जिले की एमबीबीएस छात्रा रोशनी की भोपाल में मौत के मामले ने पकड़ा तूल

आदिवासी सामाजिक संगठनों ने बस स्टेंड पर धरना प्रदर्शन कर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग रखी

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने भी सीएम से की जांच की मांग, सीएम के निर्देश पनर एसआईटी गठित

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा रोशनी कनेश की संदिग्ध मौत को लेकर बुधवार को आदिवासी सामाजिक संगठनी संगठनी और छात्राओं ने बस स्टैंड चौराहा पर प्रदर्शन कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और  एसडीओपी अश्वनी कुमार को राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी बारी करते हुए कहा कि रोशनी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। साक्ष्यों में छोड़छाड़ की की आशंका है।


     ज्ञापन में  विशेष रूप से उस निजी हॉस्टल की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की गई जहां रोशनी रह रही थी। हालांकि इस प्रदर्शन के दो दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने भोपाल में सीएम डा मोहन यादव से भेंट कर रोशनी की मौत के मामले की जांच की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा था। जिस पर सीएम डा यादव ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दे दिए है। 


मौत के कारण पर उठाए सवाल

एमबीबीएस की छात्रा रोशनी की मौत के बाद भोपाल में मामला दर्ज किया गया। भोपाल पुलिस ने आरंभिक जांच में रोशनी की मौत का कारण एसिड का सेवन करना बताया गया है जो कि उसकी पीएम रिपोर्ट में बताया गया है। किंतु रोशनी की मौत के मामले की जांच की मांग को लेकर आलीराजपुर में आंदोलन में कर रहे आंदोलनकारियों का कहना है घटना स्थल से कथित एसिड की बोतल जब्त नहीं होना जांच को संदेह के घेरे में लाता है। शरीर पर एसिड सेवन के सामान्य लक्षणों को लेकर भी सवाल खड़े किए गए है।


सीसीटीवी फुटेज डिलीट होने का आरोप

संगठनों का आरोप है कि हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए गए हैं। इस सीसीटीसी हार्ड डिस्क जब्त कर फारेंसिक जांच करवाई ताकि कथित रुप से हटाए गए फुटेज रिकवर किया जा सके। आंदोलनकारियों ने घटना और परिजनों को सूचना देने के बीच कथित देरी पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इस दौरान साक्ष्यों से छेड़‌छाड़ आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। संगठनों ने मामले की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के के न्यायाधीश की निगरानी में करने की मांग की है। रोशनी के दादा उदयसिंह कनेश और पिता वंतरसिंह कनेश ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आदिवासी बेटी को न्याय नहीं मिला ती प्रदेशम्यापी आंदोलन किया जाएगा। फिल्हाल पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।



एसआईटी गठित

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र सौंपा था। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल एसआईटी गठित करने का निर्णय लिया। छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए एसीपी अंकिता खातरकर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।


मोदी सरकार का बजट गरीब किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित- केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया

भाजपा कार्यालय पर महिला एवं बाल विकास मंत्री भुरिया ने ली प्रेस वार्ता 

आलीराजपुर न्यूज।

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा 01 फरवरी को जो बजट पेश किया गया है वह गरीब किसान, युवाओं और महिला वर्ग को ध्यान में रख कर बनाया गया है। बजट में किसी भी नये करो की बढ़ोतरी नही की गई है कुल मिलाकर वित्त मंत्री निर्मला सितारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2047 के प्रधानमंत्री मोदी के विजन विकसीत भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है , उक्त बात महिला एवं बालविकास मंत्री निर्मला भुरिया ने भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशोर शाह और भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।




क्या है बजट में- प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भुरिया ने कहा की इस वर्ष का प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार का केन्द्रीय बजट जनकल्याण की प्रधानता को लेकर प्रस्तुत किया गया है, जिसमें सुधारो को प्रमुखता दी गई है। उन्होने कहा की केन्द्रीय बजट में भारत के हर नागरिक की आकांक्षाओ को ध्यान में रख कर वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण ने 9 वी बार बजट प्रस्तुत किया है। जिसमें गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग सहित दिव्यागो एवं उद्योगो के सशक्तीकरण को लेकर दिशा दिखलाता है। मंत्री निर्मला भुरिया ने कहा की यह बजट विकसीत भारत के संकल्प को ठोस आधार देते हुए वर्ष 2047 में विश्व की सबसे बडी अर्थ व्यवस्था के लिए रोड मेप प्रस्तुत करता है। 



इस बजट में यह है प्रमुख बाते- प्रेस वार्ता के दौरान केबिनेट मंत्री निर्मला भुरिया ने इन बिन्दूओ पर की बात-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा प्रस्तुत इस बजट में आर्थीक सुधारो पर ध्यान देते हुए ळैज् को सरल बनाने सहित 350 से ज्यादा सुधार लागु किए है। 

यह बजट गरीबो, जरूरतमंदो की मदद करने वाला बजट है। इस बजट से लोगो की उम्मीद पुरी होगी, बजट में हर परिवार, समुदाय, ईलाके, की सही भागीदारी करने के लिए संसाधन एवं सुविधाओ के साथ मौका मिलेगा। 

उत्पादन को बढावा देना हमारी सरकार का लक्ष्य है, बजट में बायोफार्मा क्षैत्र के लिए 5 साल में 10 हजार करोड रूपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही 3 केमिकल पार्क बनाने के लिए राज्यो को सपोर्ट करने के लिए योजना शुरू कि जाएगी।

सरकार द्वारा सेमी कंडक्टर मिशन 2.0 लांच किया है। 

इलेक्ट्रानिक्स क्षैत्र के उत्पादन के लिए खर्च में बढोतरी कर योजना को 40 हजार करोड तक बडाया

माईको एंटरप्राईजेस को सपोर्ट  करने के लिए 10 हजार करोड रूपये का ैडम् ग्रोथ फंड कि शुरूआत करने के साथ रिलायंट इंडिया फंड में 2000 करोड ओर जोडे गए। 

पब्लिक कैपेक्स को बडा कर 12.2 लाख करोड किया, जो अब तक का सबसे बडा प्रस्ताव होगा। 

अगले 5 सालो में 20 नए नेशनल वाटरवेज बनेगे।

स्वास्थ क्षैत्र में अगले 5 सालो में 1 लाख नए विशेषज्ञ जोडे जाऐेगे। 

पीपीपी मोड पर 5 रिजनल मेडिकल हब बनाने में राज्यो को सपोर्ट करेगे। 

आयुवेर्दिक संस्था स्थापित होगे। 

पशुपालन को बडावा देने के लिए इस विधा के 20 हजार से ज्यादा विशेषज्ञो को लाने के साथ कई अन्य प्रयास करेगी। 

