अग्निकांड से पीड़ित परिवारों को मुस्कान ग्रुप ने राहत सामग्री पहुंचाई

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 

जिला मुख्यालय से नानपुर के  निकट ग्राम अजन्दा के काकड़िया आम्बा मोहल्ले में भीषण अग्निकांड एक ही कुटुंब परिवार के पांच घर जलकर राख हो गए थे, जिनके लिए भोजन इत्यादि की राहत सामग्री मुस्कान ग्रुप नानपुर के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इस सम्बंध में जानकारी उपलब्ध करवाते हुए समाजसेवी तरुण राठौड़ ने बताया, की उक्त आग इतनी भीषण थी की परिजन केवल घर के सदस्य और मवेशी को ही निकाल पाए। घर मे उपलब्ध नकदी, सोने, चांदी की रकम, अनाज, बर्तन आदि सब आग में जलकर नष्ट हो गए। मकान के आसपास लगे हरे भरे पेड़ भी आग में जलकर राख में तब्दील हो गए। उक्त परिवार पिछले तीन दिन से पेड़ों के नीचे रहकर जीवन व्यापन कर रहे है। 

नानपुर थाना प्रभारी त्रिलोकसिंह बैस के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक सुरेंद्रसिंह सिसौदिया तथा प्रधान आरक्षक बलवंत सिंह हेडसाब द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया तथा मुस्कान ग्रुप के सदस्य  शरद क्षीरसागर, नितिन वर्मा राजू ,तरुण राठौड़ तथा भरत वर्मा के साथ मिलकर लगभग दस दिवस की खाद्यान्न सामग्री आटा, दाल, चावल, सब्जियां मिर्च, मसाले, साबुन आदि पीड़ित परिवारों को प्रदान की गई। बच्चों को कपड़े आदि भी प्रदान किये। साथ ही अन्य सभी प्रकार से यथासम्भव मदद का विश्वास दिलाया।

मुस्कान ग्रुप ने उपरोक्त सामग्री जनसहयोग से एकत्रित की थी, जिसके लिए सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
Share on WhatsApp