पूर्व विधायक स्व.पटेल की पुत्री सविता मौर्य का आकस्मिक निधन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल की छोटी बहन थी सविता

अलीराजपुर न्यूज़ डेस्क

विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व.वेस्ताजी पटेल (रावत) की सुपुत्री सविता मौर्य निवासी भिलाई का मंगलवार 31 अगस्त की शाम को इंदौर में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। ज्ञात रहे कि सविता मौर्य, जिकां अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, युवा नेता बापू पटेल, दिलीप पटेल,अर्जुन पटेल की बहन थी।उनके आकस्मिक निधन हो जाने से नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।जिनका अंतिम संस्कार अलीराजपुर में  01 सितम्बर  मंगलवार एक बजे उनके मायके स्थित ग्रह ग्राम बोरखड़ मैं आदिवासी रीति रिवाज परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। शोकाकुल पटेल परिवार ने शुभचिंतको ओर आमजनो से विनम्र अपील जारी की है कि वह कोविड-19 के जारी निर्देशो का पालन कर श्रद्धांजलि अर्पित करे।  
श्रीमती मौर्य के आकस्मिक निधन पर नपा अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल ,उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ,नपा के पूर्व उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद जायसवाल पिंटू सेठ,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम सेठ राठौर, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान,भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह सहित गणमान्य नागरिकों आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया।
Share on WhatsApp