कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और सांसद अनिता चौहान ने दी जिले को कई सौगातें

मंत्री एवं सांसद के प्रयासों से मिले 75 करोड़ 53 लाख  के रोड - ब्रिज हुए स्वीकृत

ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मनाई खुशियां 

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनिता चौहान के सतत प्रयासों से अलीराजपुर जिले को विकास की राह में एक ओर महत्वपूर्ण सौगात मिली है। मंत्री एवं सांसद की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले में कई सड़क एवं पुल निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों से ग्रामीण अंचलों में आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी।


सड़क निर्माण कार्य

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के रहवासियों की मांगों एवं आवश्यकताओं के देखते हुए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान एवं सांसद अनिता चौहान द्वारा पत्रों के माध्यम से इन मांगों से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत करवाते हुए इन कार्यों की महत्ता बताई थी। जिसके चलते मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह के माध्यम से 64 करोड़ 64 लाख की 5 सड़को को एवं 10 करोड़ 89 लाख लागत का एक ब्रिज स्वीकृत किया है।

इन विकास कार्यों से ग्राम क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा, गांवों का जिला मुख्यालय एवं प्रमुख बाजारों से सीधा संपर्क, किसानों की कृषि उपज के परिवहन में सुविधा, जिससे किसानों की आय में वृद्धि, विद्यार्थियों को स्कूलदृकॉलेज तक सुरक्षित पहुंच, स्वास्थ्य सेवाओं एवं आपातकालीन सुविधाओं की आसान उपलब्धता, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने से ग्राम आत्मनिर्भरता बनेगा एवं ग्राम के समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।


सड़कों का निर्माण किया जाएगाः-

रॉक्सा से कवठु खंण्डाला मार्ग 12 किमी लागत 25 करोड़

वालपुर से कुकलट छोटी हथवी उन्हाला बोडगांव मार्ग  16 किमी  लागत 35 करोड़

आलीराजपुर मथवाड का छुटा मार्ग (बखतबड) 0.32 किमी  लागत 1 करोड़ 80 हजार

आलीराजपुर सोरवा मार्ग से चिचलगुडा पहुँच मार्ग (रेलवे ओवर ब्रिज के कारण छूटा भाग) 0.90 किमी  लागत 1 करोड़

इंदरसिंह की चौकी पहुँच मार्ग  2.6 किमी  लागत 2 करोड़ 56 लाख

पुल निर्माण कार्य

फूलमाल से फलिया मंदिर मार्ग में आने वाले हिरण नदी पर पुल निर्माण 10 करोड़ 89 लाख जिसके बनने से बरसात के दौरान आवागमन में आने वाली कठिनाइयों का स्थायी समाधान होगा। ग्रामीणों को सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष - 

केबिनेट मंत्री नागरसिंह जी चौहान एवं सांसद अनिता जी चौहान के प्रयासों से मिली इस सौगात को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद अलीराजपुर जिला विकास की नई दिशा में अग्रसर होगा और ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा। इन सौगातों की घोषणा होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी हर्ष है। ग्राम खट्टाली में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए आलीराजपुर खंडाला 12 किमी मार्ग को डबल पट्टी मार्ग बनाने जाने के लिए 25 करोड़ रुपए स्वीकृत होने पर मंत्री एवं सांसद का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।



 ग्रामीण क्षैत्रो में हर मुलभुत सुविधाए उपलब्ध करवाना भाजपा सरकार का मुख्य संकल्प- नागरसिंह चौहान

12 करोड़ 89 लाख से अधिक के विकास कार्यों की ग्रामीणों को सौगात

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो

केन्द्र में हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एवं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी के सरकार का मुख्य संकल्प ही सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षैत्रो में हर मुलभुत सुविधाए उपलब्ध करवाकर गावो में रह रहे हमारे ग्रामीण भाईयो बहनो के परिवारो को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बचनबंद्ध होकर निरंतर विकास के कार्याे को स्वीकृत कर ग्रामो को विकसीत करते हुए विकसीत भारत के संकल्प को भी पुरा कर रही है। यह बात कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा अपनी विधानसभा क्षैत्र में आज क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विभिन्न ग्रामों में सड़क, बैराज एवं विद्युत संबंधी कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कही। 



12 करोड़ 89 लाख 70 हजार 763 रुपये के विकास का शुभारंभ

विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज अपनी विधानसभा में विकास की कई बढी सौगाते देते हुए विभीन्न कार्यक्रमो में हिस्सा लिया। सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ग्राम मथवाड़ पहुचे, जहा उन्होने चिलावट मथवाड़ से धन बयड़ी मथवाड़ तक के 7 किमी सड़क मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसके लिए शासन द्वारा 9 करोड़ 27 लाख 15 हजार की स्वीकृती प्रदान की है। इस मार्ग के निर्माण होने से ग्रामवासीयो का आवागमन सुगम होगा। इस कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने ग्राम अकलवा पहुच कर वहा सिंचाई सुविधाओं में विस्तार करने के लिए अकलवा बैराज (डेम) निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिस पर 3 करोड़ 44 लाख 68 हजार की लागत स्वीकृत है। इस बैराज के निर्माण होने से क्षैत्र में पर्याप्त पानी की उपलब्धता हो जाएगी, जिससे ग्रामवासीयो को खेतो में सिचांई के लिए पानी हमेशा उपलब्ध होगा, जो खेतो की फसलो को सिंचित कर अजान की पैदावार बडाएगा। जिससे किसानो की आय में वृद्धी होगी। 


विधायक प्रतिनिधी गोविन्दा गुप्ता ने बताया की इन दोनो बडी सौगातो के साथ ही कैबिनेट मंत्री श्री चौहान ने ग्राम अकलवा कें सुतारी फलिया में 6 लाख 92 हजार 211 रुपये लागत की, धमोडी फलिया में 4 लाख 29 हजार की लागत की एवं ग्राम डिडवाड़ की बयड़ी फलिया में 6 लाख 66 हजार 552 रुपये की लागत से कुल तीन विद्युत डीपी का लोकार्पण कर ग्राम वासीयो के विद्युत वाल्टेज सम्बंधित समस्या का स्थाई समाधान कर दिया, जिससे विद्युत ट्रांसफार्मरों से ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।



कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी जयपाल खरत, जिला पंचायत सदस्य भदु पचाया, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम भयडिया, मांगीलाल रावत, नरिन मोरी, मंडल अध्यक्ष गोविन्द अवास्या, पंकज, सहित कई जनपद सदस्य, सरपंच, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर कैबिनेट मंत्री एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

77वें गणतंत्र दिवस पर आलीराजपुर पुलिस की विशेष पहल

 उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी पुरस्कृत

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो। 

77वें गणतंत्र दिवस के गरिमामय अवसर पर रक्षित केंद्र, आलीराजपुर में विशेष पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर, श्री रघुवंश सिंह द्वारा वर्ष 2025 में कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्य करने वाले जिले के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 


विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान सम्मान समारोह के दौरान उन पुलिस कर्मियों को पुरस्‍कृत किया गया जिन्होंने वर्ष 2025 के दौरान पुलिस विभाग के विभिन्‍न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की थी। पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर, श्री रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामय श्पुरस्कार वितरण समारोहश् का उद्देश्य केवल प्रमाण पत्र वितरण करना नहीं, बल्कि उन रक्षकों के मनोबल को बढ़ाना था जो दिन-रात समाज की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं।


 पुलिस प्रशासन में प्रोत्साहन का विशेष महत्व है। वर्ष 2025 में जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले विभिन्न आयामों को इस पुरस्कार श्रेणी में सम्मिलित किया गया। पुरस्कृत अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों को मुख्य रूप से निम्नलिखित श्रेणियों के लिये पुरस्‍कृत किया गया।



1. अपराध एवं कानून व्यवस्था गंभीर अपराधों का त्वरित निराकरण, संपत्ति संबंधी मामलों में पतारसी और वारंट तामीली।

2. तकनीकी एवं नवाचाररू सीसीटीएनएस का सुचारू संचालन, साइबर जागरूकता अभियान और पुलिसिंग में नवीन प्रयोग।

3. लोक सुरक्षारू महिला सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रयास और सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन।



पुलिस अधीक्षक का उद्बोधन इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने पुरस्कृत कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि, ष्यह सम्मान आपकी मेहनत और समर्पण का प्रतिफल है। इस प्रोत्साहन का उद्देश्य आपकी व्यावसायिक दक्षता में वृद्धि करना है ताकि भविष्य में भी आप जनसेवा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना सकें।


कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीओपी श्री अश्विनी कुमार, डीएसपी (महिला सुरक्षा) श्री त्रिलोकसिंह पंवार एवं रक्षित निरीक्षक श्री इनोद रंधावा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


साहित्य, संस्कृति व खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा पत्रकार भवन

नपा अध्यक्ष व जोबट विधायक सेना पटेल ने दी पत्रकारों को सौगात 

पत्रकार भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न 

आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 

नगर में साहित्य, संस्कृति व खेल गतिविधियों का केंद्र बनेगा पत्रकार भवन। नगर की साहित्यिक अभिरुचियों में सक्रिय  नागरिकों के लिए यहां पर विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर किए जाएंगे। यह संकल्प फतेह क्लब स्थित पत्रकार भवन के उद्घाटन अवसर पर नगर के पत्रकारों ने शनिवार को लिया। पत्रकार भवन का शुभारंभ जोबट विधायक व आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं फतेह क्लब के वरिष्ठ सदस्य भगवती प्रसाद जायसवाल पिंटू सेठ थे।


इस अवसर पर नपा अध्यक्ष व विधायक सेना पटेल ने कहा कि पत्रकार भवन के माध्यम से नगर की साहित्यिक व खेल गतिविधियों के संचालन करने से इसका लाभ पूरे नगर की जनता को मिलेगा। इसके विकास के लिए नगर पालिका भी अपनी ओर से हर संभव मदद देगी। वरिष्ठ नेता महेश पटेल ने कहा कि नगर हित में फतेह क्लब का समुचित उपयोग खेल गतिविधियों के लिए हो सके इस बात का ध्यान रखा जाए जाना चाहिए। 
पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय महाराज कमलेंद्र सिंह की इच्छा के अनुरूप पत्रकारजन यहां पर खेल साहित्य आदि गतिविधियों का आयोजन होने से इसका सही उपयोग हो सकेगा। वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी व अशोक ओझा ने कहा कि जिस भावना व उद्देश्य को लेकर फतेह क्लब रियासत काल के समय बनाया गया था कई समय से यह भवन बंद पड़ा था अब यहां पर पत्रकार भवन के साथ-साथ फतेह क्लब की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। 



पत्रकारों की ओर से टेबल टेनिस टेबल देने की घोषणा 
पत्रकार आशुतोष पंचोली ने कहा कि जिला मुख्यालय के सभी पत्रकारों की ओर से यहां पर एक नई उच्च क्वालिटी की टेबल टेनिस की टेबल का ऑर्डर दे दिया गया है एक सप्ताह के भीतर यहां पर टेबल टेनिस की टेबल पत्रकारों की ओर से लगवा दी जाएगी। इसके अलावा यहां पर नगर मैं आने वाले सभी अखबारों को पढ़ने के लिए भी वाचनालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके पूर्व यहां पहुंचे अतिथियों का स्वागत पत्रकार राकेश तंवर, यतिंद्रसिंह  सोलंकी, आशीष अगाल व राकेश चौहान ने पुष्पमालाओं से किया। पत्रकार आशीष वाघेला, दीपक दीक्षित, आशीष वाणी, मनीष अरोड़ा, लाला ओझा आदि उपस्थित थे। आरंभ में सभी पत्रकारों व अतिथियों ने गणेश जी व मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान से की। पश्चात आरती उतारकर प्रसादी वितरित की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 30 को आलीराजपुर में,

पार्टी में दायित्व एक व्यवस्था हम विचार के लिए काम करने वाले लोग-भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान,

भाजपा जिला कार्यालय पर जिला बैठक सम्पन्न

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित दल है सन १९५० भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी के सफर में भाजपा में एक चीज हमेशा से कायम रही और वह है हमारी विचारधारा, जिन राष्ट्रवादी विचारो और संकल्पो को लेकर भाजपा की स्थापना की गई वह हर कार्यकर्ता के लिए एक संदेश है की किस प्रकार से हमे राष्ट्र को प्रथम मानकर काम करना है, पार्टी में दायित्व बदलते रहते है यह एक प्रकार से व्यवस्था मात्र है हम विचारो के लिए काम करने वाले लोग है यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक के दौरान कहीं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने कहा की आगामी ३० नवंबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आलीराजपुर आ रहे है जिनके आगमन को लेकर प्रत्येक मंडल पर भव्य तैयारी करते हुए अधिक से अधिक संख्या में बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्मिलित होना है ताकी कार्यक्रम ऐतिहासिक हो सके। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वकीलसिंह ठकराला,किशोर शाह,जोबट विधायक सुलोचना रावत,पूर्व विधायक माधोसिंह डावर प्रमुख रूप से मौजूद थे। अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

