जोबट विधानसभा क्षेत्र में ₹80 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विधायक सेना महेश पटेल ने क्षेत्र को दी विकास कार्यो की सौगात

आलीराजपुर न्यूज।

जोबट विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को   विधायक सेना महेश पटेल ने ग्राम पंचायत टेमाची सहित आसपास के कई ग्रामों में कुल ₹80.42 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सुविधाओं की सौगात दी।टेमाची ग्राम पंचायत में लगभग ₹63.92 लाख की लागत से विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें नवीन आंगनवाड़ी भवन, विद्युत विस्तार लाइन, सीसी रोड लोकार्पण, शांति धाम सुंदरीकरण, नवीन सीसी रोड निर्माण, आरएमएस निर्माण एवं 3 फलियों में हैंडपंप लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही विधायक निधि से पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराए गए। टेमाची के अतिरिक्त कालुवाट, आंबी पंचायत के ग्राम एकधड़ी, किलाना, छोटाभवटा पंचायत के ग्राम एरन तथा हरदासपुर में कुल ₹8.20 लाख की लागत से पानी के टैंकर वितरित किए गए, जिससे गर्मी के दिनों में पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।इसके अलावा टोकरियाझिरन पंचायत के काटकुआ ग्राम में ₹8.35 लाख की लागत से विद्युत विस्तार लाइन का उद्घाटन किया गया तथा विद्युत डीपी का लोकार्पण भी किया गया, जिससे वहाँ की बिजली समस्या का स्थायी समाधान होगा। 



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य जोबट विधानसभा के किसी भी गांव में विकास की कमी नहीं रहने देना है। उन्होंने कहा कि विकास घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखाई देने वाले कार्यों से होता है और आज टेमाची ग्राम इसके साक्षी बना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो गांव अभी विकास से वंचित रह गए हैं, वहाँ भी पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्राथमिकता से पहुँचाई जाएँगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़ द्वारा ग्राम पंचायत टेमाची अध्यक्ष जगन कनेश, छोटीफाटा पंचायत अध्यक्ष जुवान सिंह बामनिया, मोटाउमर पंचायत अध्यक्ष अमर सिंह पटेल एवं छोटा भावटा के दीपेंद्र बामनिया को पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए पंचायतों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। 



कार्यक्रम में आंबुआ सरपंच रमेश रावत, किलाना सरपंच भांगड़ा भाई, हरदासपुर सरपंच विजय कनेश, बड़ाभवाटा सरपंच छगन, कालुवाट सरपंच केकु भाई, टोकरियाझिरन सरपंच प्रतिनिधि सुरपाल भूरिया, उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नगर सिंह वसुनिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह, नादम रावत, सब्बीर बोहरा, मुस्तुफा बोहरा, एकधड़ी से सुमल सिंह, नाथू खराड़ी, आमखूट के अमित बामनिया, सर्दी के एनोस बघेल, रमेश भाई सागोटा, पूर्व सरपंच कालू, पदम भूरिया, सेखड़ीय बड़वा के सुरेश चौहान, महेश किकरिया, प्रकाश, रमेश रावलकुआ, सन्नी बामनिया सहित सैकड़ों ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे। उत्साहपूर्ण माहौल में विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणजनों के साथ पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुई ढोल-मांदल की थाप पर वे खुद को झूमने से नहीं रोक पाये और ग्रामीणों  के साथ  नृत कर खुशी साझा की। भव्य स्वागत के लिए विधायक सेना महेश पटेल ने सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और आपसी एकता का सम्मान है।

देश के युवा बाबासाहेब के आदर्श पर चलकर कर रहे हैं आधुनिक भारत का निर्माण.... कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान

 संविधान दिवस के कार्यक्रम में  शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चौहान.

 आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो

प्रदेश  में संविधान दिवस के अवसर पर राज्य शासन एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान निर्माण और संविधान में प्रदत्य दायित्व के साथ अधिकारों पर चिंतन मनन हुआ है बाबा साहब अंबेडकर ने देश के लिए काम करने और आमजनों को अपना जीवन निर्वाह करने के लिए जहां अधिकार दिए हैं वहीं हम सब का देश के विकास के लिए दायित्व भी है और इसका ध्यान हम सबको रखना चाहिए मैं संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को बधाई देता हूं उक्त बात कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने  बुधवार को अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विशिष्ठ अतिथि उद्बोधन के रूप में कहीं ।


 इस दौरान प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार अतिथिगण रविन्द्र कोनहारे ऊषा ठाकुर महाविद्यालय कुलगुरू  रामदास आतराम भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा की आज संविधान दिवस है इस अवसर पर में युवाओं को बधाई देता हूं जिन्होंने अपनी मेहनत के बल  पर उपलब्धियां हासिल की हैं । कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए उन्हें समाज का गौरव बताया और कहा कि हम सब और देश के युवा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बताएं रास्ते पर चलकर आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा देश की आजादी के नायक महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।


संगठन कार्यो को लेकर जिला कार्यालय पर हुई भाजपा की बैठक

 हम व्यक्ति नही देश और विचार धारा के लिए काम करने वाले लोग - केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान

आलीराजपुर न्यूज़।

भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित दल है जिसके लिए देश प्रथम है, राष्ट्रवाद की विचार धारा को लेकर भारतीय जन संघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी पुरे देश मे काम करती रही है। हमारे लिए पहले देश, फिर दल और अंत मे परिवार है, और इसी विचारो को लेकर लाखो कार्यकर्ताओं द्वारा अपना घर-बार छोडकर राष्ट्रवाद की अलख को कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक पहुंचाया है। 

भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा समाज के अंतिम पंक्ति मे खडे व्यक्ति के विकास की है, और इसी विचार धारा को लेकर हम देश प्रदेश और जिले मे विकास कार्य कर रहे है। उक्त बात केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने संगठन कार्यो को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजीत बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कही। केबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की संगठन मे पद एक व्यवस्था है उन्होने कहा की जो भी जिम्मेदारी संगठन द्वारा दी गई है, उसे समय पर हम सबको पुरा करना होगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, जोबट के पुर्व विधायक माधौसिंह डावर, जोबट युवा नेता विशाल रावत, जिला महामंत्री नरिंग मोरी भी मंचासिन थे। बैठक प्रारंभ होने के पुर्व नेताओं द्वारा भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। 

