भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 30 को आलीराजपुर में,

पार्टी में दायित्व एक व्यवस्था हम विचार के लिए काम करने वाले लोग-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान,

भाजपा जिला कार्यालय पर जिला बैठक सम्पन्न

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित दल है सन १९५० भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी के सफर में भाजपा में एक चीज हमेशा से कायम रही और वह है हमारी विचारधारा, जिन राष्ट्रवादी विचारो और संकल्पो को लेकर भाजपा की स्थापना की गई वह हर कार्यकर्ता के लिए एक संदेश है की किस प्रकार से हमे राष्ट्र को प्रथम मानकर काम करना है, पार्टी में दायित्व बदलते रहते है यह एक प्रकार से व्यवस्था मात्र है हम विचारो के लिए काम करने वाले लोग है यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक के दौरान कहीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने कहा की आगामी ३० नवंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आलीराजपुर आ रहे है जिनके आगमन को लेकर प्रत्येक मंडल पर भव्य तैयारी करते हुए अधिक से अधिक संख्या में बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होना है ताकी कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वकीलसिंह ठकराला,किशोर शाह,जोबट विधायक सुलोचना रावत,पूर्व विधायक माधोसिंह डावर प्रमुख रूप से मौजूद थे। अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

दोनो विधानसभा में जीत का लक्ष्य लेकर करेंगे काम
बैठक में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की दोनो विधानसभा सीट जीतकर आना है इसके लिए सबको मिलकर काम करना है हमारे बूथ और मंडल को मजबूत करना है। परवाल ने कहा की संगठन द्वारा जो दायित्व मुझे सौंपा है वह मैं आप सब कार्यकर्ता के बल पर पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। जिले में हमारी जिला पंचायत,जनपद,नगर पंचायत में हमारे कार्यकर्ता चुनाव जीतकर आए है कही पर हम हारे है लेकिन किसी को भी मायूस होने की आवश्यकता नहीं है हम काम करने वाले लोग है हमे जनता का काम करना है आने वाले समय में हम पुन: दोनो विधानसभा चुनाव जीतकर आएंगे और इसी लक्ष्य को लेकर हम काम करेंगे। 

 
कंधे से कंधा मिलाकर करूंगा काम
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा की संगठन द्वारा मकू परवाल को जिले की कमान सौंपी है इसकी जानकारी जैसे ही मुझे मिली उन्हें फोन करते हुए सबसे पहले बधाई दी साथ ही मैने जिलाध्यक्ष परवाल को इस बात का भरोसा दिया की आने वाले पार्टी संगठन के कार्य में जहां और जैसी मेरी आवश्यकता हो में कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए काम कंरूगा। इस दौरान जोबट विधायक सुलोचना रावत ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा को मजबूत करने में हर कार्यकर्ताओं का योगदान है। वहीं पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा की आने वाले दोनो विधानसभा चुनाव में हम सबको पूरी ताकत के साथ चुनाव लडऩा है और जीतना है। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन द्वारा आगामी दिनों में दिए गए कार्यक्रमों की जानकारी जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान द्वारा दी गई। बैठक में जनजाति गौरव यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई। संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव ने किया। आभार जिला महामंत्री नरींग मोरी ने माना। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।


मिशन २०२३ में दोनो विधानसभा में फहराएंगे भाजपा की जीत का परचम -मकू परवाल,

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने झाबुआ, सिंगरोली, शाजापुर जिलो के साथ आलीराजपुर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर नए नामों की घोषणा शुक्रवार रात को की है। जिसमें आलीराजपुर से मकू परवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकी पूर्व जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला को प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। रात्रि में जैसे ही परवाल के जिलाध्यक्ष नाम की घोषणा हुई उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इसके बाद नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परवाल के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी यह सिलसिला शनिवार शाम तक चलता रहा। शनिवार को सुबह 11.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय पर भी परवाल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मकू परवाल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान चंद्रशेखर आजादनगर पहुंचे जहां उनका पूर्व विधायक माधोसिंह डावर,मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, हिमसिंह बारिया, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर परवाल का स्वागत किया।  
केसरिया साफा पहनाकर किया स्वागत
भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मकु परवाल का कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान द्वारा जिलाध्यक्ष परवाल को केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी कर भारत माता की जय,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।  

भाजपा संगठन का माना आभार
जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष परवाल ने प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए कहा की संगठन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी मुझे दी है में संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जोबट और आलीराजपुर की दोनो सीटो पर भाजपा को भारी मतो से विजय दिलाने का काम करूंगा। जिले का पुरा संगठन पूरी ताकत के साथ आने वाले चुनाव में काम करेंगा और मिशन २०२३ के लक्ष्य को लेकर जो निर्देश संगठन द्वारा दिए जाएंगे उसे जमीन पर उतारते हुए जोबट ओर आलीराजपुर विधानसभा में भाजपा का परचम लहराएंगे।  
यह थे मौजूद
जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह,जिला पंचायत सदस्य भदू भाई पचाया, जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान, नरींग मोरी, विशाल रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह,मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर,महामंत्री गिरिराज मोदी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास माहेश्वरी,नपा नेता प्रतिपक्ष विक्रम सेन,पूर्व नपा अध्यक्ष रितेश डावर,पार्षद राजू मोदी,राजू शाह,आनंद सोलंकी, पूर्व पार्षद माधोसिंह कनेश,संतोष थेपडिया, दीपक मोदी,निलेश जैन,कांतिलाल राठौड़,अभिषेक गेहलोत,सुदामा भटोदरा,कैलाश गुप्ता,रमेश सोमानी, अशोक ओझा, कैलाश नामदेव, महेश भिड़े, एमएस पाकीजा, अक्षय गुप्ता,दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी।

विकृत तथा अमानक रूप से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज को बेचने वाली नपा के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग

पुलिस थाने पर सैकड़ो जन ने तिरंगे के अपमान करने की साजिश के खिलाफ एफआईआर की मांग की

आशुतोष पंचोली 

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ 

 मप्र की आलीराजपुर  नगरपालिका परिषद द्वारा राष्ट्रिय ध्वज तिरंगे झंडे को विकृत तथा कुरूपित तरीके से निर्मित कर 25 रुपए प्रति झंडे का शुल्क लेकर नगर में वितरित किए जा रहे थे, इन झंडो को राष्ट्रीय ध्वज संहिता अनुसार निर्मित नही किया जाकर अशोक चक्र आड़े तिरछे स्थान पर अंकित किए गए हैं, इस तरह से राष्ट्रीय गौरव तिरंगे झंडे के अपमान की सरेआम साजिश की गई है, वही भारतीय ध्वज संहिता 2002 के अंतर्गत तिरंगे का इस्तेमाल व्यवसायिक उद्देश्य के लिए किया गया हैं यानी की जैसे तैसे तिरंगा ध्वज निर्मित कर बड़ा मुनाफा कमाने का उद्देश्य था। इस राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने वाले सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने हेतु अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल तथा जनप्रतिनिधि महेश पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक आवेदन पत्र के माध्यम से की है, इस आवेदन में आगे लिखा है की राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी करवाई होने से राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तथा करोड़ों करोड़ देशवासियों की पहचान तथा आस्था के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति विश्वास को बरकरार रखा जा सकेगा!


पटेल बंधुओ ने आवेदन पत्र में बताया है की आपके नेतृत्व में भारत 15 अगस्त को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अमृत महोत्सव  के दौरान भारत के 20 करोड़ घरों में झंडा लहराने का एतिहासिक गौरवशाली लक्ष्य रखा गया है.

