प्रधानमंत्री आवास योजना से नागरिकों की जिंदगी में आ रहा है बदलाव- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान

 जनपद पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राही राशि वितराण समारोह संपंन

53 ग्राम पंचायतों के 12 हजार हितग्राहियों को करीेब डेढ़ अरब रुपए की राशि स्वीकृत

आशुतोष पंचोली

ब्यूरो चीफ। आलीराजपुर न्यूज

प्रधानमंत्री आवास योजना से नागरिकों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आ रहा है। भारत सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के हजारों हितग्राहियों को आवास निर्माण का लाभ मिला है। जिले में इस योजना से वंचित जितने भी ग्रामीणजन है उन्हें इस योजना का लाभ लेना चाहिए। यह योजना ग्रामीणों का जीवन स्तर उंचा उठा रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने स्थानीय जनपद पंचायत कार्यालय प्रांगण में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत हितग्राही राशि वितराण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रुप में कही। 


जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन ने कहा कि शासन की प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को आगे आना चाहिए। इस योजना से जिले के पात्र सभी हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चौहान ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है इस योजना से करोड़ों नागरिक लाभांवित हो चुके है। इस योजना से आवासहिनों को अपने आवास मिलने का सपना साकार हुआ है। जनपद पंचायत के माध्यम से 53 ग्राम पंचायतों में करीब 12 हजार हितग्राहियों को करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की जा रही हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनिता चौहान ने भी समारोह को संबोधित किया।


डेढ़ अरब की राशि स्वीकृत

 जनपद पंचायत सीईओ मनीष भंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में 2016 से अब तक 11 हजार 829 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिया गया है जिसमें एक अरब 41 करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपए की राशि हितग्राहियों के खाते में सीधे डाली गई है। जिसकी स्वीकृति आज दी गई है।  समारोह में हितग्राहियों का माला पहना कर सम्मान भी किया गया। साथ ही 4 दिव्यांगों को ट्राईसिकल व बलाराम तालाब योजना के हितग्राहियों को राशि भी वितरित की गई। 


  संचालन जितेंद्र तंवर ने किया। आभार जनपद पंचायत के सहायक लेखा अधिकारी सावनसिंह भिंडे ने किया। समारोह में नपा अध्यक्ष रितेंश डावर, मंडल अध्यक्ष रिंकेश तंवर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दलसिंह भाई, मनसिंह सरपंच खरपई, जितेंद्र भोरदु, जितेंद्र मसनी, भेरुसिंह मसनी, सुबेसिंह इंदरसिंह की चौकी, सचिव   नानसिंह, रोजगार सहायक लालसिंह वड़ी सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन व महिलाएं आदि उपस्थित थे। अंत में सभी हितग्राहियों को सहभोज भी करवाया गया।




Share on WhatsApp