मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ की जिला इकाई आलीराजपुर का गठन


आलीरापुर से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट 

आज दिनांक 9-9-2021 गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आलीराजपुर में जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई ।
सर्वप्रथम वीणा वादिनी माँ सरस्वती जी के छाया चित्र पर  माल्यार्पण किया पश्च्यात प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश ओझा प्रदेश सचिव श्री प्रदीप दुबे प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह राठौर संभागीय संगठन मंत्री श्री यशवंत गोयल संभागीयकोषाध्यक्ष श्री यशवंत वाणी रतलाम आईटी सेल श्री हिमांशु मुरार के निर्देशन में आलीराजपुर जिला कार्यकारिणी का नवीन गठन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय  शिक्षण संस्था संघ जिला आलीराजपुर इकाई का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री गोविंदा माहेश्वरी (माँ पार्वती मेमोरियल विद्यालय आंबुआ)
उपाध्यक्ष श्री राजेश राठौर (स्वामी विवेकानंद विद्यालय अलीराजपुर) उपाध्यक्ष श्रीमती रविकांता वर्मा (गायत्री शक्तिपीठ विद्यालय जोबट),उपाध्यक्ष श्री कैलाश  राठौड़(सरस्वती ज्ञानदीप कॉन्वेंट स्कूल,नानपुर)सचिव श्री वीरेंद्र वाणी (टैलेंट पब्लिक स्कूल), सह सचिव श्री बलिराम बिल्लोरे (सरस्वती शिशु मंदिर आलीराजपुर) कोषाध्यक्ष श्री अतुल  शर्मा (शहीद चंद्रशेखर आजाद पब्लिक स्कूल आजाद नगर)सह कोषाध्यक्ष श्री हर्ष शर्मा (अंशुल विद्या मंदिर कट्ठीवाड़ा) |

 कार्यालय प्रमुख श्री पुष्पेंद्र वाणी जिला मीडिया प्रभारी लोकेश राठौड़ (उड़ान द सेवेन हैबिट्स फाउंडेशन विद्यालय जोबट) 
संगठन मंत्री श्री गौरव गुप्ता एवं श्रीमती अंशु वर्मा को जिला कार्यकारिणी में सर्वानुमति से चुना गया! 
उसके बाद संघ प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपेश ओझा ने सम्बोधित करते हुए बताया कि कोविड 19 के चलते की शिक्षण संस्थानों की हालत अति दयनीय हो गई है जिसको लेकर माननीय मुख्यमंत्री म.प्र. शासन भोपाल को भी अवगत कराया गया परन्तु अभी तक इस बारे में कोई आश्वासन नही मिला है यदि शासन 15 सितम्बर तक कोई निर्णय लेता है तो संघ आंदोलन की ओर अग्रसर होगा।

नवीन कार्यकारिणी जिला आलीराजपुर द्वारा मध्य प्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के प्रदेशाध्यक्ष सहित पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया गया!
प्रदेशाध्यक्ष श्री ओझा द्वारा नवीन जिला कार्यकारिणी को बधाई दी आभार जिला अध्यक्ष श्री गोविंदा माहेश्वरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। 

भगवान महावीर जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया


चवदा सपना जी का चल समारोह भी निकला 

बड़ी खट्टाली

जैन मंदिर प्रांगण के उपाश्रय में भगवान महावीर का जन्मोत्सव काफ़ी धूम धाम से जैन श्री संघ ने मनाया जिसमें माहेश्वरी समाज व ब्राह्मण समाज आदि ने आपनी सहभागिता की जन्मोत्सव के दोरान उपाश्रय में जैन श्री संघ के द्वारा विभिन्न बोलिया बोली गई जैन श्री संघ में आज भगवान महावीर जन्मोत्सव को लेकर व्यापक उत्साह था |

भगवान की आरती गोतम स्वामीजी की आरती श्री राजेंद्र सूरी गुरु महाराज की आरती एवं मंगल दिवा आदि की विभिन्न बोलिय बोली गई इसके साथ ही चवदा सपना जी की बोली भी बोली गई भगवान के पट खोलने की बोली भी बोली गई विभिन्न बोलिया स्थानीय जैन श्री संघ के विभिन्न परिवारों द्वारा ली गई चवदा सपना जी को सिर पर लेकर जैन श्री महिला ने पूरे नगर में जुलूस निकाला एवं गरबा नृत्य करते हुए जैन उपाश्रय परिसर में समापन हुआ। 

मोबाईल से कमांड देते ही हवा में दाग दिए एक के बाद एक चार रॉकेट.

मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर टैंक बनाने वाले 13 वर्षीय तनवीर अली का हैरत अंगेज़ कारनामा.

खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।

 मल्टी बैरल लॉन्चर टैंक का प्रोजेक्ट बनाकर सभी को हैरत में डालने वाले राणापुर झाबुआ ज़िले के 13 वर्षीय तनवीर अली मकरानी को पिछले दिनों उन्ही के शहर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी ने "आपका अवार्ड - आपके शहर में" अभियान के तहत मोहम्मद ज़ुबैर शेख मेमोरियल अवार्ड देकर सम्मानित किया, उन्हें यह अवार्ड बड़वानी से तशरीफ़ लाई ज़ुबैर शेख की वालिदा आबेदा इक़बाल मकरानी ने अपने हाथों से दिया, सोसायटी की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और मैडल दिया गया, वरिष्ठ साहित्यकार आलोक सेठी,खण्डवा की लिखित पुस्तकों के सैट सहित ज़ुबैर शेख के परिवार व उनके दोस्तों तथा हज वेलफेयर सोसायटी की अलीराजपुर इकाई की ओर से मिलाकर कुल 11,200/- की नगद राशि भी भेंट की गई ।


स्थानीय मोहम्मद ज़करिया टिम्बर मर्चेंट परिसर में दोपहर 2 बजे से आयोजित उक्त सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि झाबुआ से तशरीफ़ लाए मौलवी रिज़वान कासमी थे, बतौर विशेष अतिथि समाज सेवी गोविंद अजनार, समाज सेवी मनोहरलाल जी सेठिया, पार्षद हरीश नलवाया, पार्षद अब्दुल रऊफ, ज़िला हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी अलीमुद्दीन सैय्यद आदि थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता धार से तशरीफ़ लाए मुफ़्ती सैय्यद सज्जाद ने की । 
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने अपने उदबोधन में समाज को शिक्षा से जोड़ने, शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, आधुनिक शिक्षा हासिल करने के साथ तनवीर अली जैसे होनहार बच्चों को तलाश कर उनका उत्साह वर्धन किये जाने और उन्हें हर सम्भव मदद दिलाए जाने के लिये निरंतर कोशिश करते रहने की बात कही, इस दौरान तनवीर अली को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिये कम उम्र के डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के खिताब से भी नवाज़ा गया, सोसायटी की ओर से एलान किया गया कि आगे भी तनवीर जैसे होनहार बच्चों के हुनर को तलाश कर उन्हें मोहम्मद ज़ुबैर शेख मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा चाहे वह देश के किसी भी हिस्से में रहते हों उनके शहर पहुँच उनका सम्मान किया जाएगा ।


