वालपुर भगोरिए में आदिवासी युवती से छेड़खानी करने वाले, वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार

 एसपी मनोजकुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता में किया खुलासा,

महिलाओं के साथ दुव्यवहार करने वाले दोषीयों को बख्शा नहीं जाएगा-एसपी सिंह

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिले के क्षेत्र प्रसिद्ध वालपुर भगोरिए में गत 12 मार्च शुक्रवार को आदिवासी युवती से छेड़छाड़ व जोर जबरजस्ती करने वाली शर्मनाक घटना घटित हुई थी।  जिसका भगोरिए में आए कुछ युवाओं द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। उक्त घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रदेश स्तर पर चर्चित हो गया था वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने इस मामले के दोषियों की पहचान बताने वाले को अपनी ओर से 11 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा भी कर दी थी। घटना के चर्चित होने के बाद से पुलिस प्रशासन दबाव में था वहीं प्रदेश सरकार के लिए भी यह घटना नाक का विषय बनी हुई थी कि किस प्रकार से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर उनकी ही सरकार में बेटियों के खिलाफ इस प्रकार की शर्मनाक घटना घटित हुई। जिले में घटित इस शर्मनाक घटना के कारण पुलिस प्रशासन बेहद दबाव में था। एसपी मनोज सिंह व कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर दोनों को सोंडवा थाने में कैंप करना पड़ा और तीसरे दिन पुलिस दोषियों को पकड़ने में कामयाब हुई। 



आरोपी हुए गिरफ्तार

इस प्रकार की शर्मनाक घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी जिसके चलते पुलिस को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रात दिन एक करना पड़ा पुलिस पर बने दबाव के बाद वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों सहित पुलिस ने आदिवासी युवती से जबरजस्ती करने वाले दोषियों को गिरफतार  करने में सफलता प्राप्त की। यह जानकारी एसपी मनोजसिंह ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रुम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। एसपी सिंह ने बताया कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तकनीकि टीम व सायबर टीम और अन्य माध्यमों से वीडियों की पतारसी का गंभीरता से प्रयास किया गया। जिसके फलस्वरुप करीब 5 बजे ज्ञात हुआ कि उक्त वीडिया सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम वालपुर के भगोरिए का है एवं इस संबंध में किसी भी पीड़ित पक्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई हैं। जिस पर स्वतः ही संज्ञान लेकर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश आरंभ की गई। इसके लिए एसडीओपी श्रद्धा सोनकर के नेतृत्व में 5 सदस्यों की टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा एसपी की निगरानी में पतारसी करने पर आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो पाई। गिरफ्तारी शत प्रतिशत हो यह सुनिश्चित करने के लिए 13 मार्च को अलग अलग टीमों द्वारा दबिश दी गई। एसडीओपी श्रद्धा सोनकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य 4 आरोपियों के खिलाफ 354, 354ए एवं 34 में प्रकरण दर्ज किया गया है। एसडीओपी सोनकर ने बताया कि मुख्य आरोपी नरेंद्र पिता सोमला डावर 25 निवासी गणपुर, विशाल पिता कियादिया 18 निवासी गणपुर, दिलीप बुधा वास्केल 30 निवासी गणपुर एवं मुन्ना मांगीलाल भील 30 निवासी गणपुर थाना मनावर जिला धार के रहने वाले हैं। अन्य 11 आरोपी भी नामजद किए गए है। 


मसीह अस्पताल को चालू कराने को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पटेल ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ओर कलेक्टर को किया पत्राचार

तीन दिन में अस्पताल चालू नही किया तो किया जाएंगा आंदोलन 

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

विगत दिनों जिले के मसीह अस्पताल जोबट में भर्ती एक गर्भवती नर्स मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में क्षेत्र के एक संगठन के दबाव में जिला प्रषासन की मनमानीपूर्ण तथा एक तरफा कार्यवाही के तहत अस्पताल को सील कर दिया गया है।जबकि पिछले कई वर्षाे से यह अस्पताल निःस्वार्थ ओर सेवाभाव से क्षेत्र में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाऐं दे रहा था। अस्पताल बंद हो जाने से जिले के मरीजों को ईलाज संबंधी परेषानियों का सामना करना पड रहा है। इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेष पटेल ने प्रदेष के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री ओर कलेक्टर को पत्राचार के माध्यम से अवगत कराकर उक्त अस्पताल को चालु करने की मांग की है। साथ ही श्री पटेल ने प्रषासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी तीन दिनो मे जोबट मसीह अस्पताल चालु नही किया गया तो जिला कांग्रेस कमेटी, अस्पताल कर्मचारीयों एवं जोबट नगरवासीयों द्धारा व्यापक धरना देकर आंदोलन किया जावेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रषासन की रहेंगी।


 आजादी से पुर्व निस्र्वाथ चिकित्सा सेवाएं दे रहा अस्पताल 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेष पटेल ने मसीह अस्पताल को बंद करे जाने संबंधी निर्णय का घोर विरोध प्रकट करते हुए जनहीत में यह अस्पताल शीघ्र चालू करने की मांग की है। इसके पुर्व इस आषय की मांग जोबट नगरीय क्षैत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने भी हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन कलेक्टर एवं एसडीएम को सौंपकर अस्पताल चालू करने की मांग की थी। श्री पटेल नेे बताया कि जोबट स्थित मसीह अस्पताल भारत की आजादी से पूर्व वर्ष 1922 से इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में पूर्ण सेवाभाव के साथ अपनी निःस्वार्थ स्वास्थ्य संबंधी सर्वश्रेष्ठ सेवाऐं देता आ रहा है। उक्त अस्पताल को अनेको पुरस्कार भी प्राप्त हुए हे, पूरे क्षेत्र में इस अस्पताल में सर्वाधिक प्रसिद्धि हासिल कर रखी है। एक प्रकार से यह अस्पताल क्षेत्रवासियो के लिए वरदान है। श्री पटेल ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने वर्ष 2017 से ही अस्पताल के रजिस्ट्रेषन के नवीनकरण की कार्यवाही कर दी थी। परंतु जिला अस्पताल ने इस दिषा में कोई उचित कार्यवाही ओर दिषा नही दी। इसमें अस्पताल प्रबंधन का क्या कसूर है..? जिलाध्यक्ष पटेल ने मुख्यमंत्री चैहान, स्वास्थ्य मंत्री एवं जिला कलेक्टर को पत्राचार कर मांग की है कि क्षैत्र के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी हो रही परेषानियों को देखते हुए उक्त अस्पताल को तत्काल चालू किया जाए। अन्यथा कांग्रेस सडको पर उतरकर आंदोलन करेंगी। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैषी ने दी। 


जोबट तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल व नायब तहसीलदार वंदना किराड़े भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे हुवे है

मांगे नहीं मानी जाएगी तो हड़ताल रहेगी जारी

"सुरक्षा नहीं तो कार्य नहीं "

तहसीलों के कार्य हुवे ठप, जनता परेशान

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

सतना के नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपीयों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई ओर इसके साथ ही तहसील कोतमा अनूपपुर के अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार व तहसील कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अभिभाषक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज ओर उनका लाइसेंस रद्द करने आदि कि मांगों को लेकर जोबट तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल एवं नायब तहसीलदार वंदना किराडे भी मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के आवाह्न पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे हुवे है।लगातार कई दिनों से अधिकारियों के अवकाश पर होने के कारण राजस्व से जुड़े कामकाज ठप हो रहे हैं जिससे जनता को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने बताया कि तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।और 21 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक का टाइम भी दिया था लेकिन दिए गए समय में कार्रवाई नहीं होने से 28 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। मांगे नहीं मानी जाएगी तो हड़ताल जारी रहेगी सुरक्षा नहीं तो कार्य नहीं।

