रामदेव मंदिर के छड़ीदार परिवार के यहां हुआ भजन सत्संग का आयोजन

रामदेव मंदिर के छड़ीदार परिवार के यहां हुआ भजन सत्संग का आयोजन

एवा धूपना धुवांडे वेला आवजें...करके रामा पीर से प्रीत हो जायेगी तेरी जीत...भजन की दी प्रस्तुती 

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादोपक्ष की राधा अष्टमी को रामदेव मन्दिर के छड़ीदार सुनील चौहान के परिवार में भजन कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी श्री नरसिंहानन्द जी बापूजी द्वारा स्थापित स्थानीय रामदेव मन्दिर से जुड़े भक्तो के यहाँ भजनों का आयोजन प्रतिवर्ष होते आ रहा है। यह परम्परा पिछले 60 वर्षाे से अधिक समय से चली आ रही है।



  एकम से भजनों की शुरुआत होकर नवमी तक नो दिन प्रतिदिन भक्तो के यहाँ भजनों का आयोजन होता है, इस दौरान रामदेव मन्दिर के पुजारी व भक्त मन्दिर से बापू नरसिंहानंद के फ़ोटो को भक्तो के घर ले जाकर गादी पर स्थापित करते है, साथ ही रामदेव भगवान के प्रतिमा को भी पाठ पर स्थापित करते है। छडीदार परिवार के सदस्य वीरेंद्र सिंह चौहान व कृष्णा चौहान ने मन्दिर से पधारे सभी भक्तो का स्वागत किया। 


भगवान रामदेव जी व नरसिंहानन्द बापूजी की पूजा अर्चना परिवार के सदस्य मंजुला बेन, कल्पना बेन, सीता बेन, अंजली बेन, पायल बेन, लक्ष्मी बेन, राहुल, राजेश्वरी बेन, मोहिनी बेन, मनवित, रिधान के अलावा राजपूत समाज के अध्यक्ष रिंकेश तंवर, आयुष वाघेला, सतेंद्र चावड़ा, रामचंद्र वाघेला आदि सदस्यों ने की, भजन कीर्तन में रामदेव मंदिर के अलावा, राजपूत समाज के सदस्यगण भी उपस्थित रहे।


 रामदेव मंदिर के भजन गायको द्वारा मधुर संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई।  पीले प्याला तू रामा पीर का, थारो भरोसे भारी बाबा रामदेव, गुरु तमे मारा अन्तरनायामी ऐवा धुपना धुवाने वेला आवजो, ऐवा आरती करनी ने वेला आवजो जैसे कई भजनों की प्रस्तुति भजन गायकों द्वारा दी गई। उक्त जानकारी छड़ीदार परिवार के सदस्य राकेश चौहान द्वारा दी गई।


रंगपंचमी पर बिखरा चारों ओर उल्लास, रंगों से भर गया आसमान

ऐतिहासिक फाग यात्रा में हर आम और खास हुआ शामिल

चारों और रंग गुलाल से सराबोर माहौल में पर्व की मस्ती में झूम उठी जनता

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मो.नं. 7909750355

जिला मुख्यालय पर बुधवार रंगपंचमी का दिन बेहद यादगार रहा। रंगपंचमी के दिन चारों और बिखरे उल्लास व रंगों से भरे माहौल में हर कोई डूब गया। हिंदू समाज  फाग यात्रा उत्सव समिति की ऐतिहासिक फाग यात्रा में हर आम और खास शामिल हुआ। हजारों नागरिकों की भीड़ में महिला, पुरुष, युवक युवतियां बच्चें उल्लास के साथ डीजे, ढोल मांदल की धुन पर थिरकते हुए संपूर्ण यात्रा मार्ग पर चले। फाग यात्रा आयोजन का यह चौथा साल था। पंचमुखी हनुमान मंदिर से आरंभ हुई यात्रा बस स्टेंड, एमजी रोड़, नीम चौक होते हुए बाहरपुरा में रामदेव मंदिर प्रांगण पर जाकर संपंन हुई। 

                                             फाग यात्रा में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।

करीब डेढ़ किमी लंबी दूरी की फाग यात्रा में पर्व की परंपरा निभाने के लिए नागरिकगण खुद को नहीं रोक सके। फाग यात्रा समिति की व्यवस्था बेहद जर्बदस्त व शानदार रही। फाग यात्रा में शामिल हजारों नागरिकों का पूरे मार्ग पर स्वागत इस ढंग से हुआ कि किसी की बारात में शामिल होकर जा रहे हो। कुल्फी, पानी की बोतले, छाज, शरबत व अंत में हजारों लोगों के नाश्ते की व्यवस्था बेहद सराहनीय रही।  

बस स्टेंड पर कलेक्टर डा अरविंद अभय बेडेकर, एसपी राजेश व्यास एसडीएम तपीश पांडे एसडीओपी अश्विनीकुमार भी शामिल हुए। यहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल व फाग यात्रा समिति के सदस्यों ने इनका रंग गुलाल लगाकर स्वागत किया। दोनों अफसर कुछ देर यात्रा में शामिल रहे। फाग यात्रा में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, सांसद अनिता चौहान, मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य व युवा नेता इंदरसिंह चौहान अपने अपने समर्थकों के साथ झूमते ठुमके लगाते हुए रंगपंचमी का आनंद लेते नजर आए।