विकास कार्यो की बात जन-जन तक पहुंचाएं 

बैठक को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की केन्द्र और राज्य की सरकार जिले के विकास के लिए लगातार काम कर रही है, आज आलीराजपुर जिले मे हर विकास खण्ड मे 33 केवी ग्रीड हमारे द्वारा मंजुर करवाए गए है, जिसका लाभ आम जनो के साथ-साथ किसान भाईयो को भी मिलने वाला है। मॉ नर्मदा लिंक परियोजना का पानी 170 से अधिक गांवों मे जाने वाला है जिसके चलते आलीराजपुर क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली है, यह भाजपा की ही सरकार है जिसके चलते मॉ नर्मदा लिंक जैसी बडी परियोजना जिले के लिए स्वीकृत हुई और यह आलीराजपुर जिले के लिए वरदान साबित हो रही है, केबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की विकास के इन कार्यो की जन चर्चा हमारे द्वारा गांव गांव जाकर करना चाहिए। केबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की आने वाले समय मे फलिया सडक योजना के चलते गांव गांव मे सडको का निर्माण होने वाला है। जिसके चलते गांव की तस्वीर भी बदलेगी और ग्रामीण क्षेत्रो मे आवागमन के साधन बढेंगेें। 
मन की बात कार्यक्रम को लेकर बुथ स्तर पर बनाए रचना 
बैठक को संबोधित करते हुए, भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर मण्डल अध्यक्ष और मण्डल प्रभारी बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बेठक कर कार्यक्रम की रचना बनाए ताकि आने वाली 27 जुलाई को प्रत्येक बुथ पर मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम हो सकें। भाजपा जिलाध्यक्ष मकु परवाल ने कहा की विगत मन की बात कार्यक्रम मे हमारी स्थिति प्रदेश मे टॉप 10 मे थी फिर भी 70 बुथ ऐसे थे जिनपर कार्यक्रम कभी भी आयोजीत नही किया गया। इन बुथो पर मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चर्चा कर कार्यक्रम आयोजीत कराने की जिम्मेदारी आप सभी की है। बैठक मे भाजपा जिला कार्यकारणी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मण्डल प्रतिनिधि एंव वरिष्ठ कार्यकर्ता मोजुद थे बैठक का संचालन मण्डल प्रतिनिधि रिंकेश तंवर ने किया। आभार भाजपा जिला महामंत्री नरिंग मोरी ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी है।

कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान वह जोबट विधायक सेना पटेल ने खट्टाली में किया भूमि पूजन

जोबट विधायक  सेना महेश पटेल की अनुशंसा पर बड़ी खट्टाली में 1.07 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन

कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान कार्यक्रम में रहे मुख्य अतिथि

आलीराजपुर न्यूज़। 

जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल की अनुशंसा पर ग्राम बड़ी खट्टाली में करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले समुदायिक भवन एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित विकास कार्यों की सौगात प्राप्त हुई।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और इस तरह के निर्माण कार्य स्थानीय जनता की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे।


विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने अपने उद्बोधन में बताया कि, “बड़ी खट्टाली ग्राम में सामुदायिक भवन की मांग मैंने विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष के समक्ष रखी थी, जिसकी अनुमानित लागत 25 लाख रुपये है। इसके साथ ही 82 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल निर्माण का प्रस्ताव ग्रामीण यात्रिकी सेवा के माध्यम से जिला पंचायत को भेजा गया था हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव में सुविधाएं उपलब्ध हों और विकास के कार्य तेजी से पूरे हों।”



इसके अतिरिक्त, विधायक सेना पटेल ने ग्रामवासियों की एक और महत्वपूर्ण आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, कैबिनेट मंत्री से बड़ी खट्टाली में संस्कार गृह (श्मशान भूमि पर लकड़ी रखने हेतु भवन) के निर्माण की मांग भी रखी।


ग्राम पंचायत सरपंच चैन सिंह डावर ने ग्रामवासियों की ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्राम का सामाजिक एवं संरचनात्मक विकास सुनिश्चित होगा। ग्रामीणों को अब आयोजनों के लिए बेहतर स्थल उपलब्ध होगा और रिटेनिंग वॉल से सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने जोबट विधायक सेना  महेश पटेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

सोरवा में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने 33 के वी ग्रीड और सड़क का किया भूमिपुजन

 विधानसभा चुनाव में किया वादा आज पूरा कर रहा हूं अब नहीं रहेगी बिजली की कमी ....कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान

आशुतोष पंचोली 

आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ 

भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र में सड़क बिजली पानी की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा कि जा रही हैं विधानसभा चुनाव के पूर्व मैने सौरवा में बैठक के दौरान कहा था कि इस क्षेत्र में बिजली कि भारी समस्या रही है इस समस्या का हल यहां पर 33 केवि का ग्रिड लगाकर ही किया जा सकता है यहां बिजली कभी आलीराजपुर से तो कभी सोंडवा से इस क्षेत्र में प्रदाय की जाती रही है जिसके चलते अनियमित बिजली मिलने से इस क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है अब किसान भाइयों को बिजली का ग्रिड स्थापित हो जाने के बाद किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।


 कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की विधानसभा चुनाव के पूर्व किया गया मेरा वादा आज पूरा हो रहा है। इस दौरान मंच पर कुक्षी के पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर जिला पंचायत सदस्य भदू पचाया  जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान सरपंच प्रीति कुलदीप किराडे जनपद उपाध्यक्ष मुकेश भूरिया जिला पंचायत सदस्य निर्मला अमन सिंह भिंडे भी मंच पर उपस्थित थे। कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने अपने आरंभिक उद्बोधन में ग्रीड की आवश्यकता पर प्रकाश डाला व जिले में चलाए जा रहे सामाजिक जागरूकता अभियान मिशन 3D  का ग्रामीणों को पालन करने के लिए प्रेरित किया।



13 करोड़ 69 लाख 35 हजार की लागत से होगा सड़कों का निर्माण....

