आदिवासी कभी गद्दारी नही करता, गद्दारों को सबक सिखाता है-जयवर्धन सिंह
महेश पटेल को जिताकर ही कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकेगी-विक्रांत भुरिया
कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
आदिवासी कभी गद्दारी नही करता बल्कि वह गद्दारों को सबक सिखाता है ये बात पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने शुक्रवार शाम को कट्ठीवाडा के राणा ग्राउंड पर अयोजित कांग्रेस की विशाल आमसभा में कही।
आदिवासी भोला है लेकिन वह उसके साथ जो रहे विश्वासघात को समझता है। कांग्रेस के राज में महंगाई की बात कहकर मोदी ने सरकार बना ली पर जो मंहगाई कांग्रेस के 70 सालों में नही हुई वह मोदी जी के सात सालों में बढ़ गई।
उन्होंने स्थानीय आदिवासी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा की जनता जब जाग गई है और भाजपा के झूठ को पहचान गई है। उस बार क्षेत्र के शेर नेता महेश पटेल को चुनकर वह भाजपा को आइना बता देगी।
सभा के पूर्व सभी ग्रामीण अंचल से आए कार्यकर्तों और नेताओं की विशाल रैली इंडलवाट से ढोल धमाकों के साथ सभा स्थल तक आई। रैली में दुपहिया और जीप, कारों की भी संख्या सैकड़ों में थी। स्वागत उद्बोधन के बाद वक्ताओं ने भाजपा सरकार के वादों और क्षेत्र के साथ किए उपेक्षित व्यवहार की निंदा की और जनता को महेश पटेल को जिताने का संकल्प दिलवाया।
कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी
जोबट की विधायक स्व कलावती भुरिया को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब महेश पटेल को क्षेत्र की जनता चुनेगी। उनके प्रारम्भ किए कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा सकेगा, ये कहना था प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भुरिया का। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को महेश पटेल जैसे दबंग व्यक्तित्व की आवश्यकता है जिनकी सुनवाई प्रशासनिक क्षेत्रों में भी होती है।
सभा को जयस संरक्षक डॉ हीरा अलावा, आलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, आशीष भुरिया, पारसिंह बारिया ने भी संबोधित किया।
Share on WhatsApp