अलीराजपुर न्यूज पर जिले का क्राईम बुलेटिन

जिले में अलग अलग कारणों से तीन लोगों की मौत
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में लाक डाउन के दौरान क्राईम का आंकड़ा बहुत कमतर होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में लाक डाउन के चलते आपराधिक वारदातों में 60 से 80 फीसदी तक गिरावट हो चुकी है। इन दिनों इक्का दुक्का क्राईम ही हो रहे है किंतु थानों पर मर्ग की कायमी लगभग प्रतिदिन हो रही है। बीते 24 घंटों के दौरान जिले में तीन अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
ताड़ के पेड़ से गिरने पर युवक की मौत
पुलिस डीएसआर के अनुसार जिले के जोबट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामनी  के धौलानी फलिए में मगन पिता चमार भील 35 निवासी ग्राम उम्दा ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था किंतु पैर फिसल जाने से वह अपना संतुलन खो बैठा और नीचे आ गिरा। उसके सिर व पैर में गंभीर चोटे आने से जमीन पर गिरने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सूचनाकर्ता ठटिया पिता जेरता भील उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम जामनी  की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया।
आम के पेड़ पर अधेड़ ने फांसी लगाई
थाना क्षेत्र नानपुर अंतर्गत ग्राम बेगड़ी पटेल फलिया में ग्राम के ही गेंदिया पिता सुरपाल भवर भीलाला उम्र 55 साल ने अज्ञात कारणों से आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना कर्ता मृतक गेंदिया के पुत्र दिलीप की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।
सर्पदंश से 4 साल के बच्चें की मौत
थाना क्षेत्र आजाद नगर के ग्राम कालीयावाव स्कूल फलिया में चार साल के बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस को मृतक बालक के पिता फरियादी भूरसिंह ने बताया कि रविवार को सुबह करीबन 08.00 बजे की बात है कि मै और मेरा लडका दिपेश उम्र करीबन 04 साल का घर के बाहर दिवार के किनारे बैठे थे तथा मेरा पिता जामसिह मक्का की कडब छत पर चढा रहा था कि अचानक मेरा लडका दिपेश चिल्लाया और बोला कि पैर मे कुछ काट लिया। फिर मैने देखा तो मेरे लडके दिपेश के दाहिने पैर के पंजे मे ऊपर की ओर सांप के कांटने के निशान दिखे तथा खून निकल रहा था फिर मैने आसपास देखा तो सांप नही दिखा । सांप कही दरार मे घुस गया है । फिर मेरा पिता दौडकर आया उसने भी मेरे लडके दिपेश से पुछा क्या कांटा तो मेरा लडका दिपेश बोला कुछ कांट लिया है । फिर मेरी घरवाली सायरीबाई, मेरी भाभी मनीबाई भी दौडकर आये तथा घटना की बात मैने बताई । मेरे पास साधन नही था फिर मेरे काका का लडका सुनिल मोटरसाईकल लेकर आया तो उसकी मोटरसाईकल से मै, मेरा लडका दिपेश और मेरी भाभी मनीबाई बैठकर भाभरा अस्पताल लेकर आये । डांक्टर साहब ने दिपेश को देखा और ईलाज किया करीब 10.00 बजे मेरे लडके दिपेश की सांप कांटने से दौराने  भाभरा अस्पताल मे मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Share on WhatsApp