इनके खिलाफ की गई थी कार्रवाई की मांग

नायब तहसीलदार वंदना किराड़े ने बताया कि तहसील उचेहरा सतना में नायब तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई थी इसके साथ ही तहसील कोतमा अनूपपुर के अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार व तहसील कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले और कानून को तोड़ने वाले अभिभाषक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज है उनका लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई थी जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई जिसके चलते राजस्व अधिकारियों में आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसके चलते कार्यों का बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।

तहसीलदारों की हड़ताल से कोर्ट में नहीं हो रही है पेशियां राजस्व विभाग के सारे काम ठप

तहसीलदार व नायब तहसीलदार की हड़ताल पर जाने से कई कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताल के चलते जोबट तहसील में लोग परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तहसीलदार के ना मिलने से तहसील के कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं मुख्य रूप से तहसीलदार कोर्ट में किसी भी प्रकरण की सुनवाई नहीं हो रही है छोटे-छोटे मामले में पेशियां नहीं होने से ओर पेशियां आगे बढ़ने से लोगों को दोबारा आना जाना पड़ेगा। इसके अलावा आकास्मिक घटना या फिर बड़ी कार्रवाई होती है तो ऐसे हालात में तुरंत पहुंचने वाले अधिकारियों कि हड़ताल के चलते नहीं जाएंगे जिससे प्रशासन की परेशानी बढ़ सकती है।

जोबट तहसील में यह काम भी हो रहे प्रभावित

कृषि भूमि का सीमांकन,बटवारा और डायवर्सन नहीं हो रहा है।

लोक सेवा केंद्रों में होने वाले कई कामकाज अटक गए हैं।

तहसीलदार कोर्ट में जो भी प्रकरण चल रहा है उन पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

तहसीलदारों के ना होने से दूसरे विभागों में भी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।

तीन आरोपियों से सात लाख मूल्य की बारह दो पहिया वाहन जप्त किये

वाहन चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश 

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।
क्षेत्र में लगातार दो पहिया वाहन की चोरी में बढ़ोतरी को लेकर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए दिशा निर्देश जारी किए थे । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एस डी ओ पी जोबट दिलीप सिंह बिलवाल के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया । नानपुर थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर के नेर्तत्व में सतत वाहन व संद्धिग्ध की चेकिंग की गई ।
इस दौरान 27 अगस्त को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अनुसार पुलिस टीम द्वारा नानपुर से मोरासा रोड़ पर  नवीन कन्या शाला रानी काजल के पास से तीन व्यक्ति बिना नम्बर की बाईक को तीन हजार में बेचने के लिए खड़े थे ।टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर तीन व्यक्तियों को घेराबन्दी कर बाइक सहित पकड़ा ।

जिसमें सुरेश पिता केरम सिंह भिलाला 20 वर्ष निवासी रणगांव थाना डही ,मुकेश पिता कालू भूरिया 20 वर्ष निवासी बलवानी थाना डही तथा भुरला पिता अबला भील 40 वर्ष निवासी सल्ली थाना चांदपुर को गिरफ्तार किया । चोरी के आरोप में धारा 41(1) (4),102 जा.फो. 379भादवी में आरोपीगणों से 3 बाइक मूल्य एक लाख दस हजार की जप्त की । पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर अन्य वाहन चोरी करना भी बताया ।जिसमें कुक्षी से 3 ,टाण्डा से 1,राजगढ़ से1,बड़वानी से 1 ,आजाद नगर इंदौर से 1 ,सराफा इंदौर से 1 कुल बारह मोटरसाइकल चुराना कबूल किया । उक्त आरोप में अपराध क्रमांक  3,6,180, 185/2020 पर कायमी की गई । 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर , प्र आ बाबूलाल , रामकुमार ,विक्रम , लाखन सहित आरक्षक जितेंद्र ,विनोद ,बलवन्त,गजेंद्र ,सुनील,मनोज,सुरेश महिला आरक्षक वर्षा,चालक रगुवन की टीम ने 7 लाख के मूल्य की 12 मोटरसायकल तीन आरोपी सहित धरा । इस कार्य को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने को कहा ।

आलीराजपुर पुलिस की कोराना रोकथाम की नई पहल

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने 10 नाका क्षेत्रों में लगाए 23 नाका पाईंट
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में पुलिस ने कोराना रोकथाम के लिए नई पहल करते हुए जिले में कई थाना क्षेत्रों के मार्गों पर नाकेध्बैरियर लगा दिए है। जिससे कि जिले में बाहर से कोई कोराना संक्रमित मरीज नहीं आ सके। पुलिस की इस पहल की सराहना हो रही है।
 जिले के एसपी  विपुल श्रीवास्तव ने अलीराजपुर न्यूज को बताया वर्तमान में विश्वव्यापी माहमारी कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये जिले की सीमा अन्य राज्यों के ग्रामों एवं म0प्र0 के अन्य जिलों के ग्रामों से मिलती है तथा वहां से चार व दो पहिया वाहनों से आवागमन होता है । उक्त  समस्त  क्षैत्रों को चिन्हित किया जाकर उन सीमावर्ती क्षैत्रों में ग्राम कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सहयोग से नाका पाईण्ट लगाये गये है। जो वहां से गुजरने वाले वाहनों एवं राहगिरों पर नजर रखेंगे तथा यदि कोई आवागमन होता है तो इसकी सूचना तत्का्ल संबंधीत थाना व चैकी को देगें।


 जिले में इस प्रकार कुल 10 थानों में 23 नाका पाईण्ट लगाये गये हैं।
1 चान्दपुर छोटा उदयपुर गुजरात फेरकुआ, झडोली, मोरियागांव
2 आजादनगर-बरझर,सेजावाडा दाहोद गुजरात मण्डार रोड, सामलाकुण्ड एवं काकडबारी
3 कटिठवाडा छोटा उदयपुर गुजरात बडा खेडा, काछला, भोलवट, 
4 बखतगढ छोटा उदयपुर गुजरात कवाट रोड एवं रेन्दा 
5 सोरवा छोटा उदयपुर गुजरात अंधारकांच एवं अकलवा 
6 सोण्डवा धडगांव महाराष्ट एवं धार ककराना एवं वालपुर
7 उदयगढ रानापुर जिला झाबुआ भाण्डारखापर रानापुर रोड एवं मोरडुण्डीया रोड
8 बोरी टाण्डा् जिला धार एवं पारा जिला झाबुआ पारा रोड एवं टाण्डा रोड
9 नानपुर कुक्षी जिला धार फाटा, सेजगांव एवं मौरासा
10 जोबट बाग जिला धार बाग रोड

