ग्रीन सिटी आलीराजपुर के तहत 51 पौधों का रोपण

पीपल, नीम व बरगद सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए 
सहयोग संस्था के आयोजन में पत्रकार हुए शामिल
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
ग्रीन सिटी आलीराजपुर के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय के वीआईपी मार्ग पर 51 पौधों का रोपण सहयोग संस्था के तत्वाधान में पत्रकारों ने किया। सहयोग संस्था की ओर से सोमवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में नीम, पीपल, बरगद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वीआईपी मार्ग कलेक्टर कार्यालय के सामने लगाए गए। सहयोग संस्था के ग्रीन सिटी आलीराजपुर बनाने का इस वर्षाकाल में यह दूसरा पौधारोपण कार्यक्रम था। इसके पहले गत 24 अगस्त को कलेक्टर डा अभय अरविंद बेडेकर के आतिथ्य में प्रथम चरण में 150 पौधों का रोपण किया गया था। 


संस्था के अध्यक्ष राकेश चौहान व सहयोग गार्डन प्रभारी दीपक दीक्षित ने बताया कि आज के पौधारोपण कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष रघुनंदन कोठारी ने अपनी स्वर्गीय माताजी की स्मृति में 11 पौधो का रोपण कर सहयोग संस्था को 2500 रुपए की राशि भेंट की। कोठारी ने कहा कि पौधारोपण की प्रेरणा उन्हौंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से ली और अपनी मां की स्मृति में पीपल व बरगद के पौधें लगाए जो कि सैकड़ों साल तक जीवित रहकर पर्यावरण को महकाते रहेंगे। सहयोग संस्था के संयोजक आशुतोष पंचोली ने कहा कि आलीराजपुर नगर को ग्रीन सिटी बनाने के संस्था के अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिला प्रशासन व अन्य समाजजन भी सहयोग कर रहे है। जो भी नागरिक अपने स्वर्गीय परिजनों की स्मृति में पौधारोपण करना चाहते है वे सहयोग संस्था पदाधिकारियों व सदस्यों से संपर्क कर सकते है। पौधारोपण कार्यक्रम में मनीष अरोड़ा, फिरोज पठान नानपुर, रुपालसिंह, ढोकलसिंह, कृष्णा जमरा आदि ने भाग लिया। यह जानकारी सहयोग संस्था के मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी।

रामदेव मंदिर के छड़ीदार परिवार के यहां हुआ भजन सत्संग का आयोजन

रामदेव मंदिर के छड़ीदार परिवार के यहां हुआ भजन सत्संग का आयोजन

एवा धूपना धुवांडे वेला आवजें...करके रामा पीर से प्रीत हो जायेगी तेरी जीत...भजन की दी प्रस्तुती 

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादोपक्ष की राधा अष्टमी को रामदेव मन्दिर के छड़ीदार सुनील चौहान के परिवार में भजन कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री नरसिंहानन्द जी बापूजी द्वारा स्थापित स्थानीय रामदेव मन्दिर से जुड़े भक्तो के यहाँ भजनों का आयोजन प्रतिवर्ष होते आ रहा है। यह परम्परा पिछले 60 वर्षाे से अधिक समय से चली आ रही है।



  एकम से भजनों की शुरुआत होकर नवमी तक नो दिन प्रतिदिन भक्तो के यहाँ भजनों का आयोजन होता है, इस दौरान रामदेव मन्दिर के पुजारी व भक्त मन्दिर से बापू नरसिंहानंद के फ़ोटो को भक्तो के घर ले जाकर गादी पर स्थापित करते है, साथ ही रामदेव भगवान के प्रतिमा को भी पाठ पर स्थापित करते है। छडीदार परिवार के सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान व कृष्णा चौहान ने मन्दिर से पधारे सभी भक्तो का स्वागत किया। 


भगवान रामदेव जी व नरसिंहानन्द बापूजी की पूजा अर्चना परिवार के सदस्य मंजुला बेन, कल्पना बेन, सीता बेन, अंजली बेन, पायल बेन, लक्ष्मी बेन, राहुल, राजेश्वरी बेन, मोहिनी बेन, मनवित, रिधान के अलावा राजपूत समाज के अध्यक्ष रिंकेश तंवर, आयुष वाघेला, सतेंद्र चावड़ा, रामचंद्र वाघेला आदि सदस्यों ने की, भजन कीर्तन में रामदेव मंदिर के अलावा, राजपूत समाज के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।


 रामदेव मंदिर के भजन गायको द्वारा मधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई।  पीले प्याला तू रामा पीर का, थारो भरोसे भारी बाबा रामदेव, गुरु तमे मारा अन्तरनायामी ऐवा धुपना धुवाने वेला आवजो, ऐवा आरती करनी ने वेला आवजो जैसे कई भजनों की प्रस्तुति भजन गायकों द्वारा दी गई। उक्त जानकारी छड़ीदार परिवार के सदस्य राकेश चौहान द्वारा दी गई।


जिले में खाद का भारी संकट

खाद वितरण केन्द्र पर किसानों की लगी भीड़ 

जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश ने कलेक्टर को फोन कर बताई समस्या

आशुतोष पंचोली 

आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ 

जिले के प्रमुख कस्बें जैसे जोबट, सोंडवा, बोरी, उमराली, नानपुर, चांदपुर, आम्बुआ एवं वालपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह - जगह पर सोसायटियाँ खुलने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। जिससें क्षेत्र के किसान पिछले तीन दिनों से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।



ग्रामीणों किसानों को खाद नहीं मिलने के कारण   सोसायटियों के बाहर भारी भीड़ देखी जा रही है। किसान सुबह से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उक्त गंभीर समस्याओं की जानकारी जयस जिलाध्यक्ष अरविंद कनेश को परेशान किसानों ने मिलकर अवगत करवाई गईं. अरविन्द कनेश ने तुरंत मौके पर पहुंचकर किसानों से समस्याएं एवं सोसायटी पर लगी भारी भीड़ तथा उनकी स्थिति को देखा और उन्होंने कलेक्टर महोदय को फोन कर  समस्या बताई। कलेक्टर डॉ अभय अरविन्द बेडेकर ने किसानों के हित में समस्याओं दुरस्त करने का आश्वासन दिया है और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई कि किसानों को समय पर खाद मुहैया कराई जाए और व्यवस्था को सुधारते हुए सुचारू रूप से खाद वितरण सुनिश्चित किया करने के निर्देश दिए गये हैं।


     जयस संगठन की पहल से  किसानों को राहत मिलने की थोड़ी उम्मीद जगीं है।

रहस्यमय प्राणी दिखने से ग्रामीणों में फैला भय ! अधिकारी बोले करेंगे जांच

कवछा डूंगरीमाता क्षेत्र में ग्रामीणों को पदचिन्ह भी दिखे हैं

रात को सुना सुना हो रहा अंचल

प्रेम गुप्ता

कट्ठीवाड़ा। आलीराजपुर न्यूज़

क्षेत्र के कवछा ग्राम में ग्रामीणों को रहस्यमय प्राणी के दिखाई देने से वे दहशत में है।शाम होते ही अंचल सुना सुना होने लगता है। अधिकारियों ने इस संबंध में जांच करने की बात कही है। 

गत 28 अक्टूबर से कवछा क्षेत्र के ग्रामीणों को रात्रि में एक रहस्यमय प्राणी दिखाई दिया जिसका  चेहरा जानवर और शरीर इंसानों की तरह था। कवछा के पेट्रोलपंप क्षेत्र में इस विचित्र प्राणी की हलचल अनेक ग्रामीणों ने देखी। ग्रामीणों को देखते ही वह तेजी से गायब हो जाता है। 

डूंगरीमाता स्थित सेवादार को जब वह बड़ी चट्टान पर लेटा हुआ था उसे वह प्राणी दिखाई दिया। देखते ही वह तेजी से विलुप्त हो गया। हवेलिखेड़ा क्षेत्र में भी इस प्राणी के देखे जाने की सूचना है। 



पदचिन्ह देखिए सोशल मीडिया पर किए जा रहे शेयर

इस संबंध में ग्रामीणों को रहस्यमय प्राणी के पदचिन्ह मिले है जो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे है। नाम न बताने की शर्त पर अनेक ग्रामीणों ने बताया कि मनुष्य और जानवर की मिलीजुली आकृति वाला यह प्राणी उन्हें दिखाई दिया और उसे देखते ही उन्होंने वहां से भागना ही ठीक समझा। 

