अलीराजपुर न्यूज पर जिले का क्राईम बुलेटिन

जिले में अलग अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिए सभी मामले
आदिवासी समाज की 3 युवतियो ने जहर पीकर जान दी, एक अधेड़ तालाब में डूबा तो 9 साल के बच्चें की कुएं में डूबने से हुई मौत
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में लाक डाउन के दौरान आपराधिक वारदातों में तो बहुत कम हो चुकी है किंतु बीते 24 घंटों के दौरान पुलिस थानों में कई मर्ग कायम किए गए है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी डीएसआर के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर मामले जांच में लिए है।
लाक डाउन में मामा घर रुके हुए भानजे की कुंए में डूबने से दर्दनाक मौत
जिले के बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम पाटबयड़ी मावड़िया फलिया में एक दुखद घटना घटित हुई। जिसमें लाक डाउन के दौरान अपने मामा के घर रुके एक 9 साल के भानजे की एक दुर्घटना में कुंए में गिरकर डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचनाकर्ता नन्नू पिता जुवान सिह मावड़ा ने सूचना की कि मेरी बहन नूरा उर्फ सूमन अपने लड़के विनोद पिता फूलसिह मंडलोई उम्र 14 साल नि. झाड़ आमली थाना टाण्डा अपनी लड़की संगीता को भैसावदा उसकी ससुराल छोडने के लिये इन्दौर से कीरब 15 दिन पहले भैसावदा आयी थी तो मैने अपनी बहन नूरा उर्फ सुमन व उसके लडके विनोद को मेहमानी करने के लिय अपने घर लेकर आया था। तभी सभी बसें व गाड़ीया चलना बंद हो गयी थी तब से मेरी बहन नूरा उर्फ सुमन व उसका लड़का विनोद मेरे यहां ही रह रहे थे। आज दिनाकं 06.04.20 को सूबह मेरे लड़का अर्जून , मेरे भाई नंदा का लडका जितेन्द्र और मेरे बहन हीरा का लड़का पिन्टू के साथ विनोद खेलने के लिये गये थे । करीब 12.00 बजे मेरे भाई का लड़का जितेन्द्र दौड़ता हुआ आया और बोला कि विनोद चुनाभाटी कुए में डूब गया है । बाद मै कैलाश ,संजू , कुवर सिह के साथ चुनाभाटी कंुए पर गये तो देखा फिर अंदर कुए में कुद कर विनोद की लाश को बाहर निकाला व देखा तो विनोद की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 
तालाब में डूबने से युवक की मौत
थाना क्षेत्र आजादनगर के ग्राम टोकरिया झीरण माफीदार फलिए में फुंदला पिता वेस्ता 32 की ग्राम काटकुंआ तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम सूचनाकर्ता मृतक फंुदला की पत्नि दसमाबाई  मैं और मेरा पति फुंदला महुंआ बिनने घर से करीबन 1 कि.मी. की दुरी पर गये थे।  मैं करिबन शाम 5.00 बजे घर आई तो मेरे लडके राजु से मैने पुछा तेरा बा कहा गया है । राजु ने बताया कि बा फुंदला काटकुँआ तलाब पर नहाने का कहकर गया है । जो अभी तक घर नही आया है । इस पर मैने व राजु ने मेरे पति फुंदला को तलाब पर देखने गये तो मेरे पति के कपडे तालाब के किनारे पडे थे । जो राजु उठाकर घर लाया । फिर हमने मेरे पति की तलाब के आसपास व गाँव मे किया तो मेरा पति नही मिला। दूसरे दिन सुबह करिबन 6.00 बजे मैं,  राजु,  हजरू, बुधिया, कमरू, डुगरिया सभी गाँव के लोग काटकुँआ तलाब पर देखने गये तो मेरा पति फुंदला की लाश तालाब के पानी मे तैर रही थी। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 
ताड़ के पेड़ से गिरने पर अधेड़ की मौत