हम जनप्रतिनिधियों द्वारा नपा कार्यालय अलीराजपुर जाकर विकृत तरीके से निर्मित झंडे वितरण को रोकने का प्रत्यक्ष विरोध अन्य राष्ट्रवादी साथियों के साथ किया था, नपा कार्यालय में बताया गया की जिला प्रशासन अलीराजपुर ने 3000 राष्ट्रीय ध्वज विकृत हालात में नपा कार्यालय को 75000 रुपए में दिए है, जिन्हे नगरवासियो को बेचकर वसूला जा रहा है।


इस संबंध में जानकारी देते हुए आवेदन में बताया गया है कि 

माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी आपने सभी देशवासियों से अपील की है कि भारतीय ध्वज के सम्मान में 13 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान अपने-अपने घरों में भारतीय झंडा फहराएं. इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों, रेसिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन और व्यापारी वर्ग से भी अपने क्षेत्र और कार्यालय में झंडा फहराने की अपील की गई है. आपकी अपील पर अनुमान है कि करीब 20 करोड़ स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. जबकि आलीराजपुर नगर में करीब 3000 जगह पर अमानक स्तर के, राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने वाले मापदंड अनुसार निर्मित है को वितरित कर हजारों नगरवासियों से भी अपमानित कराने की देशद्रोही साजिश रची जा रही थी, इसके खिलाफ सीबीआई जांच की जाए की इसके पीछे कौन कौन सी शक्तियां है और देशद्रोह की सामूहिक साजिश क्यों रची गई थी। इस खतरनाक खेल के आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच की जाकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग है।

राष्ट्रीय ध्वज के सामूहिक अपमान की साजिश करने वाले तत्वों के खिलाफ एक आवेदन, शपथ पत्र तथा बयान को शामिल करते हुए, नपा कार्यालय द्वारा बेचे जा रहे विकृत तिरंगा ध्वज तथा एसडी एम द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का विडियो पुलिस थाना प्रभारी श्री तरोले को जननेता महेश पटेल तथा अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधि साथियों ने कड़ी कानूनी कार्रवाई हेतु दिया है।

कांग्रेस को आगामी चुनाव में जनता देगी करारा जवाब-नागरसिंह चौहान,

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर सोरवा मंडल में हुआ चौहान का भव्य स्वागत

ढोल ढमाको के साथ कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर जनता को वचन देते हुए वचन पत्र निकाला था जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा सैंकड़ो वचन जनता को दिए गए थे खासकर किसानों को वचन दिया गया था की सरकार बनते ही दस दिन में किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ किया जाएगा साथ ही युवा बेराजगारो को पक्की नोकरी देने व नोकरी न लगने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते के रूप में 4 हजार रूपए प्रतिमाह देने की बात कहीं गई थी वहीं कन्यादान योजना में 51 हजार रूपए दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन ना तो किसानों का कर्ज माफ किया गया ना ही युवाओं को रोजगार दिया और रोजगार ना देने की स्थिति में दिया जाने वाला भत्ता भी कांगे्रस सरकार द्वारा नहीं दिया गया।


 हद तो यह हो गई की कांग्रेस के 15 माह के राज में एक भी कन्यादान योजना के तहत विवाह नहीं हो पाया ऐसे में कांग्रेस के ही कुछ लोगों द्वारा कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेका गया। मप्र में शिवराजसिंह चौहान की सरकार बनते ही फिर से कन्यादान योजना, संबल योजना, कपिलधारा कुप योजना सहित सैंकड़ो योजनाए प्रारंभ कर दी गई जिसे कांग्रेस सरकार द्वारा रोक दिया गया था। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने सोरवा मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, युवा नेता विशाल रावत, जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान, जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान,सोरवा मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह, सोरवा मंडल अध्यक्ष धुलसिंह बामनिया अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमनसिंह भिंडे,पूर्व मंडी अध्यक्ष रामसिंह खुंदर सहित सरपंच एवं जनपद सदस्यगण मंचासीन थे।



कांग्रेस तो ठीक विधायक भी नहीं निभा पाए, दिए गए वचन 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने कहा की कांग्रेस द्वारा २०१८ का चुनाव झूठ बोलकर जीता गया जनता उस समय कांग्रेस के झांसे मे आ गई थी लेकिन आज परिस्थितियां  बदली है जहां पर भी कांग्रेस के विधायक है वहां की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। चौहान ने उपस्थित ग्रामीणों से पूछा की किस तरह से आलीराजपुर के स्थानीय विधायक मुकेश पटेल द्वारा अलग से वचन पत्र गांव गांव में लगवाए गए थे आज उन वचनों का क्या हुआ। उन्होंने कहा आज जनता विधायक को ढूंढती है लेकिन विधायक क्षेत्र से नदारद है। चौहान ने सवाल उठाते हुए कहा कांग्रेस की सरकार चली गई तो क्या हुआ आप विधायक तो है क्षेत्र की जनता के लिए आप कितनी बार मुख्यमंत्री और मंत्रीयों से मिले एवं विधायक मुकेश पटेल ने आलीराजपुर की जनता को जो वचन अपने वचन पत्र में दिए थे उसका क्या नतीजा निकला यह क्षेत्र की जनता अच्छी तरह से जानती है और इसीलिए क्षेत्रवासी कहते है की चुनाव कब आएंगे ताकी क्षेत्र की जनता उन्हें करारा जवाब दे सके।



डीजे और ढोल ढमाको के साथ निकली रैली

प्रदेश उपाध्यक्ष चौहान के सोरवा पहुंचने पर गांव के बाहर ही उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सैंकड़ो ग्रामीणों ने डीजे और ढोल ढमाकों के साथ रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान भारत माता की जय एवं भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की भगवा टोपी पहनी हुई थी। मंच पर पहुंचकर चौहान का सोरवा मंडल के समस्त सरपंचो व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष धुलसिह बामनिया ने दिया। कार्यक्रम को युवा नेता विशाल रावत, जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान ने भी संबोधित किया। आभार भदू भाई पचाया ने माना। संचालन किशोर शाह ने किया। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।


बड़ी खट्टाली में भाजपा मंडल द्वारा स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह से लिया भाग 

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।

बड़ी खट्टाली में भाजपा का 42 व स्थापना दिवस भाजपा मंडल बड़ी खट्टाली द्वारा काफ़ी उत्साह पूर्वक धूमधाम से ग्राम के मुख्य चौराहे पर जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत की विशेश उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा की मुकुट मणि पण् दिनदयाल उपाध्याय जी व डॉक्टर श्यामाँ प्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़ ए रमेश मेहता ए विजय मालवी ए ललित राठौड़ ए सरपंच पति भारत सिंह डुडवेए पूर्व सरपंच भावसिह डुडवे ए रामसिंह पटेल ए इक़बाल खत्री ए हरीश सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 




कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम के जागरुक जन प्रतिनिधि रमेश मेहता ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सविस्तार प्रकाश डाला एवं स्थापना दिवस के महत्व से अवगत कराया एवं कहा की 6 अप्रेल सन 1980 में भाजपा की स्थापना की गई थी व  आज भाजपा देश की सबसे बड़ी एवं ताकतवर पार्टी है। श्री मेहता ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेत्रत्व की खुलकर सरहना की एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की प्रशंशा की एवं कहा की जबसे जोबट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में भाजपा जीती हैएतभी से जोबट विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती सुलोचना रावत के मार्गदर्शन में विकास के अधिका अधिक कार्य हो रहे है। मेहता ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वि डी शर्मा की भी खुलकर प्रशंशा की एवं कहा की दोनो नेताओ के सफल मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बड़ रही है।  इस अवसर पर अपने ओजस्वी उद्बोधन में जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने भारतीय जनता पार्टी की जमकर सरहना की एवं भाजपा की स्थापना एवं भाजपा के स्थापना दिवस पर खुलकर प्रकाश डाला श्रीमती रावत ने कहा की 6 अप्रेल 1980 में भाजपा की स्थापना हुई थी 42 वर्षों में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर तेय्यार है। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रावत ने स्थापना दिवस पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रदेश अध्यक्ष वि डी शर्मा की खुलकर प्रशंशा की एवं कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेत्रत्व एवं मार्ग दर्शन में सम्पूर्ण भारत वर्ष निरंतर प्रगति कर रहा है। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रावत ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आवहान किया मिशन 2023 पर हम सभी को विशेश फ़ोकस करना होगा स्थापना दिवस पर श्रीमती रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को मज़बूत करने का आवहान किया।






जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल के कांग्रेस से निष्कासन के मायने

कांग्रेस संगठन में महेश पटेल जैसी शख्सियत का स्थान लेने वाला कोई नहीं है, देर सवेर पार्टी को वापस लेना पड़ेगा 

बिना स्पष्टीकरण के निष्कासन की एकतरफा कार्रवाई से कांग्रेस में नाराजगी 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल को शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने 6 साल से निष्कासित करने के आदेश मीडिया को जारी किए। हालांकि गुरुवार को जोबट के भगोरिया हाट में झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के वाहनों के काफिले पर पथराव की घटना हुई और महेश पटेल के ग्राम बोरखड़ के एक युवक के कथित अपहरण का आरोप भी भूरिया परिवार पर लगा। मामला जोबट थाने तक एफआईआर की स्थिती तक जा पहंुचा। रात बीती सुबह हुई तो दिन चढ़ते ही भोपाल से कांग्रेस के दबंग नेता महेश पटेल के कांग्रेस से छह साल के निष्कासन की खबर सोशल मीडिया से लेकर तमाम राजनीतिक प्लेटफार्मो पर जमकर वायरल हुई। वैसे प्रदेश कांग्रेस संगठन ने बिना स्पष्टीकरण के निष्कासन की एकतरफा कार्रवाई की है इससे पूरे जिले के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी व्याप्त हो गई है। देर सवेर यदि कांग्रेस प्रदेश संगठन ने अपना निर्णय नहीं बदला तो कांग्रेस को आने वाले दिनों में कई प्रकार की चुनौतियों से जूझना पड़ेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेताआंें का कहना है कि महेश पटेल के कांग्रेस से निष्कासन की एकतरफा कार्रवाई प्रदेश संगठन ने की है उन्हें उनकी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया हैं। सूत्र बताते है कि घटना के दौरान तो महेश पटेल मौके पर थे ही नहीं। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश कांग्रेस संगठन ने यह निर्णय भूरिया जी के दबाव में आकर लिया है जो कि एकतरफा कार्रवाई के रुप में पूरे जिले में देखा जा रहा है। 




हालांकि अपने निष्कासन की सूचना के बाद के 8 घंटे तक महेश पटेल जी का कोई अधिकृत बयान मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया स्वरुप नहीं आया है। जिले की कांग्रेस की राजनीति के इतिहास में संभवतया यह पहली बार ऐसा मामला हुआ है कि पटेल परिवार की राजनीतिक ताकत को इस ढंग से कम करने का काम कांग्रेस प्रदेश संगठन व झाबुआ-आलीराजपुर की कांग्रेस राजनीति में अपना प्रभाव व दखल रखने वाले कांतिलालजी भूरिया ने करवाया हो। आज से 18 साल पूर्व 2004 तक आलीराजपुर क्षेत्र में कांग्रेस की राजनीति के एकमात्र चमकते धूमकेतु स्वर्गीय वेस्ताजी पटेल थे जो कि महेश पटेल व अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के पिता थे। महेश पटेल के कांग्रेस से निष्कासन के कई मायने है किंतु आलीराजपुर जिले की कांग्रेस राजनीति में  महेश पटेल जैसी शख्सियत का स्थान लेने वाले कोई दूसरा नेता तो फिलहाल कांग्रेस के पास नहीं है और ऐसा नेता मिलने में कांग्रेस को लंबा वक्त लगेगा। जिले की कांग्रेस राजनीति के अन्य सामान्य वर्ग के नेताओं का कहना है कि फिलहाल महेश पटेल की जो पोजीशन व आभा मंडल जिले की राजनीति में है उस स्तर का कोई अन्य नेता कांग्रेस पार्टी में कही दिखाई देता नहीं है। अपने राजनीतिक जीवन में आलीराजपुर मंडी अध्यक्ष, अविभाजित झाबुआ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पद, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष जैसे पदों से आलीराजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद तक पहुंचने वाले महेश पटेल ने आलीराजपुर जिले में कांग्रेस संगठन को जीवित रखने में अपना जो योगदान दिया है वह कार्य अन्य कोई नेता नहीं कर सकता हैं। कहते है कि राजनीति में कोई मित्र व शत्रु नहीं होता है इसके बावजूद भी 2003 से लेकर 2021 तक अपने राजनीतिक जीवन में तीन चुनाव लड़ना और दो चुनावों में तो जीत के करीब पहंुच कर पराजय देखना और अपनी पत्नि के एक विधानसभा चुनाव की हार सहन करना यह अदम्य साहस राजनीति में हर किसी के पास नहीं होता। ऐसा उदाहरण प्रदेश में अन्य किसी नेता में शायद ही देखने को मिले। महेश पटेल गिर कर खड़े होने वाली शख्सियत है ऐसा पूरे जिले की राजनीति के जानकार लोग कहते है। राजनीति के जानकार वरिष्ठ पत्रकार व जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष रघु कोठारी का कहना है कि कांग्रेस संगठन ने महेश पटेल को कांग्रेस से निष्कासित कर स्वयं अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारी हैं। कांग्रेस ने जो भी निर्णय लिया है वह एक अलग बात है लेकिन पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल को छह साल के लिए निष्कासित करना भी कांग्रेस को इस जिले में महंगा पड़ सकता है जहां एक ओर भूरिया समझ रहे है कि महेश पटेल के राजनीतिक जीवन को समाप्त कर दूंगा वहीं दूसरी ओर भूरिया को भी लोकसभा चुनाव एवं जोबट विधानसभा चुनाव में निजी रुप से भारी नुकसान हो सकता है और इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को भी भुगतना पड़ेगा और कांग्रेस का मजबूत गढ़ हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा। 

कांग्रेस की राजनीति का भगवान ही मालिक 

राजनीति में गुटबाजी, आपसी खींचतान व आरोप प्रत्यारोप होना सामान्य बात है खासकर कांग्रेस पार्टी के संदर्भ में तो यह कोई नई बात नहीं है। हाल ही के पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में भी पंजाब जैसे राज्य में कांग्रेस की करारी हार में गुटबाजी व नेतृत्व की कमजोरी का असर दिखाई दिया है ऐसी स्थिती में कांग्रेस के निष्ठावान व कांग्रेस की जड़ों को मजबूती से टिकाए रखने वाले नेताओं को कांग्रेस प्रदेश संगठन निष्कासित करता है तो जिले में कांग्रेस की राजनीति का अब भगवान ही मालिक है। जोबट विधानसभा उपचुनाव मात्र 6 हजार मतों  से हारने के बाद महेश पटेल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया और आज कांग्रेस से ही निष्कासित कर दिया गया। 


