जिले की एमबीबीएस छात्रा रोशनी की भोपाल में मौत के मामले ने पकड़ा तूल

आदिवासी सामाजिक संगठनों ने बस स्टेंड पर धरना प्रदर्शन कर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग रखी

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने भी सीएम से की जांच की मांग, सीएम के निर्देश पनर एसआईटी गठित

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा रोशनी कनेश की संदिग्ध मौत को लेकर बुधवार को आदिवासी सामाजिक संगठनी संगठनी और छात्राओं ने बस स्टैंड चौराहा पर प्रदर्शन कर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और  एसडीओपी अश्वनी कुमार को राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी बारी करते हुए कहा कि रोशनी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। साक्ष्यों में छोड़छाड़ की की आशंका है।


     ज्ञापन में  विशेष रूप से उस निजी हॉस्टल की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की गई जहां रोशनी रह रही थी। हालांकि इस प्रदर्शन के दो दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने भोपाल में सीएम डा मोहन यादव से भेंट कर रोशनी की मौत के मामले की जांच की मांग को लेकर एक पत्र सौंपा था। जिस पर सीएम डा यादव ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दे दिए है। 


मौत के कारण पर उठाए सवाल

एमबीबीएस की छात्रा रोशनी की मौत के बाद भोपाल में मामला दर्ज किया गया। भोपाल पुलिस ने आरंभिक जांच में रोशनी की मौत का कारण एसिड का सेवन करना बताया गया है जो कि उसकी पीएम रिपोर्ट में बताया गया है। किंतु रोशनी की मौत के मामले की जांच की मांग को लेकर आलीराजपुर में आंदोलन में कर रहे आंदोलनकारियों का कहना है घटना स्थल से कथित एसिड की बोतल जब्त नहीं होना जांच को संदेह के घेरे में लाता है। शरीर पर एसिड सेवन के सामान्य लक्षणों को लेकर भी सवाल खड़े किए गए है।


सीसीटीवी फुटेज डिलीट होने का आरोप

संगठनों का आरोप है कि हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज डिलीट किए गए हैं। इस सीसीटीसी हार्ड डिस्क जब्त कर फारेंसिक जांच करवाई ताकि कथित रुप से हटाए गए फुटेज रिकवर किया जा सके। आंदोलनकारियों ने घटना और परिजनों को सूचना देने के बीच कथित देरी पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इस दौरान साक्ष्यों से छेड़‌छाड़ आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। संगठनों ने मामले की जांच सीबीआई या उच्च न्यायालय के के न्यायाधीश की निगरानी में करने की मांग की है। रोशनी के दादा उदयसिंह कनेश और पिता वंतरसिंह कनेश ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि आदिवासी बेटी को न्याय नहीं मिला ती प्रदेशम्यापी आंदोलन किया जाएगा। फिल्हाल पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।



एसआईटी गठित

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उच्च स्तरीय जांच के लिए पत्र सौंपा था। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल एसआईटी गठित करने का निर्णय लिया। छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के लिए एसीपी अंकिता खातरकर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।


ब्राह्मण समाजजनों ने आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

ब्राह्मण समाजजनों ने आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो

ब्राह्मण समाज  आलीराजपुर ने भोपाल में आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में गत दिवस दिए गए आपत्तिजनक भाषण के खिलाफ गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में तहसीलदार मंजू राठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि  संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज, उसकी सामाजिक मर्यादा, संस्कृति एवं परंपराओं को लक्षित करते हुए अत्यंत आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं समाज को भड़काने वाली टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से संपूर्ण ब्राह्मण समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं तथा समाज में व्यापक रोष व्याप्त है।


समाज के वरिष्ठ पंडित योगेश्वर शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव शांति, सद्भाव, संस्कार व राष्ट्रहित में योगदान के लिए जाना जाता है। किसी भी समुदाय के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ती है बल्कि समाज को आपस में संघर्ष की ओर धकेलती है। 

ज्ञापन में ये रखी मांगे

 ब्राह्मण  समाज सरकार से मांग करता है कि आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध तत्काल एफ़आईआर दर्ज की जाए। जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की जाए और दोषी पर कठोरतम कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की ऐसी पुनरावृत्ति न करे। ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से लिखित व मौखिक क्षमा-याचना करवाई जाए।




उग्र आंदोलन की चेतावनी

यदि 7 दिवस के भीतर उचित एवं कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ब्राह्मण समाज आलीराजपुर, मप्र का सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज व्यापक विरोध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन की  प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार नई दिल्ली को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।



ये रहे उपस्थित

समाज अध्यक्ष राजेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली, अजय शर्मा, आशुतोष दुबे, अशोक ओझा, पंडित कैलाशचंद्र शर्मा दीपक दीक्षित, प्रदीप ओझा, अमित जोशी, सेलू ओझा, प्रशांत मेहता, राजू उपाध्याय, राजू शर्मा, अप्पू पंडित, ब्रजेश जोशी, रवि मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता मेहता, पूर्णिमा व्यास प्रतिभा पंचोली, गरिमा दुबे, मीना ओझा, अर्चना उपाध्याय धर्मेंद्र ओझा आदि उपस्थित थे।

रेत ठेकेदार करवा रहा है झूठी एफआईआर, अवैध वसूली के भी आरोप

रेत परिवहन कर्ताओं व डंपर मालिकों  ने दूसरे दिन भी किया आंदोलन

कलेक्टर नीतू माथुर से की चर्चा, बताई समस्याएं

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

जिले में संचालित रेत परिवहनकर्ता वाहन मालिकों व डंपर चालकों ने जिले के रेत ठेकेदार फर्म शिवम इंटरप्राइजेस द्वारा रेत परिवहन में अवैध वसूली एवं अवैध गतिविधियों की शिकायत गुरुवार को कलेक्टर नीतू माथुर की। इसके पूर्व एक लिखित ज्ञापन कलेक्टर महोदया के नाम से एसडीएम तपिशकुमार पांडे को सौंपा। कुछ ही देर बाद कलेक्टर मैडम के वहां पहंुचने पर रेत परिवहनकर्ताओं ने कलेक्टर मैडम से मुख्य प्रवेश द्वार पर ही खड़े खड़े करीब दस मिनट तक चर्चा की और अपनी मांगे व प्रमुख समस्याएं उनसे कही। 


प्रतिनिधि मंडल के शंकर बामनिया, प्रवीण डुडवे व भोला रावत ने उन्हें बताया कि शिवम इंटरप्राइजेस द्वारा आलीराजपुर जिले के अंतर्गत रेत खदान का संचालन किया जाना दर्शाया गया है, किन्तु वास्तविकता यह है कि संबंधित फर्म द्वारा जिले मे रेत खदानों का संचालन नहीं किया जा रहा है। गुजरात राज्य से आ रही रेत की गाड़िया, डम्पर को रोका जा रहा है तथा उनसे जबरन अवैध वसूली की जा रही है। सदस्यों ने अवगत कराया कि शिवम इंटरप्राइजेस से जुड़े लोगो द्वारा रेत सप्लाई के नाम पर रेत उपलब्ध नही कराई जा रही है, बल्कि रेत परिवहन करने वाले वाहन चालकों को डराया व धमकाया जा रहा है ओर बाध्य कर अवैध रूप से उगाही की जा रही है।