     कैबिनेट मंत्री चौहान फाग यात्रा में पुंगी बजाकर मजा लेते हुए।

फाग यात्रा में नगर के ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, राठौड़ समाज, असाड़ा राजपूत समाज, जैन समाज, वाणी समाज, लोहार समाज, दशा वैष्णव पोरवाड़ समाज, हरसोला समाज, माली समाज, आदिवासी समाज, अंबेडकर नगर के रहवासी बड़ी संख्या में अन्य सभी हिंदू समाजजन उत्साह से रंग गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते व संगीत की धुनों पर थिरकते हुए फाग यात्रा में शामिल हुए और इसे बेहद यादगार बना दिया।

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल भी फाग यात्रा में ठुमके लगाते नजर आए।

फाग यात्रा उत्सव समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष राकेश चौहान, उपाध्यक्ष राजेश आर वाघेला, मीडिया प्रभारी गिरिराज मोदी सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने फाग यात्रा को सफल बनाने पर आम जनता का आभार माना। 

      सांसद अनिता चौहान ने भी होली खेली।

फाग यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं युवतियां भी शामिल हुई। महिलाओं व युवतियों के लिए फाग यात्रा में आगे आगे चलने की अलग से विशेष व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की।


     कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर, एसपी राजेश व्यास  फाग यात्रा में शामिल हुए।

सभी समाजों की होली मनी

नगर में सामाजिक स्तर पर भी रंगपंचमी के दिन रंगों की होली खेली जाती है। नगर के लगभग सभी समाजों की होली के रंगारंग आयोजन अपने अपने स्तर पर समाज भवन, गार्डनों पर मनाई गई। रंगपंचमी पर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रमुख चौराहों व मोहल्लों में पानी के फव्वारें लगाए गए व डीजे की धुनों पर सभी मोहल्लों में टोलियां झूमती नजर आई। देर शाम को सामाजिक स्तर की गोट के आयोजन भी हुए। 


 आलीराजपुर में निकली ऐतिहासिक फाग यात्रा में उमड़ी हजारों नागरिकों की भीड़।


रंगपंचमी के दिन हिंदू समाज की ऐतिहासिक फाग यात्रा का आयोजन

 राधा कृष्ण की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र, 5 क्विंटल गुलाल व 3 क्विंटल फूलों की होगी वर्षा

बुधवार 19 मार्च को निकलेगी रंगारंग गैर

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के हिन्दू समाज जन द्वारा सामूहिक फाग उत्सव यात्रा का आयोजन 19 मार्च बुधवार पंचमी के दिन किया जा रहा है, फाग यात्रा को सफल बनाने के लिए हिंदू समाज की फाग उत्सव समिति समाज स्तर पर मोहल्ले अनुसार बैठक कर रही है। समिति के सदस्य अंबेडकर नगर में वाल्मिकी समाज के सदस्यों से एवं संत रविदास समाज के सदस्यों से मुलाकात की और सभी को फाग उत्सव यात्रा में परिवार के साथ शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। नगर के समस्त हिन्दू समाज के महिला प्रतिनिधियों की बैठक कर जिम्मेदारी सौंपते हुए फाग यात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए गए साथ ही अधिक से अधिक संख्या में महिला वर्ग कैसे शामिल हो इसकी रूप रेखा तैयार की गई।

                                                                                   फाईल फोटो

 फाग उत्सव यात्रा समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश आर वाघेला व पूर्व अध्यक्ष राकेश चौहान ने संयुक्त रुप से बताया कि फाग उत्सव यात्रा का यह चतुर्थ वर्ष है पिछले तीन वर्षों से इस यात्रा को नगर का ऐतिहासिक जन समर्थन मिल रहा है, साथ ही यात्रा को लेकर उत्साह भी देखने को मिल रहा है। ज्ञात रहे कि फाग यात्रा का शुभारंभ 19 मार्च बुधवार को बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से सुबह 9 बजे होगा यह यात्रा नगर के मुख्य मार्ग नीम चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा, झंडा चौक से होते हुए रामदेव मन्दिर चौराहा पर पहुँचेगी, जहाँ समस्तजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की जाएगी। 


5 क्विंटल गुलाल के साथ ही 3 क्विंटल पुष्पों की होगी वर्षा

फाग उत्सव यात्रा में आकर्षक का केंद्र...केसरिया पताकाएं, चलित झांकी, ढोल तासा, मशीन से केसरिया गुलाल वर्षा, पुष्प वर्षा, राधा कृष्ण की झांकी, आदि से आकर्षित रहेगी फाग यात्रा। इस ऐतिहासिक फाग यात्रा में नगर के समस्त हिन्दू समाज की माता, बहने, युवा, युवक, युवतियां, वरिष्टजन भी शामिल होंगे।


 फाग यात्रा में युवतियां, महिलाएं, युवक, वरिष्टजनों के लिए अलग अलग लाईव साउंड रखा गया है, साथ ही यात्रा मार्ग बस स्टेंड, नीम चौक, पोस्ट ऑफिस चौराहा पर आइस्क्रीम, छाछ, जलजीरा, जलपान आदि की व्यवस्था की जाएगी.।फाग उत्सव यात्रा को भव्य एवं सुन्दर बनाने के लिए फाग उत्सव समिति ने नगर के समस्त हिन्दू समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आव्हान भी कर रहे हैं।    



