आलीराजपुर जिले की सरकारी खबरें

 निर्वाचक नामावली के कार्य में लापरवाही बरतने पर काछला ग्राम सचिव को किया निलंबित 

जिले में विद्यालयों का समय प्रातः 9 बजे से रहेगा

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला आलीराजपुर के  निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचक नामावली कार्य प्रगति की समीक्षा प्रतिदिन दिवस की जा रही है ,  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी  द्वारा कलेक्‍टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया गया है कि  विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 192 जोबट अन्तर्गत आने वाले मतदान केन्द्र क्रमांक-1 काछला का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान श्री शिवराजसिंह जादव, ग्राम पंचायत सचिव काछला अनुपस्थित पाये एवं  विशेष गहन पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही स्पष्ट प्रतीत होती है। कलेक्‍टर माथुर ने  लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13 (क) (क) 3, 13 (ग) (ग) एवं 32 अनुसार निर्वाचक नामावली की तैयारी एवं विशेष गहन पुनरीक्षण में लापरवाही पर श्री शिवराजसिंह जादव, ग्राम पंचायत सचिव काछला को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

विद्यालयों का संचालन प्रातः 9 बजे से किया जाए

कलेक्‍टर नीतू माथुर ने वर्तमान में शीत ऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए जिले के संचालित समस्त शासकीय- अशासकीय, सीबीएसई - माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों - विद्यालय प्रबंधन को आदेशित किया  है कि कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के समस्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 9 बजे के पूर्व नहीं किया जावे ।  यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा। 



वीडियों कॉल कर कलेक्‍टर माथुर ने लगाई फटकार

कलेक्‍टर नीतू माथुर ने जिले में ऑगनवाडी की व्‍यवस्‍था में सुधार लाने एवं बच्‍चों को पोषणयुक्‍त भोजन उपलब्‍ध करने के उद्देश्‍य से आज कलेक्‍टर कक्ष से ही वीडियों कॉल से लाईव कॉल  के माध्‍यम से आधारकॉच स्थित बडमानी फलिया की आंगनवाडी की जॉच की । जॉच के दौरान दिए जा रहे भोजन को देखा , बच्‍चों की संख्‍या और बच्‍चों को दी जा रही नैतिक शिक्षा के बारे में जाना। इस दौरान ऑगनवाडी में मेन्‍यू अनुसार भोजन न मिलने पर और बच्‍चों की संख्‍या कम होने पर उपस्थित ऑगनवाडी कार्यकर्ता हिना बामनिया एवं सा‍हयिका कविता मंडलोई को फटकार लगाई । साथ ही गुणवत्‍ताहीन नाश्‍ता देने पर संबंधित के 2- 2 दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए और संबंधित शक्ति समूह को मेन्‍यू अनुसार नाश्‍ता एवं भोजन न देने पर उसको हटाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। ऑगनवाडियों का सतत निगरानी एवं मेन्‍यु अनुसार भोजन न देने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह औचक रूप से वीडियों कॉल एवं भ्रमण के माध्‍यम से निगरानी की जाएगी और संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्‍यापन भी किया जाएगा । गुणवत्‍ताहिन भोजन एवं नाश्ता मिलने पर जिला एवं ब्‍लॉक अधिकारियों पर जवाबदेही तय कर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पृथक रूप से कार्यवाही की जाएगी ।

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा

जिला मुख्‍यालय  में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर  19 नवंबर 2025 को जिला स्तरीय पदयात्रा आयोजित की जा रही है ।  इस यात्रा उद्देश्‍य सरदार पटेल द्वारा   भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया था उसके बारे में जन जागरूकता लाना है साथ ही एकता का संदेश फैलाना है ।  इस यात्रा में कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं सासंद श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में भाग  लेगे  । यह यात्रा प्रातरू 08 बजे से एम.एल.ए निवास स्‍थल से प्रारंभ होकर रावत कुलदेवी मंदिर , दाहोद नाका आलीराजपुर , बस स्टैंड आलीराजपुर ,  ग्राम घोंघसा , ग्राम रोड़धा से होते हुए ग्राम कानपुर माताजी मंदिर तक जाएगी । उक्‍त जानकारी जिला युवा अधिकारी द्वारा दी गई ।



जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ऑगनवाडियों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश 

कलेक्‍टर  श्रीमती नीतू माथुर द्वारा जिले की आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पूरक पोषण , स्कूल-पूर्व अनौपचारिक शिक्षा,  पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा, टीकाकरण आदि व्यवस्था के सुचारू संचालन  एवं शासन की मंशा अनुरूप पोषण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए गए । जिसके परिपालन में  जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा  आम्बुआ पटेल फलिया, बड़ी कनासिया फलिया सहित आदि केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि  , बच्चों का वजन , भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता की जांच की गई । जांच के दौरान गणेश समूह द्वारा बच्‍चों को नियमित नाश्‍ता न देने की शिकायत प्राप्त हुई जिसको दृष्टिगत रखते हुए समक्ष में समूह के सदस्यों को चेतावनी देकर नोटिस जारी किया गया । इस निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियमित नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।


जनसुनवाई का आयोजन हुआ 

प्रति मंगलवार की तरह आज भी कलेक्टर कार्यालय के जनसुनाई कक्ष में जनसुनवाई का आयोजन संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री मनोज गरवाल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें कुल 19 आवेदक अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आए। संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री  गरवाल द्वारा सभी आवेदकों की समस्याओं को एक एक कर सुना तथा संबंधित अधिकारियों को इनके जल्द निराकरण कराने के निर्देश दिए । इस जनसुनवाई में  रामसिंह पिता धनसिंह निवासी ग्राम कोल्‍या बयड़ा तहसील जोबट ने आवेदन दिया कि मेरी पत्नि की मृत्‍यु एक वर्ष पहले हो गई थी , जो की नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक खाता धारक थी शासन की योजना के तहत उसका बीमा पूर्व में किया गया था किन्‍तु मृत्‍यु उपरांत आज दिनांक तक बीमा राशि नहीं दी गई । मुझे बीमा राशि का भुगतान कराया जाए । उक्त आवेदन को श्री गरवाल ने लीड बैंक अधिकारी को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।  इसी तरह अन्‍य आवेदनों को  संबंधित विभागो को सौप कर समय सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए

 दिये ।



72 वां अखिल भारतीय अंतर्गत सहकारी सप्‍ताह का आयोजन किया जा रहा

प्रभारी उप‍ायुक्‍त सहकारिता ने बताया कि म.प्र राज्‍य सहकारी संघ मर्यादित के निर्देशानुसार जिले में 72 वां अखिल भारतीय सहकारी सप्‍ताह का आयोजन 14 नवंबर से 20 नवंबर तक किया जा रहा है , इसी श्रंृखला में विपणन सहकारी संस्था अलीराजपुर एवं आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बोरखड़ में आयोजन कर सहकारिता में नवाचार, सहकारिता में नये-नये क्षेत्रों का उदयएवं सदस्यता अभियान, सहकारी योजनाओं, कार्यप्रणाली , दुग्‍ध डेयरी , पर्यटन विस्‍तार आदि के संबंध में सहकारी समितियों के सदस्यों एवं कृषकों को जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारी , कर्मचारियों के साथ कृषक एवं सदस्‍यगण उपस्थित थे ।


इधर सीएम जनजातीय गौरव दिवस मना रहे उधर जनजाति समाज की बालिका ने तड़पकर जान दी

 शासकीय बालिका छात्रावास काबरीसेल में कक्षा दूसरी की छात्रा को नहीं मिला समय पर उपचार


जोबट विधायक सेना पटेल ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

हास्टल वार्डन निलंबित 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिले में शनिवार को एक दुखद घटनाक्रम में शासकीय बालिका छात्रावास काबरीसेल में रह कर अध्ययन करने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा कृतिका पिता मुकेश 8 साल की बीमारी से मौत हो गई। परिजनों व जोबट विधायक मौके पर पहंुचे और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बालिका को समय पर उपचार नहीं मिल सका जिसके चलते उसकी मौत हो गई। दोपहर में मामले ने तूल पकड़ा और जोबट विधायक सेना पटेल काबरीसेल पहंुची और छात्रावास के जिम्मेदारों पर जमकर आक्रोश जाहिर किया और सहायक आयुक्त पर कार्रवाई एवं कठ्ठीवाड़ा बीईओ को हटाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गई। जानकारी मिलने पर एसडीएम तपिश पांडे तुरंत मौके पर पहंुचे और विधायक पटेल से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद विधायक पटेल का धरना समाप्त हुआ।देर शाम को हास्टल वार्डन सुकमा चौहान प्राथमिक शिक्षक को सहायक आयुक्त संजय परवाल ने निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन अवधि में बीईओ कार्यालय चंद्रशेखर आजादनगरपर नियत किया है।


