रैली निकलने के प्रारंभ में हुई तेज बारिश भी आदिवासी जन के क़दमताल नही रोक पाई
जनप्रतिनिधियों ने जननायक बिरसामुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
आलीराजपुर न्यूज के लिए कठ्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट।
कट्ठीवाड़ा। डीजे पर बजते संगीत पर नृत्य करते आदिवासी युवाए बच्चे रैली में आदिवासी संस्कृति की रंगबिरंगी झलक बिखेरते एक किमी से अधिक लम्बाई में उमड़ पड़े। बारिश के बावजूद पारम्परिक बांसुरी, शहनाई और ढोल पर उल्लास के साथ चल समारोह निकला। झंडा चोक पर जननायक बीरसा मुंडा की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
आदिवासी दिवस पर परम्परानुसार विशाल रैली का आयोजन पोलो ग्राउंड से किया गया। डीजे, ढोल मांडल, शहनाई और पारम्परिक तीरकमान लिए स्थानीय आदिवासी जन, नृत्य करते हुए कट्ठीवाड़ा मुख्यमार्ग से निकले। रैली प्रारम्भ होते ही तेज बारिश भी प्रारंभ हो गई जिससे लगा कि अब रैली शायद ही होगीए किंतु विपरीत परिस्थितियों में भी परम्पराओं और संस्कृति को बनाए रखने में माहिर आदिवासी जन ने विशाल रैली भी निकाली और जननायक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
भाजपा नेता भदू पचाया, जनरल चौहान, सुनील कनेश, रतिलाल तोमर के साथ ही सामाजिक कायकर्ता पार सिंह बारिया, कट्ठीवाड़ा सरपंच प्रतिनिधि वरसिंह बारिया, मोतिबडोई सरपंच प्रवीण चौहान, ध्याना सरपंच वीनू भाई, जेतपुर के कैलाश तोमर, धनसिंह तोमर, छगन डावर, सुरेश अजनार, करण चौहान, अर्जुन चौहान, सहित हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
टीआई एमएस कटारा ने बताया कि आदिवासी दिवस पर समाजजनों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे। जिले से भी पुलिस बल बुलवाया गया था। प्रभारी तहसीलदार हेमंत अग्रवाल भी पूरे समय सहयोगियों के साथ मुस्तेद रहे।
Share on WhatsApp



