प्रदेश अध्यक्ष के नगर आगमन पर ढोल धमाकों से हुआ स्वागत

 बिरसा मुंडा प्रतिमा से प्रारंभ हुई रैली राधाकृष्ण मंदिर पर सम्पन्न हुई

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

हिन्दू युवा जनजाति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर दिलीप चौहान का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।  इस अवसर पर ढोलधमाको के साथ जुलूस भी निकाला गया जो बिरसा मुंडा स्थल से प्रारंभ होकर राधाकृष्ण मंदिर पर सभा मे परिवर्तित हो गई। 


क्षेत्र में हिन्दू युवा जनजाति संगठन के निरन्तर बढ़ते  आधार से वे लोग चिंतित हो रहे है जो भोलेभाले जनजातीय लोगों के बीच जहरीला प्रचार कर उन्हें न केवल धर्म विरुध्द करने के प्रयास में है वरन उनकी आस्थाओं से खिलवाड़ में भी लगे है। हिंदू युवा जनजाति संगठन के युवाओं ने समाज में तोड़फोड़ करने वाले तत्वों के खिलाफ मज़बूत किलेबंदी की है जिससे वे समाज को किसी प्रकार की हानि नही पहुंचा पाए ये बात राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान ने कार्यकर्ताओं के बीच कही। 

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों और जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया। सर्वप्रथम हिन्दू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर जाकर पुष्पांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया। वहां से ढोल धमाकों ओर केसरिया ध्वज के बैनर तले जनजाति संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने रैली निकालकर राधाकृष्ण मंदिर पर समापन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप तोमर ,प्रदेश उपाध्यक्ष बीरबल डुडवे प्रदेश प्रवक्ता सुरेश मंडलोई  सहित भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील कनेश भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अंकित राठोड़ मण्डल महामंत्री जयराज ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष समर्थ पचाया , मीडिया प्रभारी हेमंत तोमर गणेश पटेल हिन्दू युवा जनजाती संघटन व हिन्द रक्षक समिति  कट्ठीवाड़ा के जिला महामंत्री हरसिह कलेश ,मण्डल अध्यक्ष वेरसिंग चौहान , जिला मंत्री  उमेश भूरिया, विशाल तोमर , अजय कनेश, मोहन कनेश, विनीत बामनिया , दक्षेश जी , तपन टांडी , सचिन सोलंकी , पूर्वराज जादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Share on WhatsApp