जिले का क्राईम बुलेटिन
ताड़ के पेड़ से नीचे गिरा, मौके पर हो गई मौत
थाना क्षेत्र नानपुर अंतर्गत ग्राम माछलिया में गत दिवस ताड़ के पेड़ पर चढ़े एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फरियादी गणपता पिता छीतू ने बताया कि उसके पिता छीतू सुमरिया चैहान मेरे घर के पिछे वाले खेत में ताड के पेड पर ताडी छेदने के लिए गये थे तथा मेरा छोटा भाई नरपत भी उसी खेत में गेहुँ थैसर मशीन से निकालने के लिए गया हुआ था । करीबन 07.00 बजे मेरे भाई नरपत की चिल्लाने की आवाज आई तो मै व मेरे काका कैलाश दौड़कर गये और देखा कि मेरे पिता छितु हमारे खेत पर ताड के पेड़ के निचे गिरे हुए पडे थे तथा मेरा भाई नरपत भी वही पर खडा था। फिर मैने मेरे पिता छितु को देखा तो वह थोडी बहुत हरकत कर रहे थे। मेरे काका कैलाश ने मेरे पिता छितु को पानी पिलाया फिर मेरे पिता को अस्पताल लाने के लिए हम गाडी तलाश कर रहे थे कि जब तक पिताजी की  मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कयम कर जांच में लिया गया। 
शर्ट को बनाया फांसी का फंदा और लटक गया, हुई मौत
नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अजंदा के  काकड़ीअंबा फालिया में गत दिवस 30 साल के एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने शर्ट का फांसी का फंदा बनाया और उसे घर में ही बांध कर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फरियादी भेरसिंह पिता जुवानसिंह निवासी अजंदा ने सूचना दी कि आज शाम करीबन 05.00 बजे मुझे खजान की बहिन शाईदा बाई का फोन आया कि खजान ने घर पर फाँसी लगा ली हैं तो मैं खजान के घर जाकर देखा तो खजान की औरत सेकडी बाई रोना चिल्लाना कर रही थी और बोली कि खजान ने अपने शर्ट से फांसी फंदा बना कर लटका हुआ था।  मैने फाँसी का फंदा काट कर खजान को नीचे उतारा तब तक खजान की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मर्ग कयम कर जांच में लिया गया।

जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो द्वारा दिनांक 07-04-20 को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् 03 चालान करते हुए 2,250 रू. का समंस शुल्क वसूला गया हैं।

शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी के माध्यम से पुलिस दे रही कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश
वर्तमान में विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते जिलेभर में लॉक डाऊन है। ऐसे में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहे व स्थानों पर एलईडी के माध्यम से कोरोना से बचाव का और जनजागरुकता का संदेश दिया जा रहा है। इस संबंध में सुबेदार सुभाष सतपाडिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्त्व के मार्गदर्शन में शहर के बस स्टैंड, सिनेमा चौराहा, एमजी रोड, यातायात थाना, सहित छह स्थानों पर एलईडी लगाई गई है। जिसमें कोरोना से बचाव और जनजागरुकता का संदेश आम लोगों को दिया जा रहा है।

अलीराजपुर न्यूज पर जिले का क्राईम बुलेटिन

जिले में अलग अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिए सभी मामले
आदिवासी समाज की 3 युवतियो ने जहर पीकर जान दी, एक अधेड़ तालाब में डूबा तो 9 साल के बच्चें की कुएं में डूबने से हुई मौत
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में लाक डाउन के दौरान आपराधिक वारदातों में तो बहुत कम हो चुकी है किंतु बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस थानों में कई मर्ग कायम किए गए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी डीएसआर के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर मामले जांच में लिए है।
लाक डाउन में मामा घर रुके हुए भानजे की कुंए में डूबने से दर्दनाक मौत
जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाटबयड़ी मावड़िया फलिया में एक दुखद घटना घटित हुई। जिसमें लाक डाउन के दौरान अपने मामा के घर रुके एक 9 साल के भानजे की एक दुर्घटना में कुंए में गिरकर डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचनाकर्ता नन्नू पिता जुवान सिह मावड़ा ने सूचना की कि मेरी बहन नूरा उर्फ सूमन अपने लड़के विनोद पिता फूलसिह मंडलोई उम्र 14 साल नि. झाड़ आमली थाना टाण्डा अपनी लड़की संगीता को भैसावदा उसकी ससुराल छोडने के लिये इन्दौर से कीरब 15 दिन पहले भैसावदा आयी थी तो मैने अपनी बहन नूरा उर्फ सुमन व उसके लडके विनोद को मेहमानी करने के लिय अपने घर लेकर आया था। तभी सभी बसें व गाड़ीया चलना बंद हो गयी थी तब से मेरी बहन नूरा उर्फ सुमन व उसका लड़का विनोद मेरे यहां ही रह रहे थे। आज दिनाकं 06.04.20 को सूबह मेरे लड़का अर्जून , मेरे भाई नंदा का लडका जितेन्द्र और मेरे बहन हीरा का लड़का पिन्टू के साथ विनोद खेलने के लिये गये थे । करीब 12.00 बजे मेरे भाई का लड़का जितेन्द्र दौड़ता हुआ आया और बोला कि विनोद चुनाभाटी कुए में डूब गया है । बाद मै कैलाश ,संजू , कुवर सिह के साथ चुनाभाटी कंुए पर गये तो देखा फिर अंदर कुए में कुद कर विनोद की लाश को बाहर निकाला व देखा तो विनोद की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 
तालाब में डूबने से युवक की मौत
थाना क्षेत्र आजादनगर के ग्राम टोकरिया झीरण माफीदार फलिए में फुंदला पिता वेस्ता 32 की ग्राम काटकुंआ तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम सूचनाकर्ता मृतक फंुदला की पत्नि दसमाबाई  मैं और मेरा पति फुंदला महुंआ बिनने घर से करीबन 1 कि.मी. की दुरी पर गये थे।  मैं करिबन शाम 5.00 बजे घर आई तो मेरे लडके राजु से मैने पुछा तेरा बा कहा गया है । राजु ने बताया कि बा फुंदला काटकुँआ तलाब पर नहाने का कहकर गया है । जो अभी तक घर नही आया है । इस पर मैने व राजु ने मेरे पति फुंदला को तलाब पर देखने गये तो मेरे पति के कपडे तालाब के किनारे पडे थे । जो राजु उठाकर घर लाया । फिर हमने मेरे पति की तलाब के आसपास व गाँव मे किया तो मेरा पति नही मिला। दूसरे दिन सुबह करिबन 6.00 बजे मैं,  राजु,  हजरू, बुधिया, कमरू, डुगरिया सभी गाँव के लोग काटकुँआ तलाब पर देखने गये तो मेरा पति फुंदला की लाश तालाब के पानी मे तैर रही थी। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 
ताड़ के पेड़ से गिरने पर अधेड़ की मौत
थाना क्षेत्र नानपुर के ग्राम फाटा कंजर फलिया में ताड़ के पेड़ पर ताड़ी लेने के लिए चढ़ना एक अधेड़ के परिवार के लिए दुखदायी क्षण लेकर आया। ताड़ के पेड़ से गिरने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता कुंवरसिंह पिता भदु ने सूचना किया कि शाम को मैं खेत पर था कि मेरे लडके अजय का फोन आया और अजय ने बताया कि काका दाजी ताड से नीचे गिर गया है। मैं घर गया तो देखा की घर पर बहुत भीड भाड थी तो मैनें जयराम पिता मांगतिया से पुछा तो जयराम ने बताया कि भुवान सिंह, चंदर सिंह के खेत सेडे पर लगे ताड के पेड पर चढा था जो नीचे गिर गया जिससे उसको चोट आई हैं तो मैं और जुवान सिंह पिता छगन, भुवान को घर लेकर आए तब तक उसकी सांस चल रही थी फिर 108 गाडी के आते-आते काका भुवान सिंह की मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। 
युवती ने  खुद को कमरे में बंद कर कीटनाशक पी लिया
थाना क्षेत्र चांदपुर के ग्राम साजनपुर में एक 24 साल की युवती ने खेत में डालने वाली कीटनाशक पीकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता नानली पति गनुडिया भील ने सूचना देकर बताया कि  मेरी लड़की भदी व मैंने घर पर मिलकर खाना बनाया व लडकी भदी ने खाना साथ में खाया। बाद में लडकी भदी मुझसे बोली कि मैं पास वाले कमरे में जाकर आती हूं थोडी देर बाद मेरे लडके चतरिया की लडकी अंकु ने आकर मुझे बोला कि जीजी भदी ने दवाई पी ली हैं। फिर मैं दौडकर पास वाले कमरे में गई तो अंदर से दरवाजा बंद था फिर मैं चिल्लाई तो मेरी उडीस (बहु) रायली दौडकर आई फिर रायली ने चिल्लाकर फलिये वाले को बुलाया तो फलिये के डुमा पिता नटु व उसकी औरत राजली पति डुमा दौडकर आये फिर हम कमरे के उपर चढकर टीन के पतरे उठाकर कमरे में घुसे व दरवाजा खोला तो लडकी भदी के मुंह से फसल में डालने वाली जहरीली दवाई की बदबू आ रही थी, ओर लडकी भदी को चक्कर आ रहे थे। दवाई की डिब्बी पास में रखी थी फिर गांव के रेमतिया की मोटर सायकल में बैठा कर भदी को उपचार हेतु छोटाउदयपुर गुजरात अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में लडकी भदी की मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
जहर पीने से युवती की मौत
थाना क्षेत्र नानपुर के ग्राम पलासदा निवासी नूरी उर्फ मनीषा पिता फतुसिंह उम्र 19 को जहर पीने के बाद गंभीर अवस्था में सरकारी गाडी 108 से जिला अस्पताल अली. ईलाज हेतु लाये बाद ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। ओपीडीएच अलीराजपुर से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 
युवती ने पीया जहर हुई मौत
थाना क्षेत्र आंबुआ के ग्राम छोटी सर्दी में तीन दिनों पूर्व संगीता पिता चिमन उम्र 18 ने अज्ञात कारणों से जहर पी लिया था। जिसे उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लाए थे। जहां उपचार के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से प्राप्त मर्ग डायरी पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गयां 