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र मैं एक समय सड़कों का नामोनिशान नहीं था जब से हमारी सरकार आई हमने गांव-गांव में विकास कार्यों को करते हुए गांव को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया ताकि गांव का विकास हो सके आज सोरवा क्षेत्र के चारों ओर सुमनियावाट   चादरमूली अंधारकांच फुलमाल उमराली चांदपुर चारों तरफ सड़कों का निर्माण भाजपा की सरकार द्वारा कराया गया और अभी जो सड़के बाकी है उन्हें भी हमने प्राथमिकता के आधार पर लिया है उनका कार्य  भी प्रारंभ करवाया जायेगा । आज 13 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली  प्रताप फलिया से लेकर दरवादिया फलिया 9.20 किलोमीटर का भूमि पूजन किया जा रहा है इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने-जाने में सुविधा प्राप्त होगी। 


3 करोड़ 25 लाख 78 हजार की लागत से बनेगा विद्युत  ग्रिड

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की यहां पर 3 करोड़ 25 लाख 78 हजार की लागत से विद्युत ग्रिड का निर्माण जल्द ही पूरा होगा और इसके होने से बिजली की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौहान ने शादी ब्याह में वर्तमान में मिशन 3D के तहत हो रहे बदलाव का भी जिक्र करते हुए इसे बनाए रखने की अपील भी की । उन्होंने कहा कि आज मिशन 3D के चलते आदिवासी परिवारों में शादी विवाह में काफी बचत देखने को मिली है फालतू के खर्चों पर हम सबको मिलकर लगाम लगाना ही होगी।


 इस दौरान कुक्षी के पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे ने भी संबोधित किया। मुकाम सिंह किराडे ने कहा की प्रदेश सरकार के द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ आज जमीन पर देखने को मिल रहा है यह भाजपा की सरकार ही है जो गरीबों वंचित वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए उनकी आवश्यकता अनुसार योजना बनाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ रही हैं। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि रिंकेश सिंह तवर ने किया।

यह थे उपस्थित 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ सिंह चंदेल मांगीलाल रावत भुवान सिंह चौहान युवा नेता दिलीप चौहान विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता रोशन पचाया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पंच सरपंच मौजूद थे।

विधायक सेना पटेल ने जबानियां अग्निकांड पीड़ितों के पोंछे आंसु

राशन, बर्तन और नगदी से की सहायता, चिलचिलाती धूप में पहुंची मदद करने

अग्निकांड के पांच दिनों बाद भी पीड़ित परिवार रह रहा खुले में, विधायक के फोन के बाद मदद के लिए पहुंचे अधिकारी

प्रेम गुप्ता 

कट्ठीवाड़ा। आलीराजपुर न्यूज़ 


 रो मत बेटे..., अब इन रुपयों से तुम्हारे कपड़े खरीद लेना। जल्दी ही तुम्हारे माता पिता को मकान बनाने के लिए भी मदद मिलेगी, घर फिर से बन जाएगा फिर तुम पहले जैसे ही आनंद से रहना...ये संबल भरे शब्द, स्थानीय विधायक सेना पटेल ने बड़ा खेड़ा पंचायत के जबानियां में गत गुरुवार को हुए अग्निकांड में पूरी तरह बर्बाद हो गए परिवार के छोटे छोटे सहमे हुए बच्चों से कही। विधायक ने निजी तौर पर पीड़ितों को राशन, बर्तन और नगदी की सहायता तत्काल दी। अग्निकांड के चार दिनों बाद भी पीड़ित परिवार को किसी तरह की सहायता नहीं मिली थी, विधायक के फोन के बाद घटना स्थल पर अधिकारी पहुंचे। 



गौरतलब है कि गत गुरुवार को कट्ठीवाड़ा जनपद की ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा के जबानियां ग्राम में वेर सिंह पिता जाम सिंह के घर दोपहर लगभग एक बजे अचानक भीषण आग लग गई। उस समय परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे, बच्चे भी खेलने के लिए गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। आग इतनी भीषण थी कि घर पर रखा तमाम अनाज, उपयोगी कपड़े, बर्तन ,नगदी और चांदी के गहने पूरी तरह से खत्म हो गए। चांदी के गहनों की हालत तो ऐसे हो गई कि वह कुछ काम की ही नहीं रही। 



विधायक को देख सिसकने लगी महिलाएं__

जवानियां में विधायक कार्यकर्ताओं के साथ अग्निकांड पीड़ित के घर पहुंची और उनके हालचाल पूछे तो घर की महिलाएं सिसकने लगी। विधायक ने उन्हें दिलासा दिया और घटना के बारे में पूछा। विधायक ने परिवार को नगद सहायता, बर्तन, कंबल, कपड़े दिए और स्वेच्छनुदन मद से 25000₹ की सहायता देने की घोषणा की। 


कलेक्टर को अवगत कराया___

विधायक ने कलेक्टर को बताया कि अग्निकांड पीड़ितों को गत चार दिनों से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिली है, जबकि पटवारी द्वारा मौका मुआयना किया जा चुका है। विधायक ने क्षेत्र में हैंडपंप भी बंद होने की बात से कलेक्टर को अवगत करवाया। वहां आदिवासी ग्रामीणों को आधा किमी दूर जाकर पानी भरना पड़ रहा है। 


ये रहे उपस्थित__ पीड़ित परिवार की सहायता के अवसर पर पूर्व सरपंच गोहायडॉ भाई, रेलम तोमर, ब्लाक उपाध्यक्ष शान नकवी, सोनू वर्मा, नरू किराड़ सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

बोहरा समाज का प्रबंधन व अनुशासन अनुकरणीय है - कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान

बोहरा समाज ने गौरैया संरक्षण का चलाया अभियान 

मां वाटिका में रोजा इफ्तार पार्टी संपन्न 

आशुतोष पंचोली 

आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ 

 दाउदी बोहरा समाज आलीराजपुर द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन स्थानीय माॅ वाटिका गार्डन पर आयोजित हुआ अवसर था डाँ.सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के जन्म् दिवस का। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में नागरसिंह चौहान मंत्री अनुसुचित जाति कल्याण विभाग म.प्र.शासन एवं विशेष अतिथि के रुप में डा.अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर आलीराजपुर की गरिमामय  उपस्थिति रही।!


कार्यक्रम की शुरूआत कुरान तिलावत से हुई जिसकी प्रस्तुतीशेख अब्देअली मोटरवाला द्वारा की गई पश्चात अतिथि स्वागत मोहतरम् जनाब आमील सा.शेख कोसरअली द्वारा किया गया। स्वागत उद्बबोधन जनाब आमील सा. द्वारा प्रस्तुत किया जिसमे उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।साथ ही केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का शाल व श्रीफल प्रदान  कर सामाजिक स्तर पर  अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अगले क्रम पर कार्यक्रम के संचालन कर्ता जितेन्द्रसिंह तंवर द्वारा दाउदी बोहरा समाज अलीराजपुर द्वारा सामाजिक स्तर पर गठीत विविध कमेटियों के दायित्वों पर प्रकाश डालकर उनका परिचय कराया ।


बोहरा समाज का प्रबंधन व अनुशासन अनुकरणीय है 

केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि बोहरा समाज का प्रबंधन व अनुशासन अनुकरणीय है।वर्तमान धर्म गुरु डा.सैय्यद मुफद्दल सैफुद्दीन साहब डा. बुरहानुद्दीन के आदर्शो को लेकर चल रहे है। यह गौरव की बात है,15वर्ष से कम उम्र के नौनिहाल को मोबाइल से दूर रखने का संदेश उसको सम्पूर्ण विश्व पटल पर धरातल पर यथार्थ में लाना अन्य समुदाय  के लिये अनुकरणीय है।