दोनो विधानसभा में जीत का लक्ष्य लेकर करेंगे काम
बैठक में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की दोनो विधानसभा सीट जीतकर आना है इसके लिए सबको मिलकर काम करना है हमारे बूथ और मंडल को मजबूत करना है। परवाल ने कहा की संगठन द्वारा जो दायित्व मुझे सौंपा है वह मैं आप सब कार्यकर्ता के बल पर पूर्ण करने का प्रयास करूंगा। जिले में हमारी जिला पंचायत,जनपद,नगर पंचायत में हमारे कार्यकर्ता चुनाव जीतकर आए है कही पर हम हारे है लेकिन किसी को भी मायूस होने की आवश्यकता नहीं है हम काम करने वाले लोग है हमे जनता का काम करना है आने वाले समय में हम पुन: दोनो विधानसभा चुनाव जीतकर आएंगे और इसी लक्ष्य को लेकर हम काम करेंगे। 

 
कंधे से कंधा मिलाकर करूंगा काम
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा की संगठन द्वारा मकू परवाल को जिले की कमान सौंपी है इसकी जानकारी जैसे ही मुझे मिली उन्हें फोन करते हुए सबसे पहले बधाई दी साथ ही मैने जिलाध्यक्ष परवाल को इस बात का भरोसा दिया की आने वाले पार्टी संगठन के कार्य में जहां और जैसी मेरी आवश्यकता हो में कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए काम कंरूगा। इस दौरान जोबट विधायक सुलोचना रावत ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और भाजपा को मजबूत करने में हर कार्यकर्ताओं का योगदान है। वहीं पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा की आने वाले दोनो विधानसभा चुनाव में हम सबको पूरी ताकत के साथ चुनाव लडऩा है और जीतना है। बैठक के दौरान प्रदेश संगठन द्वारा आगामी दिनों में दिए गए कार्यक्रमों की जानकारी जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान द्वारा दी गई। बैठक में जनजाति गौरव यात्रा के संबंध में जानकारी दी गई। संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव ने किया। आभार जिला महामंत्री नरींग मोरी ने माना। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।


मिशन २०२३ में दोनो विधानसभा में फहराएंगे भाजपा की जीत का परचम -मकू परवाल,

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने झाबुआ, सिंगरोली, शाजापुर जिलो के साथ आलीराजपुर जिले के जिलाध्यक्ष पद पर नए नामों की घोषणा शुक्रवार रात को की है। जिसमें आलीराजपुर से मकू परवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकी पूर्व जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला को प्रदेश कार्य समिति सदस्य नियुक्त किया गया है। रात्रि में जैसे ही परवाल के जिलाध्यक्ष नाम की घोषणा हुई उनके समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इसके बाद नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परवाल के निवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी यह सिलसिला शनिवार शाम तक चलता रहा। शनिवार को सुबह 11.30 बजे जिला भाजपा कार्यालय पर भी परवाल का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इसके बाद नव नियुक्त जिलाध्यक्ष मकू परवाल और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान चंद्रशेखर आजादनगर पहुंचे जहां उनका पूर्व विधायक माधोसिंह डावर,मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, हिमसिंह बारिया, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर परवाल का स्वागत किया।  
केसरिया साफा पहनाकर किया स्वागत
भाजपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मकु परवाल का कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान द्वारा जिलाध्यक्ष परवाल को केसरिया साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी कर भारत माता की जय,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।  

भाजपा संगठन का माना आभार
जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष परवाल ने प्रदेश संगठन का आभार जताते हुए कहा की संगठन ने मुझ पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी मुझे दी है में संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जोबट और आलीराजपुर की दोनो सीटो पर भाजपा को भारी मतो से विजय दिलाने का काम करूंगा। जिले का पुरा संगठन पूरी ताकत के साथ आने वाले चुनाव में काम करेंगा और मिशन २०२३ के लक्ष्य को लेकर जो निर्देश संगठन द्वारा दिए जाएंगे उसे जमीन पर उतारते हुए जोबट ओर आलीराजपुर विधानसभा में भाजपा का परचम लहराएंगे।  
यह थे मौजूद
जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर शाह,जिला पंचायत सदस्य भदू भाई पचाया, जिला महामंत्री मांगीलाल चौहान, नरींग मोरी, विशाल रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोंटू शाह,मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर,महामंत्री गिरिराज मोदी,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास माहेश्वरी,नपा नेता प्रतिपक्ष विक्रम सेन,पूर्व नपा अध्यक्ष रितेश डावर,पार्षद राजू मोदी,राजू शाह,आनंद सोलंकी, पूर्व पार्षद माधोसिंह कनेश,संतोष थेपडिया, दीपक मोदी,निलेश जैन,कांतिलाल राठौड़,अभिषेक गेहलोत,सुदामा भटोदरा,कैलाश गुप्ता,रमेश सोमानी, अशोक ओझा, कैलाश नामदेव, महेश भिड़े, एमएस पाकीजा, अक्षय गुप्ता,दीपक शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी।

आलीराजपुर की बेटी को सुयश, बाक्सिंग में जीता स्वर्ण

 अदिती सुरेंद्र चौहान ने बाक्सिंग सब जूनियर वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई 

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

जिला पुलिस बल धार अमैच्योर बाक्सिंग संघ खेल व युवा कल्याण विभाग धार के संयुक्त तत्वावधान में 19 व 20 नवंबर को प्रथम इंदौर संभागीय बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आलीराजपुर की बेटी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आलीराजपुर जिला कांग्रेस सेवादल के नेता सुरेंद्र चौहान की बेटी अदिती चौहान ने सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पद हासिल कर आलीराजपुर नगर व चौहान परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अदिती  की इस उपलब्धि पर विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, नपाध्यक्ष सेना पटेल सहित कांग्रेस संगठन के नेताओं आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए अदिती के उज्जवल भविष्य की कामना की व उसे बधाई दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित इस स्पर्धा में मिनी, सब जूनियर, जूनियर व यूथ वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें सब जूनियर वर्ग में अदिती सुरेंद्र चौहान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। डीआरपी लाईन खेल परिसर धार में आयोजित स्पर्धा में धार से 40 इंदौर से 54 झाबुआ से 20 आलीराजपुर से 8 रतलाम से 10 खंडवा से 8 बुरहानपुर से 2 इस प्रकार कुल 142 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें 8 से 18 वर्ष के अलावा अलग अलग  वेट केटेगरी में 100 पुरुष एवं 42 महिला प्रतिभागी शामिल हुई। यहां से चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु जाएंगे। बाक्सर अदिती के पिता सुरेंद्र चौहान ने बताया कि झाबुआ में शामिल हुए सभी प्रतियोगी विजयी हुए है। इसके पीछे सबसे महत्वपूर्ण भूमिका खिलाड़ियों के प्रशिक्षक अजय रिछारिया व नवीन कुमार की है। जिनके सतत मार्गदर्शन व प्रशिक्षण के कारण सभी खिलाड़ी कड़ी स्पर्धा के बीच जीत हासिल कर सके। 

’जोबट नगर परिषद पार्षद उपचुनाव मे कांग्रेस के उम्मीदवार ने मारी बाजी’