हर जिले में 1 महिला छात्रावास बनाए जाऐगे। 

किसानो की आय में वृद्ध के लिए कई सकारात्मक प्रयास के प्रावधान किए है। जिसमें मछली पालन के लिए 500 जलाशय एवं अमृत सरोवर बनाने सहित तटीय इलोको में स्थानिय उत्पादो जैसे नारियल, चंदन, काजु आदी फसलो के साथ अधिक आय वाली खेती को बडावा दिया जाएगा। 

दिव्यांगजनो के लिए विशेष पहल करते हुए दिव्यांग कौशल योजना, दिव्यांग सहारा योजना के माध्यम से रोजगार के मौके देने के साथ विशेष एवं बेहतर सहायक उपकरण प्रदान किये जाएगे। 

मानसिक स्वास्थ्य के लिए विभिन्न सस्थाए स्थापित होगी।

हर जिला अस्पताल में इमरजेंसी एवं ट्रॉमा केयर क्षमता को 50 प्रतिशत तक बडाया जाएगा। 

विदेशो में निर्यात को बडावा देने के लिए आसान प्रकिया करने के साथ कस्टम प्रोसेस को सुविधाजनक किया जाएगा।

भरोसेमंद सप्लाई चेंन बनाई जाएगी, जिससे देश के व्यापारियो को सुरक्षा मिलेगी।

वस्त्र उत्पादो के निर्यात को बढावा देने के लिए विभिन्न प्रयास किए जाएगे। 

केंसर के मरिजो के लिए दवाईयो पर कस्टम ड्युटी में छुट देने के साथ अन्य 7 दुर्लभ बिमारीयो के इलाज के काम आने वाली दवाईयो की इंपोर्ट ड्यूटी में छुट दी गई।

इंकमटेक्स रिर्टन के नियमो में कई बदलाव कर आमजन को राहत दी गई। 

प्ज् सर्विसेस के लिए सेफ हार्बर लिमिट को 300 करोड से बडाकर 2 हजार करोड की गई। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार द्वारा महिलाओ के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार में महिला सशक्तीकरण सिर्फ नारो में नही है बल्की हमारी नियत एवं निती का हिस्सा है, ओर इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओ की गरीमा, सुरक्षा, स्वरोजगार एवं नेतृत्वक्षमता को बडाने के लिए बजट में कई प्रावधान किए है। 

कुल मिलाकर यह बजट विकसीत भारत की संकल्पना को साकार कर भारत के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है।

यह थे उपस्थित- भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिला महामंत्री मोटू शाह, रिकेश तंवर, विधायक प्रतिनिधि गोविन्दा गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय गुप्ता नगर मंण्डल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, अभिषेक गेहलोत, दिपक परिहार, संदिप राही द्वारा केबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष हितेन्द्र शर्मा ने माना।


 ग्रामीण क्षैत्रो में हर मुलभुत सुविधाए उपलब्ध करवाना भाजपा सरकार का मुख्य संकल्प- नागरसिंह चौहान

12 करोड़ 89 लाख से अधिक के विकास कार्यों की ग्रामीणों को सौगात

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो

केन्द्र में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एवं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी के सरकार का मुख्य संकल्प ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षैत्रो में हर मुलभुत सुविधाए उपलब्ध करवाकर गावो में रह रहे हमारे ग्रामीण भाईयो बहनो के परिवारो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बचनबंद्ध होकर निरंतर विकास के कार्याे को स्वीकृत कर ग्रामो को विकसीत करते हुए विकसीत भारत के संकल्प को भी पुरा कर रही है। यह बात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा अपनी विधानसभा क्षैत्र में आज क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न ग्रामों में सड़क, बैराज एवं विद्युत संबंधी कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। 



12 करोड़ 89 लाख 70 हजार 763 रुपये के विकास का शुभारंभ

विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज अपनी विधानसभा में विकास की कई बढी सौगाते देते हुए विभीन्न कार्यक्रमो में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ग्राम मथवाड़ पहुचे, जहा उन्होने चिलावट मथवाड़ से धन बयड़ी मथवाड़ तक के 7 किमी सड़क मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसके लिए शासन द्वारा 9 करोड़ 27 लाख 15 हजार की स्वीकृती प्रदान की है। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्रामवासीयो का आवागमन सुगम होगा। इस कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने ग्राम अकलवा पहुच कर वहा सिंचाई सुविधाओं में विस्तार करने के लिए अकलवा बैराज (डेम) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिस पर 3 करोड़ 44 लाख 68 हजार की लागत स्वीकृत है। इस बैराज के निर्माण होने से क्षैत्र में पर्याप्त पानी की उपलब्धता हो जाएगी, जिससे ग्रामवासीयो को खेतो में सिचांई के लिए पानी हमेशा उपलब्ध होगा, जो खेतो की फसलो को सिंचित कर अजान की पैदावार बडाएगा। जिससे किसानो की आय में वृद्धी होगी। 


विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया की इन दोनो बडी सौगातो के साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने ग्राम अकलवा कें सुतारी फलिया में 6 लाख 92 हजार 211 रुपये लागत की, धमोडी फलिया में 4 लाख 29 हजार की लागत की एवं ग्राम डिडवाड़ की बयड़ी फलिया में 6 लाख 66 हजार 552 रुपये की लागत से कुल तीन विद्युत डीपी का लोकार्पण कर ग्राम वासीयो के विद्युत वाल्टेज सम्बंधित समस्या का स्थाई समाधान कर दिया, जिससे विद्युत ट्रांसफार्मरों से ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।



कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी जयपाल खरत, जिला पंचायत सदस्य भदु पचाया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, मांगीलाल रावत, नरिन मोरी, मंडल अध्यक्ष गोविन्द अवास्या, पंकज, सहित कई जनपद सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर कैबिनेट मंत्री एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

77वें गणतंत्र दिवस पर आलीराजपुर पुलिस की विशेष पहल

 उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुरस्कृत

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 

77वें गणतंत्र दिवस के गरिमामय अवसर पर रक्षित केंद्र, आलीराजपुर में विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर, श्री रघुवंश सिंह द्वारा वर्ष 2025 में कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्य करने वाले जिले के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान सम्मान समारोह के दौरान उन पुलिस कर्मियों को पुरस्‍कृत किया गया जिन्होंने वर्ष 2025 के दौरान पुलिस विभाग के विभिन्‍न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर, श्री रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय श्पुरस्कार वितरण समारोहश् का उद्देश्य केवल प्रमाण पत्र वितरण करना नहीं, बल्कि उन रक्षकों के मनोबल को बढ़ाना था जो दिन-रात समाज की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं।


 पुलिस प्रशासन में प्रोत्साहन का विशेष महत्व है। वर्ष 2025 में जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले विभिन्न आयामों को इस पुरस्कार श्रेणी में सम्मिलित किया गया। पुरस्कृत अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों को मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों के लिये पुरस्‍कृत किया गया।



