सहयोग गार्डन में एक फरवरी को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

स्वर्गीय दिनेश हरसोला व स्वर्गीय अश्विनी पंचोली की स्मृति का होगा आयोजन

सहयोग संस्था व श्री कृष्ण हास्पिटल करमसद के संयुक्त तत्वाधान में लगेगा शिविर

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 

वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिनेश हरसोला व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय अश्विनीकुमार पंचोली की स्मृति में पर्यावरण सहयोग संस्था और श्री कृष्ण हास्पिटल करमसद गुजरात के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एक फरवरी रविवार को स्थानीय सहयोग गार्डन में होगा।
सहयोग संस्था के मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने बताया कि  शिविर का समय प्रातः 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगा। स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया जाएगा। जिसमें अस्थि रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग, नाक कान गले के रोग, नेत्र रोग, सर्जरी, बाल रोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्यक अपनी सेवाएं देंगे। इसीजी एवं दवाईयां निशुल्क रहेगी। खून की जांच व एक्सरे नाम मात्र की दर पर किया जाएगा। 

बेड़िया ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के लिए संबंधित मरीज व नागरिक अपना पंजीयन सहयोग संस्था अध्यक्ष राजीव शाह अन्य पदाधिकारी आशुतोष पंचोली, दीपक दीक्षित, राकेश चौहान, कैलाश कमेड़िया, डॉ शकील शेख, जिगेश कोठारी, अनवर भाई दबुक आदि के मोबाईल पर संपर्क कर करवा सकते हैं। ज्ञात रहे कि श्री कृष्ण हास्पिटल करमसद जिला आणंद गुजरात की ओर से जिला मुख्यालय पर दूसरी बार निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। उक्त अस्पताल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध है। सहयोग संस्था ने इस शिविर में जरुरत मंद आम नागरिकों से अपना निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की है। 

ब्राह्मण समाजजनों ने आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन

ब्राह्मण समाजजनों ने आईएएस संतोष वर्मा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया प्रदर्शन 

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो

ब्राह्मण समाज  आलीराजपुर ने भोपाल में आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में गत दिवस दिए गए आपत्तिजनक भाषण के खिलाफ गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कार्यालय में तहसीलदार मंजू राठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि  संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज, उसकी सामाजिक मर्यादा, संस्कृति एवं परंपराओं को लक्षित करते हुए अत्यंत आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं समाज को भड़काने वाली टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से संपूर्ण ब्राह्मण समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं तथा समाज में व्यापक रोष व्याप्त है।


समाज के वरिष्ठ पंडित योगेश्वर शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव शांति, सद्भाव, संस्कार व राष्ट्रहित में योगदान के लिए जाना जाता है। किसी भी समुदाय के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ती है बल्कि समाज को आपस में संघर्ष की ओर धकेलती है। 

ज्ञापन में ये रखी मांगे

 ब्राह्मण  समाज सरकार से मांग करता है कि आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध तत्काल एफ़आईआर दर्ज की जाए। जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की जाए और दोषी पर कठोरतम कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की ऐसी पुनरावृत्ति न करे। ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से लिखित व मौखिक क्षमा-याचना करवाई जाए।




उग्र आंदोलन की चेतावनी

यदि 7 दिवस के भीतर उचित एवं कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो ब्राह्मण समाज आलीराजपुर, मप्र का सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज व्यापक विरोध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन की  प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत सरकार नई दिल्ली को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है।



ये रहे उपस्थित

समाज अध्यक्ष राजेश जोशी, पूर्व अध्यक्ष आशुतोष पंचोली, अजय शर्मा, आशुतोष दुबे, अशोक ओझा, पंडित कैलाशचंद्र शर्मा दीपक दीक्षित, प्रदीप ओझा, अमित जोशी, सेलू ओझा, प्रशांत मेहता, राजू उपाध्याय, राजू शर्मा, अप्पू पंडित, ब्रजेश जोशी, रवि मेहता, महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता मेहता, पूर्णिमा व्यास प्रतिभा पंचोली, गरिमा दुबे, मीना ओझा, अर्चना उपाध्याय धर्मेंद्र ओझा आदि उपस्थित थे।

नगर में हरितिमिा संवर्द्धन के लिए सहयोग संस्था चलाएगी चरणबद्ध कार्यक्रम

सहयोग संस्था की नई कार्यकारिणी का गठन

राकेश चौहान अध्यक्ष व गोविंद जोशी सचिव नियुक्त

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो कार्यालय

जिला मुख्यालय पर गत 23 सालों से पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय पर्यावरण सहयोग संस्था नगर में हरितिमिा संवर्द्धन के लिए अब फिर से चरणबद्ध कार्यक्रम चलाएगी। इसके लिए एक महत्वपूर्ण कार्ययोजना पर काम करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। यह निर्णय संस्था की नवगठित कार्यकारिणी ने रविवार को सहयोग गार्डन में संपंन संस्था की निर्वाचन बैठक में लिया। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन भी सर्वानुमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर युवा सदस्य राकेश चौहान व सचिव पद पर गोविंद जोशी को नियुक्त किया गया। संरक्षक बालकृष्ण गुप्ता ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर राजीव शाह पार्षद व अशोक सोनी, कोषाध्यक्ष जिगेश कोठारी, सह सचिव शिवा वाणी, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया मुन्ना सेठ, कार्यक्रम प्रभारी अविनाश वाघेला, सह प्रभारी डा शकील शेख को मनोनित किया गया। अध्यक्ष चौहान ने संस्था के संरक्षक पद के लिए बालकृष्ण गुप्ता, कैलाश कमेड़िया व सुरेश दा माहेश्वरी एडवोकेट के नाम की घोषणा की। साथ ही संस्था के संयोजक पद पर आशुतोष पंचोली व सहयोग गार्डन प्रभारी पद पर दीपक दीक्षित को नियुक्त किया गया।



सभी सदस्यों ने रखे सुझाव

इसके पूर्व बैठक के आरंभ में उपस्थित सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपने विचार व सुझाव रखते हुए सहयोग संस्था के संचालन में आ रही कठिनाईयों, वित्तिय संकट, सहयोग गार्डन का रखरखाव व संस्था के कार्यक्रमों के सुचारु संचालन के लिए कई प्रस्ताव रखे जिन पर सहमति से निर्णय लिए गए। साथ ही संस्था की सभी गतिविधियों के सुचारु संचालन एवं रचनात्मक कार्यक्रम नियमित तौर पर करने का निर्णय लिया गया। संस्था की आय बढ़ाने के लिए सदस्यता शुल्क में वृद्धि व अन्य विकल्पों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए गए।



