एस डी एम श्यामविर सिंह नरवरिया ने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बड़ी खट्टाली का निरीक्षण किया

बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट

बड़ी खट्टाली में आज दोपहर को एस डी एम श्यामविर सिंह नरवरिया ने अचानक प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का अवलोकन किया। एस डी एम ने निरीक्षण के दोरान उपस्थित चिकित्सक डाक्टर के सी गहलोत एवं उपस्थित स्टाफ़ से वेक्सिन की बिंदुवार जानकरिया प्राप्त की एस डी एम ने उपस्थित स्टाफ़ से पूछा की आज कितने लोगों को वेकसिन लगी तथा वेक्सिन लगने वाला महिला एवं पुरशो की सूची भी अवलोकन की डाक्टर के सी गहलोत ने बताया की आज 35 लोगों को जिसमें महिला एवं पुरुष सामिल है। उन्हें प्रथम एवं द्वितीय डोज़ लगाया गया, एस डी एम ने चिकित्सक गहलोत से जानकारी प्राप्त की के प्रथम डोज़ में कितने लोग शेष है। 

 डाक्टर गहलोत ने बताया की लगभग 95 % प्रथम डोज़ लग चुका है। तथा बचे हुए को भी शीघ्र ही वेक्सिन लगवाई जावेगी प्रथम डोज़ में मात्र 33 लोग बचे है,जबकि द्वितीय डोज़ हेतु प्रयास जारी है,  डाक्टर गहलोत ने बताया की द्वितीय डोज़ में जो जो बचे है,उन्हें चिन्हित कर शीघ्र ही वेक्सिन लगवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। आपने बताया की अभियान के तहत शीघ्र ही द्वितीय डोज़ भी लगवा दिया जावेगा एस डी एम ने उपस्थित स्टाफ़ को निर्देश दिया की तत्काल प्रथम डोज़ के जो लोग बचे है,उन्हें वेक्सिन लगवाई जावे साथ ही प्रयास कर द्वितीय डोज़ भी चिन्हित कर तत्काल लगवाए जावे आपने काहा की इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सहन नहीं करूँगा डाक्टर गहलोत ने बताया की द्वितीय डोज़ के लगभग 65. प्रतिशत लोगों को वेक्सिन लग चुकी है 35, प्रतिशत शेष है, जिसे चिन्हित कर शीघ्र ही वेक्सिन लगवाई जावेगी।
Share on WhatsApp