अभिमन्यु-3 अभियान महिला सुरक्षा एवं समानता की दिशा में आलीराजपुर पुलिस की बड़ी पहल
ग्रीन सिटी आलीराजपुर के तहत 51 पौधों का रोपण
संगठन कार्यो को लेकर जिला कार्यालय पर हुई भाजपा की बैठक
हम व्यक्ति नही देश और विचार धारा के लिए काम करने वाले लोग - केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान
आलीराजपुर न्यूज़।
कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान वह जोबट विधायक सेना पटेल ने खट्टाली में किया भूमि पूजन
जोबट विधायक सेना महेश पटेल की अनुशंसा पर बड़ी खट्टाली में 1.07 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन
कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान कार्यक्रम में रहे मुख्य अतिथि
आलीराजपुर न्यूज़।
जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल की अनुशंसा पर ग्राम बड़ी खट्टाली में करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले समुदायिक भवन एवं रिटेनिंग वॉल के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षित विकास कार्यों की सौगात प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और इस तरह के निर्माण कार्य स्थानीय जनता की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे।
विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने अपने उद्बोधन में बताया कि, “बड़ी खट्टाली ग्राम में सामुदायिक भवन की मांग मैंने विधानसभा सत्र के दौरान अध्यक्ष के समक्ष रखी थी, जिसकी अनुमानित लागत 25 लाख रुपये है। इसके साथ ही 82 लाख रुपये की लागत से रिटेनिंग वॉल निर्माण का प्रस्ताव ग्रामीण यात्रिकी सेवा के माध्यम से जिला पंचायत को भेजा गया था हमारी प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव में सुविधाएं उपलब्ध हों और विकास के कार्य तेजी से पूरे हों।”
इसके अतिरिक्त, विधायक सेना पटेल ने ग्रामवासियों की एक और महत्वपूर्ण आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, कैबिनेट मंत्री से बड़ी खट्टाली में संस्कार गृह (श्मशान भूमि पर लकड़ी रखने हेतु भवन) के निर्माण की मांग भी रखी।
ग्राम पंचायत सरपंच चैन सिंह डावर ने ग्रामवासियों की ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्राम का सामाजिक एवं संरचनात्मक विकास सुनिश्चित होगा। ग्रामीणों को अब आयोजनों के लिए बेहतर स्थल उपलब्ध होगा और रिटेनिंग वॉल से सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने जोबट विधायक सेना महेश पटेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
सोरवा में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने 33 के वी ग्रीड और सड़क का किया भूमिपुजन
विधानसभा चुनाव में किया वादा आज पूरा कर रहा हूं अब नहीं रहेगी बिजली की कमी ....कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र में सड़क बिजली पानी की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार द्वारा कि जा रही हैं विधानसभा चुनाव के पूर्व मैने सौरवा में बैठक के दौरान कहा था कि इस क्षेत्र में बिजली कि भारी समस्या रही है इस समस्या का हल यहां पर 33 केवि का ग्रिड लगाकर ही किया जा सकता है यहां बिजली कभी आलीराजपुर से तो कभी सोंडवा से इस क्षेत्र में प्रदाय की जाती रही है जिसके चलते अनियमित बिजली मिलने से इस क्षेत्र के किसानों के साथ-साथ आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है अब किसान भाइयों को बिजली का ग्रिड स्थापित हो जाने के बाद किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की विधानसभा चुनाव के पूर्व किया गया मेरा वादा आज पूरा हो रहा है। इस दौरान मंच पर कुक्षी के पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर जिला पंचायत सदस्य भदू पचाया जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपाल सिंह खरत मंडल अध्यक्ष पंकज चौहान सरपंच प्रीति कुलदीप किराडे जनपद उपाध्यक्ष मुकेश भूरिया जिला पंचायत सदस्य निर्मला अमन सिंह भिंडे भी मंच पर उपस्थित थे। कलेक्टर डॉक्टर अभय अरविंद बेडेकर ने अपने आरंभिक उद्बोधन में ग्रीड की आवश्यकता पर प्रकाश डाला व जिले में चलाए जा रहे सामाजिक जागरूकता अभियान मिशन 3D का ग्रामीणों को पालन करने के लिए प्रेरित किया।
13 करोड़ 69 लाख 35 हजार की लागत से होगा सड़कों का निर्माण....
