कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान ने दी जिले को कई सौगातें

मंत्री एवं सांसद के प्रयासों से मिले 75 करोड़ 53 लाख  के रोड - ब्रिज हुए स्वीकृत

ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशियां 

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के सतत प्रयासों से अलीराजपुर जिले को विकास की राह में एक ओर महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मंत्री एवं सांसद की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले में कई सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों से ग्रामीण अंचलों में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी।


सड़क निर्माण कार्य

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासियों की मांगों एवं आवश्यकताओं के देखते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान एवं सांसद अनिता चौहान द्वारा पत्रों के माध्यम से इन मांगों से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत करवाते हुए इन कार्यों की महत्ता बताई थी। जिसके चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के माध्यम से 64 करोड़ 64 लाख की 5 सड़को को एवं 10 करोड़ 89 लाख लागत का एक ब्रिज स्वीकृत किया है।

इन विकास कार्यों से ग्राम क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा, गांवों का जिला मुख्यालय एवं प्रमुख बाजारों से सीधा संपर्क, किसानों की कृषि उपज के परिवहन में सुविधा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि, विद्यार्थियों को स्कूलदृकॉलेज तक सुरक्षित पहुंच, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपातकालीन सुविधाओं की आसान उपलब्धता, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने से ग्राम आत्मनिर्भरता बनेगा एवं ग्राम के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।


सड़कों का निर्माण किया जाएगाः-

रॉक्सा से कवठु खंण्डाला मार्ग 12 किमी लागत 25 करोड़

वालपुर से कुकलट छोटी हथवी उन्हाला बोडगांव मार्ग  16 किमी  लागत 35 करोड़

आलीराजपुर मथवाड का छुटा मार्ग (बखतबड) 0.32 किमी  लागत 1 करोड़ 80 हजार

आलीराजपुर सोरवा मार्ग से चिचलगुडा पहुँच मार्ग (रेलवे ओवर ब्रिज के कारण छूटा भाग) 0.90 किमी  लागत 1 करोड़

इंदरसिंह की चौकी पहुँच मार्ग  2.6 किमी  लागत 2 करोड़ 56 लाख

पुल निर्माण कार्य

फूलमाल से फलिया मंदिर मार्ग में आने वाले हिरण नदी पर पुल निर्माण 10 करोड़ 89 लाख जिसके बनने से बरसात के दौरान आवागमन में आने वाली कठिनाइयों का स्थायी समाधान होगा। ग्रामीणों को सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष - 

केबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान एवं सांसद अनिता जी चौहान के प्रयासों से मिली इस सौगात को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद अलीराजपुर जिला विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा और ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा। इन सौगातों की घोषणा होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी हर्ष है। ग्राम खट्टाली में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए आलीराजपुर खंडाला 12 किमी मार्ग को डबल पट्टी मार्ग बनाने जाने के लिए 25 करोड़ रुपए स्वीकृत होने पर मंत्री एवं सांसद का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।



नगर में हरितिमिा संवर्द्धन के लिए सहयोग संस्था चलाएगी चरणबद्ध कार्यक्रम

सहयोग संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन

राकेश चौहान अध्यक्ष व गोविंद जोशी सचिव नियुक्त

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो कार्यालय

जिला मुख्यालय पर गत 23 सालों से पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय पर्यावरण सहयोग संस्था नगर में हरितिमिा संवर्द्धन के लिए अब फिर से चरणबद्ध कार्यक्रम चलाएगी। इसके लिए एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना पर काम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। यह निर्णय संस्था की नवगठित कार्यकारिणी ने रविवार को सहयोग गार्डन में संपंन संस्था की निर्वाचन बैठक में लिया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन भी सर्वानुमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर युवा सदस्य राकेश चौहान व सचिव पद पर गोविंद जोशी को नियुक्त किया गया। संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर राजीव शाह पार्षद व अशोक सोनी, कोषाध्यक्ष जिगेश कोठारी, सह सचिव शिवा वाणी, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया मुन्ना सेठ, कार्यक्रम प्रभारी अविनाश वाघेला, सह प्रभारी डा शकील शेख को मनोनित किया गया। अध्यक्ष चौहान ने संस्था के संरक्षक पद के लिए बालकृष्ण गुप्ता, कैलाश कमेड़िया व सुरेश दा माहेश्वरी एडवोकेट के नाम की घोषणा की। साथ ही संस्था के संयोजक पद पर आशुतोष पंचोली व सहयोग गार्डन प्रभारी पद पर दीपक दीक्षित को नियुक्त किया गया।



सभी सदस्यों ने रखे सुझाव

इसके पूर्व बैठक के आरंभ में उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपने विचार व सुझाव रखते हुए सहयोग संस्था के संचालन में आ रही कठिनाईयों, वित्तिय संकट, सहयोग गार्डन का रखरखाव व संस्था के कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए कई प्रस्ताव रखे जिन पर सहमति से निर्णय लिए गए। साथ ही संस्था की सभी गतिविधियों के सुचारु संचालन एवं रचनात्मक कार्यक्रम नियमित तौर पर करने का निर्णय लिया गया। संस्था की आय बढ़ाने के लिए सदस्यता शुल्क में वृद्धि व अन्य विकल्पों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए।



 संचालन आशुतोष पंचोली ने किया। आभार दीपक दीक्षित ने माना। बैठक में सुनिल कापड़िया, आशुतोष दुबे, शीतल सोनी, राजेंद्र कोठारी, रामू कमेड़िया, ढोकलसिंह आदि उपस्थित थे। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व निवृत्तमान अध्यक्ष दुबे को पुष्पहार व केसरिया दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी।