  जिले में कांग्रेस के सामने चुनौती देने वाले भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान 

पिछले 5 माह से जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद ही रिक्त चल रहा हैं। ऐसी स्थिती में आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव, स्थानीय निकायों के चुनावों में पार्टी का खैवनहार कौन होगा यह भी कांग्रेस प्रदेश संगठन व नेतृत्व को सोचना पड़ेगा अन्यथा जिले में अभी जिस ढंग से भाजपा जिस ताकत व सक्रियता से अपना काम कर रही है तो उसे  कांग्रेस के सक्षम नेतृत्व हीन संगठन से राजनीतिक चुनौती कैसे मिलेगी? भाजपा संगठन ने अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान जैसे आंेजस्वी उर्जावान युवा को प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे पद पर सुशोभित कर दिया है एक ओर भाजपा के संगठन व राजनीति में अलीराजपुर जैसे आदिवासी बहुल जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष  जैसा बड़ा पद दिया गया है वहीं कांग्रेस नेतृत्व अपने जमीनी पकड़ वाले नेताओं को निष्कासित कर अपनी ही जड़े कमजोर करने में लगा हुआ है। ।




*गुण्डागर्दी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो करेंगे नगर बंद

असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने मे पुलिस प्रशासन नाकाम-श्री महेश पटेल

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि इन दिनो अलीराजपुर नगर मे असामाजिक तत्वो का बोलबाला है। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता ओर उदासिनता से असामाजिक तत्वो के होसले बुलंद होते जा रहे है। वह नगर मे खुलेआम गुण्डागर्दी कर उत्पाद मचाकर अराजकता फेला रहे है। इतना सब होने के बाद भी पुलिस प्रशासन मुकदर्शक और मौन बना हुआ है। अलीराजपुर नगर शांति एवं सौहार्द का टापू है, नगर की फिजा को बिगाडने वाले तत्वो को बर्दाश नही किया जाएंगा। गुण्डागर्दी करने वाले के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने कोई उचित कार्रवाई नही की तो आगामी 08 मार्च मंगलवार को कांग्रेस द्धारा नगरवासी एवं व्यापारियो को साथ लेकर नगर बंद का आयोजन कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


 श्री पटेल ने बताया कि इन दिनो असामाजिक तत्व नगर मे आए दिन दादागिरी कर आमजनो से मारपीट कर रहे है। वहीं महिलाओ के साथ अभ्रद व्यवहार कर छेड़खनी कर रहे है। जिससे महिलाओं ओर आमजनो मे भय का वातावरण बना हुआ है। ये असामाजिक तत्व नगर के प्रमुख चौराहो पर खुलेआम रुप से हथियारो से लेस होकर भय का वतावरण पेदा कर रहे है। जिसकी सीसीटीवी मे फुटेज आसानी से देखी जा सकती है। वहीं शिवरात्रि मेले मे उक्त तत्व आमजनो के साथ मारपीट कर उत्पाद मचा रहे है। नगर के प्रबुद्ध नागरिक व आमजन परिवार सहित मेले मे आनंद लेने के लिए जाते हे, यहां भी इन तत्वो ने गुण्डागर्दी कर अराजकता फेला रखी हे। आगामी दिनो मे जिले मे भगोरिया मेला व होली पर्व का आयोजन होने वाला है ओर ऐसा ही चलता रहा तो अनहोनी घटना होने का अंदेशा है। भगोरिया मेला व होली पर्व मे कोई भी जनहानी व आपराधिक घटना घटित होती हे तो उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की रहेंगी। श्री पटेल ने बताया कि नगर मे बढ़ रही गुण्डागर्दी व अशांति फैलाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने मप्र पुलिस महानिदेशक एवं कमिष्नर भोपाल को भी अवगत कराया है। श्री पटेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ने इन तत्वो के खिलाफ कार्रवाई नही की गई तो कांग्रेस 08 मार्च मंगलवार को गुण्डागर्दी के विरोधस्वरुप नगर बंद करेंगी।!

------------------

जिले में विकास कार्य में रूचि नहीं ले रहा शासन प्रशासन - विधायक मुकेश पटेल

 आलीराजपुर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोजगार, सडक सहित अन्य क्षेत्रों में नहीं दिया जा रहा ध्यान, आदिवासी जनता के हितो की अनदेखी करना बंद करे सरकार

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 
आदिवासी बाहुल्य आलीराजपुर में लंबे समय से शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, रोजगार और सडक सहित अन्य जनहितषी कार्यो पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आदिवासी जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। ये बात अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल
विधायक पटेल ने बताया अलीराजपुर जिले के गांवो, कस्बों और नगरीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है। स्वीकृत पदों के मुकाबले डॉक्टर्स और अन्य स्टॉफ की कमी लंबे समय से बनी हुई है। ट्रामा सेंटर का शुभारंभ हुई करीब पांच वर्ष हो चुके है परंतु ट्रामा सेंटर में विशेषज्ञ डाक्टर्स की नियुक्ति अब तक नहीं की गई है। अस्पताल में पर्याप्त विशेषज्ञों व उपकरणों के अभाव में मरीजों को महंगे दामों पर प्रदेश के अन्य शहरों या गुजरात के शहरों में उपचार करवाना मजबूरी बना हुआ है।
शिक्षा के मामले में कोई सार्थक प्रयास नहीं
विधायक पटेल ने कहा कि शिक्षा के मामले में भी जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया है। गांवों के स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की कमी बनी हुई है और कई स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना भी पर्याप्त संख्या में नहीं की गई है। जिसके कारण आदिवासी जिले के बच्चों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। बच्चों और उनके अभिभावकों को उनके हाल पर छोड दिया गया है।
चिलचिलाती धूप में पानी के लिए संघर्ष करते है लोग
विधायक पटेल ने कहा कि जिले के विभिन्न ग्रामों में ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की बेहद गंभीर स्थिति निर्मित हो जाती है। कई गांवों में लोग दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होते है। कई लोग नदी, नालों कुंओ से जैसे तैसे पानी लेकर अपनी प्यास और दैनिक दिनचर्या के उपयोग के लिए पानी के लिए संघर्ष करते हुए जीवन जीने को मजबूर होते है। परंतु पीएचई विभाग के अधिकारी इस और लापरवाह और उदासीन रूख अपनाते है।
रोजगार के अभाव में पलायन बन गया मजबूरी
विधायक पटेल ने कहा कि जिले में रोजगार का नितांत अभाव है। लोगों के लिए रोजगार के साधन के रूप में न तो जिले में उद्योग विकसित हो पाए और न ही विकास कार्य के रूप में निर्माण कार्य पर्याप्त संख्या में चलाए जा रहे है। जिसके कारण आदिवासी ग्रामीणों को बडी संख्या में मजदूरी के लिए गुजरात की और देखना पडता है। जिले के लोग रोजगार के नाम पर मायूस ही नजर आते है। भाजपा के पिछले 17 साल के शासन में रोजगार के लिए कोई कार्य नहीं किया गया।
सडक और बिजली सुविधा खस्ताहाल
विधायक पटेल ने कहा कि जिले के विभिन्न गांवों में आज भी आवागमन के लिए सडक नहीं है। दूरदराज के गांवों और पहाडी क्षेत्रों में लोगों को कच्ची पगडंडियों से आवागमन करना पडता है। बिजली की सुविधा से कई गांव आज भी वंचित है। किसानों को सिंचाई के दौरान पर्याप्त बिजली नहीं दी जाती है और अघोषित बिजली कटौती और अपर्याप्त वॉल्टेज के कारण किसानों को संघर्ष करना पडता है।
शासकीय योजनाओं में जारी है मनमानी, नहीं मिलता अधिकांश लोगों को लाभ
विधायक पटेल ने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा जिले में शासन की जनकल्याणरी योजनाओं का ढिंढोरा पीटा जाता है। परंतु वास्तविकता में कई योजनाओं का लाभ अधिकांश लोगों को नहीं मिल पाता है। खाद्य विभाग, उद्योग विभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग, जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने में मनमानी की जाती है, अधिकांश लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलता है। जिसके कारण भी क्षेत्र से पलायन होता है।
आंदोलन की रणनीति बनाकर सरकार को जगाएंगे
विधायक पटेल ने कहा कि जिले के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रभारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकताओं और आम जनता के साथ मिलकर प्रभावी और चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाएंगे और सरकार को जगाएंगे कि यदि आदिवासी जनता के हितों की अनदेखी की गई तो जनता सडक पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन के लिए मजबूर होगी।   