1 जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो से धारा 107, 116(3) जा.फौ. के तहत् 04 प्रकरण एवं 06 आरोपियों के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
2 जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो द्वारा दिनांक 06-04-20 को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् 01 चालान करते हुए 250 रू. का समंस शुल्क वसूला गया हैं।
3 जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो से कुल 0 स्‍थाई वारंट तामिल कराये गये हैं।

अलीराजपुर न्यूज पर जिले का क्राईम बुलेटिन

जिले में अलग अलग कारणों से तीन लोगों की मौत
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में लाक डाउन के दौरान क्राईम का आंकड़ा बहुत कमतर होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में लाक डाउन के चलते आपराधिक वारदातों में 60 से 80 फीसदी तक गिरावट हो चुकी है। इन दिनों इक्का दुक्का क्राईम ही हो रहे है किंतु थानों पर मर्ग की कायमी लगभग प्रतिदिन हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान जिले में तीन अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
ताड़ के पेड़ से गिरने पर युवक की मौत
पुलिस डीएसआर के अनुसार जिले के जोबट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामनी  के धौलानी फलिए में मगन पिता चमार भील 35 निवासी ग्राम उम्दा ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था किंतु पैर फिसल जाने से वह अपना संतुलन खो बैठा और नीचे आ गिरा। उसके सिर व पैर में गंभीर चोटे आने से जमीन पर गिरने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचनाकर्ता ठटिया पिता जेरता भील उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जामनी  की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया।
आम के पेड़ पर अधेड़ ने फांसी लगाई
थाना क्षेत्र नानपुर अंतर्गत ग्राम बेगड़ी पटेल फलिया में ग्राम के ही गेंदिया पिता सुरपाल भवर भीलाला उम्र 55 साल ने अज्ञात कारणों से आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना कर्ता मृतक गेंदिया के पुत्र दिलीप की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।
सर्पदंश से 4 साल के बच्चें की मौत
थाना क्षेत्र आजाद नगर के ग्राम कालीयावाव स्कूल फलिया में चार साल के बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस को मृतक बालक के पिता फरियादी भूरसिंह ने बताया कि रविवार को सुबह करीबन 08.00 बजे की बात है कि मै और मेरा लडका दिपेश उम्र करीबन 04 साल का घर के बाहर दिवार के किनारे बैठे थे तथा मेरा पिता जामसिह मक्का की कडब छत पर चढा रहा था कि अचानक मेरा लडका दिपेश चिल्लाया और बोला कि पैर मे कुछ काट लिया। फिर मैने देखा तो मेरे लडके दिपेश के दाहिने पैर के पंजे मे ऊपर की ओर सांप के कांटने के निशान दिखे तथा खून निकल रहा था फिर मैने आसपास देखा तो सांप नही दिखा । सांप कही दरार मे घुस गया है । फिर मेरा पिता दौडकर आया उसने भी मेरे लडके दिपेश से पुछा क्या कांटा तो मेरा लडका दिपेश बोला कुछ कांट लिया है । फिर मेरी घरवाली सायरीबाई, मेरी भाभी मनीबाई भी दौडकर आये तथा घटना की बात मैने बताई । मेरे पास साधन नही था फिर मेरे काका का लडका सुनिल मोटरसाईकल लेकर आया तो उसकी मोटरसाईकल से मै, मेरा लडका दिपेश और मेरी भाभी मनीबाई बैठकर भाभरा अस्पताल लेकर आये । डांक्टर साहब ने दिपेश को देखा और ईलाज किया करीब 10.00 बजे मेरे लडके दिपेश की सांप कांटने से दौराने  भाभरा अस्पताल मे मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

माननीय न्यायालय ने अवैध शराब रखने व ट्रेक्टर दुर्घटना में आरोपियों को सुनाई सजा

अवैध शराब रखना पड़ा महंगा, कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा व 25 हजार रूपये का जुर्माना
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में अवैध शराब रखकर उसे विक्रय करने का काम जोरो पर चल रहा है। हालाकि पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा इस मामले में समय समय पर अवैध शराब की धरपकड़ की कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते माननीय न्यायालय ने एक प्रकरण में आरोपी को एक साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने अपने पास अवैध शराब की पेटियां छुपा रखी थी। इसी प्रकार एक अन्य सड़क दुर्घटना के मामले में भी माननीय न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए ट्रैक्टर चालक व उसके मालिक को भी सजा सुना दी। इस दुर्घटना में ट्रेक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। न्यायालय ने इस मामले को ट्रैक्टर चालक को दोषी माना व उसे सजा सुनाई। दिलचस्प बात यह है कि न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक को भी इस मामले में तीन माह की सजा सुनाई है।