 कांग्रेस नेता महेश पटेल ने जोबट पहंुचकर विजयी प्रत्याशी का खिलाई मिठाई, कांग्रेसजनों ने निकाला विजयी जुलूस 

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

जोबट नगर परिषद पार्षद उपचुनाव मैं राजस्व विभाग के अधिकारी एसडीएम देवकीनंदन सिंह एसडीओपी  दिलीप बिलवाल थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी की उपस्थिति में जोबट उपचुनाव  शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। नगर परिषद उपचुनाव के वार्ड क्रमांक 13 के लिए पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस के सिमरन बामनिया ने जीत दर्ज की।

बामनिया ने भाजपा के चेतन बघेल को 48 वोट से हराया।  तहसील कार्यालय पर बुधवार सुबह 9 बजे मतगणना की गई। इसमें सिमरन बामनिया  को 264 वोट मिले जबकि   प्रतिद्वंदी भाजपा के चेतन बघेल को 214 वोट मिले। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार राजा भैया को 16 वोट मिले। नोटा को 4 मत प्राप्त हुए।



 कांग्रेस के समर्पित सिमरन की जीत का जुलूस निकाल कर  कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल अपने समर्थकों के साथ जोबट पहंुचे व विजयी प्रत्याशी बामनिया को मिठाई खिलाई। इसके बाद जोबट के प्रमुख मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ विजयी जुलूस निकाला। वहीं उपस्थित कांग्रेस के कार्यकर्ता समाजसेवी मोनू भैया जीतू अजनार सुनील खेड़े केसर सिंह डावर महेश मेडा सरपंच नानू भैया सज्जू कव्वाल सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





गिरिराज मोदी बने महायोगी वाहिनी के जिलाध्यक्ष,

जिले में हर्ष की लहर

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

 महायोगी वाहिनी संस्था उत्तर प्रदेश द्वारा नगर के सक्रिय युवा गिरिराज मोदी को महायोगी वाहिनी संस्था में आलीराजपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया हैं। संगठन की संस्थापक कविता भारद्वाज एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज जोशी द्वारा उक्त घोषणा मंगलवार सुबह की गई। और यह उम्मीद और आशा जताई हैं कि गिरिराज मोदी के नेतृत्व में आलीराजपुर में संगठन मजबूती प्रदान करेगा। महायोगी वाहिनी द्वारा जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर गिरिराज मोदी ने संगठन का आभार जताया हैं साथ ही संगठन को मजबूत कर संगठन में अधिक से अधिक युवाओ को जोड़ने का विश्वास दिलाया हैं।


 *इन्होंने जताया हर्ष* 

मोदी के जिलाध्यक्ष बनने पर पप्पू जैन, मोंटू शाह, हितेंद्र शर्मा,रितेश राठौड़,टीनू कापड़िया,सन्नी गोस्वामी,अंकित शाह,मेहुल जैन,रोमिल जैन,अक्षय गुप्ता, अभिषेक गेहलोत,हिमांशु चन्देल,रुपेश मकवाना,दीपक परिहार,रोहित राठौड़, हेमन्त तोमर,सिद्धार्थ जैन, दीपक शर्मा,प्रगनेश मोदी, गौरव वाणी,तनय गेहलोत,विजू राठौड़,गौरव राठौड़,चिंतन जैन, मनोज किराड़,विरल मोदी,देवेश राठौड़,पवन राठौड़,कुलदीप राठौड़,कल्पेश बिस्या,सन्नी सिंगर चौहान, सहित मित्रजनो आदि ने हर्ष जताया हैं।

चीतल पंवार शहर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई

अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

नगर के सक्रीय, ऊर्जावान कर्मठ युकां नेता  चीतल पंवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार संग़ठन  प्रभारी उपाध्यक्ष चन्द्रप्रभाष शेखर ने अलीराजपुर शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति   जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, जिला प्रभारी बालमुकुंद गौतम की अनुशंसा पर की गई है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस संगठनों को मजबूत बनाये जाने की दृष्टि से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यह निर्णय लिया है कि  जिन  जिलो में  जिला मुख्यालय पर  नगरपालिका गठित होती है, वहां शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया जाए। इस दृष्टि से प्रदेश के जिलो में स्थित नगर पालिका क्षेत्रो में शहर कांग्रेस अध्यक्षो की नियुक्ति की जा रही है।इसी तारतम्य में चीतल पंवार की नियुक्ति की गई है।



पंवार की इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए  जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल,विधायक मुकेश पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, युकां नेता पुष्पराज रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम डी माहेश्वरी, प्रकाश जैन, खुर्शीद अली दीवान,अनिल श्रीवास्तव, राजेन्द्र टवली, राहुल परिहार,बापू पटेल, दिलीप पटेल,राजेन्द्र सिंह राठौर,सानी मकरानी,सुरेश सारडा,अनूप सोमानी,सुरेश सारडा,सर्वेश सिसोदिया,रवि तंवर,रफीक कुरेशी,आनन्द वाघेला,अमित भाटी सहित जिले के  विभिन्न नेता कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

  

कवयित्री माधुरी सोनी साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित

 झाबुआ में हुआ समारोह

अलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

सहित्य एवं संस्कृति परिषद वनांचल जिला झाबुआ का बहुत उत्कृष्ट व गरिमामयी कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष नीलेश पंचोली  व सचिव डॉ जय वैरागी के प्रयासों से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  तुलसी अलंकरण सम्मान डॉक्टर मुरलीधर चांदनी वाला रतलाम को व  साहित्य साधना सम्मान अलीराजपुर की कवयित्री माधुरी सोनी को प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में विशेष रूप से रामनारायण सोनी इंदौर,डॉक्टर जया पाठक मेडम थांदला, डा के के त्रिवेदी, डॉक्टर गीता दुबे मेडम रतलाम, डॉक्टर सीमा शाह  थांदला, डॉक्टर अंजना मुवेल, राजेन्द्र  सोनी काका, प्रवीण सोनी, प्रदीप  जैन,   महेंद्र खुराना, फुलपगारे, के कई वरिष्ठ साहित्यकारो की उपस्थिति रही। पुस्तको के विमोचन के साथ ही संस्था ने 10 वर्षों के अपने स्वर्णिम कार्यकाल की गतिविधियों को साझा किया। 


कवयित्री माधुरी सोनी को साहित्य साधना सम्मान मिलने पर नारी ग्रुप, आलीराजपुर मीडिया ग्रुप सहित जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने सोनी को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। 

  

पार्टी संगठन द्वारा दिए गए हर दायित्व को निष्ठा से निभाने का करुंगा प्रयास.नागरसिंह चौहान

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर नागरसिंह चौहान का हुआ भव्य स्वागत