मिली जानकारी के अनुसार शासकीय बालिका छात्रावास काबरीसेल में कक्षा दूसरी में कृतिका पिता मुकेश निवासी चचरिया उम्दा लक्ष्मणी छात्रावास में बीमार हो गई थी। उसकी बड़ी बहन भी वहीं पर रहकर अध्ययनरत है। कृतिका के परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची को समय पर ईलाज नहीं मिला जिसके चलते वह मर गई। मरी हुई बच्ची को छोड़कर सभी जिम्मेदार छात्रावास से रवाना हो गए। दूसरी ओर मृत बच्ची कृतिका के परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया। एसडीएम तपिश पांडे व सभी जिम्मेदार अफसर शनिवार को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री के जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में व्यस्त थे। जिसके चलते वे भी विलंब से मौके पर पहंुचे। एसडीएम पांडे की समझाईश पर परिजन मृत बच्ची को पीएम कराने के लिए तैयार हुए और उसे कठ्ठीवाड़ा लेकर गए। विधायक सेना पटेल ने बताया कि उनके द्वारा आक्रोश जताने पर होस्टल वार्डन को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। साथ ही बीईओ को हटाने के लिए सहायक आयुक्त को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है। 

  


अधिकारियो ने निकाला अटल ज्योति योजना का दम

अधिकारियो ने निकाला अटल ज्योति योजना का दम 

विशाल वाणी 

चंद्रशेखर आज़ादनगर

आलीराजपुर न्यूज़।।

जिस अटल ज्योति योजना को शुरू कर शिवराज सरकार ने जनता को ना सिर्फ 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाई थी, बल्कि जनता का भरोसा जीत कर सत्ता में भी बहुमत से वापसी की थी! उस अटल ज्योति योजना का मोहन सरकार के अधिकारियो ने दम निकाल रखा हैं!  आज़ाद नगर  क्षेत्र  में विद्युत मंडल के अधिकारियो की मनमानी के चलते विगत एक वर्ष से यहां बिजली सप्लाई की स्थिति बद से बदतर हों गई हैं!

बिना किसी सुचना के आये दिन मनमाने तरिके से बिजली की सप्लाई रोक  दि जाती हैं!

 बार बार विद्युत सप्लाई बाधित होने पर नगर वासियो में खासा रोश हैं!

 नगर के व्यापारी नितिन शाह एवं सुमित जेन ने बताया की बीते एक वर्ष में विद्युत विभाग पूरी तरह मनमानी पर उतर आया हैं! फोन करने पर कभी भी अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं! शिवराज सरकार के समय विद्युत सप्लाई को लेकर जो कसावट थी वह कमजोर नजर आने लगी हैं! सोमवार को दीपावली के दिन  भी, दिन भर बिजली की आँख मिचोनी चलती रही!

 *वोल्टेज बना समस्या*

बिजली के आने - जाने का  क्रम तो दिन- रात बना ही  रहता हैं, इसके अलावा ज़ब लाइट रहती तब वोल्टेज की कमी भी भारी समस्या का कारण बनी हुई हैं.! बीते वर्ष ज़ब से विद्युत विभाग में दिनेश अजनारिया अधिकारी बन कर आये हैं, तब से यह समस्या सुरसा के  मुँह की भाती बढ़ती  ही जा रही हैं, पर वे इसका कोई स्थाई हल अभी तक नहीं निकाल पाए! वोल्टेज  की समस्या को लेकर नगर में  हर कोई परेशान हैं, अधिकारियो की सुस्ती के चलते एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसका कोई स्थाई हल अभी तक नहीं निकल सका हैं! नगर के वाट्सप ग्रुपो में विद्युत सप्लाई को लेकर ना सिर्फ अधिकारयो की बल्कि मोहन सरकार की काफ़ी किरकिरी हों रही हैं!

नगर के कालिका ग्रुप के अध्यक्ष गणेश अरोड़ा ने बताया की विद्युत सप्लाई और वोल्टेज की कमी को लेकर अगर अधिकारी गंभीर नहीं हुए तो इसके खिलाफ चरण बद्ध आंदोलन किया जायेगा! विद्युत सप्लाई और वोल्टेज की कमी को लेकर अधिकारी दिनेश अजनारिया को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया!  सूत्रों से मिली जानकारी  के अनुसार विद्युत की सप्लाई से परेशान होकर नगर की जनता बार - बार उन्हें फोन लगाती हैं तो उन्होंने आम लोगो का फोन उठाना ही बंद कर दिया हैं.!

प्रशासनिक सर्जरी का फिर शिकार हुआ आलीराजपुर

जिला बनने के 17 साल में 12 कलेक्टर बदल गए

नीतू  माथुर जिले की 13 वीं कलेक्टर होंगी

चंद्रशेखर बोरकर व शेखर वर्मा के बाद डा बेडेकर का कार्यकाल रहेगा हमेशा स्मरणीय 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

मप्र के तत्कालिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने झाबुआ जिले को विभाजित करते हुए 17 मई 2008 को आलीराजपुर जिला बनाने की घोषणा स्वयं ने यहां आलीराजपुर आकर की थी। आलीराजपुर को जिला बनाने में विधायक व कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशेष योगदान था। जिला इस भावना व उद्देश्य से बनाया गया था कि गरीबी, आदिवासी बाहुल्य व पिछड़ा क्षेत्र होने के कारण इसका विकास सही ढंग से हो सके। जिले का क्रमिक विकास तो शासन की योजनाओं और उसके क्रियान्वयन से तो खैर हो ही रहा है किंतु भोपाल से की जाने वाले प्रशासनिक सर्जरी का शिकार यह जिला बारंबार हो रहा है। क्यों कि जिला बनने के 17 सालों के दौरान यहां पर 12 कलेक्टर बदल दिए गए। जिसमें तीन कलेक्टर तो मात्र 6 से 8 माह में ही बदल दिए गए। 


मंगलवार रात को भोपाल से आईएएस अफसरों की जो स्थानांतरण सूची जारी हुई उसमें यहां के कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर का तबादला भोपाल अपर आयुक्त पर्यटन विभाग में कर दिया गया। जिले की 13 वें कलेक्टर के रुप में नीतू  माथुर अपर आयुक्त राजस्व रीवा को पदस्थ किया गया है। जिले की जनता में कलेक्टर के स्थानांतरण को लेकर बीते दो माह से अटकलों का दौर चल रहा था। जिस पर मंगलवार की रात को विराम लग गया।

औसतन डेढ़ साल तक रहा कलेक्टर का कार्यकाल

जिले के प्रथम कलेक्टर चंद्रशेखर बोरकर का कार्यकाल एक साल दो माह का रहा। अशोक देशवाल 8 जुलाई 2009 से 15 जून 2011 तक पदस्थ रहे। फिर पुष्पलता सिंह 23 जून 2011 से 22 दिसंबर 2011 तक रही। राजेंद्रसिंह 3 जनवरी 2012 सूे 12 मार्च 2013 तक कलेक्टर रहे। एनपी डेहरिया 13 मार्च 2013 से 21 अगस्त 2014 तक रहे। फिर शेखर वर्मा 21 अगस्त 2014 से 31 अक्टूंबर 2016 तक रहे। गणेशशंकर मिश्रा 1 नवंबर 20116 से 22 दिसंबर 2018 तक रहे। शमीमउद्दीन  26 दिसंबर 2018 से 3 जून 2019 तक मात्र 7 माह ही कलेक्टर रह पाए। फिर सुरभि गुप्ता 4 जून 2019 से 6 सितंबर 2021 तक रही। फिर 9 सितंबर 2021 को आए मनोज पुष्प भी ऐसे कलेक्टर रहे जो कि अपने 6 माह भी पूरे नहीं कर पाए और 4 फरवरी 2022 को हटा दिए गए। राघवेंद्रसिंह 4 फरवरी 2022 से लेकर 12 जुलाई 2023 तक कलेक्टर रहे। डा अभय अरविंद बेडेकर  12 जुलाई 2023 से अब तक कलेक्टर रहे है और वे संभवतया 2 अक्टूंबर को नवागत कलेक्टर नीतू माथुर को चार्ज सौंपेंगे।  इसी प्रकार तुलनात्मक रुप से कलेक्टरों के कार्यकाल को देखा जाए तो औसतन डेढ़ साल ही एक कलेक्टर का कार्यकाल जिले में रहा है।