पहला प्रकरणः अवैध शराब रखने की सजा
एडीपीओ व अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी निर्मला अजनार ने यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी दी कि जिले के थाना चाँदपुर पुलिस द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम झडोली वेलार फलिया के जंगल मे नाले के पार महुए के पेड़ के पास एक व्यक्ति ने अंग्रेजी शराब की पेटीया बेचने के लिए झाड़ियो मे छिपा कर रखी हुई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बतायी स्थान पर पहुंची। जहां एक लड़का महुएं के पेड़ के पास खड़ा था और पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को पकड़ा गया, उसका नाम, पता पुछने पर उसने अपना नाम परेश पिता संधु नायक निवासी झडोली वेलार फलिया का होना बताया। पुलिस ने उस व्यक्ति से झाड़ियो मे छुपाई हुई अंग्रेजी शराब की अवैध पेटियो को जप्त किया और आरोपी परेष के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय अलीराजपुर मे पेश किया गया। विचारण के दौरान अभियोजन साक्षीयो के समर्थन के आधार पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलीराजपुर द्वारा आरोपी परेश को एक वर्ष के सश्रम कारावास एवं 25000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड की राशि जमा न करने पर दो माह के अतिरिक्त कारावास से दण्डित किया गया।
दूसरा प्रकरणः ट्रेक्टर दुर्घटना
लापरवाहीपूर्व ट्रेक्टर चलाने से ट्रेक्टर के पलटने से हुई एक मौत पर कोर्ट ने सुनाई सजा
इस दुर्घटना के मामले में फरियादी ने प्रकरण में बताया कि वह काकरेट मशीन मे हेल्पर का काम करता है, जब वह उसके साथी केशव पिता बालकिशन निवासी महोरा (उत्तर प्रदेश) के साथ ट्रेक्टर मे काकरेट मशीन पीछे लगा कर दाहोद से अलीराजपुर जा रहा था, तभी ट्रेक्टर का चालक ताराचंद ट्रेक्टर को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चला रहा था, केशव ने ट्रेक्टर चालक ताराचंद को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक चलाने से मना किया तब भी ताराचंद नही माना और उसने ट्रेक्टर को मय काकेड़ मशीन के पलटी खिला दिया, जिससे केशव ट्रेक्टर के पीछे मशीन मे दब गया और वहीं उसकी मौत हो गयी। ट्रेक्टर ड्राईवर ताराचंद ट्रेक्टर को छोड़ कर भाग गया, आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय मे पेश किया गया
ट्रेक्टर मालिक को भी भुगतनी होगी तीन माह की जेल 
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीराजपुर द्वारा आरोपी ताराचंद पिता बच्चु निवासी मकन दगड़ी मथुरा को अलग-अलग धारा मे तीन माह के सश्रम कारावास, छः माह के सश्रम कारावास और एक वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया। न्यायालय द्वारा ट्रेक्टर के स्वामी वीरसिंह को तीन माह के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया।

आपसी सौहार्द और सामंजस्य के साथ उत्सव का आनंद लेवे-थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर

शांति समिति एवं ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, 
भगोरिया मेला स्थल बदलने से जनप्रतिनिधयों व व्यापारियों ने दी सलाह,  ग्राम पंचायत के निर्णय से कई पंचो ने जताई नाराजगी, कहा बगेर पंचायत के निर्णय से कैसे मेले की जगह की परिवर्तित, पूर्व सरपंच समरथ सिंह मौर्य ने कहा हर बार की तरह ही मनाएंगे पर्व 
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
आगामी भगोरिया होली एवं अन्य त्योहारों को लेकर के सुरक्षा एवं शांति के साथ विभिन्न उत्सव का सही संचालन होने के लिए पुलिस विभाग व जिला प्रशासन द्वारा पुलिस थाना नानपुर में ग्रामीणों के साथ एक वृहद बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नानपुर  थाना क्षेत्र  ग्राम के सभी सदस्य उपस्थित हुए ।

आरंभ में थाना प्रभारी श्री मोहन डावर द्वारा लोक उत्सव वह सांस्कृतिक पर्व भगोरिया को लेकर के मेले स्थान का चयन मुख्य रूप से थाना परिसर से हटाकर माली की वाड़ी में करने के  प्रशासकीय निर्णय को सभी जनों  को अवगत कराया।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम विजय मण्डलोई एवं जिला पंचायत सीईओ एस के मालवीय,  एसडीओपी  धीरज बब्बर,रक्षित निरीक्षक श्री विश्नोई, थाना प्रभारी डावर सहित जनपद पंचायत सीईओ श्री जैन, सरपंच सावन मारू के द्वारा मेला स्थल का निरीक्षण कर वहां पर आनुपातिक रूप से दुकानें एवं भगोरिया हाट को लेकर स्थान चिन्हित किए गए। 

जिसकी जानकारी सभी उपस्थित जनों को दी गई। इस मीटिंग में नायब तहसीलदार सुश्री सरिता गामड़ ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि ग्राम के सभी समुदाय को आपसी भाईचारे के साथ आगामी त्योहारों पर सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।ग्रामीणों एवं पत्रकारों द्वारा ग्राम के मुख्य मार्ग खंडवा बड़ौदा रोड पर बढ़ती दुर्घटनाओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा जरूरी कदम उठाने का निवेदन किया । व ऐतिहातन नियमित पुलिस द्वारा यातायात नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाने की पुरजोर मांग रखी । वही पंचायत द्वारा मेले में अपनी और से बिजली, पानी ,सफाई व गैर निकालने के प्रबंधन की बात रखी ।

 अनेक मोहल्ला समितियों के लोगों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपते हुए बताया कि आए दिन ग्राम के प्रमुख मार्ग से उत्पाती व नाबालिग बाइक चालक मदहोशी में अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं ,व दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं । मना करने पर बेवजह लड़ाई पर उतारू हो जाते हैं । इसके खिलाफ ठोस कार्रवाई हेतु ज्ञापन में अपनी मांग रखी ।साथ साथ ग्राम पंचायत को ग्राम के मुख्य मार्गों पर गति नियंत्रण हेतु स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग भी की गई। उल्लेखनीय है कि रोजाना अनेक नाबालिक ट्रैक्टर चालक ,रिक्शा चालक व बाइकर्स द्वारा अंधाधुंध रफ्तार से ग्राम के प्रमुख मार्ग में अपने वाहन को अनियंत्रित तरीके से चलाते हैं। जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हुई है ।और भविष्य में किसी बड़ी जनहानि का अंदेशा बना रहता है ।सदस्यों की मांग पर भगोरिया हाट के साथ नियमित ग्राम के एक  किलोमीटर परिसर में अवैध ताड़ी एवं शराब की बिक्री पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पुलिस द्वारा किए जाने की मांग भी की गई ।जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा कठोरता से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया । मेला क्षेत्र बदलने को लेकर के जहां पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों में तीव्र आक्रोश देखा गया । उन्हें बिना विश्वास में लिए स्थान परिवर्तन की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा अचानक की गई ।उनका आरोप है कि वर्षों से  स्थापित  मेले की मान्यता को बदला गया ,जबकि खंडवा बड़ौदा रोड पर परिवहन एवं भीड़भाड़ को नियंत्रित करने का जिम्मा पुलिस व प्रशासन का था । जिससे बचने के लिए उन्होंने बरसों पुरानी मेले की पारंपरिक जगह को अपने बल व प्रभाव से परिवर्तित स्थान पर करने की कोशिश की है । जिससे व्यापार व भगोरिया हाट  की रंगत पर असर पड़ेगा ।
साथ साथ होली एवं होली के बाद होने वाली गोट प्रथा को लेकर के अनेक मुद्दों पर सभी सर्व समाज से आम सहमति अनुसार अच्छे और सुसंस्कृत तरीके से उत्सव आयोजन की पहल को सभी के द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई । पुलिस प्रशासन ने सभी त्योहारों पर पूर्ण सुरक्षात्मक कदम उठाने के साथ सभी ग्रामीणों से व शांति समिति ,ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से सहभागिता का आह्वान किया ।इस अवसर  पत्रकार संघ के सभी सदस्य, सरपंच, पंच एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे ।अंत में आभार सब इंस्पेक्टर चंचला सोनी ने वयक्त किया।