कार्यक्रम में स्थानीय समाज सेवी हाजी महमूद, मोहम्मद सलीम, तनवीर के पिता महबूब अली को शाल पहनाकर सम्मानित किया गया, सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़ ने दी, संचालन अध्यक्ष मुकीत खान ने किया व आभार कार्यक्रम संयोजक अब्दुल रहीम तिगाले ने माना । अंत मे मुल्क में अम्न-ओ-अमान और कोरोना बीमारी के जड़ से खात्मे के लिये मुफ़्ती सैय्यद सज्जाद ने दुआ की ।

कार्यक्रम में तनवीर अली का स्वागत जावरा, रतलाम से तशरीफ़ लाई प्रदेश सचिव शबनम खान ने किया, मेहमानों का पुष्पाहार से स्वागत अनीस शेख नानपुर अलीराजपुर, अब्दुल गफ्फार खत्री सेंधवा, मोहम्मद बिलाल खत्री खट्टाली, डॉक्टर एजाज़ खान सेंधवा, अलीराजपुर इकाई के मुस्तकीम मुगल, हाजी अब्दुल दबुक सर, हाजी इरशाद, हाजी मुश्ताक बागवान, आमिर खत्री,सेंधवा से हाजी साजिद, धार से मकसूद बागवान, सद्दाम खान, झाबुआ से मोहम्मद इस्माइल खान आदि ने किया ।

बड़वानी से अब्दुल सत्तार, आरिफ सर, सलीम हनफ़ी,सादिक चंदेरी, शाहीन शेख, ज़ुबैर शेख के परिवार के सदस्य एवम राणापुर के स्थानीय लोग उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम के पश्चात तनवीर अली ने अपने प्रोजेक्ट का सभी के सामने प्रदर्शन किया जिसे सभी की ओर से सराहा गया, मोबाईल से कंट्रोल होने और कमांड मिलते ही एक-एक कर रॉकेट आसमान की ओर दाग दिए गए । बड़े होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले तनवीर अली की काबिलियत की चारों ओर प्रशंसा हो रही है ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छकतला नगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन

सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट |

सोडंवा  की टप्पा तहसील छकतला मै  प्रान्त सहमंत्री श्री विनय चौहान की उपस्थिति में की घोषणा।

अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय चौहान ने कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध व परिषद की कार्य पद्धति के बारे में विस्तृत से जानकारी दी, तत्पश्यात प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निलेश सस्तिया ने सत्र 2021- 22 की घोषणा कि गई जिसमे नगर अध्यक्ष नरेंद्र कलेश,नगर मंत्री संस्कार सोनी,नगर उपाध्यक्ष अजय ठकराला,इंग्लेश तोमर,नगर सहमंत्री विकास तोमर,विनायक ठकराला,सुनील बंडोड,अरविंद कलेश,नगर SFD प्रमुख राहुल बंदोड़,सहप्रमुख  अमिर ठकराला,हरीश जामोर,दीपक वाणी,स्पोर्ट्स प्रमुख नारायण सस्तिया,जनजाति प्रमुख अतुल ठकराला,छात्रावास प्रमुख कुलदीप सोलंकी नगर कार्यकारिणी सदस्य अजय चौहान,अंकुश बामणिया,संजय ठकराला दाईत्व का निर्वहन करेगें।

एक-एक रुपये एकत्रित कर जोड़ें एक करोड़ पन्द्रह लाख से अधिक।

गोसंवर्धन व संरक्षण के लिए 25 वर्षों से जा रहे हैं घर घर ।

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।

अलीराजपुर जिले में गौ संवर्धन एवं संरक्षण के प्रति किए जा रहे प्रयास में जिला गौ रक्षा समिति के सदस्यों ने पिछले 25 वर्ष पूर्व एक अभियान चलाया था। एक रुपये प्रति दिन प्रति परिवार से संग्रहित कर गौ सेवा एवं उनके संरक्षण के प्रति राशि सहयोग के लिए उक्त कारवां कुछ लोगों से शुरू होकर आज सैकड़ों सदस्यों के साथ पूरे अलीराजपुर जिले में यह सेवा प्रकल्प विस्तार ले चुकी है। जन जागरण एवं जागरूकता के लिए किए जा रहे इस कार्य में लोगों का अद्वितीय सहयोग बढ़ चढ़कर बोलने लगा है ।एक रुपए से चले सहयोग से चले कारवां ने इसे अभियान के रुप मे बदल दिया। समिति ने अब तक एक करोड़ पन्द्रह लाख से अधिक की राशि विभिन्न गौशालाओं में खर्च किए हैं ।इस अभियान को और भी अधिक बल मिला जब स्वयं मुख्यमंत्री एवं गौ संवर्धन बोर्ड के साथ स्वामी नारायण ट्रस्ट गुजरात ने इसकी मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय उपलब्धि बताया।


इस मौके पर गोपाल गौशाला नानपुर में ज़िला गौरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें गौशाला समिति खट्टाली, जोबट, नानपुर अलीराजपुर सहित  गायत्री परिवार ,किराना व्यापारी ऐसोशियन पदाधिकारी एवं सभी समाज ,धर्म विशेष के लोग सम्मिलित हुए।
इस मौके पर गौ रक्षा समिति प्रमुख रमेश सोमानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि गौ सेवा के प्रति जुनून और जज्बा ले करके इस यात्रा की शुरुआत की थी जिसमें बूढ़ी और असहाय गायों को गौशाला में सेवा अश्रुता के लिए ले जाना एवं उनके प्रति होने वाले नित्य व्यय को आमजन से भागीदारी स्वरूप प्राप्त कर गौ सेवा का संकल्प दिलाना था। जिसमें हमारी समिति सफल रही। पूरे जिले से लगभग एक करोड़ पन्द्रह लाख से अधिक की राशि हमने विभिन्न गौशालाओं एवं गौ सेवा कार्य ,घास व सेवा पर खर्च की है।