झूठी एफआईआर करवा रहा ठेकेदार

बामनिया व डुडवे ने कलेक्टर मैडम से कहा कि शिवम इंटरप्राइजेस के लोगों की जब अवैध वसूली का विरोध किया गया तब उनके लोगों के द्वारा हमारे विरूद्ध कोतवाली आलीराजपुर में अपहरण की झूठी रिपोर्ट लिखवाने के संबंध में धमकीयां दी गई, लेकिन जब पुलिस द्वारा खनिज जाँच चौकी में पूछताछ की गई तो उक्त बांते गलत पाई गयी और इस प्रकार का षडयंत्र हमारे खिलाफ शिवम इंटरप्राइ‌जेस के लोगो के द्वारा किया जा रहा है।



 कलेक्टर को जानकारी दी गई कि शिवम इंटरप्राइजेस के द्वारा जिले की चौकियों में हमारे व्यक्तियों तोतराम डुडवे, प्रविण डुडवे, लुधरा डुडवे नरेन्द्र, महेश बामनिया, जगदीश, एवं भोला के खिलाफ झूठी एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जा चुकी है। अतः आप महोदया से निवेदन है कि शिवम इंटरप्राइजेस द्वारा जिले में अवैध रेत परिवहन, अवैध वसूली, एवं अवैध रूप से षडयंत्र कर की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में उचित जॉच कर संबंधित फर्म एवं उनके ठेकेदारों पर कार्यवाही की जावे।


रेत परिवहन डंपर चालकों व मालिकों ने कोतवाली के सामने डंपर खड़े कर किया प्रदर्शन

रेत ठेकेदार शिवम इंटरप्राईजेस के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत का थाना प्रभारी के नाम दिया ज्ञापन 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिला मुख्यालय कोतवाली थाना पर बुधवार को करीब तीन घंटे तक अपने डंपर खड़े करके प्रदर्शन किया। रेत परिवहन डंपर मालिकों व चालकों का आरोप है कि रेत ठेकेदार शिवम् इंटरप्राइजेज द्वारा रेत परिवहन में अवेध वसूली एवं अवैध गतिविधियाँ किये जाने की शिकायत थाना प्रभारी को दिए ज्ञापन में की है। 

थाना प्रभारी को दिए शिकायती ज्ञापन में बताया गया कि  शिवम् इंटरप्राइजेज द्वारा आलीराजपुर जिले के अंतर्गत रेत खदान का संचालन कर रही है, किन्तु वास्तविकता यह है की सम्बंधित फर्म द्वारा जिले में रेत खदानों का सं्चालन नहीं किया जा रहा है। इसके विपरीत गुजरात राज्य से आ रही रेत की गाडियों, डंपरो को रोका जा रहा है तथा उनसे जबरन अवैध वसूली की जा रही है। शिवम् इंटरप्राइजेज से जुड़े लोगों द्वारा रेत सप्लाई के नाम पर रेत उपलब्ध नहीं कराइ जा रही है, बल्कि रेत परिवहन करने वाले वाहन चालकांे को डराया धमकाया जा रहा है, और बाध्य कर अवैध रूप से उगाही की जा रही है। हमने वैधानिक रूप से रेत उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया और भुगतान की बात कही, फिर भी उन्होंने रेत उपलब्ध नही कराइ और इसके विपरीत गुजरात से आने वाली रेत की गाडियों से अवैध वसूली जारी रखी हुई है। शिकायतकर्ताओं ने अनुरोध किया कि हमारी अपेक्षा है की शिवम् इंटरप्राइजेज द्वारा रेत परिवहन में अवैध वसूली एवं अवैध गतिविधियाँ किये जाने की समबन्ध जाँच कर सम्बंधित फर्म एवं ठेकेदार पर कार्यवाही की जाए। 



एसडीओपी पहुंचे मौके पर

करीब दो घंटे तक के प्रदर्शन के दौरान एसडीओपी अश्विनीकुमार कोतवाली पहंुचे और रेत परिवहनकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। एसडीओपी अश्विनी कुमार ने प्रतिनिधि मंडल के भोला रावत, प्रवीण डुडवे, शंकर बामनिया आदि से चर्चा कर उन्हें कहा कि यह मामला मुख्यतया जिला प्रशासन, खनिज विभाग के अधीन है। अतः आप लोग प्रशासन से इस मामले की शिकायत करे। अब गुरुवार को प्रदर्शन करने वाले जिला प्रशासन व एसपी महोदय से चर्चा कर अपनी समस्याएं बताएंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे करीब सभी डंपर चालक अपने डंपर व वाहन कोतवाली के सामने से लेकर चले गए।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

 गुंडों से हमले करवाकर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है भाजपा सरकार-कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल,’

जीतू पटवारी पर हुए हमले के विरोध मे जिला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

विगत दिनों रतलाम जिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतु पटवारी पर हुवे हमले के विरोधस्वरूप सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व मे सेकड़ो नेताओं ओर कार्यकर्ताओ ने बाईक रैली निकालकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर प्रतिनिधि अधिकारी संयुक्त कलेक्टर वीरेंद्रसिंह बघेल को सोपकर गुंडा तत्वों के खिलाफ एफआईआर की माँग की। 



प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुवे हमले के विरोध मे कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय बोरखड़ पर जमा हुवे ओर यहां से पार्टी का झंडा लहराते हुवे बाईक रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुवे कलेक्टर कार्यालय पहुंची,जहाँ उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं ने गुंडों पर एफआईआर की माँग को लेकर ज्ञापन सोपा। इस दोरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश पटेल एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पुरे प्रदेश मे अवैध शराब, नशा कारोबार ओर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। 



 रतलाम में जीतू पटवारी के काफिले को जबरन रोकने ओर उनके वाहन को क्षति पहंचाने की कोशिश की गई है, जो कि लोकतंत्र गला घोटने जैसा कृत्य है एवं उक्त कृत्य पूलिस प्रशासन के नाक के नीचे हुआ है। उन्होंने कहा की सवाल यह है कि अगर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। संपूर्ण प्रदेश नशे के कारोबार, अवैध शराब ओर भ्रष्टाचार माफियाओ की सरपरस्ती में डूबी हुई है, भाजपा ने पूरे प्रदेश को उड़ता मप्र बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रदेश की भाजपा सरकार जीतू पटवारी के अभियान से बोखला गई है और गुंडो का सहारा लेकर उन पर प्रयोजीत हमले करवाकर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस इससे घबराने ओर डरने वाली नहीं है। जिला कांग्रेस उक्त घटना की घोर निंदा करते हुवे भाजपा के गुंडा तत्वों जो कृत्य में लिप्त थे उनके विरुद्ध न्याय न्यायिक कार्यवाही की मांग करती है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भुवानसिंह बामनिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश पचाया, सुरसिंह सोलंकी, युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण मंडलोई, वरिष्ठ नेता खुर्शीद अली दिवान, मुकेश गुप्ता, पार्षद दिलीप रावत, सरपंच संजय चौहान, प्रदीप रावत, खुमला भाई, जनपद सदस्य लालू भाई, जुनेद कुरैशी, राजू बामनिया, धनसिंह चौहान, कमल बघेल, सवलसिंह पचाया, राकेश चौहान, प्रकाश बघेल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


धार्मिक स्थलो की आड में अवैध निर्माण कार्य तत्काल हटाने की मांग को लेकर कलेक्टोरेट पर धरना