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं व पार्टी संगठन द्वारा जो कार्य कार्यकर्ताओं को दिए जाते हैं वह बहुत सोच समझकर दिए जाते हैए मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को जिसने 2003 के पूर्व कभी भोपाल नहीं देखा था विधानसभा का टिकट देकर विधायक बनाने का काम किया। संगठन द्वारा हर कार्यकर्ता पर पैनी नजर रखी जाती है कि कार्यकर्ता को दिए कार्य को वह कितनी ईमानदारी से कर रहा है। इसी कारण भाजपा विष्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन कर उभरा है। पार्टी संगठन द्वारा हर कार्यकर्ता को बहुत विष्वास कर जिम्मेदारी सौंपी जाती है और उसी के बल पर जो कार्यकर्ता संगठन की सोच पर खरे उतरते हैं उन्हें संगठन आगे बढ़ाता है।  संगठन द्वारा बड़ा मलहरा, बदनावर और जोबट विधानसभा उपचुनाव में जो जिम्मेदारियां मुझे दी थी वह मैंने सभी कार्यकर्ताओं के बल पर पूरा करने का प्रयास किया। उक्त बात नवनियुक्त भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने अपने सम्मान समारोह में बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कही। चौहान ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता बड़ा या छोटा नहीं होता है। हम सबकी पहचान भाजपा है और कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी की विचारधारा एवं संगठन मजबूत होता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने कहा कि जिला भाजपा के लिए यह खुषी की बात है कि हमारे पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान को पार्टी संगठन द्वारा मुख्य संगठन में स्थान देकर प्रदेष उपाध्यक्ष बनाया है। हम सभी के द्वारा संगठन स्तर पर जब जब जो जो दिषा निर्देेष प्राप्त हुए हैं वह हमने पूरा करने का प्रयास किया है।  वर्तमान में बूथ स्तर पर चल रही कार्ययोजना मैं भी आलीराजपुर जिला प्रदेष में तीसरे स्थान पर आया हैं यह सब आप जैसे कार्यकर्ताओं के बल पर ही संभव हुआ है। इस दौरान सम्मान समारोह में जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कहा कि पार्टी द्वारा छोटे से छोटे कार्यकर्ता की पूछ परख रखी जाती है और भाजपा संगठन के मन में आलीराजपुर जिले के लिए बहुत बड़ा स्थान होगा तभी एक छोटे कार्यकर्ता को भी प्रदेष की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। समारोह में प्रदेष कार्यसमिति सदस्य किषोर शाह ने कहा कि जो कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीति व नीति पर खरा उतरता है उस पर संगठन भी अपना ध्यान रखता है। भोपाल में बैठे हुए संगठन के पदाधिकारी को हर कार्यकर्ता की गतिविधीयों का ध्यान रहता हैं इसलिए मैं युवा कार्यकर्ताओं से आव्हान करुंगा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी जाती है वे उसे समय पर पूर्ण करने का प्रयास करे। स्वागत समारोह का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने किया व आभार नरिंग मोरी ने माना।




ढोल ढमाके व आतिशबाजी के साथ हुआ स्वागत

इसके पूर्व भाजपा कार्यालय पहंुचने पर नवनियुक्त प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान का पुष्पमाला व साफा बांधकर स्वागत किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की गई। भाजपा कार्यालय पर जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष  सहित जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं जनपद व जिला पंचायत सदस्य व सरपंचगण पहंुचे व उन्हौंने चौहान का उत्साह से स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, जोबट विधायक सुलोचना रावत, पूर्व जनपद अध्यक्ष कठ्ठीवाड़ा भदुभाई पचाया, अजय जायसवाल, जिला महामंत्री नरीन मोरी, मांगीलाल चौहान, नपा अध्यक्ष रितेश डावर, नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, जयपालसिंह खरत, मनीष शुक्ला, विजय मालवी, पार्षद माधुसिंह, आनंद, राजू चौहान, भाजयुमो जिला महामंत्री अंकित शाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे। स्वागत समारोह के समय बोहरा समाजजन भाजपा कार्यालय पहंुचे व नागरसिंह चौहान का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता संपन्न

राष्ट्रहित में विभीषण की तरह भगवान राम का साथ उचित है

कड़ाके की ठंड में डटे रहे श्रोता वक्ताओं के जोशीले विचार सुनने

अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

क्षत्रिय राजपूत युवा मंच अलीराजपुर  के तत्वाधान में राज्य स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बस स्टैंड पर किया गया जिसका विषय इस सदन की राय में वर्तमान में मौकापरस्त राजनीति राष्ट्र की प्रगति के लिए घातक है क्षत्रिय राजपूत युवा मंच के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया विषय पर अपने विचार रखने और प्रतियोगिता में सहभागिता करने के लिए इंदौर, उज्जैन ,रतलाम कोरिया छत्तीसगढ़  , राजस्थान चूरू, झुंझनु,  सहित बड़े शहरों से ख्याति प्राप्त वक्ताओं को आमंत्रित किया गया था।


  पक्ष विपक्ष प्रतिभागियों ने इतिहास और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य के संबंध में अपने विचार रखते हुए जमकर राजनीति और नेताओं के कार्यप्रणाली  का चित्रण किया किसी ने महाभारत के विभीषण का  उदाहरण दिया तो किसी ने अटल जी को याद किया प्रतियोगिता मे प्रथम इनाम 5555 द्वितीय  4455 एवं तृतीय 3333 पक्ष विपक्ष दोनों तरफ दिया गया पक्ष में प्रथम सौरभ राका सैलाना, द्वितीय पूजा राजस्थान झुंझनु, तृतिय वरुण कुमार मिश्रा, विपक्ष में प्रथम हर्षिता दवे इंदौर, द्वितीय विजयदीप पाटीदार शुजालपुर,  तृतिय आकाश यादव इंदौर,  रहे।


   इसके पूर्व कार्यक्रम केआमंत्रित विशेष अतिथि जिलाधीश मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह,  नगरपालिका अध्यक्ष रितेश डावर, असाड़ा राजपूत समाज अध्यक्ष राजेश सिंह चंदेल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया अतिथियों का स्वागत मंच के सदस्य सुधांशु चंदेल, स्वप्नील पंवार, अमित भाटी, तुषार तवर ,अर्पित पंवार,  आनंद वाघेला, मोहित वाघेला ने पुष्प माला पहनाकर व बेच लगाकर किया समाज के सदस्य हेमंतसिंह  सिसोदिया, विक्रांतसिंह राठौर संदीपसिंह गेहलोत ने अतिथियों को साफे पहना कर सम्मानित किया स्वागत भाषण समाज अध्यक्ष राजेश चंदेल ने देते हुए संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।


 कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा वाद विवाद प्रतियोगिता समाज व युवाओं  के बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है जिसमें वह स्वतंत्र रूप से अपने विचार रखते हैं पुलिसअधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहां व्यक्ति को अपने नैतिक मूल्यों को हमेशा बनाए रखना चाहिए उन्होंने क्षत्रिय राजपूत युवा मंच द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहां इस तरह की प्रतियोगिता होते रहना चाहिए जिससे युवाओं को अपने विचार रखने के अवसर प्राप्त हो व समाज को नई दिशा प्राप्त हो प्रतियोगिता के निर्णायक नीरज वर्मा इंदौर ,एबीपी न्यूज़ अलीराजपुर झाबुआ संवाददाता मनीष गिरधानी ,श्रीमती सुहानी व्यास मुंबई थे जिन्होंने अंत में बहुत बेहतर तरीके से प्रत्येक वक्ता द्वारा रखे गए वक्तव्य के बारे में चित्रण किया संचालन मंच के महामंत्री राजेश आर वाघेला ने किया आभार मीडिया प्रभारी शम्मी चावड़ा ने माना प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए क्षत्रिय राजपूत युवा मंच के सदस्यो सर्वश्री यतेंद्र सिंह सोलंकी, योगेश सोलंकी, उमेश सिंह वर्मा, विश्वजीत सिंह तंवर, नरेश सिंह वघेला, रितेश तंवर, प्रबोध भाटी, सचिन चौहान, अंकित भाटी, सुशील सोलंकी, अंकुर चौहान, रवि तंवर, समर गहलोत, का सराहनीय योगदान रहा।


नियमित पुस्तकों के अध्ययन से ज्ञान चक्षु खुलते हैं- सांसद प्रतिनिधि डावर

नगर के इतिहास में पहली बार पुस्तक मेले में लाखों की पुस्तक बिकी

विशाल वाणी

 चंद्रशेखर आजादनगर। अलीराजपुर न्यूज़

 नियमित पुस्तकों का अध्ययन हमारे ज्ञान चक्षु को खोल देता हैं| किताबों के प्रति है रूचि और अधिक बढ़ने लगती हैं| अक्सर बड़े और विद्वान लोगों को देखा हैं वे किताबों के अत्यधिक शौकीन होते हैं| विद्यार्थी हो चाहे कोई भी आम व्यक्ति हैं उसे किताबों का नियमित अध्ययन करना चाहिए| जिससे वे अपने ज्ञान में निरंतर वृद्धि कर सकता हैं| उक्त बात जनजाति कार्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक मेले के समापन अवसर पर सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक माधौसिंह डावर ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से कहीं|


डावर ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद नगर के इतिहास में पहली बार किसी पुस्तक मेले में लाखों की पुस्तकों का विक्रय हुआ जो ऐतिहासिक हैं|आगामी समय में यह पुस्तक मेला तीन दिवस के बजाय एक सप्ताह तक रखने का प्रयास किया जाएगा|

तहसीलदार जितेंद्रसिंह तोमर ने कहा के पुस्तक मेला की सफलता के पीछे जनजाति कार्य विभाग के जितने भी शिक्षक शिक्षिकाएं जिनके प्रयास से यह पुस्तक मेला सफल रहा हैं वे सभी बधाई के पात्र हैं |पुस्तक मेला एक ऐसा स्थान हैं जहां हम पुस्तकों को देख समझकर, पढ़कर,रुचि अनुसार क्रय कर सकते हैं| जबकि यह सुविधा बाजार की दुकानों पर उपलब्ध नहीं रहती वहां सीधे ही क्रय करना पड़ती हैं |ऐसे पुस्तक मेलों का हमें लाभ लेना चाहिए|




पुस्तक मेले के संचालक हरीश शर्मा ने कहा कि बड़ी प्रसन्नता का विषय है हमारे तीन दिवसीय पुस्तक मेले में शिक्षक शिक्षिकाओं के अतिरिक्त स्थानीय लोगों रूचि दिखाते हुवे बढ़-चढ़कर पुस्तके क्रय की| यहां तक की हैं कई पुस्तकें का स्टाक समय से पहले ही खत्म हो गया|

कार्यक्रम में तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर बीईओ विनोद कुमार कोरी, सीएमओ इकबाल मनिहार,बीआरसी राजेंद्र बैरागी,वरिष्ठ सुंदरलाल कुमावत,रुस्तम सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र जायसवाल,पुस्तक मेले के संचालक हरीश शर्मा, जनजाति कार्य विभाग के शिक्षक-शिक्षिका, स्कूली छात्र-छात्रा मौजूद थे |कार्यक्रम का संचालन निलेश शाह द्वारा किया गया |आभार व विनोद कुमार कोरी द्वारा व्यक्त किया गया!

स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा जागो दौड़ का आयोजन

क्षत्रिय राजपूत युवा मंच ने रखा कार्यक्रम

अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो!

12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर "युवा जागो दौड़" का आयोजन 'क्षत्रिय राजपूत युवा मंच' असाड़ा राजपूत समाज के तत्वाधान में बुधवार को किया जाएगा।



 यह दौड़ बस स्टैंड से सुबह 7 बजे के लगभग शुरू होगी दौड़ के शुरुआत में पहले स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए जाएंगे उसके पश्चात "युवा जागो दौड़" नगर के प्रमुख मार्ग नीम चौक, झंडा चौक, रामदेव मन्दिर चोराहा होकर टंट्या मामा चोराहा पर पहुँचेगी जहां दौड़ का समापन होगा, इस आयोजित दौड़ में नगर के गणमान्य नागरिक, अधिकारीगण, राजनीति पार्टी के सदस्य सभी शामिल होंगे।


अपराध पर अंकुश के लिए जागरूक होना जरूरी - श्रीमतीं शर्मिला चौहान

हाईस्कूल राजावाट में बालिका सशक्तिकरण प्रशिक्षण का आयोजन

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर।

समाज मे महिलाओं खासकर किशोर उम्र की बालिकाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता हैए खासकर बालिकाओं को अपने प्रति होने वाले हर दुर्व्यवहार के प्रति जागरूक रहकर सख़्ती से प्रतिकार करने और मुखर बनने का आत्मविश्वास होना चाहिए। बालिकाओं में अपराधों की घटनाओं में काफी सारे प्रकरणों में निकट परिचित अथवा रिश्तेदारों के संलग्न होने की घटनाएं भी सामने आई हैए इसके कारण हर व्यक्ति पर शीघ्रता से विश्वास नही करना चाहिए। उपरोक्त विचार श्रीमतीं शर्मिला चौहान ;निरीक्षकद्ध महिला थाना आलीराजपुर ने मिशन सुप्रभात के अंतर्गत शाण्हाईस्कूल राजावाट में  आयोजित बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम में व्यक्त किये।

