन की कार्रवाई से बैखोफ होकर अपने  इस पुराने धंधे में फिर से सक्रिय हो गए है। जिला प्रशासन आलीराजपुर की कार्रवाई से इस गोरखधंधे में शामिल दोनों थोक व्यापारियों ने कुछ समय के लिए हड़कंप जरुर मच गयां लेकिन इन दोनों व्यापारी प्रतिष्ठानों के मालिकों ने अपनी कार्यशैली बदलते हुए एक्सपायरी डेट की दवाईयों को सप्लाय करने के अड्डे बदलकर नई कार्यप्रणाली को अंजाम देते हुए अपने इस कारोबार को संचालित करने से बाज नहीं आ रहे है। जिला प्रशासन यदि अपनी दिखावटी कार्रवाई के चलते कुंभकरनी निंद में सोता रहा तो किसी भी दिन यह गोरखधंधे का काला खेल प्रशासन के लिए गले की हड्डी बन कर जानलेवा साबित हो सकता है। प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ द्वारा बारबार प्रशासन को चेतावनी दी जा रही है इसके बावजूद  हल्की फुल्की कार्रवाई कर प्रशासन अपनी जिम्मेवारी से बचकर केवल खानापूर्ति करने में लगा हुआ है। जिससे इन गोरखधंघे वालों को अघोषित संरक्षण मिल रहा है। ऐसा साबित होता है परंतु इसका खामियाजा किसी ओर को नहीं इस आदिवासी अंचल के लोग जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे है और अशिक्षा से ग्रसित है उन्हें जान माल के साथ भुगतना पड़ सकता है। ऐसी स्थिती में पाक साफ होकर एक्सपायरी डेट की दवाई को बेचने वाले दोनों थोक व्यापारी तो अपने धन का सहारा लेकर भाग निकलेंगे ओर सोया हुआ प्रशासन सांप निकलने के बाद लकीर पिटते रह जाएगा। हमेशा ऐसा संगीन मामलों में लाठी पिटते नजर आएगा। वक्त के हिसाब से इन दोनों थोक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है। ऐसे संगीन मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को इन दोनों कारोबारियों का लायसेंस निरस्त कर इस गंभीर मामले को अन्य जांच एजेंसी के सुपुर्द करना चाहिए ताकि काले धंधे से करोड़़ों की अकूत संपति हासिल करके जिसके सहारे रसूख जिंदगी का लाभ ले रहे है इसका खुलासा हो सके। लोगों का इलाज करने के नाम से इनकी जान माल से फैलने वाले इन कारोबारियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार के गोरखधंघे करने वालों की रुह कांपने लगें है ज्ञात हुआ कि ये दोनों थोक व्यापारी ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों फर्जी चिकित्सकों को एक्सपायरी डेट की दवाई सप्लाय करने में लगे हुए है। 




तीन दिनों से दुकाने बंद कर हुए रफूचक्कर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुनिल एंड सुनिल के नाम से विख्यात दो एक्सपायरी डेट की दवाई के थोक व्यापारी पिछले तीन दिनों से अपनी अपनी दुकाने बंद कर अज्ञात स्थानों पर चले गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक सुनिल बड़ौदा या इंदौर व दूसरा कोटा राजस्थान की ओर कूच कर गया है। अब यह देखना गौरतलब होगा कि ये दोनो ंसुनिल एंड सुनिल अपनी थोक दुकानें कब खोलते है क्यों कि इनकी दुकाने बंद होने से जिले के कई फर्जी डाक्टरों की दुकानों पर भी दवाईयों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है जिससे उनमें कोहराम मचा हुआ है। इस पूरे मामले में जिले के कई फर्जी डाक्टर अपने अपने राजनीतिक आकाओं के दरवाजें पर चक्कर लगा रहे है। ये फर्जी डाक्टर जो चुनावों के समय राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों को चंदा देने की बात कह कह कर अपना मतलब निकालने की जुगत में है। ऐसी जानकारी मिली है कि कई फर्जी डाक्टरों ने इस मामले में अपने राजनीतिक आकाओं से भी संपर्क किया है किंतु उनकी भी प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवजराजसिंह चौहान द्वारा अवैध कार्य करने वाले माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए गए निर्देशों के चलते वे विचार कर रहे है कि क्या करे क्या ना करे। 

