बड़ी खट्टाली
जैन मंदिर प्रांगण के उपाश्रय में भगवान महावीर का जन्मोत्सव काफ़ी धूम धाम से जैन श्री संघ ने मनाया जिसमें माहेश्वरी समाज व ब्राह्मण समाज आदि ने आपनी सहभागिता की जन्मोत्सव के दोरान उपाश्रय में जैन श्री संघ के द्वारा विभिन्न बोलिया बोली गई जैन श्री संघ में आज भगवान महावीर जन्मोत्सव को लेकर व्यापक उत्साह था |
भगवान की आरती गोतम स्वामीजी की आरती श्री राजेंद्र सूरी गुरु महाराज की आरती एवं मंगल दिवा आदि की विभिन्न बोलिय बोली गई इसके साथ ही चवदा सपना जी की बोली भी बोली गई भगवान के पट खोलने की बोली भी बोली गई विभिन्न बोलिया स्थानीय जैन श्री संघ के विभिन्न परिवारों द्वारा ली गई चवदा सपना जी को सिर पर लेकर जैन श्री महिला ने पूरे नगर में जुलूस निकाला एवं गरबा नृत्य करते हुए जैन उपाश्रय परिसर में समापन हुआ। 
Share on WhatsApp