अलीराजपुर नगर पालिका के पार्षद, पर्यावरणविद एवं किराना व्यापारी एसोसिएशन प्रमुख संतोष थेपड़िया ने बताया कि इस गौ सेवा प्रकल्प पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गौ संवर्धन बोर्ड के साथ ही श्री स्वामीनारायण ट्रस्ट गुजरात द्वारा इस पुनीत कार्य की प्रशंसा एवं सराहना व्यक्त की गई। खासकर आम जनों द्वारा गौ सेवा के प्रति अलख जगाने का यह अभिनंदन  कार्य अंशदान के माध्यम से किया जा रहा है ।साथ ही आगामी समय में आम जन द्वारा फेंकी गई पॉलिथीन ,कूड़ा करकट आदि खाने से गोमाता को होने वाले नुकसान से बचाव के लिए कार्ययोजना बनाकर अपील के साथ जन जागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

गोपाल गौशाला प्रमुख प्रहलाद लड्डा ने बताया कि शासन स्तर से गौशाला के संचालन हेतु दिए जा रहे अनुदान सहयोग को काफी कम बताते हुए उसमें लगभग दो गुना बढ़ोतरी करने का आह्वान -अपील मध्य प्रदेश सरकार से की है ।जिससे कि सभी गौशालाओं में गायों की पूरी तरह से सेवा अश्रुता किए जाने में आर्थिक संकट नहीं हो सके।
इस अवसर पर गायत्री परिवार ,बोहरा समाज व विभिन्न संस्था संगठन के पदाधिकारियों ने भी गौ सेवा संकल्प के साथ उनके संवर्धन एवं संरक्षण के लिए जन जागरूकता लाने में अपना संकल्प दोहराया।उपस्थितों ने गोमाता को घास व मिस्ठान भी खिलाया ।गोरक्षा समिति के सदस्य
गोपाल नवाल, दिनेश चौधरी,घनश्याम सोनी,कृष्णकांत नगवाड़िया,नन्दलाल थेपड़िया,अरविंद सोमानी,ओमप्रकाश कोठारी,बाकिर भाई बोहरा,श्री दीक्षित ,राकेश अवासिया,प्रहलाद लड्डा ,राजेश जोशी ,शफाकत हुसेन दाऊदी ,गोविंद परिहार,राजू जवाहर,कैलाश नामदेव,परिहार बाबू ,मनीष वाणी ,सीताराम वाणी,इकबाल राज आदि सम्मिलित हुए। अंत में उपस्थित सभी जनों  के प्रति गोपाल गौशाला ने आभार व्यक्त किया।

बैंक ऑफ बड़ौदा का 114 स्थापना दिवस मनाया गया


बैंक मित्र सहित अन्य ग्राहक सुलभ योजनाओं की दी जानकारी
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़।

बैंक ऑफ बड़ौदा का 114 वहां स्थापना दिवस मंगलवार को स्थानीय शाखा में सभी स्टाफ जनों ने उत्साह के साथ मनाया।

 स्थापना दिवस के दौरान आयोजित समारोह में बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों को सम्मानित करते हुए उन्हें पारितोषिक दिया और बैंक मित्र सहित बैंक की अन्य  ग्राहक सुलभ योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। बैंक की जिले में विभिन्न शाखाओं के लिए गांव में काम करने वाले बीसी साथियों को प्रोत्साहित किया गया और अच्छी तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

 इस अवसर पर ब्रांच मैनेजर टीएस रावत, लीड बैंक मैनेजर एलडीएम एवं आरसेटी डायरेक्टर प्रकाश उपस्थित थे। संचालन बैंक अधिकारी अरुण कुमार राठौड़ ने किया इस अवसर पर पूरे स्टाफ ने भारतीय संस्कृति के अनुरूप कुर्ता पजामा ड्रेस कोड पहन कर ग्राहकों का अभिवादन किया एवं शाखा प्रबंधक रावत ने केक भी काटा।

ग्राम अजंदा के पांच परिवार को विधायक मुकेश पटेल ने 10-10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी

गत दिनों आग लगने से पांच परिवारों के मकान जलने की हुई थी घटना,

अलीराजपुर न्यूज

विधानसभा क्षेत्र अलीराजपुर के ग्राम अजंदा में गत दिनों आग लगने से पांच परिवारों के मकान जलकर खाक होने की घटना गत दिवस हुई थी। जिसमें पीडित परिवारों को आर्थिक नुकसान हुआ था। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विधायक मुकेश पटेल ने पीडित परिवारों को 10.10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस संबंध में विधायक पटेल ने बताया ग्राम अजंदा के प्रकाश पिता नंदुए चंदिया पिता नंदुए हेसलिया सोलंकीए ईडला पिता नंदु और रेशमा भेरू के मकान आग लगने जल गए थे। जिन्हे विधायक स्वेच्छानुदान मद से उक्त राशि का तत्काल भुगतान करने के लिए कलेक्टर सुरभि गुप्ता को पत्र दिया है। शीघ्र ही इन सभी के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि का भुगतान हो जाएगा। 

जन सेवा-देश भक्ति के नारे को बुलंद कर बेसहारों का सहारा बनी पुलिस

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

अलीराजपुर जिले का चांदपुर पुलिस थाना जो कि गुजरात राज्य बार्डर से जुड़ा है ।जहाँ मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले सहित समीपवर्ती धार,बड़वानी,खरगोन जिले के मजदूर का पलायन पैदल सहित छोटे बड़े वाहनों से निरन्तर जारी है ।

अपने गंतव्य पर जाने की होड़ में इन मासूम मजदूरों के पास खाने के भी लाले पड़े रहते हैं ।जिसको जहां से जो संसाधन मिला उससे या पैदल ही पार कर रहे हैं अपने अपने घर की दूरी ।ऐसे लोगों के मन की पीड़ा को बॉर्डर थाने पर पदस्थ कर्मयोगी थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने समझा । 