आरईएस विभाग के भ्रष्टाचार की शिकायत राज्यपाल से करेंगे कांग्रेस- महेश पटेल कांग्रेस नेता

 आरईएस विभाग के घपलेबाजी व भ्रष्ट्राचार को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपकर जांच की मांग की जाएंगी-श्री पटेल 

प्रेषित-पत्र के बावजूद पूर्व कलेक्टर ने नहीं करवाई जांच 

अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

आदिवासी बाहुल्य जिले के सभी 06 विकासखंडों में आरईएस विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत करवाए गए विभिन्न निर्माण कार्यों में फर्जी मस्टरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर भ्रष्ट्राचार व घपलेबाजी की जाकर गरीब मजदूरों के हकों पर डाका डाला गया है। प्रमाणित दस्तावेजों के साथ पूर्व कलेक्टर को शिकायत करने के बावजूद जांच नहीं करवाए जाने पर रोष प्रकट करते हुए पुर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि आगामी दिनो मे मप्र महामहिम राज्यपाल के अलीराजपुर आगमन पर आरईएस विभाग द्वारा किए गए भ्रष्ट्राचार की मय सबुतो के सौपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएंगी। 


फर्जी मस्टरों के माध्यम से मजदूरों के हकों पर डाका

श्री पटेल ने बताया कि सिंचाई हेतु विभिन्न जल संरचनाओं के निर्माण तथा राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत गरीब आदिवासी मजदूरों को उनके क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध करवाने की शासन की कल्याणकारी योजनाओं पर आवंटित करोड़ों रुपयों की राशि की आरईएस विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा बंदरबांट की जा रही है। वहीं रोजगार प्राप्ति के हकदार बड़ी संख्या में गरीब मजदूर आजीविका की तलाश में गुजरात की ओर पलायन कर रहे हैं। फर्जी मस्टरों के माध्यम से तथा ई-पेमेंट में बड़ी गड़बड़ियों के द्वारा किए गए बड़े घपले की जांच नहीं करवाना भ्रष्ट अधिकारियों को खुला संरक्षण देना है। श्री पटेल ने सोंडवा विकासखंड की ग्राम पंचायत छिनकी में बनाए गए निस्तार तालाब निर्माण में बिना अंगूठे हस्ताक्षर के फर्जी मस्टर के दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव को शिकायत करते हुए शासन द्वारा निर्धारित मापदंड को दरकिनार कर स्तरहीन घटिया निर्माण, मस्टर रोल में बरती गई घोर अनियमितताओं का एक नमूना प्रेषित कर, अलीराजपुर जिले के सभी विकासखंडों में आरईएस विभाग द्वारा की गई घपलेबाजी की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की गई। पटेल ने बताया कि मजदूरों के नाम पर भरे गए मास्टर रोल में अनेक मजदूरों के अंगूठे हस्ताक्षर नहीं हैं, वहीं कई मजदूरों के बैंक खातों में भी कई गड़बड़ियां है। किस प्रकार से मजदूरों के हकों पर डाका डालकर विभाग के जिम्मेदारों द्वारा अपनी स्वार्थ सिद्धि की गई। इसी प्रकार के घपले सभी 06 विकासखंडों में बड़े पैमाने पर किए गए है। जिनकी उच्च स्तरीय जांच से सारे तथ्यों का खुलासा करवाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। कांग्रेसी नेता पटेल ने विश्वास प्रकट किया है कि महामहिम राज्यपाल महोदय गरीब आदिवासी मजदूरों के हक पर डाका डालने वाले आरईएस विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की कारगुजारियो की उच्च स्तरीय जांच करवाएंगे एवं गरीब मजदूरों को न्याय प्रदान करवाएंगे...?

वर्तमान में सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई का है युवा महिलाएं व किसान भाजपा के राज में परेशान हो गए हैं




यह उपचुनाव भले ही 2 वर्ष के लिए हो रहा हो किंतु सन 2023 में होने वाले मुख्य विधानसभा चुनाव का टेलर है।

बड़ी खट्टाली 

जोबट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश  पटेल के समर्थन मै पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन जयवर्धन सिंह ने ग्राम बड़ी खट्टाली की कांग्रेस की आम सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए आपने कहा कि 7 वर्ष पूर्व केंद्र की यही भाजपा सरकार थोड़े से दाम बढ़ने पर बैलगाड़ी यात्रा वह अनेक प्रकार के प्रपंच करते थे ।



किन्तु इन 7 वर्षों में मंगाई 2 गुणों से अधिक हो गई है तथा भाजपा के सारे नेता चुप हैं। यही भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का नारा देकर सत्ता में आई थी तथा आज किसानों की आय आधी हो गई है।



पूर्व की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां इतनी थी भाजपा के नेता घबरा गए यदि इसी तरह से जनहित के कार्य चलते रहेंगे तो उनका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा तब उन्होंने विधायकों को खरीद कर सरकार गिरा दी तथा  सत्ता में आ गए आपके वोट का इस प्रकार भाजपा की सरकार ने दुरुपयोग किया है आज वक्त है हम उनको सबक सिखाएं।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 70 वां स्थापना दिवस पर दीपक से कमल तक कार्यक्रम आयोजित



बड़ी खट्टाली 

भारतीय जनता पार्टी जनसंघ का 70 वां स्थापना दिवस दीपक से कमल तक कार्यक्रम 21 अक्टूबर को मनाया गया।इस दिवस की पावन तिथि को एक उत्सव के रूप में दीपक से कमल तक जनसंघ 1951 से भाजपा 2021 तक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया।



