नानपुर थाना प्रांगण में खडी थाना प्रभारी की निजी स्कार्पियों से मिली शराब की बोतले

एसडीओपी आरसी भाकर ने बोतले जब्त कर बनाया पंचनामा,
पुलिस पिटाई कांड के 5 आरोपियों को न्यायालय से मिली जमानत,
जांच अधिकारी एसडीओपी भाकर सोमवार शाम तक सौंप सकते है जांच रिपोर्ट
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर।ब्यूरो चीफ
 जिले के नानपुर थाने में 5 गिरफ्तार युवकों के साथ पुलिस अभिरक्षा में हुई मारपीट के मामले में तूल पकड़ा हुआ है। इस मामले में एसपी विपुल श्रीवास्तव द्वारा नियुक्त जांच अधिकारी जोबट एसडीओपी आरसी भाकर सोमवार शाम तक अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकते है। जांच अधिकारी श्री भाकर ने शनिवार को नानपुर थाना प्रांगण में खड़ी थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ की निजी स्कार्पियों वाहन से शराब की बोतले व चाखणा आदि जब्त कर पंचनामा बनाया हैं। वहीं नानपुर थाना प्रभारी से कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी युवकों को शनिवार शाम को ही न्यायालय की और से जमानत मिल गई है। पूरे प्रदेश में चर्चित हो चुके इस मामले से जहां एक और पुलिस की छवि को धक्का पहुंचा है वहीं दूसरी और जिले के पुलिस कप्तान विपुल श्रीवास्तव ने इस मामले में तुरंत ही एक्शन मोड़ में आकर और मामले की गंभीरता को देखते हुए नानपुर थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ सहित 3 आरक्षकों को निलंबित करने की कार्रवाई करने की प्रशंसा पूरे जिले में हो रही है। जांच अधिकारी एसडीओपी भाकर के अनुसार अब तक की आरंभिक जांच में नानपुर थाना प्रभारी पर लगे मारपीट के गंभीर आरोपों के सत्य होने की जानकारी मिली है।


थाना प्रभारी के निजी वाहन से मिली शराब की बोतले 
नानपुर में पुलिस पिटाई कांड के मामले में एक दिलचस्प तथ्य यह भी सामने आया है और कथित आरोपों में  थाना प्रभारी दिनेश चांैगड़ के नाम से पंजीकृत व उनके निजी उपयोग में ली जा रही व थाना प्रांगण में खड़ी पुलिस लिखी हुई स्कारपीयो वाहन क्रमांक एमपी 46 बी ए ४७२३ से शराब की बोतले चाखना व बर्तन आदि सामग्री भी एसडीओपी भाकर ने पंचनामा बनाकर जप्त की है। पुलिस द्वारा जो जांच की जा रही है इस मामले में यह तथ्य व सबूत पुलिस के खिलाफ काम कर रहा है। कुल मिलाकर पूरे मामले ने अभी तक गिरफ्तार आरोपियों के बयान और अन्य कई सबूत चिख चिखकर पुलिस के खिलाफ गवाही दे रहे है जिससे इस मामले में यह सिद्ध हो रहा है कि पुलिस ने बेरहमी से गिरफ्तार युवकों के साथ मारपीट की थी। 
जिला अस्पताल में जांच अधिकारी ने लिए बयान
जिला अस्पताल में भर्ती पांचो घायल आरोपियों से शनिवार शाम को जांच अधिकारी एसडीओपी आरसी भाकर ने आकर बारी बारी से बयान दर्ज किएए बयानो की वीडियो रिर्काडिंग भी की गई है। उक्त सभी पांचो युवकों ने जांच अधिकारी को दिए बयानो में थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ व अन्य पुलिस कर्मीयों पर मारपीट के संगीन आरोप लगाए है। इन आरोपो को जांच अधिकारी ने अपनी जांच के लिए दर्ज किया है। 


पांचो आरोपियों को मिली जमानत
शुक्रवार ८ अगस्त की शाम को फाटा डेम पर आपसी विवाद में बीच बचाव करने सीविल ड्रेस में पहुुंचे नानपुर थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ व अन्य आरक्षकों के साथ कथित मारपीट के आरोप में पंाच युवकों को भादवि की धारा २९४,३५३,३३२,१४७,१४८,१४९ के तहत गिरफ्तार किया गया था। जिनके साथ रात्रि में पुलिस कस्टडी में ही जमकर मारपीट की गई थी। इन पांच आरोपी रितेश पिता राजू चौहान निवासी खारकुंआ, यशवंत बलवंत चौहान ग्राम माछलिया, विकास पिता कैलाश चौहान निवासी खारकुंआ, आदित्य पिता कैलाश चौहान खारकुंआ, राहुल पिता भेरूसिंह चौहान निवासी माछलिया को शनिवार शाम को माननीय न्यायालय से १5.15 हजार रूपए की जमानत मिल गई है। हालाकि पांचो आरोपी जिला अस्पताल में ही भर्ती है। जिसमे से 3 को हाथ व पैर में फेक्चर है। दो अन्य को कुल्हों में सूजन है। 
थाना प्रभारी दिनेश चौंगड़ के नाम से पंजीकृत है स्कार्पियो 
इनका कहना है.
एसपी सर के निर्देश पर जांच की जा रही है सोमवार शाम तक जांच रिपोर्ट तैयार हो जाने पर उन्हें प्रस्तुत कर दी जाएगी। 
आरसी भाकर एसडीओपी जोबट व जांच अधिकारी।

मेरे द्वारा गिरफ्तार किए गए युवकों से मारपीट नहीं की गई है। उल्टे आरोपियों ने फाटा डेम पर मेरे साथ मारपीट की थी।
- दिनेश चौंगड़ थाना प्रभारी नानपुर। 



Share on WhatsApp