नन्हें पक्षियों के संरक्षण व उनके लिये दाना पानी की व्यवस्था करने की दिशा में बर्ड फीडर का वितरण एक परमार्थ का कार्य हे।क्योंकी प्रकृति के चक्र मे जैव विविधता की दृष्टी से भी इन पक्षियों (गोरैय्या) का महत्वपूर्ण योगदान है।

रोजा हमें धैर्य सीखाता है 

कार्यक्रम मे कलेक्टर डा अभय अरविंद बेडेकर ने अपने उद्बबोधन में कहा की रोजा रखना हमे धैर्य सीखाता हे क्योंकी जीवन मे धैर्य आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्रसिंह तंवर ने किया व आभार मंसूर मर्चेंट  ने माना।


जैन तीर्थ लक्ष्मणी में नए बने विशाल मंदिर में विधि विधान और धार्मिक क्रियाओं के साथ हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

धर्म ध्वजा लहराई, केशर की खुश्बु से महका लक्ष्मणी, ढोल-नगाडो, शंख, घंटो से गुंजायमान हुआ तीर्थ, जमकर झूमे श्रावक

इस जगत के अंदर राग और द्वेष नहीं होते तो जीव सुखी होते- आचार्य दिव्यानंद सूरीश्वरजी महाराज साहब

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मो.न. 7909750355 

नगर से 9 किमी दूर स्थित लगभग 2000 वर्ष प्राचीन श्री लक्ष्मणी तीर्थ के जिर्णाेद्धार पश्चात भव्यातिभव्य देव विमान तुल्य जिनालय के महामंगलकारी प्रतिष्ठा महोत्सव के पांचवे दिन रविवार को नूतन जिनालय में सभी जिनबिंब, गुरूमूर्ति, देवी-देवता की पावनकारी प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार, विधि विधान और धार्मिक क्रियाओं के साथ सम्पन्न हुई। नूतन जिनालय के शिखर पर जैसे ही धर्म ध्वजा लहराई वैसे ही ढोल-नगाडों, शंख, घंटो, शहनाई की ध्वनि से तीर्थ परिसर गुंजायमान हो गया, तीर्थ परिसर में मौजूद हर व्यक्ति इस पल का साक्षी बनकर स्वयं को गौरवांवित महसूस करता नजर आया। 



इससे पूर्व सौधर्म वृहत्तपागच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य देवेश श्रीमद विजय जयानंद सूरीश्वरीजी मसा एवं आचार्य देवेश दिव्यानंद सूरीश्वर जी महसा आदि श्रमण वृंद एवं श्रमणीवृंद की निश्रा में हर्षाेल्लास के साथ सुबह शुभ मुहुर्त में विभिन्न बोलियों के लाभार्थी परिवार के सदस्य सहित सभी धर्मावलंबी नूतन जिनालय पर पहुंचे। हाथी पर बैठकर लाभार्थी परिवार ने नूतन जिनालय के बाहर तोरण मारा। जिसके पश्चात सभी जिनबिंब, गुरूमूर्ति, देवी-देवता की पावनकारी प्रतिष्ठा मंत्रोच्चार के साथ विधि प्रारंभ हुई, मंदिर के शिखर पर लाभार्थी परिवारों ने धर्म ध्वजा लहराई और गर्भ गृह में परमात्मा मूल नायक भगवान पद्मप्रभु, भगवान महावीर स्वामी, भगवान नेमीनाथजी सहित सभी जिनबिंब, गुरूमूर्ति, देवी-देवता की पावनकारी प्रतिष्ठा धार्मिक क्रियाओं के साथ संपन्न की। 



केशर की खुश्बु से महका लक्ष्मणी, ढोल-नगाडो, शंख, घंटो से गुंजायमान हुआ तीर्थ,

इससे पूर्व लक्ष्मणी तीर्थ परिसर में प्रातरू से मूलनायक भगवान पद्मप्रभु सहित सभी भगवाने, गुरू प्रतिमाओं की पूजा 9 बजे की श्रावक-श्राविकाओं द्वारा की गई, पश्चात प्रतिष्ठा की मंगलकारी विधि प्रारंभ हुई जिसके साक्षी जैन समाज के हजारों श्रावक-श्राविकाएं बने, जो कि गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडू, कर्नाटका, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, सहित देश के विभिन्न प्रांतो और हिस्सों से पहुंचे थे। इस दौरान केशर की खुश्बु से संपूर्ण तीर्थ परिसर महकता, जैसे ही प्रतिष्ठा संपन्न हुई, ढोल-नगाडो, शंख और घंटों की ध्वनि से तीर्थ क्षेत्र गुंजायमान हो गया। इस दौरान सभी श्रावक विशेषकर युवा श्रावक जमकर नृत्य करते नजर आए। सभी श्रावक और श्राविकाओं के चेहरो पर असीम प्रसन्नता का भाव नजर आया।  


इस जगत के अंदर राग द्वेष नहीं होते तो जीव सुखी होते 

प्रतिष्ठा के पश्चात श्री राजेन्द्रसूरिश्वर क्रिया मंडप में समाजजनों ने आचार्य श्री एवं गुरूभगवंतो के समक्ष गुरूवंदन किया। पश्चात व्याख्यान में आचार्य देवेश श्रीमद् विजय दिव्यानंद सूरीश्वर जी महाराज साहब ने कहा कि आज पद्म प्रभु दादा को नूतन जिनालय में विराजित किया गया, जो कि ऐतिहासिक अवसर बना। नब्बे साल बाद प्रतिष्ठा का उदय आया। तीर्थंकर परमात्मा और उनकी आज्ञा, भक्ति और आज्ञा की भक्ति करना है। एकमात्र मानव भव ऐसा है जिसमें हमें प्रभु मिलते है और उनकी आज्ञा का पालन भी मिलता है। भक्तो को सिर्फ ये सोचना चाहिए कि मै कितना भाग्यशाली हूं।



