आदिवासी अपना जल,जंगल जमीन नही देंगे- महेश पटेल

जोबट से सटी कुक्षी क्षेत्र में सीमेंट फेक्ट्री खोलने के विरोध में नजर आए पटेल

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

आदिवासी नेता और आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने बुधवार को धार जिले के कुक्षी के ग्राम खेड़ली में जबरन चुना पत्थर ड्रिल किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा किसी भी कीमत पर आदिवासियों से उनकी जल,जंगल और जमीन को दूर नही होने देंगे उसके लिए कितनी भी बड़ी लड़ाई क्यो नही लड़ना पड़े।श्री पटेल ने कहा उनके जिले आलीराजपुर की जोबट विधानसभा जहॉ से सेना महेश पटेल विधायक है उनके डाबड़ी गाँव को भी इसमें जोड़ने की बात है वे आलीराजपुर हो या धार हो किसी भी जिले के आदिवासियों को बेदखल नही होने देंगे इसके लिए आदिवासी विकास परिषद एक बड़ी रणनीति बनांकर ग्रामीणों की बैठकें करेगी और सभी को एक जुट रहकर चुना पत्थर ड्रिल के पुरजोर विरोध का आव्हान महेश पटेल ने किया है।




महेश पटेल ने प्रेस वार्ता में रोशनी कलेश प्रकरण में राष्ट्रपति से सीबीआई जांच की मांग की

 प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा’

आलीराजपुर। मप्र आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता मे प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और देश के महामहिम राष्ट्रपति से रोशनी कलेश की मौत के प्रकरण मे निष्पक्ष एवं सूक्ष्म सीबीआई जांच की मांग की है। 


श्री पटेल ने पत्रकार वार्ता मे कहा की मप्र के आदिवासियों पर आए दिन अत्याचार, बलात्कार और हत्याओं की घटना तेज़ी से बढ़ रही हे, प्रदेश सरकार इसको रोकने मे नाकाम साबित हो रही हे, लेकिन आदिवासी की बेटी रौशनी को न्याय दिलाने के लिए हम संघर्ष कर सड़को पर उतरेंगे और न्याय दिलाकर रहेंगे। उन्होंने बताया की गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में अध्ययनरत आलीराजपुर की आदिवासी समाज की होनहार छात्रा रोशनी कलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु को लेकर आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। न्याय की मांग को लेकर भोपाल में आयोजित धरना-प्रदर्शन में आदिवासी विकास परिषद की भोपाल शाखा ने महत्वपूर्ण एवं सक्रिय भूमिका निभाई थी । उन्होंने कहा कि जब तक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच नहीं होगी, तब तक सत्य पर से संदेह के बादल नहीं हटेंगे। श्री पटेल ने मृतिका के परिजनों को दो करोड़ रुपये की आर्थिक राहत प्रदान करने की भी मांग की है, ताकि पीड़ित परिवार को संबल मिल सके। परिषद का स्पष्ट मत है कि यह केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि सम्पूर्ण आदिवासी समाज के सम्मान और सुरक्षा का प्रश्न है। श्री पटेल ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान जबकि आलीराजपुर विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री चौहान भोपाल में उपस्थित थे, तब भी उन्होंने आंदोलनरत समाजजनों से संपर्क या सहयोग नहीं किया। परिषद के पदाधिकारियों का आरोप है कि मंत्री महोदय द्वारा घटना के कई दिन बाद की गई मुलाकात महज औपचारिकता प्रतीत होती है, जिसे आमजन की भावनाओं को शांत करने का प्रयास माना जा रहा है। पटेल ने दोहराया कि उनका उद्देश्य राजनीतिक विवाद उत्पन्न करना नहीं, बल्कि एक आदिवासी बेटी को न्याय दिलाना है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इसके विपरीत, धरना-प्रदर्शन में आदिवासी विकास परिषद के साथ जोबट विधायक सेना पटेल ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए समाजजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।

श्री पटेल ने चेतावनी देते हुवे कहा की यदि शीघ्र निष्पक्ष जांच एवं पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया, तो प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित- केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया

भाजपा कार्यालय पर महिला एवं बाल विकास मंत्री भुरिया ने ली प्रेस वार्ता 

आलीराजपुर न्यूज।

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 01 फरवरी को जो बजट पेश किया गया है वह गरीब किसान, युवाओं और महिला वर्ग को ध्यान में रख कर बनाया गया है। बजट में किसी भी नये करो की बढ़ोतरी नही की गई है कुल मिलाकर वित्त मंत्री निर्मला सितारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2047 के प्रधानमंत्री मोदी के विजन विकसीत भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है , उक्त बात महिला एवं बालविकास मंत्री निर्मला भुरिया ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।




क्या है बजट में- प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भुरिया ने कहा की इस वर्ष का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार का केन्द्रीय बजट जनकल्याण की प्रधानता को लेकर प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सुधारो को प्रमुखता दी गई है। उन्होने कहा की केन्द्रीय बजट में भारत के हर नागरिक की आकांक्षाओ को ध्यान में रख कर वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण ने 9 वी बार बजट प्रस्तुत किया है। जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग सहित दिव्यागो एवं उद्योगो के सशक्तीकरण को लेकर दिशा दिखलाता है। मंत्री निर्मला भुरिया ने कहा की यह बजट विकसीत भारत के संकल्प को ठोस आधार देते हुए वर्ष 2047 में विश्व की सबसे बडी अर्थ व्यवस्था के लिए रोड मेप प्रस्तुत करता है। 



