नवरात्रि उत्सव 2021 की तैयारीयों में जुटा राठौड़ समाज



राठौड़ मोहल्ला बाहरपुरा में होंगे रंगारंग गरबे

नवरात्रि गरबा समिति का हुआ गठन

आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ

 आगामी नवरात्रि उत्सव 2021 को लेकर राठौड़ समाज की एक सामान्य बैठक न्यू राठौड़ धर्मशाला में समाज अध्यक्ष किशनलालजी राठौड़ की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वानुमति से तय किया गया कि माता रानी चौक राठौड़ मोहल्ला बाहरपुरा में इस वर्ष रंगारंग गरबा रास का आयोजन धूमधाम व उत्साह से किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए नव दुर्गा गरबा उत्सव समिति का गठन सर्व अनुमति से किया गया। जिसमें  कांतिलाल राठौड़- (दर्शन) नवदुर्गा उत्सव समिति का अध्यक्ष एवं राजेन्द्र रामलालजी राठौड़ को सचिव के पद पर मनोनित किया गया। इस वर्ष भी राठौड़ समाज अलीराजपुर के द्वारा बड़ी धुमधाम से गरबा उत्सव मनाया जाना है, जिसमें सभी युवाओं एवं वरिष्ठजनों को जिम्मेदारीयॉ दी गई।



यह जानकारी राठौड़ युवा मंडल के अध्यक्ष कमल भाई राठौड़ परी वाला ने दी। कमल भाई राठौड़ ने बताया कि गत वर्ष कोविड-19 के चलते गरबा आयोजन स्थगित किया गया था इस वर्ष कोविड-19 क्यों नहीं होने से गरबा रास का आयोजन किया जाना तय किया गया है। उन्होंने बताया कि समाज अध्यक्ष किशनलाल राठौड़ के कुशल मार्गदर्शन में एवं युवाओं के सहयोग से रंगारंग गरबा रास का आयोजन परंपरा अनुसार किया जाएगा जिसमें सभी समाज जनों से भाग लेने की अपील की गई है। 
Share on WhatsApp