 उन्होने पद्मप्रभु की देह के वर्ण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि इस संसार में भटकने का कारण क्या है, व्यक्ति ममता के कारण भटक रहा है, परिभ्रमण का कारण भी ममता ही, जगत को अंधे करने वाली यह ममता राक्षसी है, ये ऐसी है कि अंदर के चक्षु बंद करती है। जो अहं और महं में जी रहा है वो अंधा है। परिवार, बंगला, गाडी, पद, पैसा कितनो पर मेरापना का सिक्का लगाया, ये बंधन आत्मा का। उन्होने कहा कि तीन साल में नूतन जिनालय बनकर तैयार हुआ, प्रतिष्ठा के लिये श्री पद्मप्रभ कल्याणजी जैन श्वेतांबर पब्लिक चेरीटेबल ट्रस्ट एवं श्री राजेन्द्र जयानंद सम्यग योग ट्रस्ट मुंबई द्वारा बहुत मेहनत की गई। तीर्थंकर परमात्मा करूणा के साग र है। प्रभु को मानते हो तो उनकी भावनाओं को पूरी करोगे। 



फलेचुन्दडी (बडी नवकारसी) हुई आयोजित

महामंगलकारी प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रो से जैन समाजजन, जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न समाजजनों ने भी मंदिर में भगवान के दर्शन कर प्रतिष्ठा के सुअवसर के सहभागी बने। तीर्थ परिसर में श्री भरत चक्रवर्ती भोजन मंडप में फलेचुन्दडी (बडी नवकारसी) हुई आयोजित हुई, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने नवकारसी एवं स्वामीवात्सल्य का लाभ लिया। कार्यक्रम में जैन श्री संघ अलीराजपुर के सदस्यों सहित सभी समाजजनों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा। 




आजाद क्लब जोबट ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब

सीनियर बालक छात्रावास जोबट रही उपविजेता,

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनीता चौहान की और से 21 हजार और 15 हजार का मिला नगद पुरस्कार व ट्रॉफी 

आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ 
मो.नं.7909750355

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर स्थानीय राजवाड़ा परिसर में भारतीय जनता पार्टी आलीराजपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। रात्रिकालीन इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन के शुभारंभ सत्र में आलीराजपुर विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह और मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी मंचासिन थे जिनके द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात सेमीफाइनल में पहुंची टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल प्रारंभ कराया गया। खेलो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके तहत तीरंदाज़ी प्रतियोगिता भी की गई थी। जिसमे सटीक निशाना लगाने वाले प्रतिभागी को मौके पर ही नगद पुरस्कार देकर सम्मान किया गया।

उसी कड़ी में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन सत्र में कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविन्द बेडेकर, एसपी राजेश व्यास, महाराजा तुषार सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद कापड़िया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। जिनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर ओर गुलदस्ता भेंट कर किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ राजवाड़ा में उमड़ी। चार टीमों का सेमीफाइनल मैसे दो टीम आजाद क्लब जोबट और सीनियर बालक छात्रावास जोबट की टीम फाइनल में पहुंची। जिनका शानदार मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले में आजाद क्लब जोबट ने सीनियर बालक छात्रावास जोबट को हराकर कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया वही सीनियर बालक छात्रावास जोबट उप विजेता रही।

इस दौरान राजवाड़ा परिसर में जमकर आतिशबाजी की गई। दोनों टीमों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में विजेता टीम को केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की और रखा गया 21 हजार रूपये नगद और ट्रॉफी ओर उप विजेता टीम को 15 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी मंचासिन अतिथियों द्वारा प्रसन्न प्रदान की गई। कार्यक्रम में जनजाति कार्य विभाग के खेल शिक्षकों द्वारा तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में दी गई सेवाओं के चलते मंच से उनका सम्मान किया गया। अतिथियों को मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने श्रीमद् भगवत  गीता देकर सम्मानित किया।



आदिवासी तीरंदाजों ने दिखाए अपने जौहर, सैकड़ों ग्रामीणों ने निशाने पर तीर लगाकर आजमाए अपने हाथ

आदिवासी समाज अपनी पुरानी पहचान से जुड़े रहे- कैबिनेट मंत्री चौहान

राजवाड़ा प्रांगण में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन संपंन

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मो.नं. 7909750355

जिला मुख्यालय पर सोमवार साप्ताहिक हाट का दिन यादगार रहा। आदिवासी समाज की परंपरागत तीर कमान की पहचान को बनाए रखने के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने अपनी ओर से ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन राजवाड़ा प्रांगण में किया। जिसमें पूरे जिले के ग्रामीण अंचलों से आए हुए धुरंधर आदिवासी तीरंदाजों ने अपने जौहर दिखाए और नगद ईनाम भी प्राप्त किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि तीर कमान आदिवासी समाज की पुरातन पहचान है। आदिवासी समाज वर्तमान आधुनिक समय में अपनी इस विरासत से दूर होता जा रहा है।  इस विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए तीर कमान प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर इसी उद्देश्य को लेकर किया गया। जिसमें पूरे जिले से सैकड़ों की संख्या में आदिवासी ग्रामीण तीरंदाजों ने भाग लेकर अपने तीर चलाने के कौशल का परिचय दिया। इसी आयोजन की अगली कड़ी के रुप में आगामी दो दिनों तक कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमंत्रित टीमें भाग लेंगी। 


सोमवार को प्रातः 10.30 बजे से राजवाड़ा प्रांगण में तीर कमान हाथ में लिए हुए ग्रामीण वेश भूषा में तीरंदाज आना आरंभ हो गए थे। तीर निशाने पर लगाने के लिए 50 मीटर दूर पर निशाने रखे गए थे। जिस पर तीन श्रेणी में ईनाम वितरित किए गए। निशान बोर्ड पर नीली, लाल व पीले घेरे में तीर का निशाना लगाने वालें को क्रमशः 500, 1100 व 2100 रुपए का नगद पुरस्कार मंचासीन अतिथि कैबिनेट मंत्री चौहान, सांसद अनिता चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत, भाजपा नेता जयपाल खरत, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल मकू ने बारी बारी से दिए। 



आरंभ में अतिथियों सहित भाजपा नेता भदु पचाया आदि ने औपचारिक तौर पर तीर चलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संचालन मोंटू शाह, गिरिराज मोदी व दिलीप चौहान ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 350 तीरंदाजों ने भाग लिया। जिसमें से 122 प्रतियोगी निशाना साधने में सफल रहे। जिन्हें पुरस्कार मिला। प्रत्येक प्रतियोगी को निशाना साधने के लिए तीन बार तीर छोड़ने का अवसर मिला। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहर वासी व ग्रामीणजन उमड़े। नगर के राजवाड़ा प्रांगण में संपंन हुआ यह आयोजन जनचर्चा के केंद्र में रहा। कई प्रतियोगी इस आयोजन के लिए विशेष तौर पर सज धज कर आए थे। आयोजन स्थल पर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।



आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों के कारण समाज का विकास प्रभावित- कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान

मिशन डी-3 देजा, दारू ओर डीजे के नियंत्रण के लिए आंबुआ में संयुक्त ग्राम सभा का आयोजन