इस बजट में यह है प्रमुख बाते- प्रेस वार्ता के दौरान केबिनेट मंत्री निर्मला भुरिया ने इन बिन्दूओ पर की बात-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा प्रस्तुत इस बजट में आर्थीक सुधारो पर ध्यान देते हुए ळैज् को सरल बनाने सहित 350 से ज्यादा सुधार लागु किए है। 

यह बजट गरीबो, जरूरतमंदो की मदद करने वाला बजट है। इस बजट से लोगो की उम्मीद पुरी होगी, बजट में हर परिवार, समुदाय, ईलाके, की सही भागीदारी करने के लिए संसाधन एवं सुविधाओ के साथ मौका मिलेगा। 

उत्पादन को बढावा देना हमारी सरकार का लक्ष्य है, बजट में बायोफार्मा क्षैत्र के लिए 5 साल में 10 हजार करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही 3 केमिकल पार्क बनाने के लिए राज्यो को सपोर्ट करने के लिए योजना शुरू कि जाएगी।

सरकार द्वारा सेमी कंडक्टर मिशन 2.0 लांच किया है। 

इलेक्ट्रानिक्स क्षैत्र के उत्पादन के लिए खर्च में बढोतरी कर योजना को 40 हजार करोड तक बडाया

माईको एंटरप्राईजेस को सपोर्ट  करने के लिए 10 हजार करोड रूपये का ैडम् ग्रोथ फंड कि शुरूआत करने के साथ रिलायंट इंडिया फंड में 2000 करोड ओर जोडे गए। 

पब्लिक कैपेक्स को बडा कर 12.2 लाख करोड किया, जो अब तक का सबसे बडा प्रस्ताव होगा। 

अगले 5 सालो में 20 नए नेशनल वाटरवेज बनेगे।

स्वास्थ क्षैत्र में अगले 5 सालो में 1 लाख नए विशेषज्ञ जोडे जाऐेगे। 

पीपीपी मोड पर 5 रिजनल मेडिकल हब बनाने में राज्यो को सपोर्ट करेगे। 

आयुवेर्दिक संस्था स्थापित होगे। 

पशुपालन को बडावा देने के लिए इस विधा के 20 हजार से ज्यादा विशेषज्ञो को लाने के साथ कई अन्य प्रयास करेगी। 

हर जिले में 1 महिला छात्रावास बनाए जाऐगे। 

किसानो की आय में वृद्ध के लिए कई सकारात्मक प्रयास के प्रावधान किए है। जिसमें मछली पालन के लिए 500 जलाशय एवं अमृत सरोवर बनाने सहित तटीय इलोको में स्थानिय उत्पादो जैसे नारियल, चंदन, काजु आदी फसलो के साथ अधिक आय वाली खेती को बडावा दिया जाएगा। 

दिव्यांगजनो के लिए विशेष पहल करते हुए दिव्यांग कौशल योजना, दिव्यांग सहारा योजना के माध्यम से रोजगार के मौके देने के साथ विशेष एवं बेहतर सहायक उपकरण प्रदान किये जाएगे। 

मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न सस्थाए स्थापित होगी।

हर जिला अस्पताल में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर क्षमता को 50 प्रतिशत तक बडाया जाएगा। 

विदेशो में निर्यात को बडावा देने के लिए आसान प्रकिया करने के साथ कस्टम प्रोसेस को सुविधाजनक किया जाएगा।

भरोसेमंद सप्लाई चेंन बनाई जाएगी, जिससे देश के व्यापारियो को सुरक्षा मिलेगी।

वस्त्र उत्पादो के निर्यात को बढावा देने के लिए विभिन्न प्रयास किए जाएगे। 

केंसर के मरिजो के लिए दवाईयो पर कस्टम ड्युटी में छुट देने के साथ अन्य 7 दुर्लभ बिमारीयो के इलाज के काम आने वाली दवाईयो की इंपोर्ट ड्यूटी में छुट दी गई।

इंकमटेक्स रिर्टन के नियमो में कई बदलाव कर आमजन को राहत दी गई। 

प्ज् सर्विसेस के लिए सेफ हार्बर लिमिट को 300 करोड से बडाकर 2 हजार करोड की गई। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा महिलाओ के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार में महिला सशक्तीकरण सिर्फ नारो में नही है बल्की हमारी नियत एवं निती का हिस्सा है, ओर इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओ की गरीमा, सुरक्षा, स्वरोजगार एवं नेतृत्वक्षमता को बडाने के लिए बजट में कई प्रावधान किए है। 

कुल मिलाकर यह बजट विकसीत भारत की संकल्पना को साकार कर भारत के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है।

यह थे उपस्थित- भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला महामंत्री मोटू शाह, रिकेश तंवर, विधायक प्रतिनिधि गोविन्दा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता नगर मंण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, अभिषेक गेहलोत, दिपक परिहार, संदिप राही द्वारा केबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा ने माना।


आलीराजपुर नगर में बायपास निर्माण सहित 300 करोड के रोड स्वीकृत - नागरसिंह चौहान

 आलीराजपुर शहर को मिलेगा बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी निजात