सर्व हिंदू समाज ने कलेक्टर प्रांगण में किया हनुमान चालीसा का पाठ

कलेक्टर से मिला प्रतिनिधी मंडल, ज्ञापन सौंप कर रखी कई मांगे

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

जिला मुख्यालय स्थित टंकी मैदान, सिनेमा चौहारा, मुर्गी बाजार सहित विभीन्न स्थानो पर धार्मिक स्थलो की आड में अवैध निर्माण कार्य तत्काल हटाने, अवैध धर्मीक स्थल पर इलाज के नाम पर आदिवासी महिलाओ से अश्लील हरकते करने पर कार्यवाही करने, कुम्हार वाडे में पीपल वृक्ष के नीचे चौपाल बनाने की अनुमति देने हेतु एवं एसडीएम द्वारा की गई एक पक्षिय गलत कार्यवाही को निरस्त करने  की मांग को लेकर नगर के सर्व हिंदू समाज ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट पर धरना प्रदर्शन किया। कलेक्टर के ज्ञापन लेने नहीं आने पर प्रदर्शनकारी कलेक्टोरेट गेट पर ही धरना पर बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठे गए। बाद में कलेक्टर ने एक प्रतिनिधि मंडल को अपने कक्ष में बुलवा कर उनसे चर्चा की और आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। सर्व हिदूं समाज की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया। 

इसके पूर्व नगर का सर्व हिंदू समाज एकत्रित होकर वाहन रेली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय अपनी विभीन्न मांगो को लेकर पहुंचा था। कलेक्टर राघवेंद्रसिंह तोमर से मिले प्रतिनिधि मंडल मे  हिंदू  जनजाति मोर्चा अध्यक्ष दिलीप चौहन, पुर्व नपा अध्यक्ष रितेश डावर, पुर्व पार्षद कांती राठौड, भाजपा नगर मंडल महामंत्री गिरीराज मोदी, गोविन्दा गुप्ता, संयम गुप्ता, युवा मौर्चा नगर अध्यक्ष दीपक शर्मा सहित महिलाओं के प्रतिनिधी मंडल ने जाकर अपना पक्ष रख विभीन्न मांगो का ज्ञापन कलेक्टर को सौपा। इस दौरान भरत राठौड, सुर्या राठौड, आशुतोष गुप्ता, सिद्धार्थ जैन, सचिन योगी सहित कई महिलाए एवं सैकडो युवा साथी मौजुद थे। 



यह है ज्ञापन 

ज्ञापन में बताया गया कि  अलीराजपुर शहर पुर्ण रूप से सामाजिक सौहाद्र के लिए जाना जाता है। यहा कभी किसी जाती-धर्म की विधिवत वैधानिक गतिविधियो का कोई भी विरोध नही करता है। किन्तु इस सामाजिक व्यवस्था का कुछ लोग अवैधानिक फायदा उठा कर निरंतर अवैध निर्माण, शासकिय भुमी पर अतिक्रमण, अवैध गतिविधियो का संचालन जैसे कार्यो में लिप्त होकर अलीराजपुर को बदनाम कर रहे है। सबसे बडा मामला अलीराजपुर के टंकी मैदान के पीछे स्थीत मजार का है, जहा अंधेरे में उस मजार की बाउंडरी बडते बडते बहुत बडी हो गई है, यह पुर्ण रूप से शासकिय भुमी पर अतिक्रमण होकर अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है। मजार में वहा के व्यवस्थापक/मौलवी द्वारा गरीब आदीवासी महिलाओ की जागरूकता के अभाव का फायदा उठा कर गरीब आदीवासी महिलाओ के साथ इलाज नाम पर अष्लील हरकते की जाती है, जो अत्यन्त शर्मासार है। सिनेमा चौराहे पर बनी एक दरगाह का अगला हिस्सा तौड कर बाउंड्री वाल का निर्माण बिना अनुमति के अवैध तरिके से किया जा रहा है।  नगर के कुम्हारवाडा क्षैत्र में पुज्यनीय पीपल के वृक्ष और वहा विराजे षिव नंदी की उस क्षैत्र की बडी बुजुर्ग महिलाए लम्बे समय से पुजापाठ करती आ रही है। गत 17 नवंबर को  नगर पालिका में एक आवेदन देकर क्षैत्र के समस्त आमजनो ने  पीपल वक्ष के आस-पास एक चबुतरा बनाने के लिए अनुमति मांगने का आवेदन दिया। आवेदन देने के बाद अचानक 22 नवंबर को कुछ असामाजिक तत्वो ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया की यह शिवलिंग आज ही अर्थात रखा गया। जो पुर्ण रूप से झुठ होकर शांतीभंग करने के लिए की गई साजीश्स का हिस्सा था। मौके पर पहुचे दल ने शिवलिंग को नंदी से अलग कर बाहर निकलवा दिया, यह देख इन अशांतीदुतो ने उस मैदान पर कब्जा जमाने की नियत से पुरे दल के सामने ही मौजुद अधिकारीयो से चर्चा किए बिना ही सडक पर पडे भंगार को इस प्रांगण में शिवजी के पास डालना शुरू कर भडकाउ नारे लगाना शुरू कर दिया। उक्त घटना पर भी अनुविभागीय अधिकारी द्वारा एकपक्षिय कार्यवाही करते हुए कुछलोगो को नोटीस जारी किया गया। जबकी हिन्दु पक्ष ने तत्कालिन व्यवस्था देखते हुए वहा प्रषासन से ताला लगाने की मांग की। वही अशांतीदुतो ने प्रशासन के सामने अपनी दादागीरी गुंडागीरी का परिचय देते हुए बिना अनुमति बाहर रखे भंगार को बाउंड्री के अंदर डाल माहौल भडकाने का प्रयास किया। 



अन्य मांगे भी रखी गई

टंकी मैदान के पीछे बनी मजार का सिंमांकन किया जाए, शासकिय भुमी पर अवैध अतिक्रमण को तत्काल मुक्त करवा कर अवैध निर्माण तोडा जाए।

ग्रामीण महिलाओ से इलाज के नाम पर अष्लील हरकते करने वाले चरित्रहीन व्यक्ती पर वैधानिक कठौर कार्यवाही की जाए।

 सिनेमा चौराहा के अवैध बाउंड्रीवाल को तोडा जाकर वहा का सिमांकन किया जाए। 

पवित्र पीपल वृक्ष के नीचे विराजीत शिव-नंदी के लिए वही उसी स्थान पर उचित व्यवस्था हेतु चबुतरे निर्माण की अनुमति दी जाए। 

अनुविभागीय अधिकारी द्वारा की गई एक पक्षीय कार्यवाही को निरस्त किया जाए। 

प्रशासनिक अमले के सामने ही भडकाउ नारे लगाने एवं भंगार डालने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने का कष्ट करे। 


लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की दीर्घ लंबित विसंगतियों/समस्‍याओं की ओर ध्‍यान आकृ‍ष्‍ट करने की मांग

लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

  प्रदेश के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की  दीर्घ लंबित मांगों/समस्याओं/विसंगतियों का शीघ्र निराकरण करने हेतु  एक ज्ञापन बुधवार को अपर कलेक्टर सुरेश चंद वर्मा को लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप पवार ने सौंपा। इस दौरान लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिले के सभी तहसील अध्यक्ष पदाधिकारी व अन्य सदस्य आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे!


यह है ज्ञापन:

दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि सहायक ग्रेड-3 संवर्ग की ग्रेड पे/वेतनमान समान कार्य/समान योग्यता के आधार पर डाटा इंट्री आपरेटर के समतुल्य अर्थात रु 2400 की जाए!


