जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने 10 नाका क्षेत्रों में लगाए 23 नाका पाईंट
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में पुलिस ने कोराना रोकथाम के लिए नई पहल करते हुए जिले में कई थाना क्षेत्रों के मार्गों पर नाकेध्बैरियर लगा दिए है। जिससे कि जिले में बाहर से कोई कोराना संक्रमित मरीज नहीं आ सके। पुलिस की इस पहल की सराहना हो रही है।
जिले के एसपी विपुल श्रीवास्तव ने अलीराजपुर न्यूज को बताया वर्तमान में विश्वव्यापी माहमारी कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुये जिले की सीमा अन्य राज्यों के ग्रामों एवं म0प्र0 के अन्य जिलों के ग्रामों से मिलती है तथा वहां से चार व दो पहिया वाहनों से आवागमन होता है । उक्त समस्त क्षैत्रों को चिन्हित किया जाकर उन सीमावर्ती क्षैत्रों में ग्राम कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सहयोग से नाका पाईण्ट लगाये गये है। जो वहां से गुजरने वाले वाहनों एवं राहगिरों पर नजर रखेंगे तथा यदि कोई आवागमन होता है तो इसकी सूचना तत्का्ल संबंधीत थाना व चैकी को देगें।
जिले में इस प्रकार कुल 10 थानों में 23 नाका पाईण्ट लगाये गये हैं।
1 चान्दपुर छोटा उदयपुर गुजरात फेरकुआ, झडोली, मोरियागांव
2 आजादनगर-बरझर,सेजावाडा दाहोद गुजरात मण्डार रोड, सामलाकुण्ड एवं काकडबारी
3 कटिठवाडा छोटा उदयपुर गुजरात बडा खेडा, काछला, भोलवट,
4 बखतगढ छोटा उदयपुर गुजरात कवाट रोड एवं रेन्दा
5 सोरवा छोटा उदयपुर गुजरात अंधारकांच एवं अकलवा
6 सोण्डवा धडगांव महाराष्ट एवं धार ककराना एवं वालपुर
7 उदयगढ रानापुर जिला झाबुआ भाण्डारखापर रानापुर रोड एवं मोरडुण्डीया रोड
8 बोरी टाण्डा् जिला धार एवं पारा जिला झाबुआ पारा रोड एवं टाण्डा रोड
9 नानपुर कुक्षी जिला धार फाटा, सेजगांव एवं मौरासा
10 जोबट बाग जिला धार बाग रोड
जिले का क्राईम बुलेटिन
ताड़ के पेड़ से नीचे गिरा, मौके पर हो गई मौत
थाना क्षेत्र नानपुर अंतर्गत ग्राम माछलिया में गत दिवस ताड़ के पेड़ पर चढ़े एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फरियादी गणपता पिता छीतू ने बताया कि उसके पिता छीतू सुमरिया चैहान मेरे घर के पिछे वाले खेत में ताड के पेड पर ताडी छेदने के लिए गये थे तथा मेरा छोटा भाई नरपत भी उसी खेत में गेहुँ थैसर मशीन से निकालने के लिए गया हुआ था । करीबन 07.00 बजे मेरे भाई नरपत की चिल्लाने की आवाज आई तो मै व मेरे काका कैलाश दौड़कर गये और देखा कि मेरे पिता छितु हमारे खेत पर ताड के पेड़ के निचे गिरे हुए पडे थे तथा मेरा भाई नरपत भी वही पर खडा था। फिर मैने मेरे पिता छितु को देखा तो वह थोडी बहुत हरकत कर रहे थे। मेरे काका कैलाश ने मेरे पिता छितु को पानी पिलाया फिर मेरे पिता को अस्पताल लाने के लिए हम गाडी तलाश कर रहे थे कि जब तक पिताजी की मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कयम कर जांच में लिया गया।
शर्ट को बनाया फांसी का फंदा और लटक गया, हुई मौत
नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अजंदा के काकड़ीअंबा फालिया में गत दिवस 30 साल के एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपने शर्ट का फांसी का फंदा बनाया और उसे घर में ही बांध कर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फरियादी भेरसिंह पिता जुवानसिंह निवासी अजंदा ने सूचना दी कि आज शाम करीबन 05.00 बजे मुझे खजान की बहिन शाईदा बाई का फोन आया कि खजान ने घर पर फाँसी लगा ली हैं तो मैं खजान के घर जाकर देखा तो खजान की औरत सेकडी बाई रोना चिल्लाना कर रही थी और बोली कि खजान ने अपने शर्ट से फांसी फंदा बना कर लटका हुआ था। मैने फाँसी का फंदा काट कर खजान को नीचे उतारा तब तक खजान की मौत हो चुकी थी। सूचना पर मर्ग कयम कर जांच में लिया गया।
जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो द्वारा दिनांक 07-04-20 को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् 03 चालान करते हुए 2,250 रू. का समंस शुल्क वसूला गया हैं।
शहर के प्रमुख स्थानों पर एलईडी के माध्यम से पुलिस दे
रही कोरोना संक्रमण से बचाव का संदेश
वर्तमान
में विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संक्रमण के चलते जिलेभर में लॉक डाऊन है। ऐसे
में यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहे व स्थानों पर एलईडी के माध्यम से
कोरोना से बचाव का और जनजागरुकता का संदेश दिया जा रहा है। इस संबंध में सुबेदार
सुभाष सतपाडिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्त्व के मार्गदर्शन में
शहर के बस स्टैंड, सिनेमा चौराहा, एमजी रोड, यातायात थाना, सहित छह स्थानों पर एलईडी लगाई गई है। जिसमें कोरोना से बचाव और
जनजागरुकता का संदेश आम लोगों को दिया जा रहा है।