कई मजदूर पैदल आ रहे , छोटे छोटे बच्चो के साथ परेशान होते हुए ,उनकी भूख-प्यास की जरूरत को समझ कर थाना प्रभारी ने एक छोटा पड़ाव थाना परिसर में ही बना डाला । सबके लिए भोजन और गन्तव्य तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था का जिम्मा भी बखूबी अब नियमित उठाने लगे हैं ।
 मोहनसिह डावर ने बताया कि प्रतिदिन  मजदूर समीप के  जिले  में प्रवास कर रहे हैं ।जिनके लिए पूरा पुलिस थाने का स्टाफ सहयोग कर उन्हें भोजन व आवश्यक कोविड टेस्ट व प्राथमिक उपचार देकर भेज रहे हैं ।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व गत वर्ष पुलिस थाना नानपुर में रहते हुए लगातार इस तरह की सेवा अश्रुता का कार्य निरन्तर पुलिस व जनसहयोग से किया था । देश भक्ति व जनसेवा के उद्देश्य की प्रतिपूर्ति में मानव स्वभाव अनुसार कभी भी कहीं भी की जा सकती है इसकी मिसाल बने है मोहनसिंह डावर ।
लोकडाउन से आई विपदा में सहारा बनने के अलावा पौधरोपण, स्वास्थ्य , खेल ,स्वच्छता जैसे विषयों पर भी किये गए कार्य को आज भी सभी सेल्यूट करते हैं ।

वो जहां भी रहेगा ,
अपनी रोशनी फैलता रहेगा ,
किसी भी चिराग का
अपना कोई मकाँ नही होता 

जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर- विधायक पटेल

कोरोना पीडित और गंभीर मरीजों के लिए 20 लाख रूपए की लागत वाली बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जनता की सेवा के लिए समर्पित की |

अलीराजपुर न्यूज

जनता की सेवा के लिए कांग्रेस पार्टी और मेरा परिवार सदैव तत्पर है। वर्तमान में कोरोना महामारी की विभिषिका से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं की कमी महसूस की जा रही थी। जिले में कोरोना पीडित और गंभीर मरीजों को बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सहायता से त्वरित उपचार के लिए जिले सहित गुजरात या प्रदेश के अन्य बडे शहरो तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज विधायक निधि से 20 लाख रूपए मूल्य की ये सर्वसुविधायुक्त एंबुलेंस जनता की सेवा के लिए समर्पित की जा रही है। इस एंबुलेंस की सहायता से कोरोना पीडित और गंभीर मरीजों की जीवन रक्षा हो और उन्हे समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध होकर मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ हो ये ही कामना है। ये बात विधायक मुकेश पटेल ने गुरूवार को कलेक्टोरेट में बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लोकार्पण के दौरान कही। एंबुलेंस को कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया। इससे पहले विधायक पटेल ने कर्मचारी श्री चौहान से एंबुलेस की विधिवत पूजा करवाई। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर, कांग्रेस नेता यतेंद्रसिंह भाटी, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष शंकर बामनिया, पूर्व नपा उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद जायसवाल पिंटू सेठ, सोनू वर्मा, जितेंद्र देवडा, मंसूर मर्चेंट, जहीर मुगल, इरफान मंसूरी, सिविल सर्जन डॉ. केसी गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

विधायक पटेल ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी का प्रकोप जिले में फैल रहा है। मरीजों को ऑक्सीजन सहित जीवनरक्षक दवाओं की बेहद आवश्यकता है। कई बार आपातकालीन परिस्थितयों में ऑक्सीजन सहित बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस गंभीर पीडित मरीजों को नहीं मिल पाती है। ऐसे में गंभीर मरीजों के जीवन पर संकट खडा हो जाता है। मेरे द्वारा उक्त सर्वसुविधा युक्त एंबुलेस गंभीर मरीजों के जीवन को संकट की स्थिति से उबारने के लिए समर्पित की जा रही है। मेरा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध है कि इस एंबुलेस का मरीजों के हित और जीवन रक्षा में सदुपयोग हो।

जिला अस्पताल में अविलंब सीटी स्कैन मशीन व टेक्निकल स्टॉफ उपलब्ध करवाएं सीएम 

विधायक पटेल ने कहा कि जिले में कोरोना की गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को अविलंब सीटी स्कैन मशीन और उसे संचालित करने के लिए टेक्निकल स्टॉफ उपलब्ध करवाना चाहिए। जिससे कोरोना पीडित या संदिग्ध मरीज की आवश्यक जांच समय पर हो सके और मरीज को तुरंत उपचार मिल सके।


ये सुविधाएं है एंबुलेंस में
-        ऑटो लोडिंग स्ट्रेचर विथ फुटेबल लेग्स
-        47 लीटर क्षमता के दो जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर की कैपिसिटी
-        ऑक्सीजन डिलेवरी सिस्टम एंड स्टेनलेस स्टील प्लेट टू माउंट डिफिब्रिलेटर, वेंटिलेटर, सक्शन पंप आदि।
-        सेपरेट डॉक्टर सीट एंड स्क्वाड बेंच फॉर पैरामेडिकल स्टॉफ एंड रिलेटिव्हस
-        ट्विन ब्लोअर एयर कंडीशनर फॉर यूनिफार्म क्लाइमेट कंट्रोल।

राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हर्षित राम को गोल्ड और वंदन कोठारी को मिला सिल्वर मेडल

अलीराजपुर न्यूज

राज्य स्तरीय पुरूष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आलीराजपुर के खिलाडी हर्षित पिता अशोक राम को 49-52 किलो वर्ग में गोल्ड और वन्दन पिता नितेश कोठारी को 75 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल मिला।



उल्लेखनीय है कि 38 वीं राज्य स्तरीय पुरूष बॉक्सिंग प्रतियोगिता 10 से 12 मार्च तक जबलपुर में आयोजित हुई। जिसमें सब जूनियर वर्ग में हर्षित राम को गोल्ड और मिडिल वर्ग में वंदन कोठारी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों बॉक्सिंग खिलाडियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता, एसपी विजय भागवानी, जिला खेल अधिकारी संतरा निनामा, कोच अजय रिछारिया, आनंद निमोरे ने हर्ष व्यक्त कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्राह्मण समाज महिला मण्डल द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया

प्रतिभा पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़ रिपोर्ट। 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्राह्मण समाज महिला मण्डल अलिराजपुर द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह श्रीमती संध्या पाण्डे नगर अध्यक्ष के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया |

समाज की प्रतिभावान, एवं संघर्ष से सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाली वरिष्ठ और युवा नारी शक्तियों को ब्राह्मण गौरव सम्मान से अलंकृत किया ।समाज की नन्हीं बेटियों के द्वारा गरिमा दुबे के सहयोग से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । सचिव श्रीमती अनिता बैरागी, उपाध्यक्ष प्रियंका जोशी,द्वारा गणपति स्तुति और स्वागत गीत गाया और हल्दी कुंकुम से स्वागत किया गया | सोनल मूर्ति ने सरस्वती वंदना गाई ।