सुहाने मौसम का मजा लेने कार में घूमने निकले दो युवाओं की दुर्घटना में मौत

 जैन समाज व ब्राह्मण समाज के थे युवा, शनिवार को होगी अंत्येष्टि

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

बारिश के सुहाने मौसम का मजा लेने के लिए कार से घूमने निकले दो युवा दोस्तों की आलीराजपुर से मात्र 6 किमी दूर ग्राम गिराला में कार दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चें उड़ गए। कार दुर्घटना में मृत युवा तुषार पिता संजय मोदी जैन 23 व माधव पिता रविंद्र बंटी ओझा 21 दोनों मित्र थे और आलीराजपुर से दोपहर में दो से ढाई बजे के बीच में ही लक्ष्मणी रोड़ पर घूमने के लिए निकले थे। सूत्र बताते है कि लक्ष्मणी से वापस आते समय यह दुर्घटना घटी। पुलिस ने शव वाहन में मौके से दोनों शवों को उठवाया और सीधे जिला अस्पताल के पोस्ट मार्टम कक्ष भिजवाया जहां पीएम के बाद दोनों के शवों को वहीं मर्चुरी में रखवा दिया गया। दोनों की अंत्येष्टि शनिवार की सुबह होगी। नगर में शुक्रवार की दोपहर में जिसने भी इस  खबर को सुना वह सहम गया। मृतक तुषार अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।


कार की स्थिती देख हुए भौंचक्के

हालांकि घटना स्थल पर कार क्रमांक एमपी 69सी 0611 की स्थिती देखकर हर कोई भौंचक्का रह गया कि कार सड़क किनारे के एक होटल के बरामदे में पिल्लर से बीच में से टकराकर रबर की तरह घूम गई। कार इतनी जोर से पिल्लर से टकराई कि बीच में पूरी तरह से पिचक गई। दोनों  सीट पर ही बैठे बैठे काल के गाल में समा गए।  सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके के अनुसार  दोनों की मौत सिर में गंभीर चोटें लगने से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने से हुई है। अभिभाषक ललित मोदी के भतीजे तुषार के पिता संजय मोदी स्टांप वेंडर व हरि अर्जुन कालोनी निवासी हैं एवं माधव वीटी मार्ग निवासी हैं।

तुषार

माधव 

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, कोतवाली टीआई शिवराम तारोले ब्राह्मण व जैन समाज जनों सहित बड़ी संख्या में नगर के युवा व नागरिेकगण जिला अस्पताल पहंुचे और घटना पर गंभीर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर इस घटना की दिन भर चर्चा चली और श्रद्धांजलि देने का क्रम चलता रहा। अलीराजपुर न्यूज दोनों मृत युवाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दोनों के परिजनों को यह दुख सहन करने का साहस और धैर्य प्रदान करे। ओम शांति!

देखिए मौके का वीडियो





फखरी मिनरल्स से चोरी हुआ ट्रेक्टर, मिनरल्स मालिकों ने एएसपी को सौंपा आवेदन

एएसपी सेंगर ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन 

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

आलीराजपुर मिनरल एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सेंगर को पुलिस अधीक्षक महोदय, के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गई की फखरी मिनरल एण्ड ग्राइण्डिग इण्डस्ट्रीज से चोरी हुआ ट्रेक्टर मय ट्राली का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।


मिनरल्स मालिकों ने एएसपी सेंगर से उपरोक्त ट्रेक्टर का पता लगाने व अन्य मांगो के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन किया। एएसपी सेंगर ने सेंगर ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय ओछबलाल सोमानी, मदनलाल माहेश्वरी, युनुस रियाज, कृष्णकान्त बेडिया, इब्राहीम सेठ मोटरवाला, श्रीकृष्ण गुप्ता, राजु गेहलोत सहीत अन्य मिनरल एसोसिएशन के अन्य  सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी बाहरपुरा युवा मंच के सदस्य व समाजसेवी मुन्ना सेठ बेड़िया ने दी।




प्रधानमंत्री आवास योजना से नागरिकों की जिंदगी में आ रहा है बदलाव- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान

 जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राही राशि वितराण समारोह संपंन

53 ग्राम पंचायतों के 12 हजार हितग्राहियों को करीेब डेढ़ अरब रुपए की राशि स्वीकृत

आशुतोष पंचोली

ब्यूरो चीफ। आलीराजपुर न्यूज

प्रधानमंत्री आवास योजना से नागरिकों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आ रहा है। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के हजारों हितग्राहियों को आवास निर्माण का लाभ मिला है। जिले में इस योजना से वंचित जितने भी ग्रामीणजन है उन्हें इस योजना का लाभ लेना चाहिए। यह योजना ग्रामीणों का जीवन स्तर उंचा उठा रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने स्थानीय जनपद पंचायत कार्यालय प्रांगण में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राही राशि वितराण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में कही। 


जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन ने कहा कि शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को आगे आना चाहिए। इस योजना से जिले के पात्र सभी हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है इस योजना से करोड़ों नागरिक लाभांवित हो चुके है। इस योजना से आवासहिनों को अपने आवास मिलने का सपना साकार हुआ है। जनपद पंचायत के माध्यम से 53 ग्राम पंचायतों में करीब 12 हजार हितग्राहियों को करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की जा रही हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनिता चौहान ने भी समारोह को संबोधित किया।


डेढ़ अरब की राशि स्वीकृत

 जनपद पंचायत सीईओ मनीष भंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 2016 से अब तक 11 हजार 829 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया गया है जिसमें एक अरब 41 करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में सीधे डाली गई है। जिसकी स्वीकृति आज दी गई है।  समारोह में हितग्राहियों का माला पहना कर सम्मान भी किया गया। साथ ही 4 दिव्यांगों को ट्राईसिकल व बलाराम तालाब योजना के हितग्राहियों को राशि भी वितरित की गई। 