फिलहाल अलीराजपुर न्यूज पोर्टल ने इस पूरे मामले में हकीकत बयां कर दी है आगे के अपडेट जानने के लिए बने रहिए अलीराजपुर न्यूज पोर्टल के साथ।


जिला प्रशासन के निर्देश पर दो थोक दवाई विक्रेताओं के यहां पर छापामार कार्रवाई

बड़ी मात्रा में मिली एक्सपायरी डेट की दवाईयां, 

दोनों थोक विक्रेता झोलाछाप चिकित्सकों को थोक में करते है दवाई सप्लाय

रघु कोठारी/आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज।

आदिवासी अंचल अलीराजपर जिले में दवाई के नाम पर कुछ व्यापारियों ने सालों से इस धंधे को गोरखधंधे के रुप में अपना लिया है। जिसके कारण इस क्षेत्र में हल्की फुल्की दवाई एवं एक्सपायरी डेट की दवाईयों को धूम से बेचा जा रहा है। गत मंगलवार 2 फरवरी को जिला प्रषासन के निर्देष पर स्थानीय प्रषासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई से नगर के दवाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। नगर के दो थोक दवाई विक्रेताओं के यहां पर प्रषासन की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए इन दो दुकानों से बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाईयां जब्त कर ली है। कार्रवाई के बाद से दवाई विक्रेताओं में जहां एक ओर हड़कंप मच गया हैं वही दूसरी ओर प्रषासन की जांच कार्रवाई से असंतुष्ट जागरुक नागरिकों व संगठनों ने इस मामले  को सीएम शिवराजसिंह सिंह चैहान तक पहंुचाने की कवायद आरंभ कर दी है। इस मामले में षिघ्र ही सीएम हेल्प लाईन पर मय सबूतों के षिकायत की जा रही है। 


झोलाछाप फर्जी चिकित्सकों को करते है दवाई सप्लाय

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों थोक दवाई विक्रेता अलीराजपुर, झाबुआ सहित आसपास के जिलों में संचालित अवैध झोलाछाप चिकित्सकों को बड़ी मात्रा में दवाई सप्लाय का काम मुख्यत करते हैं। साथ ही झोलाछाप चिकित्सकों की दुकानदारी निर्बाध ढंग से चलती रही इसकी चैथ वसूली कर प्रषासन व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसरों को पहुंचाने की दलाली भी करते है। 


ड्रग इंसपेक्टर व जिम्मेदारों की मिलीभगत

अलीराजपुर जिले में पदस्थ ड्रग इंसपेक्टर व संबंधित अन्य जिम्मेदार सरकारी अफसर भी इस मामले में कहीं न कही संलिप्त है। इनकी उदासीनता के कारण इस प्रकार की कार्रवाई यहां पर अभी तक हो ही नहीं रही थी। डग इंसपेक्टर की उदासीनता व दवाई विक्रेताओं से मिलीभगत के चलते थोक दवाई विक्रेताओं के हौंसले बुलंद थे और एक्सपायरी डेट की दवाईयां भी अब तक जमकर बेची जा रही है। जब इस मामले को कलेक्टर के संज्ञान में मीडिया से एक आवष्यक बैठक के दौरान अलीराजपुर की प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने इस मामले को उठाया तो उसके बाद जिला प्रषासन हरकत में आया और थोक विक्रेताओं के यहां पर छापामार कार्रवाई के निर्देष दिए। 