अवैध शराब व मादक पदार्थो की तस्करी नहीं होने देंगे-डीआईजी सुशांत सक्सेना

जनता के सहयोग के बिना पुलिस सफल नहीं हो सकती- बोले डीआईजी,
इंदौर रेंज ग्रामीण डीआईजी पहंुचे जिले के दौरे पर, पुलिस अफसरों की बैठक में दिए कई निर्देश 
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले से अवैध शराब व किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की तस्करी नहीं होने दी जाएगी। जनता के सहयोग के बिना पुलिस सफल नहीं हो सकती है। पुलिस दुनिया भर के लिए कल्याणकारी कार्य करती है किंतु जहां एक गलती हो जाए तो पुलिस की नकारात्मक छवि का अत्यधिक प्रचार किया जाता है। इसके बावजूद पुलिस के कार्यों से उसकी समाज में छवि बनी हुई है। यह बात इंदौर रेंज ग्रामीण डीआईजी सुशांत सक्सेना ने 26 फरवरी बुधवार शाम 7 बजे पुलिस कंट्रोल रुम में मीडिया व नगर के गणमान्य नागरिकों से मुलाकात के दौरान चर्चा में कही। 

पड़ोसी धार जिले में एसपी के पद पर काम कर चुके डीआईजी सक्सेना ने बताया कि उन्हें शासन ने इंदौर रेंज ग्रामीण का डीआईजी नियुक्त किया है। वे मूलतः यूपी के रहने वाले है। साल 2005 के बैच के पुलिस अफसर रहते हुए प्रदेश के कई जिलों में एसपी रह चुके है। उनके अधीन धार, झाबुआ व आलीराजपुर तीन जिले है। उन्हौंने कहा कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार इन जिलों के दौरे पर निकला हूं। मंगलवार को झाबुआ में बैठक ली बुधवार को यहां पहंुचा हूं।
समाज के कमजोर वर्ग का जीवन स्तर सुधारना लक्ष्य
डीआईजी सुशांत सक्सेना ने कहा कि जिले के पुलिस अफसरों की बैठक में निर्देश दिए है कि समाज के कमजोर वर्ग को पुलिस विभाग किस ढंग से इनके जीवन स्तर में सुधार ला सकता है। इस पर चर्चा की है। साथ ही पुलिस इस वर्ग के साथ इंटरेक्ट करे जब पुलिस की कार्रवाई संवेदनशील हो। पुलिस की छवि धूमिल न हो और असंवेदनशीलता न दिखे पुलिस को ऐसे प्रयास करना चाहिए।साथ ही पुलिस सामाजिक मापदंडों के अनुसार काम करे ताकि किसी प्रकार की वाद विवाद की स्थिती उत्पन्न न हो।
पुलिस भेंटवार्ता योजना लागू है
डीआईजी सक्सेना ने दिलचस्प जानकारी देते कहा कि वे जब शहडोल में एसपी पद पर कार्यरत थे उस दौरान प्रतिदिन पूरे जिले के पांच स्टाफ सदस्यों के नाम के आगे निशान लगाकर उन्हें बुलाकर वन टू वन चर्चा करते थे। जिसमें मेरी ओर से यह स्पष्ट रहता था कि विभाग की किसी की शिकायत नहीं सुनूंगा। इसके बजाए पुलिस संसाधन, स्टाफ की कमी, कल्याणकारी योजनाएं आदि पर चर्चा करता था। मेरी यह योजना पुलिस मुख्यालय को भी बहुत पसंद आई और फिर मुख्यालय ने इसे पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग में लागू किया है। जिसका नाम पुलिस भेंटवार्ता योजना है जो कि अभी भी लागू है। 
इस दौरान एएसपी बिट्ट सहगल ने भी संक्षिप्त में अपनी बात रखते हुए आलीराजपुर की मीडिया की सकारात्मक व सहयोगपूर्ण भूमिका की खुले मन से प्रशंसा की और कहा कि यहां की मीडिया साफ सुथरी व निष्पक्षता से काम करती है। नगर के गणमान्य नागरिकों व पत्रकारों ने भी जिले के पुलिस कप्तान विपुल श्रीवास्तव व पूरे पुलिस स्टाफ की कार्यप्रणाली व उनके व्यवहार की सकारात्मक समीक्षा करते हुए जिले की पुलिस व्यवस्था पर संतोष जताते हुए पुलिस की सराहना की।
ये थे उपस्थित
इस दौरान सराफा एसोसिएशन से कमलेश काकड़ीवाला, विहिप के संजय पंवार, निलेश जैन, प्रभारी शहर काजी हनीफ मियां, पत्रकार विक्रम सेन, आशुतोष पंचोली, आशीष अगाल, सुरेंद्र वर्मा, यतिंद्र सोलंकी, गफ्फार खान, एमएस पाकिजा, एसडीओपी दिलीपसिंह निंगवाल, आरआई पुरषोत्तम बिश्नोई, टीआई दिनेश सोलंकी सहित अन्य नागरिक व पत्रकार आदि उपस्थित थे।

सीएए कानून के विरोध में मुस्लिम समाजजनों ने किया धरना प्रदर्शन

पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन होने पर 15 नामजद प्रदर्शनर्कारियों पर की प्राथमिकी दर्ज 
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
नागरिकता संशोधन कानून सीएए के विरोध में जिला मुख्यालय आलीराजपुर पर भी रविवार से स्थानीय पशुपति मार्ग कुम्हारवाड़ा में हुसैनी चैक पर अंबेकडर कमेटी के तत्वाधान में शांतिपूर्ण अनिष्तिचकालीन धरना प्रदर्शन आरंभ किया गया। जिसके चलते नगर से मुस्लिम महिलाये, पुरूष, नौजवान इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे है। किंतु इस मामले में पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन होने पर 15 नामजद व करीब 20 अन्य प्रदर्षनकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 
अंबेडकर कमेटी के तस्सद्दुक चंदेरी ने धरने में उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा जो पूरे भारत देश में एनआरसी एवं सीएए कानून बनाया जा रहा है हम उसका पूरजोर विरोध करते है। भारत देश में सभी धर्म के लोग निवास करते है। भारत देश में जो सभी धर्माे में एकता बनी हुई है वह मोदी सरकार द्वारा बर्बाद की जा रही है। हम इस देश की एकता, भाईचारा और अखंडता को टूटने नहीं देगें। जब तक मोदी सरकार द्वारा इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता है तब तक हम इस अनिष्चितकालिन धरना प्रदर्षन पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराते रहेगें। धरने को सोनू चंदेरी शाहबाज मकरानी, सैफान कुरैशीए महिला में सलमा चाची, शेहनाज चंदेरी, अनिसा बी, रूकय्या बी सहित अनेक लोगों ने इस धरना प्रदर्षन में अपनी बात रखी। 
कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन होने पर 15 नामजद प्रदर्षनकारियों पर व 20 अन्य लोगों पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।
                                  पुलिस की एफआईआर कापी 


सोंडवा में पुलिस प्रताड़ना से आत्महत्या के मामले को मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

