कोविड-19 से कांग्रेस के युवा नेता का निधन

कोरोना संक्रमित व्यक्ति का इंदौर में चल रहा था उपचार

जोबट में अब तक 8 लोग जान गवा चुके हैं , कोरोना वायरस से

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

 कोविड-19 यानी कि कोरोना वायरस से जोबट के (खट्टाली रोड)निवासी कांग्रेस युवा नेता का गुरुवार शाम को इंदौर में उपचार के दौरान निधन हो गया है। कोविड-19 के संक्रमण के मामले में जोबट व आसपास का हर व्यक्ति दहशत में है। क्योंकि यहां से लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ने के साथ में संक्रमण से निधन होने का भी सिलसिला जारी है। अब तक यहां से 8 लोगों का कोरोना संक्रमण से निधन हो चुका है। जैसे ही यह खबर नगर में फैली हर किसी को कोरोना संक्रमण के प्रति अब भय पैदा होने लगा है । जोबट में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा  200 पार हो चुका है |

Share on WhatsApp