इस संबंध में तहसीलदार सविता राठी ने आलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों के रहस्यमय प्राणी को देखने की घटनाओं के चलते उन्होंने वनविभाग को पत्र लिखकर जांच करने की बात कही है। वनपरिक्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह ने भी मामले को दिखवाने की बात कही है।

*माहेश्वरी महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित

अनिता कोठारी जिला अध्यक्ष व ज्योति कोठारी सचिव नियुक्त

आलीराजपुर न्यूज़।

वर्तमान समय में परिवार समाज व देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की बहुत सशक्त भूमिका है जिस समाज की महिलाएं सक्रिय जागरूक व अग्रणी होकर समाज हित में कार्य करती है वह समाज हमेशा प्रगतिशील रहता है। उक्त विचार माहेश्वरी महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर शुक्रवार को माहेश्वरी समाज भवन में प्रदेश संगठन की संयुक्त मंत्री राजू सोमानी ने व्यक्त किए। इस दौरान माहेश्वरी महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। जिसमें अनिता कोठारी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष उषा थेपड़िया व संगीता माहेश्वरी (खट्टाली) कोषाध्यक्ष आशा सोमानी, संगठन मंत्री पद पर प्रीति मंत्री व सह सचिव जयश्री सोमानी को नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी के चुनाव  की पर्यवेक्षक राजू कुमारी सोमानी व चंद्रकांता सोमानी थी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान माहेश्वरी समाज आलीराजपुर जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सोमानी व अन्य समाज जन भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल व वधू मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

माहेश्वरी महिला मंडल चुनाव की पर्यवेक्षक शकुंतला कोठारी व उषा कोठारी थी।माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रमिला कोठारी, उपाध्यक्ष सुषमा कोठारी, सचिव संगीता सोमानी, कोषाध्यक्ष रेनू कोठारी, संगठन मंत्री अंजना जेथलिया, प्रचार मंत्री कीर्ति परवाल व सह सचिव बबली परवाल को नियुक्त किया गया।



वधू मंडल की कार्यकारिणी

वधू मंडल की कार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक हंसा सोमानी व चंदा नगवाड़िया की उपस्थिति में किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर जागृति सोमानी, उपाध्यक्ष अर्चना अगाल व श्वेता सोमानी, कोषाध्यक्ष पूजा कोठारी, संगठन मंत्री रुचि कोठारी सहकोषाध्यक्ष श्रेया सोमानी, प्रचार मंत्री शगुन कोठारी, संगठन मंत्री निधि थेपड़िया को बनाया गया। 

माहेश्वरी समाज की महिला मंडल की नई कार्यकारिणी में नियुक्त सभी पदाधिकारियों को वरिष्ठ समाज जनों व मातृशक्ति ने बधाई देते हुए  हर्ष व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी माहेश्वरी महिला जिला संगठन की जिला अध्यक्ष अनिता कोठारी ने दी।

मिनी कचरा संग्रह इलैक्ट्रिक रिक्शा खा रही धूल

शासन के रुपयों का दुरूपयोग

आलीराजपुर न्यूज़ के लिए आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।

जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत को बैटरी चलित कचरा संग्रहण रिक्शा दी गई लेकिन इसको चलाने हेतु ना तो किसी को ट्रेनिंग दी गई और ना ही इसका सही इस्तमाल हो रहा जिससे शासन के लाखो रुपयों का दुरूपयोग हो रहा हे।

आम्बुआ जो कि शहरी आबादी वाला कस्बा जिसमें 20 में से 7 वार्ड शहरी क्षेत्र में आते है जिन वार्डों में साफ सफाई का कार्य सफाई कर्मियों से कराया जाता है अभी वह हाथ ठेला तिपहिया वाहन से कचरा एकत्र कर कस्बे से बाहर फेंकते हैं। कुछ माह पहले पंचायत को एक तिपहिया बैटरी चलित ई-रिक्शा कचरा संग्रहण वाहन मिली है वाहन छोटा होने के कारण  सूखा गीला कचरा किसी होटल या तीन चार घरों से भरा जाता है तो वह पूरा भर सकता है इसके साथ-साथ आम्बुआ की वसाहट उतार-चढ़ाव वाली होने के कारण अधिक वजन लेकर इसका चलना मुश्किल नजर आ रहा है इधर अभी तक इसे चलाने वाला प्रशिक्षित वाहन नहीं चालक नहीं होने से इसे एक तरफ स्वास्थ्य विभाग के सामने एल्बम के पास रख दिया गया है जहां यह धूल खा रहा है लोगों का कहना है कि यदि यह कुछ दिन ऐसे ही पड़ा रहा तो कहीं स्वयं भी कचरे भंगार में तब्दील न हो जाए ।


क्या कहते है जनप्रतिनिधि

इलैक्ट्रिक रिक्शा छोटा होने के कारण कचरा भर जाने पर  लोड नही लेता है जिसके कारण उसका उपयोग नहीं हो रहा है, आंबूआ में एक बड़े कचरा वाहन की जरुरत है।

 रमेश रावत

 सरपंच ग्राम पंचायत आम्बुआ 

जब इलैक्ट्रिक रिक्शा आंबूआ को दिया गया था तब ही मेरे द्वारा जनपद CEO को कहा गया था की आम्बुआ में बड़े कचरा वाहन की जरुरत है लेकिन उसके बाद भी उनके द्वारा यह इलेक्ट्रिक रिक्शा दिया गया जिसका उपयोग नहीं हो रहा हे।

जुवानसिंग रावत

पूर्व सरपंच आम्बुआ 

स्थानीय पत्रकारों द्वारा इस इलेक्ट्रिक रिक्शा के उपयोग नहीं होने को लेकर कुछ माह पहले भी जनपद CEO से चर्चा की गई थी लेकिन आज तक निराकरण नहीं निकला व शासन के लाखो रुपयों का भंगार बन रहा है।

विकृत तथा अमानक रूप से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज को बेचने वाली नपा के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग

पुलिस थाने पर सैकड़ो जन ने तिरंगे के अपमान करने की साजिश के खिलाफ एफआईआर की मांग की

आशुतोष पंचोली 

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ 

 मप्र की आलीराजपुर  नगरपालिका परिषद द्वारा राष्ट्रिय ध्वज तिरंगे झंडे को विकृत तथा कुरूपित तरीके से निर्मित कर 25 रुपए प्रति झंडे का शुल्क लेकर नगर में वितरित किए जा रहे थे, इन झंडो को राष्ट्रीय ध्वज संहिता अनुसार निर्मित नही किया जाकर अशोक चक्र आड़े तिरछे स्थान पर अंकित किए गए हैं, इस तरह से राष्ट्रीय गौरव तिरंगे झंडे के अपमान की सरेआम साजिश की गई है, वही भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अंतर्गत तिरंगे का इस्तेमाल व्यवसायिक उद्देश्य के लिए किया गया हैं यानी की जैसे तैसे तिरंगा ध्वज निर्मित कर बड़ा मुनाफा कमाने का उद्देश्य था। इस राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने हेतु अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल तथा जनप्रतिनिधि महेश पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक आवेदन पत्र के माध्यम से की है, इस आवेदन में आगे लिखा है की राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई होने से राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तथा करोड़ों करोड़ देशवासियों की पहचान तथा आस्था के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति विश्वास को बरकरार रखा जा सकेगा!


पटेल बंधुओ ने आवेदन पत्र में बताया है की आपके नेतृत्व में भारत 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अमृत महोत्सव  के दौरान भारत के 20 करोड़ घरों में झंडा लहराने का एतिहासिक गौरवशाली लक्ष्य रखा गया है.