तीन कलेक्टर हमेशा याद रहेंगे

जिला बनने के 17 सालों के दौरान तीन कलेक्टरों के कार्यकाल जिले  की जनता हमेशा याद करती है और आगे भी करती रहेगी। प्रथम कलेक्टर चंद्रशेखर बोरकर ने जिले को खड़ा करने में बेहतरीन योगदान दिया था किंतु उन्हें यहां काम करने का ज्यादा अवसर नहीं मिला यदि वे आरंभ के तीन साल तक टिक जाते तो जिले की तस्वीर आज कुछ और होती। उसके बाद यहां पदस्थ हुए शेखर वर्मा साहब का कार्यकाल तो सर्वाधिक लोकप्रिय रहा। उन्हौंने अपने सामाजिक सरोकार के कार्यों से हर किसी का दिल जीत लिया था। उनके दरवाजे पर कोई भी दुखी, पीड़ित मदद के लिए गया तो कभी खाली हाथ नहीं लौटा। कभी कभी तो वर्मा साहब ने अपने निजी खर्चे से कई गरीबों की मदद तक की। इसके बाद डा अभय अरविंद बेडेकर को भी जिलेवासी कभी नहीं भूलेंगे। डा बेडेकर की सहजता, सरलता, पीड़ित मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और हर खास के साथ आम आदमी की उन तक आसानी से पहंुच को जनता नहीं भूलेंगी। नगर से गुजर रहे खंडवा बडौदा अंतरप्रांतीय राज मार्ग से अतिक्रमण हटाकर उसे चौड़ा करने का ऐतिहासिक काम आपने किया। इसके अलावा प्रशासनिक कार्यो को अपने मातहत अफसरों व कर्मचारियों से कराने का सरलीकरण जिस ढंग से उन्हौंने किया उसको सभी कर्मचारी भी कभी नहीं भूलेंगे। जो अच्छा काम करता है उसे बुराईयां भी मिलती है। अपने कुछ फैसलों से वे चर्चा के केंद्र में भी रहे किंतु उनका कहना है मैंनें प्रशासनिक दृष्टि से जो सही व नियमानुसार था उसे हमेशा प्राथमिकता दी है। आपके कार्यकाल में रेडका्रस सोसायटी के फंड में अभूतपूर्व व रिकार्ड बढ़ोतरी हुई जो आज तक किसी भी कलेक्टर के कार्यकाल में नहीं हो पाई।  



गांधी जयंती के दिन करेंगे ज्वाईन

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांधी जयंती के दिन नवागत कलेक्टर नीतू  माथुर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। जिले को नवागत कलेक्टर से कई उम्मीदें रहेंगी। जिले की जनता, जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पत्रकारों के अनुसार अब तक के कलेक्टरों के कार्यकालों को देखा जाए तो प्रथम कलेक्टर चंद्रशेखर बोरकर, शेखर वर्मा और डॉ अभय अरविंद बेडेकर इन तीन कलेक्टरों का कार्यकाल उनके उल्लेखनीय कार्यों की वजह से हमेशा याद किया जाता है और रहेगा।


जिले की जनता की अच्छी तरह से मुझे सेवा करने का मौका मिला। यहां का अनुभव अच्छा रहा।  परिवर्तन प्रकृति का नियम है। मैंने अपनी पूरी क्षमता व लगन से जिले का प्रशासनिक दायित्व संभाला। नए दायित्व के दौरान पर्यटन विभाग के तहत आलीराजपुर जिले में पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में काम करुंगा।  

- डॉ अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर


जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-56 आम्बुआ सेजावाड़ा मार्ग का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग

विधायक सेना महेश पटेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो

जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना महेश पटेल ने सोमवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर आलीराजपुर जिले के घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 56 आम्बुआ-सेजावाड़ा मार्ग का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस मार्ग के करीब 30 किलोमीटर हिस्से को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में स्वीकृति दी जा चुकी है और 21 जनवरी 2024 को इसका भूमिपूजन स्वयं नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। इसके लिए उन्होंने मंत्री  का आभार भी व्यक्त किया।


उल्लेखनीय है कि ग्राम सेजावाड़ा के बाद काकड़बारी स्थित गांव सेे गुजरात राज्य के दाहोद जिले की सीमा आरंभ हो जाती है। जहां से लेकर दाहोद तक टू लेन का शानदार मार्ग गुजरात राज्य का दो साल पहले ही बन चुका है जबकि मप्र के अंदर आलीराजपुर जिले का यह मार्ग अभी तक टेंडर प्रक्रिया में ही है। जिसके चलते इस मार्ग का शीघ्र निर्माण आरंभ होने की मांग उठ रही है।



विधायक  पटेल ने कहा कि यह मार्ग आलीराजपुर जिले को सीधे गुजरात राज्य के दाहोद जिले से जोड़ता है। दाहोद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होने के कारण जिले से बड़ी संख्या में मरीज इसी मार्ग से प्रतिदिन इलाज के लिए दाहोद जाते हैं। लेकिन सड़क के संकीर्ण और जर्जर होने के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद सड़क की हालत और बिगड़ गई है तथा आए दिन दुर्घटनाएँ घट रही हैं, जिससे मरीजों की स्थिति और भी खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होना क्षेत्र की जनता के लिए निराशाजनक है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि जिले की जनता को सुरक्षित, सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त हो सके।

कठ्ठीवाड़ा कन्या शिक्षा परिसर में 59 छात्राओं के एक साथ बीमार पढ़ने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

प्राचार्य शंकर जाटव को हटाया गया, तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई

शारदा बारिया नई वार्डन नियुक्त, पूर्व वार्डन मीना चौहान हो चुकी है निलंबित

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कठ्ठीवाड़ा में सोमवार की सुबह करीब 60 छात्राएं एक साथ अचानक से बीमार हो गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठ्ठीवाड़ा में ही उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। क्षेत्रीय विधायक सेना महेश पटेल भी मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत कठ्ठीवाड़ा पहंुची थी और बीमार छात्राओं से मुलाकात कर उनके कुशल क्षेम पूछे थे। कठ्ठीवाड़ा के इस मामले में बुधवार को कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सालों से वहां पदस्थ प्राचार्य शंकर जाटव को हटाने के आदेश किए। वहीं पूरे मामले की जांच को लिए तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है। जिसकी रिपोर्ट भी कलेक्टर ने तत्काल मांगी है। लगे हाथ शारदा बारिया को अधिक्षिका के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए। वैसे पूर्व अधिक्षिका मीना चौहान को सोमवार शाम को ही निलंबित कर दिया गया था।।




   
प्राचार्य शंकर जाटव को हटाने के आदेश 

सहायक आयुक्त संजय परवाल ने आलीराजपुर न्यूज को बताया कि उपरोक्त कार्रवाई कलेक्टर सर के निर्देश पर की गई है। संबंधितों को सूचना भिजवा दी गई है। जाटव को हटाने के बाद आशीष पंचोटिया माध्यमिक शिक्षक माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर कठ्ठीवाड़ा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।


ज्ञात रहे कि  विधायक सेना पटेल ने इस मामले में परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उनके आक्रामक तेवर देखने को मिले। उन्हौंने पूरे मामले के लिए बीईओ व होस्टल वार्डन को जिम्मेदार ठहराते हुए कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर से फोन पर चर्चा की और संबंधित जिम्मेदारों को निलंबित करने की मांग रखी थी।


 इस मामले को लेकर जिला मुख्यालय की मीडिया भी बेहद मुखरता से प्राचार्य शंकर जाटव व संबंधित दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठा रही थी। अंततः कलेक्टर महोदय ने बिना देर किए मात्र तीन दिनों के भीतर ही सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ आरंभिक एक्शन ले लिया है। कलेक्टर सर की इस कार्रवाही की शिक्षा जगत व आमजनों में सराहना हो रही है। आलीराजपुर न्यूज ने भी इस मामले को तत्परात से उठाते हुए दोषी प्राचार्य व अन्य पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। जिस पर अंततः कार्रवाई हो गई।

                                                            आलीराजपुर न्यूज 


 

कठ्ठीवाड़ा में बीईओ व हास्टल वार्डन की मिलीभगत से बच्चों की खाद्यान सामग्री में जमकर भ्रष्टाचार

 मीनू अनुसार छात्राओं को नहीं दिया भोजन,  कठ्ठीवाड़ा में 59 छात्राएं एक साथ हुई बीमार 