आयोग ने पुंलिस महानिदेशक  व एसपी से तीन सप्ताह में मांगा प्रतिवेदन
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ
जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम बयड़िया में पुलिस प्रताड़ना से आत्महत्या के मामले को मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान में ले लिया है। आयोग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। मानव अधिकार आयोग के द्वारा यह मामला संज्ञान में ले लिए जाने से अब मामला गर्मा गया है। अभी तक पुलिस इस मामले में अपने स्तर से कार्रवाई को अंजाम दे रही थी किंतु मानव अघिकार आयोग के द्वारा यह मामला संज्ञान में लेने से पुलिस महकमे की मुश्किले अब बड़ सकती है। इस मामले में अब पुलिस को गंभीरता से व निष्पक्षता से सही ढंग से जांच करना होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले के सोंडवा विकासखंड के ग्राम बयड़िया के ग्रामीणों ने परिजनों के साथ सोमवार 2 सितंबर की सुबह सोंडवा पुलिस थाने पर आकर हंगामा किया था। पिछले दिनों पुलिस चोरी के मामले में एक युवक को पकड़ने गई थी। इस दौरान युवक पास ही बह रही अनखड़ नदी में कूद गया था। तभी से युवक का कोई पता नहीं चल रहा था। परिजनों व पुलिस दोनों की युवक की तलाश कर रहे थे। इसी दरम्यान रविवार 1 सितंबर की रात में युवक के पिता बूटसिंह पिता सिरला ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर  ली। परिजन पुलिस पर युवक के पिता की फांसी के लिए पुलिस को दोषी ठहरा रहे है। सोंडवा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एसपी विपुल श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। पुलिस पर परिजनों को परेशान करने का आरोप है। इसी के चलते पिता ने भी रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मानव अधिकार आयोग ने पुंलिस महानिदेशक मप्र शासन भोपाल एवं पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। वही इस मामले में एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि आयोग के द्वारा यह मामला संज्ञान में लेने संबंधी मेरे पास कोई सूचना नहीं है एवं न ही इस संबंध में कोई पत्र मिला है। ऐसा हो सकता है कि पत्र आयोग ने जारी किया हो यहां आने में समय लग सकता है।

नानपुर थाना प्रांगण में खडी थाना प्रभारी की निजी स्कार्पियों से मिली शराब की बोतले

एसडीओपी आरसी भाकर ने बोतले जब्त कर बनाया पंचनामा,
पुलिस पिटाई कांड के 5 आरोपियों को न्यायालय से मिली जमानत,
जांच अधिकारी एसडीओपी भाकर सोमवार शाम तक सौंप सकते है जांच रिपोर्ट
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
 जिले के नानपुर थाने में 5 गिरफ्तार युवकों के साथ पुलिस अभिरक्षा में हुई मारपीट के मामले में तूल पकड़ा हुआ है। इस मामले में एसपी विपुल श्रीवास्तव द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी जोबट एसडीओपी आरसी भाकर सोमवार शाम तक अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते है। जांच अधिकारी श्री भाकर ने शनिवार को नानपुर थाना प्रांगण में खड़ी थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ की निजी स्कार्पियों वाहन से शराब की बोतले व चाखणा आदि जब्त कर पंचनामा बनाया हैं। वहीं नानपुर थाना प्रभारी से कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी युवकों को शनिवार शाम को ही न्यायालय की और से जमानत मिल गई है। पूरे प्रदेश में चर्चित हो चुके इस मामले से जहां एक और पुलिस की छवि को धक्का पहुंचा है वहीं दूसरी और जिले के पुलिस कप्तान विपुल श्रीवास्तव ने इस मामले में तुरंत ही एक्शन मोड़ में आकर और मामले की गंभीरता को देखते हुए नानपुर थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ सहित 3 आरक्षकों को निलंबित करने की कार्रवाई करने की प्रशंसा पूरे जिले में हो रही है। जांच अधिकारी एसडीओपी भाकर के अनुसार अब तक की आरंभिक जांच में नानपुर थाना प्रभारी पर लगे मारपीट के गंभीर आरोपों के सत्य होने की जानकारी मिली है।


थाना प्रभारी के निजी वाहन से मिली शराब की बोतले 
नानपुर में पुलिस पिटाई कांड के मामले में एक दिलचस्प तथ्य यह भी सामने आया है और कथित आरोपों में  थाना प्रभारी दिनेश चांैगड़ के नाम से पंजीकृत व उनके निजी उपयोग में ली जा रही व थाना प्रांगण में खड़ी पुलिस लिखी हुई स्कारपीयो वाहन क्रमांक एमपी 46 बी ए ४७२३ से शराब की बोतले चाखना व बर्तन आदि सामग्री भी एसडीओपी भाकर ने पंचनामा बनाकर जप्त की है। पुलिस द्वारा जो जांच की जा रही है इस मामले में यह तथ्य व सबूत पुलिस के खिलाफ काम कर रहा है। कुल मिलाकर पूरे मामले ने अभी तक गिरफ्तार आरोपियों के बयान और अन्य कई सबूत चिख चिखकर पुलिस के खिलाफ गवाही दे रहे है जिससे इस मामले में यह सिद्ध हो रहा है कि पुलिस ने बेरहमी से गिरफ्तार युवकों के साथ मारपीट की थी। 
जिला अस्पताल में जांच अधिकारी ने लिए बयान
जिला अस्पताल में भर्ती पांचो घायल आरोपियों से शनिवार शाम को जांच अधिकारी एसडीओपी आरसी भाकर ने आकर बारी बारी से बयान दर्ज किएए बयानो की वीडियो रिर्काडिंग भी की गई है। उक्त सभी पांचो युवकों ने जांच अधिकारी को दिए बयानो में थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ व अन्य पुलिस कर्मीयों पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए है। इन आरोपो को जांच अधिकारी ने अपनी जांच के लिए दर्ज किया है। 


पांचो आरोपियों को मिली जमानत
शुक्रवार ८ अगस्त की शाम को फाटा डेम पर आपसी विवाद में बीच बचाव करने सीविल ड्रेस में पहुुंचे नानपुर थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ व अन्य आरक्षकों के साथ कथित मारपीट के आरोप में पंाच युवकों को भादवि की धारा २९४,३५३,३३२,१४७,१४८,१४९ के तहत गिरफ्तार किया गया था। जिनके साथ रात्रि में पुलिस कस्टडी में ही जमकर मारपीट की गई थी। इन पांच आरोपी रितेश पिता राजू चौहान निवासी खारकुंआ, यशवंत बलवंत चौहान ग्राम माछलिया, विकास पिता कैलाश चौहान निवासी खारकुंआ, आदित्य पिता कैलाश चौहान खारकुंआ, राहुल पिता भेरूसिंह चौहान निवासी माछलिया को शनिवार शाम को माननीय न्यायालय से १5.15 हजार रूपए की जमानत मिल गई है। हालाकि पांचो आरोपी जिला अस्पताल में ही भर्ती है। जिसमे से 3 को हाथ व पैर में फेक्चर है। दो अन्य को कुल्हों में सूजन है। 
थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ के नाम से पंजीकृत है स्कार्पियो 
इनका कहना है.
एसपी सर के निर्देश पर जांच की जा रही है सोमवार शाम तक जांच रिपोर्ट तैयार हो जाने पर उन्हें प्रस्तुत कर दी जाएगी। 
आरसी भाकर एसडीओपी जोबट व जांच अधिकारी।

मेरे द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों से मारपीट नहीं की गई है। उल्टे आरोपियों ने फाटा डेम पर मेरे साथ मारपीट की थी।
- दिनेश चौंगड़ थाना प्रभारी नानपुर। 