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान,जोबट विधायक सेना पटेल व कलेक्टर ने रखे विचार
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
मो.नं. 7909750355
 हमारा  जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है, हमारा आदिवासी समाज दिन रात कठोर मेहनत करता है इसके बावजूद वह पिछड़ा हुआ है, गरीब बना हुआ है। इसके अनेक कारण हो सकते हैं मगर सबसे बड़ा कारण अंध विश्वास एवं समाज में व्याप्त कुरीतियां  है। उन कुरुतियों को दूर करने के लिए हमे सामूहिक प्रयास करना होंगे तभी हम अपने समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ सकते है। उक्त विचार गुरुवार को ग्राम आम्बुआ में आयोजित आदिवासी समाज में व्याप्त डी-3 कार्यक्रम में म.प्र शासन के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने व्यक्त किये। चौहान ने आगे बताया कि आदिवासी समाज में दारू यानि कि शराब का प्रचलन अधिक है जिसके कारण लड़ाई झगडे होते हैं और लोग थाना कचहरी के चक्कर लगाते रहते हैं, इसके बाद दहेज प्रथा भी इन्हें बर्बाद करती है, वर्तमान में आधुनिकता की होड़ में डी.जे का उपयोग विवाह में किया जाता है जिससे भी धन आदि की हानि हो रही है। इन सब को यदि बंद नहीं किया जा सकता है तो कम तो किया जा सकता है। हमें डीजे के चलन को कम करना है। चौहान ने कहा कि मप्र शासन की विभिन्न योजनाएं आदिवासी विकास के लिए चलाई जा रही है जिनका लाभ उठाया जा सकता है।  



बुराईयों को छोड़े समाजजन- सेना पटेल
कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक सेना पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को अपनी पुरानी कुरीतियों तथा बुराईयों को छोड़ कर आगे बढ़ना है जिसके लिए दहेज दारू तथा डी.जे का उपयोग बहुत कम करना है तथा धीरे-धीरे इन्हें छोड़ते जाना है। विधायक पटेल ने कहा की हम सब को अपने आप को सुधारना होगा हम सुधरेंगे तो हमारा परिवार सुधरेगा हमारा परिवार सुधारा तो हमारा गांव सुधरेगा हमारा गांव सुधरा तो हमारा जिला सुधरेगा। 

कार्यक्रम में जिलाधीश अभय अरबिंद बेडेकर ने अपने उद्धबोधन में बुराईयों को छोड़ने का आव्हान किया,। जोबट पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव ने  कहा कि इन दिनों साइबर अपराध बहुत अधिक हो रहे हैं जिनके प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन हमेशा आपके साथ है कोई भी परेशानी होने पर पुलिस प्रशासन को तत्काल बताएं। पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त करणसिंह रावत, सेवा निवृत्त न्यायाधीश  भारत सिंह रावत, समाज सेवी नितेश अलावा ने समाजजनों को संबोधित करते हुए मिशन पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्वागत भाषण युवा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह रावत ने दिया तथा कार्यक्रम का संचालन कैरम सिंह जमरा ने किया। आयोजन में आम्बुआ के अलावा बोरझाड, इटारा, टैमाची, चिचलाना,हरदासपुर अडवाडा, झौरा, हीरापुर, सेवड़, मोटाउमर, देकालकुआ , जुवारी, सागोटा, आम्बी , खरखड़ी आदि अनेक स्थानों से हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आदिवासी समाज के शिक्षित व कई समय से आदिवासी समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने के लिए आदिवासी अंचल में कई समय से डी-3 अभियान चलाने वाले समाज सेवी नितेश अलावा इस अभियान के कर्ता धर्ता है। उनके इस अभियान को समाज के सभी वर्गो व आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के नेता उनके इस मिशन में सहयोग कर रहे है। 

सहयोग संस्था को कार्य के लिए धन की कोई कमी आने नहीं दी जाएगीे-कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान


सहयोग संस्था का दीपावली मिलन समारोह संपंन,

जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कलेक्टर व एसपी महोदय भी हुए शामिल,

गार्डन प्रभारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिले में सक्रिय पर्यावरण संवर्द्धन के क्षेत्र में सक्रिय सहयोग संस्था को कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं दी जाएगीे। किसी भी समाजसेवी संस्था को चलाने में बहुत सारी कठिनाईयां आती है। सहयोग संस्था 23 सालों से नगर में चल रही है। यह हमारे नगर के लिए बहुत गर्व की बात है। पर्यावरण संवर्द्धन के क्षेत्र में संस्था ने जो काम किया है वैसा काम कोई नहीं कर सकता है। नगर मंें आज जो हरियाली व सहयोग गार्डन हरा भरा है वह सहयोग संस्था की मेहनत का परिणाम है। उक्त विचार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने सोमवार शाम को स्थानीय सहयोग गार्डन में संस्था के दीपावली मिलन समारोह को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष हजरीबाई खरत ने की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, कलेक्टर डॉ बेडेकर व एसपी राजेश व्यास विशेष अतिथि थे।


विकास कार्याें को आगे बढ़ाएंगे

कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा कि पूरे जिले में पर्यावरण के क्षेत्र में अच्छा काम हो रहा है। जिले में हरियाली बढ़ रही है। सहयोग संस्था को जिला अस्पताल के सामने की रिक्त जमीन जब मैं पहली बार विधायक बना था उस समय अस्पताल प्रशासन से गार्डन बनाने के लिए रोगी कल्याण समिति के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर हमने सहयोग संस्था को दिलवाई थी। जब से लेकर अभी तक सहयोग गार्डन बहुत विकसित हो गया और संस्था के सदस्य व कर्मचारी इसे अच्छी तरह से रख रखाव कर रहे है। मंत्री चौहान ने आगे कहा कि नगर व जिले के विकास के जो काम चल रहे है उन्हें मैं आगे बढ़ाने में लगा हुआ है। मुझे चुनौतियां पसंद है। अगले एक साल में नगर के मध्य से निकलने वाले खंडवा बड़ौदा मार्ग का बायपास बनवाने का पूरा प्रयास कर रहा हूं। फतेह स्पोर्टस क्लब के राक्सा व पशु अस्पताल के सामने के कार्नर को उसे चौड़ा करेंगे। 