1. अपराध एवं कानून व्यवस्था गंभीर अपराधों का त्वरित निराकरण, संपत्ति संबंधी मामलों में पतारसी और वारंट तामीली।

2. तकनीकी एवं नवाचाररू सीसीटीएनएस का सुचारू संचालन, साइबर जागरूकता अभियान और पुलिसिंग में नवीन प्रयोग।

3. लोक सुरक्षारू महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन।



पुलिस अधीक्षक का उद्बोधन इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, ष्यह सम्मान आपकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। इस प्रोत्साहन का उद्देश्य आपकी व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि करना है ताकि भविष्य में भी आप जनसेवा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना सकें।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीओपी श्री अश्विनी कुमार, डीएसपी (महिला सुरक्षा) श्री त्रिलोकसिंह पंवार एवं रक्षित निरीक्षक श्री इनोद रंधावा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


साहित्य, संस्कृति व खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा पत्रकार भवन

नपा अध्यक्ष व जोबट विधायक सेना पटेल ने दी पत्रकारों को सौगात 

पत्रकार भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न 

आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

नगर में साहित्य, संस्कृति व खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा पत्रकार भवन। नगर की साहित्यिक अभिरुचियों में सक्रिय  नागरिकों के लिए यहां पर विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर किए जाएंगे। यह संकल्प फतेह क्लब स्थित पत्रकार भवन के उद्घाटन अवसर पर नगर के पत्रकारों ने शनिवार को लिया। पत्रकार भवन का शुभारंभ जोबट विधायक व आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं फतेह क्लब के वरिष्ठ सदस्य भगवती प्रसाद जायसवाल पिंटू सेठ थे।


इस अवसर पर नपा अध्यक्ष व विधायक सेना पटेल ने कहा कि पत्रकार भवन के माध्यम से नगर की साहित्यिक व खेल गतिविधियों के संचालन करने से इसका लाभ पूरे नगर की जनता को मिलेगा। इसके विकास के लिए नगर पालिका भी अपनी ओर से हर संभव मदद देगी। वरिष्ठ नेता महेश पटेल ने कहा कि नगर हित में फतेह क्लब का समुचित उपयोग खेल गतिविधियों के लिए हो सके इस बात का ध्यान रखा जाए जाना चाहिए। 
पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय महाराज कमलेंद्र सिंह की इच्छा के अनुरूप पत्रकारजन यहां पर खेल साहित्य आदि गतिविधियों का आयोजन होने से इसका सही उपयोग हो सकेगा। वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी व अशोक ओझा ने कहा कि जिस भावना व उद्देश्य को लेकर फतेह क्लब रियासत काल के समय बनाया गया था कई समय से यह भवन बंद पड़ा था अब यहां पर पत्रकार भवन के साथ-साथ फतेह क्लब की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। 



पत्रकारों की ओर से टेबल टेनिस टेबल देने की घोषणा 
पत्रकार आशुतोष पंचोली ने कहा कि जिला मुख्यालय के सभी पत्रकारों की ओर से यहां पर एक नई उच्च क्वालिटी की टेबल टेनिस की टेबल का ऑर्डर दे दिया गया है एक सप्ताह के भीतर यहां पर टेबल टेनिस की टेबल पत्रकारों की ओर से लगवा दी जाएगी। इसके अलावा यहां पर नगर मैं आने वाले सभी अखबारों को पढ़ने के लिए भी वाचनालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके पूर्व यहां पहुंचे अतिथियों का स्वागत पत्रकार राकेश तंवर, यतिंद्रसिंह  सोलंकी, आशीष अगाल व राकेश चौहान ने पुष्पमालाओं से किया। पत्रकार आशीष वाघेला, दीपक दीक्षित, आशीष वाणी, मनीष अरोड़ा, लाला ओझा आदि उपस्थित थे। आरंभ में सभी पत्रकारों व अतिथियों ने गणेश जी व मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान से की। पश्चात आरती उतारकर प्रसादी वितरित की गई।

रेत ठेकेदार करवा रहा है झूठी एफआईआर, अवैध वसूली के भी आरोप

रेत परिवहन कर्ताओं व डंपर मालिकों  ने दूसरे दिन भी किया आंदोलन

कलेक्टर नीतू माथुर से की चर्चा, बताई समस्याएं

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

जिले में संचालित रेत परिवहनकर्ता वाहन मालिकों व डंपर चालकों ने जिले के रेत ठेकेदार फर्म शिवम इंटरप्राइजेस द्वारा रेत परिवहन में अवैध वसूली एवं अवैध गतिविधियों की शिकायत गुरुवार को कलेक्टर नीतू माथुर की। इसके पूर्व एक लिखित ज्ञापन कलेक्टर महोदया के नाम से एसडीएम तपिशकुमार पांडे को सौंपा। कुछ ही देर बाद कलेक्टर मैडम के वहां पहंुचने पर रेत परिवहनकर्ताओं ने कलेक्टर मैडम से मुख्य प्रवेश द्वार पर ही खड़े खड़े करीब दस मिनट तक चर्चा की और अपनी मांगे व प्रमुख समस्याएं उनसे कही। 


प्रतिनिधि मंडल के शंकर बामनिया, प्रवीण डुडवे व भोला रावत ने उन्हें बताया कि शिवम इंटरप्राइजेस द्वारा आलीराजपुर जिले के अंतर्गत रेत खदान का संचालन किया जाना दर्शाया गया है, किन्तु वास्तविकता यह है कि संबंधित फर्म द्वारा जिले मे रेत खदानों का संचालन नहीं किया जा रहा है। गुजरात राज्य से आ रही रेत की गाड़िया, डम्पर को रोका जा रहा है तथा उनसे जबरन अवैध वसूली की जा रही है। सदस्यों ने अवगत कराया कि शिवम इंटरप्राइजेस से जुड़े लोगो द्वारा रेत सप्लाई के नाम पर रेत उपलब्ध नही कराई जा रही है, बल्कि रेत परिवहन करने वाले वाहन चालकों को डराया व धमकाया जा रहा है ओर बाध्य कर अवैध रूप से उगाही की जा रही है।



झूठी एफआईआर करवा रहा ठेकेदार

बामनिया व डुडवे ने कलेक्टर मैडम से कहा कि शिवम इंटरप्राइजेस के लोगों की जब अवैध वसूली का विरोध किया गया तब उनके लोगों के द्वारा हमारे विरूद्ध कोतवाली आलीराजपुर में अपहरण की झूठी रिपोर्ट लिखवाने के संबंध में धमकीयां दी गई, लेकिन जब पुलिस द्वारा खनिज जाँच चौकी में पूछताछ की गई तो उक्त बांते गलत पाई गयी और इस प्रकार का षडयंत्र हमारे खिलाफ शिवम इंटरप्राइ‌जेस के लोगो के द्वारा किया जा रहा है।