 संचालन आशुतोष पंचोली ने किया। आभार दीपक दीक्षित ने माना। बैठक में सुनिल कापड़िया, आशुतोष दुबे, शीतल सोनी, राजेंद्र कोठारी, रामू कमेड़िया, ढोकलसिंह आदि उपस्थित थे। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व निवृत्तमान अध्यक्ष दुबे को पुष्पहार व केसरिया दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। यह जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी।

आज की नारी ग्रुप की महिलाओं ने गरीब बस्ती के बच्चों व महिलाओं को दिए दीपावली के उपहार

दीप पर्व की खुशियां बांटने से बड़ती है-आज की नारी ग्रुप

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

 नगर की रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में अग्रणी महिलाओं की संस्था आज की नारी ग्रुप की महिलाओं ने जिला मुख्यालय में स्थित गरीब बस्तियों में जाकर गरीब परिवारों की महिलाओं व बच्चों को जाकर दीपावली के उपहार आदि भेंट किए। इस पर महिलाओं व बच्चों की खुशी देखते ही बनी। आज की नारी ग्रुप की महिला सदस्य प्रतिभा पंचोली,संगीता अगाल, नेहा पाठक, किशोरी शाह, रुपल कोठारी, वंदना वाणी, सारिका पाटीदार, शालिनी काबरा आदि महिलाएं बहारपुरा कन्या हाई स्कूल के पीछे स्थित गरीब बस्ती में पहंुची और गरीब परिवारों की महिलाओं को दीपक, तेल, माचिस व बत्ती का सेट, बर्तन सामग्री, कपड़े, बच्चों के लिए बिस्किट चिप्स, मिठाई, परमल आदि भेंट किए।


 ग्रुप की महिलाओं ने इस संबंध में यह बताया कि दीपावली का पर्व कई गरीब परिवार नहीं मना पाते हैं। नारी ग्रुप की महिलाओं ने अपने स्तर से राशि जुटाई और गरीब परिवार के बच्चों आदि सदस्यों को उपरोक्त सामग्री वितरित की। ग्रुप की सदस्य नेहा पाठक ने कहा कि दीप पर्व हमेशा हम अपनों के साथ मनाते है इस बार औरों के साथ पर्व की खुशियां उपहार स्वरुप बांट कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन मात्र किया है।



रुपल कोठारी  ने बताया कि इस प्रकार का यह कार्य करके हमें बहुत आत्म संतोष मिला है। किशोरी शाह ने कहा कि इस कार्य से समाज को प्रेरणा मिले यह प्रयास आज की नारी ग्रुप ने किया है। दीपावली पर्व की खुशियों को तो हम इन लोगों के साथ बांट ही सकते है। इस विचार व उद्देश्य को लेकर ही उक्त कार्यक्रम किया गया। अन्य महिला सदस्यों ने भी अपने अपने विचार रखे। संचालन प्रतिभा पंचोली ने किया। आभार संगीता अगाल ने माना। दीपावली के उपहार आदि सामग्री प्राप्त करने के बाद गरीब बस्ती की महिलाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए खुले मन से कृतज्ञता ज्ञापित की।




*माहेश्वरी महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित

अनिता कोठारी जिला अध्यक्ष व ज्योति कोठारी सचिव नियुक्त

आलीराजपुर न्यूज़।

वर्तमान समय में परिवार समाज व देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की बहुत सशक्त भूमिका है जिस समाज की महिलाएं सक्रिय जागरूक व अग्रणी होकर समाज हित में कार्य करती है वह समाज हमेशा प्रगतिशील रहता है। उक्त विचार माहेश्वरी महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर शुक्रवार को माहेश्वरी समाज भवन में प्रदेश संगठन की संयुक्त मंत्री राजू सोमानी ने व्यक्त किए। इस दौरान माहेश्वरी महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी की निर्वाचन प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हुई। जिसमें अनिता कोठारी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। साथ ही जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष उषा थेपड़िया व संगीता माहेश्वरी (खट्टाली) कोषाध्यक्ष आशा सोमानी, संगठन मंत्री पद पर प्रीति मंत्री व सह सचिव जयश्री सोमानी को नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी के चुनाव  की पर्यवेक्षक राजू कुमारी सोमानी व चंद्रकांता सोमानी थी। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान माहेश्वरी समाज आलीराजपुर जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर सोमानी व अन्य समाज जन भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल व वधू मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

माहेश्वरी महिला मंडल चुनाव की पर्यवेक्षक शकुंतला कोठारी व उषा कोठारी थी।माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रमिला कोठारी, उपाध्यक्ष सुषमा कोठारी, सचिव संगीता सोमानी, कोषाध्यक्ष रेनू कोठारी, संगठन मंत्री अंजना जेथलिया, प्रचार मंत्री कीर्ति परवाल व सह सचिव बबली परवाल को नियुक्त किया गया।



वधू मंडल की कार्यकारिणी

वधू मंडल की कार्यकारिणी का गठन पर्यवेक्षक हंसा सोमानी व चंदा नगवाड़िया की उपस्थिति में किया गया। कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर जागृति सोमानी, उपाध्यक्ष अर्चना अगाल व श्वेता सोमानी, कोषाध्यक्ष पूजा कोठारी, संगठन मंत्री रुचि कोठारी सहकोषाध्यक्ष श्रेया सोमानी, प्रचार मंत्री शगुन कोठारी, संगठन मंत्री निधि थेपड़िया को बनाया गया। 

माहेश्वरी समाज की महिला मंडल की नई कार्यकारिणी में नियुक्त सभी पदाधिकारियों को वरिष्ठ समाज जनों व मातृशक्ति ने बधाई देते हुए  हर्ष व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी माहेश्वरी महिला जिला संगठन की जिला अध्यक्ष अनिता कोठारी ने दी।

