नेत्र संकलन केंद्र के प्रमुख जयप्रकाश शर्मा और गुर्जर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ यशवंत उपाध्याय का निधन, क्षेत्र मे शोक की लहर

अलिराजपुर के पूर्व कलेक्टर व वर्तमान में भोपाल मंत्रालय में पदस्थ शेखर वर्मा ने गहरा दुःख व्यक्त किया

जोबट नगर के गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता और नेत्र संकलन केंद्र के प्रमुख तथा उत्कृष्ट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के निधन से नगर में शोक की लहर छा गई।

जोबट गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ कार्यकर्ता और नेत्र संकलन केंद्र के प्रमुख तथा शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका रखने वाले पं जयप्रकाश शर्मा का सोमवार अलसुबह हार्ड अटैक के कारण निधन हो गया। जैसे ही निधन की खबर नगर में फैली नगर में शोक की लहर छा गई। जयप्रकाश शर्मा लंबे समय से गायत्री परिवार के सक्रिय कार्यकर्ता, गायत्री शक्तिपीठ उमावि विद्यालय के शिक्षा समिति के, साथ ही नेत्रदान में अहम भूमिका रखने वाले हर समय नेत्रदान में तत्परता से उपलब्ध होकर नेत्रदान प्राप्त कर आई बैक को उपलब्ध करवाते थे। इस महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए जिला प्रशासन ने 26 जनवरी को श्री शर्मा का जिला स्तर पर सम्मान भी किया गया था। गायत्री परिवार के अनेक कार्यकर्ता ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की है वही उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक पद पर पदस्थ थे। तथा सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा कार्यालय आलीराजपुर की मधुवाला शर्मा के पति ओर वरिष्ठ शिक्षक जिवेन्द्र शर्मा, प्रमोद शर्मा के भाई थें। जिले के तत्कालीन कलेक्टर व वर्तमान में भोपाल मंत्रालय में पदस्थ शेखर वर्मा ने भी संचार के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर गहरा दुःख प्रकटकर कहां कि अलिराजपुर जिले के बहुत बड़ी हानी हुई।
नगर के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पं. यशवंत उपाध्याय भी लंबे समय से अस्वस्थ थे ।तथा सोमवार अलसुबह उनका भी निधन हुआ है। जैसे ही यह खबर नगर में फैली दोनों दुखद खबरें होने से पूरे नगर में शोक की लहर छा गई। दोनों ब्राह्मण समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं का नगर के डोही नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया है। जहां पर अनेक लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की और बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में लोग शामिल हुए। गायत्री शक्तिपीठ जोबट प्रमुख डॉ शिवनारायण सक्सेना, हिंदू धर्मादा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेंद्र टवली, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष  रघुनंदन शर्मा, मेवालाल अग्रवाल, नितेश अग्रवाल,हिरालाल शर्मा, महेश राठौड़, राकेश अग्रवाल, शिवराम वर्मा, रजनीकांत वाणी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अरविंद बघेल, पत्रकार राजेश डुडवे, राजेश जैन, आशीष सोनी, कपिल राठौड़ आदि ने मुक्तिधाम पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की |




Share on WhatsApp