 कलेक्टर को जानकारी दी गई कि शिवम इंटरप्राइजेस के द्वारा जिले की चौकियों में हमारे व्यक्तियों तोतराम डुडवे, प्रविण डुडवे, लुधरा डुडवे नरेन्द्र, महेश बामनिया, जगदीश, एवं भोला के खिलाफ झूठी एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जा चुकी है। अतः आप महोदया से निवेदन है कि शिवम इंटरप्राइजेस द्वारा जिले में अवैध रेत परिवहन, अवैध वसूली, एवं अवैध रूप से षडयंत्र कर की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में उचित जॉच कर संबंधित फर्म एवं उनके ठेकेदारों पर कार्यवाही की जावे।


रेत परिवहन डंपर चालकों व मालिकों ने कोतवाली के सामने डंपर खड़े कर किया प्रदर्शन

रेत ठेकेदार शिवम इंटरप्राईजेस के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत का थाना प्रभारी के नाम दिया ज्ञापन 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिला मुख्यालय कोतवाली थाना पर बुधवार को करीब तीन घंटे तक अपने डंपर खड़े करके प्रदर्शन किया। रेत परिवहन डंपर मालिकों व चालकों का आरोप है कि रेत ठेकेदार शिवम् इंटरप्राइजेज द्वारा रेत परिवहन में अवेध वसूली एवं अवैध गतिविधियाँ किये जाने की शिकायत थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में की है। 

थाना प्रभारी को दिए शिकायती ज्ञापन में बताया गया कि  शिवम् इंटरप्राइजेज द्वारा आलीराजपुर जिले के अंतर्गत रेत खदान का संचालन कर रही है, किन्तु वास्तविकता यह है की सम्बंधित फर्म द्वारा जिले में रेत खदानों का सं्चालन नहीं किया जा रहा है। इसके विपरीत गुजरात राज्य से आ रही रेत की गाडियों, डंपरो को रोका जा रहा है तथा उनसे जबरन अवैध वसूली की जा रही है। शिवम् इंटरप्राइजेज से जुड़े लोगों द्वारा रेत सप्लाई के नाम पर रेत उपलब्ध नहीं कराइ जा रही है, बल्कि रेत परिवहन करने वाले वाहन चालकांे को डराया धमकाया जा रहा है, और बाध्य कर अवैध रूप से उगाही की जा रही है। हमने वैधानिक रूप से रेत उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया और भुगतान की बात कही, फिर भी उन्होंने रेत उपलब्ध नही कराइ और इसके विपरीत गुजरात से आने वाली रेत की गाडियों से अवैध वसूली जारी रखी हुई है। शिकायतकर्ताओं ने अनुरोध किया कि हमारी अपेक्षा है की शिवम् इंटरप्राइजेज द्वारा रेत परिवहन में अवैध वसूली एवं अवैध गतिविधियाँ किये जाने की समबन्ध जाँच कर सम्बंधित फर्म एवं ठेकेदार पर कार्यवाही की जाए। 



एसडीओपी पहुंचे मौके पर

करीब दो घंटे तक के प्रदर्शन के दौरान एसडीओपी अश्विनीकुमार कोतवाली पहंुचे और रेत परिवहनकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। एसडीओपी अश्विनी कुमार ने प्रतिनिधि मंडल के भोला रावत, प्रवीण डुडवे, शंकर बामनिया आदि से चर्चा कर उन्हें कहा कि यह मामला मुख्यतया जिला प्रशासन, खनिज विभाग के अधीन है। अतः आप लोग प्रशासन से इस मामले की शिकायत करे। अब गुरुवार को प्रदर्शन करने वाले जिला प्रशासन व एसपी महोदय से चर्चा कर अपनी समस्याएं बताएंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे करीब सभी डंपर चालक अपने डंपर व वाहन कोतवाली के सामने से लेकर चले गए।


आलीराजपुर में पदस्थ एलआईसी की सैटेलाईट शाखा प्रबंधक की पहलगाम के आतंकी हमले में हुई दुखद मौत

 अपने परिवार को बचाने के लिए खुद की जान दे दी, बेटी व पत्नि को बचा लिया

बेटी को लगी है पैर में गोली, छुट्टियां बिताने व पत्नि का जन्मदिन मनाने काश्मीर गए थे सुशीलकुमार 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

काश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की दोपहर को हुए कायरना आतंकी हमले में आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर एलआईसी में शाखा प्रबंधक के रुप में पदस्थ सुशीलकुमार नथानिया 54 की दुखद मौत हो गई। नथानिया अपने परिवार के साथ छुट्टियों में पत्नि जैनिफर का जन्मदिन मनाने के लिए काश्मीर गए थे। आतंकी हमले में उनकी बेटी आकांक्षा भी घायल हो गई उसके पैर में गोली लगी है। परिजन बता रहे है कि नथानिया ने अपने परिवार को आतंकी हमले से बचा लिया और स्वयं आतंकियों के सामने खड़े हो गए। आतंकियों ने उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी। इस दुखद घटना से एलआईसी कार्यालय के कर्मचारियों, एलआईसी एजेंटों व आम लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी ने एक स्वर में आतंकियों का समूल नाश करने व पाकिस्तान को करारा सबक सिखाने की मांग पीएम  नरेंद्र मोदी से की है। एलआईसी एजेंटों के अनुसार शाखा प्रबंधक नथानिया बेहद मिलनसार, खुशी दिल व अच्छे इंसान थे।



जोबट से इंदौर जाकर हुए शिफ्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशीलकुमार मूल रुप से आलीराजपुर जिले के जोबट के रहने वाले थे किंतु कई समय पूर्व इंदौर जाकर शिफ्ट हो गए थे। एलआईसी की आलीराजपुर शाखा में करीबन ढाई साल पहले इंदौर से ट्रांसफर होकर आए थे तब से यही पदस्थ थे। वर्तमान में इंदौर के एमआर 10 स्थित अभिनंदन नगर में सुशील कुमार नथानिया अपने परिवार के साथ रहते है। खास बातचीत में उनके भाई विकास कुमावत ने बताया कि सुशील की मौत की खबर मंगलवार शाम को उनके भतीजे ने फोन पर दी। फोन पर उन्हौंने बताया कि आतंकवादियों ने पहले सुशीलकुमार को घुटने पर बिठाया उसके बाद उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। जब उन्हौंने अपना धर्म क्रिश्चियन बताया तब आतंकवादियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। जानकारी के मुताबिक सुशील की बेटी आकांक्षा पर भी गोली चलाई गई जो उसके पैर में लगी। घटना से पहले सुशील ने अपनी बीवी को वहां से छुपा दिया और खुद आतंकवादियों के सामने जा खड़े हुए।