आम्बुआ के भगोरिया में जमकर थिरके आदिवासी जनप्रतिनिधि

महेश पटेल के नेतृत्व में आम्बुआ में निकली ग़ैर

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

जिले के आम्बुआ के भगोरिया हाट में मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व में ढोल,मांदल के साथ निकली गैर में सैकड़ों ग्रामीणजन कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वरिष्ठ नेता महेश  पटेल ने भगोरिया हाट में सभी को होली व भगोरिया की बधाई दी  आम्बुआ में लगे भगोरिया मेले में बड़ी संख्या ग्रामीण पहुंचे। रंग-बिरंगी वेशभूषा, हाथ में बांसुरी, ढोल-मांदल के साथ झूलों का भरपूर आनंद लिया।


आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल द्वारा निकाली गई गेर में कार्यकर्ताओं का उत्साह उमंग का सैलाब देखा गया जहाँ महेश पटेल को कंधे पे बैठा के नचाया। महेश पटेल कार्यकर्ताओं को साफा बांधते भी नजर आए ।



 ग़ैर के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर,युवा नेता महेंद्र सिंह रावत ,अमान पठान,अंबुआ सरपंच रमेश भाई रावत,नारायण भाई अड़वाड़ा,मुस्तफा भाई बोहरा ,विजय रावत,ब्रजेश खण्डेलवाल,सोनू वर्मा, मनीष चौहान,राकेश चौहान, सिराज पठान,भुरू भाई, रमेश भाई उंडवा सहित ग्रामीण जन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आम्बुआ में भील सेना संगठन सामाजिक संगठन ने निकाली गैर

वहीं दूसरी ओर भील सेना संगठन संस्थापक शंकर बामनिया ने कार्यकर्ताओं के साथ 30 ढोल मांदल के साथ राणा पुंजा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गैर निकाली।  जिले के आम्बुआ में आदिवासी समाज के युवक युवतिया बुजुर्ग बच्चंे एक जैसे परिधान मंे सज धज कर भगोरिया हाट में पहुंचें सभी ने भगोरिया पर्व का आनन्द लिया। वही सामाजिक संगठन ने भी इस भगोरिया पर्व पर गैर निकाली।  सामाजिक संगठन भील सेना के संस्थापक शंकर बामनिया अपने कार्यकर्ताओ के साथ आम्बुआ भगोरिया हाट में पहंुचे ओर राणा पुंजा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओ के साथ करीब 30 ढोल मांदल बजाकर रंगारंग गैर निकाली। 


भील सेना के संस्थापक ने आदिवासी समाज के  लोगों से आने वाले दिनों मंे होने वाली शादी ब्याह को लेकर समाज के लोगों से अपील करते हुए कहां की सभी आदिवासी समाज के लोग डी-3 दहेज डीजे ओर दारू को लेकर जो मुहिम चल रही है उसको सभी को सफल बनाना है । वही भील सेना के चतरसिह मण्डलोई  भी ढोल मांदल बजाकर भगोरिया हाट गैर में शामिल हुए ओर सभी आदिवासी समाज के लोगों को भगोरिया हाट होली रंगपंचमी शीतला सप्तमी की बधाई देते हुए कहा कि भगोरिया हमारे आदिवासी समाज का लोकप्रिय त्योहार है इसमंे हम सब आदिवासी समाज के लोग इस भगोरिया हाट का साल भर तक इंतजार करते है इस भगोरिया हाट मे सभी लोगो से सगे सम्बंधियो से मेल मिलाप होता है वही ढोल मांदल बजाकर नाचते कुदते है ओर आनन्द मनाते है।



 इस दोरान भील सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बधेल रंजीत पचाया करू बामनिया रांची जवारी सरपंच रागु बघेल सरपंच सुमारिय पचाया राजेश पचाया आलम पचाया रुमसिंह बामनिया गोविंद पचाया जितेंद्र कटारिया वेस्ता बामनिया महेश बामनिया दिलीप भिंडे संदीप डावर अनिल सहीत अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।!

आलीराजपुर में शाम तक गूंजती रही घुंघरुओं की खनक व कुर्राटियों के साथ ढोल मांदल की थाप

 कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहंुचे आलीराजपुर, सोमवार के भगोरिया पर्व में लिया भाग

कांग्रेस ने  सिनेमा चौराहे पर निकाली रंगारंग गैर

आशुतोष पंचोली

आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ

मो.नं. 7909750355

आदिवासी अंचल के प्रमुख पर्व भगोरिया पर जिला मुख्यालय पर शानदार माहौल बना। हजारों की संख्या में भगोरिया पर्व का आनंद लेने के लिए उमड़े आदिवासी नर नारी बच्चें युवा व युवतियों ने शानदार समां बांधा। दोपहर एक बजे बाद से भगोरिया का रंग परवान चढ़ने लगा और दोपहर 3 बजे तक अपने पूरे शबाब पर था। ताड़ी के सुरुर में छाई मस्ती में सराबोर व झूमते ग्रामीणों ने अपनी पर्व की परंपराओं का निर्वहन बड़ी शिद्दत के साथ किया। नगर में भगोरिया पर्व मनाकर ग्रामीणों की टोलियां अपनी मस्ती में मस्त होकर पर्व की यादें संजोकर अगले भगोरिया के इंतजार में रवाना हुई। नगर में शाम तक  घुंघरुओं की खनक गंूजती रही व कुर्राटियों के साथ ढोल मांदल की थाप सुनाई देती रही।