 समयमान वेतनमान की कंडिका 4 को विलोपित करते हुए वन विभाग, लोक निर्माण, विभाग लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यरत लिपिकों को द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान पात्रता दिनांक से प्रदाय की जाए। अनुकंपा नियुक्ति के माध्‍यम से भर्ती हुए सहायक ग्रेड-3 को चार वर्ष के भीतर सी.पी.सी.टी. उत्‍तीर्ण न करने पर सेवा पृथक करने संबंधी प्रावधान निरस्त 5 वर्ष से बंदन पदोन्‍न्‍तियों का वैकल्पिक समाधान शीघ्र की जाए।


प्रदेश के समस्त लिपिकों को एक समान भर्ती नियम एवं एक समान समयमान वेतनमान लागू की जाए। प्रदेश के समस्त लिपिकों के चार स्‍तरीय रचना क्रम को लागू की जाए।

 सीधी भर्ती से नियुक्त कर्मचारियों को तीन वर्ष तक 70%, 80%, 90%, स्टाइपेंड देने संबंधी असमानतापूर्ण एवं शोषणकारी कार्य आदेश तत्काल निरस्त की जाए।शेष महंगाई भत्ता एवं वेतन वृद्धि रिलीज की जाए।रमेशचंद्र शर्मा समिति के प्रतिवेदन में निहित लिपिक हितेषी अनुशंसाऐं लागू की जाए।

आधे दिन का अवकाश लेकर दिया धरना

प्रांतीय आह्वान पर अलीराजपुर के लिपिक वर्ग द्वारा आधे दिन का अवकाश लेकर कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर उक्त मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया।कार्यक्रम में जिले के सैकड़ो की तादाद में लिपिक  व तहसील अध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी जोबट, तेनसिंह सोलंकी सोंडवा, जिग्नेश सिसोदिया आलीराजपुर, देवेंद्रकुमार तिवारी, चन्द्रशेखर आजाद नगर,  उपस्थित हुए। संचालन   लिपिक संघ के सचिव जयेन्द्र तंवर द्वारा किया गया।

कांग्रेस ने किया बढ़ती महंगाई का विरोध....

कुछ दुकानों को छोड़ कर जोबट नगर रहा बंद

भाजपाईयों का कहना कांग्रेस के पास वर्तमान में कोई मुद्दा नहीं।
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आधे दिन यानी दोपहर एक बजे तक जोबट का बाजार भी लगभग बंद रहा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष निगम रेमण्ड ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर हमारे द्वारा जोबट नगर के व्यापारियों से चर्चा कर नगर बंद का निवेदन किया गया था। और व्यापारियों ने महंगाई के खिलाफ बंद का समर्थन कर अपने-अपने प्रतिष्ठान को दोपहर तक बंद रखकर सहयोग किया। कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है जब से देश में मोदी सरकार आए हैं तब से महंगाई बढ़ती ही जा रही है।पेट्रोल के भाव डीजल के भाव गैस सिलेंडर के भाव में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है जिससे आम आदमी का जीना काफी कठिन हो चुका है।



किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक जैन का कहना है कि किराना व्यापारी संघ गैर राजनीतिक तथा सर्वधर्म समभाव की भावना से युक्त संगठित व्यापारी संगठन है। जो नगर के समस्त धार्मिक,राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों के साथ बिना किसी भेदभाव के सहयोग करता आया है और आगे भी करता रहेगा। इन सब को देखते हुए किराना संघ के वरिष्ठों से चर्चा के बाद  हमारे द्वारा महंगाई को लेकर जो कांग्रेस के द्वारा नगर बंद किया गया है। उसका सहयोग किया गया। हमारे किराना संघ को राजनिति से कोई लेना देना नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ यह है कि नगर में शांति बरकरार रहे।



वहीं भाजपा मंडल महामंत्री वासुदेव वाणी का कहना है कि वर्तमान में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। तो वह पेट्रोल डीजल और बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर व्यापार और प्रतिष्ठान को बंद करवा रहे हैं। जिससे जनता परेशान हों रही है। भारतीय जनता पार्टी  इस बंद का विरोध करती है वाणी ने कहा है कि जोबट में भाजपा समर्थित लोगों की दुकाने पूरे समय खुली रहीं । 

कांग्रेस जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े ने बंद के समर्थन में पूरे जिले के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें उसके लिए व्यापारियों का आभार माना साथ ही जिला प्रवक्ता खेड़े ने कहा कि महंगाई ने जनता कि कमर तोड़ दी है। कोई भी दिन ऐसा नहीं सुना जाता है कि आज पेट्रोल डीजल या गैस सिलेंडर के भाव में कुछ रुपयों की कमी हुई है प्रतिदिन भाव बढ़ता ही जा रहा है। जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।

आदिवासी समाज एवं महापुरुषों को अपशब्द कहने पर पुतला दहन किया एवं कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

  आदिवासी युवाओं में आक्रोश,  आंदोलन करने की भी चेतावनी दी 

प्रेम गुप्ता
कठ्ठीवाड़ा।
 गत रविवार को उदयगढ़ थाना प्रांगण में आदिवासी समाज एवं उसके महापुरुषों को अपशब्द करने एवं उनका अपमान करने के मुद्दे को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति के युवाओं ने झंडा चौक पर पुतला दहन कर विरोध व्यक्त किया एवं कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। 

 जो व्यक्ति आदिवासी समाज का होकर अपने ही समाज को अपशब्द कहता हो अपने ही समाज के महापुरुष जिन्होंने राष्ट्र की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनका अपमान करता हो, जो व्यक्ति उसी आदिवासी समाज को अपशब्द कहता है, जिसका होने के कारण ही वह आज प्रतिष्ठित जगह पर बैठा है वह किसी भी तरह से समाज की माफी के योग्य नहीं है,  यह कहना है जय आदिवासी युवा शक्ति के वरिष्ठ कार्यकर्ता संपत धाकड़ का। इस अवसर पर जयस कार्यकर्ताओं ने मांग  की जनपद अध्यक्ष कमरू अजनार पर प्रकरण दर्ज कर शासन द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने समाज मैं विद्वेष फैलाने की बात कही है और उसके कारण सारे आदिवासी समाज में आक्रोश व्याप्त है। 

गौरतलब है कि उदयगढ़ में हिंदू युवा जनजाति संगठन के सदस्यों के द्वारा  आदिवासियों के   मत अंतरण के खिलाफ कार्यक्रम किया जा रहा था जिसमें जनपद अध्यक्ष कमरू अजनार को भी बुलाया गया था। वहां पर बताते हैं कि आदिवासी समाज एवं महापुरुषों के बारे में अपित आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने पर आदिवासी अंचल में रोष का माहौल व्याप्त है
 ज्ञापन में कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के जयस कार्यकर्ताओं ने मांग की है यदि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष  कमरू अजनार पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो होने वाले आंदोलन की सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी इस अवसर पर सुशील तोमर, करण चौहान, अनिल भूरिया लाल सिंह चौहान, राजेंद्र कनेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

कांग्रेस के चक्काजाम आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने दिखाए अपने कड़े तेवर

 500 लठ्ठ भी तैयार है, ऐसा ईलाज करेंगे कि 307 भी नहीं लगेगी- पटेल

आंदोलन में दोनों विधायक सहित कांग्रेस नेताओं ने लिया भाग

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मप्र कांग्रेस कमेटी के आहवान पर देष के किसानो के समर्थन मे कृषि कानुनो के विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को खंडवा-बडौदा हाईवे मार्ग स्थित सिनेमा चैराहा पर करीब दो घटे तक प्रदर्शन कर चक्काजाम किया। कांग्रेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नितियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मार्ग मे आवागमन हेतु यातायात बाधित रहा। कांग्रेसी नेताओ ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर कडा प्रहार करते हुए आक्रोश जताया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, विधायक सुश्री कलावती भुरिया सहित कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता तथा किसान वर्ग बडी संख्या मे मोजूद थे।