चार दिन पहले गए थे काश्मीर

आलीराजपुर न्यूज को एलआईसी एजेंट आशीष अगाल, उमेश टेलर ने जानकारी दी कि वे चार दिन पहले ही  काश्मीर घूमने के लिए निकले थे और मंगलवार को यह दुखद हादसा हो गया। इस हादसे से आलीराजपुर जिले के सभी एलआईसी एजेंटों में गहरा दुख व आक्रोश भी है। बुधवार दोपहर में एलआईसी एजेंट संगठन की ओर से पुलिस व प्रशासन को ज्ञापन भी दिया जाएगा। जिसमें आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा भी देने की मांग की जाएगी। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार अपने 21 साल के बेटे आस्टन 30 साल की बेटी आंकाक्षा व पत्नि जैनिफर के साथ काश्मीर घूमने गए थे। सुशील कुमार की पत्नि जैनिफर खातीपुरा इंदौर के शासकीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। घटना में पैर में गोली लगने से घायल हुई बेटी आकांक्षा सूरत में बैंक आफ बड़ौदा में नौकरी करती है।।

रंगपंचमी पर बिखरा चारों ओर उल्लास, रंगों से भर गया आसमान

ऐतिहासिक फाग यात्रा में हर आम और खास हुआ शामिल

चारों और रंग गुलाल से सराबोर माहौल में पर्व की मस्ती में झूम उठी जनता

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मो.नं. 7909750355

जिला मुख्यालय पर बुधवार रंगपंचमी का दिन बेहद यादगार रहा। रंगपंचमी के दिन चारों और बिखरे उल्लास व रंगों से भरे माहौल में हर कोई डूब गया। हिंदू समाज  फाग यात्रा उत्सव समिति की ऐतिहासिक फाग यात्रा में हर आम और खास शामिल हुआ। हजारों नागरिकों की भीड़ में महिला, पुरुष, युवक युवतियां बच्चें उल्लास के साथ डीजे, ढोल मांदल की धुन पर थिरकते हुए संपूर्ण यात्रा मार्ग पर चले। फाग यात्रा आयोजन का यह चौथा साल था। पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ हुई यात्रा बस स्टेंड, एमजी रोड़, नीम चौक होते हुए बाहरपुरा में रामदेव मंदिर प्रांगण पर जाकर संपंन हुई। 

                                             फाग यात्रा में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।

करीब डेढ़ किमी लंबी दूरी की फाग यात्रा में पर्व की परंपरा निभाने के लिए नागरिकगण खुद को नहीं रोक सके। फाग यात्रा समिति की व्यवस्था बेहद जर्बदस्त व शानदार रही। फाग यात्रा में शामिल हजारों नागरिकों का पूरे मार्ग पर स्वागत इस ढंग से हुआ कि किसी की बारात में शामिल होकर जा रहे हो। कुल्फी, पानी की बोतले, छाज, शरबत व अंत में हजारों लोगों के नाश्ते की व्यवस्था बेहद सराहनीय रही।  

बस स्टेंड पर कलेक्टर डा अरविंद अभय बेडेकर, एसपी राजेश व्यास एसडीएम तपीश पांडे एसडीओपी अश्विनीकुमार भी शामिल हुए। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल व फाग यात्रा समिति के सदस्यों ने इनका रंग गुलाल लगाकर स्वागत किया। दोनों अफसर कुछ देर यात्रा में शामिल रहे। फाग यात्रा में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान, मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व युवा नेता इंदरसिंह चौहान अपने अपने समर्थकों के साथ झूमते ठुमके लगाते हुए रंगपंचमी का आनंद लेते नजर आए।

     कैबिनेट मंत्री चौहान फाग यात्रा में पुंगी बजाकर मजा लेते हुए।

फाग यात्रा में नगर के ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, राठौड़ समाज, असाड़ा राजपूत समाज, जैन समाज, वाणी समाज, लोहार समाज, दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज, हरसोला समाज, माली समाज, आदिवासी समाज, अंबेडकर नगर के रहवासी बड़ी संख्या में अन्य सभी हिंदू समाजजन उत्साह से रंग गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते व संगीत की धुनों पर थिरकते हुए फाग यात्रा में शामिल हुए और इसे बेहद यादगार बना दिया।

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल भी फाग यात्रा में ठुमके लगाते नजर आए।

फाग यात्रा उत्सव समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राकेश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश आर वाघेला, मीडिया प्रभारी गिरिराज मोदी सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने फाग यात्रा को सफल बनाने पर आम जनता का आभार माना। 

      सांसद अनिता चौहान ने भी होली खेली।

फाग यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं युवतियां भी शामिल हुई। महिलाओं व युवतियों के लिए फाग यात्रा में आगे आगे चलने की अलग से विशेष व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की।


     कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर, एसपी राजेश व्यास  फाग यात्रा में शामिल हुए।

सभी समाजों की होली मनी

नगर में सामाजिक स्तर पर भी रंगपंचमी के दिन रंगों की होली खेली जाती है। नगर के लगभग सभी समाजों की होली के रंगारंग आयोजन अपने अपने स्तर पर समाज भवन, गार्डनों पर मनाई गई। रंगपंचमी पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रमुख चौराहों व मोहल्लों में पानी के फव्वारें लगाए गए व डीजे की धुनों पर सभी मोहल्लों में टोलियां झूमती नजर आई। देर शाम को सामाजिक स्तर की गोट के आयोजन भी हुए। 


 आलीराजपुर में निकली ऐतिहासिक फाग यात्रा में उमड़ी हजारों नागरिकों की भीड़।


रंगपंचमी के दिन हिंदू समाज की ऐतिहासिक फाग यात्रा का आयोजन

 राधा कृष्ण की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र, 5 क्विंटल गुलाल व 3 क्विंटल फूलों की होगी वर्षा

बुधवार 19 मार्च को निकलेगी रंगारंग गैर

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के हिन्दू समाज जन द्वारा सामूहिक फाग उत्सव यात्रा का आयोजन 19 मार्च बुधवार पंचमी के दिन किया जा रहा है, फाग यात्रा को सफल बनाने के लिए हिंदू समाज की फाग उत्सव समिति समाज स्तर पर मोहल्ले अनुसार बैठक कर रही है। समिति के सदस्य अंबेडकर नगर में वाल्मिकी समाज के सदस्यों से एवं संत रविदास समाज के सदस्यों से मुलाकात की और सभी को फाग उत्सव यात्रा में परिवार के साथ शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। नगर के समस्त हिन्दू समाज के महिला प्रतिनिधियों की बैठक कर जिम्मेदारी सौंपते हुए फाग यात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए गए साथ ही अधिक से अधिक संख्या में महिला वर्ग कैसे शामिल हो इसकी रूप रेखा तैयार की गई।

