सनातन सेवा आश्रम के राजेन्द्रनंद जी महाराज का हरिद्वार में गंगा तट पर निधन
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय पर संचालित सनातन सेवा आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी नरसिंहानंद जी महाराज के परम शिष्य स्वामी राजेंद्र नंद जी महाराज (55) का महाशिवरात्रि के दिन गंगा तट हरिद्वार में हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया!
स्वामी राजेंद्र नंद जी हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले में आश्रम की ओर से लगाए गए शिविर के साथ गए हुए थे।उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार से अलीराजपुर लाया जा रहा है जहां शुक्रवार शाम 5:00 बजे करीब रामदेव वाटिका के समीप उन्हें समाधि दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार स्वामी राजेंद्र नंद जी कल महाशिवरात्रि के दिन गंगा तट पर पहुंचे उन्होंने स्नान किया फिर ध्यान किया और इसी दौरान उन्हें अटैक आया और वही उन्होंने अपनी देह त्याग दी। नगर के सनातन सेवा आश्रम में जैसे ही यह खबर पहुंची यहां पर शोक व्याप्त हो गया।
हरिद्वार में गंगा तट पर अटैक आने के बाद आश्रम के अन्य सेवादार व अन्य लोग उन्हें सूचना मिलते ही हरिद्वार के अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसके बाद उनकी पार्थिव देव को एंबुलेंस में लेकर अलीराजपुर की ओर सेवादार निकल चुके हैं।शुक्रवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर अलीराजपुर आएगा, उसके पश्चात पारंपरिक रीति अनुसार उनके शव को समाधि दी जाएगी। सनातन सेवा आश्रम में राजू महाराज के नाम से विख्यात स्वामी राजेंद्र नंद जी करीब 40 सालों से आश्रम से जुड़े हुए थे उनके निधन से शोक व्याप्त हो गया।
हालांकि हरिद्वार जैसे पावन और परम तीर्थ में गंगा किनारे प्रभु मिलन होना इसे ईश्वरीय कृपा ही समझा जा रहा है और बहुत ही बिरले लोगों को इस प्रकार की मृत्यु प्राप्त होती है। बावजूद उसके अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार से अलीराजपुर तक उनके शव को लाना चर्चा का विषय है हालांकि जहां पर उनके शव को समाधि दी जाएगी वहां पर उनके परम गुरु व अन्य सभी आश्रम के स्वामी जनों की समाधि भी बनी हुई है इसी परंपरा के चलते उनके पार्थिव देव को समाधि देने के लिए यहां लाया जा रहा है।
Share on WhatsApp