महेश पटेल को कमजोर समझने की भूल मत करना

आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं सहित दोनों विधायकों ने संबोधित किया। जब जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल की बारी आई और उन्हौंने अपने संबोधन के आरंभ में पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान बिल पर आड़े हाथ लिया। किंतु कुछ ही देर में उन्हौंने अपने तेवर दिखाते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों का नाम लिए बगैर खुली चुनौती देते हुए कहा कि जिस रोज महेश पटेल ने अपने वाली दिखाई तो यह गांव भी छुड़वा देंगे। पटेल ने कहा कि मैं चेतावनी देता हूं कि अभी भी संभल जाए नहीं तो उसका परिणाम ऐसा भुगतेंगे कि जिंदगी भर याद करेंगे महेश पटेल को। मुझे जेल भी जाना आता हैं सब करते आता है लेकिन कानून हाथ में नहीं लेंगे जिस रोज कानून हाथ में ले लिया उस रोज तुम्हारी ऐसी की तैसी कर देंगे कि आप लोग हमारा नाम लोगे। कांग्रेस कार्यकर्ता 15 साल तक नहीं डरा तो अब भी नहीं डरेगा। ऐसे लोग संभल कर रहे आज तो यह काला कानून के विरोध में चक्का जाम था किंतु अभी जो चल रहा है वे संभल कर रहे तो बहुत बढ़िया, नहीं तो जिस रोज दिमाग में ठान ली तो उस रोज देख लेना कि घर में से निकाल कर ऐसी हालत कर दूंगा कि आपको आलीराजपुर छोड़ कर जाना पड़ेगा। अगर चुनाव कराना है तो कल आ जाआ,े मैदान में आ जाओ। महेश पटेल तैयार है, कांग्रेस पार्टी तैयार है मेरे सब कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार है। अब दोगलेपन की राजनीति छोड़ दे। आज ईधर ने कल उधर की राजनीति छोड़ दे नहीं तो इसका परिणाम आप को भुगतना पड़ेगा जो लोग उल्टे सीधे धंघे कर रहे ऐसी राजनीति कर रहे है उसका जेल भी जाना पड़ेगा उसका मार भी पड़ेगी। आने वाले समय में बहुत जल्दी की वक्त आएगा। जो भी करना है सामने आकर करो पीठ के पीछे छुरा मत घोंपो। हम छुरा घोपना चालू कर दिया तो ऐसी हालत हो जाएगी कि पता भी नहीं चलेगा। दो चार लोग है पार्टी में चाहे कांगे्रस के हो या बीजेपी के हो लेकिन सोच समझकर रहे। शुद्ध राजनीति करे, हमे तो जनता ने जिताया है और नगर की जनता ही वापस जीताएगी। चाहे नगरपालिका का चुनाव करवा लो हम तैयार है।  मैं खुला चैलेंज करता हूं महेश पटेल जेल जाने को नहीं डरता है न ही किसी से डरता हैं। तुम ये झूठी शिकायते करना बंद कर दो जिस रोज महेश पटेल की कालम चलेगी उस रोज ऐसी हालत कर दूंगा कि पता नहीं चलेगा। अभी जाकर समझा देना, समझ जाना। बहुत जल्दी ईलाज करते आता है, रैफर भी करते आता हैं, सब करते आता है। मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन दो तीन लोग है आने वाले समय में ऐसी हालत कर दूंगा कि अलीराजपुर में दिखेंगे नहीं। मैं खुलेआम चैलंेज करता हूं चाहे रिपोर्ट डाल दे या कुछ भी करे।  500 लठ्ठ तैयार करवा रखे है जिस रोज वे लठ्ठ निकल गए उस रोज आमना सामना भी होएगा। कौन सी धारा लगेगी 302 तो नहीं लगेगी, 307 भी नहीं लगेगी लेकिन उसको बिस्तर में पड़े ऐसा कर देंगे। उस पर जमानत हो जाती है।  यह मत सोचना कि हम कुछ नहीं कर रहे है। पटेल परिवार नगर की जनता के साथ है। चार पांच लोगों ने पूरे नगर में खराबा कर रखा है जिस रोज सब उठ जाएंगे कि उन लोगों की कि ऐसी हालत हो जाएगी कि उनको भागते फुरसत नहीं मिलेगी यह सब करना छोड़ दो। नगर की जनता धार्मिक है सीदी सादी है। जबरन परेशान किया जाता यह सब करना छोड़ दे।





अभी चुनाव करा ले तो परिणाम सामने आ जाएंगे

श्री पटेल ने स्थानिय भाजपा नेताओ को आडे हाथो लेते हुए कहा कि पर्दे की आड मे नपा मे पिछले के दरवाजे से आकर जनता द्धारा चुने हुए नपाध्यक्ष को बेदखल करने का षडयंत्र रचा है। जिसे नगर की जनता कभी माफ नही करंेगी। श्री पटेल ने भाजपा नेताओ को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अभी चुनाव करा ले तो परिणाम सामने आ जाएंगे। यहां की जनता समझदार है, वह भाजपा के इस षडयंत्र को अच्छी तरह से समझ रहे है। कांग्रेस पार्टी बहुत मजबुत है आने वाले समय मे सबको सबक सिखा दंेगी। विधायक सुश्री भुरिया एवं विधायक पटेल ने मोदी सरकार की अलोचना करते हुए कहा कि देष का किसान विगत दो माह से अपने हक की लडाई के लिए सडको पर उतरकर आंदोलन कर रहा है, परंतु गंुगी बेहरी सरकार को कोई असर नही हो रहा है। देष मे बढती हुई महंगाई को लेकर आमजनता मे हाहाकार मचा हुआ है।

 कार्यक्रम को कई वरिष्ठ नेताओ ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष राधेष्याम माहेष्वरी, सुमेरसिंह अजनार, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष षंकर बामनिया, कांग्रेसी नेता केलाष चैहान, मदन डावर, जितु अजनार, कमरु अजनार, देवालिया काका, उषान गरासिया, झमराला भाई, लईक भाई, खर्षिद दिवान, सुरेष सारडा, राजेंद्र टवली, ललीत जेन, गवरसिंह, अमान पठान, सुरेष परिहार, तरुण मंण्लोई, सोनु वर्मा, अजहर चंदेरी, सुरेंद्र चैहान, सलमान मकरानी, सुनिल भयडिया, राहुल ठकराव सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मोजुद थे। कार्यक्रम का संचालन सानी मकरानी ने किया एवं आभार राजेंद्र टवली ने माना। यह जानकारी जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैषी ने दी। 




