क्रेडिट आउटरीच अभियान ...



67 खाता धारकों को 2.47 करोड़ के ऋण बांटे गए

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, मप्र के तत्वावधान में अग्रणी बैंक,  बैंक ऑफ बड़ौदा एवं ग्रामीण बैंक द्वारा हितग्राहियों को ऋण वितरित

कट्ठीवाडा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, मप्र द्वारा जिले के अग्रणी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा व मप्र ग्रामीण बैंक द्वारा कट्ठीवाडा क्षेत्र में अब तक 67 खाता धारकों को 2.47 करोड़ कर ऋण वितरित किए गए। महामारी और अन्य विपदाओं के चलते ग्रामीण व व्यवसायी वर्ग को होने वाली आर्थिक परेशानियों के कारण शासन द्वारा विस्तृत कार्यक्रम चलाए जा रहे है जिसमें अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। ये बात जिला बैंक प्रबंधक सौरभ जैन ने बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रांगण में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में कही। 


सरस्वती पूजन के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएमओ डॉ जयदीप जमीदार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़ौदा आरसेटी के आरसी गाठिया ने की, विशेष अतिथि मप्र ग्रामीण बैंक झाबुआ जे संजय संवत्सर थे। 


कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी सुधीर जैन ने उपस्थित ग्रामीणों, नागरिको को स्थानीय बोली में बैंक की योजनाओं और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें ऋण लेने, उसे नियमित जमा करने के बारे में प्रोत्साहित किया। बैंक प्रबंधक अभिषेक इक्का द्वारा बचत खाता, आवर्ती खाता, मुद्रा लोन, जनधन योजना के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ जमीदार ने जननी महिलाओं को शासन की योजनाओं के लिए बैंक में खाते खोलने के लिए प्रेरित किया जिससे उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकें। मप्र ग्रामीण बैंक के धर्मिराम मीणा ने बताया कि चांदपुर, कट्ठीवाडा की शाखाओं पर क्रमशः 69 लाख और 60 लाख रु के ऋण बांटे गए। 


बैंक मित्रों की सेवाएं सराहनीय रही

इस अवसर पर विजय कुलकर्णी ने कोरोना काल मे बैंक मैनेजर अभिषेक इक्का व स्टाफ  द्वारा ग्रामीणों को दी गई सेवा के लिए प्रशंसा की।कुलकर्णी ने ग्रामीणों को बैंक मित्रों द्वारा उप पलब्ध कराई सेवाओं के लिए भी धन्यवाद दिया।  इसाक मंसूरी, शान्तिलाल गुप्ता, गणपत गुप्ता, भरत राठौड़,भावसिंह तोमर, प्रवीण जादव सहित अनेक गणमान्य व ग्रामीण जन उपस्थित थे। 
Share on WhatsApp