संचालन नेहा पाठक और सोनू शर्मा द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम को दौरान श्रीमती वंदना शर्मा,ममता शर्मा, ज्योति जोशी, प्रतिभा पंचोली,किरण मेहता ने नारी पर काव्य पाठ किया । फोटोग्राफी वर्षा उपाध्याय, मोनिका जोशी, अमृता व्यास,वैदिका ओझा ने की ।
समाज की वरिष्ठ श्रीमती उर्मिला जोशी और सुमन पंचोली ने आशीष वचनों में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए, एकजुट होकर कार्य करने को प्रेरित किया । ऐसे कार्यक्रम समाज में टाॅनिक का कार्य करते हैं ।अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था श्रीमती सुधा पाठक ने की और श्रीमती संध्या पाण्डे ने आभार व्यक्त किया।


सम्मानित मातृशक्ति 
कार्यक्रम के दौरान समाज के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया जो निम्नानुसार है।
️सुश्री कावले मौसी- समाज सेवा ,पुष्पा दुबे - प्रथम समाज अध्यक्षा ,संघर्ष और त्याग की मिसाल,लता व्यास - प्रथम कोषाध्यक्ष,सुमन पंचोली - सामाजिक लेखिका,सुधा पाठक,शारदा मूर्ति, कुसुमलता जोशी, निर्मला उपाध्याय‌- धार्मिक उत्सवों में अग्रणी , शशिकला जोशी - समाज के हर कार्य क्षेत्र में आर्थिक सहायता हेतु अग्रणी,निर्मला पंचोली -पूर्व पार्षद,सुनीता मेहता - पार्षद,  दीपा सिहोटा - कुशल व्यवसायी ,ज्योति जोशी - कवयित्री , मोनिका जोशी -आत्मविश्वास और सहनशीलता का उदाहरण, गरिमा जोशी - कुशल खिलाड़ी ,श्रीमती  मूर्ति -  समाज सेवा , प्रतिभा पंचोली - हर क्षेत्र में अग्रणी,पूर्णिमा व्यास - सामाजिक कार्यकर्ता,वंदना शर्मा - कवयित्री,गरिमा दुबे - कलाकार, पूर्णिमा जोशी - व्यवसायी और कुशल कारीगर,रचना शर्मा -नोटरी,मनोरमा शर्मा, भानु प्रिया मेहता ,अर्चना शर्मा,️मंजूला जोशी,गरिमा जोशी |
️



दुष्कर्म का बदला युवती ने कुल्हाड़ी से हत्या कर लिया

पुलिस से बचने के लिए दो युवकों के नाम शिकायत दर्ज कराई

पुलिस दल ने की  जांच  तीन दिनों में ही हत्या की  गुत्थी सुलझाई 

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
‌
कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम पनाला निवासी 19 वर्षीय युवती ने उसी के निकट रिश्तेदार द्वारा बार-बार किए जाने वाले वाले  दुष्कर्म के चलते  सोते समय उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी एवं एवं बचने के लिए उसी क्षेत्र के मजदूरी करने गए हुए युवाओं के नाम पुलिस को दर्ज करवा दिए पुलिस दल द्वारा जांच कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को 3 दिन में ही सुलझा लिया गया।पनाला की युवती मोनी पिता पांगला उम्र 19 वर्षने  गत रविवार को अपने रिश्तेदारों के साथ में आकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की गुजरात के रहने वाले उसके चचेरे भाइयों छितु एवं केरिया ने कुल्हाड़ी से आकर उसके घर में सोए हुए राधु पिता ने जरूर की हत्या कर दी एवं उसके गले पर फ़ालियां रख कर व किसी को बताने का नही बताने की धमकी देकर कुल्हाड़ी और मोबाइल लेकर फरार हो गए |

   आसपास पूछताछ करने  और  युवती के बयानों पर शंका होने पर  पुलिस ने युवती द्वारा लगाए आरोपों वाले युवकों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर रिपोर्ट निकलवसीडीआर रिपोर्ट निकालने पर प ता चला की मजदूरी करने के लिए गुजरात गए हुए छितु और केरिया नामक युवक  गुजरात से पनाला आए ही नही थे। यहां तक कि उनके गृह ग्राम में उनके  मकान क्षतिग्रस्त हो हो मकान क्षतिग्रस्त हो में उनके मकान क्षतिग्रस्त हो हो मकान क्षतिग्रस्त हो हो उनके मकान क्षतिग्रस्त हो हो मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं विश्वास हो गया कि इसमें और कुछ होगा पुलिस जांच दल ने युवती से सख्ती  से जांच की युवती ने राधु की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि मृतक राधु उसके  उसके पिता की बुआ का लड़का है और उसका मेरे घर आना जाना लगा रहता है। क्योंकि युवती की मां मजदूरी करने के लिए गुजरात गई हुई थी और कुछ दिनों बाद उसके पिता भी गुजरात चले गए थे जिसके चलते युवती मोनी व उसकी बहन छोटी ही केवल घर पर थे।  मृतक राधू ज्योति के घर पर आया वहां पर उसने युवती और उसकी बहन को  मोबाइल पर फ़िल्म दिखाई ओर रात्रि को शराब पीकर उसके ही घर  रुक गया।  रात्रि लगभग 11:00 बजे युवती को जो कि उसकी छोटी बहन के साथ सोई थी, उसे उठाकर दूसरी जगह ले गया व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया व फिर सो गया।  दुष्कर्म से क्रोधित युवती ने घर में ही पड़ी कुल्हाड़ी से सोये हुए राधू के चेहरे,  हाथ, दाढ़ी,और सिर पर लगातार वार किए।  अत्यधिक रक्तस्राव होने से राधू की वहीं पर मृत्यु हो गई।  हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं मृतक का मोबाइल फोन उसने समीप ही स्थित देव घाटी वाली पहाड़ी पर जाकर छुपा दी एवं सुबह उसके रिश्तेदारों को  जाकर राधु की हत्य हो जाने की बात कही ।पुलिस की    पूछताछ में उसने बताया मृतक राधु पूर्व में भी उसके साथ दो बार कर चुका था किंतु बदनामी के डर से उसने यह बात किसी को बताई  नही थी। हत्या में प्रयुक्त हथियार को पुलिस ने युवती के परिजनों के साथ में जाकर जब्त किया इस कार्रवाई में