जिले में कांग्रेस पार्टी हुई आक्रामक

बिजली के बढ़े हुए बिल व कटौती को लेकर दिखाई गांधीगिरी तो पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर पीएम मोदी का जलाया पुतला
बिजली कंपनी के अधिकारी को पुष्प भेंटकर सौंपा ज्ञापन
अलीराजपुर न्यूज डेस्क।
 जिले ओर आसपास के अंचलों में बिजली की बेतहाशा कटौती ओर बिजली के भारी भरकम बिलों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जनहित के मुद्दे को लेकर गत दिवस जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रभावी ओर अनूठा प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने गांधीगीरी दिखाते हुवे विरोधस्वरूप बिजली विभाग के अधिकारी को पुष्प भेंटकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। साथ ही बिजली अधिकारीयो को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिलेभर में बिजली कटौती का यही हाल रहा तो ब्लाक स्तर पर धरना-प्रदर्शन कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। 
वहीं दूसरी ओर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला युवक कांग्रेस ने बस स्टैंड पर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर  आक्रोश जाहिर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान एक युवक कांग्रेसी नेता झुलस ते हुए बाल बाल बचा हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची और पुतला जलाने वालों को तितर-बितर कर जलता पुतला भी बुझाने की कोशिश की।
*बिजली कंपनी पर कार्यालय पर किया प्रदर्शन*
बिजली कंपनी के कार्यालय पर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके पूर्व जिला कांग्रेस कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर नेताओं ने हाथों मे काली पटटी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर काला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय से बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जिलेभर में बिजली की बेतहाशा कटौती ओर बिजली के भारी बिलो को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार ओर बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बिजली अधिकारी को बिजली कटोती के मामले को लेकर उन्हें गुलाब के फूल भेंटकर सम्मान किया। नेताओं ने अधिकारी के समक्ष जिलेभर मे हो रही बेतहाशा कटौती को लेकर अपना रोष जाहिर किया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी बिना मास्क पहनकर ही झापन लेने पहुंचे। उनको कांग्रेसी नेता महेश पटेल ने एक मास्क उपलब्ध कराया ओर हिदायत दी कि कोरोना महामारी के चलते शासन-प्रशासन की जारी गाईडलाईन का परिपालन करे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि जब से मप्र में भाजपा की सरकार बैठी है तब से जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों मे बिजली की बेतहाशा कटौती की जा रही है। जनहित के मुददे को लेकर जिला कांग्रेस जिलेभर में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। 
24 घंटे बिजली के दावो की निकली हवा 
विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि कोरोनो महामारी के चलते लाक डाऊन के दौरान जिले के आदिवासी ग्रामीण सहित हर वर्ग के लोग परेशानियों का सामना कर रहे है। ऐसे में विद्युत कंपनी द्वारा कई उपभोक्ताओं को भारी भरकम राशि के बिल भेज दिए गए है। जिसके कारण कई परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे सरकार के 24 घंटे बिजली प्रदान करने के दावे की हवा निकल गई है। ज्ञापन का वाचन कांग्रेसी नेता  खुर्शीद अली दिवान ने किया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल, पिछडा वर्ग प्रकोठ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र टवली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सारडा, वरिष्ठ नेता सुमेरिंसह अजनार, उरसान गरासिया, हाजी सिराज पठान, युवा नेता जहिर मुगल, सोनू वर्मा, तरुण मण्डलोई, राहुल ठकराव, ईरफान मंसूरी, राहुल भयडिया, संजय माहेश्वरी, ईकबाल मदनी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी।
बस  स्टेंड पर युवक कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया 
 देश मे बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि एवं केंंद्र की भाजपा सरकार की नाकामी के विरोध मे मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जिला युवक कांग्रेस द्धारा बस स्टैंण्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेसियो द्धारा केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता द्धारा पुलिस को चकमा देकर पुतले का दहन किया गया। कुछ पुलिसकर्मी दौड़कर पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुतला आधा जल चुका था। इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष बापू पटेल एवं प्रदेश सचिव सोनू वर्मा ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध मे उक्त कार्यक्रम जिले के शहर एवं ग्रामीण अंचलों मे 30 जून से 6 जुलाई तक प्रधानमंत्री का पुतला दहन कार्यकम चरणबद्ध सप्ताह तक चलता रहेगा। इस कार्य हेतु समस्त स्थानों पर प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी गई है। इस अवसर पर मप्र असंगठित कामगार काग्रेस प्रदेश सचिव जहीर मुगल, विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, जिला महामंत्री राहुल भयडिया, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल ठकराल,  ईरफान मंसूरी, लोकेश निंगवाल, नरताम भयडिया आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवक कांग्रेस ने  सोंडवा ओर छकतला में  प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका* 
 बुधवार को ग्राम सोंडवा ओर छकतला में जिला युवक कांग्रेस द्धारा बस स्टैंण्ड चोक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेसियो द्धारा केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के  खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दोनों स्थानों पर युवक कांग्रेस द्वारा सम्बंधित अधिकारी को झापन सोपा गया। छकतला में युवक कांग्रेस ने बिजली कटौती के विरोधस्वरूप बिजली अधिकारी और कर्मचारियों को पुष्प भी भेट किए।  इस अवसर पर सोंडवा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन भाई, जिला पंचायत सदस्य बिहारीलाल डावर,  छकतला पूर्व सरपंच उषान भाई, पूर्व सरपंच झमराला भाई, कांग्रेसी नेता दिवालिया काका, जिला महामंत्री राहुल भयडिया, सेवादल जिलाध्यक्ष राहुल ठकराल, नीरज भाई, लोकेश निंगवाल, राकेश कटवाड, नरताम भयडिया,लकेश निगवाल,मुकेश अमला, नरु चोगड, करचन भाई, राहुल वसुनिया, मनीष चौहान, महेश चौहान झरकली, हींगा भाई झडाना आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

विधायक और समर्थकों ने भरें सड़क के गड्ढ़े..सड़क निर्माण शीघ्र प्रारम्भ करने के लिए दिया धरना

मुख्य मार्ग की खस्ताहाली पर से जनता निराश, आक्रोश चरम पर
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
मंगलवार को क्षेत्रिय विधायक कलावती भूरिया ने कट् ठीवाड़ा क्षेत्र की बदहाल सड़कों के लिए कांग्रेस शासन में स्वीकृत राशि से अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नही के विरोध में अपने समर्थकों के साथ ग्राम इंडलावाट में धरना दिया और क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों को भरा। सड़कों की बदहाली और निर्माण, मरम्मत की कोई प्रक्रिया न चलती देख जनता में गहरी निराशा है और आक्रोश बढ़ते ही जा रहा है।  
गौरतलब है कि 2016 से आजाद नगर-कट् ठीवाड़ा मार्ग लोक निर्माण विभाग से मप्र सड़क विकास निगम को हस्तांतरित कर दिया गया था तब से लेकर आज तक 36.6 किमी लंबे इस मार्ग की मरम्मत तक नही की गई है। जिससे इस मार्ग की बदहाली से  सीधे प्रभावित लगभग 35 हजार की आबादी का सामाजिक और आर्थिक तानाबाना बिगड़ता जा रहा है। 

____राशि मंजूर पर कार्य नही
विधायक कलावती भूरिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार के समय स्थानीय सड़कों के लिए उनके प्रयासों से 200 करोड़ रुपये की स्वीकृत किए गए थे, किन्तु भाजपा सरकार उस राशि के लिए अड़ंगे डाल रही है जिससे निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया जा रहा है। 
____बिगड़ते जा रहे सामाजिक, आर्थिक समीकरण
सालों से पूरे सड़क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने के चलते इस मार्ग के दोनों और रहने वाली ग्रामीण जनता को आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों से बाहर  के ग्रामीण किसी तरह के सामाजिक रिश्ते बनाने से परहेज कर रहे है। वहीं स्वास्थ्य सुविधाएं, शैक्षिक सुविधाओं की हालत लचर होती जा रही है क्योंकि सड़कों की बदहाली के चलते प्रशासकीय तंत्र भी ग्रामीण अंचल में जाने में कतराता है। 

