तीन आरोपियों से सात लाख मूल्य की बारह दो पहिया वाहन जप्त किये

वाहन चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश 

नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।
क्षेत्र में लगातार दो पहिया वाहन की चोरी में बढ़ोतरी को लेकर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए दिशा निर्देश जारी किए थे । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एस डी ओ पी जोबट दिलीप सिंह बिलवाल के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया । नानपुर थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर के नेर्तत्व में सतत वाहन व संद्धिग्ध की चेकिंग की गई ।
इस दौरान 27 अगस्त को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अनुसार पुलिस टीम द्वारा नानपुर से मोरासा रोड़ पर  नवीन कन्या शाला रानी काजल के पास से तीन व्यक्ति बिना नम्बर की बाईक को तीन हजार में बेचने के लिए खड़े थे ।टीम द्वारा सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर तीन व्यक्तियों को घेराबन्दी कर बाइक सहित पकड़ा ।

जिसमें सुरेश पिता केरम सिंह भिलाला 20 वर्ष निवासी रणगांव थाना डही ,मुकेश पिता कालू भूरिया 20 वर्ष निवासी बलवानी थाना डही तथा भुरला पिता अबला भील 40 वर्ष निवासी सल्ली थाना चांदपुर को गिरफ्तार किया । चोरी के आरोप में धारा 41(1) (4),102 जा.फो. 379भादवी में आरोपीगणों से 3 बाइक मूल्य एक लाख दस हजार की जप्त की । पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर अन्य वाहन चोरी करना भी बताया ।जिसमें कुक्षी से 3 ,टाण्डा से 1,राजगढ़ से1,बड़वानी से 1 ,आजाद नगर इंदौर से 1 ,सराफा इंदौर से 1 कुल बारह मोटरसाइकल चुराना कबूल किया । उक्त आरोप में अपराध क्रमांक  3,6,180, 185/2020 पर कायमी की गई । 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर , प्र आ बाबूलाल , रामकुमार ,विक्रम , लाखन सहित आरक्षक जितेंद्र ,विनोद ,बलवन्त,गजेंद्र ,सुनील,मनोज,सुरेश महिला आरक्षक वर्षा,चालक रगुवन की टीम ने 7 लाख के मूल्य की 12 मोटरसायकल तीन आरोपी सहित धरा । इस कार्य को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत करने को कहा ।
Share on WhatsApp