नांदूरी तीर्थ मन्दिर पर आंगी रचना के साथ आकर्षक सजावट की गई।
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।
श्री जैन श्वेताम्बर धर्मसंघ के पर्युषण महापर्व 4 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे हैं।इस आठ दिवसीय पर्युषण पर्व पर स्थानीय जैन समाजजनों द्वारा विभिन्न धार्मिक पूजा उपासना की जाएगी ।जिसमें प्रतिदिन धर्म क्रिया के साथ स्तुति-अर्हत वन्दना ,वृहद मंगल पाठ,,प्रवचन,सेवा -उपासना ,गुरुवंदना,सामूहिक प्रतिक्रमण आदि के साथ सुंदर आंगी रचना की जाएगी ।
11 सितम्बर को संवत्सरी महापर्व और 12 को क्षमा याचना व मैत्री दिवस मनाकर पर्व का समापन होगा ।
उल्लेखनीय है कि प्राचीन काल में जैन तीर्थ की बहुलता होने से नानपुर को नांदूरी तीर्थ धाम से जाना जाता था । प्रभु महावीर मनमोहन पार्श्वनाथ की सुंदर मूर्ति के साथ अतिप्राचीन मन्दिर को पुष्प व विद्धुत से आकर्षक सजाया गया है।
पर्युषण के पांचवे दिन भगवान महावीर का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए सभी समाज जनों को भी आमंत्रण दिया जा रहा है ।
स्थानीय जैन समाज जन में राकेश जैन, मनीष जैन, प्रितेश जैन आदि ने पर्युषण पर्व पर सभी को भगवान महावीर व इंद्र से अच्छी वर्षा व निरोग के लिए सामूहिक प्रार्थना का आव्हान किया है ।
Share on WhatsApp