विधायक सेना महेश पटेल पहुंची कठ्ठीवाड़ा, लगाए बीईओ पर गंभीर आरोप

सहायक आयुक्त बोले, चिंता की बात नहीं सभी बच्चियां है सामान्य बीमार

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कठ्ठीवाड़ा में सोमवार की सुबह करीब 60 छात्राएं एक साथ अचानक से बीमार हो गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठ्ठीवाड़ा में ही उपचार के लिए भर्ती कराया गया। अब ये एक साथ बीमार कैसे हुई? उन्हें क्या हुआ था इस मामले को लेकर संबंाधित विभाग व प्रशासन गोलमाल जवाब देकर अपनी ओर से सफाई दे रहा है। क्षेत्रीय विधायक सेना महेश पटेल भी मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत कठ्ठीवाड़ा पहुंची  और बीमार छात्राओं से मुलाकात कर उनके कुशल क्षेम पूछे। विधायक सेना पटेल ने इस मामले में परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उनके आक्रामक तेवर देखने को मिले। उन्हौंने पूरे मामले के लिए बीईओ व होस्टल वार्डन को जिम्मेदार ठहराते हुए कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर से फोन पर चर्चा की और संबंधित जिम्मेदारों को निलंबित करने की मांग रखी। दूसरी ओर सहायक आयुक्त संजय परवाल का कहना है कि एक साथ छात्राएं बीमार कैसे हुई इसको दिखवा रहे है किंतु सभी छात्राएं अब स्वस्थ्य है सिर्फ दो छात्राओं को स्वास्थ्य ज्यादा खराब है।  परवाल ने कहा कि वे स्वयं भी कठ्ठीवाड़ा जाकर आए है।



विधायक सेना पटेल पहुंची  कठ्ठीवाड़ा

सूचना मिलते ही जोबट विधायक सेना महेश पटेल अस्पताल पहुँची और एक-एक बच्ची का हाल जाना। अस्पताल में सिर्फ़ दो डॉक्टर मौजूद थे, जिससे विधायक नाराज़ हुई। इसके बाद विधायक ने हॉस्टल और स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में किचन में सड़ी हुई सब्ज़ियाँ, आटे और पोहे में कीड़े, मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता न मिलना, बाथरूम और हॉस्टल की बदहाल स्थिति, और बच्चों के लिए असुव्यवस्थित पढ़ाई का माहौल सामने आया। बच्चियों ने यह भी शिकायत की कि स्टेशनरी नहीं मिली और हॉस्टल में साफ़-सफ़ाई नहीं होती। विधायक ने खुद एक-एक सब्ज़ी, आटा और किराना सामग्री देखी, जहाँ कई चीज़ें खराब स्थिति में थीं और कई की एक्सपायरी डेट भी पूरी हो चुकी थी। 



दोषियों को हटाया जाए 

विधायक सेना महेश पटेल ने कहा, “यह बच्चियां हमारे समाज का भविष्य हैं। इनके स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 59 बच्चियों का अस्पताल पहुँचना सीधे हॉस्टल वार्डन की लापरवाही का परिणाम है। दोषियों को तुरंत हटाया जाए। उन्होंने बीईओ, बीआरसी, हॉस्टल वार्डन और प्राचार्य के खिलाफ कड़ी नाराज़गी जताई। विधायक ने कहा कि पूरे ब्लॉक की व्यवस्था बीईओ और बीआरसी की लापरवाही से खराब हुई है, और कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया कि इन पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए।



बीईओ के पास है दो पद

विधायक पटेल ने कहा कि वार्डन और प्राचार्य शंकर लाल जाटव कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य भी है और कठ्ठीवाड़ा विकासखंड के बीईओ भी है। ये कई सालों से यहां पर प्राचार्य के पद पर जमे हुए है। इन पर कई समय से यहां पर गंभीर अनियमितताएं करने के आरोप है। ये दो-दो पद संभालने की वजह से यहां पर ध्यान नहीं दे रहे है और भ्रष्टाचार में लिप्त है। इनके कार्यकाल में छात्राओं को खराब राशन सामग्री का भोजन बनाकर दिया जा रहा है। अव्यस्थाओं के लिए इन पर तत्काल कार्रवाई की माँग विधायक पटेल ने की। साथ ही विधायक ने कहा कि हॉस्टल वार्डन के पद पर 3/3 साल से अधिक कार्यरत वार्डन को तुरंत हॉस्टल वार्डन पद से मुक्त किया जाए, ताकि बच्चियों को सही शिक्षा और सुरक्षित, पौष्टिक भोजन मिल सके। विधायक ने चेतावनी दी कि यह केवल लापरवाही का मामला नहीं है, बल्कि बेटियों के जीवन और भविष्य से खिलवाड़ है। यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी।




मैं स्वयं कठ्ठीवाड़ा जाकर आया हूं। दो छात्राओं को पेट दर्द की तकलीफ थी। शेष को सर दर्द, हाथ पैर दर्द व वाईरल फीवर है। सभी छात्राएं सामान्य बीमार है। शाम को 4 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टीं भी दे दी गई है। पूरा प्रशासन अमला वहां मौजूद है।  एक साथ छात्राएं बीमार कैसे हुई यह दिखवा रहे है। 

- संजय परवाल सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग आलीराजपुर

मप्र की भाजपा सरकार की योजना एक पेड़ मां के नाम किंतु वन माफिया बाप बनकर काट रहे जंगल

वन विभाग ओर माफियाओ की मिलीभगत से कट्ठीवाडा क्षेत्र मे पेड़ों की जमकर हो रही कटाई -महेश पटेल

पटेल ने जंगलों की कटाई को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार एक पेड़ मां के नाम लगाने की बात करती है तो दूसरी तरफ माफिया रूपी बाप पेड़ काटने में लगे हुए हैं ।  यह बात मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व आलीराजपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता महेश पटेल ने बुधवार को कठ्ठीवाड़ा क्षेत्र के जंगल के भ्रमण के दौरान वहां हो  रही बेतहाशा पेड़ कटाई के संबंध में कही। पटेल कहा कि सच्चाई का पता लगाना है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री ओर वन मंत्री कट्ठीवाडा वन क्षेत्र का दौरा करे तो पता चल जायेगा कि क्या स्थिती है। पटेल ने मुख्यमंत्री ओर वन मंत्री से इसकी उच्च स्तरीय जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की माँग की है।


कट रहे है बेशकीमती जंगल

मप्र आदिवासी विकास परिषद के‌ प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कट्ठीवाडा विकासखंड के जंगलों में बेशकीमती सागवान के पेड़ों की बेतहाशा कटाई को लेकर बुधवार को कट्ठीवाडा विकासखंड क्षेत्र का पत्रकारों के साथ  भ्रमण किया।‌ इस‌ दौरान क्षेत्र के जंगलों मे वन कर्मचारियों ओर लकड़ी माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कटाई का मामला सामने आया।  पटेल ने वन क्षेत्र के पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर भाजपा सरकार ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा की वन विभाग ओर लकड़ी माफियाओ की मिलीभगत से कट्ठीवाडा क्षेत्र मे पेड़ों की अंधाधुन कटाई की जा रही है, जिसमे सागोन सहित अन्य बेशकीमती के सैकड़ों पेड़ काटे जा रहे है । पटेल ने बताया की मेरे द्वारा कट्ठीवाडा क्षेत्र के जंगलों का‌ भ्रमण किया गया, यहां पर जंगल का जंगल साफ हो रहा है, रात के अँधेरे मे लकड़ी माफिया मशीनों से लेस होकर प्रतिदिन सागोन व अन्य लकड़ीया काटकर ले जा रहे है।   इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष अंगर सिंह चौहान, आदिवासी नेता गोहायड़ा भाई, पारु भाई, वेरसिंह बारिया आदि मौजूद थे । 


क्या है पूरा मामला

 पटेल ने बताया की जोबट विधानसभा अन्तर्गत वन परिक्षैत्र कट्टीवाड़ा के अंतर्गत बीट कुसुम्बा के कक्ष क्र.182 में लकड़ी चोरो द्वारा सागौन के बड़े वृक्ष ( ताजे व हरे ) काटकर ले गये वृक्ष के ठूंठ के पास उनकी शाखायें ताजे व् हरे पड़े है सागौन वृक्ष कटाई के टूंठ की संख्या - 10 है जिसकी गोलाई 150 सेमी लगभग व् इसके ऊपर तक के है तथा सागौन कटाई इलेक्ट्रिक मशीन से काटना मिला , कटाई के 2 ताजे व् हरे ठूंठ पर बैंगनी रंग से नंबर लिखा हुआ है, शेष 8 ठूंठ पर कोई भी न. नहीं लिखा हुआ है, जबकि सागौन वृक्ष के कटाई के ठूंठ ताजे व् हरे होकर एक ही समय अवधि के है।इस तरह के वन विभाग के जवाबदेह कर्मचारी के संरक्षण से पास स्थित बीट कोठार मोहड़ा के कक्ष क्र. 147 में 1.50हेक्ट, लगभग क्षैत्र में जीपीएस छ 2293128.24ष् म् 74° 935.99ष् में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा सागौन व् मिश्रित प्रजाति के सैकड़ों ताजे व् हरे भरे वृक्ष की कटाई सफाई कार्य किया गया कटी लकड़ी मौके पर ही पड़ी है। उक्त घटना आज से लगभग एक सप्ताह या इससे पूर्व की है लेकिन विभाग के जवाबदार कर्मचारी को सूचना होने के बावजूद भी आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। 



