आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
परंपरा अनुसार आम्बुआ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पंथ संचलन निकला ,अनुशासन के साथ संघ की वेशभूषा में कदम से कदम मिलाते हुए जय श्री राम के नारे लगाते हुए निकले स्वयं सेवक ,जगह जगह पर आम्बुआ नगर वासियों ने स्वागत द्वार लगाकर स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा की ।
आम्बुआ नगर के पुराने पुलिस थाना ग्राउंड पर स्वयंसेवक एकत्रित हुए जहाँ से पंथ संचलन का कारवाँ निकलकर नगर के आवास ,पुराना बस स्टैंड ,न्यू बस स्टैंड , मुख्य मार्ग होते हुए बोर झाड़ होकर पुनः पुराने पुलिस थाना ग्राउंड पर पहुँचे ,जहाँ पर विभाग के संघ संचालक व अतिथियों ने संबोधन दिया , पंथ संचलन का कुशलतापूर्वक संयोजन नगर के कार्यवाह स्वयं सेवक विक्की जाधव , शुभास जेन , दीपक परिहार, सुनील चौहान ,भगीरथ चौहान , गोलू राठौड़ , कान्हा ठाकुर , गौरव राठौड़ कालू भारती , ब्रजेश राठौड़ आदि ने किया । संचलन में नगर के अनेक लोग शामिल हुए ।
Share on WhatsApp