बस स्टेंड पर भाजपा का आयोजन

भगोरिया का आलम ऐसा था कि मप्र शासन के विशेष हेलिकाप्टर से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सोमवार को आलीराजपुर पहंुचे। हेलिपेड पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं इंदरसिंह चौहान आदि ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। यहां से विजयवर्गीय का काफिला सीधे डाक बंगले पर पहंुचा। जहां कलेक्टर डा अरविंद अभय बेडेकर व एसपी राजेश व्यास ने उनकी आगवानी की। कुछ देर पश्चात मंत्री विजयवर्गीय रोड़ शो के रुप में खुली जीप पर सवार होकर बस स्टेंड स्थित भगोरिया पांडाल में पहंुचे जहां पर आयोजित रंगारंग भगोरिया कार्यक्रम में उन्हौंने भाग लिया। इस दौरान सांसद अनिता चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष परवाल, भाजपा नेता मोंटू शाह,  भाजपा मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा  आदि ने उनके साथ सहभागिता की। मंत्री चौहान ने मंत्री विजयवर्गीय का साफा पहना कर स्वागत किया। 


भगोरिया महोत्सव में सम्मिलित होकर आनंद का अनुभव हो रहा है। आलीराजपुर के लोगों के चेहरे का निखार उनके आत्मविश्वास को देखकर मन गदगद है। नगरीय विकास एवं आवास एवं संसदीय कार्य विभाग कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह बात आलीराजपुर में आयोजित भगोरिया महापर्व के दौरान कही । उन्होंने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से आलीराजपुर आ रहे है, आज लोगों के पक्के मकान है, घर घर तक जल पहुंच रहा है, आज जिले के कृषक साल में 3 बार की फसल उपजा रहे है । ये स्थिति पिछले 20 वर्षों में बदली है, सरकार के प्रयासों को धरातल तक लाने के लिए कैबिनेट मंत्री  नागर सिंह चौहान ने सतत मेहनत की है। आज उस मेहनत का फल दिखता है कि पलायन पहले की तुलना में कम हुआ है, सम्पन्नता बढ़ी है और जनजातीय अंचल के नागरिकों के अंदर आत्मविश्वास का संचार हुआ है।  

इस दौरान  रतलाम जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय , जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य  इंदर सिंह चौहान ,  जयपाल खरत  कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, इस दौरान पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत उपस्थित विशाल जनसमूह द्वारा किया गया। साथ ही जनजातीय परिधान में सुसज्जित नृत्य समूह ने उनका स्वागत विशेष भगोरिया नृत्य कर किया।करीब डेढ़ घंटे तक आलीराजपुर में रुकने के बाद विजयवर्गीय हेलिकाप्टर से वापस उड़ चले।



सिनेमा चौराहे पर कांग्रेस की रैली

इधर सिनेमा चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर मप्र आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पटेल की ओर से भगोरिया की रंगारंग गैर का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी पत्नि व जोबट विधायक सेना पटेल विशेष आकर्षक लाल लुगड़े की वेशभूषा में चांदी के गहनों से सजी धजी चश्मा लगाती हुई नजर आई।


जब कांग्रेस नेता महेश पटेल ने रैली में ढोल बजाया तो विधायक पटेल थिरकती हुई नजर आई। भगोरिए की गैर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम राठौर, पार्षद पुष्पराज पटेल भयू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


इसके पूर्व छकतला के भगोरिए में कलेक्टर बेडेकर व एसपी राजेश व्यास  ने ढोल बजाई व मांदल की थाप पर नृत्य किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय समूह के साथ बांसुरी एवं झालर भी बजाई। कलेक्टर डॉ बेडेकर एवं एसपी व्यास ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, मेले में आए विक्रेताओं से बातचीत की।


आदिवासी समाज ने निकाली परंपरागत गैर

आदिवासी समाज के द्वारा प्रतिवर्षानुसार भोंगर्या हाट की गैर स्थानीय टंट्या भील गाता पर आदिम संस्कृति अनुरूप पूजापाठ एवं माल्यार्पण कर ढ़ोल,मांदल, ढोलकिये, कुण्डी एवं बांसुरी की धुन पर मूंछ पर ताव देकर कुराटी लगाते हुए  थिरकते हुए निकाली। गैर टंट्या मामा चौराहे से होते हुई, राम देव मंदिरए झंडा चौक, पोस्ट ऑफिस,नीम चौक,बस स्टेण्ड होते हुए टंकी ग्राउंड पहुँचे। वहाँ पर ने ढोल . मांदल की थाप जमकर थिरके और एक दूसरे को भोंगर्या हाट की बधाई दी। 



आदिवासी समाज की भोंगर्या हाट गैर का विभिन्न समाज जनों के द्वारा भी जगह जगह स्वागत कर बधाईयां दी गईं। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष मालसिंह तोमर जयस जिला अध्यक्ष अरविन्द कनेश,आकास जिलाध्यक्ष भंगुसिंह तोमर,आदिवासी छात्र संगठन जिलाध्यक्ष विजय कनेश,आदिवासी महिला मंडल की वेस्टी चोंगाड़, चांदपुर जयस के सक्रिय पदाधिकारी विक्रम सिंह बामनिया, देवा कनेश, नानपुर जयस से भीमसिंह बघेल, मुकाम सिंह बघेल, भाचरिया किकरीया, कमलेश चौहान, नानसिंह चौहान, संतेश किकरिया, बुचना बामनिया, रवि कनेश, कमलेश चौहान, मोनू चौहान, करण किकरीया, भंदू भिंडे, राकेश भयडिया, रमेश,भुरू बघेल, अंगत कनेश, समाज के वरिष्ठ जन सहित आदिवासी समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

भाबरा के भगोरिया में भील सेना सूप्रीमो शंकर बामनिया ने अपने समर्थको के साथ   निकाली गैर


