बालाजी गार्डन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
माहेश्वरी महिला मण्डल, माहेेशरी वधु मण्डल एवं माहेश्वरी महिला जिला संगठन आलीराजपुर के सहयोग से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर बालाजी गार्डन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें युगल डांस प्रतियोगिता एवं एकल पात्र चरित्र चित्रण जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुनिता कोठारी एवं रूचि कोठारी रही। द्वितीय स्थान पर सलोनी परवाल व सोनिया गुप्ता रही। तृतीय स्थान पर शिखा थेपड़िया एवं पूजा परवाल रही।
एकल पात्र चरित्र चित्रण में प्रथम निधी थेपड़िया, द्वितीय रूचि कोठारी, एवं तृतीय चन्द्रकान्ता सोमानी रही। इस आयोजन की मुख्य अतिथि कलेक्टर महोदया, श्रीमती सुरभी गुप्ता एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष निर्मला काबरा, माहेेश्री समाज जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर सोमानी, नगर अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मकु परवाल, युवा संगठन अध्यक्ष आशीष अगाल, जिला सचिव विनोद सोमानी थे।
कार्यक्रम में संयुक्त सचिव राजकुमारी सोमनी, जिलाध्यक्ष शकुन्तला कोठारी, सचिव अनिता कोठारी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय सदस्य मीना चौधरी, जयश्री सोामनी, ज्योती कोठारी, उर्मिला परवाल, दुर्गा परवाल, स्थानीय अध्यक्ष प्रिति मंत्री, सचिव रमिला कोठारी, संगीता सोमानी, रेखा थेपड़िया, प्रिति कोठारी, वधु मण्डल अध्यक्ष स्वेता सोमानी, छाया सोमानी, सोनिया गुप्ता संहित समाज की सभी बहने उपस्थित रही।
कोरोना काल में हुई प्रतियोगिता के पारितोषिक वितरण का कार्यक्रम भी जिला संगठन, स्थानीय संगठन एवं वधु मण्डल के द्वारा किया गया। साथ ही समाज की गौरव राधि गुप्ता द्वारा यु.पी.एस.सी. की परीक्षा में सफल होने पर सम्मान किया गया। स्पार्कलिंग स्टार प्रतियोगीता के प्रदेष स्तर के विजेता अयोध्या चैधरी एवं रूपल कोठारी का भी सम्मान किया गया। पुरूस्कारों के प्रायोजक राजकुमारी सोमानी, चन्द्रकान्ता सोमानी, शकुन्ता कोठारी, मीना चौधरी, अनिता कोठारी, जयश्री सोमानी, प्रिति मंत्री, रमिला कोठारी, ज्योति कोठारी, उषा कोठारी, रामजानकी परवाल थी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कृष्णकांत बेड़िया ने दी।
अलीराजपुर माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ महिला सदस्य श्रीमती अयोध्या चौधरी ने समाज द्वारा आयोजित पश्चिमांचल माहेश्वरी समाज की स्पार्कलिंग स्टार्ट ऑफ वेस्ट एमपी प्रतियोगिता में विजेता का स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर उनसे की गई प्रतिभा पंचोली द्वारा विशेष बातचीत के कुछ अंश देखिए।