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र मैं एक समय सड़कों का नामोनिशान नहीं था जब से हमारी सरकार आई हमने गांव-गांव में विकास कार्यों को करते हुए गांव को सड़कों से जोड़ने का कार्य किया ताकि गांव का विकास हो सके आज सोरवा क्षेत्र के चारों ओर सुमनियावाट चादरमूली अंधारकांच फुलमाल उमराली चांदपुर चारों तरफ सड़कों का निर्माण भाजपा की सरकार द्वारा कराया गया और अभी जो सड़के बाकी है उन्हें भी हमने प्राथमिकता के आधार पर लिया है उनका कार्य भी प्रारंभ करवाया जायेगा । आज 13 करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाली प्रताप फलिया से लेकर दरवादिया फलिया 9.20 किलोमीटर का भूमि पूजन किया जा रहा है इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आने-जाने में सुविधा प्राप्त होगी।
3 करोड़ 25 लाख 78 हजार की लागत से बनेगा विद्युत ग्रिड
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चौहान ने कहा की यहां पर 3 करोड़ 25 लाख 78 हजार की लागत से विद्युत ग्रिड का निर्माण जल्द ही पूरा होगा और इसके होने से बिजली की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी इस दौरान कैबिनेट मंत्री चौहान ने शादी ब्याह में वर्तमान में मिशन 3D के तहत हो रहे बदलाव का भी जिक्र करते हुए इसे बनाए रखने की अपील भी की । उन्होंने कहा कि आज मिशन 3D के चलते आदिवासी परिवारों में शादी विवाह में काफी बचत देखने को मिली है फालतू के खर्चों पर हम सबको मिलकर लगाम लगाना ही होगी।
इस दौरान कुक्षी के पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराडे ने भी संबोधित किया। मुकाम सिंह किराडे ने कहा की प्रदेश सरकार के द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है इसका लाभ आज जमीन पर देखने को मिल रहा है यह भाजपा की सरकार ही है जो गरीबों वंचित वर्ग के लोगों का ध्यान रखते हुए उनकी आवश्यकता अनुसार योजना बनाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा में जोड़ रही हैं। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि रिंकेश सिंह तवर ने किया।
यह थे उपस्थित
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने बताया की कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ सिंह चंदेल मांगीलाल रावत भुवान सिंह चौहान युवा नेता दिलीप चौहान विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता रोशन पचाया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन पंच सरपंच मौजूद थे।
विधायक सेना पटेल ने जबानियां अग्निकांड पीड़ितों के पोंछे आंसु
राशन, बर्तन और नगदी से की सहायता, चिलचिलाती धूप में पहुंची मदद करने
अग्निकांड के पांच दिनों बाद भी पीड़ित परिवार रह रहा खुले में, विधायक के फोन के बाद मदद के लिए पहुंचे अधिकारी
प्रेम गुप्ता
कट्ठीवाड़ा। आलीराजपुर न्यूज़
रो मत बेटे..., अब इन रुपयों से तुम्हारे कपड़े खरीद लेना। जल्दी ही तुम्हारे माता पिता को मकान बनाने के लिए भी मदद मिलेगी, घर फिर से बन जाएगा फिर तुम पहले जैसे ही आनंद से रहना...ये संबल भरे शब्द, स्थानीय विधायक सेना पटेल ने बड़ा खेड़ा पंचायत के जबानियां में गत गुरुवार को हुए अग्निकांड में पूरी तरह बर्बाद हो गए परिवार के छोटे छोटे सहमे हुए बच्चों से कही। विधायक ने निजी तौर पर पीड़ितों को राशन, बर्तन और नगदी की सहायता तत्काल दी। अग्निकांड के चार दिनों बाद भी पीड़ित परिवार को किसी तरह की सहायता नहीं मिली थी, विधायक के फोन के बाद घटना स्थल पर अधिकारी पहुंचे।
गौरतलब है कि गत गुरुवार को कट्ठीवाड़ा जनपद की ग्राम पंचायत बड़ाखेड़ा के जबानियां ग्राम में वेर सिंह पिता जाम सिंह के घर दोपहर लगभग एक बजे अचानक भीषण आग लग गई। उस समय परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे, बच्चे भी खेलने के लिए गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। आग इतनी भीषण थी कि घर पर रखा तमाम अनाज, उपयोगी कपड़े, बर्तन ,नगदी और चांदी के गहने पूरी तरह से खत्म हो गए। चांदी के गहनों की हालत तो ऐसे हो गई कि वह कुछ काम की ही नहीं रही।
विधायक को देख सिसकने लगी महिलाएं__