तथा बीट कनेरा के कक्ष क्र.- 219 में आज से एक सप्ताह लगभग पूर्व कम्पा मद से मिश्रित वृक्षारोपण क्षत्र के अन्दर कनेरा के व्यक्तियों द्वारा रकबा -1.50 हेक्ट, लगभग क्षेत्र में काकड़िया के हरे भरे सेकड़ो वृक्ष  काट दिये गये जिसकी कार्यवाही नाम मात्र की कार्यवाही कर अपराधियों से सांठगांठ कर व प्रकरण की जांच के पूर्वे ही अग्रिम मनचाहा राशि वसूल कर वन परिक्षैत्र कट्रीवाड़ा से छोड़ दिये गये। उक्त घटना बीट प्रभारी के संज्ञान में होने पर भी समय पर जाकर रोक नहीं पाये बीट प्रभारी की लापरवाही से सैकड़ो की तादाद में हरी भरी लकड़ी काटी गई है व कुछ ठूंठ पर लाल रंग से न. लिखा व बहुत सारे ठूंठ पर कोई नंबर अंकित नहीं है। उक्त अवैध कटाई एक ही समय अवधि की है, परन्तु अपने आपको विभागीय की लापरवाही की कार्यवाही से बचने के लिये विभाग से छूपाया जा रहा है, जबकि मौके पर बहुत अधिक मात्रा में नुकसान है तथा उधर बीट अन्धारझिरी भाग - 2 के कक्ष क्र.- 178 के पूर्व लिमडी वाट नदी पर में छ 22°2737.88ष् म् 74ः956.74ष् रेत माफिया के द्वारा दिन दहाड़े में टेक्टर से अवैध रूप से ले जाया रहा है। सूत्रों के अनुसार बीट नकटी में भी बहुतअधिक मात्रा में अवैध कटाई होना बताया जा रहा है जिसका कटाई इतनी अधिक मात्रा में अवैध नुकसानी पाये जाने के बावजूद भी विभाग के जवाबदेह कर्मचारियों के द्वारा अपने आपको लापरवाही की कार्यवाही से बचने के लिये विभाग को गुमराह या छुपाया जा रहा।



पटेल ने वन विभाग से पूछे प्रश्न

श्री पटेल ने वन विभाग से प्रश्न पूछते हुवे कहा की बीट कसुम्बा के कक्ष क्र.182 में सागीन के वृक्ष 10 कटे ठूंठ में से - 02 2ूट पर दनउमतपबंस सिस्टम में न. लिखा हआ है, जो कि जिम्मेदार कर्मचारी के संज्ञान में होकर विभाग की कार्यवाही प्रतीत होती है तथा मागौन के 10 वृुक्ष काटने के उठ ताजे वहरे भरे होकर एक ही समय अवधि में घटना घटित होना पाया गया परन्तु इस स्थिति में जवाबदार कर्मचारी से प्रथ है कि  एक ही समय अवधि में पटना पटित होने के बावजूद भी 0 में से 02 टूठ पर नाममात्र की कार्यवाही करते हु्व शेष 0४ ूंपर कार्यवाही क्यों नहीं की गई, सागीन के 10 ंठ में से 02 ठूठ पर विभाग की कार्यवाही प्रतीत होने पर प्रकरण में जस माल की हालत (हरे व् ताजा ) व्मियाद (अवधि ) ,गोलाई से मौके से जस ठूंठ की हालत (हरे व् ताजा ) व् मियाद (अवधि ) गोलाई से मिलान हो रहा हैक्या जम माल बताने का कप् करें



उक्त घटना आज से 10-15 दिन पूर्व की होकर एक ही समय अवधि में घटना घटित होने के जीपीएम सहित फोटोग्राफ है वावजूद भी शेष ठूंठ की कार्यवाही नहीं करना, जिसका कारण कर्मचारी के संरक्षण से ही कटाई होना है या कर्मचारी अपने कार्य के प्रति लापरवाही होना या अपने कार्य के दायित्व के प्रति अनुपस्थित रहना प्रतीत होता है। बीट कोठार मोहड़ा व कनेरा में अपराध घटना घटित होने की सुचना व अपराध संज्ञान में होने पर तत्तकाल विभाग की आवश्यक कार्यवाही के बाद 24 घंटे के अंदर प्रकरण दर्ज होना वाहिये, परन्तु आपने कार्यवाही नहीं करते हवे अपराधियां से सांठगांठ करने के उपरांत नाममात्र प्रकरण दर्ज किया गया जो कि वन एवं पर्यावरण के साथ घोर अन्याय हआ,बीट कनेरा में एक ही समय अवधि में घटना घटित होने के बावजूद भी सैकड़ो में, से कुछ ही ठूंठ पर नाममात्र की कार्यवाही करते हुवे शेष पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई है ।


इस मामले में जिम्मेदार वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की तो उन्होंने अपना फोन‌‌ पर जवाब देना है उचित नहीं समझा वह फोन नो रिप्लाई हो गया।

 

दाग अच्छे नहीं लगते कलेक्टर साहब, अपने प्रिय पात्र रामानुज को न बचाईए

जिले के भ्रष्टाचारी कर्मचारी को बचाने से जिला प्रशासन की छवि हो रही धूमिल- कांग्रेस नेता महेश पटेल

लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल के पत्र पर भी नहीं की कार्रवाई

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

टीवी मीडिया पर एक सर्फ एक्सेल का न्यू जनरेशन का एक विज्ञापन आता है जिसमें सर्फ एक्सल की बिक्री बढ़ाने के लिए कहा गया है कि दाग अच्छे है। ऐसे ही एक मामले ने पूरे जिले की मशीनरी में एक विषय को चर्चा के केंद्र में लाकर खड़ा कर दिया है। अब चूंकि मामला माननीय हाईकोर्ट तक पहुंच चुका है तो फिर इस तथ्य को कैसे झूठला सकते है कि दाग अच्छे है। खैर मामला यह है कि जिला शिक्षा कार्यालय में करीब तीन सालों  से भी अधिक समय से एडीपीसी के पद पर कार्यरत कर्मचारी रामानुज शर्मा ने अपने तबादले को रोकने के लिए हाईकोर्ट में जो कथित तौर पर डीईओ का जो पत्र प्रस्तुत किया है उसने जिले के कलेक्टर साहब को उलझन में डाल दिया है। जब रामानुज शर्मा ने स्वयं ही हाईकोर्ट में यह एडमीट कर दिया है उसके ट्रांसफर होने से बच्चों का अध्यापन कार्य प्रभावित होगा उस विषय के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी तो फिर कलेक्टर साहब रामानुज शर्मा को उसके मूल पद पर वापस क्यों नहीं भेज रहे है। जबकि वह तो अपने ट्रांसफर को रोकने की दुहाई में स्वयं ही कह चुका है कि वह तो अध्यापन कार्य करवा रहा है फिर डीईओ कार्यालय के प्रशासनिक कार्य में इतनी रुचि क्यों है? जाहिर यहां से सारी सप्लाय, विभागीय आवंटन अन्य कई प्रकार से विभागीय प्रभुत्व का मामला जो जमा हुआ है। अब ये फैसला तो कलेक्टर साहब को करना है कि उसे वे विदाई देते है या नहीं?वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल ने प्रेस नोट में बताया कि जिले के भ्रष्टाचारी कर्मचारी को बचाने से जिला प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है।


शासन के पत्र पर भी नहीं की कार्रवाई

जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने सोमवार को जारी  प्रेस नोट में खुलासा करते हुए बताया कि केके द्विवेदी संचालक लोक शिक्षण मप्र भोपाल के पत्र क्रमांक 1189 दिनांक 13 मई 2024 में यह स्पष्ट लिखा है कि रामानुज शर्मा (अध्यापक) वर्तमान में भ्रष्ट एडीपीसी जिला शिक्षा कार्यालय को तत्काल हटाकर मूल संस्था में भेजे जाने का उल्लेख किया है। इस पत्र के विषय से यह सिद्ध होता है कि शर्मा एडीपीसी के पद पर काम कर रहा है न कि अध्यापन कार्य उसके बावजूद जिला प्रशासन इसे बचाने में लगा है। इस पत्र में शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच तथ्यात्मक प्रतिवेदन अभिमत सहित उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। किंतु इस संबंध में शर्मा ने अपने पद व प्रभाव से इस पत्र को ही गायब करवा दिया। आज दिनांक तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कांग्रेस नेता पटेल ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी को संरक्षण देना बंद करे और उसे वापस मूल संस्था में भेजे व इसके खिलाफ हायकोर्ट को झूटी जानकारी देने के खिलाफ प्रशासनिक व विभागीय जांच कार्यवाही कर तत्काल प्रभाव से निलंबित करे अन्यथा इस मामले में उग्र आंदोलन किया जाएगा। 