एसपी विपुल श्रीवास्तव को ’’पुलिस रत्न’’ के अलंकरण से सम्मानीत कर भावभीनी बिदाई दी गई

आशुतोष पंचोली 

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

जिनके दिलों में सच्ची समाज सेवा, मानव सेवा ओर सुरक्षा का भाव होता है,ऐसे नेक ईमानदार अधिकारी सदैव अभिनंदन के पात्र होते है। जिले के कुषल आईपीएस अधिकारी एसपी विपुल श्रीवास्तव का प्रषंसनीय कार्यकाल आलीराजपुर जिले की जनता बरसों बरस तक नही भूल सकती है।   


यह विचार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेष पटेल ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के बिदाई एवं अभिनंदन समारोह में व्यक्त किये।उल्लेखनीय है कि श्रीवास्तव का स्थानान्तरण हाल ही में आलीराजपुर से जिला नरसिंहपुर हुआ है। उक्त कार्यक्रम रावत(पटेल) परिवार के तत्वाधान में पटेल पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में जोबट विधायक कलावती भूरिया,आलीराजपुर विधायक मुकेष पटेल,अतिरिक्त कलेक्टर सुरेषचंद्र वर्मा,एएसपी बिट्टू सहगल सहित अन्य अधिकारी, नगर  समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम के प्रारम्भ में पटेल परिवार ने उन्हें आदिवासी संस्कृति से जुडी झूलडी पहनाई,सांफा बांधा ओर तीर कमान भेंट की तथा समाज के लोगोे के साथ उनका पुष्पहार,शाल श्रीफल,स्मृति चिन्ह भेंट कर  गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। महेश पटेल ने रजत निर्मित श्री गणेष जी की मूर्ति, मुकेश पटेल ने आदिवासी संस्क्रति से जुडा स्मृति चिन्ह एवं कलावती भूरिया ने उन्हें चांदी का कडा़ भेंट किया।उनके उत्कृष्ट कार्य व्यवहार को देखते हुए अतिथियों ने उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया ओर ’’पुलिस रत्न’’की उपाधि से अलंकृत कर भावभीनी बिदाई दी।


स्मारोह को सम्बोधित करते हुए महेश पटेल ने कहा  कि जिले में अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने में श्रीवास्तव का अमूल्य योगदान रहा है। कलावती भूरिया ने कहा कि बहुत कम ऐसे अधिकारी होते हैं,जो जनता ओर जनप्रतिनिधियों के दिलों में रचते बसते है।श्रीवास्तव की कत्र्तव्यपरायणता ओर उनका मृदुभाषी व्यवहार सदैव याद रहेगा।विधायक मुकेष पटेल ने कहा कि श्रीवास्तव की सेवाऐं इस आदिवासी जिले के लिए स्तुतनीय ओर वंदनीय रहेगी।उन्होंने उनकी पदोन्नति होने की शुभकानामनाऐं भी व्यक्त की।सेना पटेल ने कहा कि कारोना काल में एसपी श्रीवास्तव  के मार्गदर्षन में पुलिस टीम द्वारा दिया गया प्रषंसनीय योगदान नगर की जनता ओर जिलेवासी कभी नही भूल सकते है।कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाष राठोर ने कहा के जिले में आदिवासी समाज की कुरितियों को खत्म करने के लिए श्रीवास्तव ने अनेक प्रयास किए।राधेष्याम डी माहेष्वरी ने कहा कि सरल व्यवहार के धनी श्रीवास्तव ने जिले में गुण्डागर्दी ,अवैध कारोबारी माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर प्रतिबंधात्मक सराहनीय कार्यवाही की।


पत्रकार आषुतोष पंचोली ने कहा कि जिले में श्रीवास्तव की बेदाग,नेक,ईमानदार ओर कुषल अधिकारी की छवि रही है।जवाहर कोठारी ने कहा कि श्रीवास्तव ने  पुलिस विभाग,जनप्रतिनिधियों ओर आम जनता में गहरे विष्वास की जडे विकसीत की थी।कांग्रेस नेता सानी मकरानी ने कहा कि जिले मे जिस तालमेल के साथ श्रीवास्तव ने अपनी जो सेवाएं दी है वह ऐतिहासिक है।कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवोकेट प्रकाष जैन एवं वरिष्ठ पत्रकार अषोक ओझा ने एसपी श्रीवास्तव के सम्मान में अपनी काव्य रचना प्रस्तुत की।कार्यक्रम को एडीएम सुरेषचंद वर्मा,बिट्टू सहगल,राजेंद्र टवली आदि ने भी संबोधित किया।अपने सम्मान से अभिभूत एसपी विपुल श्रीवास्तव ने कहा कि जीवन का सबसे ज्यादा समय मैने अलीराजपुर की जमीं पर बिताया है।आलीराजपुर की जनता का लाड़,प्यार ओर दुलार मैं जिंदगी भर नही भूल सकता हूॅ।अपने गरिमामयी अभिनंदन के लिए उन्होेंने पटेल परिवार ओर नगर के समाजजनो ओर नागरिकों का आभार प्रकट किया।अभिनंदन पत्र का वाचन स्वरूप क्षीरसागर ने एवं कार्यक्रम का संचालन प्रदीप क्षीरसागर ने किया।आभार प्रदर्षन पटेल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य के0उपाध्याय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में यतिंद्रसिंह भाटी,पर्वतसिंह राठौर, अभिभाषक संघ के श्री गुप्ता,खुर्षिद अली दिवान,पटेल परिवार के  बापू पटेल,दिलीप पटेल,बलराम पटेल आदि सहित नगर के पत्रकारगण,जैन समाज,माली समाज,वाणी समाज, अषाढा समाज,सोनी समाज,गुप्ता समाज,ब्राह्मण समाज,मुस्लिम समाज,बोहरा समाज,राठौड़ समाज,माहेश्वरी समाज,हरसोला समाज,कहार समाज,सेन समाज आदि से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, समाजजन उपस्थित हुए ओर श्रीवास्तव का हार्दिक स्वागत सत्कार किया।



अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन

उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल माध्यम से  435 आंगनवाड़ी और 12 वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण किया गया जिसमें अलीराजपुर जिले का वन स्टॉप सेंटर भी शामिल रहा।
अलीराजपुर में  विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर सुरभी गुप्ता, नपा उपाध्यक्ष मकू परवाल के आतिथ्य में  नवीन भवन   का लोकार्पण हुआ।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना, मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि एवं इ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अतिथियों ने लाभान्वित बालिकाओं से संवाद भी किया। 