  संचालन जितेंद्र तंवर ने किया। आभार जनपद पंचायत के सहायक लेखा अधिकारी सावनसिंह भिंडे ने किया। समारोह में नपा अध्यक्ष रितेंश डावर, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दलसिंह भाई, मनसिंह सरपंच खरपई, जितेंद्र भोरदु, जितेंद्र मसनी, भेरुसिंह मसनी, सुबेसिंह इंदरसिंह की चौकी, सचिव   नानसिंह, रोजगार सहायक लालसिंह वड़ी सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन व महिलाएं आदि उपस्थित थे। अंत में सभी हितग्राहियों को सहभोज भी करवाया गया।




कवयित्री माधुरी सोनी साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित

 झाबुआ में हुआ समारोह

अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

सहित्य एवं संस्कृति परिषद वनांचल जिला झाबुआ का बहुत उत्कृष्ट व गरिमामयी कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष नीलेश पंचोली  व सचिव डॉ जय वैरागी के प्रयासों से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  तुलसी अलंकरण सम्मान डॉक्टर मुरलीधर चांदनी वाला रतलाम को व  साहित्य साधना सम्मान अलीराजपुर की कवयित्री माधुरी सोनी को प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से रामनारायण सोनी इंदौर,डॉक्टर जया पाठक मेडम थांदला, डा के के त्रिवेदी, डॉक्टर गीता दुबे मेडम रतलाम, डॉक्टर सीमा शाह  थांदला, डॉक्टर अंजना मुवेल, राजेन्द्र  सोनी काका, प्रवीण सोनी, प्रदीप  जैन,   महेंद्र खुराना, फुलपगारे, के कई वरिष्ठ साहित्यकारो की उपस्थिति रही। पुस्तको के विमोचन के साथ ही संस्था ने 10 वर्षों के अपने स्वर्णिम कार्यकाल की गतिविधियों को साझा किया। 


कवयित्री माधुरी सोनी को साहित्य साधना सम्मान मिलने पर नारी ग्रुप, आलीराजपुर मीडिया ग्रुप सहित जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने सोनी को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। 

  

अपराध पर अंकुश के लिए जागरूक होना जरूरी - श्रीमतीं शर्मिला चौहान

हाईस्कूल राजावाट में बालिका सशक्तिकरण प्रशिक्षण का आयोजन

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर।

समाज मे महिलाओं खासकर किशोर उम्र की बालिकाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता हैए खासकर बालिकाओं को अपने प्रति होने वाले हर दुर्व्यवहार के प्रति जागरूक रहकर सख़्ती से प्रतिकार करने और मुखर बनने का आत्मविश्वास होना चाहिए। बालिकाओं में अपराधों की घटनाओं में काफी सारे प्रकरणों में निकट परिचित अथवा रिश्तेदारों के संलग्न होने की घटनाएं भी सामने आई हैए इसके कारण हर व्यक्ति पर शीघ्रता से विश्वास नही करना चाहिए। उपरोक्त विचार श्रीमतीं शर्मिला चौहान ;निरीक्षकद्ध महिला थाना आलीराजपुर ने मिशन सुप्रभात के अंतर्गत शाण्हाईस्कूल राजावाट में  आयोजित बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में व्यक्त किये।

महिला प्रधान आरक्षक श्रीमतीं सुधा सोलंकी ने बालिकाओं को अपने प्रति होने वाले अच्छे स्पर्श एवं गंदे स्पर्श की जानकारी देते हुए तत्काल प्रतिकार करने हेतु जागरूक किया गया। प्राचार्य श्री शरद क्षीरसागर द्वारा सोशल मीडिया पर भी अपरिचितों से मित्रता बनाने में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला प्रधान आरक्षक श्रीमतीं अनिता कनेशए श्रीमतीं पारली सोलंकीए श्री मुकेश देवड़ाए श्री कमलेश चौहानए श्री मितेश वरियाए श्री दिनेश चौहान उपस्थित थे। श्रीमतीं ज्योत्स्ना चोंगड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

मां कालिका को लगाया 56 भोग

आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट 

नगर के मध्य स्टेट समय से स्थित मां कालिका के अति प्राचीन मंदिर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। मां कालिका ग्रुप समिति के बैनर तले दीपावली के बाद बीते कई वर्षों से कालिका मां को छप्पन भोग अर्पण कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे बैठा कर 5 हजार से अधिक लोगो को भर पेट भोजन करवाया जाता था। विगत्त 2 वर्षों से कोरोना के कारण किसी बड़े आयोजन के बजाय माता को छप्पन भोग  अर्पण कर भक्तों में प्रसादी बाटी जा रही है। 

ग्रुप के अध्यक्ष गणेश अरोड़ा, निर्मल जायसवाल ,महेश पाठक ने बताया कि इस वर्ष 100 किलो की प्रसादी पुड़ी , सब्जी दोपहर 12 बजे माता की आरती के बाद भक्तों में बाटी गई। इसके बाद अगले चरण में बेरियर स्थित मां अम्बे के मंदिर में भी, समिति द्वारा 56 भोग का आयोजन किया जाना है। इसके पहले लाभ पाचम पर स्थानीय हनुमान मंदिर एवं साईं मंदिर में भी 56 भोग भगवान को लगाया गया।

क्रेडिट आउटरीच अभियान ...