कांग्रेस नेताओं ने प्रेस नोट में बताया कि जिले में आदिवासी विकास विभाग व शिक्षा विभाग का लगभग बंटाधार हो चला है।जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए सरकारी अफसर व कर्मचारी की मिलीभगत से जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एडीपीसी रामानुज शर्मा की करतूत उजागर होने के बाद भी  इस कर्मचारी व उसकी पत्नि दोनों ने माननीय हाईकोर्ट को झूटी जानकारी देकर अपने ट्रांसफर पर स्टे लिया है। यह सारी जानकारी कलेक्टर महोदय को है किंतु इसके बावजूद भी उन्हौंने ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी को जिला शिक्षा कार्यालय में बिठा रखा है।

 कांग्रेसी नेताओ ने आगे बताया कि माननीय उच्च न्यायालय को गुमराह करने की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी ने दी है इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग में करते है। जिले के डीईओ कार्यालय में पदस्थ एडीपीसी को जिला प्रशासन ने स्कूल में अध्यापन कार्य करना बता दिया गया है यह सरासर झूठ व असत्य है। यह बहुत गंभीर विषय है जिसमें माननीय उच्च न्यायालय को झूठे प्रमाण पत्र जिला प्रशासन की ओर से प्रस्तुत किए गए हैं। इस प्रकार के भ्रष्टाचारी कर्मचारी को बचाने का जो दुस्साह जिला प्रशासन कर रहा है, जिसकी कांग्रेस पार्टी  घोर निंदा करती है और मंगलवार को इस मामले में ज्ञापन धरना प्रदर्शन करेगी। 


क्या कहते है कलेक्टर साहब-----



मैं इस मामले को दिखवाता हूं।

- डा अभय अरविंद बेडेकर कलेक्टर आलीराजपुर


लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए जिले के 610 मतदान केन्द्रों पर मतदान दल रवाना

सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, 

कलेक्टर अरविंद बेडेकर व एसपी राजेश व्यास ने मतदान दलों को दी रवानगी

आलीराजपुर न्यूज।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के रतलाम संसदीय क्षेत्र क्रमांक 24 के विधानसभा निर्वाचन क्रमांक 191 अलीराजपुर एवं 192 जोबट के मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण पीजी कॉलेज अलीराजपुर में किया गया । इस दौरान समस्त 610 मतदान केन्द्रों के मतदान दलों को सामग्री वितरण की गई। मतदान दलों द्वारा जिले के कुल 5 लाख 70 हजार 5 सौ 67 मतदाताओं को 13 मई 2024 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी ।


कलेक्टर डॉ बेडेकर की उपस्थिति में सुबह 05 बजे स्ट्रांग रूम खोला गया इस दौरान द्वय सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री तपीस पांडे एवं श्री विरेन्द्र सिंह बघेल उपस्थित थे। मतदान सामग्री वितरण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियांशी भंवर , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नोडल सामग्री वितरण श्री एसआर यादव , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोण्डवा एवं नोडल परिवहन श्री सीजी गोस्वामी , डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल फूड श्री जीपी अग्रवाल , डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल वेब कास्टिंग सुश्री निधि मिश्रा उपस्थित थे।


गर्मी से निजात पाने के लिए किए गए विभिन्न प्रयास

इस दौरान गर्मी से निजात दिलाने के लिए मतदान कर्मियों को कैरी का पना , छाछ , ग्लूकोज , ओआरएस का वितरण भी किया गया । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बताया कि जिले में कुल 31 पिंक मतदान केन्द्र अर्थात पूर्णतः  महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केन्द्र , 20 आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है । इस प्रकार 3 हजार 5 सौ से अधिक मतदान कर्मी इस लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए शासकीय सेवकों द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन किया जाऐगा।


जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने किए पुख्ता इंतेजाम

कलेक्टर डॉ बेडेकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने मतदान दलों को रवानगी के दौरान माला पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया । उनके द्वारा मतदान कर्मियों को लू से बचाव के लिए प्याज भी वितरित किए गए। कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बताया की कुल 255 वाहनों द्वारा मतदान दल ,एसएसटी ,एसएसटी दलों को रवाना किया गया । सभी मतदान दल अपने अपने निर्धारित मतदान केन्द्र पर सकुशल एवं समय पर पहुंचे एवं उनका मतदान केन्द्रो पर कलेक्टर डॉ बेडेकर के निर्देशानुसार स्वागत भी किया गया । पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने बताया की मतदान दलों एवं केंद्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किए गए है। इस दौरान मतदान सामग्री वितरण की प्रक्रिया को सम्पन्न करने के लिए राजस्व , पुलिस , महिला बाल विकास , स्वास्थ्य विभाग ,खाद्य विभाग एवं परिवहन आदि विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही ।


मतदान न केवल अधिकार है बल्कि प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य भी है - कलेक्टर डॉ बेडेकर

 लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 13 मई 2024 को रतलाम लोकसभा क्षेत्र के अलीराजपुर जिले में मतदान होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने मतदान दिवस की पूर्व संध्या पर जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि  लोकतंत्र के इस उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का उपयोग करें । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने कहा कि मतदान न केवल अधिकार है बल्कि प्रत्येक मतदाता का कर्तव्य भी है।


इंदौर आरटीओ पूर्व संचालित अस्थाई परमिट नहीं करे रहे है जारी

 

परमीट नहीं मिलने से 400 से अधिक बसों का संचालन बंद, प्राईम रुट बस एसोसिएशन ने उठाया मामला

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

माननीय  हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रस्तुत याचिका क्रमांक 2347/2024 की सुनवाई के बाद माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा गत 31 जनवरी 2024 को दिए गए एक आदेश को आधार बनाकर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर ने इंदौर संभागीय कार्यालय से जारी होने वाली करीब 400 अस्थाई परमीट गत एक मार्च से जारी करना बंद कर दिए है। इससे इंदौर संभाग के आठ जिलों में सैकड़ों की संख्या में यात्री बसों का संचालन प्रभावित हो गया है। प्राइम रुट बस आनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री सुशील अरोरा ने बताया कि खरगोन के एक वरिष्ठ मोटर मालिक कमला देवी गौर ने माननीय इंदौर उच्च न्यायालय द्वारा प्रस्तुत याचिका क्रमांक 2347/2024  दायर की गई थी। माननीय उच्च न्यायालय ने याचिका कि गंभीरता को समझते हुए नवीन अस्थाई परमिट आवेदन देने पर इस शर्त के साथ रोक लगाई कि मार्ग पर बगैर फ्रिक्वेंसी निर्धारित किए और बगैर रुट फार्मूलेशन के परमीट नहीं दिए जा सकते है। 



एसोसिएशन के शर्मा व अरोरा ने बताया कि माननीय हाई कोर्ट के आदेश का अवलोकन कर  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर संभाग इंदौर द्वारा पुराने लंबे समय से संचालित हो रहे कई अस्थाई परमिट (जिनकी सुनवाई पूर्व में हो चुकी थी) तथा जिसको नवीन आवेदन परमिट का आदेश मानकर अस्थाई परमिट जारी नहीं किये जा रहे हैं इस कारण इंदौर संभाग के आठ जिलों में संचालित लगभग 400 से अधिक बसों का संचालन बंद होने से खंडवा ,खरगोन , सेंधवा, बड़वानी ,बुरहानपुर ,मंडलेश्वर,  ,सनावद ,मनावर, भीकन गांव , अलीराजपुर, झाबुआ, कुक्षी,ओंकारेश्वर, उज्जैन सहित छोटे मार्गों की बसें पूर्णता शून्य हो गई है। शर्मा ने बताया कि इसमें गौरतलब बात यह है कि न्यायालय की दुहाई देकर नए परमिट नहीं देने वाले आरटीओ साहब द्वारा इंदौर शहर के मध्य एवं 25 किलोमीटर के दायरे में चलने वाले वाहनों को नये  अस्थाई परमिट दिये जा रहें है। शर्मा का कहना था कि यदि जब माननीय उच्च न्यायालय इंदौर ने अस्थाई परमिट पर रोक लगाई है तो अंर्तशहरीय मार्ग पर संचालित यात्री वाहनों को नये परमिट कौन से नियम से दिए जा रहे हैं ।इस संबंध में हमारा कथन हैं कि  मोटरयान अधिनियम के तहत सभी प्रकार अस्थाई  परमिट जारी होने का एक ही नियम है फिर माननीय उच्च न्यायालय इंदौर के आदेश के विपरित परमिट जारी करना न्यायालय कि अवमानना कि श्रेणी में आता है। गत 2 अप्रेल को ऐसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा ने हाई कोर्ट में इंटरविनर बन कर अपनी बातों को न्यायालय  के समक्ष प्रस्तुत किया  कि अस्थाई परमिट कि सुनवाई कि प्रक्रिया एक बार हो चुकी है फिर अस्थाई परमिटो के आवेदनों  पर परमिट जारी नहीं करने से आम यात्रीयों को परेशानी  हो रही है।

