एएसपी सेंगर ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
आलीराजपुर मिनरल एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सेंगर को पुलिस अधीक्षक महोदय, के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मांग की गई की फखरी मिनरल एण्ड ग्राइण्डिग इण्डस्ट्रीज से चोरी हुआ ट्रेक्टर मय ट्राली का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है।
मिनरल्स मालिकों ने एएसपी सेंगर से उपरोक्त ट्रेक्टर का पता लगाने व अन्य मांगो के संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु निवेदन किया। एएसपी सेंगर ने सेंगर ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय ओछबलाल सोमानी, मदनलाल माहेश्वरी, युनुस रियाज, कृष्णकान्त बेडिया, इब्राहीम सेठ मोटरवाला, श्रीकृष्ण गुप्ता, राजु गेहलोत सहीत अन्य मिनरल एसोसिएशन के अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी बाहरपुरा युवा मंच के सदस्य व समाजसेवी मुन्ना सेठ बेड़िया ने दी।