युवा वाणी संगठन के चुनाव सम्पन्न हुए,

सर्व सहमति से ललित वाणी अध्यक्ष मनोनीत 


नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट। 

गोपाल गोशाला परिसर नानपुर में युवा वाणी संगठन नानपुर के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें सर्व सहमति से ललीत सुरेश चन्द्र वाणी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
सर्व प्रथम आराध्य देव भगवान श्री राम की पुजा कर आयोजन आरम्भ हुआ।आरम्भ में विरेन्द्र वाणी ने समाज की पृष्ठ भुमि पर अपने विचार रखे।  समाज में सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए  समाज के ईतिहास का संक्षिप्त विवरण दिया,ईसके बाद विजय मुकुंद लाल, अखिलेश गेंदालाल,दिलीप वाणी, शेलेन्द्र हरिकांत ,अश्विन वाणी ने कोरोना काल में आमजनता की सहायता करने वाले युवा कार्यकर्ताओ का सम्मान किया। 

समाज  संगठन के विकास वाणी,हरिओम वाणी ,ओम प्रकाश वाणी,धनराज वाणी के साथ  समाज के ही प्रतिभाशाली युवा जिन्होंने विभिन्न मंचों समाज का नाम रोशन किया उनमें  गायक कलाकार विकास वाणी, चिंटु वाणी, दिपक वाणी का भी  सम्मान किया। बेठक मैं  युवा उद्योगपति   नितेश  वाणी ने समाज की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए समाज के युवाओं को आर्थिक क्षेत्र मै किस तरह आगे आकर अपने व्यवसाय को आगे बड़ा सकते हैं इस पर युवाओं को मार्गदर्शन दिया।  नितिन वाणी  ने बताया कीआने वाले त्याहोरो जन्म अष्टमी, नवरात्रि,गणेश उत्सव   व अन्य त्योहारों को भव्य  स्तर पर मनाने का आव्हान किया।


 चुनाव प्रक्रिया में समाज के वरिष्ठ युवा  साथी डा.राजनिकान्त,दिलीप वाणी,अश्विन वाणी, बंटी वाणी,क्रितिश वाणी,योगेश वाणी, जितेंद्र वाणी(राज), धिरज, देवेन्द्र वाणी भी उपस्थित थे ।
आभार दिलीप वाणी ने माना । उपरोक्त  जानकारी वाणी समाज के मिडिया प्रभारी जितेंद्र (लाला) वाणी  ने दी।

आदिवासी संगीत नृत्य और पारंपरिक वेशभूषा के साथ एक किमी लम्बा जुलूस निकला, हजारों की तादाद में उमड़े आदिवासीजन

 रैली निकलने के प्रारंभ में हुई तेज बारिश भी आदिवासी जन के क़दमताल नही रोक पाई

जनप्रतिनिधियों ने जननायक बिरसामुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

आलीराजपुर न्यूज के लिए कठ्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट।

कट्ठीवाड़ा। डीजे पर बजते संगीत पर नृत्य करते आदिवासी युवाए बच्चे रैली में आदिवासी संस्कृति की रंगबिरंगी झलक बिखेरते एक किमी से अधिक लम्बाई में उमड़ पड़े। बारिश के बावजूद पारम्परिक बांसुरी, शहनाई और ढोल पर उल्लास के साथ चल समारोह निकला। झंडा चोक पर जननायक बीरसा मुंडा की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। 




आदिवासी दिवस पर परम्परानुसार विशाल रैली का आयोजन पोलो ग्राउंड से किया गया। डीजे, ढोल मांडल, शहनाई और पारम्परिक तीरकमान लिए स्थानीय आदिवासी जन, नृत्य करते हुए कट्ठीवाड़ा मुख्यमार्ग से निकले। रैली प्रारम्भ होते ही तेज बारिश भी प्रारंभ हो गई जिससे लगा कि अब रैली शायद ही होगीए किंतु विपरीत परिस्थितियों में भी परम्पराओं और संस्कृति को बनाए रखने में माहिर आदिवासी जन ने विशाल रैली भी निकाली और जननायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। 




भाजपा नेता भदू पचाया, जनरल चौहान, सुनील कनेश, रतिलाल तोमर के साथ ही सामाजिक कायकर्ता पार सिंह बारिया, कट्ठीवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि वरसिंह बारिया, मोतिबडोई सरपंच प्रवीण चौहान, ध्याना सरपंच वीनू भाई, जेतपुर के कैलाश तोमर, धनसिंह तोमर, छगन डावर, सुरेश अजनार, करण चौहान, अर्जुन चौहान, सहित हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे। 


टीआई एमएस कटारा ने बताया कि आदिवासी दिवस पर समाजजनों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे। जिले से भी पुलिस बल बुलवाया गया था। प्रभारी तहसीलदार हेमंत अग्रवाल भी पूरे समय सहयोगियों के साथ मुस्तेद रहे। 


श्री जैन श्वेताम्बर संघ के पर्युषण महापर्व पर होंगे आयोजन।

नांदूरी तीर्थ मन्दिर पर आंगी रचना के साथ आकर्षक सजावट की गई।

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।

श्री जैन श्वेताम्बर धर्मसंघ के पर्युषण महापर्व 4 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे हैं।इस आठ दिवसीय पर्युषण पर्व पर स्थानीय जैन समाजजनों द्वारा विभिन्न धार्मिक पूजा उपासना की जाएगी ।जिसमें प्रतिदिन धर्म क्रिया के साथ स्तुति-अर्हत वन्दना ,वृहद मंगल पाठ,,प्रवचन,सेवा -उपासना ,गुरुवंदना,सामूहिक प्रतिक्रमण आदि के साथ सुंदर आंगी रचना की जाएगी ।


11 सितम्बर को संवत्सरी महापर्व और 12 को क्षमा याचना व मैत्री दिवस मनाकर पर्व का समापन होगा ।
उल्लेखनीय है कि प्राचीन काल में जैन तीर्थ की बहुलता होने से नानपुर को नांदूरी तीर्थ धाम से जाना जाता था । प्रभु महावीर मनमोहन  पार्श्वनाथ की सुंदर मूर्ति के साथ अतिप्राचीन मन्दिर को पुष्प व विद्धुत से आकर्षक सजाया गया है। 

पर्युषण के पांचवे दिन भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए सभी समाज जनों को भी आमंत्रण दिया जा रहा है ।
स्थानीय जैन समाज जन में राकेश जैन, मनीष जैन, प्रितेश जैन आदि ने पर्युषण पर्व पर सभी को भगवान महावीर व इंद्र से अच्छी वर्षा व निरोग के लिए सामूहिक प्रार्थना का आव्हान किया है ।

