आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
नगर के मध्य स्टेट समय से स्थित मां कालिका के अति प्राचीन मंदिर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। मां कालिका ग्रुप समिति के बैनर तले दीपावली के बाद बीते कई वर्षों से कालिका मां को छप्पन भोग अर्पण कर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमे बैठा कर 5 हजार से अधिक लोगो को भर पेट भोजन करवाया जाता था। विगत्त 2 वर्षों से कोरोना के कारण किसी बड़े आयोजन के बजाय माता को छप्पन भोग अर्पण कर भक्तों में प्रसादी बाटी जा रही है।
ग्रुप के अध्यक्ष गणेश अरोड़ा, निर्मल जायसवाल ,महेश पाठक ने बताया कि इस वर्ष 100 किलो की प्रसादी पुड़ी , सब्जी दोपहर 12 बजे माता की आरती के बाद भक्तों में बाटी गई। इसके बाद अगले चरण में बेरियर स्थित मां अम्बे के मंदिर में भी, समिति द्वारा 56 भोग का आयोजन किया जाना है। इसके पहले लाभ पाचम पर स्थानीय हनुमान मंदिर एवं साईं मंदिर में भी 56 भोग भगवान को लगाया गया।
Share on WhatsApp