जवानियां में विधायक कार्यकर्ताओं के साथ अग्निकांड पीड़ित के घर पहुंची और उनके हालचाल पूछे तो घर की महिलाएं सिसकने लगी। विधायक ने उन्हें दिलासा दिया और घटना के बारे में पूछा। विधायक ने परिवार को नगद सहायता, बर्तन, कंबल, कपड़े दिए और स्वेच्छनुदन मद से 25000₹ की सहायता देने की घोषणा की।
कलेक्टर को अवगत कराया___
विधायक ने कलेक्टर को बताया कि अग्निकांड पीड़ितों को गत चार दिनों से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिली है, जबकि पटवारी द्वारा मौका मुआयना किया जा चुका है। विधायक ने क्षेत्र में हैंडपंप भी बंद होने की बात से कलेक्टर को अवगत करवाया। वहां आदिवासी ग्रामीणों को आधा किमी दूर जाकर पानी भरना पड़ रहा है।
ये रहे उपस्थित__ पीड़ित परिवार की सहायता के अवसर पर पूर्व सरपंच गोहायडॉ भाई, रेलम तोमर, ब्लाक उपाध्यक्ष शान नकवी, सोनू वर्मा, नरू किराड़ सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
11 लाख ईनामी ओपन नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का 25, 26 फरवरी को भव्य आयोजन,
अच्छी हैल्थ और फिटनेस के लिए प्रेरित युवा होंगे प्रेरित
अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
नगर के ऐतिहासिक फतेह क्लब मैदान पर ओपन नेशनल बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कार्यक्रम होने जा रहा हैं।
यह स्पर्धा महीला एवम पुरुष वर्ग में रखी गई हैं ताकी इनके मजबूत शरीर सौष्ठव से क्षैत्र के युवजन प्रेरित हो तथा बेहतर स्वास्थ्य और शक्तिशाली शरीर के निर्माण में उनकी रुचि जागृत हो।
इस आयोजन में मध्यप्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक ईनामी राशि 11 लाख रुपए घोषित की गई है। इस ओपन चेंपियनशीप में देश का कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है, किसी पर राज्य या एसोसीशन का कोई बंधन नहीं है
आयोजन समिति के संरक्षक नागर सिंह चौहान तथा विशाल रावत ने बताया की इस एतिहासिक चैंपियनशिप कार्यक्रम की भव्य तैयारियों में व्यस्त हैं, ने बताया की आसपास के खिलाडिय़ों को नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने का सुअवसर भी इस स्पर्धा से प्राप्त होगा। समिति संयोजक भदु भाई पचाया तथा किशोर शाह कहा कि आसपास के राज्यों में इस स्पर्धा का प्रमोशन किया जा रहा हैं, इसके लिए विशेष वेबसाईट भी लांच की गई है। मार्गदर्शक नीरज सिंह पवार तथा सन्तोष परवाल 'मकु भाई' ने बताया कि आयोजन के लाइव टेलीकास्ट को करीब 50 लाख लोग देखे उसकी भी विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजक मंडल अध्यक्ष विक्रम सेन ने बताया कि इस शानदार स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रीय सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री माधो सिंह डावर, श्री मुकेश पटेल विधायक, श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान अध्यक्ष ज़िला पंचायत, श्री वकील सिंह ठकराला भाजपा नेता, अतिथी होंगे वही स्पर्धा समापन दिवस पर मान. श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तिगांव कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी, श्री राघवेन्द्र सिंह कलेक्टर, श्री मनोज सिंह एसपी, श्री जयदीप पटेल प्रदेश मंत्री, श्री महेश पटेल कांग्रेस नेता, श्री ओम सोनी और श्री मुकाम सिंह किराड़ भाजपा नेता अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
समिति सदस्य झेन चंदेरी तथा तिलक सेन ने बताया की स्पर्धा के समस्त सहभागी खिलाडियो को शानदार मैडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट निश्चित तौर पर प्राप्त होंगे, साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को शानदार नगद पुरस्कार राशि तथा चैंपियन ट्रॉफी भी प्राप्त होगी।
आयोजन समिति सदस्य महेश विश्वकर्मा, केशव भव तथा डा. आबिद खान ने बताया की पवन पुत्र क्लासिक खिताब के लिए नैशनल चैम्पियनशिप में फिजिक स्पर्धा भी आयोजित की गई हैं जो पुरुष वर्ग में जुनियर तथा सीनियर स्तर पर होकर तीन हाइट वर्ग में रखी गई हैं।