____स्वास्थ्य इमरजेंसी में बढ़े खतरे
मुख्य सड़क मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीण अंचलों से आने वाली प्रसूताओं के लिए या फिर यहां से बाहर रेफर किए गए गंभीर मरीजों को ले जाने में दुगुने से ज्यादा वक्त लग रहा है।स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार जननी और दूसरे गंभीर केसों में खराब सड़कों के चलते अब तक 100  के ऊपर ग्रामीणों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। 

____अब तक सड़क निर्माण के आसार नही
Mprdc के सूत्रो ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अब तक कोई राशि अब तक जारी नही की गई है। उसके लिए एशियन विकास बैंक द्वारा प्रक्रिया की जा रही है। यह प्रक्रिया कब पूरी होगी और कार्य कब प्रारम्भ होगा तब तक के लिए राजनीतिक रोटियां सेकी जाती रहेगी और जनता उसका खामियाजा भुगतती रहेगी। 

____ये रहे धरने में शामिल
खराब सड़कों के विरोध में आयोजित धरने में विधायक कलावती भूरिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता, गोहयडा भाई,  विधायक प्रतिनिधि भरतराज सिंह जादव, ब्लॉक अध्यक्ष पार सिंह बारिया, वर सिंह बारिया, भावनी जादव, तेरसिंग भाई, गमजी भाई सरपंच, संदीप डावर सहित भाबरा से लाईक मोहम्मद, नारायण अरोड़ा शामिल थे। 

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मंत्री पटवारी व बघेल, विधायकों और कांग्रेस नेताओ ने श्रद्धासुमन किए अर्पित

 आजाद के बलिदान दिवस पर सांसद डामोर के नेतृत्व में भाजपा ने दिया धरना, 
आजाद की प्रतिमा पर प्रशासन द्वारा कथित तौर पर काला आईल पेंट रंगने पर जताया विरोध
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर जहां एक ओर प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों, पांच विधायकों व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने आजादनगर पहंुचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। जो कि बाद में कलेक्टर सुरभि गुप्ता से चर्चा के बाद समाप्त हो गया।
दो मंत्री पहंुचे आजादनगर
देश के गौरव अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर गुरुवार 27 फरवरी को प्रदेश के उच्च शिक्षा व खेल एवं युवक कल्याण मंत्री जीतू पटवारी, नर्मदा घाटी एवं पर्यटन व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल विशेष तौर पर आजादनगर पहंुचे। उनके साथ ही विधायक कांतिलाल भूरिया, मुकेश पटेल, कलावती भूरिया, वालसिंह मेडा, वीरसिंह भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल सहित कांग्रेस नेताओ ने चंद्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की कुटिया पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
 दोनो मंत्री, विधायक गण, कांग्रेस नेता बस स्टैंड स्थित आजाद मैदान से हजारों कार्यकर्ताओ के साथ सैकडो ढोल मांदल की थाप रैली के साथ आजाद कुटिया पहुंचे थे। यहां पर सभी ने चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर आजाद जी को याद किया। पश्चात सभी ने आजाद स्मारक में आजाद जी की जीवनी को पढा। इस दौरान मंत्री पटवारी और सुरेंद्रसिंह बघेल ने रजिस्टर पर अपने विचार भी लिखे। इस दौरान जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष बापू पटेल सहित बडी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। 
भाजपा ने दिया धरना
आजादनगर में बस स्टेंड पर आजाद पार्क में लगी हुई शहीद आजाद की आदमकद प्रतिमा को कथित तौर पर प्रशासन द्वारा काले रंग का आईल पेंट करने के विरोध में सांसद गुमानसिंह डामोर, झाबुआ भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, अलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान, पूर्व विधायक जोबट माधोसिंह डावर, अलीराजपुर नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजपा नेता भदु भाई पचाया,  नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर खापर, युवा मोर्चा नेता गिरिराज मोदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस मामले को लेकर सांसद डामोर व पूर्व विधायक नागरसिंह चैहान की कलेक्टर गुप्ता से जमकर बहस भी हुई। बाद में कलेक्टर से चर्चा के बाद भाजपा ने धरना आंदोलन समाप्त कर। शहीद आजाद की कुटिया में जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

सीएए कानून के विरोध में मुस्लिम समाजजनों ने किया धरना प्रदर्शन

पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन होने पर 15 नामजद प्रदर्शनर्कारियों पर की प्राथमिकी दर्ज 
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
नागरिकता संशोधन कानून सीएए के विरोध में जिला मुख्यालय आलीराजपुर पर भी रविवार से स्थानीय पशुपति मार्ग कुम्हारवाड़ा में हुसैनी चैक पर अंबेकडर कमेटी के तत्वाधान में शांतिपूर्ण अनिष्तिचकालीन धरना प्रदर्शन आरंभ किया गया। जिसके चलते नगर से मुस्लिम महिलाये, पुरूष, नौजवान इस धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज करा रहे है। किंतु इस मामले में पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन होने पर 15 नामजद व करीब 20 अन्य प्रदर्षनकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 
अंबेडकर कमेटी के तस्सद्दुक चंदेरी ने धरने में उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा जो पूरे भारत देश में एनआरसी एवं सीएए कानून बनाया जा रहा है हम उसका पूरजोर विरोध करते है। भारत देश में सभी धर्म के लोग निवास करते है। भारत देश में जो सभी धर्माे में एकता बनी हुई है वह मोदी सरकार द्वारा बर्बाद की जा रही है। हम इस देश की एकता, भाईचारा और अखंडता को टूटने नहीं देगें। जब तक मोदी सरकार द्वारा इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता है तब तक हम इस अनिष्चितकालिन धरना प्रदर्षन पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराते रहेगें। धरने को सोनू चंदेरी शाहबाज मकरानी, सैफान कुरैशीए महिला में सलमा चाची, शेहनाज चंदेरी, अनिसा बी, रूकय्या बी सहित अनेक लोगों ने इस धरना प्रदर्षन में अपनी बात रखी। 
कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि धारा 144 का उल्लंघन होने पर 15 नामजद प्रदर्षनकारियों पर व 20 अन्य लोगों पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।
                                  पुलिस की एफआईआर कापी 


सरकार आदिवासियों के हक को छीनना चाहती है लेकिन हम हमारा हक लेकर रहेंगे-जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल

कमलनाथ सरकार की नई रेत नीति के खिलाफ  रेत ठेकेदारो ने निकाली विशाल ट्रेक्टर रैली,
1 किमी लंबी ट्रेक्टर रेली में शामिल हुए सैंकड़ो रेत ठेकेदार,
कलेक्टर सुरभि गुप्ता को सौंपा ज्ञापन,रैली के कारण  लगा लंबा जाम
आशुतोष पंचोली/गिरिराज मोदी
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
मप्र की कमलनाथ सरकार द्वारा नई रेत उत्खनन नीति लागु करने के निर्णय के बाद आलीराजपुर मे आदिवासी रेत ठेकेदारो ट्रेक्टर चालकों व ग्रामीणों में जमकर आक्रोश है। गुरूवार को यह आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला जब रेत बचाओं पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के आव्हान पर सैंकड़ो रेत विक्रेता व ठेकेदार अपने टेªक्टर के साथ जिला मुख्यालय स्थित टंकी ग्राउंड पर एकत्रित हुए और समिति द्वारा निकाली गई आक्रोश रैली में सम्मिलित हुए। रैली दोपहर करीब 1 बजे प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता को राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर नई रेत नीति प्रतिबंधित कर स्थानीय लोगों को अधिकार प्रदान करने की मांग की गई।  