                                                                                   फाईल फोटो

 फाग उत्सव यात्रा समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश आर वाघेला व पूर्व अध्यक्ष राकेश चौहान ने संयुक्त रुप से बताया कि फाग उत्सव यात्रा का यह चतुर्थ वर्ष है पिछले तीन वर्षों से इस यात्रा को नगर का ऐतिहासिक जन समर्थन मिल रहा है, साथ ही यात्रा को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है। ज्ञात रहे कि फाग यात्रा का शुभारंभ 19 मार्च बुधवार को बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुबह 9 बजे होगा यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग नीम चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, झंडा चौक से होते हुए रामदेव मन्दिर चौराहा पर पहुँचेगी, जहाँ समस्तजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। 


5 क्विंटल गुलाल के साथ ही 3 क्विंटल पुष्पों की होगी वर्षा

फाग उत्सव यात्रा में आकर्षक का केंद्र...केसरिया पताकाएं, चलित झांकी, ढोल तासा, मशीन से केसरिया गुलाल वर्षा, पुष्प वर्षा, राधा कृष्ण की झांकी, आदि से आकर्षित रहेगी फाग यात्रा। इस ऐतिहासिक फाग यात्रा में नगर के समस्त हिन्दू समाज की माता, बहने, युवा, युवक, युवतियां, वरिष्टजन भी शामिल होंगे।


 फाग यात्रा में युवतियां, महिलाएं, युवक, वरिष्टजनों के लिए अलग अलग लाईव साउंड रखा गया है, साथ ही यात्रा मार्ग बस स्टेंड, नीम चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा पर आइस्क्रीम, छाछ, जलजीरा, जलपान आदि की व्यवस्था की जाएगी.।फाग उत्सव यात्रा को भव्य एवं सुन्दर बनाने के लिए फाग उत्सव समिति ने नगर के समस्त हिन्दू समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आव्हान भी कर रहे हैं।    



आलीराजपुर नगर में बायपास निर्माण सहित 300 करोड के रोड स्वीकृत - नागरसिंह चौहान

 आलीराजपुर शहर को मिलेगा बायपास, ट्राफिक जाम से मिलेगी निजात

मप्र के बजट में बायपास निर्माण के लिए 87 करोड़ का प्रावधान

वित्त विभाग की मंजूरी के बाद होंगे टेंडर

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मो. 7909750355

भारतीय जनता पार्टी जो कहती है, वह कर के दिखाती है। विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा जो वादे क्षैत्र की जनता के बीच जा कर किए गए थे, उन सभी को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा निरंतर पुरा किया जा रहा है। इसी कडी में इस वित्तिीय वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा बडी सौगात देते हुए आलीराजपुर में विकास की गति को बढाते हुए बजट में मजुरी दी गई है। जिसके चलते क्षैत्र में विकास की गति में प्रगति होगी वही इस क्षैत्र में रहने वाले निवासीयो एवं आमजनो को मुलभुत सुविधाए प्राप्त होगी। मंत्री चौहान ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में बताया कि बजट में बायपास निर्माण के लिए राशि का प्रावधान कर दिया गया है। इसके बाद नियमानुसार वित्त विभाग की मंजूरी मिलने की कार्रवाई होगी फिर बायपास निर्माण के लिए शासन स्तर से टेंडर लगेंगे। 



कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने बताया की वर्तमान बजट में लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत आलीराजपुर नगर के बायपास सहित 28 बडी सडको के लिए लगभग 300 करोड के बजट की राशी स्वीकृत की गई है। इससे बनने वाली सडको संे ग्रामीण क्षैत्र के आमजनो को आवागमन की सुविधाए बढने के साथ समय की बचत भी होगी। वही आलीराजपुर नगर को 87 करोड रूपये से बनने वाले बायपास की सौगात मिली है, जिसकी मांग नगर के लोगो के द्वारा कई वर्षाे से कि जा रही थी। बायपास स्वीकृत हो जाने के चलते नगर के आमजनो को ट्रेफिक अव्यवस्था से मुक्ती मिलेगी। उक्त जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा दी गई। पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त प्रधानमंत्री सडक योजना, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित कई विभागो में बजट में प्रावधान किए गए है। जिसका लाभ आलीराजपुर क्षैत्र की जनता को मिलेगा।

जिले के अनेक ग्रामीण क्षैत्रांे को मिली रोड की सौगात

पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा की अलीराजपुर जिले के अनेक दुरस्थ ग्रामीण क्षैत्रो में विगत कई वर्षाे से रोड कि मांग कि जा रही थी, जिसके लिए उनके एवं सांसद श्रीमति अनिता चौहान के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांगपत्र के माध्यम से मांग की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृती प्रदान कर दी गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता दशरथ सिंह चंदेल, जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता मौजुद थे।