जबकि महीला ओपन वर्ग में बॉडी बिल्डिंग तथा फिजिक माडल प्रतियोगिता होना हैं। कार्यक्रम विवरण अनुसार 25 फरवरी शनिवार 2023 को जूनियर बॉडीबिल्डिंग चैंपियन शिप, जूनियर चैंपियन ऑफ चैंपियन, जूनियर फिजिक चैंपियन शिप और वूमेन बॉडीबिल्डिंग तथा फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप होगी।
सह आयोजक आकाश आर्य तथा गुलाम बाबा ने बताया की स्पर्धा वाले दिन भी 1 बजे तक फतेह क्लब मैदान पर खिलाड़ी इंट्री कर इसमें भाग ले सकते हैं, समिति सदस्य श्याम मेलाना और दीप शाह स्पर्धा में शामिल सभी खिलाड़ियों के रुकने तथा भोजन की उत्तम व्यवस्था में लगे हैं।
आज की नारी ग्रुप ऑनलाइन पेरेंटिंग सेशन
बेटियां परमात्मा का स्वरूप इन्हें प्यार व सही दिशा निर्देश देवें
आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
आज की नारी ग्रुप द्वारा ऑनलाइन पर पेरेंटिंग सेशन का आयोजन किया गया । जिसकी मुख्य वक्ता के रूप में लायंस क्लब अलीराजपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुरभि सपन जैन जी थी। जिन्होंने अपने उद्बोधन में माता-पिता व बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए परवरिश के कई टिप्स दिए। बेटियों परमात्मा का रूप है बस इन्हें प्यार व सही दिशा निर्देश दे ।
बच्चियों को भी एक कहानी बाज व चिड़िया के माध्यम से समझाया कि किसी पर भी भरोसा न करें माता-पिता ही आपका हित सोचते हैं ।आपने निम्न बिंदुओं ..प्रतिबिंब, बजट, सुरक्षा कवच, दिशा निर्देश, उम्मीदें, सही गलत आदि पर परिचर्चा में बात कही। इस अवसर पर ग्रुप एडमिन प्रतिमा पंचोली व नगर की गणमान्य मातृशक्ति उपस्थित थी। परिचर्चा के पश्चात बेटी भूमि रेवडिया,टिया परवाल व मातृशक्ति प्रीति रेवडिया, हर्ष सराफ, बबीता गुप्ता व गरिमा दुबे ने परिचर्चा में अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप की सक्रिय सदस्या सोनिया सर्राफ ने आपने परिचर्चा को अभिभावकों व बच्चों के हित की बताते हुए आभार माना।
*प्रशासन की व्यवस्था नहीं होने के बाद भी आंबुआ कवाटर फाइनल में*
सांसद कप टूर्नामेंट में अव्यवस्था
अलीराजपुर न्यूज़ के लिए आंबुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
ब्लॉक लेवल में आंबूआ जीता अब क्वाटर फाइनल अलीराजपुर में जहा छ ब्लॉक की टीम आपस में खेलेगी और उन टीमों से निकलेगा विजेता।
सांसद कप टूर्नामेंट उदयगढ़ ब्लॉक की आंबुआ में आयोजित की गई लेकिन प्रशासन ने कोई व्यवस्था चाहे वह ग्राउंड की सफाई हो, बैठने की उचित व्यवस्था हो, खेल सामग्री की व्यवस्था हो या स्वल्पाहार की व्यवस्था हो इनमे से कोई भी व्यवस्था प्रशासन नहीं करवा पाया।
जबकि अलीराजपुर कलेक्टर द्वारा 24 नवम्बर को सांसद कप टूर्नामेंट के संबंध में एक आदेश निकाला गया था जिसमे अलग अलग विभागों को अलग अलग व्यवस्था दी गई थीं लेकीन उक्त विभाग के अधिकारी ऐसी चेंबर में बैठे रह गए और क्रिकेट प्रेमियों को परेशानी उठाना पड़ी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 30 को आलीराजपुर में,
पार्टी में दायित्व एक व्यवस्था हम विचार के लिए काम करने वाले लोग-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान,
भाजपा जिला कार्यालय पर जिला बैठक सम्पन्न
डोल ग्यारस के अवसर पर जयकारो के साथ निकला भगवान का डोला
नगाड़ो और तासों की धून पर जमा रंग
आलीराजपुर न्यूज़ के लिए चन्द्रशेखर आजादनगर से विशाल वाणी।
डोल ग्यारस के अवसर पर नगर में भगवान कृष्ण का विशाल डोला निकाला गया। राम मंदिर से दोपरहर में भगवान श्री कृष्ण को सुसज्जित डोले में बैठा कर नगर में भृमण करवाया गया। डोले में अलाट से आई भस्मरम्या टीम मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। नगाड़ो ओर तासो की धुन पर भस्मरम्या की टीम ने कई प्रस्तुतियां दी।
ग्राम बड़ी खट्टाली में डोल ग्यारस पर्व धूम धाम से मनाया गया ग्रामिनो में अपार उत्साह
सभी आरतियों में भगवान श्री चारभुजा नाथ का अलग अलग पोशाखो से शृंगार किया गया जो की काफ़ी आकर्षित लग रही थी
आलीराजपुर न्यूज़ के लिए बिलाल खत्री।