सोमवार को समीपस्थ भाबरा में भगोरिया हाट मे राजनीतिक दल ओर भील सेना संगठन ने शंकर बामनिया चतरसिह मण्डलोई रमेश बघेल के नेतृत्व मे ढोल मांदल डीजे की धुन पर रंगारंग गैर निकाली। स्थानीय बस स्टैंड से गैर निकली जो भगोरिया स्थल तक पहुंची जहा गैर का समापन किया गया । शंकर बामनिया ने हाट मे आए सभी आदिवासी समाज के लोगो को भगोरिया होली ओर रंग पंचमी की हार्दिक बधाई ओर शूभकामनाए दी। बामनिया ने कहा कि आदिवासी समाज का ये महापर्व हम सब मिलकर मनाए इस दोरान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष सारिंग बामनिया केनसिंह भूरिया , अंतरसिंह मावी सरपंच झीरण, पेमला गणावा सेजावाड़ा सरपंच,  रायचंद मेहड़ा वीनत, राकेश चंगोड़, भगा भाई पानगुड़ा, पूर्व जनपद सदस्य महेंद्र मंडोड़ पुनियावाट, दिलीप भूरिया पुनियावाट, नवल भाई मेहड़ा वीनत, वीरेंद्र वसुनिया, धर्मेंद्र अजनार उदयगढ़ ब्लाक अध्यक्ष, पर्वत बामनिया भाबरा ब्लाक अध्यक्ष, सुरेश वसुनिया, शुक्ला चौहान भीम सिंह सोलंकी जनपद सदस्य विकेश सिंगाड़, वीनु खराड़ी,लीमसिह अवासिया, सुबला चंगोड़, अनिल बामनिया, प्रकाश सिंगाड़, शरद गणावा, देवल गणावा, दिनेश साजनपुर,सहित बडी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।


भगोरिया पर्व आदिवासी विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक अनुपम माध्यम - कलेक्टर डॉ बेडेकर

कलेक्टर डा. बेडेकर ने बजाई ढोल, एसपी राजेश व्यास सहित अन्य अफसरों के साथ लिया आनंद

आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ 
 साप्ताहिक  भगोरिया के दूसरे दिन जिले के बखतगढ एवं आम्बुआ में भगोरिया पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बखतगढ में आयोजित भगोरिया पर्व में सहभागिता की एवं उन्होने इस दौरान कानून व्यवस्था का भी जायजा पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक चैधरी के साथ किया । भगोरिया पर्व में बडी संख्या में लोग सम्मिलित हुए इस दौरान  कलेक्टर डॉ बेडेकर व पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने आदिवासी लोक संस्कृति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति को करीब से देखा इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने ढोल मादंल का वादन किया साथ ही बांसुरी वादको द्वारा सभी को आकर्षित करने वाली प्रस्तुति को देख कर  आदिवासी संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक समय में भी आप लोगों द्वारा पारंपरिक रीति रिवाजों और वेशभूषा से जुडाव अनुकरणीय है। भगोरिया पर्व आदिवासी विरासत को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने का एक अनुपम माध्यम है जिससे विश्व और भारत के लोग आदिवासी अंचल की परम्पराएं जान सकते है और अपनी प्राचीन संस्कृति से जुड़े रहने की सीख भी ले सकते है।



इस दौरान म.प्र ईको विकास बोर्ड द्वारा आयोजित कैंपिंग की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया । इस पर्व में सीसीएफ खण्डवा डीएस गणवा , वनमण्डलाधिकारी अलीराजपुर ध्यान सिंह निंगवाल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  छोटे गिरी गोस्वामी संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

 कलेक्टर डॉ बेडेकर ने दिव्यांग मित्र भी नियुक्त कराने के निर्देश दिए
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आगामी लोकसभा 2024 की मतदान दिवस की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 अलीराजपुर एवं 192 जोबट के अंतर्गत आने वाले समस्त मतदान केंद्रों पर दिव्यांग मतदाताओं द्वारा मतदान कराये जाने के लिए मतदान केन्द्र स्तर पर व्हीलचेयर की उपलब्धता हेतु आवश्यक मेंपिग करते हुए दिव्यांगजनों के सहयोग हेतु दिव्यांग मित्र भी नियुक्त कराने के निर्देश जारी किए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आदेशित किया कि आगामी लोकसभा 2024 आदर्श आचरण संहिता के पालन एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के परिप्रेक्ष्य में सांसद स्थानीय विकास निधि (राज्य सभा के सांसदों के लिए भी लागू) से किसी भी नए कार्य की स्वीकृति या राशि जारी नहीं की जाएगी। साथ ही विधायक क्षेत्रीय विकास निधि से निर्वाचन कार्य पूर्ण होने तक किसी नए कार्य की स्वीकृति या राशि जारी नहीं की जावेगी। जिन स्वीकृत कार्यों को आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के दिनांक तक प्रारंभ नहीं किया गया है उन्हें निर्वाचन पूर्ण होने तक प्रारंभ न किया जाये।
48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाए शराब की दुकानें 
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आगामी लोकसभा 2024 के दौरान निडर एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोकसभा आम निर्वाचन के समय विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 191 अलीराजपुर एवं 192 जोबट के संबंधित क्षेत्रों में स्थिति शराब की दुकानें मतदान समाप्ति के लिये नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाये तथा इस अवधि में शराब का क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 191 अलीराजपुर एवं 192 जोबट के निर्वाचन के मामले में संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की भौगोलिक सीमा की परिधि में स्थित शराब की सभी दुकानें मतदान समाप्ति के लिये नियत समय से 48 घंटे पूर्व से बंद रखी जाए। समस्त प्रकार की कार्यवाही से जिला मुख्यालय को अवगत कराने के निर्देश  जिला आबकारी अधिकारी अलीराजपुर को दिए । उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।
ग्राम सभाओं की बैठक स्थगित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आगामी लोकसभा 2024 निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील होने के कारण जिले में होने वाली समस्त ग्राम सभाओं की बैठक स्थगित किये जाने का आदेश जारी किया । यह आदेश आचार संहिता की समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।