विधायक कलेक्टर ने पूजे बालिकाओं के पैर

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर सुरभी गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी रतनसिंह  गुंड़िया, परियोजना अधिकारी सुमित्रा खोडे आदि ने बालिकाओं के  पैर पूज कर किया।
विधायक मुकेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि अन्य जिलों की तुलना में अलीराजपुर जिले में लिंगानुपात जैसी समस्या नहीं है।  शिक्षा एवं आत्मरक्षा से जुड़कर यहां की बालिकाओं का भविष्य संवर सकता है।

कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहां की पंख योजना  बालिकाओं के समग्र विकास की परिकल्पना है । सुरक्षा, जागरूकता, पोषण,  जानकारी  स्वास्थ्य व स्वच्छता  से जुड़ने के साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से  किशोरी बालिकाओं का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
 जिला कार्यक्रम अधिकारी ने  कहा कि यह नई पहल किशोरियों के बहुमुखी विकास  में कारगर सिद्ध कारगर सिद्ध होगी।नगर पालिका उपाध्यक्ष मकू परवाल,सहायक संचालक महिला बाल विकास विजय सोलंकी , प्रेमलाल गोरे, पार्षद लिकेश तवर आदि ने भी अपनी बात रखी। 

कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी आरआर  खोडे  एवं आभार सहायक संचालक विजय सोलंकी ने व्यक्त किया 

श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ निर्माण क्षेत्र के लिए तासु पवार ने अपने गुल्लक की राशि दान में भेंट की

 तासु पवार ने पेश की अनुकरणीय पहल

आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

श्री राम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र निर्माण के लिए पूरे देश में चल रहे धन संग्रह अभियान के तहत अलीराजपुर में सहयोग कॉलोनी, अस्पताल मार्ग निवासी छात्रा तासु पिता दिलीप पवार ने भी अपने गुल्लक की राशि मंदिर निर्माण के लिए दान में भेंट की। मिली जानकारी के अनुसार तासु पवार ने इस अभियान की प्रसिद्धि जब सुनी और कॉलोनी में इस अभियान हेतु आयोजित हनुमान चालीसा व संकीर्तन कार्यक्रम में भाग लिया तो स्वप्रेरणा से उसे भी अपनी राशि भेंट करने की इच्छा हुई। तासु ने यह बात अपने पिता को बताई इस पर गुरुवार 21 जनवरी कि सुबह स्थानीय संघ कार्यालय में जाकर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों व संघ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपने सखियों के साथ  गुल्लक की 1091 रुपए की राशि भेंट की। जिसमें ₹9 उनके पिता दिलीप पवार ने मिलाकर कुल 11 सो रुपए की राशि भेंट की। 
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जब इस अभियान में नन्हे-मुन्ने बच्चों व इस प्रकार की छात्राएं अपने गुल्लक की राशि जब भेंट करने को तैयार हो गई है तो निसंदेह यह बहुत अच्छी व अनुकरणीय पहल है अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा लेकर इस अभियान में सहयोग करना चाहिए। कक्षा दसवीं में अध्ययनरत तासु पंवार ने बताया कि उसे यह राशि भेंट करने के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। प्रतिदिन न्यूज़ चैनलों व समाचार पत्र में इस अभियान के बारे में देख सुन व पढ़ भी रही हूं जिससे मुझे भी अपनी राशि इस अभियान के लिए भेंट करने की प्रेरणा मिली।इस दौरान तासु की सखियां सृजति पंचोली व गार्गी शर्मा भी मौजूद थी |

अगाल बने एलआईसी के अन्तर्राष्ट्रीय क्लब के सदस्य

इन्दौर में वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक सिन्हा ने किया साफा पहनाकर सम्मान

आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
 
भारतीय जीवन बीमा निगम झाबुआ शाखा में आशीष अगाल के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय क्लब सदस्यता प्राप्त करने पर इन्दौर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रकाश कुमार सिन्हा के द्वारा इन्दौर में एक समारोह में साफा व टुपटटा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान अगाल को एक अन्तर्राष्टीय क्लब सदस्यता का सर्टीफिकेट भी दिया गया। ज्ञात हो की कोरोना काल के चलते जहां विगत ६ माह से व्यापार व्यवसाय ठप हो गया था ऐसे में आशीष अगाल के द्वारा एलआईसी का टारगेट पुरा कर अन्तर्राष्ट्रीय क्लब की सदस्यता प्राप्त की। आशीष की इस उपलब्धी पर झाबुआ शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक एपी सोन्डे,आलीराजपुर सेटेलाईट शाखा के शाखा प्रबंधक योगेश कश्यप,सहायक शाखा प्रबंधक तेजप्रकाश वर्मा,विकास अधिकारी अभीषेक श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

आलीराजपुर शाखा में भी हुआ सम्मान

आशीष अगाल के अन्तर्राष्ट्रीय सदस्या प्राप्त होने पर आलीराजपुर सेटेलाईट शाखा में भी शाखा प्रबंधक योगेश कश्यप के द्वारा केक कटवाकर व पुष्प माला पहनाकर अगाल का सम्मान किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक कश्यप ने कहा की आशीष के द्वारा जो कडी मेहनत कर क्लब की सदस्यता प्राप्त की वह काफी सरहानीय है। विकास अधिकारी अभीषेक श्रीवास्तव ने कहा की जीत उसी की होती है जो भीड मे दोडना जानता हो कोरोना काल में आशीष के द्वारा जो काम किया वह बधाई योग्य है। उन्होंने कहा की आशीष के द्वारा एक माह में जो कार्य कर के दिखाया उससे यह साबित हो गया की किसी भी मंजील को पाने के लिए अगर प्रण ले लिया जाए तो मंजील दुर नही होती। ज्ञात हो की आशीष अगाल पूर्व मे भी कई बार करोडपति अभीकर्ता बनकर सम्मानीत होकर मेडल व प्रमाण पत्र प्राप्त किए है। आशीष ने कहा की वे अपनी सफलता का श्रेय अपने परीवार,मित्र व अपने विकास अधिकारी को देते है। क्योकी इनके सहयोग के बिना उन्हें शायद इस पद को पाना काफी मुश्कील था।  

श्री विरेन्द्र वाणी को MDRT 2021 अहर्ता प्राप्त करने पर अनंत शुभकामनाए.!!