चौहान ने कहा कि आने वाले समय में नगर में शानदार खेल स्टेडियम बनाएंगे। सहयोग संस्था व हम सब लोग मिलकर पर्यावरण के क्षेत्र में शहर के आसपास इंदौर की तर्ज पर राक गार्डन, ईडन गार्डन पर पौधारोपण करने की योजना बनाए। नगर में 7 करोड़ रुपए की लागत से नगर में 30 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। इसके अलावा 2200 करोड़ की नर्मदा लिंक परियोजना से नर्मदा का पानी लेकर आए। जब चौथी बार विधायक बना तो सोंडवा विकासखंड के 171 ग्रामों के लिए 1800 करोड़ की नर्मदा पानी योजना स्वीकृत करवाई। जिसका भूमि पूजन शीघ्र करेंगे। नगर को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। जिले के छकतला क्षेत्र में 61 उद्योग हिरा निर्माण के लिए लगेंगे। इसके लिए जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। 


चौहान ने कहा कि आने वाले समय में उंडवा में राजा साहब की 30 एकड़ जमीन उद्योग के लिए लेने के लिए बातचीत चल रही है। जहां पर उद्योग लगाए जाएंगे। चौहान ने कहा कि आलीराजपुर की फिजा बिगाड़ने वाले लोग वाट्सएप पर कुछ भी लिख कर लोगों को आपस में भिड़ाने का काम कर कर रहे है। उस पर विचार करने की आवश्यकता है। चौहान ने कहा कि नगर का नाम अलीराजपुर के बजाए आलीराजपुर नाम से सरकारी रिकार्ड में कराने के लिए कार्रवाई कर दी है। कलेक्टर साहब ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। 


समारोह को कलेक्टर डा अभय अरविंद बेडेकर ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने की अपार संभावनाएं है यह ऐसा क्षेत्र है जिस ओर आम आदमी का ध्यान अक्सर कम ही जाता है ऐसे क्षेत्र में काम करने के लिए सहयोग संस्था का गठन हुआ यह नगर के लिए बड़ी उपलब्धि है। सहयोग संस्था के कार्यो को और अधिक विस्तारित करने के लिए जिला प्रशासन अपनी ओर से पूरी मदद करेगा। कलेक्टर डॉ बेडेकर ने पीपल के पेड़ के महत्व पर भी प्रकाश डाला और कहा कि विश्व का यह एकमात्र ऐसा पेड़ है जो हमेशा प्रकृति व संपूर्ण मानवता को अपनी ओर से हमेशा देता ही है। कलेक्टर बेडेकर ने कहा कि भारत देश में नदियों को मां क्यों कहा जाता है इसके पीछे गहरे अर्थ को हमें समझना होगा। नर्मदा और गंगा को मां कहा जाता है। 


 
एसपी राजेश व्यास ने कहा कि लोग आपदा में अवसर ढूंढते है किंतु सहयोग संस्था का गठन आपदा में सेवा कार्यो के लिए हुआ यह अपने आप में एक अनुपम उदाहरण है। एसपी व्यास ने विश्व में पर्यावरण की स्थिती पर भी प्रकाश डाला व सहयोग संस्था को नेक कार्याे के लिए शुभकामनाएं दी। युवा नेता जयपाल खरत ने भी अपने संबोधन में सहयोग संस्था की गतिविधियांे की सराहना की। स्वागत भाषण संस्था के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली ने देते हुए कहा कि साल 2001 में गुजरात के भूकंप में युवाओं की टीम का जाना व वहां पीड़ित मानवता के लिए काम कर लौटने के बाद सहयोग संस्था के गठन की प्रक्रिया व 23 सालों के कार्यकाल पर विस्तार से जानकारी दी। मंचासीन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, संस्था के पूर्व सचिव कपिल रावत ने भी संबोधित किया। संचालन अविनाश वाघेला ने किया। आभार संस्था अध्यक्ष राकेश चौहान ने माना व कहा कि सहयोग संस्था के सदस्यों ने जिस भावना व जिम्मेदारी से मुझे अध्यक्ष बनाकर मुझ पर विश्वास जताया उसके लिए मैं संस्था का आभारी हूं व सहयोग संस्था को कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा व लगन से काम करुंगा। 


गार्डन प्रभारी व कर्मचारियों का किया सम्मान

समारोह के दौरान सहयोग गार्डन का हरा भरा रखने पर सहयोग गार्डन प्रभारी दीपक दीक्षित, कर्मचारी ढोकलसिंह व गार्डन कर्मचारियों को भोजन कराने वाले समाजसेवी सुदामाजी पंवार का मंचासीन अतिथियों ने पुष्पहार पहनाकर व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पहारों से संस्था सदस्यों ने किया। अतिथियों को संस्था की ओर से प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  समारोह कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता, कैलाश कमेड़िया, सुरेश माहेश्वरी, उपाध्यक्ष राजीव शाह, अशोक सोनी, सचिव गोविंद जोशी, सह सचिव शिवा वाणी, कोषाध्यक्ष जिगेश कोठारी, सदस्य आशुतोष दुबे, रामू कमेड़िया, राजेंद्र कोठारी, पिंकेश राठौड़, शीतल सोनी, प्रकाश मालवी, कैलाश जोशी, महेश शुक्लाश् आदि उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं,  जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी आदि शामिल हुए। 



इंदौर संभाग बस एसोसिएशन संगठन के चुनाव संपंन, पंडित गोविंद शर्मा सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनित

संभागीय  बैठक में बस व्यवसाय की समस्याओं व चुनौतियों से निपटने पर हुई परिचर्चा

उज्जैन व इंदौर संभाग के वरिष्ठ बस मालिकों ने रखे विचार 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

इंदौर संभाग बस एसोसिएशन संगठन के चुनाव गत दिवस महू में संपंन संभाग स्तरीय बैठक में हुए। जिसमें सर्वानुमति से पंडित गोविंद शर्मा को संभागीय अध्यक्ष  मनोनित किया गया। बैठक में इंदौर व उज्जैन दोनों संभागों के बस मालिकों, संगठन के पदाधिकारियों आदि ने भाग लिया। बैठक में बस व्यवसाय की समस्याओं व चुनौतियों से निपटने पर लंबी परिचर्चा हुई। जिसमें उज्जैन व इंदौर संभाग के वरिष्ठ बस मालिकों ने अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। जिन पर निर्णय लेकर शीघ्र ही कार्ययोजना बनाकर शासन से चर्चाकर व कार्यवाही आदि गतिविधियां की जाएगी। संभागीय अध्यक्ष मनोनित होने पर पंडित शर्मा का बस मालिकों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।



प्रथम दौर में हुई परिचर्चा

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर -उज्जैन संभागीय  सम्मेलन में नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर, शाजापुर, देवास, आलीराजपुर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, धार सहित 16 जिलों के लगभग 120 से अधिक बस मालिक बैठक में शामिल हुए । इस अवसर पर  बस संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं को पर चर्चा की गई।