ट्रेक्टरो का 1 किमी लंबा चला काफिला   
प्रदेश कांग्रेस सरकार नई रेत उत्खनन नीति लागू करने के निर्णय के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व रेत बचाओं पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश पटेल व सरंक्षक भदू भाई पचाया के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टेंड स्थित टंकी ग्राउंड से एक विशाल ट्रेक्टर रैली निकाली गई जो करीब 1 किमी लंबी थी। इस रैली में शामिल ट्रेक्टर मालिक अपने ट्रेक्टर पर नारो की तख्तीया लगाकर चल रहे थे। जिसमें सरकार की नई रेत नीति का विरोध किया जा रहा था। रैली में युवक कांग्रेस नेता शंकर बामनिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष भुवानसिंह बामनिया सालम सोलंकी रितु लोहारिया संजय माझी विक्रम चोहान सहित समिति के उपाध्यक्ष गुमानसिंह हरवाल गिलदारसिंह चौहान कैलाश चौहान कोषाध्यक्ष केरू पटेल सचिव गोविंद परमार सह सचिव बहादुरसिंह भिंडे भी मौजूद थे।। ट्रेक्टर रैली इतनी बड़ी थी कि कई लोग तो ट्रेक्टर की गिनती करते रहे। ट्रेक्टरो का यह काफिला दोपहर करीब 2 बजे कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचा। जहां पर समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी के बाद कलेक्टर गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।


आदिवासियों का हक नहीं छिनने देंगे
ज्ञापन सौंपे जाने के पूर्व समिति के अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि मप्र शासन ने हाल ही में पूरे प्रदेश में नई नीति लागु की है। इस नई रेत नीति से इस आदिवासी बाहुल्य जिले में रेत बेचने का काम कर रहे आदिवासी ठेकेदारो व ट्रेक्टर मालिकों को काफी नुकसान होगा। पहले रेत नीति में अलग.अलग खदान के मान से ओपन खुली नीलामी होती थी। जिससे छोटे छोटे आदिवासियों को रोजगार मिलता था। लेकिन प्रदेश सरकार ने नई रेत नीति से ब्लॉक स्तरीय ऑनलाईन नीलामी का प्रावधान कर दिया है जिससे बाहर से आने वाले बड़े बड़े ठेकेदारो को इसका फायदा मिलेगा। पटेल ने कहा कि नई रेत नीति से जिले के गरीब आदिवासियों का रोजगार कम होगा। सरकार आदिवासियों के घर चलाने के प्रमुख साधन को छीनना चाहती है लेकिन हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे वहीं जिस दिन रेत खदानो की निलामी होगी हम लोग मिलकर बाहरी ठेकेदारो का जमकर विरोध करेंगे।  
ट्रेक्टरो से भराया कलेक्टर परिसर
रेत बचाओं पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा निकाली गई ट्रेक्टर रैली में करीब 200 से अधिक ट्रेक्टर शामिल हुए। जिससे रैली काफी लंबी दिखाई दी। उक्त रैली एमजी रोड़ नीम चौक पोस्ट आफिस चौराहा झंडा चौक रामदेव मंदिर मार्ग दाहोद नाका होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची तो पुरा कलेक्टर परिसर ट्रेक्टरो से भर गया। जिसके बाद धीरे धीरे कर के सभी ट्रेक्टर ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अपने अपने गांव की और रवाना हो गए। हालाकि रैली इतनी बड़ी थी कि ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी बड़ी संख्या में ट्रेक्टरो का कलेक्टर परिसर में पहुंचने का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।  


क्या है नई रेत नीति के नियम
समिति के महेश पटेल भदू भाई पचाया व अन्य सदस्यों ने बताया कि संविधान की पांचवी अनुसुची एवं पैसा एक्ट के तहत जनजातीय इलाके में खनिजों के खनन कार्य को बिना आदिवासी बहुल ग्राम सभाओं की अनुमति से नही किया जा सकता है। लेकिन सरकार की वर्तमान खनन नीति आदिवासी इलाकों में बिना आदिवासियों से खनन किया जाएगा। साथ ही जो नीति बनाई गई है उसमें कोई भी आदिवासी रेत खनन प्रकिृया में भाग नही ले सकेगा। क्योंकि आनलाईन टेंडर से करोंडों रूपए का निवेश होगा। इसे वहन करने के लिए कोई भी गरीब आदिवासी सक्षम नही है। इस कारण नई रेत खनन नीति में संशोधन होना चाहिए। ताकि आदिवासी बहुल जिले के आदिवासियों को रेत खनन का कार्य एवं रोजगार उपलब्ध हो सकें। 
काफी देर तक रहा लंबा जाम
रेत बचाओं संघर्ष समिति की ट्रेक्टर रैली करीब 1 किमी लंबी रैली होने से बस स्टैंड दाहोद नाका चांदपुर रोड़ व अन्य मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। जब तक रैली उक्त मार्ग से पुरी नहीं हुई तब तक बाइक और चार पहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे। जाम को दूर करने के लिए यातायात के जवान भी अपनी और से प्रयास करते दिखाई दिए। हालाकि ट्रेक्टर रेली में शामिल सभी ट्रेक्टर चालक रोड की एक साइड से चल रहे थे ताकि दुसरी साइड से लोगों का आना जाना बना रहे। रैली संपन्न होने के बाद रैली में इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए ट्रेक्टरो को लेकर जन चर्चा बनी रही।  

क्या है ज्ञापन में
सौंपे गए ज्ञापन मे बताया गया कि मप्र सरकार द्वारा नई रेत खनन नीति लागु की गई है जिसके तहत मप्र में अब पंचायतों की जगह राज्य का खनिज निगम रेत खदानो की निलामी करेगा। यह प्रकिृया आनलाइन होगी पंचायत से ठेका वापस लेने की घोषणा लेकिन ठेके पर मिलने वाले लाभ का हिस्सा पंचायत को दिया जाएगा। वहीं एनजीटी की रिपोर्ट के अनुसार इस खनन नीति मे पर्यावरण का ख्याल रखा जाने वाला आदेश को भी अनदेखा किया गया है। आलीराजपुर झाबुआ बड़वानी खरगोन सहित कई ऐसे जिले है जो संविधान के अनुच्छेद पांचवी अनुसूची क्षैत्रांर्गत आते है जहां आदिवासियों के स्वशासन का उल्लेख है वहीं इसके अंतर्गत अनुसूचित क्षैंत्रों को रूढीगत ग्राम सभा को विधि का बल प्राप्त है। इसका मतलब यह हुआ कि ग्राम ही सर्वोपरी है इसके अनुसार बीना ग्राम सभा की इजाजत के बाहरी व्यक्ति के प्रवेश विचरण व्यापार व बसाहट पर प्रतिबंध है। ज्ञापन में बताया गया कि आम आदमी अपनी जरूरत अनुसार बेलगाड़ी ट्रेक्टर से रेत खरीदकर मकान बनाते है वहीं स्थानीय लोग रेत भरकर रोजगार व अपनी आजीविका चलाते है। ज्ञापन के माध्यम से आलीराजपुर जिले में नई रेत खनन नीति को लागु नही करने की मांग की गई। पटेल व अन्य सदस्यों ने सरकार को चेतावनी दी की 15 दिनो मे इस नीति को निरस्त नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।  रैली के प्रारंभ से लेकर अंत तक पुलिस का कड़ा प्रबंध रहा। थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी भी पुलिस जवानो के साथ व्यवस्था संभालते दिखाई दिए।