मप्र के बजट में बायपास निर्माण के लिए 87 करोड़ का प्रावधान

वित्त विभाग की मंजूरी के बाद होंगे टेंडर

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मो. 7909750355

भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह कर के दिखाती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जो वादे क्षैत्र की जनता के बीच जा कर किए गए थे, उन सभी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा निरंतर पुरा किया जा रहा है। इसी कडी में इस वित्तिीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बडी सौगात देते हुए आलीराजपुर में विकास की गति को बढाते हुए बजट में मजुरी दी गई है। जिसके चलते क्षैत्र में विकास की गति में प्रगति होगी वही इस क्षैत्र में रहने वाले निवासीयो एवं आमजनो को मुलभुत सुविधाए प्राप्त होगी। मंत्री चौहान ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में बताया कि बजट में बायपास निर्माण के लिए राशि का प्रावधान कर दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार वित्त विभाग की मंजूरी मिलने की कार्रवाई होगी फिर बायपास निर्माण के लिए शासन स्तर से टेंडर लगेंगे। 



कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की वर्तमान बजट में लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत आलीराजपुर नगर के बायपास सहित 28 बडी सडको के लिए लगभग 300 करोड के बजट की राशी स्वीकृत की गई है। इससे बनने वाली सडको संे ग्रामीण क्षैत्र के आमजनो को आवागमन की सुविधाए बढने के साथ समय की बचत भी होगी। वही आलीराजपुर नगर को 87 करोड रूपये से बनने वाले बायपास की सौगात मिली है, जिसकी मांग नगर के लोगो के द्वारा कई वर्षाे से कि जा रही थी। बायपास स्वीकृत हो जाने के चलते नगर के आमजनो को ट्रेफिक अव्यवस्था से मुक्ती मिलेगी। उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा दी गई। पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त प्रधानमंत्री सडक योजना, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित कई विभागो में बजट में प्रावधान किए गए है। जिसका लाभ आलीराजपुर क्षैत्र की जनता को मिलेगा।

जिले के अनेक ग्रामीण क्षैत्रांे को मिली रोड की सौगात

पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की अलीराजपुर जिले के अनेक दुरस्थ ग्रामीण क्षैत्रो में विगत कई वर्षाे से रोड कि मांग कि जा रही थी, जिसके लिए उनके एवं सांसद श्रीमति अनिता चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांगपत्र के माध्यम से मांग की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृती प्रदान कर दी गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ सिंह चंदेल, जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता मौजुद थे।


इन कार्याे को मिली स्वीकृती -

 अलीराजपुर नगर से खडवा बडौदा मार्ग बायपास - 8637.60 लाख

 ग्राम राजावट आरी फलिसे से मेन रोड अलीराजपुर - 513.06 लाख

 ग्राम बखतगड से ग्राम उमरखड - 1593.64 लाख

 ग्राम कटवाड़ से जामली होते हुए ग्राम रोशीय तक - 764 लाख

 ग्राम कडवानिया से गुजरात सीमा तक मार्ग -1049 लाख

 बिछोली हाथापाई फलिया से ग्राम ककडवाल से ग्राम सिलोटा तक मार्ग - 1043 लाख

 ग्राम ककड़वाल से ग्राम बेजड़ा टापर फलिया तक - 1582 लाख

 वालपुर निचला फलिया से ग्राम बेहडवा होते हुए ग्राम कुकडीया तक - 621.42 लाख

 ग्राम थोड़सिंधी से ग्राम इरडू तक मार्ग - 1831 लाख

 ग्राम तीती से ग्राम खारकुआ होते हुए ग्राम भाणारावत से कोदली तक - 1543 लाख

 ग्राम बड़दला क्यारा फलिया से ग्राम डाबडी तक मार्ग - 1206 लाख

 ग्राम अंधारकांच पटेल फलिया से गुजरात सीमा तक - 795 लाख

 ग्राम चिलवट मथवाड़ से धनबयडी मार्ग - 850 लाख

 ग्राम फडतला से नेवागता होते हुए ग्राम थोड़सिंधी तक गार्ग - 1139 लाख

 ग्राम आम्बी से ग्राम रोशीय तक मार्ग - 638 लाख

 ग्राम बेसवानी से ग्राम धोरट तक मार्ग - 512 लाख

 ग्राम बरझर हायर सेकेण्डरी स्कूल से मोरी फलिया तक मार्ग - 524 लाख

 ग्राम बरझर वनेश्वर महादेव से महेन्द्रा मेन रोड़ तक - 277 लाख

 बड़गांव पंचायत भवन से बारिया फलिया तक मार्ग - 359 लाख

 रिंगोल मालमसुरी से खाण्डीवाव होते हुए भण्डारी फलिया तक मार्ग - 615 लाख

 ग्राम बोरकुंडीया मेन रोड से तालाब फलिया तक - 421 लाख

 छोटीपोल मेन रोड़ से ग्राम छोटा भावटा तक मार्ग - 574 लाख

 सेजावता मेन रोड़ से खेरिया फलिया तक मार्ग - 182 लाख

 ग्राम काकड़बारी मेन रोड़ से सिगाडिया व बामनिया फलिया तक - 256 लाख

 निचवास से ताडअम्बा फलिया - 1253.42 लाख

 बिजोरीया गुजरात सीमा से माफीदार फलिया - 471.62 लाख

 कालीबेल पाडा बिचडीया से डिंडवर फुलमाल रोड तक 1500 लाख

 सोरवा से दरवाडिया तक 1500 लाख

फोटोः  - पत्रकार वार्ता में उपस्थित मंत्री चौहान व अन्य।


शिवराज के मध्यप्रदेश से गांधी के गुजरात मे जा रही अवैध शराब

आबकारी विभाग के संरक्षण मे चल रहा आलीराजपुर जिले मे अवैध शराब का कारोबार -भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया,