महिला प्रधान आरक्षक श्रीमतीं सुधा सोलंकी ने बालिकाओं को अपने प्रति होने वाले अच्छे स्पर्श एवं गंदे स्पर्श की जानकारी देते हुए तत्काल प्रतिकार करने हेतु जागरूक किया गया। प्राचार्य श्री शरद क्षीरसागर द्वारा सोशल मीडिया पर भी अपरिचितों से मित्रता बनाने में रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला प्रधान आरक्षक श्रीमतीं अनिता कनेशए श्रीमतीं पारली सोलंकीए श्री मुकेश देवड़ाए श्री कमलेश चौहानए श्री मितेश वरियाए श्री दिनेश चौहान उपस्थित थे। श्रीमतीं ज्योत्स्ना चोंगड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

पत्रकार सम्मान समारोह

भारतीय पत्रकार संघ 'एआइजे' का पत्रकार सम्मलेन संपन्न 

आलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो

अलीराजपुर जिले के प्रखर पत्रकारों के जिला सम्मेलन का  आयोजन गरिमामयी माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों के साथ साथ युवा पत्रकार साथियों का भी सम्मान हुआ। क़रीब 100 पत्रकार साथियों की उपस्थिति में हुए इस सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा, जगराम विश्वकर्मा, अफ़ज़ल मंसूरी, रघुनन्दन कोठारी, आशुतोष पंचोली, इसाक मंसूरी, रमेश मेहता, मनीष गिरधानी, हितेंद्र शर्मा, वसीम राजा, आशीष अगाल, सुजीत कुशवाह तथा युवा पत्रकार प्रेम गुप्ता, फ़िरोज खान बरझर, हर्षित शर्मा, अतहर रिजवी, मनीष जैन, आशीष वाघेला, आसिफ़ शेख़, इरफ़ान मंसूरी, लक्की जागीरदार, देवेंद्र वाणी, मांगीलाल वर्मा, जुबेर निजामी, इरफान डॉन, मुसाहिद पठान, मनीष अरोड़ा, बिलाल खत्री, इरशाद मंसूरी, विकास मालवी का सम्मान भारतीय पत्रकार संघ एआईजे अध्यक्ष विक्रम सेन, महासचिव मनोहर मंडलोई, प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी, युवा प्रेसिडेंट संदीप जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहनवाज शैख़, जिलाध्यक्ष इमरान खत्री एवं धार जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र मालवीय ने फूल माला, गोल्ड मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से किया। इस  अवसर पर पत्रकारों के आलीराजपुर जिले के विकास में योगदान विषय पर रघु भाई, आशुतोष पंचोली, विक्रम सेन व हितेंद्र शर्मा ने बेहतर से प्रकाश डाला।


 श्री सेन पितृ कृपा भवन में आयोजित इस शानदार व भावभीने कार्यक्रम में पधारे सभी वरिष्ठ, ग्रामीण एवं युवा पत्रकारों का भी यथायोग्य उत्साह पूर्वक सम्मान हुआ पश्चात सहभोज का आयोजन हुआ।


समारोह के प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों पर गुलाब व गेंदा की पुष्प वर्षा कर एवं बैच पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में हरीश पाठक ने अपने सुमधुर गायन से समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन विक्रम सेन तथा मनोहर पंडित ने किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में पधारे वरिष्ठ अतिथियों द्वारा पत्रकारिता से संबंधित अनेको जानकारियां भी दी गई। कार्यक्रम में जोबट, नानपुर, कट्ठीवाड़ा,भाभरा, बरझर, सोंडवा, एवं सभी जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारगण सम्मलित थे। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन 'AIJ' का भारत में बड़े स्तर पर अब तक सैकडो सम्मेलन आयोजित कर चुका हैं। इसकी सदस्यता निःशुल्क हैं औऱ यह देश के 22 राज्यो में करीब 450 जिलों में करीब 63 हज़ार पत्रकार साथियों के विशाल नेटवर्क के साथ पत्रकार जगत के साथियों के सेवा, सम्मान कार्य मे महती भूमिका निभा रहा हैं। उपरोक्त जानकारी जिला अध्यक्ष इमरान खत्री ने एक प्रेस नोट में दी।

हमेशा बड़े सपने देखे और मेहनत उससे भी ज्यादा कीजिए


अलीराजपुर की बेटी राधिका गुप्ता  यूपीएससी परीक्षा में 18वीं रैंक प्राप्त कर बनी जिले की प्रथम महिला आईएएस

नगरआगमन पर हुआ भव्य स्वागत, ढोल ढमाकों के साथ घर तक ले जाया गया

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

आदिवासी बहुल अंचल अलीराजपुर की बेटी राधिका गुप्ता ने यूपीएससी में आल इंडिया में 18वीं रैंक हासिल कर जिले की प्रथम महिला आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया। राधिका नगर के किराना व्यापारी प्रहलाद गुप्ता की पुत्री व पूर्व पार्षद नंदकिशोर गुप्ता की भतीजी हैं। यूपीएसएसी का परीक्षा परिणाम शुक्रवार शाम को ही घोषित हुआ है।



शनिवार को राधिका बड़ौदा से दाहोद होते हुए अलीराजपुर लौटी। स्थानीय दाहोद नाके पर उन्हें लेने बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, माहेश्वरी समाजजन, युवा संगठन, परिजन, रिश्तेदार आदि पहंुचे। राधिका जैसे ही यहां पहंुची ढोल ढमाकों व आतिशबाजी से उनका स्वागत किया गया। परिजनों आदि ने उन्हें पुष्पमालाओं से लाद दिया। जहां से उन्हें जुलूस के रुप में खुली कार में उनके घर तक ले जाया गया। घर पर स्वागत सत्कार करने की होड़ सी मच गई। जहां राधिका ने अपने माता पिता व अन्य परिजनों के पैर छूकर आर्शीवाद प्राप्त किया।!



राधिका गुप्ता की इस सफलता पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों आदि ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात रहे कि राधिका ने इसके पूर्व अपने 2019 में प्रथम प्रयास में ही भारतीय रेल सेवा आईआरएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी व रेलवे विभाग के बड़ौदा रेल मंडल में बड़े  पद पर कार्यरत हैं। इसी पद पर रहते हुए राधिका ने यूपीएससी की परीक्षा दी और यह सफलता प्राप्त की।

सपना बड़ा देखिए और मेहनत उससे भी ज्यादा किजीए

प्रजातंत्र प्रतिनिधि से विशेष बातचीत में राधिका ने बताया कि उन्हौंने अपनी आरंभिक शिक्षा जिसमें कक्षा पहली से 12 वीं तक डान बास्को अकादमी अलीराजपुर में ग्रहण की। पश्चात ग्रेज्युएशन इंदौर से किया। यूपीएससी की आरंभिक तैयारी भी इंदौर से ही की है।  पिछले दो सालों से नईदिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी की। रेलवे की नौकरी करते हुए भी आईएएस बनने का सपना नहीं छोड़ा। यूपीएससी की तैयारी करते हुए 2020 की परीक्षा उत्तीर्ण की उसके बाद इंटरव्यू की अच्छे से तैयारी की। परिणाम आपके सामने है। मेरी इस सफलता के पीछे पूरा श्रेय मेरे माता पिता, परिजनों व समाज का है जिन्हौंने मुझे हमेशा प्रेरित किया। युवाओं के लिए दिए अपने संदेश में राधिका ने कहा कि वे जो भी सपने देखे उस सपने का साकार करने के लिए जो भी कर सकते है उसे करे।  परीक्षार्थी के लिए यह फर्क नहीं पड़ता है कि आप कहीं से भी किसी छोटी जगह से क्यों नही हो, आप किसी भी बैकग्राउंड से हो। हमेशा सपना बड़ा देखिए और मेहनत उससे भी ज्यादा किजीए।




