प्राचार्य शंकर जाटव को हटाया गया, तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई
शारदा बारिया नई वार्डन नियुक्त, पूर्व वार्डन मीना चौहान हो चुकी है निलंबित
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर कठ्ठीवाड़ा में सोमवार की सुबह करीब 60 छात्राएं एक साथ अचानक से बीमार हो गई। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कठ्ठीवाड़ा में ही उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। क्षेत्रीय विधायक सेना महेश पटेल भी मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत कठ्ठीवाड़ा पहंुची थी और बीमार छात्राओं से मुलाकात कर उनके कुशल क्षेम पूछे थे। कठ्ठीवाड़ा के इस मामले में बुधवार को कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सालों से वहां पदस्थ प्राचार्य शंकर जाटव को हटाने के आदेश किए। वहीं पूरे मामले की जांच को लिए तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है। जिसकी रिपोर्ट भी कलेक्टर ने तत्काल मांगी है। लगे हाथ शारदा बारिया को अधिक्षिका के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए। वैसे पूर्व अधिक्षिका मीना चौहान को सोमवार शाम को ही निलंबित कर दिया गया था।।
प्राचार्य शंकर जाटव को हटाने के आदेश
सहायक आयुक्त संजय परवाल ने आलीराजपुर न्यूज को बताया कि उपरोक्त कार्रवाई कलेक्टर सर के निर्देश पर की गई है। संबंधितों को सूचना भिजवा दी गई है। जाटव को हटाने के बाद आशीष पंचोटिया माध्यमिक शिक्षक माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर कठ्ठीवाड़ा को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।
ज्ञात रहे कि विधायक सेना पटेल ने इस मामले में परिसर का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उनके आक्रामक तेवर देखने को मिले। उन्हौंने पूरे मामले के लिए बीईओ व होस्टल वार्डन को जिम्मेदार ठहराते हुए कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर से फोन पर चर्चा की और संबंधित जिम्मेदारों को निलंबित करने की मांग रखी थी।
इस मामले को लेकर जिला मुख्यालय की मीडिया भी बेहद मुखरता से प्राचार्य शंकर जाटव व संबंधित दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठा रही थी। अंततः कलेक्टर महोदय ने बिना देर किए मात्र तीन दिनों के भीतर ही सख्त कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ आरंभिक एक्शन ले लिया है। कलेक्टर सर की इस कार्रवाही की शिक्षा जगत व आमजनों में सराहना हो रही है। आलीराजपुर न्यूज ने भी इस मामले को तत्परात से उठाते हुए दोषी प्राचार्य व अन्य पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया था। जिस पर अंततः कार्रवाई हो गई।
आलीराजपुर न्यूज