 जिले  मे भील सेना के  11 लोगो की टोली करेगी अवैध शराब परिवहन पर निगरानी, शराब की गाडीया पकडकर करेगे पुलिस के हवाले 

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

जिले मे अवैध शराब का कारोबार जोरो से चल रहा है । शराब माफियाओ के द्वारा सीमा से लगे गूजरात राज्य तक अवेध शराब की सप्लाई की जा रही है । लेकिन जिले का आबकारी विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है उक्त आरोप भील सेना सगंठन के सुप्रीमो शंकर बामनिया प्रदेश अध्यक्ष रमेश बधेल ओर भील सेना सगठन के जिला अध्यक्ष चतरसिह मण्डलोई ने एक प्रेस वार्ता मे लगाये । भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया ने कहा के आलीराजपुर जिला पिछले चार पाच महिनो से अपराधो मे नंबर वन पर जा पहुचा है जिले मे आए दिन कोई ना कोई अपराध घटीत हो रहे मर्डर लूट चोरी अवैध शराब की सप्लाई जैसे कई घटनाए जिले मे सचालित हो रही है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रहा है जिले मे पुलिस कप्तान तो सही तरीके से अपराधो मे लिप्त आरोपीयो को पकड कर अपना काम अच्छे तरीके से कर रहे है मगर जिले का प्रशासनिक अमला  अवैध कारोबारीयो पर मेहरबान है ।।


 जिसके कारण जिले मे अवैध शराब माफियाओ का एक तरफा राज चल रहा है जिले मे जब से आबकारी अधीकारी ब्रजेश कोरी साहब की पदस्थापना हुइ है तब से आज तक जिले मे एक भी बडी कार्यवाही शराब माफियाओ पर नही की जबकी आलीराजपुर पुलिस ने पिछले दिनो लाखो की अवैध शराब सोरवा आजादनगर से पकडी क्या कारण है की आबकारी विभाग का काम पुलिस को करना पड रहा हे  ।  इसका एक कारण है आबकारी विभाग ओर शराब माफिया की साठगाठ दोनो की मिलीभगत से शिवराज सिह चोहान के इस मध्यप्रदेश से गांधी के गूजरात तक अवैध शराब पहुचाई जा रही हे जिसका ताजा उदाहरण है दो दिन पहले गुजरात के दाहोद से 10 गाडी अवैध शराब से भरी गुजरात पुलिस ने पकडी जिसमे इदोर के एक बडे शराब माफिया का नाम सामने आया है ओर पास के ही मध्यप्रदेश की सीमा से जूडे शराब दूकानो का नाम सामने आया है । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है के किस तरह आलीराजपुर जिले को अवेध शराब की दलदल मे धकेला जा रहा है । आज जिले मे घर घर शराब की दुकाने चल रही है कितने ही लोग नकली शराब पीकर मर रहे है आज जो शराब बिक रही है वो कही ना कही नकली ओर जहरीली हो सकती है क्योकी अभी कूछ महीने पहले जिले के आजादनगर मे नकली शराब बनाने की फेक्टी को पकडा था जहा से भारी मात्रा मे शराब बनाने का केमिकल ओर बाटल मिली थी आज भी कई शराब बनाने के कारखाने चल रहे है ।


 लेकिन अब भील सेना सगंठन आलीराजपुर जिले मे अब अवैध शराब माफियाओ के खिलाफ मोर्चा खोल रहा है आने वाले दिनो मे शादी का सीजन आने वाला है जिसमे भारी मात्रा अवैध शराब का कारोबार चलेगा भील सेना सगठन का एक एक कार्यकर्ता अवैध शराब पर निगरानी रखेगा 11सद्स्यो की टीम हर गाडीयो पर निगरानी रखेगी ओर जहा भी अवैध शराब की गाडी दिखी उसको पकडकर पुलिस के हवाले करेंगे चाहे आजादनगर हो जोबट नानपूर आलीराजपुर छकतला चांदपुर उदयगढ सभी जगह हमारे लोग अवैध शराब के परिवहन पर नजर रखेगे ओर आने वाले दिनो मे शराब दूकानो पर जाकर धरना भी देंगे ।!

आरईएस विभाग के निर्माण कार्यों की जाँच ना होना जिला प्रशासन की भमिका पर संदेह-श्री पटेल

घटिया निर्माण कार्यों की जांच करवाने से क्यो कतरा रहा है प्रशासन 

अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 

जिला ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री,  एसडीओ एवं उपयंत्रियों द्वारा मनरेगा योजना के तहत जिलेभर मे करवाएं गए निर्माण कार्यों में व्यापक भ्रष्ट्राचार, बड़े पैमाने पर घपलेबाजी व फर्जी मस्टरों द्वारा मजदूरों के हक पर डाका डालने का काम किया है। प्रशासन द्धारा जिम्मेदारों को लेकर घटिया निर्माण कार्यों की अभी तक ठौस जांच नही होना कई प्रकार की शंकाओ को जन्म देता है। विगत एक माह पुर्व कलेक्टर मनोज पुष्प को मय सबुतो के शिकायत-पत्र देने के बावजुद कोई कार्रवाई ना होना जिला प्रषासन की भुमिका पर संदेह जताता है। बहरहाल इस मामले को लेकर पुर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल ने सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल को पत्राचार कर मामले से अवगत कराया है। 