अंचल का पहला भगोरिया हाट उल्लास के साथ मनाया गया

वन मंत्री चोहान, जोबट विधायक सेना पटेल, भाजपा सांसद प्रत्याशी अनिता चोहान ने जमकर   लिया पर्व का आनंद

पर्व की मस्ती में रंगे नजर आए आदिवासी जनप्रतिनिधि
आशुतोष पंचोली 
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
अंचल का पहला भगोरिया पर्व सोमवार को जिला मुख्यालय सहित आजादनगर में उल्लास के साथ मनाया गया। पहले भगोरिया हाट में हजारों की संख्या में आदिवासी ग्रामीण जन अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर आए व पर्व की मस्ती का आनंद लूटा। जिला मुख्यालय आलीराजपुर में भाजपा व कांग्रेस दोनों की ओर से अलग अलग आयोजन किए गए। जिसमें दोनों दलों के समर्थक बड़ी संख्या में उमड़े। भाजपा ने आजाद भवन से बस स्टेंड तक रंगारंग भगोरिया पर्व की गैर निकाली। वहीं कांग्रेस की ओर से सिनेमा चोराहे पर विशेष आयोजन किया गया। भगोरिया पर्व में मप्र शासन के केबिनेट मंत्री नागरसिंह चोहान, भाजपा सांसद प्रत्याशी अनिता चोहान, पूर्व केबिनेट मंत्री कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सेना पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य इंदरसिंह चोहान, आलीराजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनिता चोहान सहित बड़ी संख्या में आदिवासी जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।




लोकसभा प्रत्याशी और वन मंत्री दिखे पारंपरिक वेशभुषा में
 भगोरिया हाट में जहां आजाद भवन पर भाजपा द्वारा आयोजित भगोरिया कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चोहान,उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष और लोकसभा प्रत्याशी अनीता चोहान पारंपरिक वेशभुषा में शामिल थे।




 इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को भगोरिया की बधाई भी दी। आजाद भवन में आयोजित कार्यक्रम में दूर दराज से आए ग्रामीणजनो ने केसरिया साफा पहना हुआ था। दोपहर 1 बजे बाद आजाद भवन से भाजपा ने बस स्टैंड तक गैर भी निकाली। इसमें वन मंत्री चोहान ग्रामीणों के साथ मांदल बजाते हुए चल रहे थे वहीं लोकसभा प्रत्याशी अनीता चोहान थाली बजाकर उनके साथ चल रही थी।

 गैर में भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल,लोकसभा संयोजक किशोर शाह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चोहान,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप चोहान,पूर्व नपाध्यक्ष रितेश डावर आदि शामिल थे। 
 कांग्रेस ने सिनेमा चोराहे पर जमाया रंग
सोमवार को अलीराजपुर नगर के भगोरिया में जिला कांग्रेस कार्यालय पर भगोरिया का पर्व धूमधाम से मनाया गया , इस दौरान भगोरिया मे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सेना पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित क्षेत्र के हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणों ने शिरकत कर उल्लास के साथ भगोरिया पर्व मनाया द्य जिला कांग्रेस कार्यालय पर करीब 30 से 40 ढ़ोल-मांदल के साथ ग्रामीणजन आए थे।





इस अवसर पर भूरिया ओर पटेल ने मांदल बजाकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया, वही कांग्रेसी नेता पटेल ओर विधायक श्रीमती पटेल, युवा नेता पुष्पराज पटेल ग्रामीणों के बिच जमकर थिरकते हुवे नजर आए द्य कांग्रेसी नेताओं ने ग्रामीणों को भगोरिया ओर होली पर्व की शुभकामनायें दी।


 सर्व आदिवासी समाज ने स्वतंत्र रूप से निकाली गैर
आदिवासियों का लोक उत्सव,संस्कृति,उमंग तथा उल्लास भरा भोंगर्या हॉट अलीराजपुर में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा प्रतवर्षानुसार परम्परगत देशी वाद्य यंत्रों, ढोल-मांदल एवं बांसुरी की धुन पर नाचते गाते हुये सहर्ष उल्लास के साथ गैर निकाली गई।



आदिवासी समाज के लोग स्थानीय टंट्या भील (मामा) चैराहे पर एकत्रित हुए,टंट्या भील गाता पर आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों के द्वारा  परंपरा एवं संस्कृति अनुरूप माल्यार्पण,धार डालकर पूजा पाठ की गई।वहां से गैर रामदेव जी मंदिर, पोस्ट ऑफिस चैराहा, निम चैक होते हुए बस स्टैंड पहुँची।वहाँ से गैर,नृत्य दल एवं समाज के लोग अपने अपने घर की और रवाना हुए।  कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आदिवासी समाज ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया है।


