सर्व सहमति से ललित वाणी अध्यक्ष मनोनीत
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट।
गोपाल गोशाला परिसर नानपुर में युवा वाणी संगठन नानपुर के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें सर्व सहमति से ललीत सुरेश चन्द्र वाणी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
सर्व प्रथम आराध्य देव भगवान श्री राम की पुजा कर आयोजन आरम्भ हुआ।आरम्भ में विरेन्द्र वाणी ने समाज की पृष्ठ भुमि पर अपने विचार रखे। समाज में सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए समाज के ईतिहास का संक्षिप्त विवरण दिया,ईसके बाद विजय मुकुंद लाल, अखिलेश गेंदालाल,दिलीप वाणी, शेलेन्द्र हरिकांत ,अश्विन वाणी ने कोरोना काल में आमजनता की सहायता करने वाले युवा कार्यकर्ताओ का सम्मान किया।
समाज संगठन के विकास वाणी,हरिओम वाणी ,ओम प्रकाश वाणी,धनराज वाणी के साथ समाज के ही प्रतिभाशाली युवा जिन्होंने विभिन्न मंचों समाज का नाम रोशन किया उनमें गायक कलाकार विकास वाणी, चिंटु वाणी, दिपक वाणी का भी सम्मान किया। बेठक मैं युवा उद्योगपति नितेश वाणी ने समाज की आर्थिक स्थिति पर प्रकाश डालते हुए समाज के युवाओं को आर्थिक क्षेत्र मै किस तरह आगे आकर अपने व्यवसाय को आगे बड़ा सकते हैं इस पर युवाओं को मार्गदर्शन दिया। नितिन वाणी ने बताया कीआने वाले त्याहोरो जन्म अष्टमी, नवरात्रि,गणेश उत्सव व अन्य त्योहारों को भव्य स्तर पर मनाने का आव्हान किया।
चुनाव प्रक्रिया में समाज के वरिष्ठ युवा साथी डा.राजनिकान्त,दिलीप वाणी,अश्विन वाणी, बंटी वाणी,क्रितिश वाणी,योगेश वाणी, जितेंद्र वाणी(राज), धिरज, देवेन्द्र वाणी भी उपस्थित थे ।
Share on WhatsApp