किसानों की खेती की सामग्री के लिए लॉक डाउन में छूट देने के लिए भाजपा प्रतिनिधि मंडल मिला कलेक्टर से

भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जोबट पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कलेक्टर से की चर्चा

अलीराजपुर न्यूज

वर्तमान समय में किसान अपनी खेती की तैयारियों में व्यस्त है ऐसे में कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के कारण किसानों को कृषि आदान सामग्री खाद बीज लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा जहां उन्होंने कलेक्टर सुरभि गुप्ता से लॉक डाउन में किसानों के लिए एवं किसान सामग्री बेचने वाले दुकानदारो के लिए छूट की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि आखातीज बीत जाने के बाद किसान अपने खेतों को खेडऩे एवं बागड़ लगाने का काम करता है जिसके चलते अंदर की और जाने वाले रास्ते बंद हो जाते है ऐसे में किसानों को खाद की बोरिया एवं अन्य कृषि आदान ले जाने में समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कृषि कार्य की दुकानों को भी इसी तरह छूट दी जाए जिस प्रकार से मेडिकल सेवाओं की दुकानों को छूट मिली है साथ ही पूर्व विधायक माधोसिंह डावर द्वारा अन्य दुकानों को खोलने की भी पेरवी की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री अजय जायसवाल, जोबट के पूर्व नपा अध्यक्ष दीपक चौहान भी मौजूद थे।


कलेक्टर ने दिया आश्वासन जल्द देंगे छूट

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला एवं पूर्व विधायक डावर ने बताया कि हमारा जिला सोभाग्य से वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोरोना के संक्रमण का सबसे अंतिम पायदान पर आ गया है ऐसे में अन्य व्यापारियों को भी उनके व्यापार में क्रम बद्ध तरीके से छूट दी जाना चाहिए जिस पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा किसान से संबंधित दुकानों के लिए शीघ्र ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे साथ ही अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने से संबंधित विचार भी परिस्थिति को देखते हुए किया जाएगा।

वाणी समाज ने दान के स्वरूप को बदला और परमार्थिक कार्यो को बढ़ावा दिया

आज़ाद नगर से विशाल वाणी / नानपुर से जितेंद्र वाणी  की रिपोर्ट

वाणी समाज नानपुर में किसी परिवार में मांगलिक/अमांगलिक कार्यक्रम होने पर या किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उनके परिवारजनों द्वारा मंदिरो,भागवत समितियों ,सामाजिक भवनों ओर  गोशाला में दान राशि देने के साथ साथ परमार्थ के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर नगद एवम आवश्यक संसाधनों का दान देने की परंपरा को अपनाया जा रहा है।

जिसमे आज स्व,श्री लक्ष्मणसा-लालासा वाणी की पगड़ी कार्यक्रम में उनके परिवार द्वारा श्रीराम परमार्थिक ट्रस्ट को कबोर्ड-चेयर भेट की गई।
एवम इनके भानज श्री राजेन्द्र जी वाणी (अध्यापक) जोबट द्वारा ट्रस्ट को 5100/-₹ की नगद राशि भेट की गई।

पूर्व में श्रीमती मधुकांता-किशनलाल वाणी एवम आशीष किशनलाल वाणी की स्मृति में परिवार द्वारा वाकर(घोड़ी) भेट की गई थीं।
स्व,श्री कालुचंद-देवचंदसा जी वाणी की स्मृति में परिवार द्वारा निम्बू लाइजर मशीन ओर स्व,सीताराम शंकरसा परिवार द्वारा ऑक्सीजन कंसेंटर मशीन लाने हेतु 5100/-₹ भेट किये गये।

स्व,धनराज- रमणलाल जी वाणी की पगडी कार्यक्रम में ट्रस्ट को एक एयर बेड भेट किया गया |
वाणी समाज के युवा साथी योगेश सीताराम जी ओर विकाश-अशोक जी  वाणी के सौजन्य से निम्बू लाइजर मशीन  प्राप्त हुई।

इसके पूर्व में ,,स्व,नरेंद्र-रमेशचंद्र वाणी की स्मृति में उनकी पत्नी द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर (5000/-₹)भेट किया गया।स्व,श्री सीताराम-विट्ठलसा ओर उनकी धर्मपत्नी श्री मति कपिला वाणी की स्मृति में ऑक्सीजन सिलेंडर (5000/-₹)दिया गया।

स्व, श्री जगदीशचंद -दमुसा वाणी, स्व.श्री गेंदालाल-दमुसा वाणी की स्मृति में ऑक्सीजन गेस सिलेंडर(5000/-₹) भेट किया गया।

एवम कई सामाजिक बन्धुओ द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर लाने के लिए ट्रस्ट में  नगद राशि भेट की गई।
श्रीराम परमार्थिक ट्रस्ट के प्रमुख श्री विरेन्द्र वाणी और जितेंद्र (घोटू) वाणी ने बताया कि-
अखिल भारतीय वाणी की राजधानी नानपुर जहा वाणी समाज के सर्वाधिक रहवासी मकान एवम परिवार है।

नानपुर में समाज के पितृपुरुषो द्वारा श्रीराम मंदिर बनाया गया था ।जिसमें श्री राम जी की काली प्रतिमा स्थापित है जो म.प्र. में एक मात्र स्थान पर है ।इसलिए यह मंदिर भगवान श्री काला राम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।जिसका संचालन वाणी समाज द्वारा किया जाता है।

श्रीराम मंदिर ओर वालीपुर सरकार के प्रभुत्व में नानपुर वाणी समाज मे श्रीराम परमार्थिक ट्रस्ट बनाया गया है ।जिसकी घोषणा स्व,सेठ श्री सीताराम-शंकरसा जी वाणी नानपुर की पगड़ी कार्यक्रम में कई गई थी।

एवम उनके परिवार द्वारा सर्वप्रथम स्व, सीताराम जी के उपयोग के लिए लाए गए संसाधन (व्हील चेयर,वाकर, एयर बेड, कबोर्ड चेयर )श्रीराम परमार्थिक ट्रस्ट को भेट स्वरूप दिए थे।
पिछले 1 वर्ष से संकटलकालीन परिस्थियो में जरूरत मंद परिवारों को आर्थिक एवम संसाधनिक सहायता प्रदान करता है।