निर्माण कार्यो मे व्यापक भ्रष्ट्राचार एवं अनियमितताएं

पुर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति ओर मे बताया कि आरईएस विभाग के जिम्मेदारो ने आपसी साठगांठ के चलते अलीराजपुर जिले के सभी विकासखंडों में मनरेगा योजना अंतर्गत अधिकांश निर्माण कार्य बेहद घटिया किस्म के किए गए हैं। उक्त निर्माण कार्य को देखने से पता चल जाएंगा कि निर्माण कार्य मे कितना भ्रष्ट्राचार एवं अनियमितताए की गई है। निर्धारित मापदंडों को दरकिनार कर आरईएस विभाग के जिम्मेदारों द्वारा निर्माण कार्यों में जमकर चांदी काटी गई है। पटेल ने बताया कि चेक डैम सहस्टॉप डेम एवं निस्तार तालाबों के निर्माणों में फर्जी मस्टरों का जमकर  उपयोग किया जाकर गरीब मजदूरों के हकों पर डाका डाला गया। शासन की मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करवाने की जनहितकारी मंशाओं को ध्वस्त करते हुए मास्टर रोल में कई मजदूरों के फर्जी नाम दर्ज कर पेमेंट के माध्यम से घपलेबाजी को अंजाम दिया गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में क्षैत्र के गरीब मजदूर रोजगार से वंचित होकर पलायन करने को विवश हो गए। पटेल ने बताया कि आरईएस विभाग द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों को देखने से ज्ञात होता है कि कार्य कितने स्तर हीन और घटिया किए गए हैं। कई स्थानों पर विभाग के जिम्मेदारों ने कमिशन बाजी कर घर बैठे शुद्ध मुनाफा अर्जित करते हुए 45 से 50 लाख के निस्तार तालाबों को ठेके पर कार्य देकर जमकर अनियमितताएं बरती है। इन तालाबो को आधी राषी मे ही निर्माण पुर्ण कर राषी निकालकर हजम कर ली गई है। पटेल ने बताया कि उनके द्धारा विगत माह मे कलेक्टर मनोज पुष्प को आरईएस निर्माण कार्यो के भ्रष्ट्राचार एवं अनियमितताओं को लेकर मय सबुतो के पत्राचार किया था। लगभग एक माह बीत जाने के बावजुद कलेक्टर महोदय ने आरईएस विभाग के कार्यपालन यंत्री, एसडीओं व उपयंत्रियों पर अभी तक कोई एक्षन नही लिया। ना ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की ना ही घटिया हिन निर्माण कार्यो के जांच के आदेष जारी किए गए है। पटेल ने बताया कि निर्माण कार्यो मे भ्रष्ट्राचार करने वाले अधिकारियो पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना चाहिए। षिकायत-पत्र के बावजुद कोई कार्रवाई ना होना जिला प्रषासन की भुमिका पर कई प्रकार की षंकाओ ओर संदेह को जन्म देता है। पटेल ने मप्र पंचायत विभाग प्रमुख सचिव से जिले के विकासखंडों में आरईएस विभाग द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्यपालन यंत्री, एसडीओ एवं उपयंत्रियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पद आएंगे जाएंगे चुनाव में हारेंगे जितेंगे पर क्षेत्र में धर्मांतरण के विरूद्ध लड़ाई जारी रखेंगे-नागरसिंह चौहान

 जोबट विधायक कलावती भूरिया के आरोपों पर चौहान  ने किया पलटवार

आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
राजनीति में पद आएंगे जाएंगे चुनाव में हार जीत चलती रहेगी लेकिन धर्म कायम रहना चाहिए और आलीराजपुर जिले में हिंदु धर्म को मानने वाले लोगों को धर्मांतरित करने का किसी भी प्रकार का प्रयास हम सफल नहीं होने देंगे। जोबट विधायक कलावती भूरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि कलावती भूरिया इसाई मिशनरी के द्वारा किए जा रहे धर्मांतरण का सरंक्षण कर रही है और इसीलिए उनके द्वारा मुझ पर बेतुके आरोप लगाकर मैरे परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है मै विधायक भूरिया से पुछना चाहता हूं कि बीस साल तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के बाद भी झाबुआ जिले में बड़ी मात्रा में हिंदु समाज के लोगों का धर्मांतरण हुआ लेकिन उन्होंने आज तक अपने धर्म को बचाने के लिए क्या कार्य किए।  यह बात पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान  ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहीं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को जोबट विधायक कलावती भूरिया ने जिला कांग्रेस के नेताओं के साथ मिलकर कलेक्टर सुरभि गुप्ता और एसपी विजय भागवानी को अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह  चौहान    के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपकर उनके विधानसभा क्षेत्र में अषांति फैलाने के आरोप लगाए थे। इसकी प्रतिक्रिया में नागरसिंह  चौहान    ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर उन पर पलटवार किया।