राधिका गुप्ता की इस सफलता पर विधायक मुकेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, नपा अध्यक्ष रितेश डावर, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल मकू सेठ, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल,पत्रकार रघु कोठारी, आशुतोष पंचोली, आशीष अगाल, हितेंद्र  शर्मा, विक्रम सेन, नंदू गुप्ता मित्र मंडल के किशोर शाह, कृष्णकांत गुप्ता, कैलाश गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी है।!



अभिभाषक संघ के चुनाव निर्विरोध संपंन

विजय गेहलोत अध्यक्ष व मसूदअख्तर कुरैशी सचिव नियुक्त

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

अभिभाषक संघ के द्धिवाार्षिक चुनाव सोमवार को जिला न्यायालय में सर्वानुमति से निर्विरोध संपंन हुए। जिसमें साल 2021 से 2023 तक की कार्यकारिणी निर्विरोध गठित की गई। निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र वाणी व ज्ञानेंद्र परिहार ने बताया कि सर्वानुमति से अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर विजय गेहलोत, उपाध्यक्ष भरत राठौड़, सचिव मसूद अख्तर कुरैशी, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र परिहार, सह सचिव जितेंद्र वाणी नानपुर को चुना गया। सभी पदाधिकारियों को संघ के अधिवक्तागण प्रकाशचंद जैन, रमण सोलंकी, दशरथसिंह चंदेल, अनूप शर्मा, अशोक गेहलोत, राजेश राठौर, अशोक सोलंकी, राजेंद्र परिहार, अनवर जावेद खान, सुरेश माहेश्वरी, अनिल श्रीवास्तव, राजेश वाघेला, अजय गेहलोत, चितवन गेहलोत, सर्वेश सिसौदिया, राहुल परिहार व अन्य अधिकवक्ता साथियों ने  हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। यह जानकारी युवा अभिभाषक श्रीकांत बाहेती ने दी। 


कवयित्री माधुरी सोनी "मधुकुंज" हुई सम्मानित

साहित्य मंच अलीराजपुर ने जताया हर्ष

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

अंचल की ख्याति प्राप्त कवयित्री माधुरी सोनी मधुकुंज ने अपनी कविता लेखन के माध्यम से पूरे देश में अलीराजपुर अंचल का नाम प्रसिद्ध किया है। नगर की बेहद प्रतिभाशाली व हर मर्मस्पर्शी पहलुओं पर अपनी कविताओं के माध्यम से भावनाएं अभिव्यक्त करने वाली माधुरी सोनी मधु कुंज को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में  उषा राज साहित्य अकादमी ने साहित्य साधक सम्मान से देश के आठ साहित्यकारों के साथ सम्मानित किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली वनवासी अंचल झाबुआ की उषा राज साहित्य अकादमी ने हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर देश के आठ साहित्यकारों को साहित्य साधक सम्मान दिया। जिसमे अलीराजपुर जिले से एकमात्र माधुरी सोनी मधुकुंज को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा झाबुआ जिले से सुश्री लता देवल , राजेश डामोर जी, डॉ अनिल  श्रीवास्तव और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आदरणीय अशोक लव ,  सुदर्शना देवी , साजिद इकबाल और कमाल सिंह महिमा जी को भी यह सम्मान पत्र दिया गया। ये सभी सम्मान पत्र सभी को भेज दिए गए हैं।


अकादमी संचालक डॉ रामशंकर चंचल झाबुआ ने कहा कि हमें गर्व है कि अकादमी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है । अभी तक अकादमी ३५  साहित्य साधक सम्मान पत्र राष्ट्रीय स्तर पर साहियकारों को प्रदान कर चुकी है।।

कवयित्री माधुरी सोनी को यह सम्मान मिलने पर साहित्य महिला मंच, शब्द गीतिका समूह,राष्ट्रीय कवि मंच अलीराजपुर, राग रागिनी रमण रेती साहित्यम समूह ने हर्ष जताते हुए श्रीमती सोनी को बधाई दी है।।

श्री क्षीरसागर जिला संयोजक मनोनित

अलीराजपुर न्यूज।

म.प्र. संस्कृति परिषद भोपाल की प्रतिनिधि संस्था साहित्य अकादमी द्वारा श्री शरद क्षीरसागर (प्राचार्य शा.हाईस्कूल राजावाट) को आलीराजपुर जिले में गठित पाठक मंच का संयोजक मनोनित किया है।

उल्लेखनीय है, की म.प्र.संस्कृति परिषद एवम साहित्य अकादमी द्वारा साहित्यिक, रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा पुस्तक एवं पठन परम्परा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से म.प्र. के समस्त जिलों एवं तहसीलों में पाठक मंचों की स्थापना कर प्रकाशित पुस्तकों की समीक्षा गोष्ठियों के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है। इसी उद्देश्य के तहत म.प्र. संस्कृति परिषद के निदेशक डॉ विकास दवे द्वारा उपरोक्त पाठक मंच स्थापित कर संयोजकों की नियुक्तियां की गई है। आलीराजपुर के अतिरिक्त तहसील चंद्रशेखर आज़ाद नगर में श्री नीलेश शाह, तहसील सोंडवा श्रीमती पूर्णिमा व्यास, तहसील कट्ठीवाड़ा श्री दिग्गविजयी सिंह मेवाल एवं तहसील जोबट में श्रीमतीं ममता सोनी पाठक मंच के संयोजक नियुक्त किये गये हैं।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए पाठक मंच के संयोजक श्री शरद क्षीरसागर ने बताया, की साहित्य अकादमी द्वारा पाठक मंचों को प्रतिमाह दो साहित्यिक पुस्तकें तथा चार मासिक पत्रिकाएं उपलब्ध करवाई जाएगी, जिन पर गोष्ठियों के माध्यम से समीक्षाएं आमंत्रित की जाएगी। श्रेष्ठ समीक्षाएं म.प्र. हिंदी साहित्य परिषद की प्रतिनिधि पत्रिका साक्षात्कार में प्रकाशित होगी।

पाठक मंचों की स्थापना एवं समस्त संयोजकों की नियुक्ति पर जिले के सभी साहित्यकार, लेखक, शिक्षकों एवं साहित्यप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।