थाना क्षेत्र नानपुर के ग्राम फाटा कंजर फलिया में ताड़ के पेड़ पर ताड़ी लेने के लिए चढ़ना एक अधेड़ के परिवार के लिए दुखदायी क्षण लेकर आया। ताड़ के पेड़ से गिरने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता कुंवरसिंह पिता भदु ने सूचना किया कि शाम को मैं खेत पर था कि मेरे लडके अजय का फोन आया और अजय ने बताया कि काका दाजी ताड से नीचे गिर गया है। मैं घर गया तो देखा की घर पर बहुत भीड भाड थी तो मैनें जयराम पिता मांगतिया से पुछा तो जयराम ने बताया कि भुवान सिंह, चंदर सिंह के खेत सेडे पर लगे ताड के पेड पर चढा था जो नीचे गिर गया जिससे उसको चोट आई हैं तो मैं और जुवान सिंह पिता छगन, भुवान को घर लेकर आए तब तक उसकी सांस चल रही थी फिर 108 गाडी के आते-आते काका भुवान सिंह की मौत हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया। 
युवती ने  खुद को कमरे में बंद कर कीटनाशक पी लिया
थाना क्षेत्र चांदपुर के ग्राम साजनपुर में एक 24 साल की युवती ने खेत में डालने वाली कीटनाशक पीकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सूचनाकर्ता नानली पति गनुडिया भील ने सूचना देकर बताया कि  मेरी लड़की भदी व मैंने घर पर मिलकर खाना बनाया व लडकी भदी ने खाना साथ में खाया। बाद में लडकी भदी मुझसे बोली कि मैं पास वाले कमरे में जाकर आती हूं थोडी देर बाद मेरे लडके चतरिया की लडकी अंकु ने आकर मुझे बोला कि जीजी भदी ने दवाई पी ली हैं। फिर मैं दौडकर पास वाले कमरे में गई तो अंदर से दरवाजा बंद था फिर मैं चिल्लाई तो मेरी उडीस (बहु) रायली दौडकर आई फिर रायली ने चिल्लाकर फलिये वाले को बुलाया तो फलिये के डुमा पिता नटु व उसकी औरत राजली पति डुमा दौडकर आये फिर हम कमरे के उपर चढकर टीन के पतरे उठाकर कमरे में घुसे व दरवाजा खोला तो लडकी भदी के मुंह से फसल में डालने वाली जहरीली दवाई की बदबू आ रही थी, ओर लडकी भदी को चक्कर आ रहे थे। दवाई की डिब्बी पास में रखी थी फिर गांव के रेमतिया की मोटर सायकल में बैठा कर भदी को उपचार हेतु छोटाउदयपुर गुजरात अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में लडकी भदी की मृत्यु हो गई। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
जहर पीने से युवती की मौत
थाना क्षेत्र नानपुर के ग्राम पलासदा निवासी नूरी उर्फ मनीषा पिता फतुसिंह उम्र 19 को जहर पीने के बाद गंभीर अवस्था में सरकारी गाडी 108 से जिला अस्पताल अली. ईलाज हेतु लाये बाद ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। ओपीडीएच अलीराजपुर से मर्ग डायरी प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। 
युवती ने पीया जहर हुई मौत
थाना क्षेत्र आंबुआ के ग्राम छोटी सर्दी में तीन दिनों पूर्व संगीता पिता चिमन उम्र 18 ने अज्ञात कारणों से जहर पी लिया था। जिसे उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लाए थे। जहां उपचार के दौरान दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल से प्राप्त मर्ग डायरी पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गयां 

1 जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो से धारा 107, 116(3) जा.फौ. के तहत् 04 प्रकरण एवं 06 आरोपियों के विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
2 जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो द्वारा दिनांक 06-04-20 को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् 01 चालान करते हुए 250 रू. का समंस शुल्क वसूला गया हैं।
3 जिला अलीराजपुर के विभिन्न थानो से कुल 0 स्‍थाई वारंट तामिल कराये गये हैं।

Share on WhatsApp