आम लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर टीका लगाने का किया आग्रह
अलीराजपुर न्यूज।
कोरोना महामारी के चलते क्षेत्र में अनेक लोगों की असायमिक मृत्यु हुई है ऐसे परिवारों के प्रति हम सबकी सहानुभूति है और ईश्वर से कामना है की जो लोग इस संक्रमण महामारी से जूझ रहे वे जल्द से जल्द स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटे साथ ही जिन्होंने अपनो को खोया है उनको ईश्वर दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। कोरोना संक्रमण के चलते भाजपा के कई सरपंच एवं कार्यकर्ता का असायमिक निधन हुआ है साथ ही जोबट विधायक कलावती भूरिया का निधन हम सबकों निशब्द करने वाला है। भाजपा की और से उन समस्त नेताओं को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान, जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान, पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया, जोबट नपा अध्यक्ष रमीला दीपक चौहान, आजादनगर नपा अध्यक्ष निर्मला डावर,आलीराजपुर नपा अध्यक्ष रितेश डावर,आलीराजपुर जपं अध्यक्ष सुनीता चौहान, कटठीवाड़ा जपं अध्यक्ष सरमी पचाया,सोंडवा जनपद अध्यक्ष कमल पराड ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं है।
जोबट विधायक का निधन दुखद
प्रेस विज्ञप्ति में नेताओं द्वारा जोबट विधायक कलावती भूरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी ने जोबट विधायक को हमसे छिन लिया इस महामारी के चलते अनेक लोगों ने अपने प्राण गवाए है ऐसे में आम लोगों से ये अपील है कि वे शासन प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कर घर पर ही रहे। जहां तक आवश्यकता हो सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे एवं मास्क का उपयोग जरूरी रूप से करें। प्रेस विज्ञप्ति में विधायक भूरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।
इन जनप्रतिनिधियों को भी दी श्रद्धांजलि
प्रेस विज्ञप्ति में क्षेत्र के अनेक भाजपा नेताओं के कोरोना संक्रमण के चलते निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जिला पंचायत सदस्य दूरसिंह डावर, सोंडवा जनपद सदस्य डूंगरसिंह ठकराला, सरपंच शिवाजी भाई,संघ कार्यकर्ता नंदू मंडलोई, झाबुआ के पूर्व जिला कार्यवाह रूस्तमसिंह चरपोटा सहित अन्य आमजनों के निधन पर दुख जताया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर, वरिष्ठ नेता मांगीलाल रावत, जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा,सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, सरपंच नरींग मोरी, सोरवामंडल अध्यक्ष धुलसिंह अंधारकांच,मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी, मोंटू शाह, निलेश जैन, अजय जायसवाल, मनीष शुक्ला, रघुनंदन शर्मा, देवेन्द्र श्रीवास्तव आदि ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने विधायक भूरिया के निधन पर जताया शोक
आलीराजपुर। जोबट विधायक कलावती भूरिया का कोराना संक्रमण के चलते निधन हो जाने पर क्षेत्र की जनता में जहां शोक की लहर है वहीं जोबट क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने विधायक भूरिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की है। चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि क्षेत्र की विधायक कलावती भूरिया का इस प्रकार से असमयिक चले जाना क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। चौहान ने आम लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कोरोना से बचाव का टीका लगाने की बात कहीं है।
Share on WhatsApp