हम जनप्रतिनिधियों द्वारा नपा कार्यालय अलीराजपुर जाकर विकृत तरीके से निर्मित झंडे वितरण को रोकने का प्रत्यक्ष विरोध अन्य राष्ट्रवादी साथियों के साथ किया था, नपा कार्यालय में बताया गया की जिला प्रशासन अलीराजपुर ने 3000 राष्ट्रीय ध्वज विकृत हालात में नपा कार्यालय को 75000 रुपए में दिए है, जिन्हे नगरवासियो को बेचकर वसूला जा रहा है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन में बताया गया है कि 

माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी आपने सभी देशवासियों से अपील की है कि भारतीय ध्वज के सम्मान में 13 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान अपने-अपने घरों में भारतीय झंडा फहराएं. इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापारी वर्ग से भी अपने क्षेत्र और कार्यालय में झंडा फहराने की अपील की गई है. आपकी अपील पर अनुमान है कि करीब 20 करोड़ स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. जबकि आलीराजपुर नगर में करीब 3000 जगह पर अमानक स्तर के, राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने वाले मापदंड अनुसार निर्मित है को वितरित कर हजारों नगरवासियों से भी अपमानित कराने की देशद्रोही साजिश रची जा रही थी, इसके खिलाफ सीबीआई जांच की जाए की इसके पीछे कौन कौन सी शक्तियां है और देशद्रोह की सामूहिक साजिश क्यों रची गई थी। इस खतरनाक खेल के आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच की जाकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग है।

राष्ट्रीय ध्वज के सामूहिक अपमान की साजिश करने वाले तत्वों के खिलाफ एक आवेदन, शपथ पत्र तथा बयान को शामिल करते हुए, नपा कार्यालय द्वारा बेचे जा रहे विकृत तिरंगा ध्वज तथा एसडी एम द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का विडियो पुलिस थाना प्रभारी श्री तरोले को जननेता महेश पटेल तथा अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधि साथियों ने कड़ी कानूनी कार्रवाई हेतु दिया है।

शिव की आलोकिक यात्रा में हर कोई शिवमय हुआ

नानपुर में निकला ऐतिहासिक शिव डोला 

आलीराजपुर न्यूज के लिए नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।

आल्हा गीत स्वरों में, पुष्पों में, मधुर संगीत में, शिव के तांडव में, काली के रूप में, कान्हा के प्रेम में, ढोल.ताशे में, मधुर संगीत में, नृत्य में लीलाओं में ये  शिव की गंगा ग्राम नानपुर के हर घर से गलियों तक शिव की आराधना में चला।  शिव के गुंजायमान नारे लगे ,अद्भुत ,अकल्पनीय, आश्चर्य करते करतब  और विविध कार्यक्रमों के साथ शिव डोला अपने आलोकिक स्वरूप , वैभव व आस्था के साथ निकला।


शिव डोला समिति नानपुर  के आग्रह और प्रयास ने पूरे ग्राम  व आस पास के भक्तों को शिवमय कर दिया । श्रावण के अंतिम सोमवार को संपन्न इस आयोजन में बच्चे.बूढे,  माता.बहने साक्षात शिव की लीला में नजर आए।नानपुर  में एक परिकल्पना युवाओं की शिव डोला समिति ने रची एपारंपरिक तरीके से वर्षों बाद से प्रति सोमवार निकलने वाले शिव डोला को पुनः युवा पीढ़ी ने अपने दायित्वोंए संकल्प और समर्पण से एक इतिहास के रूप में पुनः स्थापित करने का निर्णय लिया और परिवर्तित रूप में ऐतिहासिक कर दिया। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को निकलने वाले आनन्दित और ईश्वरीय  उपहार से परिपूर्ण एक आदर्श रचना ग्राम में स्थापित करी जो अद्वितीय रही ।




जहां माताएं बहने बड़े.बच्चे संगठन संस्था समाज साथी मित्र और वह सब जो शिव के प्रेमी रहे हैं उन्होंने एक साथ एक अलौकिक रचना का निर्माण किया और इस शिव यात्रा दर्शन को भव्य.दिव्य रूप देकर के इतिहास में बदल डाला। इंदौर,सागर के कलाकारों के साथ पूरा क्षेत्र झूमा। पिछले 2 सप्ताह से लगातार युवाओं ने इस शिव डोला के लिए रात दिन अपनी मेहनत के साथ अपना समर्पण, अपना त्याग, अपना सहयोग,अपना मन, अपना तन दिया और देशभर के विभिन्न राज्यों से ढोल ताशे झांकी के साथ साथ में नाट्य मंच, जयकारा, फुल वर्षाएअखाड़ाए प्रसिद्ध नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति ने इतिहास रचा।


ग्राम के हर चौराहे पर अचंभित करने वाली प्रस्तुति व स्वागत नृत्य और स्वांग ने लोगों को अचंभित,आश्चर्य में कर दिया। जगह.जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की, लोग झूम उठे , नाच उठे ।शिव की  एक लीला को देखने के लिए अनेक जगहों पर माताओं बहनों ने जहां डोले की आरती की पूजन किया और साथ साथ स्वागत किया ।इसके अतिरिक्त पूरी नानपुर की जनता ने हर जगह इस मनमोहक शिव यात्रा का दिल से स्वागत करा , अभिनंदन करा और भगवान शंकर को अपने प्रिय श्रावण माह में पूरे मनोयोग से यात्रा का अभिवादन किया।अंत मे नीलकंठेश्वर  महादेव मंदिर पर  पूजाएआराधना व आरती.प्रसादी के साथ सभी की खुशहाली, समृद्धि की प्रार्थना कर समापन किया ।पुलिस थाना नानपुर की पूरी टीम ने व्यवस्था का दायित्व बखूबी निभाया ।शिव डोला समिति ने सभी सहभागी जनों के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही  सभी कलाकारों का अभिनन्दन किया ।

ग्राम में लगातार चोरियों की वारदात बढ़ रही है इस और स्थानीय पुलिस प्रशासन निष्क्रिय है’

जनता में असंतोष व्याप्त होकर भय का वातावरण है’

आलीराजपुर न्यूज़ के लिए बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट ।

ग्राम में लगातार चोरियों  की वारदात बढ़ रही है  इस और स्थानीय पुलिस प्रशासन निष्क्रिय है। जनता में असंतोष व्याप्त होकर भय का वातावरण हैए शनिवार को रात्रि को हथनी नदी के समीप तुलसीराम पिता भूरिया प्रजापत के यहां से चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एवं पीछे से दीवार खोद कर बिजली की मोटर एवं वाहन धोने की मशीन मोटरसाइकिल के लगभग 25 टायर एवं अन्य सामग्री ले गए।


  शनिवार की रात्रि में ग्राम बड़ी खट्टाली के इस्माईल खत्री के यहां से बकरिया मुर्गियां वन सामग्री खोद कर ले गए। ग्रामीणों के अनुसार रात्रि में पर्याप्त गस्त नहीं होने  की भी चर्चा जोरों पर है।  ग्राम बड़ी खट्टाली मैं गणपत लाल राठौड़ के यहां से 3 माह पूर्व एक बहुत बड़ी वारदात हुई थी जिसका आज तक कोई खुलासा नहीं हुआ  इसी दिन ग्राम के डॉक्टर राजेश बंगाली के यहां भी वारदात हुई थी उक्त वारदात में अभीतक खुलासा नही हुवा है। साथ ही पूर्व दिनों में ग्राम के पान व्यवसाय  विकास  राठौड़ के यहां से तेल के डिब्बे वन्य किराना सामग्री चोरी हुई जिसका भी आज तक कोई खुलासा नहीं हुवा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार गांव में चोरियों हो रही है लेकिन इस और पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। पंचायत बड़ी खट्टाली के सरपंच चैनसिंह डावर अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने और ग्रामीणों ने चेतावनी दी हैए कि यदि शीघ्र ही चोरियों का खुलासा नहीं हुआ तो पूरा गांव बंद किया जावेगा।



 एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया कि थाना प्रभारी नानपुर एवं चौकी प्रभारी बड़ी खट्टाली को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए


  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सेंगर ने भ्रमण कर हथनी नदी के समीप जो कि पुलिस थाना नानपुर में  एरिया लगता है। वहां का निरीक्षण किया एवं शीघ्र ही वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया।



 जिला पुलिस अधीक्षक से इस प्रतिनिधि ने  दूरभाष पर चर्चा कर ग्राम में हो रही वारदातों पर सविस्तार अवगत कराएं जिला पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन ग्रामीणों के सहयोग से शीघ्र ही हो रही वारदातों पर अंकुश लगाएगा एवं हो रही चोरियों पर तत्काल कार्यवाही की जावेगी।

जिले के आदिवासी छात्र से इंदौर में मारपीट

विधायक  पटेल ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।!