अलीराजपुर जिले के ग्राम बड़ी खट्टाली में आज सुबह से ही उत्सव का माहोल थाए मंदिर में जबरजस्त दर्शनार्थियों की भीड़ सुबह से ही ग्रामिनो अंचल के ग्रामीण भाइयों ने भगवान चारभुजा के दर्शन किए सुबह 6 बजे मंगला आरती प्रारम्भ हुई 9रू30 बजे शृंगार आरती हुई 11.30 बजे मंदिर पर ध्वजा रोहण हुआ। ध्वजा रोहण के पश्च्यात हर्ष फ़ायरिंग हुई दोपहर 1 राजभोग आरती सम्पन्न हुई जिसमें भगवान को छप्पन भोग लगाया था। दोपहर 4 बजे उत्थापन आरती मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुई।
4रू30 बजे एक विशाल चल समारोह मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ हुआ जो पूरे क़स्बे में घूमते हुए हथनी नदी पर पहुँचाए जहाँ पर 7 बजे भगवान का जल अभिषेक हुआ एवं डोला आरती हुइ तत्पश्चयात चारभुजा मंदिर पर महा आरती हुई जहाँ काफ़ी उत्साह पूर्वक ग्रामिनो ने भगवान की एवं कोन हमारे साथ है चारभुजा के नाथ हैए के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था। ज़िला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्ग दर्शन में जोबट एसडीओपी नीरज नामदेव एवं चौकी प्रभारी रंजीत सिंह मकवाना पूरे दिन व्यवस्था सम्भाले हुए थे एसडीओपी नीरज नामदेव ने इस प्रतिनिधि को बताया की ज़िला पुलिस अधीक्षक के सफल मार्ग दर्शन में आज यह उत्सव काफ़ी धूम धाम से एवं उत्साह पूर्वक मन रहा है।
आज बड़ी खट्टाली में 111 पुलिस जवान, महिला थाना प्रभारी नानपुर भूपेंद्र खरकिया, थाना प्रभारी बोरी कुलदीप सिंह राठौड़, थाना प्रभारी जोबट व अन्य थानो से स्टाफ़ बुलाकर पर्व को शांति पूर्वक मनाया गया ग्राम पंचायत के सरपंच चैनसिंह डावर ने पूरे ग्राम में साफ़ सफ़ाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। जिसमें ग्राम पंचायत की सक्रिय भूमिका रही उक्त उत्सव में हरी सत्संग समिति एवं ग्राम के विभिन सामाजिक कार्यकर्ताओं की सर्हानिय भूमिका इस पर्व पर देखी गई। इस पर्व में माहेश्वरी समाज, जैन समाज राठौड़ समाज व अन्य समाजो की सहभागिता देखी गई क्षेत्र के ग्रामीण अंचलो से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस मेले में शामिल हुए।सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, विशाल रावत, सुबह 11 बजे अलिराजपुर क्षेत्र के विधायक मुकेश पटेल ने चारभुजा मंदिर पहुँच कर भगवान की पूजा अर्चना की
चारभुजा धाम खट्टाली में डोल ग्यारस की तैयारियां
डोल ग्यारस पर्व पर निकलेगा विशाल
अलीराजपुर न्यूज़ के लिए बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी चारभुजा धाम बड़ी खट्टाली में भगवान श्री चारभुजा नाथ जी की जलवा पूजन का महोत्सव व देवझूलनी डोल ग्यारस महोत्सव 6 सितंबर 2022 मंगलवार को बड़ी धूम.धाम से मनाया जाएगा। इस पर्व की तैयारियां बड़ी जोर शोर से चल रही है।
भगवान की माह प्रसादी की तैयारियां करीब 10 दिन पूर्व से ही प्रारंभ हो जाती है और भगवान की महा प्रसादी के रूप में मठड़ीए लड्डूए व सागर का महा प्रसाद बनाया जाता है और इस प्रसाद को बनाने के लिए प्रति वर्षानुसार सांवरिया सेठ धाम से हलवाई झम्मकलाल जीए प्रकाश जी व उनकी पूरी टीम द्वारा यह प्रसाद बनाया जाता है इस उत्सव में दूर दूर से पधारे सभी भक्तों द्वारा इस प्रसाद को लेकर भगवान के मंदिर में चढ़ाया जाता है और साथ ही अपने घर ले जाते हैं भगवान श्री चारभुजा नाथ जी को इस पर्व पर शुद्ध घी से बने 5ण्25 क्विंटल की प्रसादी का भोग लगाया जाता है इस महाप्रसादी को पाने के लिए पूरे वर्षभर भक्त लोग इंतजार करते हैं इस दिन इस प्रसादी का बहुत बड़ा महत्व है जो कि यह प्रसादी भगवान को बहुत प्रिय है चारभुजा महोत्सव समिति के मार्गदर्शन द्वारा इस पूरे महोत्सव को मनाया जाता है प्रसादी के कार्य में जुटे समिति के कार्यकर्ता मदन लड्ढाए मनोज परवालए ओमप्रकाश लड्ढाए रमेश राठौड़ए महेश मालानी व समिति के सभी सदस्य इस महाप्रसादी को बनवाने में जुटे हुए हैं। इसी के साथ इस उत्सव को देखते हुए गांव में पूरी साफ सफाई की जा रही हैए लाइट लगाई जा रही हैए पार्किंग की सुविधा की जा रही हैए आवागमन की पूरी व्यवस्था की जा रही हैए फिल्टर पानी की भी व्य्वस्था की जा रही है। सभी भक्तों को असुविधा न हो इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा भी पूरी सुरक्षा का इंतजाम किया जा रहा है साथ ही प्रशाशनिक व्यवस्था भी पूरी तरह चल रही है।