इन कार्याे को मिली स्वीकृती -

 अलीराजपुर नगर से खडवा बडौदा मार्ग बायपास - 8637.60 लाख

 ग्राम राजावट आरी फलिसे से मेन रोड अलीराजपुर - 513.06 लाख

 ग्राम बखतगड से ग्राम उमरखड - 1593.64 लाख

 ग्राम कटवाड़ से जामली होते हुए ग्राम रोशीय तक - 764 लाख

 ग्राम कडवानिया से गुजरात सीमा तक मार्ग -1049 लाख

 बिछोली हाथापाई फलिया से ग्राम ककडवाल से ग्राम सिलोटा तक मार्ग - 1043 लाख

 ग्राम ककड़वाल से ग्राम बेजड़ा टापर फलिया तक - 1582 लाख

 वालपुर निचला फलिया से ग्राम बेहडवा होते हुए ग्राम कुकडीया तक - 621.42 लाख

 ग्राम थोड़सिंधी से ग्राम इरडू तक मार्ग - 1831 लाख

 ग्राम तीती से ग्राम खारकुआ होते हुए ग्राम भाणारावत से कोदली तक - 1543 लाख

 ग्राम बड़दला क्यारा फलिया से ग्राम डाबडी तक मार्ग - 1206 लाख

 ग्राम अंधारकांच पटेल फलिया से गुजरात सीमा तक - 795 लाख

 ग्राम चिलवट मथवाड़ से धनबयडी मार्ग - 850 लाख

 ग्राम फडतला से नेवागता होते हुए ग्राम थोड़सिंधी तक गार्ग - 1139 लाख

 ग्राम आम्बी से ग्राम रोशीय तक मार्ग - 638 लाख

 ग्राम बेसवानी से ग्राम धोरट तक मार्ग - 512 लाख

 ग्राम बरझर हायर सेकेण्डरी स्कूल से मोरी फलिया तक मार्ग - 524 लाख

 ग्राम बरझर वनेश्वर महादेव से महेन्द्रा मेन रोड़ तक - 277 लाख

 बड़गांव पंचायत भवन से बारिया फलिया तक मार्ग - 359 लाख

 रिंगोल मालमसुरी से खाण्डीवाव होते हुए भण्डारी फलिया तक मार्ग - 615 लाख

 ग्राम बोरकुंडीया मेन रोड से तालाब फलिया तक - 421 लाख

 छोटीपोल मेन रोड़ से ग्राम छोटा भावटा तक मार्ग - 574 लाख

 सेजावता मेन रोड़ से खेरिया फलिया तक मार्ग - 182 लाख

 ग्राम काकड़बारी मेन रोड़ से सिगाडिया व बामनिया फलिया तक - 256 लाख

 निचवास से ताडअम्बा फलिया - 1253.42 लाख

 बिजोरीया गुजरात सीमा से माफीदार फलिया - 471.62 लाख

 कालीबेल पाडा बिचडीया से डिंडवर फुलमाल रोड तक 1500 लाख

 सोरवा से दरवाडिया तक 1500 लाख

फोटोः  - पत्रकार वार्ता में उपस्थित मंत्री चौहान व अन्य।


आम्बुआ के भगोरिया में जमकर थिरके आदिवासी जनप्रतिनिधि

महेश पटेल के नेतृत्व में आम्बुआ में निकली ग़ैर

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिले के आम्बुआ के भगोरिया हाट में मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में ढोल,मांदल के साथ निकली गैर में सैकड़ों ग्रामीणजन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वरिष्ठ नेता महेश  पटेल ने भगोरिया हाट में सभी को होली व भगोरिया की बधाई दी  आम्बुआ में लगे भगोरिया मेले में बड़ी संख्या ग्रामीण पहुंचे। रंग-बिरंगी वेशभूषा, हाथ में बांसुरी, ढोल-मांदल के साथ झूलों का भरपूर आनंद लिया।


आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल द्वारा निकाली गई गेर में कार्यकर्ताओं का उत्साह उमंग का सैलाब देखा गया जहाँ महेश पटेल को कंधे पे बैठा के नचाया। महेश पटेल कार्यकर्ताओं को साफा बांधते भी नजर आए ।



 ग़ैर के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर,युवा नेता महेंद्र सिंह रावत ,अमान पठान,अंबुआ सरपंच रमेश भाई रावत,नारायण भाई अड़वाड़ा,मुस्तफा भाई बोहरा ,विजय रावत,ब्रजेश खण्डेलवाल,सोनू वर्मा, मनीष चौहान,राकेश चौहान, सिराज पठान,भुरू भाई, रमेश भाई उंडवा सहित ग्रामीण जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आम्बुआ में भील सेना संगठन सामाजिक संगठन ने निकाली गैर

वहीं दूसरी ओर भील सेना संगठन संस्थापक शंकर बामनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ 30 ढोल मांदल के साथ राणा पुंजा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गैर निकाली।  जिले के आम्बुआ में आदिवासी समाज के युवक युवतिया बुजुर्ग बच्चंे एक जैसे परिधान मंे सज धज कर भगोरिया हाट में पहुंचें सभी ने भगोरिया पर्व का आनन्द लिया। वही सामाजिक संगठन ने भी इस भगोरिया पर्व पर गैर निकाली।  सामाजिक संगठन भील सेना के संस्थापक शंकर बामनिया अपने कार्यकर्ताओ के साथ आम्बुआ भगोरिया हाट में पहंुचे ओर राणा पुंजा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओ के साथ करीब 30 ढोल मांदल बजाकर रंगारंग गैर निकाली। 


भील सेना के संस्थापक ने आदिवासी समाज के  लोगों से आने वाले दिनों मंे होने वाली शादी ब्याह को लेकर समाज के लोगों से अपील करते हुए कहां की सभी आदिवासी समाज के लोग डी-3 दहेज डीजे ओर दारू को लेकर जो मुहिम चल रही है उसको सभी को सफल बनाना है । वही भील सेना के चतरसिह मण्डलोई  भी ढोल मांदल बजाकर भगोरिया हाट गैर में शामिल हुए ओर सभी आदिवासी समाज के लोगों को भगोरिया हाट होली रंगपंचमी शीतला सप्तमी की बधाई देते हुए कहा कि भगोरिया हमारे आदिवासी समाज का लोकप्रिय त्योहार है इसमंे हम सब आदिवासी समाज के लोग इस भगोरिया हाट का साल भर तक इंतजार करते है इस भगोरिया हाट मे सभी लोगो से सगे सम्बंधियो से मेल मिलाप होता है वही ढोल मांदल बजाकर नाचते कुदते है ओर आनन्द मनाते है।



 इस दोरान भील सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बधेल रंजीत पचाया करू बामनिया रांची जवारी सरपंच रागु बघेल सरपंच सुमारिय पचाया राजेश पचाया आलम पचाया रुमसिंह बामनिया गोविंद पचाया जितेंद्र कटारिया वेस्ता बामनिया महेश बामनिया दिलीप भिंडे संदीप डावर अनिल सहीत अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।!

आलीराजपुर में शाम तक गूंजती रही घुंघरुओं की खनक व कुर्राटियों के साथ ढोल मांदल की थाप

 कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहंुचे आलीराजपुर, सोमवार के भगोरिया पर्व में लिया भाग

कांग्रेस ने  सिनेमा चौराहे पर निकाली रंगारंग गैर

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मो.नं. 7909750355

आदिवासी अंचल के प्रमुख पर्व भगोरिया पर जिला मुख्यालय पर शानदार माहौल बना। हजारों की संख्या में भगोरिया पर्व का आनंद लेने के लिए उमड़े आदिवासी नर नारी बच्चें युवा व युवतियों ने शानदार समां बांधा। दोपहर एक बजे बाद से भगोरिया का रंग परवान चढ़ने लगा और दोपहर 3 बजे तक अपने पूरे शबाब पर था। ताड़ी के सुरुर में छाई मस्ती में सराबोर व झूमते ग्रामीणों ने अपनी पर्व की परंपराओं का निर्वहन बड़ी शिद्दत के साथ किया। नगर में भगोरिया पर्व मनाकर ग्रामीणों की टोलियां अपनी मस्ती में मस्त होकर पर्व की यादें संजोकर अगले भगोरिया के इंतजार में रवाना हुई। नगर में शाम तक  घुंघरुओं की खनक गंूजती रही व कुर्राटियों के साथ ढोल मांदल की थाप सुनाई देती रही।


बस स्टेंड पर भाजपा का आयोजन

भगोरिया का आलम ऐसा था कि मप्र शासन के विशेष हेलिकाप्टर से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को आलीराजपुर पहंुचे। हेलिपेड पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं इंदरसिंह चौहान आदि ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। यहां से विजयवर्गीय का काफिला सीधे डाक बंगले पर पहंुचा। जहां कलेक्टर डा अरविंद अभय बेडेकर व एसपी राजेश व्यास ने उनकी आगवानी की। कुछ देर पश्चात मंत्री विजयवर्गीय रोड़ शो के रुप में खुली जीप पर सवार होकर बस स्टेंड स्थित भगोरिया पांडाल में पहंुचे जहां पर आयोजित रंगारंग भगोरिया कार्यक्रम में उन्हौंने भाग लिया। इस दौरान सांसद अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल, भाजपा नेता मोंटू शाह,  भाजपा मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा  आदि ने उनके साथ सहभागिता की। मंत्री चौहान ने मंत्री विजयवर्गीय का साफा पहना कर स्वागत किया। 