विधायक मुकेश पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी अनुसार अलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के निवासी श्री पंकज गाडरिया जो कि इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में नजीम खान के मकान में किराये से डेढ़ साल से रह रहा था। दिनांक  09.07.2022 को मकान मालीक नजीम खान ने पंकज को बकरा खरीदने के बहाने पड़ोसी आदिल खान दोनो दो पहिया गाड़ी पर बैठाकर किसी के घर ले गये जहा पर पहले से दो लोग और थे वहा पर नजीम, आदिल और उनके दौनो साथियों ने पंकज को बंद कमरे में बहुत बुरा पीटा गया और उसका मोबाईल व एटीएम भी छीन लिया गया। साथ ही पंकज के साथ बहुत बुरा बरताव भी किया गया है। 




पटेल ने यह भी कहा कि इस प्रकार प्रदेष में आदिवासियों पर निरंतर अत्याचार बढ़ते जा रहें है जिसे रोकने में भाजपा सरकार नाकाम है। विधायक पटेल ने मांग की है कि पंकज गाडरिया के साथ मारपीट व जान से मारने का प्रसास करने वालो पर हत्या, अपहरण, लूट और रासूका का केष लगाते हुए उनके मकानो पर तत्काल बुल्डोजर चलाये जाने की कार्यवाही करे।


संलग्न:- पत्र की प्रति एवं मारपीट के फोटो।

जोबट में नए एसडीओपी ने संभाला कार्यभार

जोबट के नए एसडीओपी नीरज नामदेव से लोगो को उम्मीदें

अलीराजपुर न्यूज़।

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

कई ऐसे पुलिस अधिकारी है जिनको अपनी ईमानदार कार्यशैली के चलते जनता का भरपूर प्यार मिला है, इन्हीं में से एक पुलिस अधिकारी नीरज नामदेव भी है। इनकी पोस्टिंग जोबट के नए एसडीओपी के रूप मे हुई हैं। सीधी से जोबट पहुँचकर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व नामदेव सीधी जिले में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थेण् जोबट को डायरेक्ट डीएसपी के रूप में पूर्व में अमृतलाल मीणा और ज्योति ठाकुर मिले थे‌। अब कई वर्षों के बाद जोबट को फिर डायरेक्ट डीएसपी के रूप में नीरज नामदेव मिले हैं। सीधी से स्थानांतरण होकर अब पुलिस विभाग द्वारा उन्हें जोबट एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग के लोगों में उनकी छवि एक तेजतर्रार युवा अधिकारी की मानी जाती हैं। डीएसपी नामदेव ‌ मुलतरू जबलपुर के निवासी हैं। वर्ष 2017 में पीएससी से चयनित होकर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी बने।



मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट अनुभाग को डीएसपी नीरज नामदेव के रूप में एक अच्छा पुलिस अधिकारी मिला हैं। जो अपने विशेष कार्यशैली को लेकर इन दिनों पहचाने जाते हैं


एसडीओपी नीरज नामदेव ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर जोर देना अपनी प्राथमिकता बताया है।जोबट एसडीओपी का कार्यभार संभालने के बाद अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों से परिचय लेकर जोबट अनुभाग की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेकर क्षेत्र का भ्रमण भी किया।

एसडीओपी जोबट नीरज नामदेव के पदभार ग्रहण करने के बाद स्वागत और शुभकामनाएं देने कई लोग एसडीओपी कार्यलय पहुंचे।



कौन है डीएसपी नीरज नामदेव


मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2012 में आयोजित राज्य सेवा परीक्षा के लिए नीरज नामदेव का चयन उपपुलिस अधीक्षक डीएसपी के पद पर हुआ था। इसके पूर्व नीरज का चयन पटवारीए हॉस्टल अधीक्षकएचार्ज मैन आर्मी बेस वर्कशॉप आगरा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सिवनी आदि जगह भी चयन हुआ था लेकिन नीरज नामदेव का सपना पुलिस सेवा में जाकर पुलिस की छवि सुधारना और जनता की सेवा करना था। इसके लिए वह लगातार परीक्षा की तैयारी में जुटे रहें आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। और 2017 में डीएसपी के पद पर चयन हुआ।


कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में भी दिया योगदान


डीएसपी व वर्तमान जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव ने लगभग 4 वर्ष तक पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दी है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 से 2010 तक मध्यप्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक चैनल के लिए जबलपुर जोन में पत्रकारिता करते थे।



फोटो 1 डीएसपी नीरज नामदेव


शिवराज के मध्यप्रदेश से गांधी के गुजरात मे जा रही अवैध शराब

आबकारी विभाग के संरक्षण मे चल रहा आलीराजपुर जिले मे अवैध शराब का कारोबार -भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया,

 जिले  मे भील सेना के  11 लोगो की टोली करेगी अवैध शराब परिवहन पर निगरानी, शराब की गाडीया पकडकर करेगे पुलिस के हवाले 

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

जिले मे अवैध शराब का कारोबार जोरो से चल रहा है । शराब माफियाओ के द्वारा सीमा से लगे गूजरात राज्य तक अवेध शराब की सप्लाई की जा रही है । लेकिन जिले का आबकारी विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है उक्त आरोप भील सेना सगंठन के सुप्रीमो शंकर बामनिया प्रदेश अध्यक्ष रमेश बधेल ओर भील सेना सगठन के जिला अध्यक्ष चतरसिह मण्डलोई ने एक प्रेस वार्ता मे लगाये । भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया ने कहा के आलीराजपुर जिला पिछले चार पाच महिनो से अपराधो मे नंबर वन पर जा पहुचा है जिले मे आए दिन कोई ना कोई अपराध घटीत हो रहे मर्डर लूट चोरी अवैध शराब की सप्लाई जैसे कई घटनाए जिले मे सचालित हो रही है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रहा है जिले मे पुलिस कप्तान तो सही तरीके से अपराधो मे लिप्त आरोपीयो को पकड कर अपना काम अच्छे तरीके से कर रहे है मगर जिले का प्रशासनिक अमला  अवैध कारोबारीयो पर मेहरबान है ।।


 जिसके कारण जिले मे अवैध शराब माफियाओ का एक तरफा राज चल रहा है जिले मे जब से आबकारी अधीकारी ब्रजेश कोरी साहब की पदस्थापना हुइ है तब से आज तक जिले मे एक भी बडी कार्यवाही शराब माफियाओ पर नही की जबकी आलीराजपुर पुलिस ने पिछले दिनो लाखो की अवैध शराब सोरवा आजादनगर से पकडी क्या कारण है की आबकारी विभाग का काम पुलिस को करना पड रहा हे  ।  इसका एक कारण है आबकारी विभाग ओर शराब माफिया की साठगाठ दोनो की मिलीभगत से शिवराज सिह चोहान के इस मध्यप्रदेश से गांधी के गूजरात तक अवैध शराब पहुचाई जा रही हे जिसका ताजा उदाहरण है दो दिन पहले गुजरात के दाहोद से 10 गाडी अवैध शराब से भरी गुजरात पुलिस ने पकडी जिसमे इदोर के एक बडे शराब माफिया का नाम सामने आया है ओर पास के ही मध्यप्रदेश की सीमा से जूडे शराब दूकानो का नाम सामने आया है । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है के किस तरह आलीराजपुर जिले को अवेध शराब की दलदल मे धकेला जा रहा है । आज जिले मे घर घर शराब की दुकाने चल रही है कितने ही लोग नकली शराब पीकर मर रहे है आज जो शराब बिक रही है वो कही ना कही नकली ओर जहरीली हो सकती है क्योकी अभी कूछ महीने पहले जिले के आजादनगर मे नकली शराब बनाने की फेक्टी को पकडा था जहा से भारी मात्रा मे शराब बनाने का केमिकल ओर बाटल मिली थी आज भी कई शराब बनाने के कारखाने चल रहे है ।


 लेकिन अब भील सेना सगंठन आलीराजपुर जिले मे अब अवैध शराब माफियाओ के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है आने वाले दिनो मे शादी का सीजन आने वाला है जिसमे भारी मात्रा अवैध शराब का कारोबार चलेगा भील सेना सगठन का एक एक कार्यकर्ता अवैध शराब पर निगरानी रखेगा 11सद्स्यो की टीम हर गाडीयो पर निगरानी रखेगी ओर जहा भी अवैध शराब की गाडी दिखी उसको पकडकर पुलिस के हवाले करेंगे चाहे आजादनगर हो जोबट नानपूर आलीराजपुर छकतला चांदपुर उदयगढ सभी जगह हमारे लोग अवैध शराब के परिवहन पर नजर रखेगे ओर आने वाले दिनो मे शराब दूकानो पर जाकर धरना भी देंगे ।!