67 खाता धारकों को 2.47 करोड़ के ऋण बांटे गए

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, मप्र के तत्वावधान में अग्रणी बैंक,  बैंक ऑफ बड़ौदा एवं ग्रामीण बैंक द्वारा हितग्राहियों को ऋण वितरित

कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, मप्र द्वारा जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा व मप्र ग्रामीण बैंक द्वारा कट्ठीवाडा क्षेत्र में अब तक 67 खाता धारकों को 2.47 करोड़ कर ऋण वितरित किए गए। महामारी और अन्य विपदाओं के चलते ग्रामीण व व्यवसायी वर्ग को होने वाली आर्थिक परेशानियों के कारण शासन द्वारा विस्तृत कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिसमें अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। ये बात जिला बैंक प्रबंधक सौरभ जैन ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कही। 


सरस्वती पूजन के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएमओ डॉ जयदीप जमीदार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ौदा आरसेटी के आरसी गाठिया ने की, विशेष अतिथि मप्र ग्रामीण बैंक झाबुआ जे संजय संवत्सर थे। 


कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी सुधीर जैन ने उपस्थित ग्रामीणों, नागरिको को स्थानीय बोली में बैंक की योजनाओं और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें ऋण लेने, उसे नियमित जमा करने के बारे में प्रोत्साहित किया। बैंक प्रबंधक अभिषेक इक्का द्वारा बचत खाता, आवर्ती खाता, मुद्रा लोन, जनधन योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ जमीदार ने जननी महिलाओं को शासन की योजनाओं के लिए बैंक में खाते खोलने के लिए प्रेरित किया जिससे उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकें। मप्र ग्रामीण बैंक के धर्मिराम मीणा ने बताया कि चांदपुर, कट्ठीवाडा की शाखाओं पर क्रमशः 69 लाख और 60 लाख रु के ऋण बांटे गए। 


बैंक मित्रों की सेवाएं सराहनीय रही

इस अवसर पर विजय कुलकर्णी ने कोरोना काल मे बैंक मैनेजर अभिषेक इक्का व स्टाफ  द्वारा ग्रामीणों को दी गई सेवा के लिए प्रशंसा की।कुलकर्णी ने ग्रामीणों को बैंक मित्रों द्वारा उप पलब्ध कराई सेवाओं के लिए भी धन्यवाद दिया।  इसाक मंसूरी, शान्तिलाल गुप्ता, गणपत गुप्ता, भरत राठौड़,भावसिंह तोमर, प्रवीण जादव सहित अनेक गणमान्य व ग्रामीण जन उपस्थित थे। 

स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से संचालित हो रहे हैं अवैध क्लीनिक

झोलाछाप डॉक्टरों के हौंसले बुलं प्रशासन की क्या मजबूरी है

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट  

अलीराजपुर जिला मुख्यालय से करीबी में ग्राम बड़ी खट्टाली जहां पर अवैध झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान से कर रहे खिलवाड़। खास बात यह है कि अधिकतर झोलाछाप डॉक्टरों मरीज की हालत बिगड़ती है तो उससे आनन फानन में बाहर अस्पतालों में भेजते है। जबकि यह लापरवाही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों की जानकारी में भी है। 

गरीब भोली भाली जनता का खूब फायदा  फायदा उठा रहे हैं बंगाली डॉक्टर

झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा बिना पंजीयन के एलोपैथी चिकित्सा व्यवसाय ही नहीं किया जा रहा है। बल्कि बिना  लाइसेंस के दवाओं का भंडारण व विक्रय भी अवैध रूप से किया जा रहा है। दुकानों के भीतर कार्टून में दवाओं का अवैध तरीके से भंडारण रहता है बागली।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई सालों से अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय कर रहे लोगों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। झोलाछाप इन मर्जों का इलाज ग्लूकोज की बोतलें लगाने से शुरू करते हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने स्थाई तौर पर झोलाछाप डॉक्टरों पर कोई कार्रवाई  नहीं की। ग्रामीण क्षेत्र में एक बार भी प्रशासन की कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। 

झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं और प्रशासन दूर से ही इन्हें देख रहा है

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे इनके हौंसले बुलंद हो रहे हैं। स्थिति यह है कि इनके पास कोई डिग्री है न कोई इलाज करने का लाइसेंस है फिर भी वे लोगों का इलाज कर रहे हैं। यह सब स्वास्थ विभाग की अनदेखी एवं निष्क्रियता को सामने लाता है। जब झोलाछाप डॉक्टर्स के इलाज से मरीज के साथ कोई घटना घटित होती है तब शासन प्रसाशन और स्वास्थ विभाग जागता है। उसके बाद एक या दो झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर छापा डालकर अपनी जिम्मेंदारी पूर्ण कर ली जाती है। वहीं गांव गांव की गली मोहल्लों में संचालित झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानों पर इन दिनों बिना किसी जांच के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर संचालित होता हुआ क्लीनिक ग्राम खट्टाली में एसे ही झोला छाप डॉक्टर अपनी क्लिनिक संचालित कर रहा है और गांव के भोले भाले लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहा है। इतना ही नहीं इंजेक्शन लगाने के साथ - साथ झोला छाप डॉक्टर मरीजों को प्रतिबंधित दवा भी देता है। वहीं अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं।

डॉक्टरों पर अधिकारी मेहरबान

शिकायत व खबर प्रकाशित होने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से ये झोला छाप डॉक्टर खुलेआम अपनी दुकानदारी चल रहे हैं। ऐसे डाक्टरों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास मौजुद है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं होना झोला छाप डॉक्टरों और अधिकारीयों के बिच सांठ - गांठ को दर्शाता है।