अकूत संपत्ति कर ली इकठ्ठी

 जिला प्रषासन द्वारा उक्त थोक व्यापारियों के खिलाफ की गई कारवाई के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ देने से गोरखधंघे में लिप्त इन व्यापारियों के अभी भी हौंसले बुलंद है। सालों से इस प्रकार के काले कारनामों में लिप्त इन दोनों दवाई के थोक व्यापारियों ने अपनी काली कमाई से अकूत संपत्ति इकठ्ठी कर ली है। जिसमें से एक व्यापारी ने तो गुजरात में व दूसरे ने इंदौर सहित नगर में इस काली कमाई को लगाकर अपना करोड़ों का साम्राज्य बना लिया है। जिसक खबर न तो शासन को है ना ही प्रषासन को है। इन दोनों थोक व्यापारियों को तकरीबन दस जिलों में एक्सपायरी डेट का माल विक्रय करने का गोरखधंघा चल रहा है। जिससे करीबन ग्रामीण क्षेत्रों में बैठे लगभग हजारों झोलाछाप चिकित्सकों को इस प्रकार की दवाई ये लोग बेच रहे है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे गरीब एवं आदिवासी लोग ईलाज के दौरान कई बार बेमौत मर जाते है। परंतु इस धंधे में लिप्त ये लोग लोगों की जिंदगी से खेलकर भी करोड़ों रुपए की दवाई ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करके प्रतिवर्ष करोड़ों की काली कमाई करने में लिप्त है। जब जब भी इन लोगों पर कार्रवाई के नाम पर प्रषासन की गाज गिरती है तो ये लोग अपने आर्थिक हितों को बचाने में तगड़ी धन राषि खर्च करने में पुनः कुकुर मुत्तों की तरह उग जाते है। अभी कुछ दिनों पहले प्रषासन द्वारा ईन लोगों के खिलाफ जो कार्रवाई की गई उक्त कार्रवाई से काले कारनामे करने वाले इन थोक व्यापारियों को तनिक भी असर नहीं हुआ है। 


लायसेंस निरस्त की हो कार्रवाई

दरअसल में यदि दवाई के काले धंधे में लिप्त इन लोगों पर सटिक कार्रवाई करते हुए शासन व प्रषासन इनके लायसेंस निरस्त कर इनकी काली कमाई की यदि बारिकी से जांच करे तो करोड़ों रुपए का काला धन बाहर आने में देर नहीं लगेगी। इन थोक दवाई विक्रेताओं के लायसेंस भी जांच कार्रवाई पूर्ण होने तक निलंबित या निरस्त करना चाहिए। वहीं इस प्रकार की कार्रवाई से प्रदेष के लगभग आठ दस जिलों में चल रहे इनका गोरखधंधा बंद होगा और गरीबों को स्वास्थ्य के नाम पर हो रही लूट से छुटकारा भी मिलेगा।  इस काले धंधे से करोड़ों में कमाई करने के बाद उक्त थोक व्यापारी बेषकीमती जमीनों के धंधे में भी कूद गए है। वहां पर भी ये दस गुना मुनाफे के साथ काला धंधा करने में मषगूल है। इन लोगांे की यदि सख्ती से जांच की जाए तो करोड़ों रुपए के गबोले सामने आते देर नहीं लगेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं अन्य जांच एजेंसियों को भी आन लाईन  षिकायत विभिन्न संगठनों व पत्रकार संगठन द्वारा की जा रही है। ताकि इस गोरखधंधे का पूरी तरह से पर्दाफाष हो सके। 

क्या कहते है जिम्मेदारः

कलेक्टर मैडम के निर्देष पर दो थोक दवाई विक्रेताओं की दुकान पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाईयां जब्त कर उन्हें कलेक्टोरेट में रखवाया गया है। आगे की कार्रवाई सीएमएचओ करेंगे।

-केएल तिलवारे तहसीलदार ।

दोनों दुकानों से एक्सपायरी डेट की दवाईयां जब्त की है। जिन पर नियमानुसार व कलेक्टर मैडम के निर्देष पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

- डा प्रकाश ढोके सीएमएचओ अलीराजपुर।