इसमे विकट परिस्थितियो में जरूरत मंद परिवारों द्वारा ट्रस्ट को आवेदन प्राप्त होने पर सामाजिक सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर आर्थिक सहयोग दिया जाता है।
कोरोना की पहली लहर में ट्रस्ट द्वारा जरूरत मंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की गई थी।
 कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी होने पर 11नए  ऑक्सीजन सिलेंडर बुक करवाये गए ओर कोरोना की तीसरी लहर की पूर्व तैयारी में ट्रस्ट लगा हुआ है।

पूर्व में समाज के एक परिवार में आकस्मिक आगजनी एवम दुःखद मृत्यु होने पर सामाजिक सगयोग के रूप में 21000/-₹ की राशि भेट की गई थी।
कोरोना मे  समाज के एक युवा साथी को गम्भीर इलाज के दौरान 40,000 रुपये के आर्थिक सहायता पहुचाई गई।


विशेष विकट परिस्थितियों में जरूरत मंद परिवारों द्वारा , आवेदन देने पर ट्रस्ट द्वारा आर्थिक सहायता पहुचाई जा जाती है।
अखिल भारतीय वाणी समाज के सचिव श्री विरेन्द्र वाणी ने बताया कि आगामी समय मे इसका रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। एवम आडिट करवाकर ट्रस्ट को शासन की मान्यता लेकर जरूरत मंद परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ भी दिलवाया जाएगा।एवम ट्रस्ट की समिति में वाणी समाज की समस्त नगर इकाईयो से 2-2 सेवाभावी सदस्यों को लिया जाएगा जिससे समाज के अन्य गांवों को भी आर्थिक या संसाधनों का सहयोग पहुचाया जा सके।जिससे बड़े स्तर पर हम सेवाए प्रदान कर सके। इन संसाधनों का श्री गणेश पूजन दिनांक 14/05/2021 अक्षय तृतीया (एकातिज) के शुभ मोहरत में सकल वाणी समाज को निमंत्रण देकर श्री राम मन्द्रिर किया गया।जिसमें समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठ जन,पदाधिकारी गण एवम सहयोगी युवा साथी उपस्थित थे।

श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राम्हण समाज महिला मोर्चा की महिलाओं ने लिया शुभ संकल्प

जूम मीटिंग में महिलाओं ने किया विचार-विमर्श

अलीराजपुर न्यूज

पूरे देश में कोरोना महामारी का संकट छाया है, चारों और डर एवं नकारात्मकता फैली हुई है सभी अपने घरों में बंद है और हम एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं। कहीं आना-जाना भी संभव नहीं है इसलिए  अक्षय तृतीया एवं श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ब्राम्हण समाज महिला मोर्चा के द्वारा एक अनूठी पहल की गई। जिसमें उन्होंने ऑनलाइन जूम मीटिंग रखकर सभी ने एक दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाओं के संदेश दिया  साथ ही जूम मीटिंग के माध्यम से सभी महिलाओं ने एकजुट होकर कोरोना पीड़ितों की हर संभव सहायता करने का शुभ संकल्प लिया। सभी महिलाओं ने पटल पर अपने अपने विचार रखें और इस महामारी एवं लाक डाउन के दौरान समाज परिवार की हमारी सभी सखियां जिनमें कोई हुनर है तो उनके हुनर को आगे बढ़ाने का एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु भी सभी ने अपने अपने विचार रखें एवं इस पर गहन चर्चा की गई।

मीटिंग के अंत में महिलाओं के द्वारा इस कोरोना महामारी से समाज परिवार के जिन सदस्यों का श्रीजी शरण हुआ है उन सभी की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर आत्मिक श्रद्धांजलि भी दी गई। जूम मीटिंग का संचालन  नेहा पाठक एवं गरिमा दुबे के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। मीटिंग में वरिष्ठ माताओं के साथ साथ  संध्या  पांडे, प्रतिभा पंचोली,  संध्या ओझा, सोनू शर्मा,  दीपज्योति बिल्लोरे,  पूर्णिमा जोशी, ज्योति मेहता,  सुनीता पांडे, अनीता बैरागी, प्रियंका लाला जोशी, प्रियंका जय जोशी, प्रीति शर्मा, वंदना जोशी, शीतल दिक्षित, सपना शर्मा उपस्थित थे। महिला मंडल के इस वर्चुअल मीटिंग में लिए गए संकल्प व कार्यों की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री तिवारी ने सभी को बधाई और शुभकामना संदेश दिया।

ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं ने बहुत ही शुभ एवं नेक कार्य किया।

-मीडिया प्रभारी
श्रीमती सोनू शर्मा

अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को मुस्कान ग्रुप ने राहत सामग्री पहुंचाई

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

जिला मुख्यालय से नानपुर के  निकट ग्राम अजन्दा के काकड़िया आम्बा मोहल्ले में भीषण अग्निकांड एक ही कुटुंब परिवार के पांच घर जलकर राख हो गए थे, जिनके लिए भोजन इत्यादि की राहत सामग्री मुस्कान ग्रुप नानपुर के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इस सम्बंध में जानकारी उपलब्ध करवाते हुए समाजसेवी तरुण राठौड़ ने बताया, की उक्त आग इतनी भीषण थी की परिजन केवल घर के सदस्य और मवेशी को ही निकाल पाए। घर मे उपलब्ध नकदी, सोने, चांदी की रकम, अनाज, बर्तन आदि सब आग में जलकर नष्ट हो गए। मकान के आसपास लगे हरे भरे पेड़ भी आग में जलकर राख में तब्दील हो गए। उक्त परिवार पिछले तीन दिन से पेड़ों के नीचे रहकर जीवन व्यापन कर रहे है। 

नानपुर थाना प्रभारी त्रिलोकसिंह बैस के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सुरेंद्रसिंह सिसौदिया तथा प्रधान आरक्षक बलवंत सिंह हेडसाब द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया तथा मुस्कान ग्रुप के सदस्य  शरद क्षीरसागर, नितिन वर्मा राजू ,तरुण राठौड़ तथा भरत वर्मा के साथ मिलकर लगभग दस दिवस की खाद्यान्न सामग्री आटा, दाल, चावल, सब्जियां मिर्च, मसाले, साबुन आदि पीड़ित परिवारों को प्रदान की गई। बच्चों को कपड़े आदि भी प्रदान किये। साथ ही अन्य सभी प्रकार से यथासम्भव मदद का विश्वास दिलाया।

