सविता मौर्य को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

आलीराजपुर न्यूज

विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. वेस्ता  पटेल (रावत) की सुपुत्री सविता मोर्य (निवासी भिलाई) का सोमवार 31 अगस्त की शाम को इंदौर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था।उनके आकस्मिक निधन से नगर सहित क्षेत्र में गहरी शोक की लहर छा गई।


मंगलवार को उनके पैतृक निवास स्थल बोरखड़ मुक्तिधाम पर उनका आदिवासी रीति रिवाज एवं परम्परा अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।उपस्थित परिजन,स्नेहीजनों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणजनों ने कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए स्व.मौर्य को भावभीनी  श्रद्धाजंलि अर्पित की।

ज्ञात रहे कि स्व. सविता मौर्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, युवा कांग्रेस नेता बापु पटेल, दिलीप पटेल, अर्जुन पटेल की बहन थी। इस मौके पर उपस्थित जोबट विधायक कलावती भूरिया,पूर्व राज्यमंत्री सुलोचना रावत,झाबुआ के पूर्व विधायक जेवियर मेडा, कांग्रेस नेता ओम राठौर,यतेंद्रसिंह भाटी,उदयगढ़ जनपद अध्यक्ष कमरू अजनार,सरदारसिंह पटेल,विशाल रावत,सुमेरसिंह अजनार,ठाकुर आदितयसिंह,कट्ठीवाड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष भदू पचाया,भाजपा नेता भुवानसिंह चौहान,पिंटू जायसवाल,अशोक ओझा,अजमेरसिंह रावत,सानी मकरानी,राजेन्द्र गुडु, आदि सहित पंच सरपंच एवं अधिकारी कर्मचारी आदि ने स्व.सविता मौर्य के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share on WhatsApp