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल के कांग्रेस से निष्कासन के मायने

कांग्रेस संगठन में महेश पटेल जैसी शख्सियत का स्थान लेने वाला कोई नहीं है, देर सवेर पार्टी को वापस लेना पड़ेगा 

बिना स्पष्टीकरण के निष्कासन की एकतरफा कार्रवाई से कांग्रेस में नाराजगी 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल को शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने 6 साल से निष्कासित करने के आदेश मीडिया को जारी किए। हालांकि गुरुवार को जोबट के भगोरिया हाट में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के वाहनों के काफिले पर पथराव की घटना हुई और महेश पटेल के ग्राम बोरखड़ के एक युवक के कथित अपहरण का आरोप भी भूरिया परिवार पर लगा। मामला जोबट थाने तक एफआईआर की स्थिती तक जा पहंुचा। रात बीती सुबह हुई तो दिन चढ़ते ही भोपाल से कांग्रेस के दबंग नेता महेश पटेल के कांग्रेस से छह साल के निष्कासन की खबर सोशल मीडिया से लेकर तमाम राजनीतिक प्लेटफार्मो पर जमकर वायरल हुई। वैसे प्रदेश कांग्रेस संगठन ने बिना स्पष्टीकरण के निष्कासन की एकतरफा कार्रवाई की है इससे पूरे जिले के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गई है। देर सवेर यदि कांग्रेस प्रदेश संगठन ने अपना निर्णय नहीं बदला तो कांग्रेस को आने वाले दिनों में कई प्रकार की चुनौतियों से जूझना पड़ेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताआंें का कहना है कि महेश पटेल के कांग्रेस से निष्कासन की एकतरफा कार्रवाई प्रदेश संगठन ने की है उन्हें उनकी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया हैं। सूत्र बताते है कि घटना के दौरान तो महेश पटेल मौके पर थे ही नहीं। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश कांग्रेस संगठन ने यह निर्णय भूरिया जी के दबाव में आकर लिया है जो कि एकतरफा कार्रवाई के रुप में पूरे जिले में देखा जा रहा है। 




हालांकि अपने निष्कासन की सूचना के बाद के 8 घंटे तक महेश पटेल जी का कोई अधिकृत बयान मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया स्वरुप नहीं आया है। जिले की कांग्रेस की राजनीति के इतिहास में संभवतया यह पहली बार ऐसा मामला हुआ है कि पटेल परिवार की राजनीतिक ताकत को इस ढंग से कम करने का काम कांग्रेस प्रदेश संगठन व झाबुआ-आलीराजपुर की कांग्रेस राजनीति में अपना प्रभाव व दखल रखने वाले कांतिलालजी भूरिया ने करवाया हो। आज से 18 साल पूर्व 2004 तक आलीराजपुर क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति के एकमात्र चमकते धूमकेतु स्वर्गीय वेस्ताजी पटेल थे जो कि महेश पटेल व अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के पिता थे। महेश पटेल के कांग्रेस से निष्कासन के कई मायने है किंतु आलीराजपुर जिले की कांग्रेस राजनीति में  महेश पटेल जैसी शख्सियत का स्थान लेने वाले कोई दूसरा नेता तो फिलहाल कांग्रेस के पास नहीं है और ऐसा नेता मिलने में कांग्रेस को लंबा वक्त लगेगा। जिले की कांग्रेस राजनीति के अन्य सामान्य वर्ग के नेताओं का कहना है कि फिलहाल महेश पटेल की जो पोजीशन व आभा मंडल जिले की राजनीति में है उस स्तर का कोई अन्य नेता कांग्रेस पार्टी में कही दिखाई देता नहीं है। अपने राजनीतिक जीवन में आलीराजपुर मंडी अध्यक्ष, अविभाजित झाबुआ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जैसे पदों से आलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद तक पहुंचने वाले महेश पटेल ने आलीराजपुर जिले में कांग्रेस संगठन को जीवित रखने में अपना जो योगदान दिया है वह कार्य अन्य कोई नेता नहीं कर सकता हैं। कहते है कि राजनीति में कोई मित्र व शत्रु नहीं होता है इसके बावजूद भी 2003 से लेकर 2021 तक अपने राजनीतिक जीवन में तीन चुनाव लड़ना और दो चुनावों में तो जीत के करीब पहंुच कर पराजय देखना और अपनी पत्नि के एक विधानसभा चुनाव की हार सहन करना यह अदम्य साहस राजनीति में हर किसी के पास नहीं होता। ऐसा उदाहरण प्रदेश में अन्य किसी नेता में शायद ही देखने को मिले। महेश पटेल गिर कर खड़े होने वाली शख्सियत है ऐसा पूरे जिले की राजनीति के जानकार लोग कहते है। राजनीति के जानकार वरिष्ठ पत्रकार व जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष रघु कोठारी का कहना है कि कांग्रेस संगठन ने महेश पटेल को कांग्रेस से निष्कासित कर स्वयं अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी हैं। कांग्रेस ने जो भी निर्णय लिया है वह एक अलग बात है लेकिन पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल को छह साल के लिए निष्कासित करना भी कांग्रेस को इस जिले में महंगा पड़ सकता है जहां एक ओर भूरिया समझ रहे है कि महेश पटेल के राजनीतिक जीवन को समाप्त कर दूंगा वहीं दूसरी ओर भूरिया को भी लोकसभा चुनाव एवं जोबट विधानसभा चुनाव में निजी रुप से भारी नुकसान हो सकता है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भी भुगतना पड़ेगा और कांग्रेस का मजबूत गढ़ हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। 

कांग्रेस की राजनीति का भगवान ही मालिक 

राजनीति में गुटबाजी, आपसी खींचतान व आरोप प्रत्यारोप होना सामान्य बात है खासकर कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में तो यह कोई नई बात नहीं है। हाल ही के पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भी पंजाब जैसे राज्य में कांग्रेस की करारी हार में गुटबाजी व नेतृत्व की कमजोरी का असर दिखाई दिया है ऐसी स्थिती में कांग्रेस के निष्ठावान व कांग्रेस की जड़ों को मजबूती से टिकाए रखने वाले नेताओं को कांग्रेस प्रदेश संगठन निष्कासित करता है तो जिले में कांग्रेस की राजनीति का अब भगवान ही मालिक है। जोबट विधानसभा उपचुनाव मात्र 6 हजार मतों  से हारने के बाद महेश पटेल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया और आज कांग्रेस से ही निष्कासित कर दिया गया। 


  जिले में कांग्रेस के सामने चुनौती देने वाले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान 

पिछले 5 माह से जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद ही रिक्त चल रहा हैं। ऐसी स्थिती में आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव, स्थानीय निकायों के चुनावों में पार्टी का खैवनहार कौन होगा यह भी कांग्रेस प्रदेश संगठन व नेतृत्व को सोचना पड़ेगा अन्यथा जिले में अभी जिस ढंग से भाजपा जिस ताकत व सक्रियता से अपना काम कर रही है तो उसे  कांग्रेस के सक्षम नेतृत्व हीन संगठन से राजनीतिक चुनौती कैसे मिलेगी? भाजपा संगठन ने अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान जैसे आंेजस्वी उर्जावान युवा को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पद पर सुशोभित कर दिया है एक ओर भाजपा के संगठन व राजनीति में अलीराजपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष  जैसा बड़ा पद दिया गया है वहीं कांग्रेस नेतृत्व अपने जमीनी पकड़ वाले नेताओं को निष्कासित कर अपनी ही जड़े कमजोर करने में लगा हुआ है। ।




महायोगी वाहिनी की जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा

 हिमांशु चन्देल ओर अर्पित जैन बने महामंत्री

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

महायोगी वाहिनी संस्था के जिलाध्यक्ष गिरिराज मोदी ने संस्था की जिला कार्यकारिणी की घोषणा शुक्रवार को कर दी हैं। जिला कार्यकारिणी में 2 महामंत्री सहित 4 उपाध्यक्ष ओर 4 मंत्री के अलावा अन्य दायित्व सौपे गए है। यह घोषणा संस्था के मुख्य संस्थापक कविता भारद्वाज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजक तिलक जोशी की सहमति से की गई हैं। 



घोषित कार्यकारणी में हिमांशु चन्देल आलीराजपुर ओर अर्पित जैन जोबट को जिला महामंत्री बनाया गया हैं वही गोलू राठौड़ नानपुर,रितेश राठौड़ आलीराजपुर,जयेश मालानी खट्टाली ओर कालू मंडलोई को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही मेहुल जैन आलीराजपुर,अमित गुप्ता आलीराजपुर,जागरसिंह चौहान सोरवा और रोहित राठौड़ आलीराजपुर को जिला मंत्री बनाया गया हैं। जिला मीडिया प्रभारी संजय गेहलोत माली को बनाया गया। संस्था के जिलाध्यक्ष गिरिराज मोदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई देते हुए बताया कि महायोगी वाहिनी संस्था का उद्देश्य धार्मिकए सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों एवं समाज ओर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में संस्था द्वारा कार्य किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के जिला मीडिया प्रभारी संजय गेहलोत माली ने दी हैं।