पूर्व में  दे चुके है ज्ञापन

अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इंदौर संभाग में रोके गए नियमित संचालित अस्थाई परमीट अविलंब जारी करने हेतु मुख्य सचिव परिवहन विभाग भोपाल, परिवहन आयुक्त ग्वालियर को गत 28 फरवरी को 24 को ज्ञापन दिया गया था। जिसमें हमारे द्वारा स्पष्ट तौर पर बताया गया था कि माननीय उच्च न्यायालय अपने आदेश में सिर्फ यह कहा गया है कि नवीन अस्थाई परमीट  सुनवाई करने के पूर्व जारी परमीटों के मध्य समान समय का अंतराल तय होना चाहिए व मार्ग का सूत्रीकरण होना चाहिए। तब तक नए परमीटों की सुनवाई करने पर रोक लगाई गई है। जबकि इंदौर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी महोदय ने पूर्व से जारी हो रहे पुराने नियमित अस्थाई परमीटों को देने पर भी रोक लगा दी है। जिसका इस केस तथा आदेश से कोई संबंध नहीं है। बसों के परमीट रुक जाने से  इंदौर संभाग के लाखों यात्रीगण प्रभावित हो रहे है। साथ ही शासन को भी मोटरयान कर के रुप में मिलने वाले राजस्व का घाटा हो रहा है।

इंदौर संभाग बस एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजमोहन राठी ने  संवाददाता को बताया कि इस मामले को लेकर एसोसिएशन के ओर से परिवहन मंत्री व स्वयं आरटीओ इंदौर से अवगत करा चुके है। माननीय उच्च न्यायालय में 5 अप्रेल को इस मामले में आगामी सुनवाई होना है। जिसमें क्या आदेश पारित होते है उसके बाद इंदौर संभाग आगामी रणनीति तय करेगा साथ ही इंदौर संभाग के सभी बस मालिकों की बैठक भी इस संबंध में शीघ्र ही बुलवाई जाएगी।राठी ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश नए अस्थाई  परमीटों पर रोक के संबंध में जबकि इंदौर आरटीओ ने पुराने समय से स्वीकृत टीपी परमीट के आवेदन स्वीकृत करना ही बंद कर दिए है। यह न्यायोचित नहीं है। इंदौर हाईकोर्ट के वरिष्ठ अभिभाषक अभयकुमार जैन ने बताया कि माननीय न्यायालय का आदेश स्पष्ट तौर पर नए टीपी परमीटों की सुनवाई व उन्हें जारी करने के संबंध मंें है न कि पहले से संचालित टीपी परमीटों को रोकने के संबंध में है। 

इस मामले में इंदौर आरटीओ से उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

भगोरिया पर्व आदिवासी विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक अनुपम माध्यम - कलेक्टर डॉ बेडेकर

कलेक्टर डा. बेडेकर ने बजाई ढोल, एसपी राजेश व्यास सहित अन्य अफसरों के साथ लिया आनंद

आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
 साप्ताहिक  भगोरिया के दूसरे दिन जिले के बखतगढ एवं आम्बुआ में भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बखतगढ में आयोजित भगोरिया पर्व में सहभागिता की एवं उन्होने इस दौरान कानून व्यवस्था का भी जायजा पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक चैधरी के साथ किया । भगोरिया पर्व में बडी संख्या में लोग सम्मिलित हुए इस दौरान  कलेक्टर डॉ बेडेकर व पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने आदिवासी लोक संस्कृति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति को करीब से देखा इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने ढोल मादंल का वादन किया साथ ही बांसुरी वादको द्वारा सभी को आकर्षित करने वाली प्रस्तुति को देख कर  आदिवासी संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक समय में भी आप लोगों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों और वेशभूषा से जुडाव अनुकरणीय है। भगोरिया पर्व आदिवासी विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक अनुपम माध्यम है जिससे विश्व और भारत के लोग आदिवासी अंचल की परम्पराएं जान सकते है और अपनी प्राचीन संस्कृति से जुड़े रहने की सीख भी ले सकते है।



इस दौरान म.प्र ईको विकास बोर्ड द्वारा आयोजित कैंपिंग की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया । इस पर्व में सीसीएफ खण्डवा डीएस गणवा , वनमण्डलाधिकारी अलीराजपुर ध्यान सिंह निंगवाल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  छोटे गिरी गोस्वामी संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

 कलेक्टर डॉ बेडेकर ने दिव्यांग मित्र भी नियुक्त कराने के निर्देश दिए
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आगामी लोकसभा 2024 की मतदान दिवस की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 अलीराजपुर एवं 192 जोबट के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतदान कराये जाने के लिए मतदान केन्द्र स्तर पर व्हीलचेयर की उपलब्धता हेतु आवश्यक मेंपिग करते हुए दिव्यांगजनों के सहयोग हेतु दिव्यांग मित्र भी नियुक्त कराने के निर्देश जारी किए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आदेशित किया कि आगामी लोकसभा 2024 आदर्श आचरण संहिता के पालन एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के परिप्रेक्ष्य में सांसद स्थानीय विकास निधि (राज्य सभा के सांसदों के लिए भी लागू) से किसी भी नए कार्य की स्वीकृति या राशि जारी नहीं की जाएगी। साथ ही विधायक क्षेत्रीय विकास निधि से निर्वाचन कार्य पूर्ण होने तक किसी नए कार्य की स्वीकृति या राशि जारी नहीं की जावेगी। जिन स्वीकृत कार्यों को आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के दिनांक तक प्रारंभ नहीं किया गया है उन्हें निर्वाचन पूर्ण होने तक प्रारंभ न किया जाये।
48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाए शराब की दुकानें 
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आगामी लोकसभा 2024 के दौरान निडर एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोकसभा आम निर्वाचन के समय विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 अलीराजपुर एवं 192 जोबट के संबंधित क्षेत्रों में स्थिति शराब की दुकानें मतदान समाप्ति के लिये नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाये तथा इस अवधि में शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 191 अलीराजपुर एवं 192 जोबट के निर्वाचन के मामले में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की भौगोलिक सीमा की परिधि में स्थित शराब की सभी दुकानें मतदान समाप्ति के लिये नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाए। समस्त प्रकार की कार्यवाही से जिला मुख्यालय को अवगत कराने के निर्देश  जिला आबकारी अधिकारी अलीराजपुर को दिए । उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।
ग्राम सभाओं की बैठक स्थगित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आगामी लोकसभा 2024 निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के कारण जिले में होने वाली समस्त ग्राम सभाओं की बैठक स्थगित किये जाने का आदेश जारी किया । यह आदेश आचार संहिता की समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।

जिले की शराब दुकान की लाटरी के द्वारा 23 फरवरी को होगा निष्पादन

 प्रशासन द्वारा निर्धारित तारिख में एक भी ठेकेदार ने नहीं किया नवीनीकरण के लिए आवेदन