गौरतलब है कि श्री विरेन्द्र s/o श्री गजेंद्र प्रसाद वाणी ने अपने Lic केरियर में बड़ी उचाईयो को हासिल किया है।आपश्री ने वर्ष 2018 में ब्रांच में 200 से अधिक पालिसी कर द्वि शतकवीर अभिकर्ता ओर MDRT 2018 की अहर्ता प्राप्त की ओर वर्ष 2021 में भी आपने USA की  MDRT(Million Dollar Round Table) की उपाधि प्राप्त की।


जहाँ पूरे विश्व मे कोविड-19 का जानलेवा संक्रमण है वही आपश्री ने अपनी कड़ी मेहनत ओर लग्न से MDRT की उपाधि हासिल की।USA संस्था द्वारा विश्व के 195 देशो में क्वालीफाई MDRT अभिकर्ताओं का सम्मान किया जाता है जिसमे श्री विरेन्द्र वाणी ने अपना स्थान बनाया है।


MDRT अपने आप मे एक गौरान्वित उपलब्धि होती है।

वाणी पिछले वर्षो में आलीराजपुर ओर झाबुआ शाखा में शतकवीर(100 पालिसी,,द्विशतकवीर 200पालिसी)अभिकर्ता के रूप में सम्मानित हो चुके है।

इसअवसर पर आलीराजपुर सेटेलाइट शाखा प्रबंधक श्री योगेश कश्यप एवम स्टाप मेम्बर श्री अलावा जी द्वारा समस्त अभिकर्ताओं की उपस्थिति में श्री वाणी को सम्मानित किया गया।
सभी अभिकर्ताओं साथियो ने अनेक शुभकामनाए दी।

माताश्री के 55वे जन्मदिवस पर किया 16 वा रक्तदान

अति दुर्लभ ब्लड ग्रुप AB-  का रक्तदान कर मनाया माता का जन्मदिन

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

कहते है कि इत्तेफाक हमेशा किस्मत से मिलते हैlऐसा ही हुआ शुभम मेहता ग्राम खट्टाली के द्वारा जिन्होंने अपनी माँ के 55वे  जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अति दुर्लभ ब्लड ग्रुप AB- का रात 12 बजे बोडेली (गुजरात) जाकर रक्तदान किया जो मानवता की एक मिसाल है l भाई शुभम मेहता यू ही हर जरूरत मंद की मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहते है। जोकि खट्टाली वासियो के लिए गौरव की बात है।

श्रीमती डॉ प्रीति राय डॉ शंकर राय निवासी अलिराजपुर के लिए मानवता के नाते गुजरात (बोडेली) में जाकर अपना डिलेवरी पीरियड में अपना अमूल्य रक्तदान कर अपनी मातोश्री को अर्पण किया l ईश्वर सभी को इस सोच, मानवता, जीव सेवा के लोगो इस धरती पर समय समय पर अवतरित करते रहे l बस यही विनती है l आप सभी आपने, बच्चों, माता , पिता, मित्रो के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ आदि पर इस तरह के नेक काम करते रहे l 

इस कार्य के लिए भाई गोविंद भयाडिया छकतला, चंद्रेश (चीकू) वाघेला अलिराजपुर, रमेश मेहता,  संदीप परवाल, खट्टाली, अलिराजपुर और नानपुर के साई सेवा समिति के सेवादार तरुण कुमार राठौड़ व परिवार  ने शुभम मेहता का आभार मान उज्ज्वल भविष्य की कामना की |


उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा शिवानी का नीट परीक्षा में चयन होने पर दी बधाई

आज़ाद नगर से विशाल वाणी को रिपोर्ट

चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट उत्क्रष्ट विद्यालय की पूर्व छात्रा शिवानी किशन सिंह ने नीट-2020 की परीक्षा में 720 में से 249 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की|शिवानी ने बताया कि माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन में नीट परीक्षा की तैयारी हेतू विगत एक वर्ष से इंदौर रहकर प्रयास कर रही थी जिसके चलते हैं उसे सफलता प्राप्त हुई हैं | 


शिवानी ने बताया कि उसकी हार्दिक ईच्छा हैं कि वह डॉक्टर बनकर अपने क्षेत्र में सेवा दे| शिवानी की माता पेशे से शिक्षिका हैं जबकि पिता सिलाई व कृषि कार्य कार्य करते हैं| शिवानी की सफलता पर खंडशिक्षा अधिकारी डीएस सोलंकी, बीआरसी राजेंद्र बैरागी उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य निलेश शाह, वरिष्ठ शिक्षक सिराजुद्दीन शेख,राजशेखर कुलकर्णी, शाहिद मोहम्मद शेख, रतन सिंह रावत, लेखापाल रेशम कनेश,संस्था शिक्षक मुकेश मंडलोई, महेंद्र गोयल, हेमेंद्र गुप्ता,मनोज सोनी,शेखर कुशवाह,राजकुमार मारू,आशीष सोनी शिक्षिका रंजना भाबर, शिवांगिनी गौड़ ने बधाई देते हुवे शिवानी के  उज्ज्वल भविष्य की कामना की|

एक छोटे से गांव की बेटी ने दिन - रात परीक्षाओं की तैयारी कर अपने लक्ष्य को किया हासिल

नीट की परीक्षा देकर 151 अंक प्राप्त किये शिक्षा विभाग ने दी शुभकामनाएं

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोबट की छात्रा कुमारी सुंदरी पिता मुकाम सिंह बघेल निवासी ग्राम हरदासपुर विकासखंड जोबट में नीट परीक्षा 2020 में सम्मिलित होकर 151  अंक प्राप्त किए 
विद्यालय के विज्ञान शिक्षक पवन कुमार वाणी ने बताया कि छात्रा आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या उत्कृष्ट छात्रावास जोबट में रहकर शासकीय  उत्कृष्ट विद्यालय जोबट की नियमित छात्रा के रूप में अध्ययन कर रही है ।

छात्रा की इस उपलब्धि पर आदिवासी विकास विभाग व विद्यालय गौरवान्वित हुआ है आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्यामवीर सिंह नरवरिया(आईएएस),सहायक संचालक नवीन श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा खंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह डावर,प्रभारी प्राचार्य अरविंद बघेल,आजाद खान पठान ,जयप्रकाश शर्मा,ओवरसिंह डावर,राकेश मायड़ा ,जगन सिंह तड़ावला तथा छात्रावास अधीक्षक श्रीमती केसर बघेल ने छात्रा सुंदरी की इस उपलब्धि के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की ।