हिंदुत्व पर आंच आएगी तो नागरसिंह  चौहान  डटकर मुकाबला करेगा  

पूर्व विधायक नागरसिंह  चौहान    ने  आरोप लगाया कि जोबट विधायक कलावती भूरिया इसाई मिशनरी के लोगों का सरंक्षण कर रही है। चैहान ने कहा कि जोबट क्षेत्र में आने जाने के लिए मुझे कलावती भूरिया की अनुमति की आवश्यकता नहीं क्योंकि मे तो जोबट क्षेत्र का ही निवासी हूं।  चौहान    ने कहा कि मेरा लक्ष्य हिंदुत्व है और हिंदुत्व पर आंच आएगी तो नागरसिंह  चौहान   डटकर मुकाबला करेगा।  
भूरिया परिवार धर्मांतरण पर चुप क्यों
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक  चौहान    ने कहा कि जो जिस धर्म में विश्वास करता है उसे उसी धर्म में रहने देना चाहिए लेकिन आज कल बड़ी मात्रा में गांव गांव में पादरी घुम रहे है और इस बात का गांव में रहने वाले लोगों द्वारा भी विरोध किया जा रहा है। झाबुआ में पूर्व में बड़ी मात्रा में धर्मांतरण हुए है लेकिन भूरिया परिवार द्वारा आज तक धर्मांतरण को लेकर किसी भी प्रकार का विरोध दर्ज नहीं करवाया गया है। चैहान ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा धर्मांतरण का विरोध कर रही है वैसे ही यदि कांग्रेस भी साथ दे तो क्षेत्र में किसी की हिम्मत नहीं कि धर्मांतरण करा सके।
     ज्ञात रहे कि विगत दिवस उदयगढ़ जनपद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जांबुखेड़ा में इसाई पादरी एवं बाहर से आई हुई महिलाओं द्वारा ग्रामीण लोगों को उपचार के नाम पर उनका धर्म परिवर्तन कराने का कार्य किया जा रहा था जिसकी सूचना हिंदु युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं को लगी थी जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराते हुए उदयगढ़ थाने में इसकी शिकायत की थी। लेकिन बाहर से आई महिलाओं द्वारा समाज को अपमानित करने वाले शब्द कहे गए जिसके चलते वहां माहौल गरम हो गया था जिसके बाद मैं उदयगढ़ जाकर धरने में जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के साथ शामिल हुआ। धरने में कांग्रेस के पूर्व जनपद अध्यक्ष कमरू अजनार भी शामिल हुए थे। धरना हिंदु समाज का व्यापक रूप से इसाई पादरी द्वारा धर्मांतरण के विरूद्ध कार्रवाई को लेकर था क्षेत्र में आए दिन दुर दराज के इलाकों तक धर्मांतरण की खबरे एवं इसाई मिशनरी द्वारा बिमारी का उपचार के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है जो हम सहन नहीं करेंगे। इस दौरान कटठीवाड़ा के पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू भाई पचाया भी मौजूद थे।

आम्बुआ पत्रकार संघ ने किया थाना प्रभारी की प्रेस वार्ता का बहिष्कार

आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट 

आम्बुआ पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी ने बताया कि थाना प्रभारी श्री भूपेंद्र खरतिया  द्वारा लगातार स्थानीय पत्रकारों की अवेहलना की जाती रही है।उनके द्वारा लगातार थाने के समाचार जिले व अन्य जगह से समाचार लगवाकर स्थानीय पत्रकारों को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है वही स्थानीय पत्रकारों को हर बार किसी न किसी तरह नीचा दिखाने से नही चूकते है न ही पत्रकारों के सवालों के जवाब ठीक ढंग से दिए जाते है ,इसलिए आज से उक्त प्रेस वार्ता के साथ थाना आम्बुआ के सभी समाचारो का बहिष्कार आम्बुआ पत्रकार संघ ने किया है जब तक थाना प्रभारी द्वारा पत्रकारों की अव्हेलना बंद नही की जाती तब तक आम्बुआ पत्रकार संघ थाना आम्बुआ के समाचार नही लगाएगा ।

कोई भी अधिकारी यदि किसी भी पत्रकार साथी की अव्हेलना करता है तो पत्रकार विकास परिषद उस अधिकारी का पुरजोर तरीके से विरोध करता है |

कोविड-19 कोरोना प्रकोप के चलते मंत्रीमंडल विस्तार बढ़ रहा है आगेः भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा

मोदी सरकार-2 के एक साल पूरा होने पर पत्रकार वार्ता में बताई सरकार की साल भर की उपलब्धियां
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
कोविड-19 कोरोना प्रकोप के चलते मंत्रीमंडल विस्तार बार बार आगे बढ़ रहा है। वैसे सरकार के चार प्रमुख विभाग के मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री जी वर्तमान में बेहतरीन तरिक से कोरोना आपदा में भी सरकार चला कर जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में जुटे हुए है। कुछ ही दिनों में प्रदेश की भाजपा सरकार का मंत्रीमंडल भी गठित हो जाएगा। यह बात  आगेः भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने मोदी सरकार-2 के एक साल पूरा होने पर भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार 5 जून को संपंन पत्रकार वार्ता में इस प्रतिनिधि के द्वारा पूछे गए सवाल पर कही। भाजपा प्रवेश प्रवक्ता ने भाजपा की केंद्र सरकार की साल भर की उपलब्धियां को सिलसिलेवार ढंग से गिनाया और कहा कि मोदीजी पीएम के रुप में अपने दूसरे कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं व आंकाक्षाओं पर खरे उतरे है। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, मंडल अध्यक्ष रींकेश तंवर मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