इस साल के लिए 18 फीसद की वृद्धि, गए साल 40 फीसद माईनस में गई थी शराब दुकानें 

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

आबकारी नीति वर्ष 2024.25 के लिये जिले की 19 कम्पोजिट मदिरा दुकानों के कुल 04 एकल समूहों का निष्पादन वर्ष 2023.24 के वार्षिक मूल्य में 18 प्रतिशत की वृद्धि कर नवीनीकरण के माध्यम से करने के लिए गत 12 फरवरी से 17 फरवरी तक प्रथमतः वर्तमान लाइसेंसियों से नवीनीकरण आवेदन पत्र आमंत्रित कर किये गये थे। किंतु इस अवधि में वर्तमान लाइसेंसियों द्वारा नवीनीकरण हेतु कोई आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किये गये है। यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है कि शराब ठेकेदारों ने नवीनीकरण के लिए निर्धारित अवधि में आवेदन क्यों नहीं दिए। अब शासन लाटरी के माध्यम से दुकानों के नवीनीकरण का निष्पदान कैसे करेगा यह देखना गौरतलब होगा।  ज्ञात रहे कि गत वर्ष जिले की शराब दुकानों का ठेका 40 फीसद माईनस में गया था। जिसके चलते शराब ठेकेदार इसी रणनीति पर चल रहे है। नवीनीकरण से शेष रही मदिरा दुकानों, एकल समूहों का निष्पादन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना है। निष्पादन कार्यक्रम निम्नानुसार है। मदिरा दुकानों के एकल समूहों पर लाॅटरी आवेदन पत्र क्रय संबंधित जिला कार्यालय से 19 फरवरी से 22 फरवरी तक सायंकाल 5.30 बजे तक किया जा सकेगा।  लाॅटरी आवेदन पत्र जमा करने के लिए निम्नानुसार समय निर्धारित किया गया है। सबंधित जिला कार्यालय से दिनांक 19 फरवरी  से  22 फरवरी शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा। लॉटरी आवेदन पत्र पूर्ण होने तथा वांछित अभिलेख संलग्न करने पर ही जमा किये जायेंगे अपूर्ण लाॅटरी आवेदन पत्र जमा नहीं किये जायेंगे। लाॅटरी आवेदन पत्रों का जिला समिति द्वारा परीक्षण करने, खोलने एवं निराकरण 23 फरवरी 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे से कार्रवाई पूर्ण होने तक रहेगी। जिला आबकारी अधिकारी  बृजेन्द्र कोरी ने यह जानकारी दी। 


अचल संपत्ति की गाइड लाइन 2024.25 के लिये आम नागरिकों के सुझाव आमंत्रित

 कलेक्टर डाॅ अभय अरविन्द बेडेकर की अध्यक्षता में अचल संपत्ति की गाईड लाईन वर्ष 2024.25 के लिए जिला मूल्यांकन समिति, जिला.अलीराजपुर की बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में अचल संपत्ति की गाईड लाईन वर्ष 2024.25 के लिये जिले की तीन उप जिला मूल्यांकन समितियों क्रमशः अलीराजपुर, जोबट एवं भाबरा द्वारा प्रेषित प्रस्तावों पर विचार किया गया। समिति द्वारा सर्वसहमति से तय किया गया है कि केवल उन स्थानों पर गाईड लाईन दरों में वृद्धि की जावे जहां आवासीय, व्यावासायिक गतिविधियां बढ़ रही है। समिति द्वारा ऐसे स्थानों को भी चिन्हित किया गया जहां गाइडलाइन दरों से अधिक मूल्य पर रजिस्ट्रियां हो रही है। गाइड लाइन वर्ष 2024.25 को दिनांक 20 फरवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक आम नागरिकों के अवलोकन हेतु जिला पंजीयक कार्यालय, कलेक्टोरेट परिसर अलीराजपुर एवं सभी उप पंजीयक कार्यालयों में उपलब्ध रहेगीं। कार्यालयीन समय में आम नागरिक गाइडलाइन दरों का अवलोकन करके सुझाव दे सकेगें। सुझावों पर विचारोपरांत गाइड लाइन वर्ष 2024.25 के प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, भोपाल को प्रेषित किये जायेगें। आगामी गाइडलाइन 01 अप्रैल 2024 से प्रभावशील होगी।

कलेक्टर डाॅ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई

 कलेक्टर डाॅ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन से सीएम हेल्पलाइन से संबंधित समस्त प्रकार की शिकायतों का शीघ्र निराकरण करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी, अपर कलेक्टर  अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व योगेंद्र मौर्य, वीरेंद्र सिंह बघेल, एसआर यादव, डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर  प्रियांशी भंवर, डिप्टी कलेक्टर  निधि मिश्रा समेत समस्त सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित थे।


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सोलर अभियान के तहत आमजनों से आवेदन का आह्वान

 कलेक्टर डाॅ अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सोलर अभियान के तहत आमजनो को बिजली बिल से राहत देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आमजन को घर की छतों पर सोलर रूफ टाॅप पैनल लगाने को बढ़ावा दे रही है। इस योजना के तहत आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा सब्सिडी को अधिक बढा दिया गया है । जिससे मध्यम व निम्न वर्ग के घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगवाना आसान एवं  किफायती हो गया है।  केंद्र सरकार द्वारा एक किलोवाट का सोलर पैनल लगाने पर 30 हजार, दो किलो वाट पर 60 हजार एवं 3 से 10 किलोवाट तक सोलर पैनल लगाने पर 78 हजार रुपए सब्सिडी दी जाएगी । आवेदक बिजली के बिल पर छपी आईवीआरएस  ग्राहक आईडी दर्ज करके आवेदन कर सकता है। आवेदन करने के लिए  लिंक के द्वारा आवेदन कर सकते है।



रामसिंह की चैकी व भोरदू में दो करोड़ रुपए लागत की पुलिया निर्माण की सौगात

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चैहान ने किया भूमि पूजन

गुजा फलिया सुक्कड़ नदी भोरदू पुलिया निर्माण का भूमिपूजन हुआ
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र के दो ग्रामों रामसिंह की चैकी व भोरदू में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चैहान ने सोमवार को करीब दो करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली दो पुलियाओं का भूमि पूजन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गुजा फलिया सुक्कड़ नदी भोरदू पुलिया निर्माण का भूमिपूजन जिला पंचायत अध्यक्ष  अनीता नागर सिंह  चौहान  की अध्यक्षता में किया गया ।


  इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष  अनिता चौहान ने आम जनों को उद्बोधन करते हुए कहा कि इस पुलिया का निर्माण आप लोगों को सुविधा और ग्राम के विकास के लिए किया जा रहा है।  इस पुलिया का निर्माण 83 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा।  इस पुलिया से कई गांव से सम्पर्क करना आसान होगा । बच्चों को भी नदी पार करने में परेशानी नहीं होगा ।   चौहान  ने आग्रह किया की पुलिया के निर्माण की निगरानी भी आसपास के फलिया के नागरिक और सम्बन्धित अधिकारी समय समय पर करते रहे। उन्होंने बच्चों एवं बच्चियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया। उन्होने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपने छोटे छोटे बच्चों को स्कूल और आंगनवाडी भेजे स्कूल और आंगनवाड़ी में जाने से बच्चों का मानसिक विकास होगा। शिक्षा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा चाहे अधिकारी बनना हो, व्यापार करना हो या कृषि करना हो शिक्षा हर क्षेत्र में मददगार साबित होती है। इस दौरान कलेक्टर डाॅ अभय अरविंद बेडेकर, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक  चौधरी, सांसद प्रतिनिधि आलीराजपुर विशाल रावत, जनप्रतिनिधि  इंदर सिंह  चौहान, जनप्रतिनिधि किशोर शाह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी विक्की आदि उपस्थित रहे  मंच का संचालन मांगीलाल रावत ने किया।

रामसिंह की चौकी में पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया
सोमवार को ही एक अन्य दूसरे कार्यक्रम में ग्राम रामसिंह की चैकी में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान द्वारा रामसिंह की चौकी पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया । उन्होने बताया कि इस पुलिया का निर्माण 97 लाख की लागत से किया जाएगा । इस दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा कई प्रकार की योजना जनहित के लिए चलाई जा रही है। ग्राम की जिन बहनों को लाडली बहना योजना के तहत हर माह जो राशि प्राप्त हो रही उसका उपयोग बच्चों की शिक्षा व परिवार की आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए किया जाए । उन्होने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगो को संबोधित करते हुए किया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत हर ग्रामीण को लाभ लेना चाहिए ताकि स्वास्थ्य से संबंधित सभी परेशानियों के लिए शासन से सहायता प्राप्त कि जा सके ।

उन्होने उपस्थित सभी लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की समस्त योजना का अधिक से अधिक लाभ लेवे शासन की मंशा है की अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को भी शासन की योजना से जोड कर ग्रामीण व ग्राम का विकास किया जा सकें। रामसिंह की  चौकी   में उन्होंने शिक्षा के साथ साथ सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने के लिए जागरूक होने का आव्हान किया उन्होंने आयुष्मान कार्ड और बाकी सरकारी योजनाओं के लिए दस्तावेज तैयार करके रखने, शराब का पान कम करने और गाड़ियों को कम स्पीड से चलाने का आग्रह किया। इन्होंने बताया की हेलमेट जीवन रक्षा के लिए बहुत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्टॉप डेम के निर्माण से सिंचाई में आने वाली समस्या भी कम होगी और खेती.किसानी में मदद मिलेगी। इस दौरान कलेक्टर बेडेकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।