विशाल पंथ संचलन में कदम से कदम मिलाते हुए निकले स्वयं सेवक



आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट  

परंपरा अनुसार आम्बुआ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पंथ संचलन निकला ,अनुशासन के साथ संघ की वेशभूषा में कदम से कदम मिलाते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए निकले स्वयं सेवक ,जगह जगह पर आम्बुआ नगर वासियों ने स्वागत द्वार लगाकर स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की ।


आम्बुआ नगर के पुराने पुलिस थाना ग्राउंड पर स्वयंसेवक एकत्रित हुए जहाँ से पंथ संचलन का कारवाँ निकलकर नगर के आवास ,पुराना बस स्टैंड ,न्यू बस स्टैंड , मुख्य मार्ग होते हुए बोर झाड़ होकर पुनः पुराने पुलिस थाना ग्राउंड पर पहुँचे ,जहाँ पर विभाग के संघ संचालक व अतिथियों ने संबोधन दिया , पंथ संचलन का कुशलतापूर्वक संयोजन नगर के कार्यवाह स्वयं सेवक विक्की जाधव , शुभास जेन , दीपक परिहार, सुनील चौहान ,भगीरथ चौहान , गोलू राठौड़ , कान्हा ठाकुर , गौरव राठौड़ कालू भारती , ब्रजेश राठौड़ आदि ने किया । संचलन में नगर के अनेक लोग शामिल हुए ।

वर्तमान में सबसे बड़ा मुद्दा महंगाई का है युवा महिलाएं व किसान भाजपा के राज में परेशान हो गए हैं




यह उपचुनाव भले ही 2 वर्ष के लिए हो रहा हो किंतु सन 2023 में होने वाले मुख्य विधानसभा चुनाव का टेलर है।

बड़ी खट्टाली 

जोबट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी महेश  पटेल के समर्थन मै पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन जयवर्धन सिंह ने ग्राम बड़ी खट्टाली की कांग्रेस की आम सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए आपने कहा कि 7 वर्ष पूर्व केंद्र की यही भाजपा सरकार थोड़े से दाम बढ़ने पर बैलगाड़ी यात्रा वह अनेक प्रकार के प्रपंच करते थे ।



किन्तु इन 7 वर्षों में मंगाई 2 गुणों से अधिक हो गई है तथा भाजपा के सारे नेता चुप हैं। यही भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का नारा देकर सत्ता में आई थी तथा आज किसानों की आय आधी हो गई है।



पूर्व की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां इतनी थी भाजपा के नेता घबरा गए यदि इसी तरह से जनहित के कार्य चलते रहेंगे तो उनका भविष्य खतरे में पड़ जाएगा तब उन्होंने विधायकों को खरीद कर सरकार गिरा दी तथा  सत्ता में आ गए आपके वोट का इस प्रकार भाजपा की सरकार ने दुरुपयोग किया है आज वक्त है हम उनको सबक सिखाएं।

कांग्रेस की विशाल जनसभा में दहाड़े कांग्रेस के वक्ता

आदिवासी कभी गद्दारी नही करता, गद्दारों को सबक सिखाता है-जयवर्धन सिंह

महेश पटेल को जिताकर ही कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी-विक्रांत भुरिया

कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

आदिवासी कभी गद्दारी नही करता बल्कि वह गद्दारों को सबक सिखाता है ये बात पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने शुक्रवार शाम को कट्ठीवाडा के राणा ग्राउंड पर अयोजित कांग्रेस की विशाल आमसभा में कही। 



आदिवासी भोला है लेकिन वह उसके साथ जो रहे विश्वासघात को समझता है। कांग्रेस के राज में महंगाई की बात कहकर मोदी ने सरकार बना ली पर जो मंहगाई कांग्रेस के 70 सालों में नही हुई वह मोदी जी के सात सालों  में बढ़ गई। 

उन्होंने स्थानीय आदिवासी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा की जनता जब जाग गई है और भाजपा के झूठ को पहचान गई है। उस बार क्षेत्र के शेर नेता महेश पटेल को चुनकर वह भाजपा को आइना बता देगी। 



सभा के पूर्व सभी ग्रामीण अंचल से आए कार्यकर्तों और नेताओं की विशाल रैली इंडलवाट से ढोल धमाकों के साथ सभा स्थल तक आई। रैली में दुपहिया और जीप, कारों की भी संख्या सैकड़ों में थी। स्वागत उद्बोधन के बाद वक्ताओं ने भाजपा सरकार के वादों और क्षेत्र के साथ किए उपेक्षित व्यवहार की निंदा की और जनता को महेश पटेल को जिताने का संकल्प दिलवाया। 


कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी

जोबट की विधायक स्व कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब महेश पटेल को क्षेत्र की जनता चुनेगी। उनके प्रारम्भ किए कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा, ये कहना था प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भुरिया का। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को महेश पटेल जैसे दबंग व्यक्तित्व की आवश्यकता है जिनकी सुनवाई प्रशासनिक क्षेत्रों में भी होती है। 

सभा को जयस संरक्षक डॉ हीरा अलावा, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, आशीष भुरिया, पारसिंह बारिया ने भी संबोधित किया।

पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल ने निकाला फ्लेगमार्च



उपचुनाव के मद्देनजर पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल ने निकाला ग्राम बड़ी खट्टाली  में फ्लेगमार्च

बड़ी खट्टाली

जोबट विधानसभा उपचुनाव के चलते पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देश व अतिरिक पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल के मागॅ दर्शन में शुक्रवार को जोबट थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी खट्टाली  में पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला गया । जोबट ‌विधानसभा उपचुनाव के मध्य नज़र रखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बट्टू सहगल के मागॅ दर्शन में पैरामिलिट्री फोर्स व पुलिस बल ने बड़ी खट्टाली चौकी से मस्जिद मोहल्ला मेन बाजार चारभुजा मंदिर गली से फ्लैग मार्च निकाला।




