अधिकारियो ने निकाला अटल ज्योति योजना का दम
विशाल वाणी
चंद्रशेखर आज़ादनगर
आलीराजपुर न्यूज़।।
जिस अटल ज्योति योजना को शुरू कर शिवराज सरकार ने जनता को ना सिर्फ 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाई थी, बल्कि जनता का भरोसा जीत कर सत्ता में भी बहुमत से वापसी की थी! उस अटल ज्योति योजना का मोहन सरकार के अधिकारियो ने दम निकाल रखा हैं! आज़ाद नगर क्षेत्र में विद्युत मंडल के अधिकारियो की मनमानी के चलते विगत एक वर्ष से यहां बिजली सप्लाई की स्थिति बद से बदतर हों गई हैं!
बिना किसी सुचना के आये दिन मनमाने तरिके से बिजली की सप्लाई रोक दि जाती हैं!
बार बार विद्युत सप्लाई बाधित होने पर नगर वासियो में खासा रोश हैं!
नगर के व्यापारी नितिन शाह एवं सुमित जेन ने बताया की बीते एक वर्ष में विद्युत विभाग पूरी तरह मनमानी पर उतर आया हैं! फोन करने पर कभी भी अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं! शिवराज सरकार के समय विद्युत सप्लाई को लेकर जो कसावट थी वह कमजोर नजर आने लगी हैं! सोमवार को दीपावली के दिन भी, दिन भर बिजली की आँख मिचोनी चलती रही!
*वोल्टेज बना समस्या*
बिजली के आने - जाने का क्रम तो दिन- रात बना ही रहता हैं, इसके अलावा ज़ब लाइट रहती तब वोल्टेज की कमी भी भारी समस्या का कारण बनी हुई हैं.! बीते वर्ष ज़ब से विद्युत विभाग में दिनेश अजनारिया अधिकारी बन कर आये हैं, तब से यह समस्या सुरसा के मुँह की भाती बढ़ती ही जा रही हैं, पर वे इसका कोई स्थाई हल अभी तक नहीं निकाल पाए! वोल्टेज की समस्या को लेकर नगर में हर कोई परेशान हैं, अधिकारियो की सुस्ती के चलते एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इसका कोई स्थाई हल अभी तक नहीं निकल सका हैं! नगर के वाट्सप ग्रुपो में विद्युत सप्लाई को लेकर ना सिर्फ अधिकारयो की बल्कि मोहन सरकार की काफ़ी किरकिरी हों रही हैं!
नगर के कालिका ग्रुप के अध्यक्ष गणेश अरोड़ा ने बताया की विद्युत सप्लाई और वोल्टेज की कमी को लेकर अगर अधिकारी गंभीर नहीं हुए तो इसके खिलाफ चरण बद्ध आंदोलन किया जायेगा! विद्युत सप्लाई और वोल्टेज की कमी को लेकर अधिकारी दिनेश अजनारिया को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया! सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत की सप्लाई से परेशान होकर नगर की जनता बार - बार उन्हें फोन लगाती हैं तो उन्होंने आम लोगो का फोन उठाना ही बंद कर दिया हैं.!
Share on WhatsApp