ब्राम्हण समाज की महिलाओं ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मनाया रंगोत्सव

 सभी समाजों की महिला मंडल अध्यक्ष ने भी की सहभागिता

अलीराजपुर न्यूज़।

ब्राह्मण समाज महिला मंडल के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ और शानदार रंगारंग तरीके से भिलट बाबा मंदिर परिसर में फाग उत्सव का आयोजन किया गया।


रंगोत्सव के इस कार्यक्रम में नगर के समस्त समाज की  महिला मंडल अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया।  साथ ही सहयोगी प्रतिनिधि सभी समाज के भी उपस्थित थे और उन्हें भेंट स्वरूप सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।



राधा कृष्ण को आमंत्रित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राधा कृष्ण बनी सृजति पंचोली व अविष्का पाठक का स्वागत श्रीमती गरिमा दुबे एवं प्रतिभा  पंचोली ने ‌किया।

आमंत्रित अतिथियों का परिचय श्रीमती संध्या जी पांडे ने दिया।वेदिका ओझा ने बहुत ही सुंदर गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी ।समाज की सभी सखियों ने खूब बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

सखी सहेली ग्रुप, नखराली ग्रुप संध्या पांडे, सौम्या पांडे, अश्विनी शर्मा, ज्योति ओझा व  शीतल दीक्षित इन सभी के द्वारा शानदार रंगारंग नृत्य प्रस्तुति दी गई ।

मंच संचालन श्रीमती सोनल मूर्ति नेहा पाठक एवं सोनू शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ज्योति मेहता, पूर्णिमा जोशी और कृति मूर्ति के द्वारा सुमधुर भजन की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बनाने के लिए श्रीमती अनीता बैरागी के द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से ट्विस्ट भी रखे गए ।

समस्त मातृशक्ति के लिए बहुत ही स्वादिष्ट स्वल्पाहार एवं ठंडाई की व्यवस्था श्रीमती सुधा जी पाठक के द्वारा की गई। अंत में  नृत्य की प्रस्तुति देने वाली सभी बहनों को नगर अध्यक्ष संध्या जी पांडे के द्वारा उपहार भेंट किए गए । राधा एवं कृष्ण बनकर आए  बच्चों को श्रीमती  प्रतिभा पंचोली के द्वारा उपहार दिए गए। आयोजन में सखी सहेली ग्रुप की मोनिका जोशी प्रियंका जय जोशी, दीपा सिहोरा, गरिमा जोशी, छवि जोशी मास्टर सौम्य ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

अभिनंदन पत्र किए भेंट,:

ब्राह्मण समाज महिला मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि श्रीमती सेना पटेल व सभी समाजों की महिला मंडल अध्यक्ष का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

समापन में संध्या दीदी के द्वारा समस्त मातृशक्ति एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

Share on WhatsApp