इस दिन राजभोग आरती में भगवान को छप्पन भोग लगाया जाता है जिस की व्यवस्था समिति के युवा सदस्यों द्वारा की जा रही है।साथी देवझूलनी एकादशी पर भगवान की सुबह से लेकर शाम तक 6 आरती उतारी जाती है जिसमें 6 आरतियों में भगवान के अलग.अलग एवं आकर्षक श्रंगार की हुई 6 पोशाक भी बदली जाती है पोशाकों द्वारा भगवान को अलग.अलग रूप देते हुए अद्भुत श्रंगार किया जाता है पोशाक समिति के सदस्य कैलाश परवालए प्रदीप पवारए सीताराम सेनए गोविन्द सेन 1 महीने पूर्व से ही इस कार्य मे जुटे हुए हैं।
जामा मस्जिद चौक पर ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न एवं मिठाइयों का वितरण
रिमझिम फुहारों के बीच आजादी के तरानों की गूंज
आलीराजपुर न्यूज़ के लिए बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।
बड़ी खट्टाली में स्थानीय जामा मस्जिद चौक पर मुस्लिम समाज के युवाओं एवं बुजुर्गों ने काफी उत्साह पूर्व ध्वजारोहण किया। रिमझिम फुहारों और मंद मंद चलती हवाओं के बीच आजादी के तरानों की गूंज साथ राष्ट्र की आन.बान, शान, तिरंगा पूरे सम्मान के साथ लहराया। आजादी के अमृत महोत्सव पर अमृत की बूंदों से तिरंगे का सम्मान किया।
ध्वजारोहण ग्राम के मुस्लिम समाज के प्रमुख हाजी अहमद नूरू खत्री ने किया। इस अवसर पर हाजी मुबारिक, हाजी सुलतान, हाजी अनवर, हाजी ख़लील, हाजी कल्ला शाह, हाजी जहूर खत्री, ईकबाल खत्रीए बशीर चाचा, गफ्फार खत्री, कयूम खत्री, इस्माइलए जबीर,सलीम बाबा, सत्तार खत्री,शोएब सहित मुस्लिम समाज के समाज जन उपस्थित थे।
उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच चेनसिंह डावर पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता, विजय मालवी, मदन लड्ढा जयेश मालानी एवं ग्राम पंचायत के उपसरपंच शुभम मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे। सभी छात्र छात्राओं को को मस्जिद चौक पर मिठाई के पैकेट वितरण किया। सरपंच एवं प्रतिनिधि ने सभी उपस्थित मुस्लिम भाइयों को स्वाधीनता की शुभकामनाएं दी।
माहेश्वरी समाज भवन पर पहली बार तिरंगा लहराया
वरिष्ठ समाज जनों की उपस्थिति में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
माहेश्वरी भवन अलीराजपुर पर आज 15 अगस्त व अमृत महोउत्सव के उपलक्ष मैं प्रथम वर्ष झंडा वंदन कार्यक्रम रखा गया इसमें सभी समाज जन मौजूद रहे झंडा वंदन आदरणीय श्री श्याम सुंदर जी सोमानी जिला अध्यक्ष माहेश्वरी समाज अलीराजपुर के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री श्याम सुंदर जी सोमानी ,श्री रमेश जी सोमानी, श्री सुरेश जी शारडा, श्री राजेश जी चौधरी, श्री महेश जी सोमानी, श्री नीलेश जी थेपड़िया, ने अपने विचार व्यक्त किए आभार दीप सोमानी के द्वारा किया गया संचालन श्रीकांत बाहेती के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर चर्चा की गई की 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर 25 जनवरी की शाम को राष्ट्रभक्ति गीतों से डांस का स्टेज प्रोग्राम सभी पुरुष और महिला, युवक यूवतियां और बच्चों की सहभागिता कर रखा जावेगा जिसमें सभी ने अपनी सहमति दी।
कल्लाजी जी राठौर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
भव्य शोभायात्रा निकाली गई
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।
तीसरी बार नवनिर्वाचित जपं अध्यक्ष सुनिता चौहान ने किया पदभार ग्रहण
जनता के हितों को ध्यान में रखकर करेंगे काम: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर जनपद पंचायत में भाजपा की सुनीता इंदर सिंह चौहान ने इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार जनपद पंचायत अध्यक्ष की शपथ ली। शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान थे। चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के पंच सरपंच, जपं सदस्य से लेकर जिपं सदस्य तक सब दूर भारी मात्रा में जीतकर आए है यह जनता का विश्वास है की उनके द्वारा लगातार अपना समर्थन देकर भाजपा को चुना गया है ऐसे में हमारी जिम्मेदारी ज्यादा हो जाती है की हम जन आकांक्षाओं को पूरा कर क्षेत्र में जन विकास के कार्यो को प्राथमिकता से करें!