भगोरिया महोत्सव में सम्मिलित होकर आनंद का अनुभव हो रहा है। आलीराजपुर के लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्मविश्वास को देखकर मन गदगद है। नगरीय विकास एवं आवास एवं संसदीय कार्य विभाग कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात आलीराजपुर में आयोजित भगोरिया महापर्व के दौरान कही । उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से आलीराजपुर आ रहे है, आज लोगों के पक्के मकान है, घर घर तक जल पहुंच रहा है, आज जिले के कृषक साल में 3 बार की फसल उपजा रहे है । ये स्थिति पिछले 20 वर्षों में बदली है, सरकार के प्रयासों को धरातल तक लाने के लिए कैबिनेट मंत्री  नागर सिंह चौहान ने सतत मेहनत की है। आज उस मेहनत का फल दिखता है कि पलायन पहले की तुलना में कम हुआ है, सम्पन्नता बढ़ी है और जनजातीय अंचल के नागरिकों के अंदर आत्मविश्वास का संचार हुआ है।  

इस दौरान  रतलाम जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय , जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य  इंदर सिंह चौहान ,  जयपाल खरत  कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, इस दौरान पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत उपस्थित विशाल जनसमूह द्वारा किया गया। साथ ही जनजातीय परिधान में सुसज्जित नृत्य समूह ने उनका स्वागत विशेष भगोरिया नृत्य कर किया।करीब डेढ़ घंटे तक आलीराजपुर में रुकने के बाद विजयवर्गीय हेलिकाप्टर से वापस उड़ चले।



सिनेमा चौराहे पर कांग्रेस की रैली

इधर सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल की ओर से भगोरिया की रंगारंग गैर का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी पत्नि व जोबट विधायक सेना पटेल विशेष आकर्षक लाल लुगड़े की वेशभूषा में चांदी के गहनों से सजी धजी चश्मा लगाती हुई नजर आई।


जब कांग्रेस नेता महेश पटेल ने रैली में ढोल बजाया तो विधायक पटेल थिरकती हुई नजर आई। भगोरिए की गैर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम राठौर, पार्षद पुष्पराज पटेल भयू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


इसके पूर्व छकतला के भगोरिए में कलेक्टर बेडेकर व एसपी राजेश व्यास  ने ढोल बजाई व मांदल की थाप पर नृत्य किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय समूह के साथ बांसुरी एवं झालर भी बजाई। कलेक्टर डॉ बेडेकर एवं एसपी व्यास ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, मेले में आए विक्रेताओं से बातचीत की।


आदिवासी समाज ने निकाली परंपरागत गैर

आदिवासी समाज के द्वारा प्रतिवर्षानुसार भोंगर्या हाट की गैर स्थानीय टंट्या भील गाता पर आदिम संस्कृति अनुरूप पूजापाठ एवं माल्यार्पण कर ढ़ोल,मांदल, ढोलकिये, कुण्डी एवं बांसुरी की धुन पर मूंछ पर ताव देकर कुराटी लगाते हुए  थिरकते हुए निकाली। गैर टंट्या मामा चौराहे से होते हुई, राम देव मंदिरए झंडा चौक, पोस्ट ऑफिस,नीम चौक,बस स्टेण्ड होते हुए टंकी ग्राउंड पहुँचे। वहाँ पर ने ढोल . मांदल की थाप जमकर थिरके और एक दूसरे को भोंगर्या हाट की बधाई दी। 



आदिवासी समाज की भोंगर्या हाट गैर का विभिन्न समाज जनों के द्वारा भी जगह जगह स्वागत कर बधाईयां दी गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष मालसिंह तोमर जयस जिला अध्यक्ष अरविन्द कनेश,आकास जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,आदिवासी छात्र संगठन जिलाध्यक्ष विजय कनेश,आदिवासी महिला मंडल की वेस्टी चोंगाड़, चांदपुर जयस के सक्रिय पदाधिकारी विक्रम सिंह बामनिया, देवा कनेश, नानपुर जयस से भीमसिंह बघेल, मुकाम सिंह बघेल, भाचरिया किकरीया, कमलेश चौहान, नानसिंह चौहान, संतेश किकरिया, बुचना बामनिया, रवि कनेश, कमलेश चौहान, मोनू चौहान, करण किकरीया, भंदू भिंडे, राकेश भयडिया, रमेश,भुरू बघेल, अंगत कनेश, समाज के वरिष्ठ जन सहित आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाबरा के भगोरिया में भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया ने अपने समर्थको के साथ   निकाली गैर


सोमवार को समीपस्थ भाबरा में भगोरिया हाट मे राजनीतिक दल ओर भील सेना संगठन ने शंकर बामनिया चतरसिह मण्डलोई रमेश बघेल के नेतृत्व मे ढोल मांदल डीजे की धुन पर रंगारंग गैर निकाली। स्थानीय बस स्टैंड से गैर निकली जो भगोरिया स्थल तक पहुंची जहा गैर का समापन किया गया । शंकर बामनिया ने हाट मे आए सभी आदिवासी समाज के लोगो को भगोरिया होली ओर रंग पंचमी की हार्दिक बधाई ओर शूभकामनाए दी। बामनिया ने कहा कि आदिवासी समाज का ये महापर्व हम सब मिलकर मनाए इस दोरान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सारिंग बामनिया केनसिंह भूरिया , अंतरसिंह मावी सरपंच झीरण, पेमला गणावा सेजावाड़ा सरपंच,  रायचंद मेहड़ा वीनत, राकेश चंगोड़, भगा भाई पानगुड़ा, पूर्व जनपद सदस्य महेंद्र मंडोड़ पुनियावाट, दिलीप भूरिया पुनियावाट, नवल भाई मेहड़ा वीनत, वीरेंद्र वसुनिया, धर्मेंद्र अजनार उदयगढ़ ब्लाक अध्यक्ष, पर्वत बामनिया भाबरा ब्लाक अध्यक्ष, सुरेश वसुनिया, शुक्ला चौहान भीम सिंह सोलंकी जनपद सदस्य विकेश सिंगाड़, वीनु खराड़ी,लीमसिह अवासिया, सुबला चंगोड़, अनिल बामनिया, प्रकाश सिंगाड़, शरद गणावा, देवल गणावा, दिनेश साजनपुर,सहित बडी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।