सरकार के ऐतिहासिक फैसले से बनी देश की विश्वव्यापी पहचान 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में आगे कहा कि देश पीएम मोदी के नेतृत्व में अजेय पराक्रम से भरा हुआ दिखता है। भारत की राष्ट्रीय एकता प्रबलता पर है। पीएम मोदी के कारण पूरी दुनिया अचंभित, आश्चर्यचकित व विस्मित है। पीएम मोदीजी व गृह मंत्री अमित शाहजी ने काश्मीर से धारा 370 हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। देश के इतिहास में 5 अगस्त 2019 का दिन क्रांतिकारी दिन की तरह आने वाले इतिहास में देखा व लिखा जाएगा। काश्मीर से धारा 370 की समाप्ति के बाद वहां पर सामाजिक समसरता का माहौल बन गया है और वहां पर भारत सरकार की योजनाएं लागू हो गई है।
शर्मा ने बताया कि इसके साथ ही ट्रीपल तलाक हटाने का साहसिक निर्णय मोदी सरकार ने लिया है यह बहुत ही क्रांतिकारी निर्णय है। राम जन्म भूमि निर्माण का माननीय सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया है उसके लिए केंद्र सरकार ने अपना पक्ष बहुत ही गंभीरता से तथ्यों व प्रामाणिकता के साथ न्यायालय में रखा जिसके चलते यह फैसला आया है।हिंदू समाज अब वहां पर भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण करेगा। शर्मा ने सरकार की उपलब्धियो ंको बताते हुए कहा कि इसके अलावा सरकार ने एक साल में नागरिकता संशोधन बिल सीएए लाकर बांगला देश, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के लिए भारत में नागरिकता का मार्ग प्रशस्त किया है यह भी अपने आप में एक बढ़ा और ऐतिहासिक फैसला है जो कि आज तक कोई भी सरकार नहीं कर पाई थी। इससे संपूर्ण विश्व में भारत देश की छवि निखरी है और धार्मिक उत्पीड़न से पड़ोसी तीन देशों के अल्पसंख्यक अब भारत में शरण ले सकते है। 

भारत को आत्मानिर्भरता का मूल मंत्र भी दिया 
शर्मा ने बताया कि कोविड -19 महामारी से निपटने में भी पीएम मोदी जी ने अदम्य साहस व पूर्ण गंभीर सोच के साथ 135 करोड़ देशवासियों के लिए 20 लाख हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज सभी वर्गो को लाभ देने के लिए घोषित किया है। प्रदेश में उपचुनाव होने वाले है इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। उपचुनाव में इस बार भाजपा की बड़ी सभाएं नहीं होंगी। डिजीटल रैली व वर्चुअल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार होगा। शर्मा ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का मूल मंत्र सभी देशवासियों को दिया है। इस मूल मंत्र से ही भारत को गतिशील, शक्तिशाली व दृढ़ता प्रदान करेगा। हमंे अब स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करना होगा व चायना के सामान का बहिष्कार करना होगा। पत्रकार वार्ता समाप्त होने के बाद शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिकात्मक ढंग से पौधे का रोपण भी किया।

आलीराजपुर में बम मिलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती-एडीजीपी वरूण कपूर


पत्रकारों से औपचारिक चर्चा में पुलिस के बडे अफसरों ने कही मन की बात
आशुतोष पंचोली
 आलीराजपुर।ब्यूरो
 जिले में भगोरिया पर्व के दौरान सोंडवा विकासखंड के ग्राम गोला पलवी में आईईडी बम मिलने से पुलिस प्रशासन व आम जनता में कौतुहल बना हुआ है कि आखिर इतनी दूर आदिवासी अंचल में आईईडी बम कैसे पहुंचा और किसने इस नापाक हरकत को अंजाम दिया। हालांकि मामला पुलिस ने अब एटीएस को सौंप दिया है जो कि इसकी गंभीरता से जांच करने में जुट गई हैं। जिले में शनिवार को अल्प प्रवास पर आए हुए एडीजीपी वरूण कपूर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर पत्रकारों से औपचारिक चर्चा में कहा कि आलीराजपुर में बम मिलना पुलिस के लिए एक बडी चुनौती हैं। पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी और हर हाल में बम कैसे यहां तक पहुंचा इसकी पडताल कर इसके पीछे के षडयंत्र का खुलासा करके रहेगी। पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान इंदौर रेंज के डीआईजी धमेंद्र चौधरी, एसपी विपुल श्रीवास्तव, एएसपी सीमा अलावा भी साथ में थे।
स्थानीय लोगों की मिलीभगत की आशंका
आदिवासी अंचल के जिले अलीराजपुर में पहली बार आईईडी बम मिलने पर उपस्थित पत्रकारों ने जब कई तरह के सवाल एडीजीपी वरूण कपूर से किए तो उनका कहना था कि बम को यहां रखने में किसका षडयंत्र था, किसने यह किया इसके पीछे क्या राज था, इसकी तह तक जाने के बाद ही हम इस बारे में कुछ कह पाएंगे। आरंभिक जांच में पुलिस को जो तथ्य मिले है और आईईडी बम में जो उपकरण लगे हुए मिले है उससे यह आशंका है कि इस हरकत के पीछे कुछ स्थानीय असामाजिक तत्व हो सकते है। पुलिस टीम हर पहलू पर पूरी सरगर्मी से जांच कार्रवाई कर रही है। जल्द ही इसका पता लगा लिया जाएगा। चर्चा के दौरान यह जानकारी पुलिस अफसरों को दी गई कि जिले में बडी मात्रा में खुले तौर पर जिलेटिन की छडे बेची जा रही है।
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस गंभीर
एडीजीपी वरूण कपूर ने बताया कि लोकसभा चुनाव का दौर आरंभ है। पुलिस इसको लेकर भी बेहद गंभीर है और आईईडी बम के मामले को लेकर भी चुनावी दौर में पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करेगी। एडीजीपी वरूण कपूर ने आशंका जताई कि जो आईईडी बम मिला है उसमें जिलेटिन की मात्रा ६० से ७० ग्राम करीब थी। जो कि ज्यादा नुकसान दायक नहीं था लेकिन यह भी एक पहलू है कि इसे कैसे प्लांट किया गया। इसके पूर्व जिले के सभी थाना प्रभारियों की एक बैठक रखी गई जिसमें एडीजीपी वरूण कपूर ने सभी थाना प्रभारियो से जिले में पुलिसिंग पर चर्चा की। हालाकी एडीजीपी वरूण कपूर का जिले का यह पहला दौरा था इसलिए ओपचारिक तोर पर मीडिया से मिलकर चर्चा की। 