मुस्कान ग्रुप ने उपरोक्त सामग्री जनसहयोग से एकत्रित की थी, जिसके लिए सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

वाणी समाज ने मनाई गुलाल होली

सूखे रंगों से खेली होली

चंद्रशेखर आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट। 

शीतला सप्तमी पर माता पूजन के बाद वाणी समाज के नवीन अध्यक्ष बाबूलाल जी वाणी के नेतृत्व में समाज के सदस्यों ने वाणी समाज के घर घर जाकर सभी समाजजनों को तिलक लगा कर होली की शुभकामनाएं  दी।


 समाज के नरेंद्र वाणी  ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते सादगी से केवल तिलक लगाकर वाणी समाज द्वारा होली उत्सव मनाया गया कार्यक्रम में राकेश वाणी, धर्मेंद्र वाणी ,विशाल वाणी,  सुरेश वाणी, विमल वाणी आदि सदस्यों ने समाज के सभी घर जाकर होली की बधाई दी।


"आदिवासी युवाओं ने जनजागृति और सांस्कृतिक उत्थान के लिए जयस के रूप में संगठित होकर उल्लेखनीय कार्य किए"

कट्ठीवाड़ा जयस के लिये संपत धाकड़ सर्वसम्मति से अध्यक्ष  निर्वाचित

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाने जाने वाला कट्ठीवाड़ा क्षेत्र, आदिवासी सामाजिक क्रांति और जन जागृति के केंद्र के लिए जाना जाने लगा है। आदिवासी समाज के युवाओं ने ना केवल समाज बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र की बेहतरी के लिए संगठित होकर जयस के बैनर तले उल्लेखनिय कार्य किए है ये विचार जयस कट्ठीवाड़ा की नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने व्यक्त किए। 

रविवार को आयोजित जयस की बैठक जिला अध्यक्ष विक्रम चौहान व उपाध्यक्ष अरविंद कनेश की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें संपत धाकड़ को कट्ठीवाड़ा जयस का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष नानसिंह चौहान बनाए गए। उपाध्यक्ष में दीपिका किराड़े, नरेश किराड़, सुकुराज मंडलोई, सुरसिंह तोमर, सुरेश सोलंकी, माधु कनेश, नरवत बामनिया कोषाध्यक्ष -कनसिंह  चौहान, हर सिंह तोमर महासचिव - करण चौहान, अनिल बामनिया सचिव -गीता टैगोर, दिवान डावर, रुमाल मेहड़ा, रविन्द्र बामनिया, गुमान किराड़, राकेश भिंडे सहसचिव राधु मेहड़ा, अरविंद चौहान, जीतू किराड़,  संदीप चौहान कार्यालय सचि सुरसिंह चौहान, राकेश मेहड़ा, सह सचिव राजेन्द्र बामनिया, वीरेंद्र कनेश, रूपेश किराड़, मीडिया प्रभारी-विशाल सोलंकी, अर्जून चौहान, मनीष बारिया, आईटी सेल- धूल सिंह तोमर, रोहित भयडिया, दीपांशु डुडवे मनोनीत किए गए। सलाहकार मंडल में नरु किराड़, संदीप कनेश, प्रवीण चौहान, रूपेश अजनार को लिया गया। प्रचार मंडल व कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन कर संगठन की टीम को विस्तार दिया गया है।  ये जानकारी निवर्तमान अध्यक्ष व संरक्षक हितेश तोमर ने दी। वरसिंह बारिया, तेर सिंह चौहान,  दुरसिह तोमर को संगठन का संरक्षक बनाया गया। 



कार्यकारिणी गठन पश्चात सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा स्थल जाकर पुष्प अर्पित किए व बाइक रैली निकाली जिसमें युवा नारे लगाते हुए चल रहे थे। 

ब्राम्हण समाज की महिलाओं ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया रंगोत्सव

 सभी समाजों की महिला मंडल अध्यक्ष ने भी की सहभागिता

अलीराजपुर न्यूज़।

ब्राह्मण समाज महिला मंडल के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ और शानदार रंगारंग तरीके से भिलट बाबा मंदिर परिसर में फाग उत्सव का आयोजन किया गया।


रंगोत्सव के इस कार्यक्रम में नगर के समस्त समाज की  महिला मंडल अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया।  साथ ही सहयोगी प्रतिनिधि सभी समाज के भी उपस्थित थे और उन्हें भेंट स्वरूप सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।



राधा कृष्ण को आमंत्रित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राधा कृष्ण बनी सृजति पंचोली व अविष्का पाठक का स्वागत श्रीमती गरिमा दुबे एवं प्रतिभा  पंचोली ने ‌किया।

आमंत्रित अतिथियों का परिचय श्रीमती संध्या जी पांडे ने दिया।वेदिका ओझा ने बहुत ही सुंदर गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी ।समाज की सभी सखियों ने खूब बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सखी सहेली ग्रुप, नखराली ग्रुप संध्या पांडे, सौम्या पांडे, अश्विनी शर्मा, ज्योति ओझा व  शीतल दीक्षित इन सभी के द्वारा शानदार रंगारंग नृत्य प्रस्तुति दी गई ।

मंच संचालन श्रीमती सोनल मूर्ति नेहा पाठक एवं सोनू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ज्योति मेहता, पूर्णिमा जोशी और कृति मूर्ति के द्वारा सुमधुर भजन की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बनाने के लिए श्रीमती अनीता बैरागी के द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से ट्विस्ट भी रखे गए ।

समस्त मातृशक्ति के लिए बहुत ही स्वादिष्ट स्वल्पाहार एवं ठंडाई की व्यवस्था श्रीमती सुधा जी पाठक के द्वारा की गई। अंत में  नृत्य की प्रस्तुति देने वाली सभी बहनों को नगर अध्यक्ष संध्या जी पांडे के द्वारा उपहार भेंट किए गए । राधा एवं कृष्ण बनकर आए  बच्चों को श्रीमती  प्रतिभा पंचोली के द्वारा उपहार दिए गए। आयोजन में सखी सहेली ग्रुप की मोनिका जोशी प्रियंका जय जोशी, दीपा सिहोरा, गरिमा जोशी, छवि जोशी मास्टर सौम्य ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