इसके अंतर्गत चुनाव प्रचार कार्यक्रम को सांस्कृतिक स्वरूप देने के लिए मंडल स्तर पर तीन प्रमुख स्थानों पर कमल के फूल के आकार की बड़ी रंगोली का निर्माण कर उसके ऊपर कमल के आकार में ही 51-51 दीपक जलाकर एक उत्सव पूर्ण वातावरण में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया कार्यक्रम का स्थान मंडल के अंतर्गत आने वाले प्रमुख बाजार ,विभिन्न सार्वजनिक स्थान ,चौक- चौराहा आदि पर आयोजित किया गया प्रमुख रूप से मंडल में दीपक से कमल तक की रंगोली भाजपा कार्यालय वह नीम चौक पर बनाई गई जो प्रमुख रूप से आकर्षण का केंद्र रही है तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क सहित डोर टू डोर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के भगत सिंह कुशवाह पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्यप्रदेश ,मीडिया प्रभारी नरेंद्र राठौड़ ,प्रदेश मंत्री दीपक नरवरिया ,संगीता सोनी प्रदेश मंत्री भाजपा कार्यकर्ता प्रहलाद लड्ढा ललित राठौड़ ,इकबाल खत्री सहीत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे |




कांग्रेस की विशाल जनसभा में दहाड़े कांग्रेस के वक्ता

आदिवासी कभी गद्दारी नही करता, गद्दारों को सबक सिखाता है-जयवर्धन सिंह

महेश पटेल को जिताकर ही कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी-विक्रांत भुरिया

कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

आदिवासी कभी गद्दारी नही करता बल्कि वह गद्दारों को सबक सिखाता है ये बात पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने शुक्रवार शाम को कट्ठीवाडा के राणा ग्राउंड पर अयोजित कांग्रेस की विशाल आमसभा में कही। 



आदिवासी भोला है लेकिन वह उसके साथ जो रहे विश्वासघात को समझता है। कांग्रेस के राज में महंगाई की बात कहकर मोदी ने सरकार बना ली पर जो मंहगाई कांग्रेस के 70 सालों में नही हुई वह मोदी जी के सात सालों  में बढ़ गई। 

उन्होंने स्थानीय आदिवासी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा की जनता जब जाग गई है और भाजपा के झूठ को पहचान गई है। उस बार क्षेत्र के शेर नेता महेश पटेल को चुनकर वह भाजपा को आइना बता देगी। 



सभा के पूर्व सभी ग्रामीण अंचल से आए कार्यकर्तों और नेताओं की विशाल रैली इंडलवाट से ढोल धमाकों के साथ सभा स्थल तक आई। रैली में दुपहिया और जीप, कारों की भी संख्या सैकड़ों में थी। स्वागत उद्बोधन के बाद वक्ताओं ने भाजपा सरकार के वादों और क्षेत्र के साथ किए उपेक्षित व्यवहार की निंदा की और जनता को महेश पटेल को जिताने का संकल्प दिलवाया। 


कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी

जोबट की विधायक स्व कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब महेश पटेल को क्षेत्र की जनता चुनेगी। उनके प्रारम्भ किए कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा, ये कहना था प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भुरिया का। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को महेश पटेल जैसे दबंग व्यक्तित्व की आवश्यकता है जिनकी सुनवाई प्रशासनिक क्षेत्रों में भी होती है। 

सभा को जयस संरक्षक डॉ हीरा अलावा, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, आशीष भुरिया, पारसिंह बारिया ने भी संबोधित किया।

कांग्रेस में जाने के फर्जी समाचार का माधवसिंह डावर ने किया खंडन

 

 चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।

बीती रात को कांग्रेस की सुलोचना रावत और विशाल रावत के भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक फर्जी समाचार चला कि बीजेपी के कद्दावर नेता माधवसिंह डावर बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जा सकते हैं। फर्जी खबर पर कड़ी आपत्ति लेते हुए रविवार सुबह श्री डावर ने अपने निवास पर प्रेस वार्ता बुलाकर सोशल मीडिया पर चल रहे  फर्जी समाचार का खंडन किया।

उन्होंने ने  बताया कि 2003 में भाजपा ने सम्मान के साथ मुझे टिकट दिया और भाजपा के बैनर तले ही मैं जीत कर भोपाल पहुंचा। भाजपा केवल पार्टी नहीं मेरी मां है और मां को छोड़कर कभी कोई नहीं जाता। चाहे टिकट किसी को भी मिले इस उपचुनाव में भाजपा को जिताना मेरा और मेरे साथियों का अंतिम लक्ष्य  होगा । बगैर  जानकारी के इस प्रकार के चल रही खबरों का मैं विरोध करता हूं। में भाजपा में था हूं और रहूंगा।

कमलनाथ जी दिल्ली में बैठकर सिर्फ टि्वटर ही चलाते हो कभी तुम भी आ जाया करो --- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जोबट विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा


जोबट मंडल अध्यक्ष रमेश डावर सीएम के इस पूरे कार्यक्रम में नजर नहीं आए

कांग्रेस के युवा नेता दीपक भूरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस को आशंका थी कहीं भूरिया सीएम के काफिले को काले झंडे ना दिखा दे

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र में दौरा किया। 

सीएम झाबुआ रोड स्थित बने हेलीपैड पर अपने तय समय से डेढ़ घंटा लेट दोपहर 12:45 पर पहुंचे। जहां पर भाजपा के कई नेताओं ने सीएम की अगवानी कर स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान क्षेत्रवासियों के साथ ढोल मादल कि थाप पर नाचने भी लगे।  सीएम का काफिला हेलीपैड से जोबट की कृषि उपज मंडी में पहुंचा। जहां पर आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं से चर्चा कर कई कार्यक्रमों में भाग लिया 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकार्पण व भूमि पूजन कर जोबट क्षेत्र के लिए कई सौगातें दीं। जिसमें खासकर  जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड का सिविल अस्पताल के रूप में परिवर्तित करने का ऐलान करते हुए तत्काल 13 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की। वही जोबट की खिलाड़ी राइफल शूटर याना बसंतीलाल राठौड़ की मांग पर 5 करोड रुपए की लागत से जोबट में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की ।साथ ही शासकीय महाविद्यालय में नए सत्र से पीजी क्लास शुरू करने की घोषणा भी की गई।



सीएम शिवराज ने भाषण देते हुए कहां की अगर गरीब के राशन पर किसी ने डाका डाला या गड़बड़ी करने की कोशिश की तो हथकड़ी लगाकर सीधे जेल भिजवा दूंगा किसी भी कीमत पर नहीं छोडूंगा।
नामंत्रण बंटवारे को लेकर अधिकारियों को शिविर लगाने का आदेश देते हुए कहा कि जो बंटवारा ओर नामंत्रण चाहते हैं। उन लोगों का 1 महीने के अंदर नामांतरण बंटवारा कर दिया जाए। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सीएम ने कहां कि मुझे जानकारी मिली है कि कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है‌। सीएम ने अलीराजपुर जिले की प्रभारी कलेक्टर संस्कृति जैन को पुनः सर्वे कराने का आदेश देकर कहां कि जिन के कच्चे मकान है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला है उनके सर्व में नाम जोड़कर उनके मकान बनाने का काम तत्काल किया जाए। और गरीबों के सपनों को साकार किया जाए।

घर घर जाकर देखिए कि आयुष्मान बना या नही सीएम ने जोबट के भाजपाइयों से कहां 

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सीएम ने गंभीरता दिखाते हुए भाजपा के उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से कहां कि अब आपकी ड्यूटी है कि घर-घर जाकर देखो किसका आयुष्मान कार्ड बना या नहीं जिसके कार्ड नहीं बने उनके तत्काल बनवाया जाए राजनीति में काम कर रहे हैं तो हमारा धर्म है सबके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। ताकि गरीब लोगों को पांच लाख रुपए तक का इलाज करवाने की लिए राहत मिल सकें‌


शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं जनता से मिलने आता हूं तो कमलनाथ जी ट्वीट करते हुए कहते हैं कि मामा दर्शन देने जा रहा है कमलनाथ जी हम दर्शन देने नहीं जनता के दर्शन करने आते हैं कमलनाथ जी तुम भी कभी चले आओ सिर्फ दिल्ली में बैठकर टि्वटर ही चलाते रहते हो

इस अवसर पर अलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद गुमान सिंह डामोर, इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, इंदौर कमिश्नर डॉक्टर पवन कुमार, आईजी हरिनारायणाचारी मिश्र, डीआईजी ग्रामीण चंद्रशेखर सोलंकी, प्रभारी कलेक्टर संस्कृति जैन, एसपी मनोज सिंह, जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान, शैलेश दुबे, किशोर शाह,नरसिंह मौर्य, हीरालाल शर्मा दीपक चौहान, कलम सिंह कलेश, रघुनंदन शर्मा, वासुदेव वाणी समेत भाजपा के कई जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार जोबट एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया ने माना।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पटेल ने तीन लाख रूपए खर्च कर पांच किमी सड़क को आवागमन लायक बनवाया,

ग्रामीणों में दौडी खुशी की लहर कार्यक्रम आयोजित कर माना आभार 

अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

जोबट विधानसभा क्षेत्र के कट्ठीवाड़ा विकासखंड में ग्राम एकधडी से सागोटा के बीच आजादी के बाद से अभी तक भी सडक नहीं बनी थी। ग्रामीणों को गड्डेदार उबडखाबड रास्ते से आवामगन के लिए मजबूर होना पडता था। ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को 15 दिन पहले ये विकट समस्या बताई वैसे ही जिलाध्यक्ष पटेल ने तुरंत सक्रियता दिखाकर जेसीबी और ट्रेक्टरों की सहायता से मुरम डलवाकर उक्त सडक का समतलीकरण का कार्य शुरू करवाया। जिस पर तीन लाख रुपये का खर्च हुआ, जिसे स्वयं जिलाध्यक्ष पटेल ने वहन किया और इस सडक को जनसहयोग से 4-5 दिनों में ही आवागमन के लायक बना दिया गया। ग्राम में आवागमन के लायक सडक बनते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई। सोमवार को उन्होने ग्राम में कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष पटेल और कांग्रेस नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, झाबुआ के पूर्व विधायक जेवियर मेडा, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर, कांग्रेस नेता सवाईसिंह तोमर, दिलीप पटेल, सानी मकरानी, सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।


सडक निर्माण से ग्रामीणों को सुविधाए 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि एकधडी से सागोटा के बीच 4 से 5 किमी सडक की दुर्दशा के संबंध में ग्रामीणों ने 15 पहले समस्या बताई थी। जिस पर जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से मुरम डलवाकर उक्त सडक को समतल करवाया। इसमें ग्रामीणोंजनों का भी सहयोग रहा। उन्होने कहा कि इस सडक पर बडे बडे गड्डे थे और प्रसूताओं और बीमार मरीजों को आपातकालीन स्थिति में लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं आ पाती थी। अब सडक समतल और आवागमन लायक होने से सभी ग्रामीणों को सुविधा होगी। उन्होने बताया कि इस सडक के बनने से आसपास के करीब 8 गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ घोषणा ही करते है उपचुनाव आते ही जोबट के लोगों को लुभाने के लिए दौरे शुरू कर रहे है। इतने समय तक जनता की कभी सुध लेने क्यों नहीं आए। आज कट्ठीवाडा और जोबट क्षेत्र में ग्रामीण सडक, स्कूल, हैंडपंप, आंगनवाडी, बिजली सहित अन्य समस्याओं का सामना कर रहे है। कार्यक्रम में विधायक मुकेष पटेल ने पूर्व विधायक कलावती भूरिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कलावती जीजी ने विकास कार्यो के जो सपने संजोए थे उन्हे पूरा करना है। उन्होने पेट्रोल-डीजल,  रसोई गैस और खाद्य तेल सहित बढती महंगाई पर कहा कि इन सब से जनता बेहद परेशान हो चुकी है। लेकिन सरकार को आम जनता की फिक्र नहीं है। हमारी सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया और कई विकास कार्य किए, लेकिन हमारी सरकार को षडयंत्रपूर्वक गिरा दिया गया। पढे लिखे बेरोजगार युवा नौकरी मांगने भोपाल गए तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। कार्यक्रम में झाबुआ के पूर्व जेवियर मेडा ने कहा कि आपको अपने गांव और क्षेत्र का विकास करना है तो कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को जिताना होगा। उन्होने कमलनाथ सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया। इस दौरान कांग्रेस नेता आनंद शाह, चितल पंवार, मोहनसिंह आंबी, राधेसिंह सरपंच सहित बडी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।  


भाजपा की कथनी करनी एक जो कहा वह करके दिखाया - देवीलाल धाकड

भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न,१७ सितंबर से ७ अक्टुंबर तक होगे जिले मे विभिन्न कार्यक्रम

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
 भारतीय जनता पार्टी द्वारा गरीब और वंचित वर्ग के लिए सैकड़ों योजनाएं बनाई गई हैं ताकि वह भी समाज के अन्य वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सके। भाजपा एक राजनीतिक दल होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकार रखने वाली पार्टी भी है जिसका जुड़ाव आमजन से हैं। इसीलिए भाजपा की रीति और नीति गरीब वंचित शोषित एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े विकास के राह देख रहे हैं व्यक्ति के लिए बनाई गई नीतियां हैं और यह मार्ग हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिखाया गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सैकड़ों ऐसी योजनाएं बनाई गई हैं जिससे आमजन का भला हो भाजपा जो कहती है वह करती हैं चाहे वह कश्मीर से धारा 370 को हटाना हो या देश हित में नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना। हमारी कथनी और करनी में कभी भी फर्क नहीं रहा। हमने जो कहा है वह करके दिखाया है। यह बात मंदसौर जिले के गरोठ विधायक एवं  आलीराजपुर जिले के प्रभारी देवीलाल धाकड़ ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक के दौरान कही। इस दौरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान,जिला भाजपा अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला,जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह भी मंचासीन थे।


पार्टी हित सर्वोपरि
जिला बैठक को संबोधित करते हुए गरोठ विधायक धाकड़ ने कहा पार्टी हमारे लिए परिवार हैं जहां पर हमारे द्वारा सत्ता का भाव लेकर ही काम नहीं किया जाता बल्कि पार्टी ने जो हमें संस्कार दिए हैं उसमें सेवा का भाव सबसे सर्वोपरि है। धाकड़ ने कहा संगठन हित सर्वोपरि के भाव से ही हमारा हर कार्यकर्ता सेवा का भाव लेकर कार्य करता है। धाकड़ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन पर पार्टी द्वारा बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं आगामी 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण के तहत अभियान चलाया जाएगा। इसमें टीकाकरण से लेकर अनेक सेवा कार्य किए जाएंगे पार्टी संगठन द्वारा जो दिशा निर्देश हमें प्राप्त हो उसे हमें पूरी निष्ठा के साथ निभाना है।


भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाटी जिम्मेदारी
भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष वकील से ठकराला द्वारा 15 से 23 सितंबर तक नमो टीका का लक्ष्य हमारा हर बूथ पर 111 के तहत जिले का प्रभारी किशोर शाह को बनाया गया वही प्रदेश एवं जिला स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की प्रदर्शनी का प्रभारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा को बनाया गया। आगामी 16 सितंबर को देवस्थान स्वच्छता अभियान के तहत 71 मंदिरों पर साफ सफाई एवं हनुमान चालीसा का पाठ के साथ आगामी 2 अक्टूबर को मंडल स्तर पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता का प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष जोबट दीपक चौहान को बनाया गया है। प्रत्येक मंडल स्तर पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी को बनाया गया है। वही जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण का प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डाबर को बनाया गया है। आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर अंत्योदय संकल्प कार्यक्रम का प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनीता चौहान को बनाया गया है 29 सितंबर को पर्यावरण अभियान के तहत 71 पौधा का पौधारोपण मंडल स्तर पर किया जाएगा। जिसका प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष हीरालाल जी शर्मा को बनाया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोंटी डाबर को रक्तदान शिविर का आयोजन प्रभारी बनाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में सबका साथ सबका विकास,सबका विश्वास सब का प्रयास की भावना को मुर्त रूप दिया गया है। इस दृष्टि से होने वाले सम्मेलन सेमिनार का प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सचिन मोंटू शाह को बनाया गया है। आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान का प्रभारी जिला महामंत्री नरीन मोरी को बनाया गया है। आगामी 4 अक्टूबर को कोरोना महामारी के चलते अनाथ हुए बच्चों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसलिए जिला मंत्री नेक सिंह नरगावा को प्रभारी बनाया गया है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का प्रभारी जिला मंत्री अनीता भंवर को बनाया गया है वही जिला महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव को राशन वितरण केंद्र के लाभार्थियों का क्लिप बनाकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रभारी बनाया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक ओझा को जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों के साथ लाभार्थियों के वीडियो क्लिपिंग व संदेश को प्रचारित प्रसारित करने का प्रभारी बनाया गया है वहीं भाजपा जिला मंत्री मुकाम सिह डावर को प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों व योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन को बदलाव के व्यापक प्रचार-प्रसार का प्रभारी बनाया गया है। मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न कार्यक्रमों में स्मृति चिन्ह भेंट के दौरान जो राशि प्राप्त हुई हैं उसके नीलामी से प्राप्त राशि के रूप में नमामी गंगा परियोजना में खर्च की जाएगी इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का प्रभारी बनाया गया है। वही भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक मोदी को सेवा संकल्प का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान को समस्त मंडलों में होल्डिंग फ्लेक्स लगाकर प्रधानमंत्री की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं टीकाकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करने का प्रभारी बनाया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी कार्यक्रमों और उसके तैयारी को लेकर किए जाने वाली बैठकों के संबंध में चर्चा कर जिम्मेदारी तय की गई कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नरिंन मोरी ने किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयो की भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला कार्यालय मंत्री कैलाश गुप्ता एवं नगर कार्यालय मंत्री अभिषेक गेहलोत द्वारा निर्वहन की गई। अंत में आभार भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने माना। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्य गण मौजूद थे।

जोबट उपचुनाव जो न कराए वह कम है

निःशुल्क अनाज वितरण थैली पर छपे स्थानीय भाजपा नेताओं के फोटो का कांग्रेस ने विरोध किया

शनिवार को निशुल्क अनाज वितरण कार्यक्रम में स्थानीय  भाजपा   नेताओें के फोटो लगी हुई थैलियों में बांटा था अनाज
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र में आगामी दिनों में उपचुनाव होना है। जिसको लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों की ओर से कई दावेदार अपने अपने टिकट का दावा कर रहे है। जिसमें भाजपा की ओर से पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान स्वयं व उनकी जिला पंचायत अध्यक्ष पत्नि भी दावेदार के रुप में प्रस्तुत किए जा रहे है। हालांकि भाजपा की ओर से इसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर भी प्रबल दावेदार है। वही कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल व पूर्व विधायक सुलोचना रावत भी दावेदार है। ऐसी स्थिती में जोबट विधानसभा क्षेत्र में होने वाला कोई भी कार्यक्रम बहुत जल्दी ही सुर्खियों में आ जाता है।


क्या है मामला
शनिवार को पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोरकुआ,बड़ी जुवारी और खंडाला राव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत राशन का  वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हौंने हितग्राहियों को संबाोधित करते हुए कहा कि कोरोना संकट प्रारंभ होने के बाद ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा संकट के समय में आम गरीबों की चिंता करते हुए उनके जीवन को बेहतर तरीके से जीने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार के सदस्य को राशन पहुचाने कि बेहतर व्यवस्था कि है। जिसके तहत निशुल्क राशन वितरण कर गेहु व चावल का वितरण संपुर्ण जिले में किया गया।
खुद के फोटो छपी थैलियों में अनाज वितरण को लेकर कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया, बस फिर क्या था। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने इस मामले में प्रेस नोट जारी अनाज वितरण कार्यक्रम का विरोध जता दिया और चेतावनी दी कि इस मामले का विरोध करते हुए वे आगामी दिनों में सीएम शिवराजसिंह चौहान को दौरे में काले झंडे दिखाएंगे व विरोध प्रदर्शन करेंगे। पटेल की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया कि अन्न महोत्सव के तहत प्रदेश सरकार द्वारा जिले  में ग्रामीणों को निःशुल्क अनाज वितरण किया जा रहा  है। पूर्व में इनकी थैली पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का फोटो चस्पा था। इसका तो हम स्वागत करते हैं परंतु गत दिनों उदयगढ़ क्षेत्र में जो खाद्यान्न बंटा है उसमें प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के साथ स्थानिय भाजपा नेताओं के फोटो चस्पा करके खाद्यान्न थैली बांटी गई है जोकि सरासर  शासन प्रशासन की निन्दाजनक हरकत है।स्थानीय नेताओं के फोटो का का क्या औचित्य है।इसका कांग्रेस विरोध करती है।यह आरोप जिला कांग्रेस के अध्य्क्ष महेश पटेल ने लगाते हुए बताया कि इस मामले में उन्होंने एसडीएम को भी अवगत कराया परन्तु कोई सुनवाई नही हुई है।आपने कहा कि इस मामले के विरोध में कांग्रेस और ग्रामीण जन मुख्यमंत्री के दौरे पर रिंगोल से लेकर जोबट तक मुख्यमंत्री का घेराव कर उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।

कांग्रेस को हर बात में राजनीति दिखती है। इसमें कोई राजनीति नहीं की है। सरकार के निर्देश पर ही थैलियां छापकर अनाज वितरण किया है। हम सीधे दुकान पर जाकर अनाज दे रहे हैं जिससे
हितग्राहियों को सही समय पर अनाज मिल सके।
_नागरसिंह चौहान पूर्व विधायक


निरन्तर हो रही चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस एवं ग्रामीणजन मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे
आजादनगर के ग्राम बरझर में चार दिनों के भीतर दो बड़ी चोरी की वारदात हो गई।निरन्तर हो रही चोरी की वारदात ने पुलिस की निष्क्रियता की पोल खोल कर  रख दी है।यही हालत जिले के अन्य क्षेत्र में के भी हैं।इस घटना की निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि जिला कांग्रेस  ओर क्षेत्र की त्रस्त ग्रामीजन आगामी दिनों में जिले के दौरे पर आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस मामले से अवगत कराते हुए उनका घेराव करेंगे।आपने बताया कि बरझर क्षेत्र में पहले भी अनेक आपराधिक वारदाते हुई है जिनका अभी तक पता नही लगा है।वहां की पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय है।वहां के स्टाफ को तत्काल हटाना चाहिए।साथ ही चोरी का जल्द पर्दाफास होना चाहिए।।