जनपद पंचायत में जपं अध्यक्ष सुनीता इंदरसिंह चौहान एवं जपं उपाध्यक्ष मेहरसिंह चौहान सहित जपं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा की लगातार तीसरी बार हमारी बहन सुनीता इंदरसिंह चौहान आलीराजपुर जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई है में सभी जपं सदस्यों से आग्रह करता हूं की विकास कार्यो को पंचायत स्तर पर पहुंचाकर आमजनों को लाभ दिलवाए और जहां भी मेरी आवश्यकता हो मुझसे कहें में उनके साथ हूं।
अतिथियों ने किया कन्यापूजन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान, पूर्व जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावर,पार्षद कांतिलाल राठौड़ सहित जपं सदस्यगण मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों ने 9 कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान मंच पर नगर के समस्त मंदिरो के पुजारीगण, समाज अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। जिनका स्वागत पूर्व जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान ने किया ।
*तीसरी बार जपं अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास*
उल्लेखनीय है की सुनीता इंदरसिंह चौहान लगातार तीसरी बार जपं की अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई है आलीराजपुर जपं के इतिहास की वे पहली महिला है जो लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई है। आलीराजपुर जपं में भाजपा का लगातार तीसरी बार कब्जा हो गया है। इस अवसर पर नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष सुनीता चौहान एवं उपाध्यक्ष मेहरसिंह चौहान सहित जपं सदस्यो को आलीराजपुर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ द्वारा शपथ दिलाई गई।संचालन अविनाश वाघेला ने किया। आभार जपं सीईओं मनीष भंर ने माना।
आगामी त्यौहार को लेकर तहसीलदार व थाना प्रभारी द्वारा शांति समिति की बैठक ली*
नगर के गणमान्य लोगो द्वारा नगर की समस्या बताई जिस पर तहसीलदार महोदय द्वारा जल्द से जल्द समस्या के निवारण हेतु आश्वाशन दिया’
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
आगामी त्यौहार को लेकर शान्ति समिती आंबूआ की बैठक नायब तहसीलदार ;कार्यपालिक मजिस्ट्रेटद्ध श्री हर्षल बेहरानी व थाना प्रभारी श्री दिलीप चंदेल द्वारा ली गईए जिसमे आपके द्वारा शान्ति व सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने को लेकर कहाए साथ ही साथ शासन की योजना अंकुर अभियान में एक पोधा लगाने को लेकर भी लोगो से निवेदन किया जिस पर समस्त ग्राम वासी द्वारा एक पोधा लगाना व उसकी देख रेख करने को कहा कि श्रीमान द्वारा नगर की समस्या पूछने पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री महेंद्र गुप्ता द्वारा तीन समस्या बताई गई ।
1ण् मगंलवार हाट बाजार के दिन ट्रेफिक व्यवस्था होना चाहिए जिससे आने जाने वालो को परेशानी न आए।
2ण् प्रतिदिन स्कूल के समय पर कुछ बाइक वाले अनियंत्रित तेज गति से बाइक घुमाते है उन पर सख्त कार्यवाही की जावे।
3ण् आम्बुआ नगर के मध्य ईट भट्टे का रात्रि समय तक चलना बताया जिसकी तेज आवाज के कारण काफी परेशानी आती है ।
साथ ही साथ पत्रकार गोविंदा माहेश्वरी द्वारा नगर में केबल बदल कर आश्रम चौराहा से आवास तक स्टेट लाइट सम्पूर्ण रूप से चालू करवाने को कहा।
इन सभी समस्याओं पर
श्रीमान द्वारा जल्द से जल्द संबंधित अधिकारी से बात कर समस्या निवारण का आश्वाशन दिया।
अमर से शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जन्म जयंती पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
प्रभारी मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
अलीराजपुर न्यूज़।
आजादनगर से विशाल वाणी
नगर के लाडले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद की 116 वीं जयंती पर नगर में 200 मीटर लंबाई लिये तिरंगे की भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन बस स्टेंड से होकर आजाद स्मृति मंदिर व पुनः कार्यक्रम स्थल तक किया गया|
तिरंगा यात्रा के पश्चात नगर के बस स्टैंड स्थित आजाद प्रांगण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांवकर, जोबट विधायक सुलोचना रावत,आलीराजपूर विधायक मुकेश पटेल, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर जोबट, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान,भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा अमर सिंह चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए| कार्यक्रम स्थल मुख्य प्रांगण, बस स्टेंड में सभा का आयोजन किया गया| जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कहा कि नगर के लोग सौभाग्यशाली हैं जिन्होंने पावन भूमि में जन्म लिया हैं| नगर के युवाओं व बच्चों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए| आजाद यदि अगर नहीं होते तो हम आज आजादी का आनंद नहीं ले पाते | आजाद के बलिदान को हमेशा याद रखना होगा|