पुलिस अभिरक्षा में 5 युवकों की फिल्मी स्टाइल में की जमकर पिटाई


  युवकों को थाने पर उल्टा लटकाकर पैशाब पिलाने का लगाया कथित आरोप
विधायक मुकेश पटेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल सहित सैंकड़ों कांग्रेसियों ने घेरा थाना
थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मीयों को एसपी ने किया निलंबित
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
 जिले के सबसे बड़े कस्बाई थाना नानपुर में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यान रात में पुलिस ने मानवीयता की सारी हदे पार करते हुए संगीन अपराध को फिल्मी स्टाइल में अंजाम दिया। पुलिस पर आरोप है कि उसने मारपीट के एक मामले में थाना प्रभारी से हाथापाई करने के आरोप में 5 युवकों को हिरासत में लिया था। उनके विरूद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। किंतु देर रात में थाना प्रभारी दिनेश चौंगड ने स्टाफ के अन्य पुलिस कर्मीयों के साथ शराब के नशे में धुत होकर पांचो युवकों की इतनी जबरजस्त पिटाई की की वे बुरी तरह जख्मी हो गए जिसमें 1 युवक तो नाबालिग भी है। मामला गंभीर होने से कांग्रेस नेताओं ने इसकी जानकारी गृहमंत्री बाला बच्चन जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्रसिंह बघेल को अवगत करवाया। गृहमंत्री बाला बच्चन ने तुरंत एसपी श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा कर इस मामले मे आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


मारपीट में घायल युवकों ने आरोप लगाया कि उन्हें रात में पुलिस ने जबरन पैशाब भी पिलाई। इस संबंध में युवकों के परिजन ग्रामीणों ने शनिवार को एसपी को एक आवेदन सौंपकर संबंधित पुलिसकर्मीयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की है। हालाकि दोपहर में एसपी श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी दिनेश चौंगड तीन पुलिस कर्मी आरक्षक राहुल, विजय और मनोहर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस मारपीट में घायल युवक रीतेश पिता राजू चैहान निवासी खारकुंआ, यशवंत पिता बलवंत चैहान निवासी माछलिया, विकास पिता कैलाश व आदित्य पिता कैलाश चैहान निवासी खारकुंआ, राहुल पिता भेरुसिंह चैहान निवासी माछलिया फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। 



नानपुर थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव
शनिवार की सुबह मामले ने तूल पकड़ा युवकों के साथ पुलिस की बर्बरता की शिकायत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल विधायक मुकेश पटेल तक पहुंची। सबसे पहले जिला अध्यक्ष पटेल थाने पर पहुंचे। कुछ ही देर में सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने थाना घेर लिया। मामले ने तुल पकड़ा तो एसपी विपुल श्रीवास्तव को नानपुर आना पड़ा। हालाकि एसपी श्रीवास्तव ने एसडीओपी आरसी भाकर को शनिवार सुबह से ही नानपुर थाने पर भेज दिया था। थाना प्रभारी के कक्ष में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पटेल ने पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार युवकों के साथ की गई जमकर मारपीट पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और लाकअप मेसे युवकों का हाल जानने के लिए एसडीओपी भाकर से निवेदन किया।

एसडीओपी भाकर ने लाकअप मे बंद मारपीट में घायल पांचो युवकों को बुलवाया और उनके कथन लिए। इसके पश्चात मेडीकल के लिए आलीराजपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया। इसी दौरान विधायक मुकेश पटेल भी थाने पर पहुंचे और पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया। दोनो नेताओं ने एसपी श्रीवास्तव से थाना प्रभारी सहित 3 पुलिस कर्मीयों को तुरंत निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर करने की मांग की। जिस पर एसपी ने तुरंत एसडीओपी भाकर को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान नानपुर थाने पर बड़ी संख्या में ग्राम खारकुआ, माछलिया खरपई के ग्रामीण और घायल युवकों के परिजन पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया।

घायल युवको को उपचार के बाद करना पड़ा भर्ती
एसपी के निर्देश पर सभी घायल युवकों को मेडिकल चेकअप के लिए जिला अस्पताल आलीराजपुर लाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने पाचों घायल युवकों का मेडिकल चेकअप किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरो से बाहर है लेकिन दो घायलो को जख्म एवं हडडी में चौंट आने से उनकी हालत थोड़ी गंभीर है। चूकी मामला पुलिस के द्वारा मारपीट का था इसलिए चिकित्सकों ने पांचो घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घायलों के साथ अस्पताल पहुंचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक मुकेश पटेल, कार्य वाहक अध्यक्ष ओम राठौर अन्य कांग्रेस नेताओं ने घायलों के उपचार के दौरान करीब 1 घंटे तक अस्पताल में ही मौजूद रहे जिसके चलते अस्पताल में गहमा गहमी का माहौल बना रहा।



पुलिस के खिलाफ रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
शनिवार को दोपहर को एसपी ने दोषी थाना प्रभारी 3 पुलिस कर्मीयों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। लेकिन कांग्रेस नेतागण घायलों के परिजन एसपी की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। जिसके चलते शनिवार दोपहर करीब 3.30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में सीनेमा चौराहा से एसपी कार्यालय तक रैली निकाली गई जिसमे पुलिस प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में बहुत आक्रोश देखा गया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। रैली एसपी आफिस पहुंची। जहां ग्रामीणों कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।





क्या है ज्ञापन में
कैलाश पिता वेस्ता निवासी खारकुआं ने शनिवार को एसपी विपुल श्रीवास्तव को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मेरे पुत्रो को पुलिस थाना नानपुर के द्वारा शुक्रवार को गिरफ्तार कर थाने पर लाया गया। जहां पर उनके साथ रात्री 12 बजे से थाना प्रभारी दिनेश चौंगड, आरक्षक विजय, राहुल, मनोहर एवं एक अन्य आरक्षक के द्वारा रातभर लठठ, सरिये,बेल्ट आदि से जमकर मारपीट की गई। जिससे उन्हें चलने में दिक्कते रही है। जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। आवेदन में आरोप लगया गया कि मारपीट करने वाले सभी पुलिसकर्मी शराब के नशे मे थे और बारी बारी से मेरे पुत्रों को साथ मारपीट की गई। जब बच्चों ने उनसे पानी मांगा तो उन्हें पैशाब पिलाने जैसा अमानवीय कृत्य किया गया। जब मे और मेरा परिजन बच्चों से मिलने थाने पर गए तो बच्चों ने पुलिस के द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने पैशाब पिलाने की बात बताई गई। पुलिस ने हमारी शिकायत भी दर्ज नहीं की है। आवेदन में आरोप लगाया गया कि पुलिस की स्काॢपयो वाहन में शराब की बोतले और झूठे बतर्न रखे हुए थे। जिससे स्पष्ट होता है कि पुलिस कर्मीयों ने जमकर शराब का सेवन किया हुआ था। आवेदन के माध्यम से मारपीट करने वाले सभी पुलिस कर्मीयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।दिन भर के चले घटना क्रम के दौरान महिला कांग्रेस नेत्री व जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनार चैहान, कांग्रेस के राहुल परिहार, अनिल श्रीवास्तव, अनिल थेपड़िया, इरफान मंसूरी, राजेंद्र टवली, सिराजुद्दीन भाया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चैहान, बहादुर, राजू भाई खरपई आदि सक्रिय रहे और प्रदर्शन में भाग लिया। 


इनका कहना है-
नानपुर पुलिस ने जो किया है वह आरंभिक जांच में गलत पाया गया है,दोषी पुलिस कर्मीयों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है विभागीय जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।  जनता के द्वारा पुलिस हाय हाय के नारे लगाए गए है आगे ऐसा ना हो इसके लिए हम निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
                                                            विपुल श्रीवास्तव, एसपी आलीराजपुर।