सोंडवा एसडीएम राजेश मेहता की कार्यप्रणाली से जनता में आक्रोश,

एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर होगा आंदोलन,
मंगलवार को सोंडवा विकासखंड रहेगा बंद
आशुतोष पंचोली
 आलीराजपुर। ब्यूरो चीफ 
जिले के सबसे बड़े सोंडवा विकासखंड में तैनात एसडीएम राजेश मेहता की कार्यप्रणाली से सोंडवा विकासखंड में व्यापक असंतोष फैला हुआ है। एसडीएम मेहता के द्वारा आए दिन जांच अभियान के नाम पर विकासखंड के ग्रामों में दुकान लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले मंझले व छोटे दुकानदारों को परेशान कर उनसे अवैध वसूली कर रहे है। जिससे दुकानदारों आदि में शासन प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया है। एसडीएम राजेश मेहता के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के पंचायत स्तर व जनपद स्तर के जनप्रतिनिधियों और अपने मातहत कर्मचारियों को भी आए दिन परेशान किया जा रहा है। इन्हें हटाने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल ने कलेक्टर से की है साथ ही यह भी चेताया कि यदि इन्हें दो दिनों में नहीं हटाया तो मंगलवार को सोंडवा विकासखंड विरोध स्वरुप बंद रहेगा और कलेक्टोरेट कार्यालय का भी घेराव किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण जन भाग लेंगे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री महेश पटेल ने यहां जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि ये एसडीएम राजेश मेहता जहां पर भी पदस्थ रहे है ये विवादित रहे है इनका कार्यव्यवहार असंतोषपूर्ण रहा है। इसके पूर्व ये आजादनगर में पदस्थ थे वहां भी इन्हौंने व्यापारियों, दुकानदारों आदि नागरिकों को बहुत परेशान किया था। इनके द्वारा आजादनगर में एसडीएम रहते हुए क्षेत्रीय सांसद श्री कांतिलाल भूरियाजी से भी अपमानजनक व्यवहार किया गया था। इसकी शिकायत पर ही इन्हें आजादनगर से हटाया गया था। अब सोंडवा में आने पर ये अपना आचरण और व्यवहार नहीं बदल रहे है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में इनके खिलाफ व्यापक असंतोष पनप रहा है। इनके द्वारा आए दिन दुकानदारों व व्यापारियों को डराया धमकाया जा रहा है। धमकाने की आड़ में इनके द्वारा वसूली के गोरखधंधों को अंजाम दिया जा रहा है। इनके खिलाफ अधीनस्थ कर्मचारियों में भी नाराजगी है। सोंडवा विकासखंड के भ्रष्ट अधिकारियों को एसडीएम द्वारा श्रेय दिया जा रहा है ये उन्हें अपने साथ लेकर घूम रहे है। यह सब जानकारी जिला प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं देकर भ्रष्ट अफसरों को बढ़ावा दिया जा रहा है। 
श्री पटेल ने मांग की है कि ऐसे अफसरों को जिले से बाहर किया जाए अन्यथा कांग्रेस आंदोलन करेगी। इनके द्वारा अवैध कार्य बंद नहीं किए गए तो इनका जुलूस निकाला जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री पटेल ने बताया कि इस प्रकार की मनमानी करने वाले भ्रष्ट अफसरों को मैदानी क्षेत्र में ड्यूटी कराने से कांग्रेस सरकार की छवि को धूमिल करने का षड़यंत्र किया जा रहा है। जो कि असहनीय हैं। ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कांग्रेस कार्रवाई करेगी। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी और जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल हनी को भी अवगत कराया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राधेश्याम माहेश्वरी डी साब, कांग्रेस नेता खुर्शीदअली दिवान, अनिल थेपड़िया, अनूप सोमानी, सुनिल डुडवे आदि उपस्थित थे।
सोंडवा एसडीएम श्री मेहता पर लगे आरोपों की प्रतिक्रिया के लिए अलीराजपुर न्यूज ने जब उनके मोबाईल पर संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।