’जोबट से नानपुर मार्ग पर ग्राम मोही में रोड की हालत बेहद ख़राब’

वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के झगड़े में  आम नागरिक परेशान’

आलीराजपुर न्यूज़।

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।

यहाँ से दो किलो मीटर की दूरी पर स्थित जोबट नानपुर मार्ग पर ग्राम मोही में पलासदा से मोही तक लगभग 2 किलो मीटर का रोड वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के आपसी विवाद के कारण नही बन रहा है। जिसका ख़ामियाज़ा क्षेत्र की जनता को वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।  रोड निर्माण जोबट से नानपुर मार्ग की स्वीकृति 67 करोड़ रुपए की मध्यप्रदेश शाशन द्वारा एम पी आर डी सी के माध्यम से स्वीकृत हुई थी। उक्त कार्य माह मार्च 2022 तक सम्बंधित ठेकेदार को पूर्ण करना हैए सम्बंधित रोड निर्माण के ठेकेदार द्वारा लगभग 20 किलो मीटर रोड का कार्य एवं पुल पुलिया बना दिए हैए मात्र दो किलो मीटर का रोड बचा है।गत दिनो क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने भी उक्त रोड का अवलोकन किया था।


श्रीमती रावत ने इस सम्बंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई से भेंट कर उक्त महत्वपूर्ण समस्या से अवगत कराया स्थानीय ग्राम पंचायत बडी खट्टाली के जागरुक जनप्रतिनिधि रमेश मेहता ने क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुलोचना रावत से पहल की की लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के आपसी विवाद के कारण उक्त रोड नही बन रहा है। जबकी जोबट से नानपुर मार्ग पर लम्बे समय से वाहनो का आवागमन इसी मार्ग से हो रहा है।  क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रावत ने बताया की वे शीघ्र ही ज़िला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से भेंट कर जोबट नानपुर मार्ग पर ग्राम मोही में आ रही रोड निर्माण की बाधाओं के सम्बंध में चर्चा करेगी।  एवं ज़िला कलेक्टर से पहल करेगी की लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग की सयूँकत बेठक कर उक्त महत्वपूर्ण समस्या का त्वरित निराकरण करेए श्रीमती रावत ने बताया की  ज़िला कलेक्टर एवं वन विभाग लोक निर्माण विभाग के ज़िला अधिकारियों को ग्राम मोही रोड स्थल पर बुलवाकर मोआयना करवाया जावेगाए एवं अतिशीघ्र उक्त महत्वपूर्ण समस्या का त्वरित निराकरण किया जावेगा। श्रीमती रावत ने बताया की मुझे क्षेत्र के भ्रमण के दोरान क्षेत्रवासियो ने उक्त रोड से आ रही विभिन्न कठिनाइयों से अवगत कराया हैए मेने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को उक्त महत्वपूर्ण समस्या से भोपाल में अवगत कराया हैए एवं त्वरित निराकरण की पहल की है।


त्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्र


ग्राम मोही में रोड निर्माण की भूमि वन विभाग की है वन विभाग द्वारा रोड निर्माण हेतू सम्बंधित भूमि का प्रस्ताव शाशन को प्रेषित किया है स्वीकृति आने के बाद भूमि हस्तांतरण की जावेगी उसके बाद ही कार्य प्रारम्भ होगा

त्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्र


एम एस चौहान एस डी ओ वन विभाग  जोबट

त्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्र



जोबट नानपुर मार्ग पर ग्राम मोही में 20 फ़िट पर पूर्व में रोड बना हुआ है जिसपर आवागमन के साधन चल रहे है जो लोक निर्माण विभाग का मार्ग है वर्तमान में रोड निर्माण 35 फ़िट पर बनेगा जिसमें कुछ ज़मीन वन विभाग की है हमारे विभाग का प्रयास है की दोनो विभागों में स्वीकृति के बाद शीघ्र ही रोड निर्माण एम पी आर डी सी द्वारा करवाया जावेगा रोड बन जाने के बाद क्षेत्र वासियो को सुविधा मिलेगी 

त्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्र


विजय पटेल एस डी ओ लोक निर्माण विभाग जोबट

जिले में विकास कार्य में रूचि नहीं ले रहा शासन प्रशासन - विधायक मुकेश पटेल

 आलीराजपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोजगार, सडक सहित अन्य क्षेत्रों में नहीं दिया जा रहा ध्यान, आदिवासी जनता के हितो की अनदेखी करना बंद करे सरकार

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 
आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर में लंबे समय से शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोजगार और सडक सहित अन्य जनहितषी कार्यो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आदिवासी जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। ये बात अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल
विधायक पटेल ने बताया अलीराजपुर जिले के गांवो, कस्बों और नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है। स्वीकृत पदों के मुकाबले डॉक्टर्स और अन्य स्टॉफ की कमी लंबे समय से बनी हुई है। ट्रामा सेंटर का शुभारंभ हुई करीब पांच वर्ष हो चुके है परंतु ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ डाक्टर्स की नियुक्ति अब तक नहीं की गई है। अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञों व उपकरणों के अभाव में मरीजों को महंगे दामों पर प्रदेश के अन्य शहरों या गुजरात के शहरों में उपचार करवाना मजबूरी बना हुआ है।
शिक्षा के मामले में कोई सार्थक प्रयास नहीं
विधायक पटेल ने कहा कि शिक्षा के मामले में भी जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया है। गांवों के स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की कमी बनी हुई है और कई स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना भी पर्याप्त संख्या में नहीं की गई है। जिसके कारण आदिवासी जिले के बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। बच्चों और उनके अभिभावकों को उनके हाल पर छोड दिया गया है।
चिलचिलाती धूप में पानी के लिए संघर्ष करते है लोग
विधायक पटेल ने कहा कि जिले के विभिन्न ग्रामों में ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की बेहद गंभीर स्थिति निर्मित हो जाती है। कई गांवों में लोग दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होते है। कई लोग नदी, नालों कुंओ से जैसे तैसे पानी लेकर अपनी प्यास और दैनिक दिनचर्या के उपयोग के लिए पानी के लिए संघर्ष करते हुए जीवन जीने को मजबूर होते है। परंतु पीएचई विभाग के अधिकारी इस और लापरवाह और उदासीन रूख अपनाते है।
रोजगार के अभाव में पलायन बन गया मजबूरी
विधायक पटेल ने कहा कि जिले में रोजगार का नितांत अभाव है। लोगों के लिए रोजगार के साधन के रूप में न तो जिले में उद्योग विकसित हो पाए और न ही विकास कार्य के रूप में निर्माण कार्य पर्याप्त संख्या में चलाए जा रहे है। जिसके कारण आदिवासी ग्रामीणों को बडी संख्या में मजदूरी के लिए गुजरात की और देखना पडता है। जिले के लोग रोजगार के नाम पर मायूस ही नजर आते है। भाजपा के पिछले 17 साल के शासन में रोजगार के लिए कोई कार्य नहीं किया गया।
सडक और बिजली सुविधा खस्ताहाल
विधायक पटेल ने कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में आज भी आवागमन के लिए सडक नहीं है। दूरदराज के गांवों और पहाडी क्षेत्रों में लोगों को कच्ची पगडंडियों से आवागमन करना पडता है। बिजली की सुविधा से कई गांव आज भी वंचित है। किसानों को सिंचाई के दौरान पर्याप्त बिजली नहीं दी जाती है और अघोषित बिजली कटौती और अपर्याप्त वॉल्टेज के कारण किसानों को संघर्ष करना पडता है।
शासकीय योजनाओं में जारी है मनमानी, नहीं मिलता अधिकांश लोगों को लाभ
विधायक पटेल ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा जिले में शासन की जनकल्याणरी योजनाओं का ढिंढोरा पीटा जाता है। परंतु वास्तविकता में कई योजनाओं का लाभ अधिकांश लोगों को नहीं मिल पाता है। खाद्य विभाग, उद्योग विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग, जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने में मनमानी की जाती है, अधिकांश लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलता है। जिसके कारण भी क्षेत्र से पलायन होता है।
आंदोलन की रणनीति बनाकर सरकार को जगाएंगे
विधायक पटेल ने कहा कि जिले के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रभारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकताओं और आम जनता के साथ मिलकर प्रभावी और चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाएंगे और सरकार को जगाएंगे कि यदि आदिवासी जनता के हितों की अनदेखी की गई तो जनता सडक पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होगी।   

पार्टी संगठन द्वारा दिए गए हर दायित्व को निष्ठा से निभाने का करुंगा प्रयास.नागरसिंह चौहान