 पैरामिलिट्री बल  व पुलीस बल  के करीब के साथ 150 का बल साथ में था  ग्राम बड़ी खट्टाली में अर्धसैनिक बल को साथ लेकर अलीराजपुर रक्षित निरीक्षक  चेतन बघेल, पुलिस थाना जोबट से थाना प्रभारी  शिवराम तरोले ग्राम बड़ी खट्टाली पुलिस चौकी प्रभारी सूरेन्द सिंह सिसोदिया ने अपने पुलिस बल के साथ ग्राम खट्टाली में फ्लेग मार्च निकाला गया।

हमेशा बड़े सपने देखे और मेहनत उससे भी ज्यादा कीजिए


अलीराजपुर की बेटी राधिका गुप्ता  यूपीएससी परीक्षा में 18वीं रैंक प्राप्त कर बनी जिले की प्रथम महिला आईएएस

नगरआगमन पर हुआ भव्य स्वागत, ढोल ढमाकों के साथ घर तक ले जाया गया

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

आदिवासी बहुल अंचल अलीराजपुर की बेटी राधिका गुप्ता ने यूपीएससी में आल इंडिया में 18वीं रैंक हासिल कर जिले की प्रथम महिला आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया। राधिका नगर के किराना व्यापारी प्रहलाद गुप्ता की पुत्री व पूर्व पार्षद नंदकिशोर गुप्ता की भतीजी हैं। यूपीएसएसी का परीक्षा परिणाम शुक्रवार शाम को ही घोषित हुआ है।



शनिवार को राधिका बड़ौदा से दाहोद होते हुए अलीराजपुर लौटी। स्थानीय दाहोद नाके पर उन्हें लेने बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, माहेश्वरी समाजजन, युवा संगठन, परिजन, रिश्तेदार आदि पहंुचे। राधिका जैसे ही यहां पहंुची ढोल ढमाकों व आतिशबाजी से उनका स्वागत किया गया। परिजनों आदि ने उन्हें पुष्पमालाओं से लाद दिया। जहां से उन्हें जुलूस के रुप में खुली कार में उनके घर तक ले जाया गया। घर पर स्वागत सत्कार करने की होड़ सी मच गई। जहां राधिका ने अपने माता पिता व अन्य परिजनों के पैर छूकर आर्शीवाद प्राप्त किया।!



राधिका गुप्ता की इस सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों आदि ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात रहे कि राधिका ने इसके पूर्व अपने 2019 में प्रथम प्रयास में ही भारतीय रेल सेवा आईआरएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी व रेलवे विभाग के बड़ौदा रेल मंडल में बड़े  पद पर कार्यरत हैं। इसी पद पर रहते हुए राधिका ने यूपीएससी की परीक्षा दी और यह सफलता प्राप्त की।

सपना बड़ा देखिए और मेहनत उससे भी ज्यादा किजीए

प्रजातंत्र प्रतिनिधि से विशेष बातचीत में राधिका ने बताया कि उन्हौंने अपनी आरंभिक शिक्षा जिसमें कक्षा पहली से 12 वीं तक डान बास्को अकादमी अलीराजपुर में ग्रहण की। पश्चात ग्रेज्युएशन इंदौर से किया। यूपीएससी की आरंभिक तैयारी भी इंदौर से ही की है।  पिछले दो सालों से नईदिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी की। रेलवे की नौकरी करते हुए भी आईएएस बनने का सपना नहीं छोड़ा। यूपीएससी की तैयारी करते हुए 2020 की परीक्षा उत्तीर्ण की उसके बाद इंटरव्यू की अच्छे से तैयारी की। परिणाम आपके सामने है। मेरी इस सफलता के पीछे पूरा श्रेय मेरे माता पिता, परिजनों व समाज का है जिन्हौंने मुझे हमेशा प्रेरित किया। युवाओं के लिए दिए अपने संदेश में राधिका ने कहा कि वे जो भी सपने देखे उस सपने का साकार करने के लिए जो भी कर सकते है उसे करे।  परीक्षार्थी के लिए यह फर्क नहीं पड़ता है कि आप कहीं से भी किसी छोटी जगह से क्यों नही हो, आप किसी भी बैकग्राउंड से हो। हमेशा सपना बड़ा देखिए और मेहनत उससे भी ज्यादा किजीए।




राधिका गुप्ता की इस सफलता पर विधायक मुकेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, नपा अध्यक्ष रितेश डावर, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल,पत्रकार रघु कोठारी, आशुतोष पंचोली, आशीष अगाल, हितेंद्र  शर्मा, विक्रम सेन, नंदू गुप्ता मित्र मंडल के किशोर शाह, कृष्णकांत गुप्ता, कैलाश गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी है।!



नवरात्रि उत्सव 2021 की तैयारीयों में जुटा राठौड़ समाज



राठौड़ मोहल्ला बाहरपुरा में होंगे रंगारंग गरबे

नवरात्रि गरबा समिति का हुआ गठन

आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

 आगामी नवरात्रि उत्सव 2021 को लेकर राठौड़ समाज की एक सामान्य बैठक न्यू राठौड़ धर्मशाला में समाज अध्यक्ष किशनलालजी राठौड़ की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वानुमति से तय किया गया कि माता रानी चौक राठौड़ मोहल्ला बाहरपुरा में इस वर्ष रंगारंग गरबा रास का आयोजन धूमधाम व उत्साह से किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए नव दुर्गा गरबा उत्सव समिति का गठन सर्व अनुमति से किया गया। जिसमें  कांतिलाल राठौड़- (दर्शन) नवदुर्गा उत्सव समिति का अध्यक्ष एवं राजेन्द्र रामलालजी राठौड़ को सचिव के पद पर मनोनित किया गया। इस वर्ष भी राठौड़ समाज अलीराजपुर के द्वारा बड़ी धुमधाम से गरबा उत्सव मनाया जाना है, जिसमें सभी युवाओं एवं वरिष्ठजनों को जिम्मेदारीयॉ दी गई।



