जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर और कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया समेत कई नेता पहुंचे किसानों के खेतों में
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान की आशंका
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
मौसम में आए बदलाव से अन्नदाता की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। रवि की फसलें खेतों में पककर तैयार थी। ऐसे में ओले और तेज बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
जोबट तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने बताया कि ग्राम बलेडी, कोल्याबईडा,थापली,कनवाडा,डेकाकु ण्ड आदि गांवों में हवा, आंधी के साथ ओलावृष्टि से गेहूं आदि फसलों में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की फसल पूरी तरह से खेतों में आडी पड़ गई है। व कुछ खेतों में ओलावृष्टि से सूखे खड़े गेहूं में नुकसान है।
तहसीलदार पटेल ने कहा कि फसल की नुकसानी कि मौका जांच हेतु दल गठित किया गया है जिसमें संबंधित ग्राम के हल्का पटवारी, सचिव, जी आर एस, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,उद्यान विभाग के कर्मचारियों को रखा गया है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से उक्त दल प्रत्येक ग्रामों का सर्वे कर फसल हानि का अनुमान लगाया जाएगा। तहसीलदार पटेल ने अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि फसल नुकसानी का पूरा सर्वे सात दिवस में किया जाकर जल्द से जल्द रिपोर्ट दी जाए।
किसानों का कहना है की हमने दिन रात मेहनत करके फसल पकाई थी लेकिन इस ओलावृष्टि होने के कारण हमारी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। हालात यह है कि फसल को बेचना तो दूर घर में खाने के लिए गेहूं तक भी नहीं बच पाए हमारा कर्जा है। हम कृषि पर आधारित है अब हम लोगों का कर्जा कैसे चुकाएंगे सरकार हमें उचित मुआवजा दिलवाए।
शनिवार दोपहर को भाजपा-कांग्रेस के नेता भी पहुंचे किसानों के खेतों में
शनिवार दोपहर को जोबट के पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, हीरालाल शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक चौहान वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार, शहर कांग्रेस अध्यक्ष निगम रेमंड बाबा भैया आदि नेता भी बलेडी, थापली आदि गांवों के किसानों के खेतों मे जाकर मौका मुआयना किया और किसानों को विश्वास दिलाया कि हर संभव आपकी मदद कि जायेगी। पूर्व विधायक माधोसिंह डावर ने बताया कि आज मैंने कई गांव का दौरा किया है जहां पर ओलावृष्टि के कारण फसलों पर काफी कुछ नुकसान हुआ है।मैंने कलेक्टर और जोबट तहसीलदार से बात की है जल्द से जल्द सर्वे कराकर जांच की जाए और किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाए। किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
Share on WhatsApp