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर नागरसिंह चौहान का हुआ भव्य स्वागत

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं व पार्टी संगठन द्वारा जो कार्य कार्यकर्ताओं को दिए जाते हैं वह बहुत सोच समझकर दिए जाते हैए मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिसने 2003 के पूर्व कभी भोपाल नहीं देखा था विधानसभा का टिकट देकर विधायक बनाने का काम किया। संगठन द्वारा हर कार्यकर्ता पर पैनी नजर रखी जाती है कि कार्यकर्ता को दिए कार्य को वह कितनी ईमानदारी से कर रहा है। इसी कारण भाजपा विष्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन कर उभरा है। पार्टी संगठन द्वारा हर कार्यकर्ता को बहुत विष्वास कर जिम्मेदारी सौंपी जाती है और उसी के बल पर जो कार्यकर्ता संगठन की सोच पर खरे उतरते हैं उन्हें संगठन आगे बढ़ाता है।  संगठन द्वारा बड़ा मलहरा, बदनावर और जोबट विधानसभा उपचुनाव में जो जिम्मेदारियां मुझे दी थी वह मैंने सभी कार्यकर्ताओं के बल पर पूरा करने का प्रयास किया। उक्त बात नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने अपने सम्मान समारोह में बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कही। चौहान ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता बड़ा या छोटा नहीं होता है। हम सबकी पहचान भाजपा है और कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी की विचारधारा एवं संगठन मजबूत होता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा कि जिला भाजपा के लिए यह खुषी की बात है कि हमारे पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान को पार्टी संगठन द्वारा मुख्य संगठन में स्थान देकर प्रदेष उपाध्यक्ष बनाया है। हम सभी के द्वारा संगठन स्तर पर जब जब जो जो दिषा निर्देेष प्राप्त हुए हैं वह हमने पूरा करने का प्रयास किया है।  वर्तमान में बूथ स्तर पर चल रही कार्ययोजना मैं भी आलीराजपुर जिला प्रदेष में तीसरे स्थान पर आया हैं यह सब आप जैसे कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव हुआ है। इस दौरान सम्मान समारोह में जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा कि पार्टी द्वारा छोटे से छोटे कार्यकर्ता की पूछ परख रखी जाती है और भाजपा संगठन के मन में आलीराजपुर जिले के लिए बहुत बड़ा स्थान होगा तभी एक छोटे कार्यकर्ता को भी प्रदेष की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। समारोह में प्रदेष कार्यसमिति सदस्य किषोर शाह ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीति व नीति पर खरा उतरता है उस पर संगठन भी अपना ध्यान रखता है। भोपाल में बैठे हुए संगठन के पदाधिकारी को हर कार्यकर्ता की गतिविधीयों का ध्यान रहता हैं इसलिए मैं युवा कार्यकर्ताओं से आव्हान करुंगा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है वे उसे समय पर पूर्ण करने का प्रयास करे। स्वागत समारोह का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने किया व आभार नरिंग मोरी ने माना।




ढोल ढमाके व आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

इसके पूर्व भाजपा कार्यालय पहंुचने पर नवनियुक्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान का पुष्पमाला व साफा बांधकर स्वागत किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की गई। भाजपा कार्यालय पर जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष  सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं जनपद व जिला पंचायत सदस्य व सरपंचगण पहंुचे व उन्हौंने चौहान का उत्साह से स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, जोबट विधायक सुलोचना रावत, पूर्व जनपद अध्यक्ष कठ्ठीवाड़ा भदुभाई पचाया, अजय जायसवाल, जिला महामंत्री नरीन मोरी, मांगीलाल चौहान, नपा अध्यक्ष रितेश डावर, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, जयपालसिंह खरत, मनीष शुक्ला, विजय मालवी, पार्षद माधुसिंह, आनंद, राजू चौहान, भाजयुमो जिला महामंत्री अंकित शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे। स्वागत समारोह के समय बोहरा समाजजन भाजपा कार्यालय पहंुचे व नागरसिंह चौहान का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

राज्यपाल के आने की सूचना के बाद नदी में गंदगी नजर आई अधिकारियों को।

जनता कई सालों से गन्दगी ओर बदबू से त्रस्त 

आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर न्यूज। 

गुरुवार को राज्यपाल मंगू पटेल के आने की खबर से प्रशासन अलर्ट हो गया है।  अचानक नगर परिषद के सीएमओ को बस स्टैंड के पास आजादनगर नदी में गंदगी नजर आई और वर्षो से टूटी पड़ी रैलिंग ओर कचरे से बास मारती नदी को राज्यपाल की नजरों से बचाने के लिए मेट लगा कर पूरी तरह से ढक दिया गया।  इतना ही नही में मेन रोड से आजाद कुटिया मार्ग पर पड़े गड्डो को भी ताबड़ तोड़ भरा गया है।जबकि कई सालों से नगर परिषद सीएमओ  खुद नदी में  कचरा फिकवा कर नदी को दूषित कर रहे है। आलम ये है कि जनता को मारे बदबू के नाक पर रुमाल रख कर बस स्टैंड के करीब वाली नदी से गुजरना पड़ता है ।नगर की सबसे मुख्य कुर्सी पर बैठे प्रभारी सीएमओ को यु तो कभी जनता का दर्द महसूस नही हुआ परंतु  राज्यपाल के आने की सूचना मात्र से नगर के बीच मे पड़े गड्ढे नजर आए और उन्हें ताबड़तोड़  भरवा  दिया गया, जहां कई महीनों से आम जनता हिचकोले खाते गुजर रही थी।


टूटी नदी की रैलिंग

बस स्टैंड के एकदम करीब नदी के पुल की टूटी रैलिंग ओर नदी को मेट लगा कर ढकना बता रहा है कि  जवाबदार अधिकारियों को जनता की कितनी सुध है। जबकि यहाँ से दिन रात   एसडीएम, सीएमओ,  ओर विधायक  गुजरते है। यहां की जनता भी धैर्य साधे बैठी है ओर सुकून महसूस कर रही कि राज्यपाल के आने मात्र से कई महीनों से मुख्य मार्ग पर पड़े गड्ढे  भर गए।नदी की रैलिंग ओर गन्दगी किसी ओर नेता   के आने पर ठीक हो जाएगी। फिलहाल नदी की गन्दगी छुपाने के लिए अधिकारियों ने तोड़ ढूंढ लिया है और नदी को मेट लगा कर ढक दिया है।


आंबुआ ग्राम पंचायत बदहाल, आम जनों को नहीं मिल रही सुविधाएं

ग्राम पंचायत आम्बुआ के खाते में लाखों रुपये होने के बाद भी आमजन को सुविधाएँ नही मिल रही’ 

अलीराजपुर न्यूज़।

आम्बुआ  से गोविंदा  माहेश्वरी की रिपोर्ट

अलीराजपुर जिले की कहने की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत आम्बुआ के खाते में लाखों रुपये पड़े होने के बाद भी आमजन को सुविधाए नही मिल पा रही है जिसके कारण आम्बुआ नगर के लोगो मे आक्रोश है 



 ’सफाई हेतु एक भी व्यवस्थित वाहन नही’ 


कहने को सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लेकिन सफाई व कचरे के संग्रहण हेतु आज तक ग्राम पंचायत में एक वाहन नही आ पाया ए पिछले दिनों एक बैटरी वाहन जरूर आया लेकिन वह रखरखाव के कारण धूल खा रहा है जिसका उपयोग पंचायत नही ले पा रही है ।


मेरे द्वारा कई बार ग्राम पंचायत आम्बुआ में सफाई को लेकर शिकायत की गई लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बनादियाजाता है।

भरत माहेश्वरी व्यवसाई आंबुआ




 ’02 माह पहले हुए भूमिपूजन के बाद भी आज तक निर्माण कार्य शुरू नही हुए’ 


आम्बुआ नगर में नाली व खरंजा निर्माण हेतु 20 नवंबर 2022 को क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सुलोचना रावत ने भूमिपूजन किये थे लेकिन 02 माह बीत जाने के बाद भी उक्त कार्य शुरू नही हो पाए जो जनचर्चा का विषय है ।


नाली निर्माण के भूमि पूजन को हुए 02 माह हो चुके है लेकिन आज तक कार्य शुरू नही हुआ है जिसके कारण आवास के रहवासियों का आपस मे आए दिन पानी की निकासी को लेकर  विवाद होता रहता है 


