श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राम्हण समाज महिला मोर्चा की महिलाओं ने लिया शुभ संकल्प

जूम मीटिंग में महिलाओं ने किया विचार-विमर्श

अलीराजपुर न्यूज

पूरे देश में कोरोना महामारी का संकट छाया है, चारों और डर एवं नकारात्मकता फैली हुई है सभी अपने घरों में बंद है और हम एक दूसरे से मिल नहीं पा रहे हैं। कहीं आना-जाना भी संभव नहीं है इसलिए  अक्षय तृतीया एवं श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ब्राम्हण समाज महिला मोर्चा के द्वारा एक अनूठी पहल की गई। जिसमें उन्होंने ऑनलाइन जूम मीटिंग रखकर सभी ने एक दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाओं के संदेश दिया  साथ ही जूम मीटिंग के माध्यम से सभी महिलाओं ने एकजुट होकर कोरोना पीड़ितों की हर संभव सहायता करने का शुभ संकल्प लिया। सभी महिलाओं ने पटल पर अपने अपने विचार रखें और इस महामारी एवं लाक डाउन के दौरान समाज परिवार की हमारी सभी सखियां जिनमें कोई हुनर है तो उनके हुनर को आगे बढ़ाने का एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु भी सभी ने अपने अपने विचार रखें एवं इस पर गहन चर्चा की गई।

मीटिंग के अंत में महिलाओं के द्वारा इस कोरोना महामारी से समाज परिवार के जिन सदस्यों का श्रीजी शरण हुआ है उन सभी की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर आत्मिक श्रद्धांजलि भी दी गई। जूम मीटिंग का संचालन  नेहा पाठक एवं गरिमा दुबे के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। मीटिंग में वरिष्ठ माताओं के साथ साथ  संध्या  पांडे, प्रतिभा पंचोली,  संध्या ओझा, सोनू शर्मा,  दीपज्योति बिल्लोरे,  पूर्णिमा जोशी, ज्योति मेहता,  सुनीता पांडे, अनीता बैरागी, प्रियंका लाला जोशी, प्रियंका जय जोशी, प्रीति शर्मा, वंदना जोशी, शीतल दिक्षित, सपना शर्मा उपस्थित थे। महिला मंडल के इस वर्चुअल मीटिंग में लिए गए संकल्प व कार्यों की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री तिवारी ने सभी को बधाई और शुभकामना संदेश दिया।

ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं ने बहुत ही शुभ एवं नेक कार्य किया।

-मीडिया प्रभारी
श्रीमती सोनू शर्मा
Share on WhatsApp