यह जानकारी राठौड़ युवा मंडल के अध्यक्ष कमल भाई राठौड़ परी वाला ने दी। कमल भाई राठौड़ ने बताया कि गत वर्ष कोविड-19 के चलते गरबा आयोजन स्थगित किया गया था इस वर्ष कोविड-19 क्यों नहीं होने से गरबा रास का आयोजन किया जाना तय किया गया है। उन्होंने बताया कि समाज अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ के कुशल मार्गदर्शन में एवं युवाओं के सहयोग से रंगारंग गरबा रास का आयोजन परंपरा अनुसार किया जाएगा जिसमें सभी समाज जनों से भाग लेने की अपील की गई है। 

पीला मोजेक से जिले में फसल हो रही प्रभावित


सरकार नहीं ले रही सुध, हर किसान को मुआवजा दिया जाए- विधायक पटेल

दिशाहीन हो गई सरकार, बिजली के ज्यादा राशि के बील भेजकर किया जा रहा किसानों का शोषण

अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

कोरोना महामारी के संकट दौर में जिले के किसानों को लगातार दूसरे वर्ष प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड रहा है, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पीला मोजेक नामक बिमारी से किसानों की उडद और सोयाबीन की फसल बर्बाद हो रही है। लेकिन मप्र की दिशाहीन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। उल्टे ज्यादा राशि के बिजली के बील भेजकर किसानों का शोषण करने में सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड रही है। जो किसान ज्यादा राशि के बिजली के बील नहीं भर पा रहे है उनके बिजली कनेक्शन विद्युत कंपनी द्वारा काटे जा रहे है। वहीं क्षेत्र में किसानों को जरूरत के समय पर्याप्त खाद नहीं मिल पाता है। वे खाद की निजी दुकानों पर घंटों इंतजार कर महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर होते है। अभी तक जिले का कोई अधिकारी पीला मौजेक से प्रभावित फसल का मुआयना करने भी किसानों के खेतों में नहीं पहुंचा है। यदि 15 दिन में किसानों की फसलों का मुआयना कर मुआवजा प्रकरण नहीं बनाएं गए तो कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। यह बात विधायक मुकेश पटेल ने मंगलवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कही।

विधायक पटेल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के सोण्डवा विकास खंड के ग्राम डाबडी के किसान करमा वेस्ता, इडा मालसिंह व कदम ने सूचित किया है कि हमारी फसल पीला मोजेक बिमारी से बर्बाद हो रही है। इसी प्रकार आलीराजपुर विकासखंड के ग्राम बडदला के किसान भुरू पिता इन्दरसिंह ने बताया कि मेरी उडद की फसल भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। वहीं कटठीवाडा विकासखंड के ग्राम बोकडिया के दौलत पिता भावसिंह और माधु पिता वेलसिंह की फसल भी खराब हो रही है। इस प्रकार जिले और आलीराजपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों में किसानों को पीला मोजेक से मुश्किलों का सामना करना पड रहा है।


किसानों पर पड रही चौतरफा मार, सरकार बिजली बील की वसूली में लगी सरकार

विधायक पटेल ने बताया कि कोरोना महामारी के इस संकटकाल में किसानों को चौतरफा मार का सामना करना पड रहा है। येलो मोजेक के रूप में किसान प्राकृतिक मार झेलने को मजबूर है। वहीं इस दिशाहीन सरकार द्वारा किसानो से बेतहाशा बिजली के बिलो की वसूली की जा रही है और उन्हें समय पर खाद भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पेट्रोल और डीजल सहित बढती महंगाई के कारण भी किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। कोरोनो काल में किसानों के पास रूपया नहीं बचा है तो वो बिजली के बील कैसे भरेंगे और महंगे दाम पर बाजार से खाद कैसे खरीदेंगे। सरकार किसानों की मदद करने की बजाय उनका शोषण करने में लगी हुई है।


हर उपभोक्ता का पूरा बिजली बील माफ करे सरकार, किसानों को मुआवजा दे सरकार

विधायक पटेल ने सरकार से मांग की है कि संकट की इस घडी में किसानों और आम उपभोक्ताओं का पिछले छह महीने और आगामी चार महीनों का संपूर्ण बिजली बील सरकार माफ करे। जिससे किसानों व हर वर्ग के उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। वहीं पीला मोजेक से प्रभावित हर किसान को उसकी फसल का मुआवजा दिया जाए। यदि सरकार ने किसानों के हित में फैसला नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्टोरेट का घेराव कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

जनपद अध्यक्ष शकुंतला दुड़वे ने प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन पर वृक्षा रोपण किया

 बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

बड़ी खट्टाली में मुक्ति धाम पर एक समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला महताब सिंह डुडवे ने प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर वृक्षा रोपण किया | इस अवसर पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राठौड़ भारत सिंह डुडवे मदन लढढा सहित पंचायत के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे |

एस डी एम श्यामविर सिंह नरवरिया ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बड़ी खट्टाली का निरीक्षण किया