नवलसिंग चौहान ; स्थानीय रहवासी द्ध



 ’पूरे नगर में रात में अंधेरा रहता है सुनने वाला कोई नही ए आए दिन स्टेट लाइट नही होने से  लोग परेशान होते है’ 


आम्बुआ नगर में लाइनमेन ओर लाइट दोनों की बहुत समस्या है स्टेट लाइट के समय रहते रखरखाव नही होने से स्टेट लाइट बंद हो जाती है जो समय पर न तो ठीक की जाती है और न ही बदली जाती  है जिससे आए दिन कुछ न कुछ घटनाए होती रहती है ।


कितनी ही बार सरपंच ध् सचिव को स्टेट लाइट के लिए बोल चुके है लेकिन आज तक स्टेट लाइट नही लगी ए भगवान भरोसे पंचायत चल रही है 


सुरेश खण्डेलवाल ; स्थानीय रहवासी द्ध


 ’ग्राम पंचायत सचिव ने 28 जनवरी को कार्यभार संभाला’ 


पिछले दिनों अलीराजपुर जिले में स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव के तबादले इधर से उधर हुए जिसमे आम्बुआ ग्राम पंचायत सचिव का भी हुआ लेकिन करीब 01 माह से ऊपर बीत जाने के बाद भी सचिव ने कार्यभार नही संभाला था जिसके कारण पंचायत स्तर के कार्य मे लोगो को बहुत दिक्कते आई व 26 जनवरी जैसा राष्ट्रीय पर्व बिना पंचायत सचिव के हुआ ।




 ’पंचायत के खाते में लगभग 36 लाख रुपये लेकिन सुविधाए ण्ण्ण्ण्ण्ण्’ 


ग्राम पंचायत आम्बुआ के बैंक ऑफ बड़ोदा के खाते में लगभग 36 लाख रुपये पड़े होने के बाद भी सभी निर्माण कार्य अधूरे ए कुछ शुरू ही नही हो पाए व साफ सफाई व लाइट पर कोई ध्यान  ही नही ।


जनपद पंचायत अलीराजपुर ब्म्व् इन सभी मामलों में क्या कहते है 


सफाई हेतु एक बैटरी वाहन आया है उसको चलाने हेतु ट्रेनिंग करवा देते है जिससे समस्या नही आएगी ए नाली निर्माण का स्टीमेट बन गया है में इंजीनियर को बोल देता हूं जल्द से जल्द काम शुरू हो जाएगा ए नईदुनिया द्वारा बताए गए पॉइंट पर लाइट जल्द से जल्द लगवा देता हूं ए वही 


पंचायत के खाते में लाखों रुपये पड़े होने पर बोले की एक बार मे आम्बुआ पंचायत के रुके हुए सारे कार्य दिखवा लेता हूं उसके बाद उन रखे हुए पेसो का कहा उपयोग करना है ये देखते है 


मनीष भंवर ; जनपद पंचायत ब्म्व् अलीराजपुर द्ध




 ’कलेक्टर महोदय से अब उम्मीद’ 


आदरणीय कलेक्टर महोदय को समाचार पत्र के माध्यम से स्थानीय ग्राम पंचायत आम्बुआ के रहवासी निवेदन करते है की ’ग्राम पंचायत से लोगो को सिर्फ ये चाहिए रू. प्रतिदिन  पानी एनाली  सफाई ए रोड की सफाई व स्टेट  लाइट’ 


इसके अलावा ग्राम के लोगो को कुछ नही चाहिए लेकिन आदरणीय कलेक्टर महोदय सब कुछ होते हुए भी ग्राम पंचायत आम्बुआ में इन चीजों का अभाव है।


फ्लोरोसिस नियंत्रण परियोजना के 20 श्रमिकों को नियमित रूप से नहीं मिल रही मजदूरी,

8 लाख 47 हजार रूपए बकाया राशि के लिए श्रमिको ने विधायक पटेल को दिया आवेदन

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
फ्लोसिसिस नियंत्रण परियोजना के 20 श्रमिको को नियमित रूप से मजदूरी नहीं मिलने पर उक्त 20 श्रमिको ने मंगलवार को विधायक मुकेश पटेल को आवेदन सौंपकर मजदूरी दिलवाने और काम से नहीं निकालने की मांग की। जिस पर विधायक पटेल ने मजदूरों द्वारा दिए गए आवेदन को सीएम, कलेक्टर और पीएचई के वरिष्ठ अधिकारियों को भिजवाकर मामले की जांच करवाने और मजदूरों को नियमित मजदूरी दिलवाने की बात कही।


क्या है आवेदन में
सौंपे गए आवेदन में उक्त 20 मजदूरों ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत फ्लोरोसिस नियंत्रण परियोजना 34 ग्रामो की फ्लोराईड प्रभावित समूह जल प्रदाय योजना अलीराजपुर में पिछले 25-30 वर्षो से संचालित है। इस योजना में हम आवेदक 20 लोग वर्ष 2003 से सतत नियमित रूप से कार्य करते आ रहे है और कार्य के बदले हमें नियमित रूप से मानदेय-मजदूरी भी मिलती आ रही है थी। 15-20 वर्षो का कार्यानुभव होने से तकनीकि कार्य भी संपादित करते है। परंतु पिछले दो वर्षो से उक्त 34 गांवो की फ्लोराईड प्रभावित समूह जल प्रदाय योजना का संचालन-क्रियान्वयन निजी क्षेत्र ग्लोबल कन्स्ट्रक्शन एण्ड सप्लायर्स के राजू पिता दिनेश शाह द्वारा किए जाने के बाद हम कुल 20 कुशल श्रमिकों को ठेकेदार द्वारा कार्य के बदले मजदूरी का भुगतान नियमित रूप से नहीं किया जा रहा है। जब भी हम ठेकेदार के पास नियमित रूप से मजदूरी प्राप्त करने के लिए अलीराजपुर में उनके घर जाते है, तो हमें मजदूरी का भुगतान नहीं करते हुए दुर्व्यवहार कर काम से निकालने की धमकी देकर डरा दिया जाता है।
श्रमिको ने बताया कि इस संबंध में हम शेष मजदूरी का भुगतान संबंधित ठेकेदार से करवाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री, सहायक यंत्री व कार्यपालन यंत्री के समक्ष उपस्थित होकर लिखित में आवेदन प्रस्तुत करते है तो संबंधित अधिकारी हमारा आवेदन ही नहीं लेते है और किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं करते है। ठेकेदार के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करते है और हमारी शेष मजदूरी का भुगतान नहीं करवाते है। पिछले दो वर्षो के दौरान हम 20 मजदूरों को नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान नहीं किये जाने के कारण हम गरीब मजदूरों के परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड रहा है।
उक्त मजूदरों ने विधायक पटेल को आवेदन सौंपकर मांग की है कि हमारे परिवारों की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाऊ उचित कार्रवाई कर हमारी शेष मजदूरी का भुगतान कराने और ठेकेदार द्वारा हमे कार्य से नहीं निकालने की अपेक्षा करते है।
इन्हे नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ
ग्राम बेहडवा के सिलदार पिता नसरिया को 3 माह की मजदूरी 24 हजार रूपये, दादाभाई हरसिंह को 2 माह की 16 हजार रूपये, साहदर रावलिया को 7 माह की 42 हजार रूपये, जगला भीमसिंह को 8 माह की 48 हजार रूपये, किसराम सादु को 7 माह की 42 हजार रूपये, गणपत नानसिंह को 5 माह की 40 हजार रूपये, मुकाम दितला को 3 माह की 24 हजार रूपये, गणपत पिता भुरलिया को 7 माह की 42 हजार रूपये, वालसिंह रेशिया को 16 माह की 96 हजार रूपये, वाकसिंह तिन्छा को 10 माह की 60 हजार रूपये, ग्राम खरपई के छगन कुलिया को 9 माह की 54 हजार, शंकर वेस्ता को 6 माह की 39 हजार रूपये, रमेश कुलीया को 5 माह की 35 हजार रूपये, देलवानी के बहादुरसिंह नुरला को 8 महीने की 56 हजार रूपये, मगन नानसिंह को 4 महीने की 32 हजार रूपये, तीती के वेरसिंह हिरलीया को 7 माह की 49 हजार रूपये, मुकाम बाउ को 7 माह की 42 हजार रूपये, वालपुर के पातालसिंह हिरला को 3 माह की 24 हजार रूपये, फाटा के मगन मालसिंह को 7 माह की 42 हजार रूपए और बेगडी के भुरला को 10 माह की 40 हजार रूपये। इस प्रकार कुल 20 मजदूरों 8 लाख 47 हजार रूपये मजदूरी का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया है।