अभिनंदन पत्र किए भेंट,:

ब्राह्मण समाज महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि श्रीमती सेना पटेल व सभी समाजों की महिला मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

समापन में संध्या दीदी के द्वारा समस्त मातृशक्ति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर ढोल धमाकों से हुआ स्वागत

 बिरसा मुंडा प्रतिमा से प्रारंभ हुई रैली राधाकृष्ण मंदिर पर सम्पन्न हुई

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

हिन्दू युवा जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर दिलीप चौहान का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।  इस अवसर पर ढोलधमाको के साथ जुलूस भी निकाला गया जो बिरसा मुंडा स्थल से प्रारंभ होकर राधाकृष्ण मंदिर पर सभा मे परिवर्तित हो गई। 


क्षेत्र में हिन्दू युवा जनजाति संगठन के निरन्तर बढ़ते  आधार से वे लोग चिंतित हो रहे है जो भोलेभाले जनजातीय लोगों के बीच जहरीला प्रचार कर उन्हें न केवल धर्म विरुध्द करने के प्रयास में है वरन उनकी आस्थाओं से खिलवाड़ में भी लगे है। हिंदू युवा जनजाति संगठन के युवाओं ने समाज में तोड़फोड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ मज़बूत किलेबंदी की है जिससे वे समाज को किसी प्रकार की हानि नही पहुंचा पाए ये बात राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान ने कार्यकर्ताओं के बीच कही। 

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया। सर्वप्रथम हिन्दू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जाकर पुष्पांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया। वहां से ढोल धमाकों ओर केसरिया ध्वज के बैनर तले जनजाति संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने रैली निकालकर राधाकृष्ण मंदिर पर समापन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर ,प्रदेश उपाध्यक्ष बीरबल डुडवे प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मंडलोई  सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील कनेश भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंकित राठोड़ मण्डल महामंत्री जयराज ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष समर्थ पचाया , मीडिया प्रभारी हेमंत तोमर गणेश पटेल हिन्दू युवा जनजाती संघटन व हिन्द रक्षक समिति  कट्ठीवाड़ा के जिला महामंत्री हरसिह कलेश ,मण्डल अध्यक्ष वेरसिंग चौहान , जिला मंत्री  उमेश भूरिया, विशाल तोमर , अजय कनेश, मोहन कनेश, विनीत बामनिया , दक्षेश जी , तपन टांडी , सचिन सोलंकी , पूर्वराज जादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्राह्मण समाज महिला मण्डल द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया

प्रतिभा पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़ रिपोर्ट। 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ब्राह्मण समाज महिला मण्डल अलिराजपुर द्वारा ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह श्रीमती संध्या पाण्डे नगर अध्यक्ष के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया |

समाज की प्रतिभावान, एवं संघर्ष से सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने वाली वरिष्ठ और युवा नारी शक्तियों को ब्राह्मण गौरव सम्मान से अलंकृत किया ।समाज की नन्हीं बेटियों के द्वारा गरिमा दुबे के सहयोग से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । सचिव श्रीमती अनिता बैरागी, उपाध्यक्ष प्रियंका जोशी,द्वारा गणपति स्तुति और स्वागत गीत गाया और हल्दी कुंकुम से स्वागत किया गया | सोनल मूर्ति ने सरस्वती वंदना गाई ।


संचालन नेहा पाठक और सोनू शर्मा द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम को दौरान श्रीमती वंदना शर्मा,ममता शर्मा, ज्योति जोशी, प्रतिभा पंचोली,किरण मेहता ने नारी पर काव्य पाठ किया । फोटोग्राफी वर्षा उपाध्याय, मोनिका जोशी, अमृता व्यास,वैदिका ओझा ने की ।
समाज की वरिष्ठ श्रीमती उर्मिला जोशी और सुमन पंचोली ने आशीष वचनों में कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए, एकजुट होकर कार्य करने को प्रेरित किया । ऐसे कार्यक्रम समाज में टाॅनिक का कार्य करते हैं ।अंत में स्वल्पाहार की व्यवस्था श्रीमती सुधा पाठक ने की और श्रीमती संध्या पाण्डे ने आभार व्यक्त किया।


सम्मानित मातृशक्ति 
कार्यक्रम के दौरान समाज के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय महिलाओं को सम्मानित किया गया जो निम्नानुसार है।
️सुश्री कावले मौसी- समाज सेवा ,पुष्पा दुबे - प्रथम समाज अध्यक्षा ,संघर्ष और त्याग की मिसाल,लता व्यास - प्रथम कोषाध्यक्ष,सुमन पंचोली - सामाजिक लेखिका,सुधा पाठक,शारदा मूर्ति, कुसुमलता जोशी, निर्मला उपाध्याय‌- धार्मिक उत्सवों में अग्रणी , शशिकला जोशी - समाज के हर कार्य क्षेत्र में आर्थिक सहायता हेतु अग्रणी,निर्मला पंचोली -पूर्व पार्षद,सुनीता मेहता - पार्षद,  दीपा सिहोटा - कुशल व्यवसायी ,ज्योति जोशी - कवयित्री , मोनिका जोशी -आत्मविश्वास और सहनशीलता का उदाहरण, गरिमा जोशी - कुशल खिलाड़ी ,श्रीमती  मूर्ति -  समाज सेवा , प्रतिभा पंचोली - हर क्षेत्र में अग्रणी,पूर्णिमा व्यास - सामाजिक कार्यकर्ता,वंदना शर्मा - कवयित्री,गरिमा दुबे - कलाकार, पूर्णिमा जोशी - व्यवसायी और कुशल कारीगर,रचना शर्मा -नोटरी,मनोरमा शर्मा, भानु प्रिया मेहता ,अर्चना शर्मा,️मंजूला जोशी,गरिमा जोशी |



माहेश्वरी समाज महिला मंडल व वधु मंडल ने अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

बालाजी गार्डन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

 माहेश्वरी महिला मण्डल, माहेेशरी वधु मण्डल एवं माहेश्वरी महिला जिला संगठन आलीराजपुर के सहयोग से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर बालाजी गार्डन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें युगल डांस प्रतियोगिता एवं एकल पात्र चरित्र चित्रण जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुनिता कोठारी एवं रूचि कोठारी रही। द्वितीय स्थान पर सलोनी परवाल व सोनिया गुप्ता रही। तृतीय स्थान पर शिखा थेपड़िया एवं पूजा परवाल रही।