 बैठक के प्रथम दौर में धार ऐसोसिएशन के धार जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुंदेला एवं श्री शिखरचंद रातड़िया (मंदसौर) सुशील अरोरा (इंदौर) प्रकाश जैन (झाबुआ) आशीष पंडित  (एडवोकेट) सुनील आर्य (खंडवा) वैभव सिंह तोमर (खरगोन) शिवहरे (बुरहानपुर) इरशाद अली (मनावर ) महेश बर्मन ( बड़वानी) राजूभाई रूबी ( इंदौर)  जसबीर छाबड़ा (धार) नानू  सोनकर ( इंदौर) एवं  नीमच पदाधिकारी द्वारा  बस संचालन  संबंधी समस्याओं से उपस्थित सभी बस मालिकों को अवगत कराया। समस्याओं में विशेष कर परिवहन विभाग द्वारा गलत तरीके से दिए जा रहे नवीन परमिटों का विरोध किया गया एवं विभिन्न प्रकार के आदेशों का जो कि मोटर मालिकों के लिए एवं बस संचालन के लिए काफी परेशानी का सबब बन रहे है जिसका विरोध किया गया । ट्रक आनर्स ऐसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सी एल मुकाती ने मध्यप्रदेश परिवहन विभाग की कुनीति एवं गलत प्रकार के आदेशों का खुलकर विरोध किया एवं सभी मोटर व्यवसायों को एक मंच आने का आव्हान किया। बैठक की अध्यक्षता पंडित गोविंद शर्मा द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का संचालन ब्रजमोहन राठी ,मनीष जैन, कैलाश तिवारी द्वारा किया गया। 


शासन को सौंपेंगे ज्ञापन

 बैठक के द्वितीय दौर में तय किया गया कि बस मालिकों की बस संचालन संबंधित समस्याओं से  प्रमुख सचिव परिवहन वल्लभ भवन भोपाल को समस्याओं  से अवगत कराने एवं ज्ञापन बनाने के लिए  मनीष जैन (सनावद)को नियुक्त किया गया जो  एक हफ्ते में ज्ञापन का प्रारूप बनाकर प्रस्तुत करेंगे। बैठक के समापन सत्र अवसर पर इंदौर संभाग के संभागीय संगठन के चुनाव कराए गए जिसमें श्री  मुस्तफा भाई एकता (बड़नगर) ने गोविंद  शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने समर्थन किया। जिसमें  पंडित गोविंद शर्मा को प्राइवेट बस आनर्स ऐसोसिएशन कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया। स्मरण रहे पंडित गोविंद शर्मा प्राईम रुट बस ऑनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष है एवं इंदौर महू उपनगरीय बस ऐसोसिएशन के भी अध्यक्ष है। अंत में आभार रामचंद्र ठाकुर  ने माना। बैठक में बस मालिक कैलाशचंद जैन, पिंकी छाबड़ा, संजय पुरोहित, जायसवालजी खंडवा सहित इंदौर उज्जैन संभाग के कई बस मालिक शामिल हुए।



बधाई देकर किया हर्ष व्यक्त 

संभागीय बस एसोसिएशन का अध्यक्ष गोविंद शर्मा जी के बनने पर इंदौर संभाग के सभी जिला बस यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। आलीराजपुंर बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश राठौर, पिंटू जायसवाल, सचिव आशुतोष पंचोली, पदाधिकारी रितेश डावर, विक्की माहेश्वरी, अविनाश जोशी, लाला जोशी, अर्पित जैन, गोलू साई राम, यातायात सलाहाकार कपिल कुमरावत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। 



ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी आलीराजपुर अभियान के तहत पौधारोपण

ब्राह्मण समाज ने परशुराम वाटिका में 51 पौधे रोपे 

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

ग्रीन सिटी क्लीन सिटी आलीराजपुर अभियान के तहत नगर के ब्राह्मण समाजजनों ने खंडवा-बड़ौदा मार्ग स्थित परशुराम वाटिका में रविवार को विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधों का रोपण किया।  पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक समाज के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली ने बताया कि नगर को ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर की सुरक्षित व रिक्त पड़ी ऐसी भूमि जिसका अन्य कोई कार्यों में उपयोग नहीं हो रहा है उन स्थानों पर पौधारोपण  करने की योजना सहयोग संस्था द्वारा बनाई गई है। इसी के तहत परशुराम वाटिका में उक्त पधारोपण किया गया है। नगर के पर्यावरण को और अधिक सुंदर बनाने के लिए इस प्रकार का काम हरीतिमा संवर्धन के माध्यम से किया जा रहा है।


पंचोली ने बताया कि ग्रीन सिटी अभियान की योजना जब ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सदस्यों को बताई गई तब  पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा ने इस संबंध में समाज जनों से चर्चा की और समाज के सदस्यों ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में पौधारोपण करने की सहमति दी। पश्चात  परशुराम वाटिका में नाम लिखवा कर और ₹500 का सहयोग देकर ब्राह्मण समाज जनों ने पौधारोपण स्वयं अपने हाथों से कर हरीतिमा संवर्धन के साथ-साथ अपने दिवंगत परिजन को भी श्रद्धांजलि देने का काम किया है।।


पौधारोपण कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ युवा जनों के साथ-साथ महिलाओं व बच्चों ने भी उत्साह से भाग लेकर पौधारोपण में सहयोग दिया।  ग्रीन सिटी- क्लीन सिटी आलीराजपुर बनाने के अभियान में ब्राह्मण समाज जनों ने यह संकल्प भी लिया कि रोपे गए सभी पौधों को देखभाल कर बड़ा पेड़ भी बनाएंगे।


कार्यक्रम का संचालन आशुतोष दुबे ने किया। पौधारोपण  कार्यक्रम को सहयोग देकर सफल बनाने पर समाज के अध्यक्ष राजेश जोशी ने सभी का आभार माना।


इस दौरान समाज के वरिष्ठ अशोक ओझा, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता मेहता, प्रदीप ओझा, राजू उपाध्याय, कुणाल शर्मा, कपिल मेहता हितेश जोशी, दीपक शर्मा, ऋषि शर्मा, किशोर बैरागी, शैलेंद्र ओझा, प्रकाश ओझा, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष संध्या पांडे  व पूर्णिमा व्यास सदस्य प्रतिभा पंचोली, गरिमा दुबे, शालिनी उपाध्याय सहित अन्य  उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन 

1-2.पौधारोपण करते हुए ब्राह्मण समाज सदस्य 

3.ग्रीन सिटी क्लीन सिटी अभियान को सफल बनाने के लिए एकत्रित हुए ब्राह्मण समाजजन