ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ व पूर्व शिक्षक का कोविड-19 से निधन

इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल में कई दिनों से चल रहा था उपचार

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है पॉजिटिव केस तो बड़ ही रहे हैं लेकिन जोबट में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोविड-19 से जोबट के ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ पूर्व शिक्षक पंडित भवानी शंकर शर्मा सर का इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आज सुबह निधन हो गया |जिस से जोबट नगर में शोक की लहर छा गई ।

शर्मा सर विगत 20 दिन से कोविड-19 से पीड़ित थे। परिवार जनों ने उपचार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी उसके बावजूद भी पंडित भवानी शंकर शर्मा सर कोरोना की जंग  हार गए और आज सुबह सुबह उनका दुखद निधन हो गया। ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज नगर के प्रमुख संगठन और कई सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों ने पंडित जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।
Share on WhatsApp