किसानों की खेती की सामग्री के लिए लॉक डाउन में छूट देने के लिए भाजपा प्रतिनिधि मंडल मिला कलेक्टर से

भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जोबट पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने कलेक्टर से की चर्चा

अलीराजपुर न्यूज

वर्तमान समय में किसान अपनी खेती की तैयारियों में व्यस्त है ऐसे में कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के कारण किसानों को कृषि आदान सामग्री खाद बीज लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचा जहां उन्होंने कलेक्टर सुरभि गुप्ता से लॉक डाउन में किसानों के लिए एवं किसान सामग्री बेचने वाले दुकानदारो के लिए छूट की मांग की। भाजपा नेताओं का कहना था कि आखातीज बीत जाने के बाद किसान अपने खेतों को खेडऩे एवं बागड़ लगाने का काम करता है जिसके चलते अंदर की और जाने वाले रास्ते बंद हो जाते है ऐसे में किसानों को खाद की बोरिया एवं अन्य कृषि आदान ले जाने में समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कृषि कार्य की दुकानों को भी इसी तरह छूट दी जाए जिस प्रकार से मेडिकल सेवाओं की दुकानों को छूट मिली है साथ ही पूर्व विधायक माधोसिंह डावर द्वारा अन्य दुकानों को खोलने की भी पेरवी की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री अजय जायसवाल, जोबट के पूर्व नपा अध्यक्ष दीपक चौहान भी मौजूद थे।


कलेक्टर ने दिया आश्वासन जल्द देंगे छूट

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला एवं पूर्व विधायक डावर ने बताया कि हमारा जिला सोभाग्य से वर्तमान में पूरे प्रदेश में कोरोना के संक्रमण का सबसे अंतिम पायदान पर आ गया है ऐसे में अन्य व्यापारियों को भी उनके व्यापार में क्रम बद्ध तरीके से छूट दी जाना चाहिए जिस पर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कहा कि उनके द्वारा किसान से संबंधित दुकानों के लिए शीघ्र ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे साथ ही अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने से संबंधित विचार भी परिस्थिति को देखते हुए किया जाएगा।
Share on WhatsApp