कार्यक्रम उपस्थित जन समुदाय व छात्र-छात्राओं को संबोधित करते सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक माधौंसिंह डावर ने कहा की संकल्प में बड़ी शक्ति हैं हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम आजाद की तरह जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करें उसे अवश्य प्राप्त करें| युवा आजाद की तरह अपने विचार रखें|
कार्यक्रम को स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने दिया| कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ने निर्मला डावर,जिला कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर ने भी संबोधित किया|इस अवसर भाजपा पिछडा़ वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला,महामंत्री हुजेफा असद,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल,डही जनपद अध्यक्ष जयदीप पटेल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे|
कार्यक्रम में उत्कृष्ट व कन्या विद्यालय की छात्राओं द्वारा नाटक,गीत एवं डांस की प्रस्तुति दी गई| आजाद के जीवन पर काव्य प्रस्तुति शिक्षिका शेहनाज खांन ने किया|ऊर्जा विकास विभाग द्वारा बिजली बचाओ और ऊर्जा संरक्षण पर लघु नाटिका प्रस्तुत की |
प्रांगण में संस्कृति विभाग,भोपाल के ओर से आजाद के जीवन पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई थी| स्वराज संस्थान की ओर से आजादी के तराने प्रस्तुत किए गए|
कार्यक्रम का विशेष संयोजन जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, चंद्रशेखर आजाद नगर एसडीएम सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,विनोद कुमार कोरी,बीआरसी राजेंद्र बैरागी द्वारा किया गया|
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण एवं समस्त विभागों के कर्मचारीगण व अधिकारी उपस्थित रहे|
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया|कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया|
फोटो|
1- चंद्रशेखर आजाद नगर में आजाद जयंती पर आयोजित तिरंगा यात्रा का|
2- आजाद जयंती के कार्यक्रम में कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथिगण|
3- कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राएं एवं नगर के गणमान्य नागरिक|
सावन मास में लहरिया उत्सव
आज की नारी ग्रुप ने किया आयोजन
अलीराजपुर।
सावन मास के उपलक्ष में आज की नारी ग्रुप की ओर से आन लाइन लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। लहरिया उत्सव में भारतीय संस्कृति के अनुरूप नारी परिधान पहनकर संगीत पर लहरिया के साथ प्रस्तुति देना थी जिसमें कुल 48 नारियों ने भाग लिया। ग्रुप की ओर से निर्णायक सुनीता गोराना ने लहरिया उत्सव के बारे में जानकारी देकर लकी ड्रा के माध्यम से निर्णय दिया। जिसमें क्षमा राठौड़ विजेता रही।
आज की नारी ग्रुप की संचालिका प्रतिभा पंचोली ने बताया कि भारतीय पर्व-परंपराओं और त्योहारों के दौरान ग्रुप के द्वारा वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।इसी क्रम में लहरिया उत्सव का आयोजन सावन मास के दौरान किया गया ,जिसमें 48 महिलाओं ने लहरिया पहनकर अपनी 30 सेकंड की वीडियो क्लिपिंग ग्रुप में भेजी। इसके पश्चात निर्णय दिया गया। ग्रुप में भाग लेने वाली सभी नारी शक्तियों का ग्रुप की ओर से आभार भी माना। आगामी दिनों में इसी प्रकार अन्य रचनात्मक गतिविधियां ग्रुप के द्वारा संचालित की जाएगी।
Total Readers
Category
- अपराध
- अपराध पुलिस सम सामयिक
- अपराध पुलिस समय सामयिक
- आयोजन
- आयोजन सम सामयिक
- उपलब्धि
- कानून
- गौरव
- जांच-पड़ताल
- ज्ञापन
- त्यौहार/पर्व
- दुर्घटना
- देश सेवा
- धर्म-अध्यात्म
- न्यायपालिका
- पत्रकार वार्ता
- पुलिस
- प्रदर्शन
- प्रशासनिक
- प्रशासनिक सम सामयिक
- बैंक
- राजनीतिक
- राजनीतिक समसामयिक
- व्यापार
- शिक्षा
- शोकःदुख
- सम सामयिक
- सम-सामयिक
- समसामयिक
- समस्या
- सामाजिक
Popular Post
-
अपने परिवार को बचाने के लिए खुद की जान दे दी, बेटी व पत्नि को बचा लिया बेटी को लगी है पैर में गोली, छुट्टियां बिताने व पत्नि का जन्मदिन मन...
-
प्राचार्य शंकर जाटव को हटाया गया, तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई शारदा बारिया नई वार्डन नियुक्त, पूर्व वार्डन मीना चौहान हो चुकी है निलंबित ...
-
पुलिस द्वारा जप्त वाहन को रात के अंधेरे में बदलने का मामला राजेश डाबर होंगे नए नानपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र वाणी "घोटू" आलीराज...
Search This Blog
Pages
© AlirajpurNews All rights reserved








