आजाद नगर मे भील सेना सुप्रीमो शंकर बामनिया के नेतृत्व मे निकली ऐतिहासिक गैर
सोमवार से आदिवासी समाज के महापर्व भगोरिया हाट की शुरूआत हो गयी पहला भगोरिया हाट आलीराजपुर जिले के आजाद नगर ओर आलीराजपुर जिला मुख्यालय पर लगा जहा आदिवासी समाज के यूवा महिला पूरूष और बुजूर्गो ने  भगोरिया हाट का आनंद लिया वही आजाद नगर मे भील सेना संगठन के सुप्रीमो शंकर बामनिया के नेतृत्व मे स्थानीय त्रिमूर्ति चोराहे से ढोल मांदल के साथ ऐतिहासिक गैर निकाली जो मैला मैदान पर जाकर समाप्त हूई इस दौरान भील सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बधेल ने कहा के यह भगोरिया हाट का त्योहार साल मे  एक बार आता है जिसमे हम सब होली की खरीदारी करते है सभी समाज जन को बधाई देते है ओर मैले का आनंद लेते है

 वही भील सेना संगठन के जिलाध्यक्ष चतरसिह मण्डलोई ने बताया के आदिवासी समाज का महापर्व कहलाने वाला ये भगोरिया हाट का हम को साल भर तक इंतजार रहता है हम लोग भगोरिया हाट मे होली की खरीदारी करते है झूले का आनंद लेते है ढोल बजाते हुए नाचते गाते इस त्योहार को हम मनाते है वही भील सेना संगठन के सुप्रीमो शंकर बामनिया ने मीडीया से कहा  सबसे पहले तो  इस आदिवासी महापर्व भगोरिया होली रंगपंचमी ओर शीतला सप्तमी की सभी समाज जनो को हार्दिक बधाई हमारे आदिवासी समाज के इस त्योहार पर हम लोग आज चन्द्र शेखर आजाद की जन्म स्थली भाबरा के भगोरिया हाट मे आए जहा हमने ढोल मांदल के साथ ऐतिहासिक गैर निकाली ओर सभी को बधाई दी

 कल  मंगलवार को आम्बुआ भगोरिया हाट मे भील सेना संगठन गैर निकालेगी एवं चंद्रशेखर आजाद नगर  गैर निकाली जिसमें केनसिह भुरिया सर नवाल मेड़ा भागा पानगुडा दिलीप भुरिया रुमाल वसुनिया पतलिया सिगाड करण गणावत मदन भुरिया शंकर वसुनिया विकास सिगाड सेतान सिगाड शरद गणावत विनु खराड़ी प्रकाश सिगाड वर्शन मेड़ा रायचन मेड़ा आदि शामिल हुए।

नर्मदा जयंती पर नर्मदे हर के जयकारो से गुंजायमान हुआ ककराना तट

मॉं नर्मदा मैया को चढ़ाई 551 मीटर चुनरी

पूर्व विधायक मुकेश पटेल, कलेक्टर व एसपी ने भी की नर्मदा मां की पूजा अर्चना

आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
नर्मदा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले के सोंडवा विकासखंड के नर्मदा तट का ग्राम ककराना त्वदीय पाद पंकजम् नमामि देवी, नर्मदे हर के जयकारों के गुंजायमान हो उठा। ग्राम ककराना में नर्मदा जयंति के अवसर पर अलीराजपुर के पूर्व विधायक मुकेश पटेल द्वारा आयोजित नर्मदा मैया की महाआरती एवं चुनरी यात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे श्रद्धालुजन शामिल हुए। इस अवसर पर ककराना मंदिर के श्री श्री महंत रामदास महाराज पूर्व विधायक मुकेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य बिहारीलाल डावर, बृजेश खंडेलवाल, तेजू भाई सोनी आदि ने माँ नर्मदा की विधिवत रूप से पूजा.अर्चना कर चुनरी यात्रा की शुरुआत की ।


नावों पर निकली भव्य चुनरी यात्रा
उल्लेखनिय है कि पूर्व विधायक मुकेश पटेल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस बार भी नर्मदा जयंती पर चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।  पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 551 मीटर लंबी चुनरी को नर्मदा मैया को एक छोर से दूसरे छोर तक ओढ़ाया गया । दोनों तटों तक चुनरी ओढ़ाने के लिए 7 मोटरबोट व 8 नावों का सहारा लिया गया। दूसरे छोर पहुंचने के बाद चुनर को नर्मदा नदी के तट पर बांध दिया गया। पश्चात नर्मदा को ओढ़ाई जाने वाली चुनरी की पूजा करने के बाद उसे उत्तर तट से दक्षिणी तट तक मोटर बोट व नावों के सहारे लेकर गए। दक्षिणी तट की पूजा अर्चना के बाद वापस लौटे ओर माँ नर्मदा की आरती उतारी गईं। पूर्व विधायक पटेल सहित अन्य भक्तो ने पंचकुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति में भी भाग लिया।

 वही नर्मदा भंडारा समिति के तत्वाधान मे आयोजित विशाल भंडारे में हजारो श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया।  पटेल ने भोज के दौरान कन्याओं के पैर धुलाकर पूजन कर चुनरी ओढाकर दक्षिणा भेंट की गईं । इस अवसर पर ग्राम सरपंच मितलेश डावर, सुमारिया डावर, राजु राठौड़, किरता भाई, कमलेश पचाया, गोपाल भावसार,देवेन्द्र राठौड़, महेंद्र रावत, निर्मल राठेड़ सहित बड़ी संख्या मे भक्तगण उपस्थित थे। 


