बुधवार देर रात को आया हार्ट अटैक
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
स्थानीय सनातन सेवा आश्रम के श्री 1008 स्वामी शंकरानंद जी महाराज का बुधवार देर रात को हार्ट अटैक से आकस्मिक निधन हो गया। स्वामी शंकरानंद जी के आकस्मिक निधन से सनातन सेवा आश्रम, श्री रामदेव मंदिर के हजारों भक्तों व अनुयायियों में शोक की लहर फैल गई, स्वामी शंकरानंद जी का यू आकस्मिक चले जाना उनके श्रद्धालुओं भक्तों के लिए बहुत दुखद है।
उनके भक्तों से मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार स्थानीय रामदेव वाटिका समाधि स्थल पर दोपहर में 2:00 बजे समाधि के माध्यम से होगा। समाधि स्थल पर उनके पिता सनातन सेवा आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी श्री श्री 1008 नरसिंहानंद जी महाराज की समाधि भी यहीं पर है। उनके समीप ही स्वामी शंकरानंद जी के पार्थिव शरीर की समाधि दी जाएगी। इसके पूर्व उनके निजी निवास व सनातन सेवा आश्रम से उनका डोल समाधि स्थल की ओर निकलेगा। सनातन धर्म की सेवा में , जन जन तक धर्म पताका फहराने वाले महामंडलेश्वर स्वामी १००८ स्वामी शंकरानंद जी का असमय जाना दुखद है। सेवाश्रम की धर्म ध्वजा आज चारों दिशाओं में अनुयाई के रूप में फैली हुई है। स्वामी जी का जाना अलीराजपुर के लिए अपूरणीय क्षति है।
इन्होंने व्यक्त की शोक संवेदना
स्वामी शंकरानंद जी के आकस्मिक देवलोक गमन पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक कलावती भूरिया, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, जोबट के पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, भाजपा नेता भदुभाई पचाया नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष मकू परवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह, नपा के पूर्व उपाध्यक्ष भगवतीप्रसाद जायसवाल व विक्रम सेन, विश्राम घाट सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष थेपड़िया, सचिव आशुतोष पंचोली, पत्रकारगण रघु कोठारी हितेंद्र शर्मा आशीष अगाल, गिरिराज मोदी, रफीक कुरैशी, गफ्फार, रिजवान खान, मनीष अरोड़ा सहित नगर के सभी समाजों के अध्यक्ष गणमान्य नागरिकों, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश आर वाघेला व पूर्व पार्षद यतिंद्रसिंह भाटी, समाजसेवी दीपक दीक्षित, कैलाशचंद कमेड़िया, कृष्णकांत बेड़िया मुन्ना सेठ प्रभारी शहर काजी सैयद हनीफ मियां आदि ने गंभीर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख व्यक्त किया है।
Share on WhatsApp