 एकल पात्र चरित्र चित्रण में प्रथम निधी थेपड़िया, द्वितीय रूचि कोठारी, एवं तृतीय चन्द्रकान्ता सोमानी रही। इस आयोजन की मुख्य अतिथि कलेक्टर महोदया, श्रीमती सुरभी गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष निर्मला काबरा, माहेेश्री समाज जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर सोमानी, नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल, युवा संगठन अध्यक्ष आशीष अगाल, जिला सचिव विनोद सोमानी थे। 
 कार्यक्रम में संयुक्त सचिव राजकुमारी सोमनी, जिलाध्यक्ष शकुन्तला कोठारी, सचिव अनिता कोठारी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय सदस्य मीना चौधरी, जयश्री सोामनी, ज्योती कोठारी, उर्मिला परवाल, दुर्गा परवाल, स्थानीय अध्यक्ष प्रिति मंत्री, सचिव रमिला कोठारी, संगीता सोमानी, रेखा थेपड़िया, प्रिति कोठारी, वधु मण्डल अध्यक्ष स्वेता सोमानी, छाया सोमानी, सोनिया गुप्ता संहित समाज की सभी बहने उपस्थित रही। 

कोरोना काल में हुई प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम भी जिला संगठन, स्थानीय संगठन एवं वधु मण्डल के द्वारा किया गया। साथ ही समाज की गौरव राधि गुप्ता द्वारा यु.पी.एस.सी. की परीक्षा में सफल होने पर सम्मान किया गया। स्पार्कलिंग स्टार प्रतियोगीता के प्रदेष स्तर के विजेता अयोध्या चैधरी एवं रूपल कोठारी का भी सम्मान किया गया। पुरूस्कारों के प्रायोजक राजकुमारी सोमानी, चन्द्रकान्ता सोमानी, शकुन्ता कोठारी, मीना चौधरी, अनिता कोठारी, जयश्री सोमानी, प्रिति मंत्री, रमिला कोठारी, ज्योति कोठारी, उषा कोठारी, रामजानकी परवाल थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी।
अलीराजपुर माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ महिला सदस्य श्रीमती अयोध्या चौधरी ने समाज द्वारा आयोजित पश्चिमांचल माहेश्वरी समाज की स्पार्कलिंग स्टार्ट ऑफ वेस्ट एमपी प्रतियोगिता में विजेता का स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर उनसे की गई प्रतिभा पंचोली द्वारा विशेष बातचीत के कुछ अंश देखिए।

भागवत कथा पर निकला विशाल चल समारोह, चल समारोह में बालीपुर वाले बाबा योगेश जी महाराज भी शामिल हुए

 *भागवत कथा जीवन का कल्याण करती है : पं शास्त्री* 

आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
नगर में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से केशव नगर में की गई। कथा के प्रथम दिवस एक विशाल चल समारोह निकाला गया चल समारोह रणछोड़राय मंदिर से प्रारंभ हुआ एमजी रोड हॉट गली सिनेमा चौराहा होते हुए केशव नगर स्थित कथा पंडाल पर पहुंचा प्रथम दिवस कथा व्यास ने श्रीमद भागवत कथा के महत्व का वर्णन किया।


कथा प्रारंभ से पहले रितेश काबरा और गोपाल नवाल ने  भागवत जी का पूजन किया। पूजन के बाद वालीपुर के बाबा योगेश जी महाराज ने भागवत की आरती उतारी इसके बाद कथा व्यास पं लोकेशानन्द जी शास्त्री ने भागवत कथा प्रारंभ की शास्त्री ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा ईश्वर का परिपूर्ण स्वरूप है, इसलिए यह दिव्य ग्रंथ है। भागवत ग्रंथ ज्ञान, योग, कर्मयोग, समाज, धर्म व राजनीतिक ज्ञान का मूल स्रोत है। इसलिए एक पल भी ईश्वर चिंतन के बिना नहीं रहना चाहिए। जो आनंद शिव समाधि में मिलता है वही आनंद इस ग्रंथ से मिलता है।


 *गाजे-बाजे के साथ निकला चल समारोह* 
कथा के पहले दिन स्थानीय रणछोड़राय  मंदिर से 2:00 बजे भागवत कथा का चल समारोह का आरंभ हुआ जिसमें बालीपुर के महाराज योगेशजी महाराज और लोकेशानन्द जी शास्त्री पर सवार थे यात्रा के आगे आगे ढोल बैंड ढोल नगाड़े बज रहे थे जिसकी धुन  पर भक्तजन नाचते हुए चल रहे थे समारोह का जगह-जगह स्वागत किया गया यात्रा में समाज जन बारी-बारी से भागवत  को अपने सर पर उठाकर चल रहे थे

 *जन्मों के पुण्यकर्मों से भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता* 
श्रीमद भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के तहत प्रथम दिन कथा मे प्रवचन देते हुए कहा कि कई जन्मों के पुण्यकर्मों से भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है। कलयुग में यह कथा जीवन का कल्याण करने वाली है। इसके श्रवण मात्र से जीवन सुधर जाता है।उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भागवत की महत्ता बताते हुए कहा कि व्यक्ति को मानव रूपी जीवन मिला है तो इसे व्यर्थ नही गंवाना चाहिए। कुछ समय भगवान के नाम के लिए भी निकालना चाहिए। ब्राह्मणों एवं साधु-संतों का हृदय बहुत कोमल होता है। कभी भी इनका अपमान नही करना चाहिए। उन्होंने उपस्थितजनों से घर में गाय का पालन करने का आह्वान किया। मानसिक भक्ति को श्रेष्ठ बताते हुए उन्होंने भक्त मीरा बाई,  ,  द्वारा की गई भक्ति के प्रसंग सुनाए। कथा स्थल पर विभिन्न झांकियों का भी आयोजन किया जा रहा है।


 भागवत कथा के चल समारोह में जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओच्छबलाल  सोमानी, यतेंद्र सेट भाटी, बब्बू सेठ सहित बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज सहित अन्य समाज के लोग शामिल थे। कथा का समापन सायंकाल 6:00 बजे हुआ तत्पश्चात श्रद्धालुओं को महा प्रसादी वितरित की गई।