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

बड़ी खट्टाली में आज दोपहर को एस डी एम श्यामविर सिंह नरवरिया ने अचानक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का अवलोकन किया। एस डी एम ने निरीक्षण के दोरान उपस्थित चिकित्सक डाक्टर के सी गहलोत एवं उपस्थित स्टाफ़ से वेक्सिन की बिंदुवार जानकरिया प्राप्त की एस डी एम ने उपस्थित स्टाफ़ से पूछा की आज कितने लोगों को वेकसिन लगी तथा वेक्सिन लगने वाला महिला एवं पुरशो की सूची भी अवलोकन की डाक्टर के सी गहलोत ने बताया की आज 35 लोगों को जिसमें महिला एवं पुरुष सामिल है। उन्हें प्रथम एवं द्वितीय डोज़ लगाया गया, एस डी एम ने चिकित्सक गहलोत से जानकारी प्राप्त की के प्रथम डोज़ में कितने लोग शेष है। 

 डाक्टर गहलोत ने बताया की लगभग 95 % प्रथम डोज़ लग चुका है। तथा बचे हुए को भी शीघ्र ही वेक्सिन लगवाई जावेगी प्रथम डोज़ में मात्र 33 लोग बचे है,जबकि द्वितीय डोज़ हेतु प्रयास जारी है,  डाक्टर गहलोत ने बताया की द्वितीय डोज़ में जो जो बचे है,उन्हें चिन्हित कर शीघ्र ही वेक्सिन लगवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। आपने बताया की अभियान के तहत शीघ्र ही द्वितीय डोज़ भी लगवा दिया जावेगा एस डी एम ने उपस्थित स्टाफ़ को निर्देश दिया की तत्काल प्रथम डोज़ के जो लोग बचे है,उन्हें वेक्सिन लगवाई जावे साथ ही प्रयास कर द्वितीय डोज़ भी चिन्हित कर तत्काल लगवाए जावे आपने काहा की इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सहन नहीं करूँगा डाक्टर गहलोत ने बताया की द्वितीय डोज़ के लगभग 65. प्रतिशत लोगों को वेक्सिन लग चुकी है 35, प्रतिशत शेष है, जिसे चिन्हित कर शीघ्र ही वेक्सिन लगवाई जावेगी।

मैंने मोहन को बुलाया है तो वह आता ही होगा।

अल सुबह तक चली खाटू श्याम की भजन संध्या |

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।

 खाटू श्याम प्रेमी भक्त मंडल द्वारा माली मोहल्ले में आयोजित विशाल भजन संध्या में दूरदराज से हजारों श्रोता उमड़ पड़े ।रात10 बजे बालीपुर धाम से पधारे श्री 1008 योगेश जी महाराज के सानिध्य में खाटू श्याम एवं गणेश जी की आरती के साथ विधिवत भजन संध्या का शुभारंभ हुआ । जिसमें खरगोन से शिवम रावल एवं राजगढ़ से दुर्गा गामड़ के साथ नानपुर के उभरते गायक श्याम राठौड़ ने सावन म्यूजिकल ग्रुप के माध्यम से एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दी । 


भजनों पर श्रोतागण भाव विभोर होकर झूम उठे। आयोजन कर्ताओं व श्याम प्रेमियों  ने क्विंटलों पुष्प की पंखुड़ियां लुटा दी । गायकों ने देर रात तक सुमधुर शानदार संगीत के साथ अपनी प्रस्तुतियों का राग छेड़ा तो कब सुबह हो गई पता ही नहीं चला ।
कुछ झलकियां जिन पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए अपनी सुरीली आवाज में गायिका दुर्गा गामड़ ने कीर्तन की है रात बाबा आज तेरा ही सहारा है, दुनिया वाले क्या जाने मेरा रिश्ता पुराना है, छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइके , यूं ही होता रहे तेरा यह दीदार सांवरे, मेरी बिगड़ी बनाने वाला मेरी लाज बचाने वाला, सहारा तुझे श्याम देगा जैसे भजनों पर महिलाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया तो दूसरी ओर प्रसिद्ध गायक श्याम रावल ने मौत आती है तो आ जाए कोई गम नहीं ,मेने मोहन को बुलाया है वो आता ही होगा ,आपकी कृपा से सब काम हो रहा है करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है ,खाटू वाला श्याम आदि भजनों की शानदार संगीतमय प्रस्तुति ने आधी रात को संगीत और साज का ताज आसमान तक उठा दिया । झूमते गाते श्रद्धालुओं ने अपनी ओर से अनेक भजनों की मांग भी कर डाली जिसे धीरे-धीरे दोनों ही गायक गायिकाओं ने पूरी की ।स्थानीय युवा गायक श्याम राठौड़  श्रोताओं की पसंद के भजनों से अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।



इस मौके पर 2 क्विंटल 51 किलो खिचड़ी का प्रसाद उपस्थित जनों में वितरित किया गया ।साथ ही खाटू श्याम व गणेश जी को छप्पन भोग की प्रसादी का वितरण भी सभी जन सामान्य श्रद्धालुओं में किया गया। आयोजन अवसर पर रिद्धि सिद्धि ग्रुप के सभी व्यवस्थापक जनों ने  पांडाल में बैठक व्यवस्था, पेयजल ,दर्शन लाभ एवं प्रसादी वितरण में अपनी शानदार व्यवस्था प्रदान करी। पण्डाल में बेटी बचाओ , गोसेवा व सँस्कृति बचाओ के पोस्टर आकर्षण का केंद्र रहे ।

सुबह चार बजे आरती के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा हुई।
भजन संध्या में जोबट,कुक्षी,खट्टाली,अलीराजपुर, भाबरा ,आम्बुआ आदि जगह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए ।साथ बालीपुर सरकार मित्र मण्डल के सदस्य भी उपस्थित हुए।आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता पर भजन गायकों , म्यूजिशियन सहित सभी श्याम प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।