उक्त कार्यक्रम में डूब क्षेत्र के ग्राम झंडाना, कुलवट, महलगांव के अलावा आसपास के ग्राम वालपुर, गुनेरी, देलवानी, उमराली, सोंडवा, डही व आलीराजपुर से बड़ी संख्या में श्रृद्वालुजन नर्मदा दर्शन करने पहुंचे थे । शाम ढलते ही नर्मदा तट पर श्रद्धालुओं ने दीपों की मालाएं नर्मदा जल में प्रवाहित की गईं । कार्यक्रम के आयोजक पटेल परिवार अलीराजपुर के मुकेश पटेल ने भक्तजनों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया । चुनरी यात्रा कार्यक्रम एवं संपूर्ण कार्य को संपादित करने के लिए भक्तगण कमलेश वर्मा, दीपक राठौड़, संदीप राठौड़, घनश्याम चौहान आदि का सहराहनीय योगदान रहा। 


कलेक्टर व एसपी ने की मां नर्मदा की पूजा
नर्मदा जयंती के अवसर पर कलेक्टर डाॅ अभय अरविंद बेडेकर, पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी ने बैद्यनाथ धाम प्राचीन शिव मंदिर ककराना में नर्मदा पूजन एवं अभिषेक तथा यज्ञ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नर्मदा मां को चुनरी उढाई गई। यज्ञ में उन्होंने जिले में सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर एसडीएम सोंडवा  योगेन्द्र मौर्य तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित क्षेत्र के भक्तजन उपस्थित थे।

शिव की आलोकिक यात्रा में हर कोई शिवमय हुआ

नानपुर में निकला ऐतिहासिक शिव डोला 

आलीराजपुर न्यूज के लिए नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।

आल्हा गीत स्वरों में, पुष्पों में, मधुर संगीत में, शिव के तांडव में, काली के रूप में, कान्हा के प्रेम में, ढोल.ताशे में, मधुर संगीत में, नृत्य में लीलाओं में ये  शिव की गंगा ग्राम नानपुर के हर घर से गलियों तक शिव की आराधना में चला।  शिव के गुंजायमान नारे लगे ,अद्भुत ,अकल्पनीय, आश्चर्य करते करतब  और विविध कार्यक्रमों के साथ शिव डोला अपने आलोकिक स्वरूप , वैभव व आस्था के साथ निकला।


शिव डोला समिति नानपुर  के आग्रह और प्रयास ने पूरे ग्राम  व आस पास के भक्तों को शिवमय कर दिया । श्रावण के अंतिम सोमवार को संपन्न इस आयोजन में बच्चे.बूढे,  माता.बहने साक्षात शिव की लीला में नजर आए।नानपुर  में एक परिकल्पना युवाओं की शिव डोला समिति ने रची एपारंपरिक तरीके से वर्षों बाद से प्रति सोमवार निकलने वाले शिव डोला को पुनः युवा पीढ़ी ने अपने दायित्वोंए संकल्प और समर्पण से एक इतिहास के रूप में पुनः स्थापित करने का निर्णय लिया और परिवर्तित रूप में ऐतिहासिक कर दिया। श्रावण माह के अंतिम सोमवार को निकलने वाले आनन्दित और ईश्वरीय  उपहार से परिपूर्ण एक आदर्श रचना ग्राम में स्थापित करी जो अद्वितीय रही ।




जहां माताएं बहने बड़े.बच्चे संगठन संस्था समाज साथी मित्र और वह सब जो शिव के प्रेमी रहे हैं उन्होंने एक साथ एक अलौकिक रचना का निर्माण किया और इस शिव यात्रा दर्शन को भव्य.दिव्य रूप देकर के इतिहास में बदल डाला। इंदौर,सागर के कलाकारों के साथ पूरा क्षेत्र झूमा। पिछले 2 सप्ताह से लगातार युवाओं ने इस शिव डोला के लिए रात दिन अपनी मेहनत के साथ अपना समर्पण, अपना त्याग, अपना सहयोग,अपना मन, अपना तन दिया और देशभर के विभिन्न राज्यों से ढोल ताशे झांकी के साथ साथ में नाट्य मंच, जयकारा, फुल वर्षाएअखाड़ाए प्रसिद्ध नामचीन कलाकारों की प्रस्तुति ने इतिहास रचा।


ग्राम के हर चौराहे पर अचंभित करने वाली प्रस्तुति व स्वागत नृत्य और स्वांग ने लोगों को अचंभित,आश्चर्य में कर दिया। जगह.जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की, लोग झूम उठे , नाच उठे ।शिव की  एक लीला को देखने के लिए अनेक जगहों पर माताओं बहनों ने जहां डोले की आरती की पूजन किया और साथ साथ स्वागत किया ।इसके अतिरिक्त पूरी नानपुर की जनता ने हर जगह इस मनमोहक शिव यात्रा का दिल से स्वागत करा , अभिनंदन करा और भगवान शंकर को अपने प्रिय श्रावण माह में पूरे मनोयोग से यात्रा का अभिवादन किया।अंत मे नीलकंठेश्वर  महादेव मंदिर पर  पूजाएआराधना व आरती.प्रसादी के साथ सभी की खुशहाली, समृद्धि की प्रार्थना कर समापन किया ।पुलिस थाना नानपुर की पूरी टीम ने व्यवस्था का दायित्व बखूबी निभाया ।शिव डोला समिति ने सभी सहभागी जनों के प्रति आभार व कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही  सभी कलाकारों का अभिनन्दन किया ।